Thursday, 30 Jul 2026 | 11:35 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Bigbasket ceo Hari Menon resigns amazon amit nanda takes charge quick commerce race tata group shuffle

Bigbasket ceo Hari Menon resigns amazon amit nanda takes charge quick commerce race tata group shuffle

Hindi News Business Bigbasket Ceo Hari Menon Resigns Amazon Amit Nanda Takes Charge Quick Commerce Race Tata Group Shuffle नई दिल्ली8 मिनट पहले कॉपी लिंक टाटा के ओनरशिप वाले ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट के को-फाउंडर हरि मेनन ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने 16 जून को इसकी आधिकारिक घोषणा की। ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमेजन में 11 साल से ज्यादा समय बिता चुके अमित नंदा अब बिगबास्केट के नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। बोर्ड में बने रहेंगे को-फाउंडर हरि मेनन बिगबास्केट में हुए इस बड़े लीडरशिप बदलाव के बावजूद कंपनी के को-फाउंडर हरि मेनन और विपुल पारेख कंपनी का साथ पूरी तरह नहीं छोड़ रहे हैं। वे दोनों कंपनी के बोर्ड में बने रहेंगे। इसके साथ ही वे नए नेतृत्व और लीडरशिप टीम को मेंटर भी करते रहेंगे। क्विक कॉमर्स की रेस के बीच हुआ बदलाव बिगबास्केट की टॉप लीडरशिप में यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय बाजार में क्विक कॉमर्स की रेस बेहद तेज हो गई है। वर्तमान में ब्लिंकिट, स्विगी की इंस्टामार्ट, जेप्टो, फ्लिपकार्ट मिनट्स और अमेजन नाउ के बीच बाजार पर कब्जा जमाने की होड़ मची हुई है। अमेजन से अमित नंदा का आना क्यों है खास? अमित नंदा अमेजन में ‘डायरेक्टर ऑफ सेलिंग पार्टनर सर्विसेज’ के पद पर थे। उनका अमेजन छोड़ना और बिगबास्केट में आना बेहद महत्वपूर्ण समय पर हुआ है। अमेजन खुद इस समय क्विक-कॉमर्स कंपनियों को चुनौती देने की तैयारी कर रही है। इंडस्ट्री से जुड़े लोग ‘अमेजन नाउ’ को इस मार्केट के टॉप टियर में जगह बनाने के लिए एक बेहद आक्रामक दावेदार के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, क्विक कॉमर्स के इस दौर में अमेजन के इस कदम को रिलेवेंट बने रहने के प्रयास के रूप में भी समझा जा रहा है, क्योंकि अब क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स के बीच का अंतर लगभग खत्म होता जा रहा है। अमेजन में 11 साल से ज्यादा समय बिता चुके अमित नंदा अब बिगबास्केट के नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। (फाइल फोटो) हरि मेनन और टाटा डिजिटल के प्रमुख ने किया स्वागत इस्तीफे की घोषणा के साथ ही हरि मेनन ने कहा कि बिगबास्केट को उसकी शुरुआत से लेकर आज देश के सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर प्लेटफॉर्म्स में से एक बनाने के बाद, वे अमित नंदा का CEO के रूप में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। अमित की कंज्यूमर्स को लेकर गहरी समझ, बिजनेस को बढ़ाने का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड और ई-कॉमर्स सेक्टर का लंबा अनुभव कंपनी को आगे ले जाने में मदद करेगा। वहीं टाटा डिजिटल के CEO और MD व बिगबास्केट के चेयरमैन सजित शिवनंदन ने भी अमित का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अमित का बड़े पैमाने पर बिजनेस को लीड करने और प्रोडक्ट व टेक्नोलॉजी स्ट्रेटजी का अनुभव उन्हें इस पद के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। नए CEO अमित नंदा बोले- ग्रोथ के बड़े मौके तलाशेंगे अमित नंदा ने बिगबास्केट से जुड़ने पर उत्साह जताते हुए कहा कि बिगबास्केट की कस्टमर-फर्स्ट वैल्यू और टाटा ग्रुप की विरासत मिलकर भविष्य के लिए एक मजबूत नींव तैयार करती है। वे हरि और उनकी टीम द्वारा बनाए गए प्राइवेट लेबल्स के बड़े प्रशंसक हैं। वे पूरी लीडरशिप टीम के साथ मिलकर कंपनी के विजन को आगे बढ़ाने और विकास के बड़े अवसरों को हासिल करने के लिए काम करेंगे। पिछले कुछ महीनों से चल रहा था मैनेजमेंट में फेरबदल बिगबास्केट पिछले कुछ महीनों से अपनी लीडरशिप टीम को मजबूत करने और मैनेजमेंट पोजीशन में बदलाव करने में जुटी हुई है। इसके तहत कंपनी में हाल ही में दो और बड़े अप्वाइंटमेंट किए गए हैं… शेषु कुमार तिरुमला बने COO: करीब दो हफ्ते पहले कंपनी ने शेषु कुमार तिरुमला को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के पद पर प्रमोट किया था। शेषु साल 2014 से बिगबास्केट से जुड़े हैं और पहले नेशनल हेड (बाइंग एंड मर्चेंडाइजिंग) और बाद में चीफ बाइंग एंड मर्चेंडाइजिंग ऑफिसर रह चुके हैं। वे अब ऑपरेशन्स को लीड कर रहे हैं। अर्पित जयसवाल बने CGO: इससे पहले अप्रैल महीने में कंपनी ने अर्पित जयसवाल को चीफ ग्रोथ ऑफिसर (CGO) नियुक्त किया था। अर्पित इससे पहले गूगल पे में हेड ऑफ ग्रोथ और ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति क्विक कॉमर्स और ऑनलाइन ग्रॉसरी में बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच प्रॉफिटेबल ग्रोथ हासिल करने के लिए की गई थी। क्या होता है क्विक कॉमर्स? ई-कॉमर्स का वह एडवांस रूप जहां ग्राहकों को डेली यूज का सामान, ग्रॉसरी या फल-सब्जियां बहुत ही कम समय (आमतौर पर 10 से 30 मिनट के भीतर) में डिलीवर कर दी जाती हैं। भारत में इस समय ब्लिंकिट, जेप्टो और इंस्टामार्ट जैसी कंपनियां इस मॉडल पर तेजी से काम कर रही हैं। ये खबर भी पढ़ें… NSE ने 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए: निफ्टी पावर, रिटेल और हॉस्पिटल्स भी शामिल; अब कुल 34 इंडेक्स से इकोनॉमी ट्रैक करना होगा आसान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की इंडेक्स सर्विसेज कंपनी NSE इंडाइसेज लिमिटेड ने बाजार में 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए हैं। इस कदम से अब निफ्टी के तहत कुल सेक्टोरल इंडेक्स की संख्या बढ़कर 34 हो गई है, जिससे भारत की इकोनॉमी के अलग-अलग सेक्टर्स को ज्यादा सटीकता से ट्रैक किया जा सकेगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Bigbasket ceo Hari Menon resigns amazon amit nanda takes charge quick commerce race tata group shuffle

Bigbasket ceo Hari Menon resigns amazon amit nanda takes charge quick commerce race tata group shuffle

