गावस्कर बोले- पाकिस्तानी खिलाड़ी खरीदना भारतीयों की जान से खिलवाड़:भारतीय मालिकों को इससे बचना चाहिए, द हंड्रेड में सनराइजर्स ने अबरार को खरीदा था

इंग्लैंड की टी-20 लीग द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने पर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय मालिकाना हक वाली इस फ्रेंचाइजी के फैसले पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। गावस्कर ने कहा कि भारतीय मालिकों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदना भारतीयों की जान से खिलवाड़ जैसा है और ऐसे फैसलों से बचना चाहिए। 13 मार्च को लंदन में हुए ऑक्शन में अबरार को ₹2.34 करोड़ में खरीदा गया था। सनराइजर्स के मालिकों के पास IPL की टीम सनराइजर्स हैदराबाद और साउथ अफ्रीका लीग (SA20) की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप भी है। सनराइजर्स की CEO काव्या मारन हैं। सनराइजर्स लीड्स की पोस्ट देखिए… IPL में पाकिस्तान खिलाड़ियों पर प्रतिबंध पाकिस्तान के खिलाड़ी IPL में नहीं खेलते। उन्होंने केवल 2008 के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। इसके बाद नवंबर 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले के बाद IPL में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर रोक लगा दी गई। आम तौर पर भारतीय फ्रेंचाइजी, जिनकी विदेशी लीगों में भी टीमें हैं, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदतीं। लेकिन सनराइजर्स ने इस परंपरा को नहीं अपनाया। पैसों से हथियार खरीदे जाते हैं- गावस्कर सुनील गावस्कर ने मिड-डे में लिखे अपने कॉलम में कहा, भारतीय मालिकों को पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने से बचना चाहिए। द हंड्रेड में किसी भारतीय मालिक वाली टीम द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने पर जो विवाद हुआ है, वह बिल्कुल भी हैरान करने वाला नहीं है। नवंबर 2008 के मुंबई हमलों के बाद से भारतीय फ्रेंचाइजी मालिकों ने IPL में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया है। अब जाकर यह समझ आया है कि जब वे किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को फीस देते हैं और वह अपने देश में टैक्स देता है, तो वह पैसा सरकार के पास जाता है, जिससे हथियार खरीदे जा सकते हैं। इस तरह यह पैसा अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय सैनिकों और नागरिकों की मौत में योगदान दे सकता है। इसी कारण भारतीय संस्थाएं पाकिस्तानी कलाकारों और खिलाड़ियों को शामिल करने से बचती रही हैं। विट्टोरी इसे शायद न समझें गावस्कर ने आगे कहा, सनराइजर्स लीड्स के कोच डेनियल विट्टोरी, जो न्यूजीलैंड से हैं, शायद इस स्थिति को न समझते हों और उन्होंने टीम में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेने की इच्छा जताई हो। लेकिन मालिक को इस स्थिति की समझ होनी चाहिए थी और इस खरीद को रोकना चाहिए था। क्या उस फॉर्मेट का टूर्नामेंट जीतना, जिसे दुनिया का कोई और देश नहीं खेलता, भारतीयों की जान से ज्यादा महत्वपूर्ण है? बहिष्कार की चेतावनी गावस्कर ने यह भी कहा कि इस फैसले के कारण भारतीय फैंस टीम का बहिष्कार कर सकते हैं। उन्होंने कहा—कोई हैरानी की बात नहीं होगी कि जब भी यह टीम मैच खेलेगी, चाहे घर में या बाहर, भारतीय फैंस बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करें। यहां तक कि टीम में अच्छे बल्लेबाज होने के बावजूद दर्शक मैच देखने नहीं आएं और इस फैसले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएं। उन्होंने अंत में कहा कि अभी भी इस गलती को सुधारा जा सकता है और उम्मीद है कि समझदारी से फैसला लिया जाएगा। BCCI बोला- हम दखल नहीं दे सकते इस मामले पर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि बोर्ड इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता, क्योंकि यह एक विदेशी लीग से जुड़ा मामला है। अंतिम फैसला फ्रेंचाइजी को ही लेना होगा। उस्मान तारिक 1.72 करोड़ रुपए में बिके इस नीलामी में बिकने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक रहे, जिन्हें बर्मिंघम फीनिक्स ने 1.40 लाख पाउंड (लगभग 1.72 करोड़ रुपए) में खरीदा। हालांकि, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सैम अयूब अनसोल्ड