Sunday, 26 Jul 2026 | 03:21 PM

Trending :

Sabalenka Reaches Indian Wells Final

Sabalenka Reaches Indian Wells Final
  • Hindi News
  • Sports
  • Sabalenka Reaches Indian Wells Final | Beats Noskova For Rybakina Clash

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आर्यना सबालेंका इंडियन वेल्स में पिछले चार साल में दो बार उपविजेता रहीं, जबकि एक बार विजेता बनी हैं।

इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में लिंडा नोस्कोवा को 6-3, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटा 28 मिनट तक चला।

सबालेंका पिछले चार साल में तीसरी बार इंडियन वेल्स के फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले वह यहां दो बार उपविजेता रह चुकी हैं।

अब फाइनल में उनका सामना कजाकिस्तान की एलिना रायबकिना से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में रायबकिना ने यूक्रेन की एलीना स्वितोलिना को 7-5, 6-4 से हराया।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन की हार का बदला लेने का मौका

सबालेंका के लिए यह फाइनल बेहद अहम है। साल 2026 में सबालेंका ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिनमें से 12 में उन्हें जीत मिली है। उनकी एकमात्र हार इसी साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में एलिना रायबकिना के खिलाफ आई थी।

ऐसे में रविवार को सबालेंका के पास न सिर्फ उस हार का बदला लेने का मौका होगा,बल्कि इंडियन वेल्स में अपने 0-2 के फाइनल रिकॉर्ड (दो बार रनर-अप रहना) को सुधारने की भी चुनौती होगी।

एलिना रायबकिना ने आर्यना सबालेंका को ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में हराकर पहली बार खिताब जीता था।

सबालेंका ने ज्यादा मुकाबले जीते हैं

आर्याना सबालेंका और एलिना रायबकिना के बीच अब तक कुल 15 मुकाबले हुए हैं। इनमें सबालेंका का पलड़ा भारी है और उन्होंने 8 मैचों में जीत दर्ज की है। हालांकि, पिछले दो मुकाबलों में बाजी रायबकिना के हाथ लगी है।

सबालेंका बोलीं-संडे के लिए पूरी तरह तैयार हूं

फाइनल को लेकर सबालेंका ने कहा,’मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि रविवार के मैच के लिए मैं पूरी तरह तैयार रहूं। मैं अपना बेस्ट टेनिस खेलूंगी और पूरी कोशिश करूंगी कि यह साल मेरा हो।’

इंडियन वेल्स में भांबरी सेमीफाइनल में हारे इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में भारत के युकी भांबरी और स्वीडन के आंद्रे गोरानसन की शानदार दौड़ सेमीफाइनल में खत्म हो गई। गैर वरीय इस जोड़ी को फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेक और मोनाको के वेलेंटिन वाचेरोट की जोड़ी ने 5-7, 7-6 (7), 10-5 से हराया। 33 साल के भारतीय खिलाड़ी ने पहली बार किसी एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इससे पहले क्वार्टरफाइनल में भांबरी और गोरानसन ने ऑस्ट्रिया के अलेक्जेंडर एरलर और इटली के आंद्रेया वावासोरी की जोड़ी को 6-3, 7-6 (7) से हराया था।

भांबरी की इस उपलब्धि के साथ मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में दो साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी की सेमीफाइनल में मौजूदगी भी दर्ज हुई। इससे पहले रोहन बोपन्ना ने 2024 में मियामी ओपन का खिताब जीता था।

—————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया:सदाकत की फिफ्टी, 3 विकेट भी झटके; सलमान के रनआउट पर विवाद

पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हराया दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका ने UFO से जुड़ी पहली फाइलें जारी की:चांद पर रहस्यमयी वस्तुएं दिखने का दावा, अंतरिक्ष यात्री बोले- बाहर आतिशबाजी जैसा नजारा

May 9, 2026/
1:02 am

अमेरिका में शुक्रवार को लंबे समय से चर्चा में रही UFO फाइलों की पहली खेप जारी कर दी गई। ट्रम्प...

मधुमक्खियों के हमले में चौथी के छात्र की मौत:आगर मालवा में 5 बच्चे घायल, पेपर देने स्कूल गए थे स्टूडेंट; मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला

April 10, 2026/
4:43 pm

आगर मालवा जिले के सोयतकला स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में शुक्रवार दोपहर मधुमक्खियों के हमले में कक्षा चौथी के 9...

CBSE 12th results 2026 soon on results.cbse.nic.in, DigiLocker. (File/Representative Image)

May 7, 2026/
12:33 pm

आखरी अपडेट:07 मई, 2026, 12:33 IST 2026 के चुनाव में टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी,...

