Friday, 18 Sep 2026 | 05:25 AM

Trending :

EXCLUSIVE

TVK Congress Vs DMK; Tamil Nadu Govt Formation Alliance Controversy

TVK Congress Vs DMK; Tamil Nadu Govt Formation Alliance Controversy

Hindi News National TVK Congress Vs DMK; Tamil Nadu Govt Formation Alliance Controversy | Akhilesh Yadav 24 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने के बाद द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने कांग्रेस से अपना गठबंधन खत्म कर लिया है। अब DMK सांसद कनिमोझी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखकर पार्टी सांसदों की सीटिंग व्यवस्था बदलने की मांग की है। कनिमोझी ने लेटर में कहा कि बदले हुए राजनीतिक हालात और कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म होने के बाद DMK सांसदों का कांग्रेस सांसदों के साथ बैठना उचित नहीं है। लोकसभा में 22 सांसदों वाली DMK, विपक्षी INDIA गठबंधन की चौथी सबसे बड़ी पार्टी है। इससे पहले INDIA गठबंधन के लोकसभा में दूसरे सबसे बड़े दल समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को ममता बनर्जी और एमके स्टालिन से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था- हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें। दरअसल INDIA गठबंधन की DMK तमिलनाडु में और TMC पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में हार गई है। INDIA गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में TMC से अलग चुनाव लड़ा था। वहीं तमिलनाडु में रिजल्ट के बाद विजय की पार्टी TVK को समर्थन दिया है। कांग्रेस के TVK को समर्थन देने से DMK नाराज है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी DMK और TMC के साथ रहने का ऐलान किया है। कांग्रेस के DMK, TMC और समाजवादी पार्टी से रिश्तों खराब होने के बाद INDIA गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। DMK नेताओं ने कांग्रेस पर “पीठ में छुरा घोंपने” का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने कहा कि कांग्रेस को तमिलनाडु में जो पांच सीटें मिलीं, वह DMK गठबंधन की वजह से मिलीं। उनका दावा है कि गठबंधन नहीं होता तो कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाती। वहीं कांग्रेस का कहना है कि उसने तमिलनाडु की जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए TVK का समर्थन किया है और यही जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका है। DMK और कांग्रेस का गठबंधन कई दशकों पुराना रहा है। बीच-बीच में मतभेद जरूर हुए, लेकिन दोनों पार्टियां 2016 में फिर साथ आई थीं। अब यह गठबंधन टूटने के बाद राष्ट्रीय राजनीति में भी असर दिखने लगा है। इस घटनाक्रम के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष निशाना साधा। उन्होंने DMK प्रमुख एमके स्टालिन और TMC प्रमुख ममता बनर्जी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Tamil Nadu Congress Meeting | TVK Govt Claim Rejected; Assam Swearing-in May 12

Tamil Nadu Congress Meeting | TVK Govt Claim Rejected; Assam Swearing-in May 12

Hindi News National Tamil Nadu Congress Meeting | TVK Govt Claim Rejected; Assam Swearing in May 12 चेन्नई/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी/गुवाहाटी34 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु में सरकार गठन पर खींचतान जारी है। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने गुरुवार को एक बार फिर टीवीके प्रमुख विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज कर दिया। उनसे कहा कि वे बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों के हस्ताक्षर लेकर ही वापस लौटें। हालांकि, राज्यपाल ने विजय को आश्वासन दिया है कि वे किसी अन्य पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे। इसी बीच, टीवीके ने संख्या बल जुटाने के लिए वामपंथी दलों, वीसीके और आईयूएमएल को मनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं, DMK पार्टी के सभी विधयाकों को निर्देश दिया है कि 10 मई तक चेन्नई में रहें, पार्टी हित में होना बड़ा फैसला होने वाला है। तिरुवनंतपुरम|केरल में अगला सीएम चुनने के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों मुकुल वासनिक और अजय माकन ने सभी 63 विधायकों से मिले। बैठके में रिजोलयुशन पास कर सीएम चुनने का अधिकार कांग्रेस आलाकमान को सौंपा गया है। असम में नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा में होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी 9 मई को गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां 10 मई को विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्री का चयन होगा। भाजपा नीत एनडीए ने 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। AIADMK के 28 विधायक पुदुचेरी के रिसॉर्ट में AIADMK के विधायक पिछले दो दिनों से पुदुचेरी के रिसॉर्ट में हैं। तमिलनाडु में सरकार गठन के बीच अन्नाद्रमुक के 28 विधायक पुदुचेरी के रिसॉर्ट में शिफ्ट किए गए हैं। ये विधायक वरिष्ठ नेता सीवी शनमुगम के समर्थक बताए जा रहे हैं। बहुमत के लिए टीवीके प्रमुख विजय को 6 और विधायकों की जरूरत है। सूत्रों के मुताबिक, टीवीके और AIADMK के बागी गुट के बीच उपमुख्यमंत्री पद और मंत्रालयों के बंटवारे पर चर्चा जारी है, हालांकि महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी इसके खिलाफ हैं। DMK ने 4 प्रस्ताव पास किए, कांग्रेस पर गठबंधन तोड़ने का आरोप DMK ने अपनी विधायक दल की बैठक में चार अहम प्रस्ताव पास किए। पहले प्रस्ताव में तमिलनाडु की जनता और गठबंधन सहयोगियों का आभार जताया गया। दूसरे प्रस्ताव में पार्टी अध्यक्ष एमके स्टालिन की सराहना की गई। तीसरे प्रस्ताव में स्टालिन को मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक हालात को देखते हुए जरूरी फैसले लेने का पूरा अधिकार दिया गया। DMK ने चौथे प्रस्ताव में कांग्रेस की आलोचना की। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस से अलग होकर अपने पुराने राजनीतिक चरित्र को दिखाया है। इसके बावजूद कि कांग्रेस को DMK गठबंधन के तहत एक राज्यसभा सीट और 28 विधानसभा सीटें मिली थीं, उसने कुछ ही दिनों में अलग रास्ता चुन लिया। ——————————————— ये खबर भी पढ़ें… बंगाल- 10 साल में भाजपा 3 से 207 पर पहुंची:तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी जीती; केरलम में कांग्रेस, असम में भाजपा सरकार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Tamil Nadu Congress Meeting | TVK Govt Claim Rejected; Assam Swearing-in May 12

