Satwik Chirag Thailand Open 2026 Final; Satwiksairaj Chirag Shetty

Hindi News Sports Satwik Chirag Thailand Open 2026 Final; Satwiksairaj Chirag Shetty | Badminton News बैंकॉककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक बैंकॉक में खेले जा रहे थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी फाइनल में पहुंच गए हैं। दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में मलेशिया के गोह स्जे फी और नूर इज्जुद्दीन को 19-21, 22-20, 21-16 से हराया। यह मुकाबला 82 मिनट तक चला। फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना कल इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्थिन से दोपहर 12:30 बजे से होगा। इस सीजन का पहला फाइनल सात्विक और चिराग ने दबाव में शानदार खेल दिखाया। भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम बेहद करीबी मुकाबले में बचाया और फिर निर्णायक गेम में बढ़त बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। यह इस सीजन में उनकी पहली फाइनल एंट्री है। इससे पहले वे 2019 और 2024 में भी इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुके हैं। पहला गेम मलेशियाई जोड़ी के नाम रहा मुकाबले की शुरुआत में मलेशियाई जोड़ी ने फ्रंट कोर्ट पर दबदबा बनाया और 3-1 की बढ़त ले ली। हालांकि सात्विक और चिराग ने तेजी से वापसी करते हुए स्कोर 5-5 कर दिया। पहले गेम में दोनों टीमों के बीच तेज रैलियां और लगातार आक्रामक स्मैश देखने को मिले। ब्रेक तक मलेशियाई जोड़ी 11-8 से आगे थी। चिराग और इज्जुद्दीन ने कई तेज स्मैश लगाए, जबकि गोह ने नेट के पास शानदार ड्रॉप शॉट खेले। चिराग की कुछ गलतियों की वजह से भारतीय जोड़ी 9-15 से पीछे हो गई। भारतीय खिलाड़ियों ने स्कोर 12-16 तक पहुंचाया, लेकिन इज्जुद्दीन के मजबूत स्मैश और डिफेंस की मदद से मलेशियाई जोड़ी ने 18-12 की बढ़त बना ली। इसके बाद गोह की दो गलतियों और एक लंबी शॉट से भारतीय टीम ने अंतर कम किया, लेकिन अंत में सात्विक नेट पर शॉट मार बैठे और पहला गेम गंवा दिया। सात्विक और चिराग ने पहला गेम 19-21 से गंवा दिया। सात्विक-चिराग ने वापसी की दूसरे गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कांटे की टक्कर रही। स्कोर 3-3 से 6-6 तक बराबरी पर चलता रहा। सात्विक और चिराग ने स्मैश की रफ्तार बदलकर विरोधियों से गलतियां कराईं और 9-6 की बढ़त ली। ब्रेक तक भारतीय जोड़ी 11-9 से आगे थी। बाद में गोह ने नेट पर शानदार खेल दिखाते हुए स्कोर 13-13 कर दिया। चिराग के दमदार स्मैश से भारत ने 16-14 की बढ़त बनाई, लेकिन फिर मुकाबला 16-16 पर पहुंच गया। 20-20 पर मैच की सबसे लंबी और तेज रैली देखने को मिली। दोनों जोड़ियों ने लगातार डिफेंस किया। आखिर में इज्जुद्दीन का शॉट बाहर चला गया और भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम जीतकर मुकाबला बराबर कर लिया। तीसरा गेम 11-5 से जीता निर्णायक गेम में सात्विक ने ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया। स्कोर 5-5 के बाद भारतीय जोड़ी ने लगातार 6 अंक जीतकर 11-5 की बड़ी बढ़त बना ली। सात्विक के स्मैश और बैककोर्ट शॉट्स ने मलेशियाई खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ा दिया। मलेशियाई जोड़ी ने वापसी की कोशिश करते हुए स्कोर 13-17 तक पहुंचाया, लेकिन लगातार गलतियों की वजह से वे मैच में वापसी नहीं कर सके। आखिर में सात्विक के क्रॉस-कोर्ट स्मैश से भारत को पांच मैच पॉइंट मिले। एक नेट कॉर्ड के बाद चिराग ने आखिरी शॉट लगाकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। हम खिताब भी जीतेंगे- चिराग मैच के बाद चिराग शेट्टी ने कहा, साल की शुरुआत हमारे लिए अच्छी नहीं रही। मानसिक तौर पर भी हम मजबूत स्थिति में नहीं थे। लेकिन थॉमस कप में मिला ब्रॉन्ज मेडल हमारे आत्मविश्वास के लिए बड़ा मोमेंट था। अब हम साल का पहला फाइनल खेल रहे हैं। उम्मीद है कि हम खिताब भी जीतेंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
काला कोट पहनकर कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी:चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले में पैरवी की; बाहर निकलीं तो चोर-चोर के नारे लगे

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्ट में दलीलें देने पहुंची। ममता गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुजॉय पाल के सामने पेश हुईं। मामला 2026 के राज्य विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद हुई चुनावी हिंसा से जुड़ी जनहित याचिका का था। सुनवाई के दौरान ममता ने कोर्ट को बताया कि राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा हुई। इसमें बुलडोजर एक्शन भी शामिल है। पुलिस FIR दर्ज करने की परमिशन नहीं दे रही है। इधर, सुनवाई के बाद जब ममता कोर्ट रूम से बाहर निकलीं, तो गलियारों में मौजूद वकीलों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। ये सभी ममता को देखकर चोर-चोर के नारे लगाने लगे। सुप्रीम कोर्ट में भी दलीलें रख चुकी हैं ममता सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी में पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) मामले पर सुनवाई की थी, जहां तब बंगाल की मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी ने भीं दलीलें रखीं थीं। कोर्ट रूम में ममता ने 13 मिनट तक अपनी बात रखी। बेंच के सामने हाथ जोड़कर खड़ी ममता ने कहा कि हमें कहीं न्याय नहीं मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री ने कोर्ट में पेश होकर अपनी दलीलें रखीं थीं। मुकदमों में आमतौर पर मुख्यमंत्रियों के वकील या सलाहकार ही पेश होते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
National Sports Funds Crisis; NSDF Development Controversy

Hindi News Sports National Sports Funds Crisis; NSDF Development Controversy | IAS Officer Swimming Pool नई दिल्ली15 मिनट पहले कॉपी लिंक जिस पैसे से ओलिंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को ट्रेनिंग मिलनी थी, उससे दिल्ली के बड़े अधिकारी अपने रिहायशी इलाकों में स्विमिंग पूल और टेनिस कोर्ट चमका रहे हैं। यह खुलासा ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट में हुआ है। इसके अनुसार नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड (NSDF) का करोड़ों रुपया ब्यूरोक्रेट्स की सोसायटियों और क्लबों में डाइवर्ट किया गया। दावा है कि खेल फैसिलिटी के लिए आवंटित इस फंड का एक हिस्सा सिविल सेवा संस्थानों और नौकरशाहों की दिल्ली स्थिति कॉलोनियों के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खर्च हुआ है। इतना ही नहीं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की RSS से जुड़ी 2 संस्थाओं और एशिया व कैरेबियाई क्षेत्र के कुछ छोटे क्रिकेट बोर्ड पर भी पैसा खर्च किया गया। NSDF से टॉप्स जैसी स्कीम चलती हैं NSDF भारत सरकार का विशेष फंड है, जिसका उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को फाइनेंशियल सपोर्ट देना है। इसकी स्थापना नवंबर 1998 में हुई थी। NSDF से टारगेट ओलिंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) जैसी स्कीम चलाई जाती हैं। NSDF फंड का संचालन केंद्रीय खेल मंत्री की देखरेख में 12 मेंबर्स की काउंसिल करती है। हालांकि, अनुदान प्रस्तावों को मंजूरी खेल मंत्रालय की 6 अधिकारियों की कमेटी देती है। यानी उसी सिस्टम के लोग इन अनुदानों से लाभान्वित होते हैं। न्यू मोती बाग में बना टैम्परेचर-कंट्रोल्ड स्विमिंग पूल। (फोटो- IE) न्यू मोती बाग में टैम्परेचर-कंट्रोल्ड स्विमिंग पूल बना लुटियंस दिल्ली के न्यू मोती बाग जैसे पॉश इलाकों में NSDF के पैसे से टैम्परेचर-कंट्रोल्ड स्विमिंग पूल और आलीशान टेनिस कोर्ट बनाए गए हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक 2021 से 2025 के बीच 6.7 करोड़ रुपए सेंक्शन किए गए। इनमें से 6.2 करोड़ सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट, सिविल सर्विसेस कल्चरल एंड स्पोर्ट्स Board और न्यू मोती बाग रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में खर्च हुए। 2021 से 2025 के बीच सेंक्शन किए गए 5.07 करोड़ में से 2.66 करोड़ रुपए RSS से जुड़े संस्थानों में खेल सुविधाएं बनाने पर खर्च हुए। SAI ने NSDF के जरिए मालदीव, जमैका और सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनेडाइंस में 1.08 करोड़ के क्रिकेट आइटम्स गिफ्ट किए। NSDF में आने वाला डोनेशन 2023-24 में ₹85.26 करोड़ था, जो 2025-26 में घटकर ₹37.02 करोड़ रह गया। फंड कम होने के बावजूद अधिकारियों की सुविधाओं के लिए दूसरी किस्त जारी कर दी गई। न्यू मोती बाग में बना टेनिस कोर्ट। (फोटो- IE) 2019 में खेलो इंडिया योजना का 2.8 करोड़ खर्च हुआ था रिकॉर्ड्स के मुताबिक, 2024 में NSDF अनुदान आवेदनों की जांच करने वाली 6 मेंबर्स की कमेटी के पास एक प्रस्ताव पहुंचा। यह प्रस्ताव कई सीनियर ब्यूरोक्रेट्स की रिहायशी कॉलोनी के लिए था। कॉलोनी दिल्ली के बीचोंबीच स्थित है, कड़ी सुरक्षा में रहती है और 100 एकड़ में फैली है। यह पहली बार नहीं था जब खिलाड़ियों का पैसा न्यू मोती बाग में खर्च हुआ हो। इससे पहले 31 जुलाई 2019 को SAI ने खेलो इंडिया योजना के तहत न्यू मोती बाग कॉम्प्लेक्स में खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए 2.8 करोड़ रुपए मंजूर किए थे। 5 साल बाद हार्ड कोर्ट्स को अपग्रेड किया 7 जून 2024 को NSDF से 2.2 करोड़ रुपए का एक और अनुदान मंजूर किया गया। यह रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, मोती बाग को मिला। इसका उद्देश्य नई दिल्ली स्थित न्यू मोती बाग रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में खेल सुविधाओं का अपग्रेड और नवीनीकरण था। 2024-25 में 1.1 करोड़ रुपए जारी किए गए। वहीं, 2025-26 में 88 लाख रुपए की दूसरी किस्त दी गई, जबकि 2021-22 के बाद NSDF में योगदान सबसे कम था। SAI की प्रोजेक्ट स्टेटस रिपोर्ट के मुताबिक, टेनिस कोर्ट पहले ही 2019 की खेलो इंडिया परियोजना का हिस्सा थे। इसके बावजूद पांच साल बाद इन्हीं हार्ड कोर्ट्स को फिर अपग्रेड किया गया। 5 साल में 50 करोड़ का खेल अनुदान जारी हुआ पिछले 5 वर्षों के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, खेल ढांचे, उपकरण और खेल प्रोत्साहन के लिए NSDF ने 2021-22 में 34.18 करोड़ रुपए, 2022-23 में 16.97 करोड़ रुपए, 2023-24 में 73.18 करोड़ रुपए, 2024-25 में 22.29 करोड़ रुपए और 2025-26 में 27.31 करोड़ रुपए जारी किए। खेल मंत्रालय के रिकॉर्ड्स के अनुसार, इस राशि का एक हिस्सा नौकरशाहों से जुड़ी संस्थाओं पर भी खर्च हुआ। 10 मार्च 2021 को NSDF ने राजधानी स्थित सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (CSOI) में खेल सुविधाओं के निर्माण और नवीनीकरण के लिए 3.01 करोड़ रुपए मंजूर किए। इसमें जिम उपकरण भी शामिल थे। CSOI को 2021-22 में 1.5 करोड़ रुपए की पहली किस्त और 2024-25 में 1.2 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त मिली। 20 दिसंबर 2021 को लुटियंस दिल्ली स्थित CCSCSB परिसर में खेल सुविधाओं के निर्माण और नवीनीकरण के लिए 1.55 करोड़ रुपए मंजूर किए गए। DoPT के तहत काम करने वाले CCSCSB को 2021-22 में 77.65 लाख रुपए और 2023-24 में इतनी ही राशि दूसरी किस्त के रूप में दी गई। 2021-22 में NSDF को 15.13 करोड़ रुपए का दान मिला था, जो पांच वर्षों में सबसे कम था। सरकार ने इसमें 5 करोड़ रुपए जोड़कर कुल फंड 20.13 करोड़ रुपए किया। रिकॉर्ड्स के मुताबिक, इस राशि का 10 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा सिविल सर्वेंट्स की सुविधाएं अपग्रेड करने में खर्च हुआ। संसदीय समिति ने भी जताई नाराजगी अगस्त 2025 में संसद की एक स्थायी समिति ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया था। समिति ने साफ कहा था कि “यह पैसा आवासीय कॉलोनियों और अधिकारियों के संगठनों को देना बंद किया जाना चाहिए।” लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, इसी सिस्टम के अधिकारी इस फंड के सबसे बड़े लाभार्थी बने हुए हैं। जिम्मेदार बोले- सुविधाएं फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए हैं न्यू मोती बाग रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के प्रेसिडेंट सुधांशु पांडे ने कहा- ‘ये सुविधाएं फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए हैं और पैसा कहां से आएगा, यह सरकार तय करती है।’ SAI के पूर्व खेल अधिकारियों ने इसे अनैतिक बताते हुए कहा कि टैक्सपेयर्स का पैसा खिलाड़ियों के लिए है, न कि ब्यूरोक्रेट्स की लाइफस्टाइल सुधारने के लिए। ————————————————————– ओलिंपिक स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… नर्स बनने के लिए ओलिंपिक विजेता का संन्यास; कहा- मुझे ‘असली दुनिया’ का आकर्षण खींच रहा ब्रिटेन की सबसे सफल और दिग्गज
Vinesh Phogat vs. Sakshi Malik Statement

पानीपत14 मिनट पहले कॉपी लिंक रेसलर विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती महासंघ में विवाद के बीच हरियाणा की ओलिंपियन पहलवान साक्षी मलिक विनेश फोगाट के सपोर्ट में उतर आई हैं। मंगलवार को साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट पर WFI पर सवाल खड़े किए। साक्षी ने कहा, “दूसरे देशों की स्पोर्ट्स फेडरेशन अपनी खिलाड़ियों के लिए नियम आसान बनाती हैं, ताकि वहां महिलाएं मां बनने के बाद भी देश के लिए खेल सकें और मेडल जीत सकें। वहीं, हमारी WFI दो-तीन दिन पहले ऐसे नियम लागू कर देती है कि विनेश वापसी न कर सकें।” साक्षी ने आगे कहा कि “मेरा प्रधानमंत्री, खेलमंत्री और रेस्लिंग फेडरेशन से अनुरोध है कि विनेश का ट्रायल लिया जाए, ताकि वह भी देश के लिए मेडल जीत सकें और देश का नाम रोशन कर सकें। ऐसा उदाहरण स्थापित किया जाए कि अपने देश में भी महिलाएं मां बनने के बाद खेल सकती हैं और मेडल जीत सकती हैं।” जानिए विनेश और WFI के बीच विवाद कैसे शुरू हुआ… 4 मई को डोपिंग एजेंसी का विनेश को नोटिस 4 मई को इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने रेसलर विनेश फोगाट को डोपिंग टेस्ट में शामिल न होने के कारण नोटिस भेजा था। ITA ने कहा कि वह 18 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में डोप टेस्ट के लिए शामिल नहीं हुईं। विनेश को 7 मई तक जवाब देने को कहा गया। हालांकि, विनेश ने दावा किया था कि 19 जनवरी 2026 को ITA को सूचित कर दिया था कि वह 18 दिसंबर 2025 को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जाने के लिए बेंगलुरु से चंडीगढ़ की यात्रा कर रही थीं। विनेश ने कहा कि व्यस्तता के कारण वे अपनी लोकेशन अपडेट नहीं कर पाईं। 9 मई को WFI ने 26 जून तक बैन लगाया 9 मई को WFI ने विनेश फोगाट को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया। WFI ने 15 पन्नों के नोटिस में लिखा कि विनेश ने संन्यास से वापसी के लिए छह महीने पहले सूचना नहीं दी। इससे WFI संविधान, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) नियमों तथा एंटी-डोपिंग प्रावधानों का उल्लंघन हुआ। इसलिए वह 26 जून तक घरेलू कॉम्पिटिशन नहीं खेल पाएंगी। 11 मई को विनेश बोलीं- मेरे पास परमिशन विनेश फोगाट ने 11 मई को WFI के कारण बताओ नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि WFI ने मेरी लीव को गलत तरह से समझा। मैंने नियमों का उल्लंघन नहीं किया। डोप टेस्ट में शामिल न होने की जानकारी अधिकारियों को पहले ही दे दी थी। मैं 14 दिन में सबूतों के साथ WFI को जवाब दूंगी। ITA ने मुझे 1 जनवरी से ही खेलने की परमिशन दे दी थी। विनेश बोलीं- मुझे गोंडा में खेलने नहीं दिया 11 मई को विनेश उत्तर प्रदेश के गोंडा में चल रही ओपन कुश्ती टूर्नामेंट में पह़ुंची। यहां उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे न तो अपना नाम चेक कराने दिया गया, और न ही यहां ट्रेनिंग करने दी जा रही। मैं कोई खास सुविधा नहीं चाहती, बस सबको जैसे मौका मिलता है वैसे ही मुझे भी खेलने दिया जाए। 