डॉ के पर्चे के बगैर अब नहीं मिलेगा कफ सिरप:लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल की सफल टेस्टिंग हुई, 17 जून के करेंट अफेयर्स

June 17, 2026/
4:30 am

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1....

शादी पर बोले विजय वर्मा - ‘उम्मीद पर दुनिया टिकी:मटका किंग की स्टारकास्ट बोली- भावनाओं को दबाकर नहीं रख सकते, यही हमें जिंदा रखती है

April 17, 2026/
6:30 am

मटका किंग अपनी दमदार कहानी और 60-70 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस सीरीज में जुए की दुनिया...

India vs Ireland Live Score: Follow all the updates from 1st T20I. (PTI Photo)

June 26, 2026/
8:33 pm

आखरी अपडेट:26 जून, 2026, 20:33 IST ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार और कदाचार के प्रति जीरो...

भारत के लिए खतरा बन सकते हैं 5 इंग्लिश खिलाड़ी:ब्रूक ने सेंचुरी लगाई, जैक्स 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच; बटलर ने सेमीफाइनल हराया था

March 5, 2026/
1:09 pm

टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सेमीफाइनल इंग्लैंड से होगा। जीतने वाली टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड से फाइनल...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Sabalenka Reaches Indian Wells Final

Sabalenka Reaches Indian Wells Final
  • Hindi News
  • Sports
  • Sabalenka Reaches Indian Wells Final | Beats Noskova For Rybakina Clash

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आर्यना सबालेंका इंडियन वेल्स में पिछले चार साल में दो बार उपविजेता रहीं, जबकि एक बार विजेता बनी हैं।

इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में लिंडा नोस्कोवा को 6-3, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटा 28 मिनट तक चला।

सबालेंका पिछले चार साल में तीसरी बार इंडियन वेल्स के फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले वह यहां दो बार उपविजेता रह चुकी हैं।

अब फाइनल में उनका सामना कजाकिस्तान की एलिना रायबकिना से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में रायबकिना ने यूक्रेन की एलीना स्वितोलिना को 7-5, 6-4 से हराया।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन की हार का बदला लेने का मौका

सबालेंका के लिए यह फाइनल बेहद अहम है। साल 2026 में सबालेंका ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिनमें से 12 में उन्हें जीत मिली है। उनकी एकमात्र हार इसी साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में एलिना रायबकिना के खिलाफ आई थी।

ऐसे में रविवार को सबालेंका के पास न सिर्फ उस हार का बदला लेने का मौका होगा,बल्कि इंडियन वेल्स में अपने 0-2 के फाइनल रिकॉर्ड (दो बार रनर-अप रहना) को सुधारने की भी चुनौती होगी।

एलिना रायबकिना ने आर्यना सबालेंका को ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में हराकर पहली बार खिताब जीता था।

एलिना रायबकिना ने आर्यना सबालेंका को ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में हराकर पहली बार खिताब जीता था।

सबालेंका ने ज्यादा मुकाबले जीते हैं

आर्याना सबालेंका और एलिना रायबकिना के बीच अब तक कुल 15 मुकाबले हुए हैं। इनमें सबालेंका का पलड़ा भारी है और उन्होंने 8 मैचों में जीत दर्ज की है। हालांकि, पिछले दो मुकाबलों में बाजी रायबकिना के हाथ लगी है।

सबालेंका बोलीं-संडे के लिए पूरी तरह तैयार हूं

फाइनल को लेकर सबालेंका ने कहा,’मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि रविवार के मैच के लिए मैं पूरी तरह तैयार रहूं। मैं अपना बेस्ट टेनिस खेलूंगी और पूरी कोशिश करूंगी कि यह साल मेरा हो।’

इंडियन वेल्स में भांबरी सेमीफाइनल में हारे इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में भारत के युकी भांबरी और स्वीडन के आंद्रे गोरानसन की शानदार दौड़ सेमीफाइनल में खत्म हो गई। गैर वरीय इस जोड़ी को फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेक और मोनाको के वेलेंटिन वाचेरोट की जोड़ी ने 5-7, 7-6 (7), 10-5 से हराया। 33 साल के भारतीय खिलाड़ी ने पहली बार किसी एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इससे पहले क्वार्टरफाइनल में भांबरी और गोरानसन ने ऑस्ट्रिया के अलेक्जेंडर एरलर और इटली के आंद्रेया वावासोरी की जोड़ी को 6-3, 7-6 (7) से हराया था।

भांबरी की इस उपलब्धि के साथ मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में दो साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी की सेमीफाइनल में मौजूदगी भी दर्ज हुई। इससे पहले रोहन बोपन्ना ने 2024 में मियामी ओपन का खिताब जीता था।

—————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया:सदाकत की फिफ्टी, 3 विकेट भी झटके; सलमान के रनआउट पर विवाद

पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हराया दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket