Monday, 07 Sep 2026 | 10:17 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Indias Highest Total vs Afghanistan; Debutant Suthar Takes Wicket on 4th Ball; Gill Captaincy Record

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Indias Highest Total Vs Afghanistan; Debutant Suthar Takes Wicket On 4th Ball; Gill Captaincy Record

न्यू चंडीगढ़25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन रिकॉर्ड्स के लिहाज से भारतीय टीम, कप्तान शुभमन गिल और डेब्यू कर रहे स्पिनर मानव सुथार के नाम रहा।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। गिल बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बैटिंग औसत के मामले में अब सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। वहीं, 25 साल बाद किसी भारतीय गेंदबाज ने अपने डेब्यू टेस्ट के पहले ही ओवर में विकेट लिया है।

दूसरे दिन के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स…

1. कप्तान गिल 82.8 की औसत से रन बना रहे

इस टेस्ट मैच में गिल 126 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान के तौर पर उन्होंने 82.8 की औसत से 1076 रन बनाए हैं। दुनिया के ऐसे बल्लेबाज जिन्होंने बतौर कप्तान 1 हजार या इससे ज्यादा रन बनाए हैं उनमें गिल का औसत सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से कम रह गया है।

2. 25 साल बाद भारतीय गेंदबाज को डेब्यू टेस्ट ओवर में विकेट

डेब्यू कर रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया। इसके साथ ही वे टेस्ट डेब्यू के पहले ओवर में विकेट लेने वाले भारत के आठवें गेंदबाज बन गए। 25 साल बाद किसी भारतीय ने यह कारनामा किया।

इससे पहले 2001 में टीनू योहानन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट के पहले ओवर में विकेट लिया था।

3. सलीम ने 6 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया

अफगानिस्तान के पेस गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने 140 रन देकर 6 विकेट लिए। यह किसी भी अफगानी तेज गेंदबाज का दूसरा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। वे टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के तीसरे तेज गेंदबाज भी बने।

4. भारत का टेस्ट में दूसरा सबसे तेज 500+ स्कोर

भारत ने पहली पारी में 4.44 के रन रेट से 564 रन बनाए। यह टेस्ट में भारत का दूसरा सबसे तेज 500+ का स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2017 में गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 4.51 के रन रेट से 600 रन बनाए थे।

5. अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने पहली पारी 564/8 का स्कोर बनाया। यह टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टोटल है। वहीं ओवरऑल अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने 2024 में बुलावायो टेस्ट के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 586 रन बनाए थे।

अब पढ़िए दूसरे दिन के खेल के टॉप-2 मोमेंट्स…

1. गिल LBW और पंत कैच आउट थे, अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया

भारतीय पारी के 89वें ओवर में अफगानी गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई ने गिल और पंत को आउट कर दिया था। उमरजई की चौथी गेंद गिल के पैड पर लगी। अफगानिस्तान ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉट-आउट दिया। अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया, जबकि बाद में रिप्ले में दिखा कि गिल आउट थे।

ठीक अगली ही गेंद पर पंत के खिलाफ कॉट-बिहाइंड की अपील हुई, जिसपर विकेटकीपर अफसर जजई ने रिव्यू लेने से मना किया। हालांकि, बाद में अल्ट्राएज में दिखा कि गेंद पंत के बल्ले से लगी थी। जीवनदान मिलने के समय गिल 108 और पंत 54 रन पर खेल रहे थे।

मैच में गिल ने 126 रन और पंत ने 81 रन बनाए।

2. लगातार 2 बाउंड्री लगाकर सुंदर ने फिफ्टी पूरी की

वॉशिंगटन सुंदर ने लगातार 2 बाउंड्री लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने तेज गेंदबाज सलीम सफी की पहली गेंद पर 81 मीटर का छक्का जड़ा। इसकी अगली गेंद पर फ्लिक कर चौका जड़ा और फिफ्टी पूरी की।

सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे।

सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे।

——————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

वैभव के साथ इंग्लैंड-आयरलैंड जाएंगे उनके माता-पिता:BCCI ने दी विशेष अनुमति, सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड बना सकते हैं

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता भी इंग्लैंड और आयरलैंड जाएंगे। BCCI ने वैभव के माता-पिता को टीम के साथ यात्रा करने को कहा है। बोर्ड का कहना है कि इससे वह सीनियर टीम के माहौल में आसानी से ढल जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भास्कर अपडेट्स:जम्मू के बंतलाब में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से 3 मजदूरों की मौत, दो अधिकारी निलंबित

May 2, 2026/
9:15 am

जम्मू के बंतलाब इलाके में एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से शनिवार देर शाम तीन मजदूरों की मौत हो...

फुटबॉल वर्ल्डकप में कतर ने स्विट्जरलैंड को ड्रॉ पर रोका:खौखी ने इंजरी टाइम में हेडर से गोल दागा, गेम में 0-1 से पीछे थी टीम

June 14, 2026/
5:56 am

आखिरी क्षणों में बौआलेम खौखी के गोल से कतर ने फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-बी मैच में स्विट्जरलैंड को...

PAK ग्रूमिंग गैंग ने लंदन में सिख युवती को फंसाया:ब्रेनवॉश किया, नितनेम-गुरुद्वारा जाना छोड़ा, पुलिस को मां-बाप की शिकायत की, फिर घर छोड़ चली गई

September 4, 2026/
5:30 am

इंग्लैंड (UK) में पंजाबी युवती पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के चंगुल में फंस गई। युवती की मां ने एक पंजाबी चैनल...

Lakshya Sen Vs Victor Lai Live: All England Open Badminton 2026 Semi Final Match Results.

