Saturday, 06 Jun 2026 | 11:02 AM

Trending :

EXCLUSIVE

घायल फैन का प्रीति जिंटा ने पूछा हालचाल:अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किया वीडियो कॉल, प्रियांश आर्य के शॉट से लगी थी चोट

घायल फैन का प्रीति जिंटा ने पूछा हालचाल:अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किया वीडियो कॉल, प्रियांश आर्य के शॉट से लगी थी चोट

प्रियांश आर्य के छक्के से घायल हुए बुजुर्ग फैन कृष्णचंद को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा ने वीडियो कॉल पर उनसे बात की और उनका हालचाल पूछा। इस बातचीत का वीडियो पंजाब किंग्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया, साथ ही लिखा, फैंस हमेशा पहले आते हैं। कृष्ण चंद जी के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। उन्हें बेहतर होते देखकर खुशी हुई। बता दें कि यह घटना मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हुई थी। मैच में प्रियांश आर्य के बल्ले से निकला एक ऊंचा शॉट सीधे स्टैंड्स में जाकर गिरा, जहां मौजूद बुजुर्ग फैन कृष्णचंद के चेहरे पर गेंद लग गई। घटना के तुरंत बाद उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। आसपास बैठे दर्शकों ने तुरंत मदद की और उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। घटना के बाद प्रीति जिंटा और खिलाड़ी प्रियांश आर्य ने वीडियो कॉल के जरिए कृष्णचंद से बातचीत की। इस दौरान प्रियांश ने कहा कि उन्हें टेंशन हो गई थी कि कृष्णचंद जी को ज्यादा चोट तो नहीं लगी। इस पर प्रीति ने कहा कि उन्होंने भी चिंता की थी। धर्मशाला में मैच देखने के लिए बुलाया वीडियो कॉल के दौरान प्रीति जिंटा ने उन्हें धर्मशाला में होने वाले अगले मैच के लिए इनवाइट किया। साथ ही हल्के अंदाज में एक्ट्रेस ने कहा कि अगली बार आपको हेलमेट पहना देंगे, ताकि कोई बॉल आए तो आप सुरक्षित रहें। प्रीति ने कहा, “आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा, आप सेफ रहें और हम आपका धर्मशाला में इंतजार करेंगे।” इस आईपीएल में पंजाब किंग्स अपने होम ग्राउंड धर्मशाला में तीन मुकाबले खेलेगी, जो 11 मई, 14 मई और 17 मई को होंगे।

घायल फैन का प्रीति जिंटा ने पूछा हालचाल:अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किया वीडियो कॉल, प्रियांश आर्य के शॉट से लगी थी चोट

घायल फैन का प्रीति जिंटा ने पूछा हालचाल:अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किया वीडियो कॉल, प्रियांश आर्य के शॉट से लगी थी चोट

प्रियांश आर्य के छक्के से घायल हुए बुजुर्ग फैन कृष्णचंद को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा ने वीडियो कॉल पर उनसे बात की और उनका हालचाल पूछा। इस बातचीत का वीडियो पंजाब किंग्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया, साथ ही लिखा, फैंस हमेशा पहले आते हैं। कृष्ण चंद जी के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। उन्हें बेहतर होते देखकर खुशी हुई। बता दें कि यह घटना मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हुई थी। मैच में प्रियांश आर्य के बल्ले से निकला एक ऊंचा शॉट सीधे स्टैंड्स में जाकर गिरा, जहां मौजूद बुजुर्ग फैन कृष्णचंद के चेहरे पर गेंद लग गई। घटना के तुरंत बाद उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। आसपास बैठे दर्शकों ने तुरंत मदद की और उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। घटना के बाद प्रीति जिंटा और खिलाड़ी प्रियांश आर्य ने वीडियो कॉल के जरिए कृष्णचंद से बातचीत की। इस दौरान प्रियांश ने कहा कि उन्हें टेंशन हो गई थी कि कृष्णचंद जी को ज्यादा चोट तो नहीं लगी। इस पर प्रीति ने कहा कि उन्होंने भी चिंता की थी। धर्मशाला में मैच देखने के लिए बुलाया वीडियो कॉल के दौरान प्रीति जिंटा ने उन्हें धर्मशाला में होने वाले अगले मैच के लिए इनवाइट किया। साथ ही हल्के अंदाज में एक्ट्रेस ने कहा कि अगली बार आपको हेलमेट पहना देंगे, ताकि कोई बॉल आए तो आप सुरक्षित रहें। प्रीति ने कहा, “आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा, आप सेफ रहें और हम आपका धर्मशाला में इंतजार करेंगे।” इस आईपीएल में पंजाब किंग्स अपने होम ग्राउंड धर्मशाला में तीन मुकाबले खेलेगी, जो 11 मई, 14 मई और 17 मई को होंगे।