11 मई को विनेश फोगाट यूपी के गोंडा पहुंची थीं। WFI ने कहा- विनेश हिस्सा नहीं ले सकतीं विनेश फोगाट के आरोपों के बाद 11 मई को WFI ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा- विनेश फोगाट जब गोंडा पहुंचीं, तब से उन्हें पूरी सुरक्षा दी गई। उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें बताया कि वे नियमों के हिसाब से प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकतीं। भारतीय कुश्ती महासंघ सभी खिलाड़ियों को एक जैसा मानता है और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखता है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें :- रेसलर विनेश फोगाट बोलीं-मैं भी बृजभूषण के शोषण की पीड़ित:गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, वहां मेरे साथ गलत हुआ तो सरकार जिम्मेदार ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके विनेश ने कहा, आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं कहना चाहती हूं कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले उन 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में स्केटर्स ने दिखाई रफ्तार:बालिका वर्ग में आर्ना पांडेय ने जीते 4 गोल्ड; क्रिप्टो स्केट्स वर्ल्ड ओवरऑल चैंपियन

खेलो स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में डीपीएस दौलतपुर में आयोजित दो दिवसीय ‘ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया। 9 और 10 मई को आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से आए करीब 250 स्केटर्स ने पहियों पर अपनी रफ्तार और संतुलन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। प्रतियोगिता में अपने शानदार खेल और सबसे ज्यादा मेडल जीतने के दम पर ‘क्रिप्टो स्केट्स वर्ल्ड’ ने ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बालिकाओं का दिखा दबदबा, आर्ना ने जीते सबसे ज्यादा गोल्ड इस चैंपियनशिप में बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगा दी। आर्ना पांडेय ने सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अकेले 4 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा भाग्यश्री, आराध्या कुणियाल, गौरी शर्मा, एकिशा बुटोला, मान्या नेगी, स्टैनजिन डोलकर और मैत्री नेगी ने भी 2-2 स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। बालक वर्ग में अभिजीत और सात्विक चमके बालक वर्ग के मुकाबलों में भी कड़ी टक्कर देखने को मिली। अभिजीत शर्मा और सात्विक अग्रवाल ने शानदार संतुलन दिखाते हुए 2-2 स्वर्ण पदक झटके। वहीं, आदित्य चावला, सिद्धांत गैरोला, आशुतोष पांडेय, अभयराज सिंह, विराज सिंह परमार और शारविल प्रताप चौहान ने भी 1-1 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बालक वर्ग के मेडल विनर अभिजीत शर्मा, सात्विक अग्रवाल, आदित्य चावला, सिद्धांत गैरोला, आशुतोष पांडेय, अभयराज सिंह, विराज सिंह परमार स्वर्ण पदक विजेता बने। अगस्त्य गहलावत, पार्थ सिंह बोहरा, वत्सल चौहान, इक्षित भारती, शिवाय सिंह, इवान भारती, पवार सत्यम, समर्थ शर्मा और सुवीर गुलाटी ने रजत व कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग की मेडल विनर आर्ना पांडेय, भाग्यश्री, आराध्या कुणियाल, गौरी शर्मा, एकिशा बुटोला, मान्या नेगी, स्टैनजिन डोलकर, मैत्री नेगी, अंशिका गौर, प्रिशा नेगी, शारविल प्रताप चौहान ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वार्तिका कुणियाल, परिनिका रावत, पाविका शर्मा, मीनल अरोरा, वंशिका सेमवाल, सुशीला खुराना, मान्या शर्मा, आध्या अग्रवाल, श्रव्या भारती, समाया भंडारी, यशस्वी भंडारी, अन्वी गर्ग, रेबेका नेगी, नविका गोयल और श्रेष्ठा ज्याचंद्रा ने रजत व कांस्य पदक जीते।
Vinesh Phogat & Brijbhushan Singh Clash on X

चंडीगढ़3 घंटे पहले कॉपी लिंक विनेश फोगाट सोमवार को यूपी के गोंडा में पहुंचीं। रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के कारण बताओ नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को विनेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि मुझे 1 जनवरी को ही खेलने की इजाजत मिल चुकी है। WFI ने मेरी लीव को गलत तरह से समझा है। मैंने नियमों का उल्लंघन नहीं किया। डोप टेस्ट में शामिल न होने की जानकारी अधिकारियों को पहले ही दे दी थी। मैं 14 दिन में सबूतों के साथ WFI को जवाब दूंगी। सोमवार को विनेश गोंडा में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा- मैंने संन्यास वापसी के नियमों का पालन किया है। मैं टूर्नामेंट खेलने के लिए पात्र हूं। इसके बाद विनेश ने सोशल मीडिया पर लिखा- मुझे अंतर्राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (ITA) से 1 जनवरी 2026 से खेलने की परमिशन मिली हुई है। 