March 7, 2026/
7:47 pm

आखरी अपडेट:मार्च 07, 2026, 19:47 IST राष्ट्रपति मुर्मू ने एक आदिवासी कार्यक्रम को अनुमति देने से इनकार करने के लिए...

यूरोप के 23 देशों में रिकॉर्ड-तोड़ हीटवेव:गर्मी से 11 लाख करोड़ का नुकसान, अगले साल 34% आबादी पानी को तरसेगी

July 6, 2026/
3:49 pm

यूरोप में इस साल गर्मी का लोगों की जिंदगी व अर्थव्यवस्था, दोनों पर सीधा असर पड़ा। यूरोप के 23 देशों...

Satheesan may emerge as the ultimate loser in the war he has won. Media headlines repeatedly hint that 'most MLAs' are backing KC Venugopal for the top post. (PTI photo)

May 13, 2026/
3:38 pm

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 15:38 IST नामांकन दाखिल करने से लेकर मतदान और गिनती की तारीखों तक, पंजाब राज्य चुनाव...

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान में बातचीत संभव:ईरानी विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे, ट्रम्प ने अपने दामाद और विशेष दूत को भेजा

April 25, 2026/
6:37 am

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में बातचीत हो सकती है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार रात इस्लामाबाद...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Indias Highest Total vs Afghanistan; Debutant Suthar Takes Wicket on 4th Ball; Gill Captaincy Record

Indias Highest Total vs Afghanistan; Debutant Suthar Takes Wicket on 4th Ball; Gill Captaincy Record
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Indias Highest Total Vs Afghanistan; Debutant Suthar Takes Wicket On 4th Ball; Gill Captaincy Record

न्यू चंडीगढ़25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन रिकॉर्ड्स के लिहाज से भारतीय टीम, कप्तान शुभमन गिल और डेब्यू कर रहे स्पिनर मानव सुथार के नाम रहा।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। गिल बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बैटिंग औसत के मामले में अब सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। वहीं, 25 साल बाद किसी भारतीय गेंदबाज ने अपने डेब्यू टेस्ट के पहले ही ओवर में विकेट लिया है।

दूसरे दिन के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स…

1. कप्तान गिल 82.8 की औसत से रन बना रहे

इस टेस्ट मैच में गिल 126 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान के तौर पर उन्होंने 82.8 की औसत से 1076 रन बनाए हैं। दुनिया के ऐसे बल्लेबाज जिन्होंने बतौर कप्तान 1 हजार या इससे ज्यादा रन बनाए हैं उनमें गिल का औसत सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से कम रह गया है।

2. 25 साल बाद भारतीय गेंदबाज को डेब्यू टेस्ट ओवर में विकेट

डेब्यू कर रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया। इसके साथ ही वे टेस्ट डेब्यू के पहले ओवर में विकेट लेने वाले भारत के आठवें गेंदबाज बन गए। 25 साल बाद किसी भारतीय ने यह कारनामा किया।

इससे पहले 2001 में टीनू योहानन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट के पहले ओवर में विकेट लिया था।

3. सलीम ने 6 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया

अफगानिस्तान के पेस गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने 140 रन देकर 6 विकेट लिए। यह किसी भी अफगानी तेज गेंदबाज का दूसरा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। वे टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के तीसरे तेज गेंदबाज भी बने।

4. भारत का टेस्ट में दूसरा सबसे तेज 500+ स्कोर

भारत ने पहली पारी में 4.44 के रन रेट से 564 रन बनाए। यह टेस्ट में भारत का दूसरा सबसे तेज 500+ का स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2017 में गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 4.51 के रन रेट से 600 रन बनाए थे।

5. अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने पहली पारी 564/8 का स्कोर बनाया। यह टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टोटल है। वहीं ओवरऑल अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने 2024 में बुलावायो टेस्ट के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 586 रन बनाए थे।

अब पढ़िए दूसरे दिन के खेल के टॉप-2 मोमेंट्स…

1. गिल LBW और पंत कैच आउट थे, अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया

भारतीय पारी के 89वें ओवर में अफगानी गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई ने गिल और पंत को आउट कर दिया था। उमरजई की चौथी गेंद गिल के पैड पर लगी। अफगानिस्तान ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉट-आउट दिया। अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया, जबकि बाद में रिप्ले में दिखा कि गिल आउट थे।

ठीक अगली ही गेंद पर पंत के खिलाफ कॉट-बिहाइंड की अपील हुई, जिसपर विकेटकीपर अफसर जजई ने रिव्यू लेने से मना किया। हालांकि, बाद में अल्ट्राएज में दिखा कि गेंद पंत के बल्ले से लगी थी। जीवनदान मिलने के समय गिल 108 और पंत 54 रन पर खेल रहे थे।

मैच में गिल ने 126 रन और पंत ने 81 रन बनाए।

मैच में गिल ने 126 रन और पंत ने 81 रन बनाए।

2. लगातार 2 बाउंड्री लगाकर सुंदर ने फिफ्टी पूरी की

वॉशिंगटन सुंदर ने लगातार 2 बाउंड्री लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने तेज गेंदबाज सलीम सफी की पहली गेंद पर 81 मीटर का छक्का जड़ा। इसकी अगली गेंद पर फ्लिक कर चौका जड़ा और फिफ्टी पूरी की।

सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे।

सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे।

——————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

वैभव के साथ इंग्लैंड-आयरलैंड जाएंगे उनके माता-पिता:BCCI ने दी विशेष अनुमति, सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड बना सकते हैं

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता भी इंग्लैंड और आयरलैंड जाएंगे। BCCI ने वैभव के माता-पिता को टीम के साथ यात्रा करने को कहा है। बोर्ड का कहना है कि इससे वह सीनियर टीम के माहौल में आसानी से ढल जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket