पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा:74.82 मीटर दूर भाला फेंका; दो बार पैरालंपिक में गोल्ड जीत चुके

पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुधवार को बेंगलुरु में उन्होंने 74.82 मीटर का भाला फेंका। सुमित ने यह कारनामा 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की जैवलिन थ्रो F64 स्पर्धा में किया।उन्होंने पांचवें प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की। एशियन पैरा गेम्स में 73.29 मीटर का थ्रो किया था सुमित ने अपना ही पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले उन्होंने 2023 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियन पैरा गेम्स में 73.29 मीटर का थ्रो किया था। इस बार उन्होंने अपने पिछले बेस्ट प्रदर्शन से 1.53 मीटर ज्यादा दूरी हासिल की। एशियन गेम्स में भी इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे- सुमित रिकॉर्ड बनाने के बाद सुमित ने कहा, सोच रहा था कि वर्ल्ड रिकॉर्ड क्यों नहीं तोड़ पा रहा हूं। काफी समय हो गया था, लेकिन आज मैं यहां सिर्फ अपना पर्सनल बेस्ट करने आया था। उन्होंने आगे कहा, मुझे खुशी है कि मैंने अपना रिकॉर्ड 1.5 मीटर बेहतर किया। उम्मीद है कि मैं और मेरी टीम आने वाले पैरा एशियन गेम्स में भी इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। 7 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुके सुमित अब तक सात बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उन्होंने जून 2019 में इटली में हुए वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में 60.45 मीटर का भाला फेंककर पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उस मुकाबले में उन्होंने सिल्वर मेडल भी जीता था। इसके बाद नवंबर 2019 में दुबई में हुए वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 62.88 मीटर का थ्रो किया। मार्च 2021 में बेंगलुरु में हुई नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सुमित ने 66.90 मीटर का थ्रो कर फिर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। अगस्त 2021 में टोक्यो पैरालंपिक के फाइनल में सुमित ने एक ही मुकाबले में तीन बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 66.95 मीटर, 68.08 मीटर और आखिर में 68.55 मीटर का थ्रो किया। इसी प्रदर्शन के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद जुलाई 2023 में पेरिस में हुए वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सुमित ने पहली बार 70 मीटर का आंकड़ा पार किया। उन्होंने 70.83 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फिर 2023 में ही चीन के हांगझोउ में एशियन पैरा गेम्स में सुमित ने 73.29 मीटर का थ्रो किया। नीरज चोपड़ा से प्रेरणा मिली- सुमित सुमित को 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और 2022 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। सुमित हरियाणा के सोनीपत से हैं और ओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त को अपना आदर्श मानते हैं। वहीं, जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा से भी उन्हें काफी प्रेरणा मिली है। पैरा जैवलिन क्या है? पैरा जैवलिन दिव्यांग एथलीटों की भाला फेंक स्पर्धा है। इसमें खिलाड़ी दौड़कर भाले को ज्यादा से ज्यादा दूरी तक फेंकते हैं। F64 पैरा एथलेटिक्स में वे खिलाड़ी शामिल होते हैं जिनका पैर घुटने के नीचे से कटा होता है। इस वर्ग के खिलाड़ी कार्बन-फाइबर से बने कृत्रिम पैर का उपयोग करते हैं। इसी की मदद से वे दौड़ते और थ्रो करते हैं।
Randhir Singh Asian Games Gold Medallist & OCA President Passes Away