Tamil Nadu Congress Meeting | TVK Govt Claim Rejected; Assam Swearing-in May 12

Hindi News National Tamil Nadu Congress Meeting | TVK Govt Claim Rejected; Assam Swearing in May 12 चेन्नई/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी/गुवाहाटी13 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु में सरकार गठन पर खींचतान जारी है। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने गुरुवार को एक बार फिर टीवीके प्रमुख विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज कर दिया। उनसे कहा कि वे बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों के हस्ताक्षर लेकर ही वापस लौटें। हालांकि, राज्यपाल ने विजय को आश्वासन दिया है कि वे किसी अन्य पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे। इसी बीच, टीवीके ने संख्या बल जुटाने के लिए वामपंथी दलों, वीसीके और आईयूएमएल को मनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं, DMK पार्टी के सभी विधयाकों को निर्देश दिया है कि 10 मई तक चेन्नई में रहें, पार्टी हित में होना बड़ा फैसला होने वाला है। तिरुवनंतपुरम|केरल में अगला सीएम चुनने के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों मुकुल वासनिक और अजय माकन ने सभी 63 विधायकों से मिले। बैठके में रिजोलयुशन पास कर सीएम चुनने का अधिकार कांग्रेस आलाकमान को सौंपा गया है। असम में नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा में होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी 9 मई को गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां 10 मई को विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्री का चयन होगा। भाजपा नीत एनडीए ने 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। AIADMK के 28 विधायक पुदुचेरी के रिसॉर्ट में AIADMK के विधायक पिछले दो दिनों से पुदुचेरी के रिसॉर्ट में हैं। तमिलनाडु में सरकार गठन के बीच अन्नाद्रमुक के 28 विधायक पुदुचेरी के रिसॉर्ट में शिफ्ट किए गए हैं। ये विधायक वरिष्ठ नेता सीवी शनमुगम के समर्थक बताए जा रहे हैं। बहुमत के लिए टीवीके प्रमुख विजय को 6 और विधायकों की जरूरत है। सूत्रों के मुताबिक, टीवीके और AIADMK के बागी गुट के बीच उपमुख्यमंत्री पद और मंत्रालयों के बंटवारे पर चर्चा जारी है, हालांकि महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी इसके खिलाफ हैं। DMK ने 4 प्रस्ताव पास किए, कांग्रेस पर गठबंधन तोड़ने का आरोप DMK ने अपनी विधायक दल की बैठक में चार अहम प्रस्ताव पास किए। पहले प्रस्ताव में तमिलनाडु की जनता और गठबंधन सहयोगियों का आभार जताया गया। दूसरे प्रस्ताव में पार्टी अध्यक्ष एमके स्टालिन की सराहना की गई। तीसरे प्रस्ताव में स्टालिन को मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक हालात को देखते हुए जरूरी फैसले लेने का पूरा अधिकार दिया गया। DMK ने चौथे प्रस्ताव में कांग्रेस की आलोचना की। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस से अलग होकर अपने पुराने राजनीतिक चरित्र को दिखाया है। इसके बावजूद कि कांग्रेस को DMK गठबंधन के तहत एक राज्यसभा सीट और 28 विधानसभा सीटें मिली थीं, उसने कुछ ही दिनों में अलग रास्ता चुन लिया। ——————————————— ये खबर भी पढ़ें… बंगाल- 10 साल में भाजपा 3 से 207 पर पहुंची:तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी जीती; केरलम में कांग्रेस, असम में भाजपा सरकार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Tamil Nadu Vijay Oath Ceremony Delayed

Tamil Nadu Vijay Oath Ceremony Delayed

कोलकाता5 मिनट पहले कॉपी लिंक चंद्रनाथ रथ पिछले 5 साल से सुवेंदु अधिकारी के साथ थे। वे पहले एयरफोर्स में थे। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त रथ स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। एक और व्यक्ति गाड़ी में मौजूद था। रथ के सीने में दो गोलियां लगीं, जो दिल के आर-पार हो गईं, एक गोली पेट में लगी। हमले में रथ के ड्राइवर और एक अन्य को भी दाहिने हाथ, पेट और छाती में गोली लगी हैं। भाजपा ने टीएमसी पर रथ की हत्या का आरोप लगया है। टीएमसी ने आरोपों का खंडन करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इस घटना के करीब 1 घंटे बाद रात करीब 12.30 बजे के करीब बशीरहाट जिले में रोहित रॉय नाम के भाजपा कार्यकर्ता को भी गोली मारी गई। उसकी हालत गंभीर है। राज्य में बीते 2 दिन में पीए रथ के अलावा भाजपा के 2 और टीएमसी के कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। वारदात को सिलसिलेवार समझिए स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार चंद्रनाथ रथ नॉर्थ 24 परगना में मध्यमग्राम के डोलतला इलाके से होते हुए रात करीब 10.30 बजे घर जा रहे थे। बाइक और कार सवार हमलावर पीछे से आए और रथ की गाड़ी को जबरन रुकवाया और फ्रंट पैसेंजर सीट पर बैठे रथ पर पॉइंट ब्लैंक से अंधाधुंध फायरिंग की। गाड़ी के गेट के ग्लास को भेदती हुई गोलियां रथ और उसके ड्राइवर को लगीं। हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। रथ को सिर, छाती और पेट में गोली लगीं। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल (विवासिटी) से जाया गया। डॉक्टरों ने रथ की जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने NH 12 पर जाम लगाया। हमलावरों के एनकाउंटर की मांग की गई। भाजपा के कई नेता विवासिटी अस्पताल पहुंचे, जिनमें सुवेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार भी शामिल हैं। TMC ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की रथ की हत्या के पीछे टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ होने के आरोप लगने पर पार्टी ने बुधवार देर रात स्टेटमेंट जारी किया। इसमें कहा… हम मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या की निंदा करते हैं। हम इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराई जाए। अन्य भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या की भी जांच कराई जाए। देखें इस वारदात से जुड़ी 10 तस्वीरें चंद्रनाथ रथ की कार पर करीब से गोलियां चलाई गईं। कार के ग्लास पर 4 राउंड गोलियां चलने के निशान हैं। चंद्रनाथ रथ को नॉर्थ 24 परगना के मध्यमग्राम इलाके में गोली मारी गई। उन्हें तुरंत ही पास के अस्पताल में एडमिट कराय गया था। घटना की जानकारी मिलते ही बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। रथ की कार को देखते बीजेपी कार्यकर्ता और अन्य लोग। अस्पताल में बीजेपी कार्यकर्ता की भीड़ पहुंची। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी विवासिटी अस्पताल पहुंचे। भाजपा नेता सुकांत मजूमदार विवासिटी अस्पताल पहुंचे। मध्यमग्राम में विवासिटी अस्पताल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़। पश्चिम बंगाल से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… लाइव अपडेट्स 17 मिनट पहले कॉपी लिंक भाजपा नेता बोले- रथ को 3 दिन से निशाना बनाया जा रहा था भाजपा नेता सुजय कुमार डे ने कहा- जो कुछ हुआ वह पूरी तरह से गैरकानूनी था। इसके लिए जिम्मेदार कौन है? बोंगांव से लेकर राजारहाट और गोपालपुर जैसे क्षेत्रों में भाजपा जीती है, लेकिन माध्यमग्राम में भाजपा क्यों नहीं जीती और टीएमसी क्यों जीती? क्योंकि वे माध्यमग्राम को एक ‘ब्रिडिंग ग्राउंड’ बनाना चाहते हैं, यह बिल्कुल भी उचित नहीं था। जहां तक मुझे जानकारी है आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार थे और उन्होंने ही रथ को गोली मारी। हमारी जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर 4 से 5 लोग सवार थे और यह हमला पूरी तरह प्लान्ड था। इसके अलावा, इस घटना में 4 से 5 मोटरसाइकिलें शामिल थीं। आने वाले दिनों में हम प्रशासन से मांग करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और इस मामले में पूरा सहयोग दिया जाए। सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट और ड्राइवर दोनों कार में मौजूद थे, लेकिन हमलावरों ने केवल उनके पर्सनल असिस्टेंट को निशाना बनाकर हत्या की। हमें किसी अन्य हमले की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने अंधाधुंध हमला नहीं किया, बल्कि जिस व्यक्ति को निशाना बनाना था, उसी की हत्या की और उसके बाद वहां से चले गए। इस घटना के जरिए वे माध्यमग्राम में डर का माहौल बनाना चाहते हैं। वे यह दिखाना चाहते हैं कि सत्ता अभी भी टीएमसी के हाथ में है और वे इसी तरह लोगों की हत्या करते रहेंगें। 18 मिनट पहले कॉपी लिंक रथ के ड्राइवर को हाथ, पेट और सीने में गोली लगी भाजपा नेता सुजय कुमार डे ने कहा- जो कुछ हुआ वह पूरी तरह से गैरकानूनी था। इसके लिए जिम्मेदार कौन है? बोंगांव से लेकर राजारहाट और गोपालपुर जैसे क्षेत्रों में भाजपा जीती है, लेकिन माध्यमग्राम में भाजपा क्यों नहीं जीती और टीएमसी क्यों जीती? क्योंकि वे माध्यमग्राम को एक ‘ब्रिडिंग ग्राउंड’ बनाना चाहते हैं, यह बिल्कुल भी उचित नहीं था। जहां तक मुझे जानकारी है आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार थे और उन्होंने ही रथ को गोली मारी। हमारी जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर 4 से 5 लोग सवार थे और यह हमला पूरी तरह प्लान्ड था। इसके अलावा, इस घटना में 4 से 5 मोटरसाइकिलें शामिल थीं। आने वाले दिनों में हम प्रशासन से मांग करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और इस मामले में पूरा सहयोग दिया जाए। सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट और ड्राइवर दोनों कार में मौजूद थे, लेकिन हमलावरों ने केवल उनके पर्सनल असिस्टेंट को निशाना बनाकर हत्या की। हमें किसी अन्य हमले की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने अंधाधुंध हमला नहीं किया, बल्कि जिस व्यक्ति को निशाना बनाना था, उसी की हत्या की और उसके बाद वहां से चले गए। इस घटना के जरिए वे माध्यमग्राम में डर का माहौल बनाना चाहते हैं। वे यह दिखाना