Rotterdam Franchise Owner | Du Plessis Captain ETPL 2026

Rotterdam Franchise Owner | Du Plessis Captain ETPL 2026

10 मिनट पहले कॉपी लिंक यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग (ETPL) में साउथ अफ्रीका के तीन दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासन ने ETPL की टीम’रॉटरडैम’ खरीदी है। खास बात यह है कि फाफ डु प्लेसिस सह-मालिक होने के साथ उद्घाटन सत्र में टीम की कप्तानी भी संभालेंगे। अगस्त में शुरू होगी यूरोप की पहली ICC मान्यता प्राप्त लीग ETPL यूरोप की पहली ICC-मान्यता प्राप्त टी-20 लीग है। इसका पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। लीग के मुकाबले यूरोप के छह प्रमुख शहरों में खेले जाएंगे। रॉटरडैम फ्रेंचाइजी उद्घाटन सत्र की उन छह टीमों में से एक होगी जो खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। जोंटी और क्लासेन बोले-यूरोप में क्रिकेट की अपार संभावनाएं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर माने जाने वाले जोंटी रोड्स इस नई पारी को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा,’हाल के ICC इवेंट्स में हमने यूरोप की क्रिकेट क्षमता देखी है। अब इस क्षेत्र को एक मजबूत व्यावसायिक ढांचे की जरूरत है और ETPL वही मंच प्रदान कर रहा है।’ वहीं, हेनरिक क्लासेन ने रॉटरडैम शहर की तारीफ करते हुए कहा,’रॉटरडैम एक महत्वाकांक्षी शहर है। हम सिर्फ एक टीम के मालिक बनने नहीं आए हैं, बल्कि कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जिस पर यहां के प्रशंसक गर्व कर सकें।’ ———————————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई IPL सीजन में छठा मैच हारी:हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया, हेड-क्लासन की फिफ्टी; रिकेल्टन का शतक बेकार मुंबई इंडियंस को IPL के मौजूदा सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा है। उसे बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया। मुंबई वानखेड़े में लगातार चौथा मैच हारी है। जबकि हैदराबाद ने सीजन में लगातार 5वां मैच जीता है। पूरी खबर IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा:हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया; नमन ने हेड के 3 कैच छोड़े सनराजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने 244 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यह IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज है। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Rotterdam Franchise Owner | Du Plessis Captain ETPL 2026

Rotterdam Franchise Owner | Du Plessis Captain ETPL 2026

29 मिनट पहले कॉपी लिंक यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग (ETPL) में साउथ अफ्रीका के तीन दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासन ने ETPL की टीम’रॉटरडैम’ खरीदी है। खास बात यह है कि फाफ डु प्लेसिस सह-मालिक होने के साथ उद्घाटन सत्र में टीम की कप्तानी भी संभालेंगे। अगस्त में शुरू होगी यूरोप की पहली ICC मान्यता प्राप्त लीग ETPL यूरोप की पहली ICC-मान्यता प्राप्त टी-20 लीग है। इसका पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। लीग के मुकाबले यूरोप के छह प्रमुख शहरों में खेले जाएंगे। रॉटरडैम फ्रेंचाइजी उद्घाटन सत्र की उन छह टीमों में से एक होगी जो खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। जोंटी और क्लासेन बोले-यूरोप में क्रिकेट की अपार संभावनाएं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर माने जाने वाले जोंटी रोड्स इस नई पारी को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा,’हाल के ICC इवेंट्स में हमने यूरोप की क्रिकेट क्षमता देखी है। अब इस क्षेत्र को एक मजबूत व्यावसायिक ढांचे की जरूरत है और ETPL वही मंच प्रदान कर रहा है।’ वहीं, हेनरिक क्लासेन ने रॉटरडैम शहर की तारीफ करते हुए कहा,’रॉटरडैम एक महत्वाकांक्षी शहर है। हम सिर्फ एक टीम के मालिक बनने नहीं आए हैं, बल्कि कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जिस पर यहां के प्रशंसक गर्व कर सकें।’ ———————————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई IPL सीजन में छठा मैच हारी:हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया, हेड-क्लासन की फिफ्टी; रिकेल्टन का शतक बेकार मुंबई इंडियंस को IPL के मौजूदा सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा है। उसे बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया। मुंबई वानखेड़े में लगातार चौथा मैच हारी है। जबकि हैदराबाद ने सीजन में लगातार 5वां मैच जीता है। पूरी खबर IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा:हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया; नमन ने हेड के 3 कैच छोड़े सनराजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने 244 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यह IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज है। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India, China Yet to Buy Broadcasting Rights; Global Reach Doubtful

India, China Yet to Buy Broadcasting Rights; Global Reach Doubtful

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: India, China Yet To Buy Broadcasting Rights; Global Reach Doubtful नई दिल्ली28 मिनट पहले कॉपी लिंक फीफा वर्ल्ड कप 2026 11 जून से 26 जुलाई तक खेला जाएगा। भारत-चीन में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स अब तक किसी भी कंपनी ने नहीं खरीदे हैं। मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम और श्रीलंका में भी राइट्स के लिए कोई कंपनी इंटरनेस्ट नहीं दिखा रही। अगर यहीं स्थिति रही, तो दुनिया के करीब 300 करोड़ लोग सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट को नहीं देख पाएंगे। फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 104 मैच खेले जाएंगे। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको संयुक्त मेजबान हैं। ब्रॉडकास्टिंग राइट्स अब तक क्यों नहीं खरीदे गए? फीफा ने शुरुआत में मैचों के राइट्स के लिए $100 मिलियन (948 करोड़ रुपए) की मांग की थी। जब कोई खरीदार नहीं मिला, तो इसका प्राइज घटाकर 35 मिलियन डॉलर (लगभग 332 करोड़ रुपए) कर दिए हैं। भारत या दूसरे देशों में ब्रॉडकास्टिंग राइट्स नहीं खरीदने जाने की तीन बड़ी वजह है… भारत के हिसाब से मैचों की टाइमिंग सही नहींभारत में फुटबॉल फैंस के लिए सबसे बड़ी दिक्कत समय की है। टूूर्नामेंट में खेने जाने वाले 104 मैचों में सिर्फ 14 ही रात 12 बजे से पहले शुरू होंगे। फाइनल सहित बाकी सभी मैच भारतीय समय के अनुसार रात 12 बजे बाद शुरू होंगे। 2022 वर्ल्ड कप में 64 में से 44 मैच रात मिडनाइट से पहले शुरू हुए थे।कंपनियों को डर है कि इतनी रात को बहुत कम लोग मैच देखेंगे। चीन और बाकी देशों के साथ भी यहीं दिक्कत है।2022 कतर वर्ल्ड कप के मैच भारतीय समयानुसार रात 12 बजे से पहले शुरु हुए थे। कंपटीशन की कमी और क्रिकेट का असर2022 वर्ल्ड कप के लिए वायकॉम18 ने लगभग 62 मिलियन डॉलर (450 से 500 करोड़ रुपए) दिए थे। वहीं सोनी ने 2014 और 2018 के लिए 90 मिलियन डॉलर (करीब 600 करोड़ रुपए) खर्च किए थे। अब ब्रॉडकास्टिंग कंपनी वायकॉम18 और हॉटस्टार का विलय हो चुका है। इससे मार्केट में कंप्टीशन घटा है।दूसरी बड़ी वजह है कि फीफा, IPL खत्म होने के दो हफ्ते बाद ही शुरु हो रहा है। भारत में कंपनियां अपना सारा मार्केटिंग बजट आईपीएल पर खर्च कर देती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के स्पोर्ट्स मार्केट में 89% पैसा क्रिकेट पर खर्च होता है, बाकी सभी खेलों के लिए सिर्फ 11% बचता है।IPL भारत में स्पोर्ट्स का सबसे बड़ा मार्केट है। भारत में सब्सक्रिप्शन मॉडल नहीं चलताभारत एक ऐसा बाजार है जहां लोग खेल देखने के लिए ज्यादा पैसे नहीं देना चाहते। यहां तक की फ्री में देखने के लिए थर्ड पार्टी एप तक इस्तेमाल करते हैं। 2022 वर्ल्ड कप जियोसिनेमा पर मुफ्त दिखाया गया था। फ्री की आदत की वजह से चैनलों के लिए पैसा वसूलना मुश्किल हो गया है। खरीददार नहीं मिला तो FIFA क्या करेगा? एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘जियो-स्टार’ जानबूझकर आखिरी वक्त का इंतजार कर रहा है, ताकि FIFA राइट्स के रेट और कम कर दे। अगर कोई नहीं खरीदता, तो फीफा अपने खुद के ऐप ‘FIFA+’ पर मैचों को स्ट्रीम कर सकता है। एक आखिरी रास्ता यह है कि सरकार इसे ‘राष्ट्रीय महत्व’ का खेल घोषित कर दूरदर्शन पर दिखाए, लेकिन इसके लिए भी किसी प्राइवेट कंपनी का साथ होना जरूरी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