Hindi News Sports Randhir Singh Asian Games Gold Medallist & OCA President Passes Away स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक एशियन गेम्स में भारत को शूटिंग का पहला गोल्ड दिलाने वाले शूटर रणधीर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वे 79 साल के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्होंने हाल ही में स्वास्थ्य कारणों से ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उन्हें 2024 में 4 साल के कार्यकाल के लिए चुना गया था। रणधीर ने 1978 बैंकॉक एशियन गेम्स के ट्रैप शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने भारत में आयोजित 1982 एशियाड में ब्रॉन्ज और 1986 में सिल्वर भी जीता था। रणधीर ने 5 ओलिंपिक गेम्स और 1978 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की ओर से हिस्सा लिया। उन्हें 1979 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रणधीर सिंह ने भारत को एशियन गेम्स में शूटिंग का पहला गोल्ड दिलाया। परिवार में कई इंटरनेशनल प्लेयर्स रणधीर के परिवार से कई सदस्यों ने भारत को रिप्रेजेंट किया है। उनके चाचा महाराजा यादविंद्र सिंह ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला। वे IOC के सदस्य थे। रणधीर के पिता भलिंद्र सिंह भी फर्स्ट क्लास क्रिकेटर और 1947 से 1992 तक IOC सदस्य थे। खेल प्रशासन में लंबा अनुभव रहा नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के सचिव राजीव भाटिया ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि रणधीर सिंह खेल प्रशासन के सबसे सम्मानित व्यक्तियों में शामिल थे। उन्होंने शूटिंग खेल और ओलिंपिक आंदोलन के विकास में अहम योगदान दिया। वे इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) के महासचिव रहे। इतना ही नहीं, वे इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के सदस्य भी थे। ——————————————————- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… फ्रेंच ओपन- कार एक्सीडेंट के बावजूद जीतीं कोको गॉफ फ्रेंच ओपन में खिताब बचाने उतरीं अमेरिकी टेनिस स्टार कोको गॉफ मंगलवार को एक छोटे कार हादसे का शिकार हो गईं। हालांकि, उन्हें चोट नहीं आई और वे मैच जीतकर दूसरे दौर में पहुंच गईं। 22 साल की गॉफ ने बताया कि रोलां गैरों पहुंचने के दौरान उनकी कार पोल से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हें टैक्सी से स्टेडियम पहुंचना पड़ा। गाफ ने अपने ही देश की टेलर टाउनसेंड को 6-4, 6-0 से हराया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Randhir Singh Asian Games Gold Medallist & OCA President Passes Away

Hindi News Sports Randhir Singh Asian Games Gold Medallist & OCA President Passes Away स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले कॉपी लिंक एशियन गेम्स में भारत को शूटिंग का पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले शूटर रणधीर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वे 79 साल के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। पूर्व निशानेबाज रणधीर ने हाल ही में स्वास्थ्य कारणों से ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उन्हें 2024 में 4 साल के कार्यकाल के लिए चुना गया था। रणधीर ने 1978 बैंकॉक एशियन गेम्स के ट्रैप शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 5 ओलिंपिक गेम्स और एक कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की ओर से हिस्सा लिया। उन्हें 1979 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रणधीर सिंह ने भारत को एशियन गेम्स में शूटिंग का पहला गोल्ड दिलाया। बेटी राजेश्वरी इंटरनेशनल शूटर हैं, 2022 में सिल्वर जीता था रणधीर अपने पीछे पत्नी विनीता और 3 बेटियां (महिमा, सुनैना और राजेश्वरी) छोड़ गए हैं। उनकी बेटी राजेश्वरी इंटरनेशनल लेवल पर ट्रैप शूटिंग करती हैं। राजेश्वरी ने 2022 एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। सिल्वर जीतने के बाद पिता रणधीर सिंह के साथ राजेश्वरी (बाएं से पहली), साथ में प्रीति रजक। रणधीर के परिवार से कई सदस्यों ने भारत को रिप्रेजेंट किया है। उनके चाचा महाराजा यादविंद्र सिंह ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला। वे IOC के सदस्य थे। रणधीर के पिता भलिंद्र सिंह भी फर्स्ट क्लास क्रिकेटर और 1947 से 1992 तक IOC सदस्य थे। खेल प्रशासन में लंबा अनुभव रहा नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के