Bengal BJP First Time, Actor Vijays TVK Big in Tamil Nadu

Bengal BJP First Time, Actor Vijays TVK Big in Tamil Nadu

Hindi News National Election Results: Bengal BJP First Time, Actor Vijays TVK Big In Tamil Nadu गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी/चेन्नईकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आए। बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। असम में लगातार तीसरी बार भाजपा ने कब्जा जमाया है। तमिलनाडु में सबसे बड़ा उलटफेर हुआ, यहां 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि टीवीके बहुमत के आंकड़े से पीछे है। इधर पुडुचेरी में एनडीए की ही सरकार सत्ता में बनी रहेगी। चेन्नई स्थित टीवीके के दफ्तर के बाहर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। वहीं, पार्टी थिरुप्पाथुर से टीवीके प्रत्याशी के श्रीनिवास सेतुपति ने डीएमके उम्मीदवार पेरियाकरुप्पन को एक वोट से हराया है। श्रीनिवास को 83,365 वोट मिले। इधर, पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। उन्होंने कल आरोप लगाया था कि ‘निर्वाचन आयोग और भाजपा गड़बड़ी कर रहे हैं। 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं हैं। मेरे एजेंटों को बूथ में घुसने नहीं दिया, मुझे रोका गया। पीटा गया। पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी जीते। उन्होंने ममता बनर्जी को हराया है। तमिलनाडु में एक्टर विजय ने दोनों सीटों पर जीत हासिल की। उनकी पार्टी टीवीके ने 107 सीटें जीती हैं। असम के तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। चुनाव में जीत के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विक्ट्री साइन दिखाकर सीएम हिमंता ने फोटो क्लिक कराया। केरल विधानसभा में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। पार्टी नेता वी.डी. सतीशन ने कांग्रेस समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया। देश की 78% आबादी और 72% भूभाग पर अब भाजपा+ का राज गंगासागर से कन्याकुमारी तक पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने भाजपा विरोधी राजनीति के बड़े ‘पॉवर सेंटर्स’ को बड़ा झटका दिया है। ममता बनर्जी और एमके स्टालिन भाजपा को चुनौती देने वाले प्रमुख चेहरे थे। बंगाल (42) और तमिलनाडु (39) लोकसभा की 81 सीटें तय करते हैं। इनके ढहने से इंडिया गठबंधन पिछड़ गया। केरल में कांग्रेस की जीत उसे राहत देती है, लेकिन यह बढ़त विपक्ष में नई खींचतान शुरू करेगी। अब विपक्ष की लड़ाई सत्ता की नहीं, प्रासंगिकता बचाने की हो गई है। तमिलनाडु, पुदुचेरी में एक ​परिवार को 3 सीटें लॉटरी किंग मार्टिन की पत्नी, बेटा, दामाद तीन दलों से जीते चुनावी बांड के सबसे बड़े खरीदार बनकर देशभर में चर्चा में आए ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन के परिवार के तीन सदस्यों ने तमिलनाडु और पुदुचेरी में तीन सीटें जीती हैं। मार्टिन की पत्नी लीमा रोज ने एआईएडीएमके के टिकट पर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के लालगुडी से 2,739 वोटों से जीत हासिल की। लीमा चुनाव में राज्य की सबसे अमीर उम्मीदवार (संपत्ति 1,050 करोड़ रुपए) थीं। मार्टिन की बेटी डेजी के पति और टीवीके की चुनाव विंग के सचिव आधव अर्जुन तमिलनाडु के विल्लीवाक्कम से जीते। ​वरिष्ठता के चलते वे मंत्री बन सकते हैं। मार्टिन के बेटे जोस चार्ल्स पुडुचेरी के कामराज नगर से जीते। उन्होंने खुद की पार्टी, लच्चिया जननायगा काची लॉन्च की थी और एनडीए से गठबंधन किया था। लॉटरी किंग ने ₹540 करोड़ तृणमूल कांग्रेस को, ₹500 करोड़ रुपए डीएमके को और ₹100 करोड़ भाजपा को दिए थे। 5 राज्यों के राजनीतिक अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… लाइव अपडेट्स अभी कॉपी लिंक केरल: पिनाराई विजयन तिरुवनंतपुरम रवाना केरल के पूर्व सीएम मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन मंगलवार सुबह अपने आवास से तिरुवनंतपुरम के लिए कार से रवाना हुए। पिनाराई धर्मदम सीट से 19 हजार से ज्यादा वोटों के जीते हैं। हालांकि उनकी पार्टी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। कुल 140 सीटों में उन्हें केवल 26 सीटें ही मिलीं। 4 मिनट पहले कॉपी लिंक सुवेंदु बोले- नंदीग्राम में मुस्लिम वोट TMC को मिला पश्चिम बंगाल की भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से जीतने वाले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा- इस बार मैंने लगभग दस हजार वोटों से चुनाव जीता है। नंदीग्राम के हिंदू लोगों ने मुझे फिर से जिताया है। वहां, मुसलमानों के सारे वोट TMC को मिले, मैं नंदीग्राम के हिंदुओं के लिए काम करूंगा। TMC खत्म हो जाएगी। 24 घंटे के अंदर यह तबाह हो जाएगी, यह खत्म हो जाएगी। इस भ्रष्ट, परिवार-वादी पार्टी की कोई विचारधारा नहीं है। हम वही काम करेंगे, जिसका गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणापत्र में ऐलान किया था और प्रधानमंत्री मोदी ने बार-बार भरोसा दिलाया है। हम उसे पूरा करेंगे। 8 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु: टीवीके ने 108 सीटें जीतें चेन्नई में TVK प्रमुख और पेरम्बूर विधानसभा क्षेत्र से विजयी उम्मीदवार विजय के आवास के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में TVK ने 234 में से 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया। 12 मिनट पहले कॉपी लिंक देश के 22 राज्यों में BJP-NDA की सरकार दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Bengal BJP First Time, Actor Vijays TVK Big in Tamil Nadu

Bengal BJP First Time, Actor Vijays TVK Big in Tamil Nadu

Hindi News National Election Results: Bengal BJP First Time, Actor Vijays TVK Big In Tamil Nadu गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी/चेन्नई24 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आए। बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। असम में लगातार तीसरी बार भाजपा ने कब्जा जमाया है। तमिलनाडु में सबसे बड़ा उलटफेर हुआ, यहां 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि टीवीके बहुमत के आंकड़े से पीछे है। इधर पुडुचेरी में एनडीए की ही सरकार सत्ता में बनी रहेगी। चेन्नई स्थित टीवीके के दफ्तर के बाहर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। वहीं, पार्टी थिरुप्पाथुर से टीवीके प्रत्याशी के श्रीनिवास सेतुपति ने डीएमके उम्मीदवार पेरियाकरुप्पन को एक वोट से हराया है। श्रीनिवास को 83,365 वोट मिले। इधर, पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। उन्होंने कल आरोप लगाया था कि ‘निर्वाचन आयोग और भाजपा गड़बड़ी कर रहे हैं। 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं हैं। मेरे एजेंटों को बूथ में घुसने नहीं दिया, मुझे रोका गया। पीटा गया। पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी जीते। उन्होंने ममता बनर्जी को हराया है। तमिलनाडु में एक्टर विजय ने दोनों सीटों पर जीत हासिल की। उनकी पार्टी टीवीके ने 107 सीटें जीती हैं। असम के तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। चुनाव में जीत के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विक्ट्री साइन दिखाकर सीएम हिमंता ने फोटो क्लिक कराया। केरल विधानसभा में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। पार्टी नेता वी.डी. सतीशन ने कांग्रेस समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया। देश की 78% आबादी और 72% भूभाग पर अब भाजपा+ का राज गंगासागर से कन्याकुमारी तक पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने भाजपा विरोधी राजनीति के बड़े ‘पॉवर सेंटर्स’ को बड़ा झटका दिया है। ममता बनर्जी और एमके स्टालिन भाजपा को चुनौती देने वाले प्रमुख चेहरे थे। बंगाल (42) और तमिलनाडु (39) लोकसभा की 81 सीटें तय करते हैं। इनके ढहने से इंडिया गठबंधन पिछड़ गया। केरल में कांग्रेस की जीत उसे राहत देती है, लेकिन यह बढ़त विपक्ष में नई खींचतान शुरू करेगी। अब विपक्ष की लड़ाई सत्ता की नहीं, प्रासंगिकता बचाने की हो गई है। तमिलनाडु, पुदुचेरी में एक ​परिवार को 3 सीटें लॉटरी किंग मार्टिन की पत्नी, बेटा, दामाद तीन दलों से जीते चुनावी बांड के सबसे बड़े खरीदार बनकर देशभर में चर्चा में आए ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन के परिवार के तीन सदस्यों ने तमिलनाडु और पुदुचेरी में तीन सीटें जीती हैं। मार्टिन की पत्नी लीमा रोज ने एआईएडीएमके के टिकट पर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के लालगुडी से 2,739 वोटों से जीत हासिल की। लीमा चुनाव में राज्य की सबसे अमीर उम्मीदवार (संपत्ति 1,050 करोड़ रुपए) थीं। मार्टिन की बेटी डेजी के पति और टीवीके की चुनाव विंग के सचिव आधव अर्जुन तमिलनाडु के विल्लीवाक्कम से जीते। ​वरिष्ठता के चलते वे मंत्री बन सकते हैं। मार्टिन के बेटे जोस चार्ल्स पुडुचेरी के कामराज नगर से जीते। उन्होंने खुद की पार्टी, लच्चिया जननायगा काची लॉन्च की थी और एनडीए से गठबंधन किया था। लॉटरी किंग ने ₹540 करोड़ तृणमूल कांग्रेस को, ₹500 करोड़ रुपए डीएमके को और ₹100 करोड़ भाजपा को दिए थे। 5 राज्यों के राजनीतिक अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… लाइव अपडेट्स 24 मिनट पहले कॉपी लिंक केरल: पिनाराई विजयन तिरुवनंतपुरम रवाना केरल के पूर्व सीएम मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन मंगलवार सुबह अपने आवास से तिरुवनंतपुरम के लिए कार से रवाना हुए। पिनाराई धर्मदम सीट से 19 हजार से ज्यादा वोटों के जीते हैं। हालांकि उनकी पार्टी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। कुल 140 सीटों में उन्हें केवल 26 सीटें ही मिलीं। 27 मिनट पहले कॉपी लिंक सुवेंदु बोले- नंदीग्राम में मुस्लिम वोट TMC को मिला पश्चिम बंगाल की भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से जीतने वाले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा- इस बार मैंने लगभग दस हजार वोटों से चुनाव जीता है। नंदीग्राम के हिंदू लोगों ने मुझे फिर से जिताया है। वहां, मुसलमानों के सारे वोट TMC को मिले, मैं नंदीग्राम के हिंदुओं के लिए काम करूंगा। TMC खत्म हो जाएगी। 24 घंटे के अंदर यह तबाह हो जाएगी, यह खत्म हो जाएगी। इस भ्रष्ट, परिवार-वादी पार्टी की कोई विचारधारा नहीं है। हम वही काम करेंगे, जिसका गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणापत्र में ऐलान किया था और प्रधानमंत्री मोदी ने बार-बार भरोसा दिलाया है। हम उसे पूरा करेंगे। 31 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु: टीवीके ने 108 सीटें जीतें चेन्नई में TVK प्रमुख और पेरम्बूर विधानसभा क्षेत्र से विजयी उम्मीदवार विजय के आवास के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में TVK ने 234 में से 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया। 36 मिनट पहले कॉपी लिंक देश के 22 राज्यों में BJP-NDA की सरकार दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

