Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 5 घंटे पहले कॉपी लिंक BJD सांसद सस्मित पात्रा ने रविवार को BJP सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली एक संसदीय समिति से इस्तीफ़ा दे दिया। यह इस्तीफा दुबे की ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर की गई टिप्पणी के विरोध में दिया गया है। दुबे ने 27 मार्च को एक बयान में दावा किया था कि 1960 के दशक में बीजू पटनायक, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और CIA के बीच एक कड़ी थे। इसके विरोध में, पात्रा ने दुबे की अध्यक्षता वाली संचार और IT समिति से इस्तीफा दे दिया, जबकि पार्टी के तीन अन्य सांसद मानस मंगराज, सुभासिस खुंटिया और मुजीबुल्ला खान (मुन्ना खान) ने BJP सांसद की आलोचना की और उन पर ओडिशा के गौरव का अपमान करने का आरोप लगाया। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली में जलती हुई बिल्डिंग की पहली मंजिल से कूदने पर चार लोग घायल दिल्ली के गोकल पुरी इलाके में एक बिल्डिंग में आग लग गई। जान बचाने के लिए बच्चे समेत चार लोग पहली मंजिल से नीचे कूद गए। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अधिकारी ने बताया कि यह घटना भजनपुरा के पास चांद बाग इलाके के F ब्लॉक में देर रात करीब 2.30 बजे हुई। दिल्ली पुलिस में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% कांस्टेबल पद रिजर्व; फिजिकल टेस्ट देना भी जरूरी नहीं गृह मंत्रालय ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी की, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के 20 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रखेगी। इतना ही नहीं इसमें उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से छूट और आयु सीमा में ढील दी जाएगी। यह कदम दिल्ली पुलिस (नियुक्ति और भर्ती) नियम, 1980 में किए गए संशोधनों का हिस्सा है, जिन्हें शुक्रवार को अधिसूचित किया गया। इसके तहत, सशस्त्र बलों में चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अग्निवीरों को सुरक्षा बलों में शामिल करने की केंद्र की व्यापक योजना के अनुरूप, बल की भर्ती नीति को औपचारिक रूप दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से पूछा- मानव तस्करी के मामलों में क्या प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे उसे मानव तस्करी के मामलों में अपनाई जाने वाली मानक प्रक्रिया के बारे में जानकारी दें। जस्टिस अहसानुद्दीन अमनुल्लाह और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने कहा कि उसकी किसी काल्पनिक या अकादमिक फॉर्मूले में कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वह एक व्यावहारिक दृष्टिकोण चाहती है। अदालत ने कहा कि मानव तस्करी, जिसमें बच्चों की तस्करी भी शामिल है, के मामलों में समय का सबसे अधिक महत्व होता है। इसलिए, जो भी दिशानिर्देश आवश्यक हों या सुझाव दिए जाएं, वे उस समय-सीमा को ध्यान में रखकर होने चाहिए, जिसके भीतर पुलिस को किसी व्यक्ति के लापता होने की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करनी होती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Raymond Ex-Chairman Vijaypat Singhania Dies at 87| Funeral Today Mumbai

मुंबई6 घंटे पहले कॉपी लिंक विजयपत का जन्म 10 अक्टूबर 1938 को हुआ था। टेक्सटाइल ब्रांड ‘रेमंड’ को घर-घर तक पहुंचाने वाले पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का रविवार 29 मार्च को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर 3 बजे चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनके बेटे और रेमंड के मौजूदा चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में अंतिम रस्में पूरी कीं। 87 वर्षीय सिंघानिया का शनिवार शाम को निधन हुआ था। वे अपने पीछे पत्नी आशादेवी और तीन बच्चों- मधुपति सिंघानिया, शेफाली रुइया और गौतम सिंघानिया को छोड़ गए हैं। गौतम सिंघानिया ने अपने मैसेज में लिखा है कि उनके पिता एक दूरदर्शी नेता और समाजसेवी इंसान थे, जिनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। विजय सिंघानिया का शनिवार शाम को निधन हुआ था। दोपहर 3 बजे मुंबई में चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीमेंट और स्टील सेक्टर में फैलाया कारोबार विजयपत सिंघानिया 1980 में रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और MD बने थे। सिंघानिया के नेतृत्व में रेमंड ग्रुप सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने ग्रुप का विस्तार सिंथेटिक फैब्रिक्स, डेनिम, स्टील, इंडस्ट्रियल फाइल्स और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में किया। उनके विजन ने रेमंड को एक कपड़ा कंपनी से बदलकर एक बड़े औद्योगिक ग्रुप के रूप में खड़ा कर दिया। बिजनेस के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान रहा। वे 2007 से 2012 तक आईआईएम अहमदाबाद की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन भी रहे। हॉट एयर बैलून में बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड विजयपत सिंघानिया को जोखिम लेने वाले कॉर्पोरेट लीडर के तौर पर जाना जाता था। उन्हें एडवेंचर और एविएशन का शौक था। नवंबर 2005 में, 67 साल की उम्र में उन्होंने हॉट एयर बैलून के जरिए लगभग 69,000 फीट की ऊंचाई तक उड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले 1988 में उन्होंने एक माइक्रोलाइट विमान में लंदन से नई दिल्ली तक 23 दिन में अकेले उड़ान भरकर ‘स्पीड-ओवर-टाइम एंड्योरेंस रिकॉर्ड’ बनाया था। 1994 में भारतीय वायुसेना ने उन्हें 5000 घंटे से ज्यादा की फ्लाइट एक्सपीरियंस के कारण ‘मानद एयर कमोडोर’ बनाया, जबकि 2006 में उन्हें मुंबई का ‘शेरिफ’ नियुक्त किया गया था। डॉ. विजयपत सिंघानिया ने 26 नवंबर 2005 को मुंबई में ‘कैमरून Z-1600’ हॉट-एयर बैलून के जरिए 68,986 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई पहचान दिलाने के लिए मिला था ‘पद्म भूषण’ विजयपत सिंघानिया को साल 2006 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से नवाजा गया था। यह सम्मान उन्हें व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया। उन्होंने न केवल ‘रेमंड’ को एक ग्लोबल ब्रांड बनाया, बल्कि भारतीय टेक्सटाइल सेक्टर में आधुनिक तकनीक और वर्ल्ड-क्लास क्वालिटी के मानक स्थापित किए। 2006 में विजयपत को उद्योग और समाज में योगदान के लिए पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बेटे गौतम से संपत्ति का विवाद सबसे ज्यादा चर्चा में रहा विजयपत सिंघानिया ने साल 2000 में रेमंड ग्रुप की कमान अपने बेटे गौतम सिंघानिया को सौंप दी थी। हालांकि, पिछले कुछ सालों में पिता और बेटे के बीच संपत्ति और अधिकारों को लेकर कानूनी विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। 2017 में विजयपत ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके बेटे गौतम सिंघानिया ने उन्हें जेके हाउस से निकाल दिया था। अब जानिए विजयपत की कंपनी रेमंड के बारे में… रेमंड भारत का एक भरोसेमंद मेंस वियर ब्रांड है, जिसकी शुरुआत 1925 में ठाणे से हुई थी। पहले यह मिल सेना के लिए वर्दी बनाती थी, लेकिन बाद में इसे आम लोगों तक पहुंचाया गया। विजयपत सिंघानिया के समय कंपनी ने तेजी से तरक्की की और छोटे शहरों तक अपने शोरूम खोले। गौतम सिंघानिया ने इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए कंपनी को मॉडर्न बनाया। उन्होंने नए फैब्रिक, डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर काम किया, जिससे रेमंड की पहचान और मजबूत हुई। आज कंपनी देश के साथ-साथ विदेशों में भी कारोबार कर रही है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया की मालदीव में बोट पलटी:इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किए गए 19 मार्च की रात रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया मालदीव में स्पीडबोट पलटने से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया। उनके प्रवक्ता ने कहा था कि सिंघानिया को मामूली चोटें आईं थीं। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
IMD Weather Update Today up MP rain alert himachal Uttarakhand jammu Kashmir snowfall

Hindi News National IMD Weather Update Today Up MP Rain Alert Himachal Uttarakhand Jammu Kashmir Snowfall भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून2 दिन पहले कॉपी लिंक देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदल रहा है। राजस्थान में शनिवार से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इसका असर प्रदेश के सभी जिलों में रहेगा। बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। वहीं मध्य प्रदेश में 29 मार्च से लगातार 3 दिन बारिश की संभावना है। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के करीब 40 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। हालांकि, शनिवार को प्रदेश में तेज गर्मी रहेगी। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को लखनऊ, कानपुर समेत 10 जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई। अगले 5 दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा। कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। बिहार में आधी रात को पटना समेत 5 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। आज 38 जिलों में अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन तक बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कई गाड़ियां बर्फ में दब गईं और 7 लोगों की जान चली गई। मध्य प्रदेश के चित्रकूट में आंधी-बारिश से दीयों में पानी भर गया। अगले दो दिन मौसम का हाल 29 मार्च- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की आशंका है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश की संभावना। 30 मार्च- पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान: आज से तेज बारिश, ओले गिरेंगे; तीन दिन पूरे राज्य में रहेगा असर राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सभी शहरों का मौसम साफ रहा। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर में दिनभर तेज धूप रही। शनिवार से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इस सिस्टम का असर प्रदेश के सभी जिलों में रहेगा। अगले कुछ दिन बादल छाए रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 29 मार्च से लगातार 3 दिन बारिश, भोपाल-उज्जैन समेत 40 जिलों में अलर्ट मध्य प्रदेश में 29 मार्च से आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसका असर लगातार 3 दिन तक रहेगा। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के करीब 40 जिलों में बारिश का अलर्ट है। हालांकि, शनिवार को प्रदेश में तेज गर्मी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 40 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम यूपी में शुक्रवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, सीतापुर समेत 10 जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई। आगरा और मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए रहे। साथ ही 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। आज 40 जिलों में बारिश का अलर्ट है। अगले 4 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना समेत 5 जिलों में आधी रात आंधी-बारिश, आज 38 जिलों में अलर्ट बिहार में शुक्रवार से मौसम बदला हुआ है। आधी रात पटना समेत 5 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। शनिवार सुबह भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 38 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: चंडीगढ़ में तीन दिन बारिश का अलर्ट; तापमान गिरेगा, 10 जिलों में आंधी चलेगी पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम पूरी तरह बदलने वाला है। तीन दिन तक तूफान, बिजली के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 29 और 30 मार्च को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 23 मिनट पहले कॉपी लिंक श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर में चल रहे नवरात्रि उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है; पहले छह दिनों में ही 2 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन कर लिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि भारी भीड़ के बावजूद यात्रा सुचारू रूप से चल रही है, और तीर्थयात्रियों के लगातार आने-जाने को संभालने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कटरा में बेस कैंप और भवन तक जाने वाला रास्ता दिन-रात भीड़ से भरा रहता है। नवरात्रि उत्सव के दौरान भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए, 21 मार्च की शाम को श्री माता वैष्णो देवी जी के पवित्र मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, लेकिन 22 मार्च को सुबह 4 बजे तक इसे फिर से शुरू कर दिया गया। आज की बाकी बड़ी खबरें… पुणे के ऑटोमोबाइल हब में उत्पादन ठप एलपीजी, कच्चे माल और पुर्जों की भारी कमी का असर पुणे के ऑटोहब पर भी पड़ने लगा है। यहां उत्पादन बंद करने की नौबत आ गई है। ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के पास पुर्जों का आमतौर पर एक हफ्ते का स्टॉक होता है। आपूर्ति बंद होने के कारण अब बड़ी कंपनियों को भी अपना उत्पादन घटाना पड़ रहा है। विकास आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर स्थिति के मूल्यांकन के निर्देश दिए। वहीं, काम न होने से उत्तर भारतीय कामगारों ने भी अपने गांवों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है। अब प्रीलिम्स के बाद आंसर की जारी करेगा यूपीएससी केंद्र सरकार ने बताया कि यूपीएससी अब सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। यह व्यवस्था 2026 परीक्षा से लागू होगी। आंसर की पर उम्मीदवार आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। हालांकि प्रीलिम्स के अंक अंतिम परिणाम के बाद ही जारी होंगे। अब सरल भाषा में मिलेगी आईपीओ की जानकारी सेबी ने आईपीओ से जुड़ी जानकारी को ज्यादा आसान और समझने लायक बनाने के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब आईपीओ लाने जा रही कंपनियों को दस्तावेज के साथ एक संक्षिप्त सार ‘एब्रिज्ड प्रॉस्पेक्टस’ देना होगा। इसमें बिजनेस, वित्तीय स्थिति और जोखिम जैसी अहम जानकारी सरल भाषा और तय शब्दसीमा में देनी होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
IMD Weather Update Today up Rajasthan rain alert himachal Uttarakhand jammu Kashmir snowfall

Hindi News National IMD Weather Update Today Up Rajasthan Rain Alert Himachal Uttarakhand Jammu Kashmir Snowfall जयपुर/शिमिला/देहरादून/लखनऊ8 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी राज्यों में भी हल्की से तेज बारिश का असर है। राजस्थान में एक हफ्ते से बारिश और तेज हवा का असर है। जो मार्च के अंत तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 31 मार्च के बीच राज्य में दो अलग-अलग वेदर सिस्टम एक्टिव होंगे। मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर है। इसके कारण राज्य के उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाए। इसके कारण दिन के तापमान में गिरावट आई। 26-27 मार्च से आंधी-बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत 10 जिलों में सोमवार को बारिश हुई। यहां तापमान सामान्य से 10°C या उससे भी नीचे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से तापमान 4°C-7°C तक बढ़ सकता है। 26 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव होगा। इससे 3-4 दिन तक पूरे प्रदेश में दोबारा बारिश हो सकती है। देशभर से मौसम की 2 तस्वीरें… राजस्थान के जयपुर में सोमवार को तेज बारिश हुई। यहां आज भी बारिश की संभावना है। हिमाचल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास सड़क पर बर्फ जमी है, इसके कारण कई वाहन वहां पर फंसे हुए हैं। अगले दो दिन मौसम का हाल… 25 मार्च- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने की आशंका है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना। 26 मार्च- मध्य भारत, बिहार, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल संभाग के तापमान में गिरावट आई, 26 और 29 मार्च को नए सिस्टिम एक्टिव होने से बारिश की संभावना मध्य प्रदेश के उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से बादल छाए हैं। इसके चलते तापमान में गिरावट आई है। ग्वालियर में दिन का पारा 30°C से नीचे रहा। रायसेन में सबसे ज्यादा तापमान 38°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: राज्य में 2 दिन बाद दोबारा बारिश का अलर्ट, पिछले 7 दिन में 10 अधिक जिलों का तापमान 10°C गिरा उत्तर प्रदेश में बीते 3 दिनों के दौरान मौसम में तेजी से बदलाव आए हैं। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल और तापमान में भी गिरावट आई। करीब 10 जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 10°C से ज्यादा कम हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान 4°C से 7°C तक बढ़ेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में मार्च के आखिरी तक जारी रहेगी बारिश, तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ी, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम राजस्थान में पिछले सप्ताह शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर मार्च के अंत तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य में 26 से 31 मार्च के बीच दो अलग-अलग वेदर सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में जयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं जिलों में बारिश हुई। दोपहर में कोटा, बारां, अजमेर में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 27-28 मार्च को राज्य में बारिश के आसार, अगले चार दिनों में 5°C से 6°C तापमान बढ़ने के भी संकेत झारखंड में रांची में सोमवार को बादल छाए। सबसे अधिक अधिक तापमान सरायकेला में 34.4°C रहा। मेदिनीनगर में 33.6°C और जमशेदपुर में 33.5°C तापमान रहा। सबसे कम तापमान गुमला में 11.9°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: चमोली-उत्तरकाशी समेत 5 जिलों में बारिश के आसार, अगले 3-4 दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी उत्तराखंड के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2°C से 4°C तक बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IMD Weather Update Today Rajasthan up rain himachal Uttarakhandjammu Kashmir snowfall