सचिव राजीव भाटिया ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि रणधीर सिंह खेल प्रशासन के सबसे सम्मानित व्यक्तियों में शामिल थे। उन्होंने शूटिंग खेल और ओलिंपिक आंदोलन के विकास में अहम योगदान दिया। वे इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) के महासचिव रहे। इतना ही नहीं, वे इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के सदस्य भी थे। ——————————————————- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… फ्रेंच ओपन- कार एक्सीडेंट के बावजूद जीतीं कोको गॉफ फ्रेंच ओपन में खिताब बचाने उतरीं अमेरिकी टेनिस स्टार कोको गॉफ मंगलवार को एक छोटे कार हादसे का शिकार हो गईं। हालांकि, उन्हें चोट नहीं आई और वे मैच जीतकर दूसरे दौर में पहुंच गईं। 22 साल की गॉफ ने बताया कि रोलां गैरों पहुंचने के दौरान उनकी कार पोल से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हें टैक्सी से स्टेडियम पहुंचना पड़ा। गाफ ने अपने ही देश की टेलर टाउनसेंड को 6-4, 6-0 से हराया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
विनेश फोगाट के एशियन गेम्स खेलने की गारंटी नहीं:लांग लिस्ट में नाम नहीं, ट्रायल जीतीं तो भी OCA करेगा अंतिम फैसला; हाईकोर्ट से राहत मिली

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर ट्रायल में हिस्सा लेने की छूट के बाद भी रेसलर विनेश फोगाट के जापान में एशियन गेम्स-2026 खेलने की गारंटी नहीं है। 19 सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भेजी गई संभावित खिलाड़ियों (लांग लिस्ट) में विनेश का नाम नहीं है। भारतीय कुश्ती फेडरेशन (WFI) की ओर से इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOC) को भेजी सूची में इस रेसलर का नाम नहीं था। आईओसी ने यही लिस्ट आगे एशियन ओलंपिक परिषद (OCA) और जापान की आयोजन समिति को भेजी। ऐसे में अब OCA के रुख पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश की याचिका पर सुनवाई करते हुए 23 मई को फैसला सुनाया था। हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि मातृत्व (Motherhood) को किसी महिला खिलाड़ी के खिलाफ हथियार नहीं बनाया जा सकता। इसमें विनेश को ट्रायल में हिस्सा लेने की रियायत दी गई थी। यह ट्रायल 30 और 31 मई को होने हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ ने उनके मातृत्व अवकाश और अन्य कारणों का हवाला देते हुए उन्हें शुरुआत में अयोग्य ठहराया था, जिसके कारण उनका नाम लांग लिस्ट में नहीं भेजा। 3 पॉइंट में जानिए नियमों को लेकर टेक्निकल स्थिति… कुश्ती महासंघ ने एंटी-डोपिंग नियमों का हवाला देकर लगाया था बैन डब्ल्यूएफआई ने एंटी-डोपिंग नियमों के तहत संन्यास से वापसी करने वाले एथलीटों के लिए अनिवार्य छह महीने की नोटिस अवधि का हवाला देते हुए फोगाट को 26 जून, 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। कुश्ती महासंघ ने लिखा था कि विनेश ने संन्यास से वापसी के लिए छह महीने पहले सूचना नहीं दी। इससे WFI संविधान, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) नियमों तथा एंटी-डोपिंग प्रावधानों का उल्लंघन हुआ। बता दें कि करीब 3 साल पहले विनेश ने बृजभूषण पर महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसे लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ धरना भी दिया था। विनेश ने वीडियो जारी बृजभूषण पर साधा था निशाना.. बृजभूषण बोले थे- आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाऊंगा इन आरोपों पर कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण ने सफाई देते हुए कहा था- किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं हुआ है। अगर हुआ है तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। उन्होंने धरने को स्पॉन्सर्ड बताते हुए इसके पीछे हरियाणा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को बताया था। उन्होंने कहा था कि अब ये खिलाड़ी नेशनल लेवल पर भी खेलने योग्य नहीं रहे। पेरिस ओलिंपिक में डिसक्वालिफाई हुई थीं विनेश विनेश 2024 पेरिस ओलिंपिक में महिलाओं की 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में खेली थीं। उन्होंने फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल से पहले उनका वजन तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। नियमों के मुताबिक उन्हें पूरे इवेंट से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। उन्हें कोई मेडल नहीं मिला, जबकि वे फाइनल तक पहुंच चुकी थीं।