west bengal tamil nadu keralam assam puducherry election results

west bengal tamil nadu keralam assam puducherry election results

कोलकाता/चेन्नई/गुवाहाटीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। बंगाल में TMC को हराकर भाजपा पहली बार सत्ता में आई। पार्टी दस साल में 3 सीटों से 206 सीटों पर पहुंच गई है। तमिलनाडु में एक्टर थलपति विजय की पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें लाकर चौंका दिया। 59 साल में पहली बार राज्य में ऐसी सरकार बनने जा रही है, जिसमें DMK या AIADMK नहीं होगी। दो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एम के स्टालिन चुनाव हार गए। बंगाल में 15 साल बाद ममता का राज खत्म भाजपा को वोट शेयर 7.50% बढ़ा, TMC का इतना ही घटा बंगाल में 12 मंत्री हारे, भाजपा का 70% स्ट्राइक रेट महिला को मिल सकती है कमान: बंगाल में भाजपा ने बिना चेहरे के चुनाव लड़ा, इसलिए अब बड़ा सवाल यह है कि कौन मुख्यमंत्री होगा। संभावित नामों में सुवेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार, दिलीप घोष और समिक भट्टाचार्य का नाम सबसे आगे है। पार्टी किसी महिला चेहरे को भी ला सकती है। भाजपा का 70% स्ट्राइक रेट: बंगाल में भाजपा ने 293 में से 206 सीटें जीतकर करीब 70% का स्ट्राइक रेट हासिल किया। वहीं, TMC 81 सीटों पर सिमट गई और उसका स्ट्राइक रेट करीब 27.6% रहा। ममता समेत 12 मंत्री हारे: सीएम ममता समेत 12 मंत्री चुनाव हार गए। ममता के पास होम मिनिस्ट्री समेत 7 महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी। महिला और बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा, उदयन गुहा, ब्रत्य बसु, चंद्रिमा भट्टाचार्य, सुजीत बसु, सिद्दीकुल्लाह चौधरी, रथिन घोष, बेचाराम मन्ना, बिरबाहा हंसदा, मोलय घटक को हार का सामना करना पड़ा है। पहली बार राज्य और केंद्र में एक ही पार्टी की सरकार: 1972 के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में अब ऐसी पार्टी की सरकार होगी, जो केंद्र में भी सत्ता में है। 1972 में राज्य में कांग्रेस ने 216 सीटें जीतीं थीं और उस वक्त केंद्र में इंदिरा गांधी की सरकार थी। बांग्लादेश सीमा, घुसपैठ और प्रशासनिक नियंत्रण जैसे मुद्दों पर भी सख्ती हो सकती है। मोदी ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में इसका ऐलान भी किया। नॉर्थ से साउथ तक BJP: साउथ बंगाल पहले TMC का मजबूत गढ़ था, यहां BJP ने सबसे ज्यादा 33 सीटें जीतीं। नॉर्थ 24 परगना में BJP ने 18 सीटें जीत लीं। TMC को यहां 15 सीटें मिलीं। पूर्वी मेदिनीपुर में BJP ने 16 और हुगली में 15 सीटें जीतीं। नॉर्थ बंगाल की 54 सीटों में BJP ने 27 सीटें जीतीं। मालदा में BJP को 8 और TMC को 4 सीटें मिलीं। जंगलमहल में भाजपा ने पुरुलिया की 9, बांकुरा की 11 पश्चिम मेदिनीपुर 12 सीटें जीतीं। टीएमसी ने सबसे अधिक सीटें दक्षिणी बंगाल में जीतीं। सबसे छोटी और सबसे बड़ी जीत: बंगाल की सतगछिया सीट पर सबसे कम मार्जिन वाली जीत हुई। BJP के अग्निस्वर नास्कर ने TMC के सोमाश्री बेताल को 401 वोट से हराया है। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर जीत का मार्जिन सबसे बड़ा रहा। यहां BJP के आनंदमय बर्मन ने TMC के शंकर मलाकर को 1,04,265 वोट से हराया। मोदी का 242 सीट पर प्रचार, 184 में भाजपा जीती मोदी ने सोमवार शाम को भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वे बंगाली कुर्ता-धोती पहनकर पहुंचे। मोदी ने अपनी जनसभाओं और रोड-शो के जरिए बंगाल की 294 में से 242 सीटें कवर कीं। इनमें से 184 सीटों पर भाजपा की जीत हुई। भाजपा ने राज्य में 208 सीटें जीतीं। जिन सीटों पर मोदी ने सभा या रोड-शो किया, वहां पार्टी का स्ट्राइक रेट 76% रहा। ममता भवानीपुर से चुनाव हारीं, सुवेंदु दोनों सीट पर जीते SIR से अनुपात में मुस्लिम वोटर्स के नाम ज्यादा कटे SIR के तहत बंगाल में वोटर लिस्ट से करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए। भाजपा को 2.89 और TMC को 2.57 करोड़ वोट मिले। दोनों पार्टियों के बीच 31 लाख 84 वोटों का अंतर रहा। SIR में 63% (लगभग 57.47 लाख) हिंदू और 34% (लगभग 31.1 लाख) मुस्लिमों के नाम कटे थे। सीधा मतलब है कि आबादी के अनुपात में मुस्लिम वोट ज्यादा कटे। जिन इलाकों में मुस्लिम वोटर निर्णायक हो सकते थे, वहां कमजोर हो गए। इसका फायदा भाजपा को हुआ। भाजपा की स्ट्रैटजी, शाह 15 दिन बंगाल में रहे शाह 15 दिन बंगाल में रहे। बंगाल में पहली बार ‘पन्ना प्रमुख’ स्ट्रैटजी पर काम किया। 44,000 से ज्यादा मतदान केंद्रों को ‘मजबूत’, ‘केंद्रित’ व ‘कमजोर’ श्रेणियों में बांटा। हर पन्ना प्रमुख को 30-60 मतदाताओं की सीधी जिम्मेदारी दी। उनका कार्य प्रचार करना और यह सुनिश्चित करना था कि उनके आवंटित वोटर मतदान केंद्र पहुंचें। टीएमसी की महिलाओं में ‘लक्ष्मी भंडार’ जैसी कल्याणकारी योजनाएं काफी लोकप्रिय हुईं। इसमें 1000-1200 रु. दिए जा रहे थे। भाजपा सबके लिए 3 हजार की योजना लाई। सुवेंदु अधिकारी और अमित शाह ने बार-बार मंचों से आश्वासन दिया कि भाजपा कोई मौजूदा योजना बंद नहीं करेगी, उनके लाभ और बढ़ाएगी। राज्य के कर्मियों के लिए 7वें केंद्रीय वेतन आयोग को तुरंत लागू करने और सभी बकाया वेतन विसंगतियों को दूर करने का प्रमुख वादा किया। तमिलनाडु में 2 साल पुरानी TVK ने 50+ साल पुरानी DMK-AIADMK को हराया एक्टर विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को 108 सीट पर जीत मिली है। ये DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों से ज्यादा है। TVK का उत्तर-मध्य में दबदबा, 46% स्ट्राइक रेट विजय की पार्टी TVK ने हर इलाके में सीटें जीतीं। सबसे अधिक दबदबा उत्तर और तटीय इलाकों में रहा। मध्य तमिलनाडु में भी उसे खूब सीटें मिलीं। DMK ने ज्यादातर सीटें दक्षिणी इलाकों में जीतीं। AIADMK को अधिकतर सीटें उत्तर-मध्य क्षेत्र में मिलीं। TVK ने 234 में से 108 सीटें जीतकर 46% के साथ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट हासिल किया। DMK ने 164 में 59 सीटें जीतकर 36% और AIADMK ने 170 में 47 सीटों के साथ 27.6% स्ट्राइक रेट दर्ज किया। कांग्रेस 28 में 5 सीटें जीतकर 17.8% पर रही। BJP का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। पार्टी 27 सीटों पर लड़कर सिर्फ 1 सीट जीत सकी और उसका स्ट्राइक रेट मात्र 3.4% रहा। सीएम स्टानिल 8795 वोट से हारे 59 साल बाद पहली बार गैर