Hindi News Business Bigbasket Ceo Hari Menon Resigns Amazon Amit Nanda Takes Charge Quick Commerce Race Tata Group Shuffle नई दिल्ली39 मिनट पहले कॉपी लिंक टाटा के ओनरशिप वाले ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट के को-फाउंडर हरि मेनन ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने 16 जून को इसकी आधिकारिक घोषणा की। ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमेजन में 11 साल से ज्यादा समय बिता चुके अमित नंदा अब बिगबास्केट के नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। बोर्ड में बने रहेंगे को-फाउंडर हरि मेनन बिगबास्केट में हुए इस बड़े लीडरशिप बदलाव के बावजूद कंपनी के को-फाउंडर हरि मेनन और विपुल पारेख कंपनी का साथ पूरी तरह नहीं छोड़ रहे हैं। वे दोनों कंपनी के बोर्ड में बने रहेंगे। इसके साथ ही वे नए नेतृत्व और लीडरशिप टीम को मेंटर भी करते रहेंगे। क्विक कॉमर्स की रेस के बीच हुआ बदलाव बिगबास्केट की टॉप लीडरशिप में यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय बाजार में क्विक कॉमर्स की रेस बेहद तेज हो गई है। वर्तमान में ब्लिंकिट, स्विगी की इंस्टामार्ट, जेप्टो, फ्लिपकार्ट मिनट्स और अमेजन नाउ के बीच बाजार पर कब्जा जमाने की होड़ मची हुई है। अमेजन से अमित नंदा का आना क्यों है खास? अमित नंदा अमेजन में ‘डायरेक्टर ऑफ सेलिंग पार्टनर सर्विसेज’ के पद पर थे। उनका अमेजन छोड़ना और बिगबास्केट में आना बेहद महत्वपूर्ण समय पर हुआ है। अमेजन खुद इस समय क्विक-कॉमर्स कंपनियों को चुनौती देने की तैयारी कर रही है। इंडस्ट्री से जुड़े लोग ‘अमेजन नाउ’ को इस मार्केट के टॉप टियर में जगह बनाने के लिए एक बेहद आक्रामक दावेदार के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, क्विक कॉमर्स के इस दौर में अमेजन के इस कदम को रिलेवेंट बने रहने के प्रयास के रूप में भी समझा जा रहा है, क्योंकि अब क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स के बीच का अंतर लगभग खत्म होता जा रहा है। अमेजन में 11 साल से ज्यादा समय बिता चुके अमित नंदा अब बिगबास्केट के नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। (फाइल फोटो) हरि मेनन और टाटा डिजिटल के प्रमुख ने किया स्वागत इस्तीफे की घोषणा के साथ ही हरि मेनन ने कहा कि बिगबास्केट को उसकी शुरुआत से लेकर आज देश के सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर प्लेटफॉर्म्स में से एक बनाने के बाद, वे अमित नंदा का CEO के रूप में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। अमित की कंज्यूमर्स को लेकर गहरी समझ, बिजनेस को बढ़ाने का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड और ई-कॉमर्स सेक्टर का लंबा अनुभव कंपनी को आगे ले जाने में मदद करेगा। वहीं टाटा डिजिटल के CEO और MD व बिगबास्केट के चेयरमैन सजित शिवनंदन ने भी अमित का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अमित का बड़े पैमाने पर बिजनेस को लीड करने और प्रोडक्ट व टेक्नोलॉजी स्ट्रेटजी का अनुभव उन्हें इस पद के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। नए CEO अमित नंदा बोले- ग्रोथ के बड़े मौके तलाशेंगे अमित नंदा ने बिगबास्केट से जुड़ने पर उत्साह जताते हुए कहा कि बिगबास्केट की कस्टमर-फर्स्ट वैल्यू और टाटा ग्रुप की विरासत मिलकर भविष्य के लिए एक मजबूत नींव तैयार करती है। वे हरि और उनकी टीम द्वारा बनाए गए प्राइवेट लेबल्स के बड़े प्रशंसक हैं। वे पूरी लीडरशिप टीम के साथ मिलकर कंपनी के विजन को आगे बढ़ाने और विकास के बड़े अवसरों को हासिल करने के लिए काम करेंगे। पिछले कुछ महीनों से चल रहा था मैनेजमेंट में फेरबदल बिगबास्केट पिछले कुछ महीनों से अपनी लीडरशिप टीम को मजबूत करने और मैनेजमेंट पोजीशन में बदलाव करने में जुटी हुई है। इसके तहत कंपनी में हाल ही में दो और बड़े अप्वाइंटमेंट किए गए हैं… शेषु कुमार तिरुमला बने COO: करीब दो हफ्ते पहले कंपनी ने शेषु कुमार तिरुमला को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के पद पर प्रमोट किया था। शेषु साल 2014 से बिगबास्केट से जुड़े हैं और पहले नेशनल हेड (बाइंग एंड मर्चेंडाइजिंग) और बाद में चीफ बाइंग एंड मर्चेंडाइजिंग ऑफिसर रह चुके हैं। वे अब ऑपरेशन्स को लीड कर रहे हैं। अर्पित जयसवाल बने CGO: इससे पहले अप्रैल महीने में कंपनी ने अर्पित जयसवाल को चीफ ग्रोथ ऑफिसर (CGO) नियुक्त किया था। अर्पित इससे पहले गूगल पे में हेड ऑफ ग्रोथ और ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति क्विक कॉमर्स और ऑनलाइन ग्रॉसरी में बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच प्रॉफिटेबल ग्रोथ हासिल करने के लिए की गई थी। क्या होता है क्विक कॉमर्स? ई-कॉमर्स का वह एडवांस रूप जहां ग्राहकों को डेली यूज का सामान, ग्रॉसरी या फल-सब्जियां बहुत ही कम समय (आमतौर पर 10 से 30 मिनट के भीतर) में डिलीवर कर दी जाती हैं। भारत में इस समय ब्लिंकिट, जेप्टो और इंस्टामार्ट जैसी कंपनियां इस मॉडल पर तेजी से काम कर रही हैं। ये खबर भी पढ़ें… NSE ने 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए: निफ्टी पावर, रिटेल और हॉस्पिटल्स भी शामिल; अब कुल 34 इंडेक्स से इकोनॉमी ट्रैक करना होगा आसान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की इंडेक्स सर्विसेज कंपनी NSE इंडाइसेज लिमिटेड ने बाजार में 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए हैं। इस कदम से अब निफ्टी के तहत कुल सेक्टोरल इंडेक्स की संख्या बढ़कर 34 हो गई है, जिससे भारत की इकोनॉमी के अलग-अलग सेक्टर्स को ज्यादा सटीकता से ट्रैक किया जा सकेगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Indias Biggest Test Win! Manav Suthar Takes 7 Wickets in Chandigarh