India, China Yet to Buy Broadcasting Rights; Global Reach Doubtful

India, China Yet to Buy Broadcasting Rights; Global Reach Doubtful

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: India, China Yet To Buy Broadcasting Rights; Global Reach Doubtful नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक फीफा वर्ल्ड कप 2026 11 जून से 26 जुलाई तक खेला जाएगा। भारत-चीन में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स अब तक किसी भी कंपनी ने नहीं खरीदे हैं। मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम और श्रीलंका में भी राइट्स के लिए कोई कंपनी इंटरनेस्ट नहीं दिखा रही। अगर यहीं स्थिति रही, तो दुनिया के करीब 300 करोड़ लोग सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट को नहीं देख पाएंगे। फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 104 मैच खेले जाएंगे। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको संयुक्त मेजबान हैं। ब्रॉडकास्टिंग राइट्स अब तक क्यों नहीं खरीदे गए? फीफा ने शुरुआत में मैचों के राइट्स के लिए $100 मिलियन (948 करोड़ रुपए) की मांग की थी। जब कोई खरीदार नहीं मिला, तो इसका प्राइज घटाकर 35 मिलियन डॉलर (लगभग 332 करोड़ रुपए) कर दिए हैं। भारत या दूसरे देशों में ब्रॉडकास्टिंग राइट्स नहीं खरीदने जाने की तीन बड़ी वजह है… भारत के हिसाब से मैचों की टाइमिंग सही नहींभारत में फुटबॉल फैंस के लिए सबसे बड़ी दिक्कत समय की है। टूूर्नामेंट में खेने जाने वाले 104 मैचों में सिर्फ 14 ही रात 12 बजे से पहले शुरू होंगे। फाइनल सहित बाकी सभी मैच भारतीय समय के अनुसार रात 12 बजे बाद शुरू होंगे। 2022 वर्ल्ड कप में 64 में से 44 मैच रात मिडनाइट से पहले शुरू हुए थे।कंपनियों को डर है कि इतनी रात को बहुत कम लोग मैच देखेंगे। चीन और बाकी देशों के साथ भी यहीं दिक्कत है।2022 कतर वर्ल्ड कप के मैच भारतीय समयानुसार रात 12 बजे से पहले शुरु हुए थे। कंपटीशन की कमी और क्रिकेट का असर2022 वर्ल्ड कप के लिए वायकॉम18 ने लगभग 62 मिलियन डॉलर (450 से 500 करोड़ रुपए) दिए थे। वहीं सोनी ने 2014 और 2018 के लिए 90 मिलियन डॉलर (करीब 600 करोड़ रुपए) खर्च किए थे। अब ब्रॉडकास्टिंग कंपनी वायकॉम18 और हॉटस्टार का विलय हो चुका है। इससे मार्केट में कंप्टीशन घटा है।दूसरी बड़ी वजह है कि फीफा, IPL खत्म होने के दो हफ्ते बाद ही शुरु हो रहा है। भारत में कंपनियां अपना सारा मार्केटिंग बजट आईपीएल पर खर्च कर देती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के स्पोर्ट्स मार्केट में 89% पैसा क्रिकेट पर खर्च होता है, बाकी सभी खेलों के लिए सिर्फ 11% बचता है।IPL भारत में स्पोर्ट्स का सबसे बड़ा मार्केट है। भारत में सब्सक्रिप्शन मॉडल नहीं चलताभारत एक ऐसा बाजार है जहां लोग खेल देखने के लिए ज्यादा पैसे नहीं देना चाहते। यहां तक की फ्री में देखने के लिए थर्ड पार्टी एप तक इस्तेमाल करते हैं। 2022 वर्ल्ड कप जियोसिनेमा पर मुफ्त दिखाया गया था। फ्री की आदत की वजह से चैनलों के लिए पैसा वसूलना मुश्किल हो गया है। खरीददार नहीं मिला तो FIFA क्या करेगा? एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘जियो-स्टार’ जानबूझकर आखिरी वक्त का इंतजार कर रहा है, ताकि FIFA राइट्स के रेट और कम कर दे। अगर कोई नहीं खरीदता, तो फीफा अपने खुद के ऐप ‘FIFA+’ पर मैचों को स्ट्रीम कर सकता है। एक आखिरी रास्ता यह है कि सरकार इसे ‘राष्ट्रीय महत्व’ का खेल घोषित कर दूरदर्शन पर दिखाए, लेकिन इसके लिए भी किसी प्राइवेट कंपनी का साथ होना जरूरी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