India Election Results | West Bengal, Tamil Nadu, Kerala Govt Change; NDA Returns Assam, Puducherry

India Election Results | West Bengal, Tamil Nadu, Kerala Govt Change; NDA Returns Assam, Puducherry

Hindi News National India Election Results | West Bengal, Tamil Nadu, Kerala Govt Change; NDA Returns Assam, Puducherry 1 मिनट पहले कॉपी लिंक पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। बंगाल में TMC को हराकर भाजपा पहली बार सत्ता में आई। पार्टी दस साल में 3 सीटों से 206 सीटों पर पहुंच गई है। तमिलनाडु में एक्टर थलपति विजय की पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें लाकर चौंका दिया। 59 साल में पहली बार राज्य में ऐसी सरकार बनने जा रही है, जिसमें DMK या AIADMK नहीं होगी। दो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एम के स्टालिन चुनाव हार गए। बंगाल में 15 साल बाद ममता का राज खत्म भाजपा को वोट शेयर 7.50% बढ़ा, TMC का इतना ही घटा बंगाल में 12 मंत्री हारे, भाजपा का 70% स्ट्राइक रेट 1. महिला को मिल सकती है कमान: बंगाल में भाजपा ने बिना चेहरे के चुनाव लड़ा, इसलिए अब बड़ा सवाल यह है कि कौन मुख्यमंत्री होगा। संभावित नामों में सुवेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार, दिलीप घोष और समिक भट्टाचार्य का नाम सबसे आगे है। पार्टी किसी महिला चेहरे को भी ला सकती है। 2. भाजपा का 70% स्ट्राइक रेट: बंगाल में भाजपा ने 293 में से 206 सीटें जीतकर करीब 70% का स्ट्राइक रेट हासिल किया। वहीं, TMC 81 सीटों पर सिमट गई और उसका स्ट्राइक रेट करीब 27.6% रहा। 3. ममता समेत 12 मंत्री हारे: सीएम ममता समेत 12 मंत्री चुनाव हार गए। ममता के पास होम मिनिस्ट्री समेत 7 महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी। महिला और बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा, उदयन गुहा, ब्रत्य बसु, चंद्रिमा भट्टाचार्य, सुजीत बसु, सिद्दीकुल्लाह चौधरी, रथिन घोष, बेचाराम मन्ना, बिरबाहा हंसदा, मोलय घटक को हार का सामना करना पड़ा है। 4. पहली बार राज्य और केंद्र में एक ही पार्टी की सरकार: 1972 के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में अब ऐसी पार्टी की सरकार होगी, जो केंद्र में भी सत्ता में है। 1972 में राज्य में कांग्रेस ने 216 सीटें जीतीं थीं और उस वक्त केंद्र में इंदिरा गांधी की सरकार थी। बांग्लादेश सीमा, घुसपैठ और प्रशासनिक नियंत्रण जैसे मुद्दों पर भी सख्ती हो सकती है। मोदी ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में इसका ऐलान भी किया। 5. नॉर्थ से साउथ तक BJP: साउथ बंगाल पहले TMC का मजबूत गढ़ था, यहां BJP ने सबसे ज्यादा 33 सीटें जीतीं। नॉर्थ 24 परगना में BJP ने 18 सीटें जीत लीं। TMC को यहां 15 सीटें मिलीं। पूर्वी मेदिनीपुर में BJP ने 16 और हुगली में 15 सीटें जीतीं। नॉर्थ बंगाल की 54 सीटों में BJP ने 27 सीटें जीतीं। मालदा में BJP को 8 और TMC को 4 सीटें मिलीं। जंगलमहल में भाजपा ने पुरुलिया की 9, बांकुरा की 11 पश्चिम मेदिनीपुर 12 सीटें जीतीं। टीएमसी ने सबसे अधिक सीटें दक्षिणी बंगाल में जीतीं। 6. सबसे छोटी और सबसे बड़ी जीत: बंगाल की सतगछिया सीट पर सबसे कम मार्जिन वाली जीत हुई। BJP के अग्निस्वर नास्कर ने TMC के सोमाश्री बेताल को 401 वोट से हराया है। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर जीत का मार्जिन सबसे बड़ा रहा। यहां BJP के आनंदमय बर्मन ने TMC के शंकर मलाकर को 1,04,265 वोट से हराया। मोदी का 242 सीट पर प्रचार, 184 में भाजपा जीती मोदी ने सोमवार शाम को भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वे बंगाली कुर्ता-धोती पहनकर पहुंचे। मोदी ने अपनी जनसभाओं और रोड-शो के जरिए बंगाल की 294 में से 242 सीटें कवर कीं। इनमें से 184 सीटों पर भाजपा की जीत हुई। भाजपा ने राज्य में 208 सीटें जीतीं। जिन सीटों पर मोदी ने सभा या रोड-शो किया, वहां पार्टी का स्ट्राइक रेट 76% रहा। ममता भवानीपुर से चुनाव हारीं, सुवेंदु दोनों सीट पर जीते SIR से अनुपात में मुस्लिम वोटर्स के नाम ज्यादा कटे SIR के तहत बंगाल में वोटर लिस्ट से करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए। भाजपा को 2.89 और TMC को 2.57 करोड़ वोट मिले। दोनों पार्टियों के बीच 31 लाख 84 वोटों का अंतर रहा। SIR में 63% (लगभग 57.47 लाख) हिंदू और 34% (लगभग 31.1 लाख) मुस्लिमों के नाम कटे थे। सीधा मतलब है कि आबादी के अनुपात में मुस्लिम वोट ज्यादा कटे। जिन इलाकों में मुस्लिम वोटर निर्णायक हो सकते थे, वहां कमजोर हो गए। इसका फायदा भाजपा को हुआ। भाजपा की स्ट्रैटजी, शाह 15 दिन बंगाल में रहे शाह 15 दिन बंगाल में रहे। बंगाल में पहली बार ‘पन्ना प्रमुख’ स्ट्रैटजी पर काम किया। 44,000 से ज्यादा मतदान केंद्रों को ‘मजबूत’, ‘केंद्रित’ व ‘कमजोर’ श्रेणियों में बांटा। हर पन्ना प्रमुख को 30-60 मतदाताओं की सीधी जिम्मेदारी दी। उनका कार्य प्रचार करना और यह सुनिश्चित करना था कि उनके आवंटित वोटर मतदान केंद्र पहुंचें। टीएमसी की महिलाओं में ‘लक्ष्मी भंडार’ जैसी कल्याणकारी योजनाएं काफी लोकप्रिय हुईं। इसमें 1000-1200 रु. दिए जा रहे थे। भाजपा सबके लिए 3 हजार की योजना लाई। सुवेंदु अधिकारी और अमित शाह ने बार-बार मंचों से आश्वासन दिया कि भाजपा कोई मौजूदा योजना बंद नहीं करेगी, उनके लाभ और बढ़ाएगी। राज्य के कर्मियों के लिए 7वें केंद्रीय वेतन आयोग को तुरंत लागू करने और सभी बकाया वेतन विसंगतियों को दूर करने का प्रमुख वादा किया। तमिलनाडु में 2 साल पुरानी TVK ने 50+ साल पुरानी DMK-AIADMK को हराया एक्टर विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को 108 सीट पर जीत मिली है। ये DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों से ज्यादा है। TVK का उत्तर-मध्य में दबदबा, 46% स्ट्राइक रेट विजय की पार्टी TVK ने हर इलाके में सीटें जीतीं। सबसे अधिक दबदबा उत्तर और तटीय इलाकों में रहा। मध्य तमिलनाडु में भी उसे खूब सीटें मिलीं। DMK ने ज्यादातर सीटें दक्षिणी इलाकों में जीतीं। AIADMK को अधिकतर सीटें उत्तर-मध्य क्षेत्र में मिलीं। TVK ने 234 में से 108 सीटें जीतकर 46% के साथ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट हासिल किया। DMK ने 164 में 59 सीटें जीतकर 36% और AIADMK ने 170 में 47 सीटों के साथ 27.6% स्ट्राइक रेट दर्ज किया। कांग्रेस 28 में 5 सीटें जीतकर 17.8% पर रही। BJP का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। पार्टी 27 सीटों पर लड़कर सिर्फ

Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE Updates: Assam Kerala Puducherry BJP DMK Congress UDF TVK Winner Candidates List

Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE Updates: Assam Kerala Puducherry BJP DMK Congress UDF TVK Winner Candidates List

Hindi News National Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE Updates: Assam Kerala Puducherry BJP DMK Congress UDF TVK Winner Candidates List | MK Stalin Vijay Himanta Biswa Sarma Gaurav Gogoi गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी5 मिनट पहले कॉपी लिंक असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। पहले डाक मत पत्र गिने जाएंगे, घंटेभर बाद खुलेंगी ईवीएम। नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स में असम में फिर हिमंता सरकार बनने का अनुमान है। तमिलनाडु में DMK की वापसी के आसार हैं, तो केरलम में कांग्रेस की अगुआई वाले UDF को बढ़त है। पुडुचेरी में NDA गठबंधन की वापसी दिखाई दे रही है। काउंटिंग के रुझान और नतीजे दैनिक भास्कर एप पर Live टैली में देख सकते हैं, 4 राज्यों के चुनावी नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… लाइव अपडेट्स 5 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिनलाडु: चेन्नई में DMK मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ी तमिलनाडु के चेन्नई में DMK मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। आज तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आना है। 11 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु: 10 एग्जिट पोल- 6 में DMK+ की वापसी संभव 15 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु में अब तक का सबसे ज्यादा मतदान तमिलनाडु की 234 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इस बार अब तक का सबसे ज्यादा 85.10% मतदान हुआ। इससे पहले सबसे ज्यादा मतदान 2011 में 78.29% हुआ था। 16 मिनट पहले कॉपी लिंक 2026 में महिलाओं ने पुरुषों से 2% ज्यादा वोटिंग की इस चुनाव में वोट डालने में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा रही। कुल 2.52 करोड़ महिलाओं ने वोट डाला, जबकि पुरुषों की संख्या 2.35 करोड़ रही। महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की तुलना में 2.1% ज्यादा दर्ज किया गया। 16 मिनट पहले कॉपी लिंक पिछली बार DMK को AIADMK से 6% ज्यादा वोट, सरकार बदली 1952 से अब तक तमिलनाडु में कांग्रेस, DMK, AIADMK की सरकार रही है। 1967 से DMK और AIADMK बारी-बारी से सत्ता में आती रहीं। हालांकि, 2011 से ट्रेंड बदला। 2011 और 2016 में लगातार दो बार AIADMK सत्ता में आई। 2021 में DMK ने वापसी की। वोट शेयर के लिहाज से देखें तो 2021 में DMK ने AIADMK से 5.7% ज्यादा वोट हासिल किए। 17 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु: भाजपा 46 साल में सिर्फ 2 बार 4-4 सीटें जीत पाई भाजपा तमिलनाडु में 1980 से चुनाव लड़ रही है, लेकिन अब तक 2001 और 2021 में उसे 4-4 सीटें ही मिल सकी हैं। यहां भाजपा AIADMK और PMK के साथ गठबंधन में है। 19 मिनट पहले कॉपी लिंक असम: 12 एग्जिट पोल- सभी में भाजपा की वापसी 19 मिनट पहले कॉपी लिंक असम के 26 जिलों में 80% से ज्यादा मतदान असम के 74 साल के इतिहास में इस बार सबसे ज्यादा 85.91% वोटिंग हुई। 35 जिलों में से 26 में 80% से ज्यादा मतदान हुआ। साउथ सलमारा मनकचर जिले में सबसे ज्यादा 95.56% और वेस्ट कार्बी आंगलॉन्ग में सबसे कम 75.25% वोटिंग हुई। 20 मिनट पहले कॉपी लिंक पिछले 3 चुनावों में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोटिंग की असम में पिछले तीन चुनावों में महिलाओं का वोटिंग परसेंट पुरुषों से ज्यादा रहा है। महिलाओं ने 2016 में 1.69%, 2021 में 0.41% और 2016 में 1.56% ज्यादा वोट डाले। 21 मिनट पहले कॉपी लिंक भाजपा 10 साल से सत्ता में, वोट शेयर 48.03% बढ़ा 2011 में भाजपा को असम में सिर्फ 11.5% वोट मिले थे। 2021 में पार्टी का वोट शेयर 59.5% हो गया। यानी पिछले 10 साल में भाजपा का वोट शेयर करीब 48.03% बढ़ा, कांग्रेस का वोट शेयर करीब 10% गिर गया। 24 मिनट पहले कॉपी लिंक असम में 76 साल में 15 सीएम, 51 साल कांग्रेस सरकार असम में 76 साल में 15 मुख्यमंत्री बन चुके हैं। करीब 51 साल कांग्रेस के 10 मुख्यमंत्रियों ने सत्ता संभाली। 1978 में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी। जनता पार्टी के गोलाप बोरबोरा पहले गैर-कांग्रेसी सीएम बने, लेकिन 2 साल बाद कांग्रेस फिर सत्ता में लौटी। 2016 में पूरे नॉर्थ-ईस्ट में असम ऐसा राज्य बना, जहां बीजेपी ने पहली बार सरकार बनाई। सर्बानंद सोनोवाल सीएम बने। 2021 में लगातार दूसरी बार बीजेपी ने बहुमत हासिल किया। हिमंता बिस्व सरमा ने सत्ता संभाली। यहां कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ 6 पार्टियों से गठबंधन किया है। 25 मिनट पहले कॉपी लिंक केरलम के 8 एग्जिट पोल में से 7 में UDF सरकार 25 मिनट पहले कॉपी लिंक केरलम में पिछली बार से 4.27% ज्यादा वोटिंग केरलम में 39 साल बाद सबसे ज्यादा 78.27% वोटिंग हुई। इससे पहले 1987 में 80.54% वोटिंग हुई थी। 14 जिलों में से दो में 80% से ज्यादा और 10 जिलों में 70% से ज्यादा वोटिंग हुई। कोझिकोड में सबसे ज्यादा 81.32% और पथनमथिट्टा में सबसे कम 70.76% मतदान हुआ। राज्य की कुल 140 सीटों पर 9 अप्रैल को सिंगल फेज की वोटिंग में 2.6 करोड़ वोटर्स ने वोट दिया 28 मिनट पहले कॉपी लिंक पुरुषों के मुकाबले 5% ज्यादा महिलाओं ने वोट डाले केरलम में इस बार के चुनाव में पुरुषों की तुलना में 5% ज्यादा महिलाओं ने वोटिंग की। कुल मतदान 78.27% हुआ, जिसमें 75.01% वोटिंग पुरुष और 80.86% महिलाओं ने वोट किया। 29 मिनट पहले कॉपी लिंक LDF और UDF के वोट शेयर में 3-4% अंतर का ट्रेंड केरलम में LDF और UDF के वोट शेयर में लगभग 3-4% का अंतर रहता आया है। हालांकि 2011 की तुलना में 2021 में LDF के वोट शेयर में करीब 4% की गिरावट आई थी, फिर भी सरकार LDF की बनी थी। 30 मिनट पहले कॉपी लिंक पिनाराई विजयन लगातार 2 बार सीएम बनने वाले इकलौते राजनेता 1956 में केरलम के गठन के बाद से अब तक राज्य में 12 मुख्यमंत्री बन चुके हैं। इनमें से 6 सीएम लेफ्ट के रहे, जिन्होंने 39 साल सत्ता संभाली। वहीं, 4 सीएम कांग्रेस के बने, जिन्होंने 28 साल सरकार चलाई। CPI(M) के ई.के. नयनार सबसे लंबे समय तक 11 साल सीएम रहे। उन्होंने 3 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन लगातार कभी कुर्सी नहीं संभाली। यहां पी विजयन लगातार 2 बार सीएम बनने वाले इकलौते राजनेता हैं। 30 मिनट पहले कॉपी लिंक