28 अप्रैल 2026 को मैंने गोंडा में होने वाले टूर्नामेंट के लिए नाम भी लिखवाया। मैं आज गोंडा खेलने आई, लेकिन मुझे न तो अपना नाम चेक कराने दिया गया, और न ही यहां ट्रेनिंग करने दी जा रही। मैं कोई खास सुविधा नहीं चाहती, बस सबको जैसे मौका मिलता है वैसे ही मुझे भी खेलने दिया जाए। बता दें कि 9 मई को WFI ने विनेश को अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। WFI ने 15 पन्नों के नोटिस में लिखा था कि विनेश ने संन्यास से वापसी के लिए छह महीने पहले सूचना नहीं दी। इसलिए वह 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताएं नहीं खेल पाएंगी। जानिए विनेश फोगाट ने क्या लिखा… WFI ने तारीखों को गलत समझा विनेश फोगाट ने लिखा- मुझे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) से 9 मई 2026 का एक नोटिस मिला है। मैं अपने वकील और सलाहकारों से बात करके नोटिस में लिखे हर सवाल का जवाब विस्तार से दूंगी। WFI ने मेरे खेल से ब्रेक लेने और फिर से खेलने आने की तारीखों को गलत तरीके से समझा है। 1 जनवरी से खेलने की इजाजत मिली उन्होंने कहा- WFI ने जो 26 जून 2026 की तारीख बताई है वो सही नहीं है। मुझे 1 जनवरी 2026 से ही खेलने की इजाजत मिल गई है। इसका सबूत मेरे पास अंतर्राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (ITA) से आया हुआ है। ITA एक संस्था है जिसे अंतर्राष्ट्रीय महासंघ UWW ने बनाया है, जो कुश्ती में डोपिंग (गलत दवाइयों का इस्तेमाल) को रोकने का काम करती है। गोंडा में टूर्नामेंट खेलकर मैट पर वापसी करूंगी विनेश ने कहा कि मैं 10 से 12 मई 2026 को गोंडा में हो रही सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेल सकती हूं। मैंने इसके लिए अपना नाम लिखवा दिया है और मैं इस टूर्नामेंट में खेलकर फिर से मैट पर वापसी करना चाहती हूं। सितंबर 2024 में मैं कहां थी और दिसंबर 2025 में मेरा टेस्ट छूटने के कारणों की मैंने अधिकारियों को पूरी जानकारी दी थी। ये दोनों बातें डोपिंग के नियमों का उल्लंघन नहीं हैं। 14 दिन में सबूतों के साथ जवाब दूंगी उन्होंने यह भी कहा कि यह भी गलत है कि मैंने 2024 में NIS पटियाला में हुए ट्रायल में अलग-अलग वजन वर्ग में खेलकर नियम तोड़े। उस समय WFI की कमेटी को पता था कि मैं खेल रही हूं और उन्होंने मुझे रोकने के लिए कुछ नहीं कहा था। मैं 14 दिनों के अंदर WFI को सबूतों के साथ जवाब दूंगी। मैं यह साबित करूंगी कि मैं निर्दोष हूं। मुझे 2026 के एशियाई खेलों और दूसरे अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारत के लिए खेलने का इंतजार है। WFI के नोटिस पर विनेश फोगाट का स्टेटमेंट… वह दो कारण, जिसकी वजह से विनेश को नोटिस मिला… 18 दिसंबर 2025 को डोप टेस्ट नहीं दिया इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने रेसलर विनेश फोगाट को 18 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में डोप टेस्ट के लिए बुलाया था, लेकिन वे उस समय उपलब्ध नहीं थीं। विनेश ने 19 जनवरी 2026 को जवाब में बताया था कि वह हरियाणा में जुलाना से कांग्रेस विधायक हैं। 18 दिसंबर 2025 को वह विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जाने के लिए बेंगलुरु से चंडीगढ़ की यात्रा कर रही थीं। उन्होंने अपनी नई पारिवारिक जिम्मेदारियों और हाल ही में हुए बच्चे के जन्म का भी हवाला दिया। व्यस्तता के कारण वे अपनी लोकेशन अपडेट नहीं कर पाईं। पेरिस ओलिंपिक में संन्यास, फिर दोबारा खेलने की बात कही विनेश फोगाट ने 2024 में पेरिस ओलिंपिक में अपना आखिरी कुश्ती मैच खेला था। विनेश ने 50 किग्रा वेट कैटेगरी में 6 अगस्त 2024 को एक ही दिन में 3 मैच खेले थे। सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को पटखनी दी। फाइनल खेलने से पहले वजन की जांच की गई तो उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया। विनेश फोगाट ने 8 अगस्त 2024 को कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। 12 दिसंबर 2025 को विनेश ने संन्यास वापस लेने का ऐलान करते हुए कहा था कि वह 2028 में लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में हिस्सा लेना चाहती हैं। ——————————- ये खबर भी पढ़ें :- रेसलर विनेश फोगाट बोलीं-मैं भी बृजभूषण के शोषण की पीड़ित:गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, वहां मेरे साथ गलत हुआ तो सरकार जिम्मेदार ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके विनेश ने कहा, आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं कहना चाहती हूं कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले उन 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
ओरी बोले- 24 घंटे कंगना रनोट संग रह सकता हूं:खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेंगे, कहा- मोटिवेशन नहीं सिर्फ एक्शन पर भरोसा करता हूं

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी अब स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाले हैं। अपने अनोखे अंदाज, फनी जवाबों और वायरल पर्सनैलिटी के लिए मशहूर ओरी ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में शो, डर, मोटिवेशन, सोशल मीडिया इमेज और अपनी निजी सोच को लेकर खुलकर बातें कीं। बातचीत के दौरान ओरी ने बताया कि उन्हें पानी या खतरनाक स्टंट्स से डर नहीं लगता और वे मोटिवेशन की बजाय एक्शन में भरोसा करते हैं। साथ ही उन्होंने ‘ओरी टच’, सेलिब्रिटी फ्रेंडशिप्स और रोहित शेट्टी के साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर भी मजेदार जवाब दिए। सवाल: ‘खतरों के खिलाड़ी’ में जाने को लेकर एक्साइटेड ज्यादा हैं या नर्वस? जवाब: सच बोलूं तो मुझे डर महसूस नहीं हो रहा। मैं काफी कॉन्फिडेंट हूं। सवाल: रियल लाइफ में किसी चीज से डर लगता है? जवाब: नहीं। मुझे किसी चीज से खास डर नहीं लगता। सवाल: आपने पहले कभी ‘खतरों के खिलाड़ी’ देखा था? जवाब: नहीं, मैंने कभी शो फॉलो नहीं किया। सवाल: शो में हाइट, पानी और खतरनाक स्टंट होते हैं। इनमें से सबसे मुश्किल क्या लग रहा है? जवाब: लोग बार-बार पानी का नाम ले रहे हैं, लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि पानी से डर कैसे लग सकता है। पानी डरावना नहीं होता। सवाल: आपकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव रहे। ऐसी कौन-सी चीज है जो आपको आगे बढ़ने की ताकत देती है? जवाब: मैं मोटिवेशन में विश्वास नहीं करता। अगर आप सिर्फ मोटिवेशन के भरोसे काम करेंगे, तो एक दिन मोटिवेशन खत्म हो जाएगा और काम भी रुक जाएगा। जो करना है, वो इसलिए करो क्योंकि आपको करना है। सवाल: फिर आपके हिसाब से काम करने की असली वजह क्या होनी चाहिए? जवाब: सिर्फ यही कि आपको वो काम करना है। मैं ज्यादा सोचता नहीं, बस कर देता हूं। सवाल: ‘खतरों के खिलाड़ी’ करने के पीछे सबसे बड़ी वजह क्या रही? जवाब: मैं थोड़ा बोर हो गया था। लगा कुछ नया करना चाहिए, तो मैंने हां कह दिया। सवाल: क्या ये आपका पहला रियलिटी शो है? जवाब: हां, बिल्कुल। मैं खुद को ‘रियलिटी शो वर्जिन’ कहता हूं। ये मेरा पहला शो है और शायद आखिरी भी। सवाल: ऐसा क्या था जिसने आपको इस शो के लिए मना लिया? जवाब: जब मैंने देखा कि अविनाश मिश्रा भी शो कर रहे हैं, तो मैंने सोचा मैं भी कर लेता हूं। सवाल: क्या आपने अविनाश को बिग बॉस में फॉलो किया था? जवाब: नहीं, मैं बिग बॉस नहीं देखता। लेकिन उनकी आंखें बहुत अच्छी हैं। सवाल: क्या आप अगली बार बिग बॉस में जाएंगे? जवाब: शायद। सवाल: सोशल मीडिया पर लोग आपको जानते हैं, लेकिन असली ओरी कौन है? जवाब: अंदर से मैं बिल्कुल नॉर्मल इंसान हूं। दो फेफड़े, एक दिल, एक पेट… बाकी सबकी तरह ही। सवाल: अगर आपको 24 घंटे बिना फोन किसी सेलिब्रिटी के साथ एक कमरे में रहना पड़े, तो किसे चुनेंगे? जवाब: कंगना रनोट। उनसे लंबी बातचीत करना दिलचस्प होगा। सवाल: क्या आप सारा अली खान के अच्छे दोस्त हैं? जवाब:अच्छा दोस्त था। अभी नहीं हूं। सवाल: क्या आप अमृता सिंह के बहुत करीबी हैं? जवाब: अभी नहीं। सवाल: किसी सेलिब्रिटी से डर लगता है? जवाब: नहीं, किसी से नहीं। सवाल: अपने बारे में सुना सबसे अजीब या मजेदार रूमर कौन-सा था? जवाब: शायद जो लोग रूमर कहते हैं, उनमें से कई सच भी होते हैं। सवाल: लोग कहते हैं कि आपका ‘टच’ काफी फेमस है। आखिर ये कॉन्सेप्ट क्या है? जवाब: लोग कहते हैं कि जब मैं उनके कंधे या सिर पर हाथ रखता हूं, तो उन्हें अलग एनर्जी महसूस होती है। कोई कहता है स्ट्रेस कम हो गया, कोई कहता है अच्छा महसूस हुआ। अब ये लोग कहते हैं, मैं नहीं। सवाल: क्या कोई ऐसा सेलिब्रिटी है जिसके साथ आपका वो ‘ओरी टच’ अभी बाकी है? जवाब: हमारे ऑनरेबल पीएम। उनसे मिलना चाहूंगा। सवाल: शो में दर्शकों को ओरी का कौन-सा नया रूप देखने मिलेगा? जवाब: मेरा सबसे फिट और पतला वर्जन। मैंने शो के लिए काफी वजन कम किया है, क्योंकि टीवी पर इंसान ज्यादा भारी दिखता है। सवाल: रोहित शेट्टी के साथ आपकी बॉन्डिंग कैसी रहने वाली है? जवाब: वो तो शो देखकर ही पता चलेगा। मुझे खुद भी इंतजार है।
World Cup 2026 Opening Toronto BMO Field June 12

10 मिनट पहले कॉपी लिंक नोरा फतेही ने भारत, स्ट्रीट डांसर 3D और भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया जैसी फिल्मों में काम किया है। नोरा फतेही FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनेंगी। यह सेरेमनी 12 जून को कनाडा के टोरंटो में BMO फील्ड में होगी। FIFA वर्ल्ड कप के ऑफिशियल हैंडल ने नोरा फतेही के ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने की जानकारी दी है। इससे पहले नोरा ने FIFA वर्ल्ड कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी और ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया था। अब वे पहली और एकमात्र बॉलीवुड कलाकार बनेंगी, जिन्होंने फुटबॉल और क्रिकेट के वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया है। नोरा फतेही ने 18 दिसंबर 2022 को फीफा वर्ल्ड कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान आधिकारिक एंथम ‘लाइट द स्काई’ पर परफॉर्म किया था। नोरा फतेही ने 7 फरवरी 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया था। तीन अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होंगी वर्ल्ड कप 2026 तीन देशों (अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा) में आयोजित हो रहा है, इसलिए फीफा ने प्रत्येक मेजबान देश के पहले मैच से पहले तीन अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी आयोजित करने की योजना बनाई है। कनाडा की सेरेमनी में बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी DJ संजॉय भी परफॉर्म करेंगे। संजॉय ने 2011 में बॉलीवुड फिल्म रा.