French Open, Novak Djokovic, Tennis, Paris, Grand Slam, Djokovic Win, Roland Garros, Sports News

Hindi News Sports French Open, Novak Djokovic, Tennis, Paris, Grand Slam, Djokovic Win, Roland Garros, Sports News स्पोर्ट्स डेस्क7 मिनट पहले कॉपी लिंक पेरिस में खेले जा रहे फ्रेंच ओपन के पहले दौर के मुकाबले में नोवाक जोकोविच ने फ्रांस के जियोवानी मपेट्शी पेरिकाड को 5-7, 7-5, 6-1, 6-4 से हरा दिया। इस जीत के साथ 3 बार के चैंपियन जोकोविच ने टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 जोकोविच ने फ्रांसीसी खिलाड़ी की सर्विस को बेहतर ढंग से समझना शुरू किया और मैच को 2 घंटे 51 मिनट में अपने नाम कर लिया। यह 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच की फ्रेंच ओपन में 102वीं जीत है। 82वीं बार ग्रैंड स्लैम खेल रहे जोकोविच का शानदार रिकॉर्ड जोकोविच ने इस मैच के साथ ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स में अपनी रिकॉर्ड 82वीं उपस्थिति दर्ज की। इस जीत के साथ ग्रैंड स्लैम के पहले दौर के मैचों में उनका रिकॉर्ड 80 जीत और 2 हार का हो गया है। जोकोविच आखिरी बार साल 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में हारे थे। निशेष ने फ्रिट्ज को हराकर उलटफेर किया भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी निशेष बसवरेड्डी ने फ्रेंच ओपन में पहला बड़ा उलटफेर करते हुए पहले दौर में सातवीं सीड अमेरिका के खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को हराया। वाइल्डकार्ड एंट्री करने वाले निशेष ने रविवार रात खेले गए दो घंटे 45 मिनट के कड़े मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-9 फ्रिट्ज को 7-6(5), 7-6(5), 6-7(9), 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। 21 साल बसवरेड्डी के माता-पिता 1999 में आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से अमेरिका चले गए थे। वह साल 2000 के बाद इस ग्रैंडस्लैम में टॉप-10 रैंकिंग वाले खिलाड़ी को हराने वाले अमेरिका के पहले मेंस प्लेयर बन गए हैं। उनसे पहले 2000 में यान-माइकल गैम्बिल ने वर्ल्ड नंबर आठ निकोलस कीफर को शिकस्त दी थी। स्वियातेक की एकतरफा जीत विमेंस सिंगल्स में चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन में डेब्यू कर रही ऑस्ट्रेलिया की युवा खिलाड़ी इमरसन जोंस को पहले दौर के एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-2 से शिकस्त दी। ग्रैंडस्लैम के पहले दौर में स्वियातेक की यह 29 मुकाबलों में 28वीं जीत रही। विसमें सिंगल्स में पिछले साल की उपविजेता जैसमीन पाओलिनी ने भी जीत दर्ज की। उन्होंने दयाना यास्त्रेम्स्का को 7-5, 6-3 से हराया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
French Open, Novak Djokovic, Tennis, Paris, Grand Slam, Djokovic Win, Roland Garros, Sports News

Hindi News Sports French Open, Novak Djokovic, Tennis, Paris, Grand Slam, Djokovic Win, Roland Garros, Sports News स्पोर्ट्स डेस्क45 मिनट पहले कॉपी लिंक पेरिस में खेले जा रहे फ्रेंच ओपन के पहले दौर के मुकाबले में नोवाक जोकोविच ने फ्रांस के जियोवानी मपेट्शी पेरिकाड को 5-7, 7-5, 6-1, 6-4 से हरा दिया। इस जीत के साथ 3 बार के चैंपियन जोकोविच ने टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 जोकोविच ने फ्रांसीसी खिलाड़ी की सर्विस को बेहतर ढंग से समझना शुरू किया और मैच को 2 घंटे 51 मिनट में अपने नाम कर लिया। यह 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच की फ्रेंच ओपन में 102वीं जीत है। 