Jabalpur Cruise Accident | 3 Children Missing Tamil Nadu Family

Jabalpur Cruise Accident | 3 Children Missing Tamil Nadu Family

मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज तेज आंधी में पलट गया। अब तक 6 लोगों के शव मिल गए हैं। 19 को सुरक्षित बचा लिया गया है। 15 से ज्यादा अब भी लापता हैं। पुलिस के मुताबिक MP टूरिज्म के क्रूज में 40 से 45 लोग सवार थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक . इस हादसे में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के कर्मचारी कामराज का पूरा परिवार सवार था। कामराज की भाभी और माता-पिता तमिलनाडु से घूमने के लिए जबलपुर आई थीं। कामराज के साथ काम करने वाले अन्ना दुराई ने बताया कि कामराज उनकी पत्नी, भाभी और तीन बच्चे जिनकी उम्र 9, 7 और 5 साल हैं, क्रूज में सवार थे। बुजुर्ग होने के चलते माता-पिता क्रूज में सवार नहीं हुए थे। अन्ना के मुताबिक माता-पिता ने उसे फोन लगाकर क्रूज डूबने की जानकारी दी। जबलपुर का सोनी परिवार बाल-बाल बचा जबलपुर के पूर्वा गढ़ा में रहने वाले राजेश सोनी का परिवार हादसे में सकुशल बच गया है। हालांकि, उनकी 12 साल की बेटी आराध्या घायल है। राजेश, पत्नी अनामिका, 18 साल की बेटी समृद्धि और आराध्या के साथ घूमने गए थे। नसोनी परिवार के मुताबिक अचानक तेज हवाएं चलना शुरू हुई और क्रूज डगमगाने लगा। पर्यटकों ने चालक को कहा कि क्रूज को वापस किनारे पर ले चले, लेकिन स्टाफ ने एक नहीं सुनी। जब तेज आंधी चलने लगी तो क्रूज स्टाफ ने पर्यटकों को लाइफ जैकेट पहनने के लिए दी, लेकिन कई लोग इसे पहन ही नहीं सके। आर. कामराज, उनकी पत्नी और छोटा बेटा लापता हैं। आर. कामराज के बड़े बेटे के. पुवीथरन को रेस्क्यू कर लिया गया। कामराज की भाभी सौभाग्यम की मौत हो गई। जबलपुर की रहने वाली नीतू सोनी (45) पति कृष्ण कुमार सोनी की भी मौत हो गई। दिल्ली कैंट की रहने वाली मधुर (65) पति जूलियस की भी मौत हो गई। पायलट का दावा: लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला’ क्रूज के पायलट महेश ने बताया कि वह 10 साल से क्रूज चला रहा है और पूरी तरह प्रशिक्षित व लाइसेंसधारी है। उनके मुताबिक क्रूज में सभी सुरक्षा इंतजाम और पर्याप्त लाइफ जैकेट मौजूद थे, लेकिन तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिल सका। अब देखिए हादसे की 10 तस्वीरें… क्रूज किनारे से 300 मीटर दूर पहुंचा था, तभी ऊंची लहरें उठी और क्रूज डूबने लगा। कुछ लोग क्रूज से कूद गए। रेस्क्यू के लिए नाव से टीम पहुंची। जिनको तैरना आता था, वे तैरकर डैम के किनारे आ गए। जबलपुर से रेस्क्यू टीम बरगी डैम पहुंची। रात में भी रेस्क्यू किया गया। पुलिस की टीम नाव से सर्चिंग करती रही। घायलों को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज जबलपुर ले जाया गया। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू टीम को परेशानी भी आई। जबलपुर की नीतू सोनी और कर्नाटक की सौभाग्यम के शव मिले। महिलाओं के शव बाहर निकाले तो लोगों की भीड़ लग गई। बरगी डैम पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। कलेक्टर ऑफिस में कंट्रोल रूम बना घटना के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी जानकारी के लिए फोन नंबर 0761-2624355 पर कॉल किया जा सकता है। कंट्रोल रूम का इंचार्ज वीरेन्द्र सिंह को बनाया गया है और यह रातभर चालू रहेगा। मिसिंग व्यक्तियों के बारे में या अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए बात की जा सकती है। ये खबर भी पढ़ें… MP के जबलपुर में क्रूज डूबा, 6 शव मिले:15 से ज्यादा लापता, 19 को बचाया मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया। पुलिस के मुताबिक, 6 शव बरामद किए गए हैं। 19 को सुरक्षित बचा लिया गया। 15 से ज्यादा अब भी लापता हैं। हादसा डैम के किनारे से 300 मीटर आगे हुआ। पढ़ें पूरी खबर…