वन के मशहूर गाने छम्मक छल्लो का एक आधिकारिक रीमिक्स तैयार किया था। नोरा और संजॉय के अलावा इस इवेंट में माइकल बुब्ले, एलानिस मोरिसेट, एलेसिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज, वेजीड्रीम और विलियम प्रिंस जैसे आर्टिस्ट शामिल होंगे। संजॉय देब को प्रोफेशनली DJ संजॉय के नाम से जाना जाता है। सिंगर कैटी पेरी भी वर्ल्ड कप में परफॉर्म करेंगी सिंगर कैटी पेरी अमेरिका में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। पेरी ने इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर की। उन्होंने बताया कि वह 12 जून को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी पहली बार FIFA मेन्स वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। यह इवेंट कैलिफोर्निया के सोफी स्टेडियम में होगा, जहां अमेरिका और पैराग्वे के बीच मैच खेला जाएगा। कैटी पेरी के अलावा लिसा, टायला, अनिता और रेमा भी ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। 11 जून को मेक्सिको सिटी में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में टायला, अलेजांद्रो फर्नांडेज, डैनी ओशन, लीला डाउन्स, बेलिंडा, जे बल्विन और बैंड लॉस एंजेलिस अजूल्स और माना परफॉर्म करेंगे। शकीरा ने नया गाना किया अनाउंस फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शकीरा भी वापसी करेंगी। उन्होंने टूर्नामेंट के लिए नया गाना ‘दाई दाई’ अनाउंस किया है। इस गाने में नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय भी शामिल हैं। शकीरा का 2010 वर्ल्ड कप एंथम वाका वाका काफी फेमस हुआ था। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक होगा। टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच मेक्सिको सिटी में जबकि फाइनल न्यू जर्सी में आयोजित होगा। ……………… नोरा फतेही से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… नोरा फतेही ने अश्लील गाने पर माफी मांगी: महिला आयोग से बोलीं- अब ऐसे आइटम सॉन्ग नहीं करूंगी; अश्लीलता फैलाने का इरादा नहीं था फिल्म ‘KD द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ में अश्लीलता फैलाने के मामले में गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुईं। नोरा ने आयोग को लिखित माफीनामा सौंपा और स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
विनेश फोगाट को डोपिंग एजेंसी का नोटिस:बेंगलुरु में टेस्ट के लिए नहीं मिलीं, 7 मई तक देना होगा जवाब

10 से 12 मई के बीच गोंडा में होने वाले सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट से पहले विनेश फोगाट को इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस डोपिंग टेस्ट के लिए तय समय और स्थान पर मौजूद नहीं रहने के कारण दिया गया है। पिछले 12 महीनों में यह उनकी पहली ऐसी गलती है। हालांकि, इस चेतावनी का उनके आगामी टूर्नामेंट में भाग लेने पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन नियमों के अनुसार, अगर भविष्य में ऐसी दो और चूक होती हैं, तो उन पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। 18 दिसंबर को टेस्ट के लिए पहुंची टीम, बेंगलुरु में नहीं मिलीं विनेश फोगाट इंटरनेशनल टेस्टिंग एंजेसी के नोटिस के मुताबिक, मामला 18 दिसंबर 2025 का है। डोपिंग कंट्रोल ऑफिसर (DCO) विनेश फोगाट के बताए बेंगलुरु पते पर पहुंचे थे, लेकिन वे 60 मिनट के तय टाइम स्लॉट में वहां मौजूद नहीं थीं। नियम के अनुसार, ‘रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल’ में शामिल खिलाड़ियों को रोज एक घंटा ऐसा बताना होता है, जब वे बिना नोटिस टेस्ट के लिए उपलब्ध रहें। उस समय विनेश वहां नहीं मिलीं, जिसे नियम का उल्लंघन माना गया 20 महीने बाद अखाड़े में वापसी विनेश फोगाट करीब 20 महीने बाद एक बार फिर कुश्ती के अखाड़े में वापसी करने जा रही हैं। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक के बाद कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था, लेकिन कुछ महीनों बाद वापसी की घोषणा कर दी। एशियन गेम्स ट्रायल के लिए आखिरी मौका जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच होने वाले एशियन गेम्स के ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए यह विनेश के पास आखिरी मौका है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के नियमों के मुताबिक एशियन गेम्स ट्रायल में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना जरूरी है। चूंकि नेशनल चैंपियनशिप पहले ही हो चुकी है, इसलिए अब विनेश को नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर ट्रायल के लिए क्वालिफाई करना होगा विनेश की सफाई: ‘विधानसभा सत्र और बच्चे की वजह से अपडेट नहीं कर पाई लोकेशन’ विनेश को 5 जनवरी 2026 को इस बारे में सूचित किया गया था, जिसका जवाब उन्होंने 19 जनवरी को दिया। विनेश ने बताया कि वे उस दिन हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने के लिए बेंगलुरु से चंडीगढ़ गई थीं। उन्होंने अपनी नई पारिवारिक जिम्मेदारियों और हाल ही में हुए बच्चे के जन्म का भी हवाला दिया। विनेश ने कहा कि व्यस्तता के कारण वे अपनी लोकेशन अपडेट नहीं कर पाईं। एजेंसी ने दलील ठुकराई: ‘SMS और ऐप से जानकारी देना खिलाड़ी की जिम्मेदारी’ ITA ने विनेश की दलील को नाकाफी माना है। एजेंसी ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के तौर पर उनकी व्यस्तता हम समझते हैं, लेकिन डोपिंग नियमों का पालन करना पूरी तरह खिलाड़ी की जिम्मेदारी है। नोटिस में कहा गया कि विनेश के पास SMS, ईमेल या मोबाइल ऐप के जरिए लोकेशन अपडेट करने के कई रास्ते थे, जिनका उन्होंने उपयोग नहीं किया। एजेंसी ने विनेश को इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 7 दिन का समय दिया है। क्या है नियम? वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) के नियमों के मुताबिक, अगर कोई खिलाड़ी 12 महीने के भीतर 3 बार अपनी लोकेशन बताने में फेल होता है या टेस्ट के लिए मौजूद नहीं रहता, तो इसे ‘एंटी डोपिंग रूल वायलेशन’ माना जाता है। इसमें खिलाड़ी पर 2 साल तक का प्रतिबंध लग सकता है। विनेश के केस में यह अभी पहली गलती है, इसलिए उन्हें केवल चेतावनी दी गई है।
Haryana Wrestler Vinesh Phogat Doping Notice

चंडीगढ़28 मिनट पहले कॉपी लिंक विनेश फोगाट ने 2024 में पेरिस ओलिंपिक में डिसक्वालीफाई होने के बाद कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने इस फैसले को वापस ले लिया था। इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने रेसलर विनेश फोगाट को डोपिंग टेस्ट में शामिल न होने के कारण नोटिस भेजा है। ITA ने 18 दिसंबर 2025 को उन्हें बेंगलुरु में डोप टेस्ट के लिए बुलाया था, लेकिन वे उस समय उपलब्ध नहीं थीं। 4 मई को जारी नोटिस में कहा गया है कि विनेश ने पिछले एक साल में पहली बार “व्हेयरअबाउट्स” नियम तोड़ा है। विनेश को 7 मई तक जवाब देने को कहा गया है। विनेश फोगाट को अभी सिर्फ चेतावनी दी गई है, लेकिन अगर विनेश एक साल में तीन बार टेस्ट मिस करती हैं या अपनी जानकारी नहीं देती हैं, तो उन पर दो साल तक का बैन लग सकता है। विनेश फोगाट की यह तस्वीर उस वक्त की है, जब 2024 में ओलिंपिक से बाहर हो गई थीं। ट्रैवलिंग के कारण टेस्ट नहीं दिया विनेश का जो डोप टेस्ट होना था वह आउट ऑफ कॉम्पिटीशन था। यह टेस्ट प्रतियोगिता के दौरान नहीं, बल्कि ऑफ सीजन यानी प्रतियोगिता से अलग सामान्य समय में किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खिलाड़ी किसी भी तरह के प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन नहीं कर रहे हैं। पहलवानों के समय-समय पर आउट ऑफ कॉम्पिटीशन टेस्ट किए जाते हैं। व्हेयरअबाउट्स नियम के तहत खिलाड़ियों को यह बताना होता है कि वे कहां रहेंगे ताकि डोपिंग एजेंसी उन्हें टेस्ट के लिए ढूंढ सके। अगर खिलाड़ी बताए गए पते पर नहीं मिलते हैं, तो इसे नियम का उल्लंघन माना जाता है। विनेश ने बताया था कि वह हरियाणा में जुलाना से कांग्रेस विधायक हैं। 18 दिसंबर 2025 को वह विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जाने के लिए बेंगलुरु से चंडीगढ़ की यात्रा कर रही थीं। उन्होंने अपनी नई पारिवारिक जिम्मेदारियों और हाल ही में हुए बच्चे के जन्म का भी हवाला दिया। विनेश ने कहा कि व्यस्तता के कारण वे अपनी लोकेशन अपडेट नहीं कर पाईं। विनेश ने 19 जनवरी 2026 को अपना जवाब भेजा था। पेरिस ओलिंपिक में खेला आखिरी मुकाबला विनेश फोगाट ने 2024 में पेरिस ओलिंपिक में अपना आखिरी कुश्ती मैच खेला था। विनेश ने 50 किग्रा वेट कैटेगरी में 6 अगस्त 2024 को एक ही दिन में 3 मैच खेले थे। सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को पटखनी दी। फाइनल खेलने से पहले वजन की जांच की गई तो उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया। विनेश फोगाट ने 8 अगस्त 2024 को कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। 12 दिसंबर 2025 को विनेश ने संन्यास वापस लेने का ऐलान करते हुए कहा था कि वह 2028 में लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में हिस्सा लेना चाहती हैं। 3 मई को बृजभूषण पर लगाए थे आरोप 3 मई 2026 को विनेश फोगाट ने वीडियो जारी कर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए थे। विनेश ने कहा, यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा है। आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं कहना चाहती हूं कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले उन 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं। आगे कहा- मेरी गवाही भी कोर्ट में चल रही है। मेरा उसके घर (गोंडा) में जाकर कॉम्पिटीशन लड़ना मुश्किल होगा। मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100% दे पाऊंगी। एक लड़की के लिए ये काफी मुश्किल होगा। मैं और मेरी टीम कॉम्पिटीशन लड़ेगी, अगर किसी के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी। ———————————– ये खबर भी पढ़ें :- रेसलर विनेश फोगाट बोलीं-मैं भी बृजभूषण के शोषण की पीड़ित: गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, वहां मेरे साथ गलत हुआ तो सरकार जिम्मेदार ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके विनेश ने कहा, यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