Indias Biggest Test Win! Manav Suthar Takes 7 Wickets in Chandigarh

न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच श्रीगंगानगर के मानव सुथार प्लेयर ऑफ द मैच बने। मानव ने अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी की। इसके साथ ही अपनी बल्लेबाजी से भी सभी को प्रभावित किया। . मानव सुथार ने अफगानिस्तान की पहली पारी में 6 विकेट लिए और दूसरी पारी में 1 विकेट लिया। इस तरह उन्होंने मैच में 7 विकेट लिए। उनके पिता जगदीश सुथार, मां सुशीला देवी और रिश्तेदारों ने इस पर खुशी जताई। मानव सुथार के माता-पिता और रिश्तेदारों ने मानव के प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर खुशी जताई। मानव के पिता जगदीश सुथार ने कहा- आज बड़ा महत्वपूर्ण पल है। मानव ने 7 विकेट लेकर देश और श्रीगंगानगर का नाम रोशन किया है। मैं चाहता हूं कि वह वनडे और टी-20 भी खेले और 2027 विश्वकप देश के लिए जीते। मां सुशीला देवी ने भावुक होते हुए कहा- पूरे परिवार को इतनी खुशी है कि बयां नहीं कर सकते। भगवान से दुआ है कि मानव 2027 वर्ल्ड कप खेले और शानदार प्रदर्शन करें। मानव ने 11 साल की मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल किया है। मानव की बहन मानसी ने कहा- आज इतनी खुशी हो रही है कि बयां नहीं कर सकती। मानव का डेब्यू मैच था और वह अच्छा कर गया। पूरे इंडिया के अंदर मानव दूसरे नंबर पर आ रहा है, जिसने डेब्यू मैच में 7 विकेट लिए हैं। टेस्ट खेलने वाले राजस्थान के 5वें खिलाड़ी बने शनिवार (6 जून) को मैच के पहले दिन मानव सुथार को कुलदीप यादव ने डेब्यू कैप दी। इसी के साथ मानव टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले राजस्थान के 5वें खिलाड़ी बन गए थे। मानव के पिता जगदीश सुथार स्कूल टीचर हैं। मां सुशीला देवी गृहिणी हैं। मानव ने 10-11 साल की उम्र से ही क्रिकेट के प्रति अपना जुनून दिखाना शुरू कर दिया था। मानव सुथार से पहले राजस्थान के 4 खिलाड़ियों ने भारत की टेस्ट टीम में डेब्यू किया था। आईपीएल में गुजरात टाइटंस का हिस्सा मानव सुथार आईपीएल में गुजरात टाइटंस (GT) की टीम में हैं। उन्हें गुजरात टाइटंस से अभी सीमित मौके मिले हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए में लगातार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। कोच धीरज शर्मा हमेशा कहते रहे हैं कि अगर भारत के लिए खेलना है तो रेड बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करना होगा। ऑलराउंड क्षमता से बने सिलेक्टर की पसंद मानव सुथार सिर्फ गेंदबाज ही नहीं बल्कि निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। इस कारण उन्हें एक बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में भी देखा जाता है। उनका प्रदर्शन 2023 वर्ल्ड कप कैंप में भी चर्चा में रहा था, जहां उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। इसके अलावा इंडिया ए से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 5 विकेट लेकर मजबूत दावेदारी पेश की थी। मानव सुथार ने डेब्यू मैच में किया कमाल मानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 22 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट लिए थे। यह किसी भारतीय गेंदबाज का डेब्यू टेस्ट पारी में दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है। इस लिस्ट में नरेंद्र हिरवानी पहले स्थान पर हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1988 में 8 विकेट लिए थे। सुथार टेस्ट डेब्यू में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के 10वें बॉलर और 7वें स्पिनर बने। वह इस सदी में अमित मिश्रा के बाद डेब्यू टेस्ट पारी में फाइव विकेट हॉल लेने वाले दूसरे भारतीय भी हैं। अमित मिश्रा ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा किया था। पढ़ें ये खबर भी… भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत:न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया, मानव सुथार को 7 विकेट भारत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हरा दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारत की पिछली सबसे बड़ी जीत पारी और 272 रन के अंतर से थी। जो 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में मिली थी। पूरी खबर पढ़ें

Manav Suthar Test Debut | Rajasthan Spinner Takes Wicket First Over

Manav Suthar Test Debut | Rajasthan Spinner Takes Wicket First Over

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक डेब्यू विकेट लेने के बाद मानव सुथार। भारत के लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मानव सूथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया। 25 साल बाद किसी भारतीय ने यह कारनामा किया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले सुथार ने जियो हॉटस्टार से बातचीत में घरेलु क्रिकेट से भारतीय टीम में जगह बनाने की पूरी यात्रा बताई। सुथार ने बताया कि उनके परिवार में क्रिकेट का माहौल रहा है। पिता को खेल बहुत पसंद है और घर में मैच देखे जाते थे। बचपन में वे दोस्तों के साथ गली में खेलते थे, जहां उन्होंने बैट पकड़ना और गेंदबाजी की बेसिक्स सीखीं। सुथार ने अपनी चौथी गेंद पर ही विकेट लिया। 12 साल की उम्र में एकेडमी जॉइन की सुथार ने 12 साल की उम्र में दीपक सर और विनोद सर की कोचिंग में एकेडमी जॉइन की। उनका पहला बड़ा ब्रेक तब मिला, जब उन्हें राजस्थान के अंडर-14 टीम में जगह मिली। इससे उन्हें मोटिवेशन मिला कि क्रिकेट में करियर बनाया जा सकता है। कुलदीप यादव ने सुथार को टेस्ट कैप दी। लोगों ने पढ़ाई पर फोकस करने की सलाह दी सुथार ने कहा कि- ‘भारत जैसे देश में क्रिकेट में सफलता आसान नहीं हैं।’ उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उन्हें पढ़ाई पर फोकस करने की सलाह दी और कहा कि क्रिकेट में स्कोप नहीं है। उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत जारी रखी। घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन और इंडिया-ए के लिए शानदार खेल के बाद उनका नाम चर्चा में आया। सुथार को लोगों ने कहा कि क्रिकेट में स्कोप नहीं है। 2022-23 रणजी में शानदार प्रदर्शन, 2024 में IPL डेब्यू साल 2022-23 के रणजी ट्रॉफी सीजन में सुथर ने सिर्फ 6 मैचों में 39 विकेट लिए। 2025-26 के सीजन में भी उन्होंने सिर्फ 3 मैचों में 18 विकेट झटके। इसी बेहतरीन फॉर्म के दम पर उन्होंने इंडिया इमर्जिंग और इंडिया ‘ए’ टीमों में जगह बनाई। सुथार ने डोमेस्टिक में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें IPL 2024 के लिए गुजरात टाइटंस ने 20 लाख रुपए बेस प्राइज में खरीदा था। उन्होंने उसी सीजन अपना IPL डेब्यू भी किया, जिसमें 2 ओवर में बिना विकेट लिए 26 रन दिए। 2025 में एक भी मैच नहीं खेल पाए, जबकि 2026 में 4 मैच खेले। IPL में उनके नाम सिर्फ 2 विकेट हैं। सुथार को गुजरात ने 20 लाख के बेस प्राइज में खरीदा था। बहन ने बताया कि भारतीय टीम में सिलेक्ट हुए हो सुथार ने बताया कि वे कमरे में थे जब बहन का फोन आया। बहन ने स्क्वॉड अनाउंसमेंट देखा था और बताया कि उनका नाम भारतीय टीम में शामिल है। परिवार के सभी सदस्य भावुक हो गए। सुथार ने कहा, ‘यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा अनुभव है। सालों की मेहनत के बाद भारत के लिए चुने जाना सबसे बड़ी खुशी है।’ सुथार के पसंदीदा खिलाड़ी युवराज सिंह और आर अश्विन हैं। दोनों की गेंदबाजी के वैरिएशन उन्हें इंस्पायर करते हैं। ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कप्तान गिल का बैटिंग औसत सिर्फ ब्रैडमैन से कम:डेब्यू टेस्ट के पहले ओवर में विकेट लेने वाले सुथार 8वें भारतीय; भारत-अफगानिस्तान टेस्ट के रिकॉर्ड्स अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन रिकॉर्ड्स के लिहाज से भारतीय टीम, कप्तान शुभमन गिल और डेब्यू कर रहे स्पिनर मानव सुथार के नाम रहा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Indias Highest Total vs Afghanistan; Debutant Suthar Takes Wicket on 4th Ball; Gill Captaincy Record

Indias Highest Total vs Afghanistan; Debutant Suthar Takes Wicket on 4th Ball; Gill Captaincy Record

Hindi News Sports Cricket Indias Highest Total Vs Afghanistan; Debutant Suthar Takes Wicket On 4th Ball; Gill Captaincy Record न्यू चंडीगढ़4 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्ट के दूसरे दिन कई रिकॉर्ड बने। भारत ने 564/8 के स्कोर पर पारी घोषित कर अफगानिस्तान के खिलाफ अपना सबसे बड़ा टेस्ट टोटल खड़ा किया। रविवार को कप्तान शुभमन गिल ने 126 रन की पारी खेली। वे बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा औसत से बैटिंग करने के मामले में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। वहीं डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया। 25 साल किसी भारतीय ने यह कारनामा किया। दूसरे दिन के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. गिल का बतौर कप्तान हाईएस्ट एवरेज गिल बतौर टेस्ट कप्तान सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले भारतीय बन गए। वर्ल्ड क्रिकेट में वे अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। गिल ने 82.8 के एवरेज से रन बनाए हैं। ब्रैडमैन 101.5 की औसत के साथ पहले स्थान पर हैं। 2. 25 साल बाद भारतीय गेंदबाज को डेब्यू टेस्ट ओवर में विकेट डेब्यू कर रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया। इसके साथ ही वे टेस्ट डेब्यू के पहले ओवर में विकेट लेने वाले भारत के आठवें खिलाड़ी बन गए। 25 साल बाद किसी भारतीय ने यह कारनामा किया। इससे पहले 2001 में टीनू योहानन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट के पहले ओवर में विकेट लिया था। 3. सलीम ने 6 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया मोहम्मद सलीम ने 140 रन देकर 6 विकेट लिए। यह किसी भी अफगानी पेसर का दूसरा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। वे टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के तीसरे तेज गेंदबाज भी बने। पहले स्थान पर जियाउर रहमान हैं। उन्होंने 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 97 रन देकर 7 विकेट लिए थे। 4. भारत का टेस्ट में सेकेंड फास्टेस्ट 500+ स्कोर भारतीय ने पहली पारी में 4.44 के रन रेट से 564 रन बनाए। यह टेस्ट में भारत का दूसरा सबसे तेज 500+ का स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2017 में गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 4.51 के रन रेट से 600 रन बनाए थे। 5. अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का हाईएस्ट टोटल भारत ने पहली पारी 564/8 का स्कोर बनाया। यह टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टोटल है। वहीं ओवरऑल अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने 2024 में बुलावायो टेस्ट के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 586 रन बने थे। टॉप-2 मोमेंट्स… 1. गिल LBW और पंत कैच आउट थे, अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया 89वें ओवर में अफगानी गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई ने गिल और पंत को आउट कर दिया था। उमरजई की चौथी गेंद गिल के पैड पर लगी। अफगानिस्तान ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉट-आउट दिया। अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया, जबकि बाद में रिप्ले में दिखा की गेंद स्टंप पर लग रही थी। ठीक अगली ही गेंद पर पंत के खिलाफ कैच-बिहाइंड की अपील हुई, जिसपर विकेटकीपर अफसर जजई ने रिव्यू लेने से मना किया। हालांकि, बाद में अल्ट्राएज में दिखा कि गेंद पंत के बल्ले से लगी थी। तब गिल 108 और पंत 54 रन पर खेल रहे थे। मैच में गिल ने 126 रन और पंत ने 81 रन बनाए। 2. लगातार 2 बाउंड्री लगाकर सुंदर ने फिफ्टी पूरी की वॉशिंगटन सुंदर ने लगातार 2 बाउंड्री लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने तेज गेंदबाज सलीम सफी की पहली गेंद पर 81 मीटर का छक्का जड़ा। इसकी अगली गेंद पर फ्लिक कर चौका जड़ा और फिफ्टी पूरी की। सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे। —————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव के साथ इंग्लैंड-आयरलैंड जाएंगे उनके माता-पिता:BCCI ने दी विशेष अनुमति, सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड बना सकते हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता भी इंग्लैंड और आयरलैंड जाएंगे। BCCI ने वैभव के माता-पिता को टीम के साथ यात्रा करने को कहा है। बोर्ड का कहना है कि इससे वह सीनियर टीम के माहौल में आसानी से ढल जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Indias Highest Total vs Afghanistan; Debutant Suthar Takes Wicket on 4th Ball; Gill Captaincy Record

Indias Highest Total vs Afghanistan; Debutant Suthar Takes Wicket on 4th Ball; Gill Captaincy Record

Hindi News Sports Cricket Indias Highest Total Vs Afghanistan; Debutant Suthar Takes Wicket On 4th Ball; Gill Captaincy Record न्यू चंडीगढ़25 मिनट पहले कॉपी लिंक अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन रिकॉर्ड्स के लिहाज से भारतीय टीम, कप्तान शुभमन गिल और डेब्यू कर रहे स्पिनर मानव सुथार के नाम रहा। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। गिल बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बैटिंग औसत के मामले में अब सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। वहीं, 25 साल बाद किसी भारतीय गेंदबाज ने अपने डेब्यू टेस्ट के पहले ही ओवर में विकेट लिया है। दूसरे दिन के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. कप्तान गिल 82.8 की औसत से रन बना रहे इस टेस्ट मैच में गिल 126 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान के तौर पर उन्होंने 82.8 की औसत से 1076 रन बनाए हैं। दुनिया के ऐसे बल्लेबाज जिन्होंने बतौर कप्तान 1 हजार या इससे ज्यादा रन बनाए हैं उनमें गिल का औसत सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से कम रह गया है। 2. 25 साल बाद भारतीय गेंदबाज को डेब्यू टेस्ट ओवर में विकेट डेब्यू कर रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया। इसके साथ ही वे टेस्ट डेब्यू के पहले ओवर में विकेट लेने वाले भारत के आठवें गेंदबाज बन गए। 25 साल बाद किसी भारतीय ने यह कारनामा किया। इससे पहले 2001 में टीनू योहानन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट के पहले ओवर में विकेट लिया था। 3. सलीम ने 6 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया अफगानिस्तान के पेस गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने 140 रन देकर 6 विकेट लिए। यह किसी भी अफगानी तेज गेंदबाज का दूसरा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। वे टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के तीसरे तेज गेंदबाज भी बने। 4. भारत का टेस्ट में दूसरा सबसे तेज 500+ स्कोर भारत ने पहली पारी में 4.44 के रन रेट से 564 रन बनाए। यह टेस्ट में भारत का दूसरा सबसे तेज 500+ का स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2017 में गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 4.51 के रन रेट से 600 रन बनाए थे। 5. अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर भारत ने पहली पारी 564/8 का स्कोर बनाया। यह टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टोटल है। वहीं ओवरऑल अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने 2024 में बुलावायो टेस्ट के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 586 रन बनाए थे। अब पढ़िए दूसरे दिन के खेल के टॉप-2 मोमेंट्स… 1. गिल LBW और पंत कैच आउट थे, अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया भारतीय पारी के 89वें ओवर में अफगानी गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई ने गिल और पंत को आउट कर दिया था। उमरजई की चौथी गेंद गिल के पैड पर लगी। अफगानिस्तान ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉट-आउट दिया। अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया, जबकि बाद में रिप्ले में दिखा कि गिल आउट थे। ठीक अगली ही गेंद पर पंत के खिलाफ कॉट-बिहाइंड की अपील हुई, जिसपर विकेटकीपर अफसर जजई ने रिव्यू लेने से मना किया। हालांकि, बाद में अल्ट्राएज में दिखा कि गेंद पंत के बल्ले से लगी थी। जीवनदान मिलने के समय गिल 108 और पंत 54 रन पर खेल रहे थे। मैच में गिल ने 126 रन और पंत ने 81 रन बनाए। 2. लगातार 2 बाउंड्री लगाकर सुंदर ने फिफ्टी पूरी की वॉशिंगटन सुंदर ने लगातार 2 बाउंड्री लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने तेज गेंदबाज सलीम सफी की पहली गेंद पर 81 मीटर का छक्का जड़ा। इसकी अगली गेंद पर फ्लिक कर चौका जड़ा और फिफ्टी पूरी की। सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे। —————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव के साथ इंग्लैंड-आयरलैंड जाएंगे उनके माता-पिता:BCCI ने दी विशेष अनुमति, सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड बना सकते हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता भी इंग्लैंड और आयरलैंड जाएंगे। BCCI ने वैभव के माता-पिता को टीम के साथ यात्रा करने को कहा है। बोर्ड का कहना है कि इससे वह सीनियर टीम के माहौल में आसानी से ढल जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

CBSE Glitches: Minister Pradhan Takes Responsibility

CBSE Glitches: Minister Pradhan Takes Responsibility

नई दिल्ली17 मिनट पहले कॉपी लिंक नई दिल्ली में CBSE मुख्यालय शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि छात्रों की समस्याओं का समय पर, पारदर्शी और छात्र हित में समाधान किया जाए। सिस्टम के अंदर या बाहर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के CBSE और केंद्र सरकार पर उठाए सवालों पर प्रधान ने कहा- यह पहली बार था जब CBSE ने इतने बड़े स्तर पर यह सिस्टम लागू किया। माना कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं। मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। इन्हें ठीक किया जाएगा और समाधान निकाला जाएगा। दरअसल, गुरुवार को प्रधान ने नई दिल्ली में CBSE मुख्यालय में हुई अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग की। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार, CBSE चेयरपर्सन राहुल सिंह, IIT मद्रास और IIT कानपुर के डायरेक्टर, शिक्षा मंत्रालय, केंद्रीय विद्यालय संगठन, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और CBSE के सीनियर अधिकारी शामिल हुए। प्रधान के सभी अधिकारियों को निर्देश CBSE पोर्टल की स्थिरता, सर्वर क्षमता और पेमेंट सिस्टम की तकनीकी समीक्षा की जाए। CBSE की डिजिटल इवेल्यूशन और मॉनिटरिंग व्यवस्था मजबूत की जाए। छात्रों की समस्याओं का समय पर और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए। परीक्षा और पोस्ट-रिजल्ट सर्विस को ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट फ्रेंडली बनाया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाए। एग्जाम से जुड़ी सर्विस ज्यादा आसान बनाएं। अधिकारी बोले- अबतक 11 लाख स्कैन आंसर सीट देखी गईं बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस साल लगभग 18 लाख छात्रों ने Class 12 की परीक्षा दी। इसके तहत करीब 98 लाख उत्तर पुस्तिकाएं और लगभग 40 करोड़ स्कैन पेज प्रोसेस किए गए। अब तक करीब चार लाख छात्र पोर्टल के जरिए लगभग 11 लाख स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं देख चुके हैं। शिक्षा मंत्री ने CBSE पोर्टल पर लॉगिन दिक्कतों, सर्वर पर ज्यादा लोड और पेमेंट से जुड़ी समस्याओं को लेकर IIT मद्रास के प्रोफेसरों और डिजिटल सिस्टम एक्सपर्ट्स की टेक्निकल टीम पोर्टल की स्थिरता, सर्वर क्षमता, लॉगिन मैनेजमेंट और पेमेंट गेटवे सिस्टम की समीक्षा की जिम्मेदारी दी है। CBSE ने कहा- OSM प्रक्रिया सुरक्षित और मजबूत बैठक में CBSE ने कहा कि ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) डिजिटल इवेल्यूशन के लिए सेफ और मजबूत IT प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस सिस्टम का सिक्योरिटी ऑडिट कराया गया है और इसमें आंसर शीट की स्कैनिंग और प्रोसेसिंग के लिए कई लेयर की सेफ्टी और क्वालिटी चेक मौजूद हैं। राहुल गांधी ने Coempt Edutech पर सवाल खड़े किए 27 मई को राहुल गांधी ने CBSE एग्जाम के डिजिटल इवेल्यूशन का कॉन्ट्रैक्ट Coempt Edutech के पास होने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया है कि Coempt Edutech का पुराना नाम Globarena था और जिसका रिकॉर्ड विवादों से जुड़ा रहा है। इसलिए इस मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए। इसके लिए SIT गठन हो। राहुल गांधी ने X पर पोस्ट में पूछा था कि Coempt को यह कॉन्ट्रैक्ट किसके आदेश पर दिया गया और क्या कंपनी का बैकग्राउंड चेक किया गया था। अगर बैकग्राउंड चेक हुआ और फिर भी कॉन्ट्रैक्ट दिया गया, या जांच ही नहीं हुई, दोनों ही हालत में सरकार जिम्मेदार है। राहुल गांधी के COEMPT को लेकर 7 सवाल राहुल के सवाल पर प्रधान का जवाब राहुल के सवालों पर प्रधान ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार था जब CBSE ने इतने बड़े स्तर पर यह सिस्टम लागू किया। माना कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं। मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। इन्हें ठीक किया जाएगा और समाधान निकाला जाएगा। प्रधान ने यह भी कहा है कि लगातार मिल रहीं चुनावी हार के कारण राहुल गांधी निराश हैं। इसलिए टेक्निकल प्रोग्रेस का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने SIR का विरोध किया, EVM का विरोध किया और Digital India का भी विरोध किया। वह भारत की वैज्ञानिक प्रगति के साथ खड़े नजर नहीं आते। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि यह राजनीति करने का समय नहीं है। छात्रों पर मानसिक दबाव और नहीं बढ़ना चाहिए और सभी पक्षों से अपील की कि कोई भी बयान या व्यवहार छात्रों के तनाव को और न बढ़ाए। प्रधान के जवाब पर राहुल का पलटवार शिक्षा मंत्री के बयान पर राहुल गांधी ने कहा है मुझ पर हमला करने से शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाएगी। अगर प्रधानमंत्री वास्तव में छात्रों की चिंता करते, तो इतने छात्रों का भविष्य खतरे में डालने के लिए धर्मेंद्र प्रधान को पहले ही हटा दिया गया होता। ……………………… CBSE विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… CBSE वेबसाइट पर कोई भी कर सकता है कॉपी चेक:19 साल के छात्र का दावा- मास्‍टर पासवर्ड कोई भी देख सकता है, पोर्टल पर सिक्‍योरिटी नहीं 19 साल के एक स्‍टूडेंट निसर्ग अधिकारी ने दावा किया है कि उसने CBSE की वेबसाइट आसानी से हैक कर ली। निसर्ग एक साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर है। निसर्ग के ब्लॉग को आंत्रप्रेन्योर डीडी दास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

CBSE Glitches: Minister Pradhan Takes Responsibility

CBSE Glitches: Minister Pradhan Takes Responsibility

नई दिल्ली17 मिनट पहले कॉपी लिंक नई दिल्ली में CBSE मुख्यालय शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि छात्रों की समस्याओं का समय पर, पारदर्शी और छात्र हित में समाधान किया जाए। सिस्टम के अंदर या बाहर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के CBSE और केंद्र सरकार पर उठाए सवालों पर प्रधान ने कहा- यह पहली बार था जब CBSE ने इतने बड़े स्तर पर यह सिस्टम लागू किया। माना कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं। मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। इन्हें ठीक किया जाएगा और समाधान निकाला जाएगा। दरअसल, गुरुवार को प्रधान ने नई दिल्ली में CBSE मुख्यालय में हुई अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग की। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार, CBSE चेयरपर्सन राहुल सिंह, IIT मद्रास और IIT कानपुर के डायरेक्टर, शिक्षा मंत्रालय, केंद्रीय विद्यालय संगठन, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और CBSE के सीनियर अधिकारी शामिल हुए। प्रधान के सभी अधिकारियों को निर्देश CBSE पोर्टल की स्थिरता, सर्वर क्षमता और पेमेंट सिस्टम की तकनीकी समीक्षा की जाए। CBSE की डिजिटल इवेल्यूशन और मॉनिटरिंग व्यवस्था मजबूत की जाए। छात्रों की समस्याओं का समय पर और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए। परीक्षा और पोस्ट-रिजल्ट सर्विस को ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट फ्रेंडली बनाया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाए। एग्जाम से जुड़ी सर्विस ज्यादा आसान बनाएं। अधिकारी बोले- अबतक 11 लाख स्कैन आंसर सीट देखी गईं बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस साल लगभग 18 लाख छात्रों ने Class 12 की परीक्षा दी। इसके तहत करीब 98 लाख उत्तर पुस्तिकाएं और लगभग 40 करोड़ स्कैन पेज प्रोसेस किए गए। अब तक करीब चार लाख छात्र पोर्टल के जरिए लगभग 11 लाख स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं देख चुके हैं। शिक्षा मंत्री ने CBSE पोर्टल पर लॉगिन दिक्कतों, सर्वर पर ज्यादा लोड और पेमेंट से जुड़ी समस्याओं को लेकर IIT मद्रास के प्रोफेसरों और डिजिटल सिस्टम एक्सपर्ट्स की टेक्निकल टीम पोर्टल की स्थिरता, सर्वर क्षमता, लॉगिन मैनेजमेंट और पेमेंट गेटवे सिस्टम की समीक्षा की जिम्मेदारी दी है। CBSE ने कहा- OSM प्रक्रिया सुरक्षित और मजबूत बैठक में CBSE ने कहा कि ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) डिजिटल इवेल्यूशन के लिए सेफ और मजबूत IT प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस सिस्टम का सिक्योरिटी ऑडिट कराया गया है और इसमें आंसर शीट की स्कैनिंग और प्रोसेसिंग के लिए कई लेयर की सेफ्टी और क्वालिटी चेक मौजूद हैं। राहुल गांधी ने Coempt Edutech पर सवाल खड़े किए 27 मई को राहुल गांधी ने CBSE एग्जाम के डिजिटल इवेल्यूशन का कॉन्ट्रैक्ट Coempt Edutech के पास होने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया है कि Coempt Edutech का पुराना नाम Globarena था और जिसका रिकॉर्ड विवादों से जुड़ा रहा है। इसलिए इस मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए। इसके लिए SIT गठन हो। राहुल गांधी ने X पर पोस्ट में पूछा था कि Coempt को यह कॉन्ट्रैक्ट किसके आदेश पर दिया गया और क्या कंपनी का बैकग्राउंड चेक किया गया था। अगर बैकग्राउंड चेक हुआ और फिर भी कॉन्ट्रैक्ट दिया गया, या जांच ही नहीं हुई, दोनों ही हालत में सरकार जिम्मेदार है। राहुल गांधी के COEMPT को लेकर 7 सवाल राहुल के सवाल पर प्रधान का जवाब राहुल के सवालों पर प्रधान ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार था जब CBSE ने इतने बड़े स्तर पर यह सिस्टम लागू किया। माना कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं। मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। इन्हें ठीक किया जाएगा और समाधान निकाला जाएगा। प्रधान ने यह भी कहा है कि लगातार मिल रहीं चुनावी हार के कारण राहुल गांधी निराश हैं। इसलिए टेक्निकल प्रोग्रेस का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने SIR का विरोध किया, EVM का विरोध किया और Digital India का भी विरोध किया। वह भारत की वैज्ञानिक प्रगति के साथ खड़े नजर नहीं आते। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि यह राजनीति करने का समय नहीं है। छात्रों पर मानसिक दबाव और नहीं बढ़ना चाहिए और सभी पक्षों से अपील की कि कोई भी बयान या व्यवहार छात्रों के तनाव को और न बढ़ाए। प्रधान के जवाब पर राहुल का पलटवार शिक्षा मंत्री के बयान पर राहुल गांधी ने कहा है मुझ पर हमला करने से शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाएगी। अगर प्रधानमंत्री वास्तव में छात्रों की चिंता करते, तो इतने छात्रों का भविष्य खतरे में डालने के लिए धर्मेंद्र प्रधान को पहले ही हटा दिया गया होता। ……………………… CBSE विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… CBSE वेबसाइट पर कोई भी कर सकता है कॉपी चेक:19 साल के छात्र का दावा- मास्‍टर पासवर्ड कोई भी देख सकता है, पोर्टल पर सिक्‍योरिटी नहीं 19 साल के एक स्‍टूडेंट निसर्ग अधिकारी ने दावा किया है कि उसने CBSE की वेबसाइट आसानी से हैक कर ली। निसर्ग एक साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर है। निसर्ग के ब्लॉग को आंत्रप्रेन्योर डीडी दास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Prayagraj ujjain former model Mahakumbh harsha richhariya takes sanyas swami harshanand giri Maharaj Anilanand video

Prayagraj ujjain former model Mahakumbh harsha richhariya takes sanyas swami harshanand giri Maharaj Anilanand video