रहे। बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान पर विवाद हुआ था IPL की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (IPL) ने 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं के कारण भारत में इसका विरोध होने लगा। इस पर BCCI के कहने पर KKR ने रहमान को रिलीज कर दिया है। इससे नाराज बांग्लादेशी सरकार ने अपने देश में IPL के प्रसारण पर रोक लगा दी थी। इतना ही नहीं, बांग्लादेश ने भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया था। ऐसे में ICC ने बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से ही बाहर कर दिया गया था। बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल किया गया था। पाकिस्तान ने भारत से मैच का बॉयकॉट किया था पाकिस्तानी सरकार ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से मैच का बॉयकॉट कर दिया था। हालांकि, श्रीलंकाई राष्ट्रपति के हस्तक्षेप के बाद पाकिस्तानी सरकार ने भारत से मैच के लिए मंजूरी दी थी। कोलंबो में 15 फरवरी को खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने 61 रनों के अंतर से जीता था। पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने फिफ्टी लगाई थी।
क्या IPL में ललित मोदी की दोबारा एंट्री होगी:राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की रेस में शामिल, डील पर कल लंदन में बैठक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाउंडर रहे ललित मोदी की टूर्नामेंट में वापसी हो सकती है। दैनिक भास्कर के सूत्रों के मुताबिक, वह राजस्थान रॉयल्स की खरीददारी की रेस में शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स की संभावित बिक्री को लेकर 16 मार्च को लंदन में एक बैठक होने वाली है। इस डील की कीमत करीब 12 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। 4 कंपनी दिलचस्पी दिखा रही सूत्रों के मुताबिक, टीम को खरीदने के लिए चार अलग-अलग कंपनियां दिलचस्पी दिखा रही हैं। इनमें ललित मोदी एक अमेरिका आधारित कंपनी के साथ साझेदारी में बोली लगा सकते हैं। इसके अलावा आदित्य बिरला ग्रुप और एक अमेरिकी कंपनी कंसोर्टियम, मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़ी ग्लेजर फैमिली और एक अन्य अमेरिकी निवेश कंपनी भी रेस में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी संभावित खरीदारों के साथ पहले दौर की बातचीत हो चुकी है। 16 मार्च की बैठक को अंतिम दौर की चर्चा माना जा रहा है, जिसमें डील को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। एमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास सबसे ज्यादा शेयर फिलहाल राजस्थान रॉयल्स में सबसे बड़ी हिस्सेदारी एमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास है, जिसके मालिक मनोज बदाले हैं। उनके पास लगभग 65 प्रतिशत शेयर हैं। इसके अलावा रेडबर्ड कैपिटल के पास करीब 15 प्रतिशत और लाचलन मर्डोक के पास 13 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ललित मोदी कौन हैं और भारत से क्यों भागे? ललित मोदी 2005 से 2009 तक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RSCA) के अध्यक्ष रहे। 2008 में उन्होंने IPL की शुरुआत की और BCCI ने उन्हें IPL का चेयरमैन और कमिश्नर बनाया। 2010 में ललित मोदी पर IPL में भ्रष्टाचार के आरोप लगे। आरोप था कि उन्होंने मॉरिशस की कंपनी वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप को IPL के मीडिया राइट्स से जुड़ा 425 करोड़ रुपए का ठेका दिलाया और इसमें 125 करोड़ रुपए कमीशन लेने के आरोप भी लगे। इसके अलावा दो नई टीमों की नीलामी के दौरान भी गड़बड़ी के आरोप लगाए गए। IPL के तीसरे सीजन में सस्पेंड हुए 2010 में IPL के तीसरे सीजन के फाइनल के तुरंत बाद BCCI ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। उसी साल अंडरवर्ल्ड से धमकियों का हवाला देते हुए ललित मोदी भारत छोड़कर लंदन चले गए। बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया और उनका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया। 2011 में BCCI ने अरुण जेटली की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई। उस समय के कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और तत्कालीन BCCI अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन इसके सदस्य थे। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले चल रहे 2012 में ललित मोदी ने दावा किया था कि उन्होंने 2009 के IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को टीम में लाने में श्रीनिवासन की मदद की थी। तब से ललित मोदी लंदन में रह रहे हैं। उनके खिलाफ IPL में खिलाड़ियों की बोली में हेराफेरी, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन के मामले चल रहे हैं। इसके बाद 2022 में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और ललित के रिश्ते की खबर सार्वजनिक हुई थी, लेकिन अब वे साथ नहीं हैं। जुलाई 2022 में ललित मोदी ने सुष्मिता को अपनी बेटर हाफ बताया था, लेकिन बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं। सुष्मिता ने इस रिश्ते को सिर्फ एक ‘एक्सपीरियंस’ बताया था। आर्यमान बिड़ला की भी दिलचस्पी कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमारमंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान बिड़ला भी राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी लेने की तैयारी में हैं। इसके लिए आदित्य बिड़ला ग्रुप अमेरिकी स्पोर्ट्स इन्वेस्टर डेविड ब्लिट्जर के साथ मिलकर कंसोर्टियम बनाने पर बातचीत कर रहा है। 28 वर्षीय आर्यमान बिड़ला पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेली और 16 पारियों में 414 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल है। 2018 के IPL ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन ज्यादा मौके नहीं मिले और 2019 में उन्होंने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया। क्रिकेट से दूर होने के बाद आर्यमान बिड़ला बिजनेस में सक्रिय हो गए। उन्होंने आदित्य बिड़ला ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी और वेंचर कैपिटल वेंचर्स की शुरुआत की और 2023 में ग्रुप की टॉप डिसीजन-मेकिंग बॉडी में शामिल हुए। वे हिंदाल्को इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और आदित्य बिड़ला फैशन रिटेल जैसी कंपनियों के बोर्ड में भी जुड़े हैं। ————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… साउथ अफ्रीका ने पहला टी-20 मैच 7 विकेट से जीता साउथ अफ्रीका ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ प्रोटियाज टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 मार्च को हैमिल्टन में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
Sabalenka Reaches Indian Wells Final

Hindi News Sports Sabalenka Reaches Indian Wells Final | Beats Noskova For Rybakina Clash 2 मिनट पहले कॉपी लिंक आर्यना सबालेंका इंडियन वेल्स में पिछले चार साल में दो बार उपविजेता रहीं, जबकि एक बार विजेता बनी हैं। इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में लिंडा नोस्कोवा को 6-3, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटा 28 मिनट तक चला। सबालेंका पिछले चार साल में तीसरी बार इंडियन वेल्स के फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले वह यहां दो बार उपविजेता रह चुकी हैं। अब फाइनल में उनका सामना कजाकिस्तान की एलिना रायबकिना से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में रायबकिना ने यूक्रेन की एलीना स्वितोलिना को 7-5, 6-4 से हराया। ऑस्ट्रेलियाई ओपन की हार का बदला लेने का मौका सबालेंका के लिए यह फाइनल बेहद अहम है। साल 2026 में सबालेंका ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिनमें से 12 में उन्हें जीत मिली है। उनकी एकमात्र हार इसी साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में एलिना रायबकिना के खिलाफ आई थी। ऐसे में रविवार को सबालेंका के पास न सिर्फ उस हार का बदला लेने का मौका होगा,बल्कि इंडियन वेल्स में अपने 0-2 के फाइनल रिकॉर्ड (दो बार रनर-अप रहना) को सुधारने की भी चुनौती होगी। एलिना रायबकिना ने आर्यना सबालेंका को ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में हराकर पहली बार खिताब जीता था। सबालेंका ने ज्यादा मुकाबले जीते हैं आर्याना सबालेंका और एलिना रायबकिना के बीच अब तक कुल 15 मुकाबले हुए हैं। इनमें सबालेंका का पलड़ा भारी है और उन्होंने 8 मैचों में जीत दर्ज की है। हालांकि, पिछले दो मुकाबलों में बाजी रायबकिना के हाथ लगी है। सबालेंका बोलीं-संडे के लिए पूरी तरह तैयार हूं फाइनल को लेकर सबालेंका ने कहा,’मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि रविवार के मैच के लिए मैं पूरी तरह तैयार रहूं। मैं अपना बेस्ट टेनिस खेलूंगी और पूरी कोशिश करूंगी कि यह साल मेरा हो।’ इंडियन वेल्स में भांबरी सेमीफाइनल में हारे इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में भारत के युकी भांबरी और स्वीडन के आंद्रे गोरानसन की शानदार दौड़ सेमीफाइनल में खत्म हो गई। गैर वरीय इस जोड़ी को फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेक और मोनाको के वेलेंटिन वाचेरोट की जोड़ी ने 5-7, 7-6 (7), 10-5 से हराया। 33 साल के भारतीय खिलाड़ी ने पहली बार किसी एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले क्वार्टरफाइनल में भांबरी और गोरानसन ने ऑस्ट्रिया के अलेक्जेंडर एरलर और इटली के आंद्रेया वावासोरी की जोड़ी को 6-3, 7-6 (7) से हराया था। भांबरी की इस उपलब्धि के साथ मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में दो साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी की सेमीफाइनल में मौजूदगी भी दर्ज हुई। इससे पहले रोहन बोपन्ना ने 2024 में मियामी ओपन का खिताब जीता था। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया:सदाकत की फिफ्टी, 3 विकेट भी झटके; सलमान के रनआउट पर विवाद पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हराया दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
टी–20 वर्ल्डकप जीतने के बाद ईशान किशन पहुंचे पटना:कहा- मेहनत से आप आगे बढ़ सकते, अभी खेलते और जीतते रहना है

T-20 वर्ल्डकप जीतने के बाद ईशान किशन मंगलवार को पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचते ही उनका स्वागत किया गया। एक बच्चे ने उन्हें माला पहनाया। ईशान किशन ने बच्चे को किस भी किया। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है कि हमारी इंडिया टीम जीती है। ये हमारे पूरे देश के लिए बहुत अच्छी बात है। हम उम्मीद करते हैं कि आगे ऐसे ही हम क्रिकेट खेलते रहे और जीतते रहे। अगर मैं अच्छा करूंगा तो यहां से जो भी युवा क्रिकेट में जाना चाहते हैं, उनके लिए एक मोटिवेशन होगा। मैं अपनी तरफ से हमेशा कोशिश करता हूं कि जितने प्लेयर हर जगह से बढ़ सकते हैं, वह बढ़े। अभी हम लोगों ने वर्ल्ड कप खेला है। आपको बस मेहनत करना है, कहीं से भी आप आगे बढ़ सकते हैं। आगे भी खेलते रहना है, जीतते रहना है। जीत के बाद ईशान और उनकी गर्लफ्रेंड की तस्वीर सामने आई टी–20 वर्ल्डकप फाइनल में ईशान किशन ने 24 बॉल पर 54 रन बनाया था। ईशान ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए थे। 16वें ओवर के 5वीं बॉल पर ईशान किशन आउट हो गए थे। टीम इंडिया की जीत के बाद ईशान और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की तस्वीर सामने आई थी। इसमें वो ईशान को निहारती दिख रही थी। ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया था। वह भारत के पहले विकेट कीपर बल्लेबाज बन गए, जिसने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 250 या इससे ज्यादा रन बनाए। ईशान किशन इस मुकाबले से पहले 224 रन बना चुके थे। इस मैच में जैसी ही उन्होंने 26वां रन बनाया। टी-20 वर्ल्ड कप में उनके 250 रन पूरे हो गए। उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद में छक्का मारकर यह आंकड़ा पार किया।
गैरी कर्स्टन श्रीलंका के नए हेड कोच बने:दो साल का कॉन्ट्रैक्ट, पूर्व साउथ अफ्रीकी ने भारत को 2011 वर्ल्ड कप दिलाया था