82वीं बार ग्रैंड स्लैम खेल रहे जोकोविच का शानदार रिकॉर्ड जोकोविच ने इस मैच के साथ ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स में अपनी रिकॉर्ड 82वीं उपस्थिति दर्ज की। इस जीत के साथ ग्रैंड स्लैम के पहले दौर के मैचों में उनका रिकॉर्ड 80 जीत और 2 हार का हो गया है। जोकोविच आखिरी बार साल 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में हारे थे। निशेष ने फ्रिट्ज को हराकर उलटफेर किया भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी निशेष बसवरेड्डी ने फ्रेंच ओपन में पहला बड़ा उलटफेर करते हुए पहले दौर में सातवीं सीड अमेरिका के खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को हराया। वाइल्डकार्ड एंट्री करने वाले निशेष ने रविवार रात खेले गए दो घंटे 45 मिनट के कड़े मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-9 फ्रिट्ज को 7-6(5), 7-6(5), 6-7(9), 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। 21 साल बसवरेड्डी के माता-पिता 1999 में आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से अमेरिका चले गए थे। वह साल 2000 के बाद इस ग्रैंडस्लैम में टॉप-10 रैंकिंग वाले खिलाड़ी को हराने वाले अमेरिका के पहले मेंस प्लेयर बन गए हैं। उनसे पहले 2000 में यान-माइकल गैम्बिल ने वर्ल्ड नंबर आठ निकोलस कीफर को शिकस्त दी थी। स्वियातेक की एकतरफा जीत विमेंस सिंगल्स में चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन में डेब्यू कर रही ऑस्ट्रेलिया की युवा खिलाड़ी इमरसन जोंस को पहले दौर के एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-2 से शिकस्त दी। ग्रैंडस्लैम के पहले दौर में स्वियातेक की यह 29 मुकाबलों में 28वीं जीत रही। विसमें सिंगल्स में पिछले साल की उपविजेता जैसमीन पाओलिनी ने भी जीत दर्ज की। उन्होंने दयाना यास्त्रेम्स्का को 7-5, 6-3 से हराया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Spain World Cup Squad Shocker: No Real Madrid Players

Hindi News Sports Spain World Cup Squad Shocker: No Real Madrid Players | Coachs Statement मैड्रिड10 मिनट पहले कॉपी लिंक स्पेन ने 1934 में पहला FIFA वर्ल्ड कप खेला, 2010 में चैंपियन बनी। स्पेन ने FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 26 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड कप के 92 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि स्पेनिश फुटबॉल क्लब ‘रियल मैड्रिड’ का कोई खिलाड़ी स्पेन की टीम में शामिल नहीं है। स्पेन के कोच डी ला फुएंते ने कहा, “मैं किसी क्लब को देखकर खिलाड़ी नहीं चुनता। मेरे लिए सिर्फ यह जरूरी है कि खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस करें।’ इस सीजन रियल मैड्रिड कोई ट्रॉफी नहीं जीत सकी और ला लीगा में बार्सिलोना से आठ अंक पीछे रही। बार्सिलोना के स्टार लामिन यामल को जगह टीम में बार्सिलोना के 18 साल के स्टार खिलाड़ी लामिन यामल को जगह मिली है। स्पेन ने यूरो कप 2024 का खिताब जीता था। यामल को यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। यामल को पिछले महीने हैस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। यामल पिछले महीने बार्सिलोना के लिए खेलते हुए हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे। इसके बावजूद कोच लुइस डी ला फुएंते ने उन्हें टीम में रखा है। एथलेटिक बिलबाओ के निको विलियम्स भी चोट से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्हें भी स्क्वॉड में जगह मिली है। स्क्वॉड में प्रीमियर लीग के 7 खिलाड़ी शामिल स्पेन की टीम में प्रीमियर लीग के सात खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें आर्सेनल के डेविड राया, मार्टिन जुबिमेंडी और मिकेल मेरिनो, टोटेनहैम के पेड्रो पोरो, चेल्सी के मार्क कुकुरेला, मैनचेस्टर सिटी के रॉड्री और क्रिस्टल पैलेस के येरेमी पीनो शामिल हैं। बार्सिलोना के फर्मिन लोपेज टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। मिकेल मेरिनो ने हाल ही में चार महीने बाद चोट से वापसी की है। स्पेन 2010 में खिताब जीता था स्पेन ने 1930 का पहला FIFA वर्ल्ड कप नहीं खेला था। 1934 से अब तक स्पेन ने 17 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। टीम ने 2010 में नीदरलैंड्स को एक्सट्रा टाइम में 1-0 से हराकर खिताब जीता था। स्पेन का पहला मुकाबला 15 जून को स्पेन 15 जून को केप वर्डे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद टीम 21 जून को सऊदी अरब और 26 जून को उरुग्वे से खेलेगी। फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक खेला जाएगा। फुल स्क्वॉड: गोलकीपर: उनाई सिमोन, डेविड राया, जोआन गार्सिया। डिफेंडर्स: मार्कोस योरेंटे, मार्क पुबिल, पेड्रो पोरो, आयमेरिक लापोर्टे, एरिक गार्सिया, पाउ कुबार्सी, मार्क कुकुरेला, अलेजांद्रो ग्रिमाल्डो। मिडफील्डर्स: रोड्री, मार्टिन जुबिमेंडी, मिकेल मेरिनो, पेड्री, गावी, फेबियन रुइज, एलेक्स बैना। फॉरवर्ड्स: येरेमी पीनो, विक्टर मुनोज, मिकेल ओयारजाबाल, फेरान टोरेस, लामिन यामल, दानी ओल्मो, निको विलियम्स, बोरखा इग्लेसियास। —————————————- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… पूर्व रणजी क्रिकेटर को मैच के दौरान अटैक आया, मौत:एसएल अक्षय ने 2014-15 में कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी जीती कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 39 वर्ष के थे। वे 2014-15 के सीजन में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली कर्नाटक टीम का हिस्सा थे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Spain World Cup Squad Shocker: No Real Madrid Players

Hindi News Sports Spain World Cup Squad Shocker: No Real Madrid Players | Coachs Statement मैड्रिड1 घंटे पहले कॉपी लिंक स्पेन ने 1934 में पहला FIFA वर्ल्ड कप खेला, 2010 में चैंपियन बनी। स्पेन ने FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 26 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड कप के 92 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि स्पेनिश फुटबॉल क्लब ‘रियल मैड्रिड’ का कोई खिलाड़ी स्पेन की टीम में शामिल नहीं है। स्पेन के कोच डी ला फुएंते ने कहा, “मैं किसी क्लब को देखकर खिलाड़ी नहीं चुनता। मेरे लिए सिर्फ यह जरूरी है कि खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस करें।’ इस सीजन रियल मैड्रिड कोई ट्रॉफी नहीं जीत सकी और ला लीगा में बार्सिलोना से आठ अंक पीछे रही। बार्सिलोना के स्टार लामिन यामल को जगह टीम में बार्सिलोना के 18 साल के स्टार खिलाड़ी लामिन यामल को जगह मिली है। स्पेन ने यूरो कप 2024 का खिताब जीता था। यामल को यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। यामल को पिछले महीने हैस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। यामल पिछले महीने बार्सिलोना के लिए खेलते हुए हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे। इसके बावजूद कोच लुइस डी ला फुएंते ने उन्हें टीम में रखा है। एथलेटिक बिलबाओ के निको विलियम्स भी चोट से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्हें भी स्क्वॉड में जगह मिली है। स्क्वॉड में प्रीमियर लीग के 7 खिलाड़ी शामिल स्पेन की टीम में प्रीमियर लीग के सात खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें आर्सेनल के डेविड राया, मार्टिन जुबिमेंडी और मिकेल मेरिनो, टोटेनहैम के पेड्रो पोरो, चेल्सी के मार्क कुकुरेला, मैनचेस्टर सिटी के रॉड्री और क्रिस्टल पैलेस के येरेमी पीनो शामिल हैं। बार्सिलोना के फर्मिन लोपेज टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। मिकेल मेरिनो ने हाल ही में चार महीने बाद चोट से वापसी की है। स्पेन 2010 में खिताब जीता था स्पेन ने 1930 का पहला FIFA वर्ल्ड कप नहीं खेला था। 1934 से अब तक स्पेन ने 17 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। टीम ने 2010 में नीदरलैंड्स को एक्सट्रा टाइम में 1-0 से हराकर खिताब जीता था। स्पेन का पहला मुकाबला 15 जून को स्पेन 15 जून को केप वर्डे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद टीम 21 जून को सऊदी अरब और 26 जून को उरुग्वे से खेलेगी। फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक खेला जाएगा। फुल स्क्वॉड: गोलकीपर: उनाई सिमोन, डेविड राया, जोआन गार्सिया। डिफेंडर्स: मार्कोस योरेंटे, मार्क पुबिल, पेड्रो पोरो, आयमेरिक लापोर्टे, एरिक गार्सिया, पाउ कुबार्सी, मार्क कुकुरेला, अलेजांद्रो ग्रिमाल्डो। मिडफील्डर्स: रोड्री, मार्टिन जुबिमेंडी, मिकेल मेरिनो, पेड्री, गावी, फेबियन रुइज, एलेक्स बैना। फॉरवर्ड्स: येरेमी पीनो, विक्टर मुनोज, मिकेल ओयारजाबाल, फेरान टोरेस, लामिन यामल, दानी ओल्मो, निको विलियम्स, बोरखा इग्लेसियास। —————————————- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… पूर्व रणजी क्रिकेटर को मैच के दौरान अटैक आया, मौत:एसएल अक्षय ने 2014-15 में कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी जीती कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 39 वर्ष के थे। वे 2014-15 के सीजन में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली कर्नाटक टीम का हिस्सा थे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
कोहली के फैंस ने हेड की पत्नी को ट्रोल किया:छोटी बेटी पर भी भद्दे कमेंट किए; IPL मैच में बहस हुई थी

IPL मैच में बहस के बाद विराट कोहली के फैंस ने ट्रैविस हेड के परिवार को ट्रोल किया। उनकी बेटी पर भी भद्दे और आपत्तिजनक कमेंट किए गए। हेड की पत्नी जेसिका ने ऑस्ट्रेलिया के अखबार ‘द एडवरटाइजर’ से कहा- ‘यह सब मुझे 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद की ट्रोलिंग की याद दिला रहा है।’ जेसिका ने बताया- ‘जब मैं सोकर उठी तो मेरा सोशल मीडिया भरा पड़ा था…हम ठीक हैं। लेकिन, वे मेरे दोस्तों और परिवार पर निशाना साध रहे हैं।’ 22 मई को हैदराबाद-बेंगलुरु मैच के दौरान ट्रैविस हेड और विराट कोहली के बीच तीखी नोंकझोंक हुई थी। इसके बाद कोहली ने मैच के बाद हेड से हाथ नहीं मिलाया था। एक-दूसरे के प्रति काइंडनेस और सपोर्ट की जरूरत- जेसिका जेसिका ने कहा- इस समय सभी खेलों में मानसिक स्वास्थ्य, नजरिए और एक-दूसरे से बात करने के तरीके को लेकर जरूरी चर्चा हो रही है। जुनून हमेशा खेल का हिस्सा रहेगा, लेकिन यह याद रखना भी उतना ही जरूरी है कि खेल के पीछे लोग और परिवार होते हैं। उम्मीद है कि इससे एक-दूसरे के प्रति अधिक काइंडनेस और सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा। शादी की फोटोज में आपत्तिजनक कमेंट किए रिपोर्ट्स के अनुसार सोशल मीडिया पर ट्रेविस हेड की शादी की तस्वीरों तक पर आपत्तिजनक कमेंट किए गए। कुछ यूजर्स ने उनके परिवार को धमकियां भी दीं। जेसिका ने बताया कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और 2024 बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की भारत पर जीत के बाद भी उन्हें और उनके परिवार को इसी तरह के संदेश मिले थे। कमेंटेटर सुंदरेशन बोले- मैच के बाद कोहली का बिहेवियर गलत इसी बीच भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और कमेंटेटर भरत सुंदरेशन ने कोहली के बिहेवियर को गलत ठहराया। उनके मुताबिक भारत में क्रिकेटरों को लेकर फैन कल्चर हमेशा से बहुत भावुक रहा है, लेकिन अब यह ज्यादा आक्रामक और ट्राइबल हो गया है। भारत सुंदरासन ने कहा कि उन्होंने ट्रेविस हेड से बात की थी और वह ठीक हैं। उन्होंने सलाह दी कि खिलाड़ियों को ऐसे मामलों में सोशल मीडिया से दूरी बना लेनी चाहिए और किसी भी ट्रोलिंग का जवाब नहीं देना चाहिए। हेड ने एग्रेसिव खेलने के लिए कहा, विराट भड़के बेंगलुरू की पारी में पावरप्ले के दौरान कोहली और ट्रैविस हेड के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, हेड ने कोहली से ज्यादा आक्रामक शॉट खेलने को कहा था। जवाब में कोहली ने कहा कि हेड खुद आकर गेंदबाजी करें। बाद में कोहली के आउट होने पर हेड ने कहा कि उन्हें गेंदबाजी करने का मौका ही नहीं मिला। माना जा रहा है कि इसी के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव बढ़ गया। कोहली ने मैच के बाद हेड से हैंडशेक भी नहीं किया। जब कोहली, हेड के पास पहुंचे, तो हेड ने हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन कोहली एकदम से आगे निकल गए। ——————————————— हेड-कोहली विवाद से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… कोहली-हेड में नोकझोंक, मैच के बाद दोनों ने हाथ नहीं मिलाया, टॉप मोमेंट्स एंड रिकॉर्ड्स सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हरा दिया। विराट कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा 211वीं बार फिफ्टी पार्टनरशिप में शामिल रहे। हैदराबाद ने इस सीजन सबसे ज्यादा 9वीं बार 200+ स्कोर बनाया। मैच के बाद विराट कोहली और ट्रैविस हेड ने हाथ नहीं मिलाया। पढ़ें पूरी खबर
कोहली के फैंस ने हेड की पत्नी को ट्रोल किया:छोटी बेटी पर भी भद्दे कमेंट किए; IPL मैच में बहस हुई थी

IPL मैच में बहस के बाद विराट कोहली के फैंस ने ट्रैविस हेड के परिवार को ट्रोल किया। उनकी बेटी पर भी भद्दे और आपत्तिजनक कमेंट किए गए। हेड की पत्नी जेसिका ने ऑस्ट्रेलिया के अखबार ‘द एडवरटाइजर’ से कहा- ‘यह सब मुझे 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद की ट्रोलिंग की याद दिला रहा है।’ जेसिका ने बताया- ‘जब मैं सोकर उठी तो मेरा सोशल मीडिया भरा पड़ा था…हम ठीक हैं। लेकिन, वे मेरे दोस्तों और परिवार पर निशाना साध रहे हैं।’ 22 मई को हैदराबाद-बेंगलुरु मैच के दौरान ट्रैविस हेड और विराट कोहली के बीच तीखी नोंकझोंक हुई थी। इसके बाद कोहली ने मैच के बाद हेड से हाथ नहीं मिलाया था। एक-दूसरे के प्रति काइंडनेस और सपोर्ट की जरूरत- जेसिका जेसिका ने कहा- इस समय सभी खेलों में मानसिक स्वास्थ्य, नजरिए और एक-दूसरे से बात करने के तरीके को लेकर जरूरी चर्चा हो रही है। जुनून हमेशा खेल का हिस्सा रहेगा, लेकिन यह याद रखना भी उतना ही जरूरी है कि खेल के पीछे लोग और परिवार होते हैं। उम्मीद है कि इससे एक-दूसरे के प्रति अधिक काइंडनेस और सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा। शादी की फोटोज में आपत्तिजनक कमेंट किए रिपोर्ट्स के अनुसार सोशल मीडिया पर ट्रेविस हेड की शादी की तस्वीरों तक पर आपत्तिजनक कमेंट किए गए। कुछ यूजर्स ने उनके परिवार को धमकियां भी दीं। जेसिका ने बताया कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और 2024 बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की भारत पर जीत के बाद भी उन्हें और उनके परिवार को इसी तरह के संदेश मिले थे। कमेंटेटर सुंदरेशन बोले- मैच के बाद कोहली का बिहेवियर गलत इसी बीच भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और कमेंटेटर भरत सुंदरेशन ने कोहली के बिहेवियर को गलत ठहराया। उनके मुताबिक भारत में क्रिकेटरों को लेकर फैन कल्चर हमेशा से बहुत भावुक रहा है, लेकिन अब यह ज्यादा आक्रामक और ट्राइबल हो गया है। भारत सुंदरासन ने कहा कि उन्होंने ट्रेविस हेड से बात की थी और वह ठीक हैं। उन्होंने सलाह दी कि खिलाड़ियों को ऐसे मामलों में सोशल मीडिया से दूरी बना लेनी चाहिए और किसी भी ट्रोलिंग का जवाब नहीं देना चाहिए। हेड ने एग्रेसिव खेलने के लिए कहा, विराट भड़के बेंगलुरू की पारी में पावरप्ले के दौरान कोहली और ट्रैविस हेड के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, हेड ने कोहली से ज्यादा आक्रामक शॉट खेलने को कहा था। जवाब में कोहली ने कहा कि हेड खुद आकर गेंदबाजी करें। बाद में कोहली के आउट होने पर हेड ने कहा कि उन्हें गेंदबाजी करने का मौका ही नहीं मिला। माना जा रहा है कि इसी के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव बढ़ गया। कोहली ने मैच के बाद हेड से हैंडशेक भी नहीं किया। जब कोहली, हेड के पास पहुंचे, तो हेड ने हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन कोहली एकदम से आगे निकल गए। ——————————————— हेड-कोहली विवाद से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… कोहली-हेड में नोकझोंक, मैच के बाद दोनों ने हाथ नहीं मिलाया, टॉप मोमेंट्स एंड रिकॉर्ड्स सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हरा दिया। विराट कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा 211वीं बार फिफ्टी पार्टनरशिप में शामिल रहे। हैदराबाद ने इस सीजन सबसे ज्यादा 9वीं बार 200+ स्कोर बनाया। मैच के बाद विराट कोहली और ट्रैविस हेड ने हाथ नहीं मिलाया। पढ़ें पूरी खबर