उज्जैन में संन्यास को लेकर उठे विवाद पर स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने संतों के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा- महाराज जी, मैं अभी उज्जैन में हूं। इससे पहले मैं 2019 से उत्तराखंड में थी। . क्या आपको पता है मैं वहां क्या कर रही थी? अपना काम छोड़कर वहां क्यों थी? मैं कौन सी साधना, कौन सी तपस्या और किस गुरु के सानिध्य में कर रही थी? कौन कितने साल तपस्या करके यहां संत बना है। किसी को कुछ नहीं पता है, महाराज जी। लेकिन कुछ लोगों के जब रिकॉर्ड निकलते हैं, तो वो रिकॉर्ड काफी डरावने होते हैं। अब यह मत कह दीजिएगा कि हर्षा रिछारिया ने संतों का अपमान किया। महाराज जी आप यह साबित कर दीजिए कि मुझे विदेश से फंडिंग हो रही है। अगर आप गलत साबित हुए, तो आपको मुझे मानहानि के रूप में 1 करोड़ रुपए देना होगा। बता दें कि महाकुंभ 2024 से सुर्खियों में आई हर्षा रिछारिया ने हाल ही में संन्यास लिया है वह अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी। वे आधिकारिक रूप से संन्यास ले चुकी हैं। उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में उन्हें महामंडलेश्वर सुमनानंदजी महाराज ने दीक्षा दिलाई। हालांकि, उनके संन्यास पर मध्य प्रदेश संत समिति के अध्यक्ष महाराज अनिलानंद को ऐतराज जताया था। स्वामी हर्षानंद गिरि ने कहा कि मैंने संन्यास ले लिया तो हम पर सवाल उठा रहे हैं। यूनिवर्सिटी के एक संत भाग रहे थे तब महाराज जी कहां थे हर्षा रिछारिया का शुक्रवार को वीडियो सामने आया। उन्होंने कहा- हर्षा रिछारिया लेंस लगाए। हर्षा रिछारिया मेकअप कर ले। हर्षा रिछारिया नजर का चश्मा लगाए, जो डॉक्टर ने दिया है और जो धूप में काला हो जाता है, क्योंकि मुझे दिन की रोशनी से आंखों में दिक्कत हो रही है। हर्षा रिछारिया ने फैशनेबल चश्मा लगा लिया है, मतलब हर्षा रिछारिया अपनी सेहत का ख़याल आपकी सोच के हिसाब से करे, है न पूजनीय महाराज जी? अगर इस लड़की ने संन्यास लिया है तो इसे 10 साल तक हिमालय पर तपस्या करनी पड़ेगी। महाराज जी मैंने तब विरोध किया, जब अशोक खेराज जैसे लोग अरेस्ट हुए। उनके वीडियो सामने आए। आपने तब हंगामा किया, जब किसी यूनिवर्सिटी के एक संत भागते-भागते फिर रहे थे। यौन शोषण के मामले में जब लड़कियां थाने तक पहुंच गई थीं। तब आपने विरोध किया था क्या? मुझे याद नहीं आ रहा महाराज जी। स्वामी हर्षानंद गिरि ने कहा कि महाराज जी ने जो आरोप लगाए हैं, उन्हें साबित करें। महाराज जी बताएं, मैंने कहां अपनी सीमाएं लांघीं? आज आप एक लड़की का विरोध कर रहे हैं कि ये संत कैसे बन गई। संत मैं अपने जीवन में बनी हूं। अपने जीवन का मैंने यहां पिंडदान किया है। आपको कुछ गलतफहमी हुई है। मेरा विरोध करने से पहले मेरे बारे में जानिए तो। मैंने कब कहा कि मैं संन्यासी हूं, मैं साध्वी हूं? प्रयागराज कुंभ से पहले या बाद में, मैंने तो मीडिया के जरिये पचासों बार इससे इनकार किया है। मुझे लगता है कि एक समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति वही होता है, जो किसी पर आरोप लगाने से पहले पूरी जानकारी हासिल करता है। आप बार-बार कह रहे हैं कि मैंने प्रयागराज कुंभ को खराब किया। मैंने जाकर किसका अपमान किया? मैंने किसका विरोध किया? किसे अपमानित किया? कहां अपनी सीमाएं लांघीं? कहां अपने संस्कारों से हटी? मैं सनातन धर्म में मैं पैदा हुई हूं महाराज जी। ब्राह्मण परिवार, वशिष्ठ गोत्र में मेरा जन्म हुआ। अब मेरा गोत्र अच्युत है। जो सच्चा साधु-संत का होता है। मैं सभी सबूत लेकर मीडिया के सामने कब आऊं, ये मुझे महाराज जी बताएं। फॉरेन फंडिंग को साबित करें, मैं मीडिया के सामने बैंक डिटेल्स रखूंगी उन्होंने कहा- जहां तक फॉरेन फंडिंग की बात है। महाराज जी आप यह साबित कर दीजिए कि मुझे विदेश से फंडिंग हो रही है। भारतीय संस्कृति को नुकसान पहुंचाने के लिए। मैं अपनी पूरी बैंक डिटेल्स, प्रयागराज महाकुंभ से अब तक की सारी जानकारी, मीडिया और देश के सामने रखने को तैयार हूं। अगर यह साबित हो जाता है कि मुझे विदेश से या देश के भीतर से भी लाखों-करोड़ों की कोई बड़ी फंडिंग मिली है। तो मैं अपनी पूरी संपत्ति आपके चरणों में अर्पित कर दूंगी। लेकिन अगर आप गलत साबित हुए, तो आपको मुझे मानहानि के रूप में 1 करोड़ रुपए देना होगा। आरोप गलत हुए तो मुझे एक करोड़ रुपए दें क्योंकि अपमान आपने जरूरत से ज्यादा किया है। पहला आरोप, मैंने दो बार संन्यास लिया, जो पूरी तरह गलत है। दूसरा आरोप आपने नचनिया-कुदनिया जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जो एक लड़की के लिए अपमानजनक है। तीसरा फॉरेन फंडिंग का झूठा आरोप लगया और चौथा कि मैं महाकुंभ को खराब करने आई हूं। भारतीय संस्कृति को नुकसान पहुंचा रही हूं। आप ऐसे आरोप लगाकर उन लोगों के मन में भी भ्रम और नफरत पैदा कर रहे हैं, जो संतों में ईश्वर को देखते हैं। अब आप बताइए, मैं कब मीडिया के सामने अपनी बैंक डिटेल्स रखूं? कब पूरी सच्चाई बताऊं? ये खबर भी पढ़ें अनिलानंद ने कहा-900 चूहे खाकर बिल्ली हज को नहीं जा सकतीं महाराज अनिलानंद ने कहा- यह पूरा घटनाक्रम गलत और सनातन धर्म की मर्यादा के विपरीत है। 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को नहीं जा सकती। प्रयागराज कुंभ के दौरान हर्षा ने संन्यास लेने का दावा किया, लेकिन बाद में सनातन धर्म के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं। ऐसे व्यक्ति का संन्यास लेना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हर्षा को दीक्षा दिलाने वाले सुमनानंदजी महाराज की जांच हो। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Murena Forest Guard Murder | Tractor Attack; Supreme Court Takes Suo Motu Cognizance

Murena Forest Guard Murder | Tractor Attack; Supreme Court Takes Suo Motu Cognizance