ट्रेन से टुकड़ों में कटा किसान…मौत से पहले का VIDEO:बोला- पूर्व विधायक भार्गव हत्या कराना चाहते थे, शिवराज मामा को गोली मारने रिवॉल्वर दी

ट्रेन से टुकड़ों में कटा किसान…मौत से पहले का VIDEO:बोला- पूर्व विधायक भार्गव हत्या कराना चाहते थे, शिवराज मामा को गोली मारने रिवॉल्वर दी

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोमवार शाम 4 बजे किसान ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे ट्रैक पर किसान का सिर और धड़ अलग-अलग हालत में मिले। मृतक की पहचान बेहलोट गांव निवासी गोविंद गुर्जर के रूप में हुई है। किसान ने मरने से पहले वीडियो बनाया था, जिसे अलग-अलग लोगों को भेजा। वीडियो में वह कह रहा है कि पूर्व विधायक शशांक भार्गव उससे हत्या कराना चाह रहे हैं। भार्गव कहते हैं कि शिवराज मामा और मुकेश टंडन की हत्या करेगा, तभी पैसे मिलेंगे। वह उनकी प्रताड़ना से तंग आ गया था। जानकारी के मुताबिक, किसान ने पांच वीडियो बनाए थे। अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुपों में भेजे। कुछ वीडियो ग्राम पंचायत बेहलोट के सरपंच पुत्र लकी गुर्जर को भी भेजे गए। वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है, जिसमें उसने अपनी आपबीती बयान की है। फसल बोने के लिए कर्ज लिया था गोविंद सिंह गुर्जर ने वीडियो में बताया कि वे पिछले तीन साल (2023, 2024 और 2025) से पूर्व विधायक शशांक भार्गव की जमीन पर बटाईदारी के आधार पर खेती कर रहे थे। उन्होंने धान और गेहूं की फसल बोने के लिए कर्ज लिया था। समझौते के अनुसार, फसल की आमदनी दोनों के बीच बराबर बांटी जानी थी। भार्गव ने धान की फसल से हुई पूरी आमदनी रोक ली गोविंद के मुताबिक, फैक्ट्री में आग लगने के बाद भार्गव ने धान की फसल की पूरी आमदनी रोक ली। इसके बाद गेहूं की फसल के पैसे भी अपने पास रख लिए। जब वे पैसे मांगने गए, तो उन्हें स्टांप पेपर लाने के लिए कहा गया। गोविंद का दावा है कि वे पढ़े-लिखे नहीं हैं, इसलिए उनसे ऐसे दस्तावेज पर दस्तखत करवा लिए गए, जिसे किसी और ने लिखा था। उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि अगले दिन भुगतान कर दिया जाएगा। तीन साल से कर्ज लेकर कर रहा था खेती गोविंद गुर्जर ने वीडियो में बताया कि वह पिछले तीन साल से शशांक भार्गव की जमीन बटाई पर लेकर कर्ज के सहारे खेती कर रहा था। उसने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में आग लगने के बाद दो साल तक फसल की रकम रोक ली गई। जब वह पैसा लेने पहुंचा, तो उससे स्टांप पेपर पर लिखापढ़ी कर हस्ताक्षर कराए गए। अगले दिन भुगतान का आश्वासन दिया गया। हत्या के लिए दबाव और धमकाने के आरोप गोविंद के अनुसार, जब वह दोबारा पैसे लेने पहुंचा, तो आरोप है कि शशांक भार्गव ने उसे रिवॉल्वर थमा दिया। कहा कि शिवराज सिंह चौहान और विधायक मुकेश टंडन को मार दे। मना करने पर अपने गुंडों के जरिए दबाव बनाया और मारपीट भी करवाई। उसने पांच-छह लोगों पर हमले के आरोप भी लगाए। बेटे ने लगाए गंभीर आरोप मृतक के बेटे दीपक गुर्जर ने बताया कि उनके पिता पूर्व विधायक शशांक भार्गव के यहां जमीन संभालते थे, लेकिन उन्हें काम का पैसा नहीं दिया गया। पैसे मांगने पर उन्हें धमकाया गया। बेटे का दावा है कि भार्गव ने कहा था कि पैसे तभी मिलेंगे, जब वह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक मुकेश टंडन को गोली मार देगा। साथ ही धोखे से हस्ताक्षर कराकर जमीन भी हड़प ली गई। बेटे ने पिता की मौत के लिए सीधे तौर पर शशांक भार्गव को जिम्मेदार ठहराया है। समाज और नेताओं से लगाई मदद की गुहार अन्य वीडियो में गोविंद गुर्जर ने गुर्जर समाज से सहयोग न मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह चूड़ी पहन लेगा। साथ ही उसने राजस्थान के कांग्रेस नेता सचिन पायलट और उत्तर प्रदेश के सपा नेता अखिलेश यादव से मदद की गुहार लगाई। पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला संवेदनशील होने के कारण हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पूर्व विधायक ने आरोपों को बताया साजिश वहीं, पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने आरोपों को नकारते हुए इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे, ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

6वें ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टेनिस:शौर्य और अराइना का शानदार प्रदर्शन, टीम इवेंट में वेल्हम बॉयज का दबदबा

6वें ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टेनिस:शौर्य और अराइना का शानदार प्रदर्शन, टीम इवेंट में वेल्हम बॉयज का दबदबा

शहर के सेंट जोसेफ टेनिस एकेडमी में चल रहे 6वें ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टूर्नामेंट का सोमवार को शानदार समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में देहरादून और आसपास के क्षेत्र के उभरते युवा खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। टूर्नामेंट के सिंगल्स मुकाबलों में जहां शौर्य शर्मा, अराइना विशाल और पूर्वी पटवा जैसे खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से दर्शकों का दिल जीता, वहीं टीम इवेंट्स में वेल्हम बॉयज और टोन्सब्रिज स्कूल का दबदबा देखने को मिला।प्रतियोगिता के अंत में ब्रदर जेसी कैरोल और ब्रदर जोसेफ एम जोसेफ ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। शौर्य शर्मा ने दिखाया डबल दम लड़कों के वर्ग में शौर्य शर्मा का प्रदर्शन सबसे खास रहा। अंडर-16 सिंगल्स के बहुप्रतीक्षित फाइनल में शौर्य ने एकतरफा मुकाबले में जसकिरत सिंह अरोड़ा को 6-1 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-18 डबल्स के फाइनल में भी शौर्य शर्मा और वात्सल्य रावत की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए आरुष और अर्णव को 5-1 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। अराइना और पूर्वी ने जीते सिंगल्स खिताब लड़कियों के मुकाबलों में अराइना विशाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अराइना ने अंडर-14 सिंगल्स के फाइनल में अपनी प्रतिद्वंद्वी अंशिका टंडन को 5-0 से हराकर खिताब जीता। वहीं, अंडर-16 सिंगल्स के कड़े फाइनल मुकाबले में पूर्वी पटवा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अराइना विशाल को 5-1 से मात दी। वेल्हम बॉयज ने जीते दो खिताब स्कूलों के बीच हुए टीम इवेंट्स में वेल्हम बॉयज स्कूल का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा। अंडर-14 और अंडर-16 दोनों ही श्रेणियों में वेल्हम बॉयज ने पहला स्थान हासिल कर चैंपियनशिप जीती, जबकि दोनों ही वर्गों में सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी उपविजेता रहा। अंडर-16 टीम इवेंट में घरेलू टीम सेंट जोसेफ एकेडमी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-18 टीम इवेंट का खिताब टोन्सब्रिज स्कूल के नाम रहा, जबकि सेंट जोसेफ एकेडमी इसमें उपविजेता रही। विजेता खिलाड़ियों की सूची (बॉयज सिंगल्स) अंडर-10: प्रखर सिंह ने सिद्धांत गुप्ता को हराया (6-2) अंडर-12: शिवांश रावत ने युवराज सिंह रावत को हराया (6-4) अंडर-14: रेयांश अग्रवाल ने आयुष तोमर को हराया (6-2) अंडर-16: शौर्य शर्मा ने जसकिरत सिंह अरोड़ा को हराया (6-1) अंडर-18: शौर्य शर्मा और अर्जुन सिंह के बीच कड़ा फाइनल मुकाबला खेला गया। बॉयज डबल्स अंडर-18: शौर्य शर्मा और वात्सल्य रावत ने आरुष-अर्णव को हराया (5-1) गर्ल्स सिंगल्स अंडर-14: अराइना विशाल ने अंशिका टंडन को हराया (5-0) अंडर-16: पूर्वी पटवा ने अराइना विशाल को हराया (5-1) टीम इवेंट चैंपियंस अंडर-14: वेल्हम बॉयज़ स्कूल (उपविजेता: सेंट जॉर्ज कॉलेज) अंडर-16: वेल्हम बॉयज़ स्कूल (उपविजेता: सेंट जॉर्ज कॉलेज) अंडर-18: टोन्सब्रिज स्कूल (उपविजेता: सेंट जोसेफ एकेडमी)

15वें दून कप में 26 टीमों ने लिया हिस्सा:अंडर-12 में विल्स यूथ, अंडर-17 में DFA और 50+ में खेलो मास्टर्स ने जीता खिताब

15वें दून कप में 26 टीमों ने लिया हिस्सा:अंडर-12 में विल्स यूथ, अंडर-17 में DFA और 50+ में खेलो मास्टर्स ने जीता खिताब

देहरादून फुटबॉल एकेडमी (DFA) और खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ’15वें दून कप स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट’ का शानदार समापन हुआ। भागीरथी एन्क्लेव, गूलर घाटी रोड स्थित डीएफए ग्राउंड पर 25 और 26 अप्रैल को देर रात तक चले इस टूर्नामेंट में प्रदेश भर से आए लगभग 500 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। तेज गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों का जोश मैदान पर देखते ही बन रहा था। विजेताओं में अंडर-12 वर्ग में विल्स यूथ क्लब, अंडर-17 में डीएफए और 50 प्लस (वेटरन) वर्ग में डीएफए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड ने चैंपियन का ताज अपने नाम किया। पेनल्टी शूटआउट में जीती विल्स यूथ क्लब अंडर-12 वर्ग में 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। खिताबी मुकाबला विल्स यूथ क्लब और देहरादून एकेडमी के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें विल्स क्लब ने 3-2 के अंतर से रोमांचक जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बेस्ट प्लेयर अभिनव नेगी (डीएफए), बेस्ट गोलकीपर सात्विक (डीएफए) बने। देहरादून फुटबॉल एकेडमी बनी चैंपियन इस वर्ग में सबसे ज्यादा 12 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले सेमीफाइनल में डीएफए ने पहाड़ी बॉयज को 1-0 से और दूसरे सेमीफाइनल में उत्तरकाशी यूथ फुटबॉल एकेडमी ने हरिद्वार एफसी को 1-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल मुकाबला डीएफए और उत्तरकाशी के बीच हुआ, जिसमें डीएफए ने शानदार खेल दिखाते हुए 2-1 से जीत हासिल की और अंडर-17 का खिताब अपने नाम कर लिया। बेस्ट गोलकीपर व प्लेयर आशुतोष भट्ट (डीएफए) और श्याम (उत्तरकाशी) रहे। डीएफए खेलो मास्टर्स ने पहाड़ी बॉयज को दी मात 50 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों वाले इस वर्ग में 6 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में डीएफए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड का सामना पहाड़ी बॉयज, ऋषिकेश से हुआ। एक बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले में डीएफए खेलो मास्टर्स ने 4-3 से जीत दर्ज की। बेस्ट प्लेयर युद्धबीर थापा (खेलो मास्टर्स), बेस्ट गोलकीपर विमल सिंह रावत (पहाड़ी बॉयज) बने। दिग्गजों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला विजेता और उपविजेता टीमों को पूर्व नेशनल व इंटरनेशनल खिलाड़ियों ने ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथियों में सुदेश शर्मा, खड़क बहादुर, मनोज नेगी, रघुबीर बिष्ट, प्रकाश रोनी, तजिंदर गुरुंग, गोपाल रावत और सुरेंद्र पुन मौजूद रहे। खिलाड़ियों को दी गई निःशुल्क सुविधाएं आयोजक डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए खिलाड़ियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। सभी लगभग 500 खिलाड़ियों को निःशुल्क केला, पानी, जूस और भोजन उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर 108 एम्बुलेंस के डायरेक्टर सुधीर बिजलवान के सहयोग से एम्बुलेंस सेवा भी मैदान पर मुस्तैद रही। मैच में रेफरी की भूमिका हर्षित, हिमांशु, आशीष नेगी, तेज़ीन और नेशनल रेफरी हरी चंद ने बखूबी निभाई। वहीं, मैच कमिश्नर की जिम्मेदारी विमल सिंह रावत ने संभाली।

अंडर-18 में शौर्य और अर्जुन पहुंचे फाइनल में:सेंट जोसेफ टेनिस एकेडमी में हुआ छठा ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टूर्नामेंट, जूनियर खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी

अंडर-18 में शौर्य और अर्जुन पहुंचे फाइनल में:सेंट जोसेफ टेनिस एकेडमी में हुआ छठा ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टूर्नामेंट, जूनियर खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी

सेंट जोसेफ टेनिस एकेडमी की ओर से आयोजित छठे ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टूर्नामेंट में जूनियर टेनिस खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। कुल आठ अलग-अलग कैटेगरी में हुए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया और खिताबी मुकाबले के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। विभिन्न वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबलों के नतीजे बॉयज अंडर-18 सिंगल्स में शौर्य शर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए आरुष संगल को 5-2 से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में अर्जुन सिंह ने वात्सल्य रावत को 5-0 से एकतरफा मात देकर फाइनल का टिकट कटाया। बॉयज अंडर-16 सिंगल्स के पहले सेमीफाइनल में अर्णव गर्ग ने कड़े मुकाबले में आयुष तोमर को 7-5 से हराया। दूसरे मैच में जसकिरथ सिंह अरोड़ा ने भव्यम अग्रवाल को 5-3 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। बॉयज अंडर-14 सिंगल्स में रेयांश अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में उनका सामना युवां से होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में आयुष को 5-2 से हराया। बॉयज अंडर-12 सिंगल्स में शिवांश रावत ने प्रखर सिंह को 5-0 से हराकर अपना दबदबा कायम रखा। दूसरे सेमीफाइनल में अरिंदम पंवार ने युवां को 5-3 से मात दी। बॉयज अंडर-10 सिंगल्स में प्रखर सिंह ने समृद्धि सैनी को 4-0 से आसानी से हराया। वहीं, सिद्धांत गुप्ता ने परानन को 5-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह सुरक्षित की। बॉयज अंडर-18 डबल्स में वात्सल्य और शौर्य की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए दक्ष और सानिध्य की जोड़ी को 5-0 से हराया। फाइनल में उनका मुकाबला आरुष और अर्णव की जोड़ी से होगा, जिन्होंने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में रणविजय और अर्जुन की जोड़ी को मात दी। सुबह 6 बजे से खेले जाएंगे खिताबी मुकाबले टूर्नामेंट के सभी वर्गों के फाइनल मैच सोमवार सुबह 6:00 बजे से खेले जाएंगे। इसके बाद सुबह 9:00 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को िट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों को खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया है।