पूर्व साउथ अफ्रीकी ओपनर गैरी कर्स्टन श्रीलंका के नए हेड कोच होंगे। सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने इसका ऐलान किया। वे 15 अप्रैल 2026 से टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। जयसूर्या की जगह लेंगे कर्स्टन को दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया गया है। वे सनथ जयसूर्या की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के सुपर-8 से बाहर होने के बाद पद छोड़ दिया था। 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक साथ रहेंगे श्रीलंका के साथ उनके दो साल के कार्यकाल में सबसे बड़ा टूर्नामेंट 2027 का वनडे वर्ल्ड कप होगा, जो दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। टीम की कोशिश उस टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालिफाई करने की होगी। टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के कोच थे गैरी कर्स्टन इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान नामीबिया टीम के कंसल्टेंट कोच भी रहे थे। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 101 टेस्ट और 185 वनडे खेले हैं। 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता था कोचिंग में भी कर्स्टन का अच्छा रिकॉर्ड रहा है। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद टीम ने टेस्ट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और रैंकिंग में नंबर-1 बना था। इसके बाद उन्होंने दो साल तक साउथ अफ्रीका की टीम को भी कोचिंग दी। पाकिस्तानी कोच का पद बीच में छोड़ा कर्स्टन अप्रैल 2024 में पाकिस्तान टीम के व्हाइट बॉल कोच भी बने थे, लेकिन बोर्ड और खिलाड़ियों के साथ मतभेद के कारण उन्होंने बीच में ही पद छोड़ दिया था। IPL में RCB और GT के साथ रहे कस्टर्न का अनुभव IPL में भी रहा। वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के साथ जुड़े रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने पहले ही सीजन में खिताब जीता था, उस समय कर्स्टन टीम के बैटिंग कोच थे। ———————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत टी-20 में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराया टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक विज्ञापन आया। इसमें रोहित कहते नजर आए- ‘टीम इंडिया हिस्ट्री रिपीट भी करेगी और टीम इंडिया हिस्ट्री डिफीट भी करेगी।’ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर हिस्ट्री रिपीट भी की और हिस्ट्री डिफीट भी की। पढ़ें पूरी खबर…
Pakistan-England Match Cancelled Amid Iran-US Tensions

Hindi News Sports Pakistan England Match Cancelled Amid Iran US Tensions | Abu Dhabi कराची24 मिनट पहले कॉपी लिंक इंग्लैंड लायंस ने पाकिस्तान शाहीन्स को पहला मैच 9 विकेट से हराया था। अमेरिका, इजराइल और ईरान जंग के बीच पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा वनडे रद्द कर दिया गया है। रविवार को यह मैच अबू धाबी में खेल जाना था। क्षेत्र में बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि आज होने वाला मुकाबला रद्द कर दिया गया है। सभी खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को होटल के अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। आज कोई अभ्यास सत्र भी नहीं होगा। इंग्लैंड बोर्ड की सलाह पर फैसला PCB अधिकारी ने बताया कि यह फैसला इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की सलाह पर लिया गया। बोर्ड के अनुसार खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। PCB लगातार ECB के संपर्क में है और हालात पर नजर रखे हुए है। मध्य-पूर्व के हवाई क्षेत्र के दोबारा खुलने के बाद ही सीरीज के भविष्य पर फैसला किया जाएगा। इसमें यह भी तय होगा कि शाहीन्स टीम को पाकिस्तान वापस बुलाया जाए या बचे हुए मैच कराए जाएं। इंग्लैंड लायंस के कप्तान डेनियल रिचर्ड मौसली हैं। जॉनी बेयरस्टो ने मदद मांगी इस बीच इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो भी अबू धाबी में टीम के साथ मेंटर की भूमिका में मौजूद हैं। IPL में खेल चुके बेयरस्टो ने UK के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मदद की अपील की। स्टार्मर के एक सोशल मीडिया वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं। उनका यह संदेश वायरल हो रहा है। जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड के लिए 287 मैच खेले हैं। ईरान ने मिसाइल दागी यह स्थिति 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद बनी। इसके जवाब में तेहरान ने खाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मिसाइल दागीं। इसके चलते कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद या सीमित कर दिया है। ईरान ने ईरान में इजराइली हमले के बाद कई लोग मलबे में दब गए, जिन्हें बाद में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाला गया। एशियन चैंपियंस लीग के फुटबॉल मैच भी टले मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में जारी तनाव के बीच एशियन चैंपियंस लीग एलीट के मुकाबले स्थगित कर दिए गए हैं। एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (AFC) ने रविवार को इसकी पुष्टि की। सोमवार और मंगलवार को यूएई और कतर में राउंड ऑफ 16 के चार पहले चरण के मैच खेले जाने थे, जिन्हें अब बाद की तारीख पर कराया जाएगा। ————————— स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… वर्ल्डकप सुपर-8; 16 ओवर में जिम्बाब्वे का स्कोर 120/5 टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार का पहला मैच साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
ईरान के हमले में पीवी सिंधु दुबई में फंसी:ऑल इंग्लैंड ओपन खेलने बर्मिंघम जा रही थीं; टूर्नामेंट 3 मार्च से शुरू होना है

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ईरान के ड्रोन अटैक के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंस गई हैं। वे ऑल इंग्लैंड ओपन खेलने के लिए बर्मिंघम जा रही थीं। दुबई से सिंधु की कनेक्टिंग फ्लाइट थी। 30 की सिंधु ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो पोस्ट करके वहां के हालत बताए। उन्होंने दिखाया कि कैसे बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। उनमें अनिश्चितता का माहौल है। सिंधू ने अपनी पोस्ट में लिखा- ‘अगली सूचना तक सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।’ देखिए पीवी सिंधु का वीडियो… सिंधु की पोस्ट से दुबई एयरपोर्ट का हाल देखिए… 3 मार्च से शुरू होना है ऑल इंग्लैंड ओपन ऑल इंग्लैंड ओपन 3 मार्च से शुरू होना है। ऐसे में अगर देरी ज्यादा होती है, तो सिंधु की तैयारी प्रभावित हो सकती है। जिससे उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। यह साफ नहीं है कि सिंधु कब दुबई से रवाना हो पाएंगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बर्मिंघम पहुंच सकेंगी या नहीं। मिसाइल हमलों के बाद एयरस्पेस बंद दुबई दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है। ईरान पर हुए हालिया मिसाइल हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र का एयरस्पेस प्रभावित हुआ है। इसके चलते दुबई से संचालित होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को या तो रद्द कर दिया गया है या उन्हें डाइवर्ट किया गया है। अभी यह साफ नहीं है कि उड़ानें दोबारा कब शुरू होंगी और सिंधु कब तक बर्मिंघम पहुंच पाएंगी। अब पीवी सिधु के अचीवमेंट देखिए… ———————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए जम्मू-कश्मीर 67 साल में पहली बार रणजी चैंपियन बना, फाइनल मैच ड्रॉ रहा जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। टीम 1959 से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है और 67 साल बाद पहला खिताब जीता है। इस जीत पर जम्मू एंड कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने टीम को 2 करोड़ की इनामी राशि देने का ऐलान किया है। पढ़ें पूरी खबर
T20 World Cup Rinku singh Rejoins Team India after father funeral for west indies match kolkata

Hindi News Sports T20 World Cup Rinku Singh Rejoins Team India After Father Funeral For West Indies Match Kolkata कोलकाता5 मिनट पहले कॉपी लिंक रिंकू के पिता खानचंद सिंह ग्रेटर नोएडा के हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर थे, उनका अंतिम संस्कार अलीगढ़ में किया गया। रिंकू सिंह रविवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ सुपर एट्स मैच से पहले शनिवार को कोलकाता में भारतीय T20 वर्ल्ड कप टीम में फिर से शामिल होंगे। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि रिंकू शनिवार को टीम में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को उनके पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया था। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। रिंकू पिता के अंतिम संस्कार के लिए चेन्नई से सीधे अलीगढ़ पहुंच गए थे। लेकिन अब वे दोबारा टीम के साथ होंगे। दरअसल, ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच एक वर्चुअल नॉकआउट है, जिसमें जीतने वाली टीम ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। रिंकू ने अब तक टूर्नामेंट में पांच इनिंग्स में 24 रन बनाए हैं। यह रिंकू का पहला वर्ल्ड कप आउटिंग है, क्योंकि वह 2024 में टूर्नामेंट के पिछले एडिशन में ट्रैवलिंग रिजर्व थे और प्लेइंग XI में शामिल नहीं थे। पिता के आखिरी शब्द- तेरे जैसा बेटा हर बाप को मिले, तू मैच खेल, मैं हॉस्पिटल से दुआ करूंगा रिंकू सिंह 24 फरवरी को चेन्नई से फ्लाइट लेकर हॉस्पिटल पहुंच गए थे। उन्हें टी-20 विश्वकप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा था। करीब 6 घंटे वह पिता के पास हॉस्पिटल में रहे। इसके बाद वह चेन्नई वापस जाने लगे। उन्होंने पिता को बताया कि 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच है, मुझे देश के लिए खेलना होगा। तब पिता ने रिंकू सिंह के सिर पर हाथ फेरते हुए आशीर्वाद किया कि तुम एक दिन बुलंदियों को छूना। खुद को कभी अकेला मत समझना…। तेरे जैसा बेटा हर बाप को मिले। पढ़ें पूरी खबर… सचिन-विराट भी पिता के निधन के दूसरे दिन मैच खेलने पहुंच गए थे विराट कोहली : दिसंबर 2006 में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था। विराट अंतिम संस्कार के बाद अगले दिन बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे और 90 रन बनाए थे। यह घटना उनके करियर की सबसे चर्चित और प्रेरणादायक घटनाओं में गिनी जाती है। सचिन तेंदुलकर: 1999 वर्ल्ड कप के दौरान सचिन के पिता का निधन हो गया था। वे भारत लौटे, अंतिम संस्कार में शामिल हुए और फिर इंग्लैंड वापस जाकर केन्या के खिलाफ शतक बनाया था। उन्होंने 140 रन की नाबाद पारी खेली थी। यह शतक पिता को समर्पित किया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
100 घंटे का दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट आज से:मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, 25 मैच दिन-रात खेले जाएंगे; वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन

भोपाल के नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में रविवार सुबह 11:40 बजे से 100 घंटे का दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। यह अनूठा टूर्नामेंट लगातार 100 घंटे तक दिन-रात चलेगा। इसमें 8 राज्यों से आई 6 दिव्यांग टीमें हिस्सा लेंगी। पुरुष और महिला खिलाड़ी दोनों वर्गों में मुकाबले होंगे। सभी मैच टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे और कुल 25 मैच आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के मुताबिक, इस तरह का 100 घंटे तक लगातार चलने वाला दिव्यांग क्रिकेट का आयोजन विश्व स्तर पर पहली बार किया जा रहा है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिंका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया गया है। टूर्नामेंट का आयोजन टास्क इंटरनेशनल एवं कुशाभाऊ ठाकरे न्यास द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। प्रतियोगिता का समापन 26 तारीख को शाम 4 बजे होगा। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच देना और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है।
Gorakhpur International Cricket Stadium Planned

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. भारत इंडियन ओशियन नेवल सिंपोजियम का अध्यक्ष बना 20 फरवरी को हिंद महासागर नौसेना सिम्पोजियम यानी IONS के नौसेना प्रमुखों का 9वां सम्मेलन विशाखापत्तनम में हुआ। नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने बताया कि भारत ने सम्मेलन के दौरान IONS की अध्यक्षता ग्रहण की है। IONS एक पहल है जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय राज्यों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाना है। यह अंतर्राष्ट्रीय आयोजन इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू और मिलान 2026 के साथ हो रहा है। भारत 2026-2028 फोरम के लिए इस मंच को लीड करेगा। IONS की शुरुआत नई दिल्ली में 2008 में हुई थी। तब से यह दूसरी बार है जब भारत अध्यक्ष बनकर नेतृत्व कर रहा है। इस समय IONS में 25 सदस्य नौसेनाएं और 9 ऑब्जर्वर देश शामिल हैं। 2. ‘मेरी परंपरा-मेरी विरासत’ सब्जेक्ट पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित 19 फरवरी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में “मेरी परंपरा-मेरी विरासत” विषय पर एक दिवसीय सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंचायती राज मंत्रालय ने इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स, संस्कृति मंत्रालय और छत्तीसगढ़ सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनजातीय विरासत के संरक्षण के लिए किया गया। यह कार्यक्रम दो विषयों पर केंद्रित था- छत्तीसगढ़ के अनुसूचित क्षेत्रों में जनजातीय सांस्कृतिक विरासत का डॉक्यूमेंटेशन और डिजिटल प्रिजर्वेशन और परियोजना के क्रियान्वयन के लिए बनाए गए फ्रेमवर्क को अंतिम रूप देना। सबसे पहले मेरी परंपरा- मेरी विरासत की पहल पंचायती राज मंत्रालय द्वारा की गई थी। यह अभियान झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा 26 जनवरी 2025 को ‘हमारी परंपरा हमारी विरासत’ विषय के अंतर्गत शुरू किया था। छत्तीसगढ़ इस पहल को अपनाने वाला दूसरा राज्य है। छत्तीसगढ़ में 42 मान्यता प्राप्त अनुसूचित जनजातियां हैं, जिनके संरक्षण के लिए इस सत्र का आयोजन किया गया। निधन (Death) 3. अमेरिकन अभिनेता एरिक डेन का निधन 19 फरवरी को अमेरिकन अभिनेता एरिक डेन का निधन हो गया। एरिक मेडिकल ड्रामा ‘ग्रेज एनाटॉमी और यूफोरिया में अपने किरदार के लिए जाने जाते थे। डेन ने पिछले साल यह बताया था कि उन्हें एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस बीमारी है। एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस एक न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी है जो दिमाग और रीढ़ की हड्डी में मांसपेशियों को नियंत्रित करने वाली मोटर न्यूरॉन्स को नष्ट कर देती है। डेन ने अमेरिकन एक्ट्रेस रेबेका गेहार्ट से 2004 में शादी की थी। डेन और गेहार्ट की दो बेटियां बिली और जॉर्जिया हैं। डेन की नेटवर्थ 7 मिलियन डॉलर थी। उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी शोज के जरिये भी अपनी खास पहचान बनाई थी। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. NASA ने आर्टेमिस 2 लूनार लॉन्च की सफल रिहर्सल की 19 फरवरी को NASA ने आर्टेमिस 2 लूनर लॉन्च की सफल रिहर्सल की। आर्टेमिस 2 मिशन के लिए की जाने वाली इस प्रोसेस को wet dress rehearsal नाम दिया गया। इसे फ्लोरिडा के केप कनावेरल में किया गया। इस रिहर्सल में ईंधन भरने की प्रक्रिया, उलटी गिनती और प्रक्षेपण रद्द होने की स्थितियों की जांच की गई, लेकिन उड़ान नहीं भरी गई। इस प्रैक्टिस को रियल कंडिशन के तहत फुल रॉकेट टैंक्स और टेक्निकल चेकिंग के साथ पूरा किया गया। इससे पहले 2 फरवरी को NASA ने 50 साल बाद चंद्रमा पर मानवयुक्त मिशन आर्टेमिस-II के लिए दो दिवसीय प्रैक्टिस काउंटडाउन शुरू किया था। ये तकनीकी खराबी के कारण विफल हो गया था। रिहर्सल के आधार पर यह तय होगा कि अंतरिक्ष यात्री चांद की परिक्रमा के लिए कब रवाना होंगे। 5. गोरखपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 20 फरवरी को गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए यूपी सरकार और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच एक समझौते यानी MoU पर साइन हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में इस समझौते पर साइन किए गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए इंडियन ऑयल 60 करोड़ रुपए देगा। MoU के अनुसार, दिसंबर 2027 तक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण पूरा किया जाएगा। इस स्टेडियम में 30,000 दर्शकों के बैठने की कैपेसिटी होगी। स्टेडियम के निर्माण की अनुमानित लागत 392.94 करोड़ रुपए है। स्टेडियम में आधुनिक पिच, अभ्यास सुविधाएं, फ्लडलाइट, ड्रेसिंग रूम, मीडिया सेंटर होंगे जिससे यहां बड़े अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित किए जा सकेंगे। आज का इतिहास 21 फरवरी : 1707 – औरंगजेब की मौत अहमदनगर में हुई। 1959 – प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया की नई दिल्ली में स्थापना। 1974 – युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया। ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बिहार के आखिरी नक्सली सुरेश कोड़ा ने हथियार डाले:एपस्टीन से नाम जुड़ने के चलते AI समिट से हटे बिल गेट्स; 20 फरवरी करेंट अफेयर्स