वन रक्षक हरकेश गुर्जर की हत्या करने वाला ट्रैक्टर ड्राइवर विनोद कोरी अभी भी फरार है। मुरैना के अंबाह गेम रेंज में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश कर रहे वन रक्षक हरकेश गुर्जर (33) की बुधवार सुबह कुचलकर हत्या कर दी गई। चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हुए इस हमले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान . मृतक के साले गौरव गुर्जर ने बताया कि मेरी आंखों के सामने जीजा के सिर के चीथड़े उड़ गए। उन्होंने तड़प-तड़पकर दम तोड़ा। मैं कुछ नहीं कर सका। मेरी बहन मेरी आंखों के सामने विधवा हो गई। छोटे भांजे-भांजी के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं हरकेश गुर्जर के सहकर्मी और वारदात के प्रत्यक्षदर्शी संदीप गुर्जर ने बताया कि हम रोज की तरह पेट्रोलिंग पर थे। रानपुर तिराहे से ट्रैक्टर आता दिखा तो रेंज ऑफिसर ने उसे रुकवाने को कहा। हरकेश टीम में सबसे फुर्तीला था। वह तेजी से गाड़ी से उतरा और डंडा दिखाते हुए ट्रैक्टर को रोकना चाहा। हम सब गाड़ी से उतर पाते, इसके पहले ही ट्रैक्टर ड्राइवर विनोद कोरी ने हरकेश को टक्कर मार दी। हरकेश के सड़क पर गिरते ही ‘ये ले’ कहते हुए सिर से पहिया निकाल दिया। वारदात को रेंज ऑफिसर वीर कुमार तिर्की, वन रक्षक शत्रुघ्न सिंह, अवधेश कुशवाह, विनोद माहौर और हरकेश के साले गौरव के सामने अंजाम दिया गया। आंखों के सामने अपने दोस्त, सहकर्मी को तड़पकर दम तोड़ते देखकर सब दहशत में आ गए। आरोपी विनोद कोरी की तस्वीरें पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। यहां रेत खाली करने के बाद वह भाग निकला। आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर वन रक्षक की हत्या करने के बाद आरोपी विनोद कोरी वारदात स्थल से एक किमी दूर शिवबैकुंठ पेट्रोल पंप पहुंचा। यहां कपड़े बदले और कर्मचारियों से कहा- पुलिस पीछे लगी है। इसके बाद ट्रॉली से रेत खाली कर 4 किमी दूर दिमनी थाने के सामने से निकल गया। फिर माता बसैया इलाके में ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। डीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि रात में भी कई ठिकानों पर दबिश दी गई, पर आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है। वन रक्षक हरकेश गुर्जर को जिस ट्रैक्टर से कुचला गया, उसके मालिकों में दो लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें से एक का नाम पवन तोमर है, जो बीजेपी का दिमनी मंडल उपाध्यक्ष हैं। दूसरे का नाम सोनू चौहान है, जो बीजेपी युवा मोर्चा में मंडल का मंत्री है। सहकर्मी बोला- सरकार ने डंडा देकर मौत के सामने भेज दिया संदीप ने कहा- सरकार ने हमारे हथियार भी छीन लिए हैं। हमको डंडा देकर मौत के सामने भेज दिया है। सिर्फ डंडे से हत्यारे माफिया का सामना क्या कोई कर सकता है? कार्रवाई करो तो मरो, नहीं करो तो सरकार का ऊपर से डंडा पड़ता है। कल अगर हथियार होता तो मजाल थी कि वह हरकेश पर ट्रैक्टर चढ़ा जाता। वहीं, उसे मार गिराते। अपनी सुरक्षा करने का तो सभी को अधिकार है। हम 5 साल से निहत्थे हैं। डंडा लेकर ड्यूटी कर रहे हैं। हमारी रेंज में 18 घाट हैं, जो दिमनी से भिंड तक हैं। हमारी 12 बोर की 5 राइफल नगरा थाने में जमा हैं। साले ने कहा- मेरी आंखों के सामने जीजा ने दम तोड़ा हरकेश के साले गौरव गुर्जर इस गश्त में उनके साथ थे। गौरव ने बताया कि वारदात के एक दिन पहले मंगलवार को जीजा हरकेश से मिलने अंबाह गेम रेंज कार्यालय पहुंचा था। रात में वहीं रुक गया। बुधवार सुबह जीजा ने बताया कि अवैध रेत पर कार्रवाई करने जाना है। मैंने कहा कि मैं भी मुरैना निकल जाऊंगा। मैं अपनी गाड़ी से जांच दल के पीछे ही चल रहा था। रानपुर तिराहे के पास वीरपुर कुठियाना तरफ से ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। रोकने के निर्देश मिले तो जीजा हरकेश गाड़ी से उतरे और ड्र्र्राइवर को ट्रैक्टर रोकने का इशारा किया। वह नहीं रुका तो उन्होंने अपने पास का डंडा ड्राइवर को दिखाया। ड्राइवर ने गाड़ी पहले धीमी की, फिर तेजी से जीजा को टक्कर मार दी। जनकपुर गांव में परिजन और रिश्तेदारों ने वन रक्षक हरकेश गुर्जर का अंतिम संस्कार किया। ऐसी घटनाओं पर हलफनामा दाखिल करने के निर्देश अवैध रेत परिवहन को रोकने की कोशिश के दौरान वन रक्षक की हत्या के इस मामले का सुप्रीम कोर्ट में तात्कालिक उल्लेख (अर्जेंट मेंशनिंग) किया गया। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने स्वत: संज्ञान लिया। यह मामला उस सुओ मोटू याचिका से जुड़ा है, जो क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर लगी है, जिसमें एमिकस क्यूरी (न्यायालय मित्र) द्वारा आवेदन दायर किया गया था। सुनवाई के दौरान गुरुवार को न्यायमूर्ति मेहता ने कहा कि इस क्षेत्र में कुछ “अत्यंत गंभीर” घटनाएं सामने आई हैं। पीठ ने मामले का उल्लेख करने वाली अधिवक्ता एओआर रूपाली सैमुअल (जो एमिकस में से एक हैं), से कहा कि वे अन्य घटनाओं का विवरण रिकॉर्ड पर लाने के लिए हलफनामा दाखिल करें और मध्य प्रदेश की ओर से पेश होने वाले वकील को अग्रिम सूचना दें। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल हरकेश के गांव पहुंचे। यहां उनके पिता कलेक्टर से लिपटकर रो पड़े। 2016 में लगी थी नौकरी, 2025 में मुरैना ट्रांसफर हुआ हरकेश के दोस्त प्रताप गुर्जर ने कहा- वह अच्छा एथलीट था। लोकल से लेकर नेशनल तक 800 और 1500 मीटर दौड़ में बढ़िया प्रदर्शन किया था। नेशनल चैंपियन रहा है। कई अवॉर्ड भी जीते। साल 2016 में वन रक्षक के पद पर सिलेक्ट हुआ था। 26 जून 2016 को पन्ना टाइगर रिजर्व में उसे ज्वाइनिंग मिली थी। 7 अगस्त 2025 को उसका ट्रांसफर मुरैना वन विभाग के गेम रेंज सबलगढ़ के घाट वरोठा में हो गया था। बाद में इसमें संशोधन हुआ और उसे गेम रेंज अंबाह के घाट सांकरी भेज दिया गया। हरकेश के परिवार में पिता रामनिवास गुर्जर, पत्नी लवली, 4 साल की बेटी तन्वी और 2 साल का बेटा तन्मय हैं। बड़ा भाई ऋषिकेश गुर्जर दतिया की इंदरगढ़ तहसील में रीडर है। हरकेश गुर्जर की कुछ महीने पहले ही मुरैना के अंबाह में पोस्टिंग हुई थी। 2021 में रायफलें जमा कराईं, तब