Hindi News National IMD Weather Update Today Rajasthan Up Rain Himachal Uttarakhandjammu Kashmir Snowfall नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ32 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान और दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह-सुबह बारिश हुई। जबकि ओडिशा के पुरी में घना कोहरा छाया रहा। इससे भगवान जगन्नाथ का मंदिर धुंध में छिप गया। IMD ने आज हिमाचल, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र-मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश-रायलसीमा में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। कोंकण-गोवा और केरल में आज मौसम उमस भरा रहेगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। देश में बैक-टु-बैक आ रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से कई राज्यों में तापमान घट गया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, दिल्ली, बिहार और झारखंड में दोपहर बाद मौसम सामान्य रहेगा। IMD के मुताबिक 26 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। जिसके असर से तेज बारिश, आंधी के हालात बनेंगे। लेकिन उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 5 दिन में तापमान में 4-7°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद की तस्वीरें… हिमाचल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास बर्फ से ढके इलाके में लोग अभी भी रास्ता साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच, BRO की टीम रास्ते को साफ करने के लिए फावड़े, स्नोकटर जैसे औजार लेकर पहुंची। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार भारी बर्फबारी के बाद, बर्फ से ढका केदारनाथ धाम, यहां 22 अप्रैल से यात्रा शुरू होनी है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 24 मार्च: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड: हल्की बारिश की संभावना रहेगी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश: बादल छाए रहेंगे, कुछ जगह बूंदाबांदी हो सकती है। महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश: कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उमस जारी रहेगी। 25 मार्च: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड: मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश: ज्यादातर जगह मौसम साफ रहेगा, तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश: मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है और उमस हो सकती है। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: जयपुर में बारिश, 2 दिन बाद एक्टिव होगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रदेश में लगातार आ रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस से आंधी-बारिश का दौर जारी है। जयपुर में सोमवार सुबह बारिश हुई। आज और कल मौसम ड्राय रहने, जबकि 25-26 मार्च को एक नया कमजोर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। इसके असर से 2 दिन बाद 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: अगले 3 दिन गर्मी रहेगी, फिर 20 जिलों में बारिश का अलर्ट प्रदेश में मार्च के आखिरी हफ्ते मौसम फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने 26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी किया है। नए सिस्टम का असर पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में दिखाई देगा। इससे पहले 3 दिन प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: आज 4 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, ऊंचे इलाकों में बर्फबारी संभव प्रदेश के ज्यादातर भागों में सुबह से ही बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: कई जिलों में तापमान 6°C तक कम, कोंडागांव में 12 घंटे तक नहीं पिघले ओले मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब गर्मी का असर बढ़ेगा। तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में पारा सामान्य से 3 से 6 डिग्री नीचे बना हुआ है। इससे पहले शनिवार को कोंडागांव में ओले गिरे, जो 12 घंटे तक नहीं पिघले। खेतों में बर्फ की मोटी चादर से फसलों को नुकसान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Punjab Chandigarh Top News today AAP Minister FIR MLA Viral Video Girlfriend Body Kharar mohali

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर DM सुसाइड के बाद पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर पर दर्ज FIR से जुड़ी रही। DM गगनदीप रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा- उनके पति को ऑफिस बुलाकर पीटा। गनपॉइंट पर रिश्वतखोरी का वीडियो बनाया। गैंगस्टरों से बच्चों को मरवाने की धमकी दी। FIR के बाद परिवार ने गिरफ्तारी न होने तक पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया। विरोधी दलों ने चंडीगढ़ में संयुक्त प्रदर्शन किया, जिस पर पुलिस ने पानी की बौछारें मारीं। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. DM का सुसाइड, पूर्व AAP मंत्री-पिता पर FIR पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में उनका परिवार AAP सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ गया है। रंधावा की सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पत्नी उपिंदर ने कहा कि हमें धमकी मिल रही थी, इसलिए बच्चे मामा के घर भेज दिए। मैं भी स्कूल की ड्यूटी से मायके जाती थी। वहीं रंधावा की मां ने कहा कि झाड़ू वाले मेरे बेटे को खा गए। इन्होंने मेरे घर में ही झाड़ू फेर दिया। इससे पहले शनिवार आधी रात को पुलिस ने अमृतसर के रणजीत एवेन्यू थाने में पूर्व मंत्री भुल्लर, उनके पिता और PA दिलबाग पर सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली। इसमें दिए बयान में पत्नी ने कहा कि भुल्लर ने पति को धमकाया कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं। तेरे पूरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले। इसके बाद पति ने शनिवार (21 मार्च) की सुबह सुसाइड किया था। वहीं, चंडीगढ़ में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के नेता CM आवास के घेराव के लिए पहुंचे। प्रोटेस्ट शुरू होते ही वर्करों ने बैरिकेडिंग तोड़ डाले। इसके बाद पुलिस से उनकी धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें पीछे हटाया। (पढ़ें पूरी खबर) 2. पूर्व मंत्री पर FIR की कहानी, दो टके का अफसर सुन निकाला पिस्टल वेयरहाउस के DM गगनदीप रंधावा के सुसाइड के बाद आधी रात को अमृतसर पुलिस ने पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और PA दिलबाग सिंह पर FIR दर्ज कर ली। रविवार को इसकी कॉपी सामने आई। जिसमें सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने कई खुलासे किए। उपिंदर ने कहा कि पिछले साल वेयरहाउस के टेंडर निकले। मंत्री ने अपने पिता के नाम पर टेंडर भरा। मंत्री रहे भुल्लर ने धमकी दी कि अगर टेंडर पिता के नाम पर न निकले तो इसका खामियाजा तुझे व तेरे बच्चों को बुरी तरह भुगतना पड़ेगा। मुझे यह भी पता है कि तेरे बच्चे कहां-कहां पढ़ते हैं और तेरी पत्नी कहां नौकरी करती है। टेंडर न मिलने के बाद मंत्री और उनके पिता ने मेरे पति को बहुत बुरी तरह बेइज्जत व परेशान करना शुरू कर दिया। मंत्री मेरे पति को वॉट्सऐप कॉल्स कर धमकाने लगा। तू ये टेंडर कैंसिल कर मेरे पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के नाम पर जारी कर, नहीं तो तुझे, तेरे बच्चों, पूरे परिवार को जान से मरवा दूंगा। वे कहते थे कि तुझे नहीं पता, जितने भी गैंगस्टर हैं, मेरे ही पाले हुए हैं। तुझे व तेरे परिवार को मरवाने के लिए एक इशारा ही काफी है। 13 मार्च को मंत्री ने मेरे पति को अपने घर बुलाया। इस दौरान सुखदेव भुल्लर ने मंत्री को कहा कि तू किस चीज का मंत्री है, जब तेरे कहने पर दो टके का अफसर तेरे बाप के नाम पर टेंडर भी जारी नहीं कर सकता। यह सुनते ही मंत्री ने जेब से पिस्टल निकाल ली और उसका बट मेरे पति के सिर पर मारा (पढ़ें पूरी खबर) 3. नाक कटी महिला की लाश मिली, पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई चंडीगढ़ में रविवार सुबह महिला की नाक कटी लाश मिली। परिवार के लोग इसे जल्दबाजी में ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ और पुलिस बुला ली। मृतका का नाम रीना है। वह किराए के कमरे में रहती थी और पास में ही दुकान पर काम करती थी। पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मलोया की ग्वाला कॉलोनी पहुंची। मरने वाली मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। DSP धीरज कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। महिला के साथ क्या हुआ, अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं चला है। हालांकि इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि रीना की मौत कैसे हुई, उसकी हत्या हुई या कुछ हादसा हुआ। उसका नाक कैसे कटा। परिवार जल्दबाजी में शव को ठिकाने क्यों लगाने की तैयारी में था। वह क्या छुपा रहे हैं। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उसका इस पूरे मामले में क्या रोल है। पुलिस रीना के मोबाइल की भी जांच कर रही है (पढ़ें पूरी खबर) 4. नवजोत सिद्धू ने बेटी-बेटे को बांटे दोनों घर पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू ने अपने घरों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने अमृतसर स्थित मकान को अपनी बेटी राबिया और पटियाला स्थित पुश्तैनी मकान को बेटे करन को दिया है। इस संबंध में उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की।पोस्ट के साथ उन्होंने अमृतसर के घर में गृह प्रवेश के फोटो भी शेयर किए। इनके साथ उन्होंने लिखा कि राजनीति से बिना पैसे लिए उन्होंने अपनी मेहनत से यह घर बनाया है। माता पार्वती की कृपा से उन्हें यह सब मिला। सिद्धू ने आगे लिखा- नवरात्रि के दिन मुझे बाहर निकलकर कुछ नया संकेत मिला। बिग बॉस से लेकर स्टार प्लस के साथ हिंदी कमेंट्री तक और फिर कपिल शर्मा शो तक मैंने 2022 में यह सफर
IMD Weather Update Today Rajasthan up rain himachal Uttarakhandjammu Kashmir snowfall

Hindi News National IMD Weather Update Today Rajasthan Up Rain Himachal Uttarakhandjammu Kashmir Snowfall भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून4 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम लगातार बदल रहा है। IMD ने आज पश्चिमी राजस्थान समेत देश के 12 राज्यों में बारिश, आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें सिक्किम, बंगाल, ओडिशा, असम, अरुणाचल, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, केरल शामिल हैं। वहीं कर्नाटक के तटीय इलाकों और केरल में आज का मौसम उमस भरा रहेगा। इधर, उत्तर प्रदेश और बिहार में रविवार सुबह भी कई जिलों में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी भी 50 से 100 मीटर रह गई है। राजस्थान में 2 तरह का मौसम है। आधे राज्य में बारिश के कारण तापमान घट गया है। जबकि बाकी आधे राज्य में गर्मी बढ़ रही है। शनिवारर को सबसे ज्यादा 39.9°C तापमान श्रीगंगानगर में रहा। उत्तराखंड और सिक्किम में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवलांच का खतरा जताया है। सिक्किम में भारी बर्फबारी के कारण गंगटोक से त्सोमगो झील और नाथुला जाने वाली सड़क बंद कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार पांच दिन से बर्फबारी हो रही है। यहां एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… उत्तराखंड के चारधामों में से एक बद्रीनाथ में 3 से 4 फुट तक बर्फ जमी है। उत्तराखंड के चमोली में शनिवार को बर्फबारी और बारिश हुई। इससे बर्फ नदी में बहने लगी। यूपी के मथुरा में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। अगले 2 दिन मौसम का हाल 23 मार्च- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश-बर्फबारी की आशंका। महाराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना। 24 मार्च- अरुणाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका। महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, जैसलमेर फसलें खराब बैक टू बैक आ रहे वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण प्रदेश में गर्मी कम हो गई है। शनिवार को एक और नया सिस्टम एक्टिव हुआ है, इसके चलते जैसलमेर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे खेतों में पानी भर गया, जिससे वहां कटी रखी फसलें खराब हो गईं। जैसलमेर के रामगढ़, कुछड़ी के एरिया में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। रविवार को 8 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश: 45 जिलों में बारिश, ओले गिरने से फसलें तबाह; अगले 4 दिन तेज गर्मी पड़ेगी प्रदेश में पिछले 4 दिन से एक्टिव बारिश के सिस्टम से 45 जिलों में आंधी-बारिश हो रही है। 17 जिलों में ओले भी गिरे। अगले 4 दिन कहीं भी आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। माैसम विभाग के मुताबिक 26 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इस वजह से उत्तरी व पश्चिमी हिस्से में बूंदाबांदी या बादल छा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान यूपी के 19 जिलों में अफगानिस्तान से आने वाली ठंड हवाओं के कारण मौसम बदला है। कई जिलों में ओले पड़े हैं तो कहीं पर कोहरा छाया है। अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ बारिश का दौर पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। आज और कल इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: कोंडागांव में ओले गिरे, जशपुर में बिजली गिरने से मजदूर की मौत प्रदेश के कई हिस्सों में हुई हल्की बारिश के कारण तापमान 5 डिग्री तक घट गया है। हालांकि, आने वाले 24 घंटों के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा। शनिवार को कोंडागांव जिले में शिमला-मनाली जैसा नजारा दिखा। यहां ओले गिरने से खेतों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई। वहीं जशपुर जिले के दुलदुला में बिजली गिरने से मजदूर की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: बेतिया समेत 5 जिलों में कोहरा, 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट पिछले 2 दिनों से ज्यादातर जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। कुछ जिलों में ओले भी गिरे हैं। बारिश के बाद समस्तीपुर, मधुबनी, जमुई, गोपालगंज और बेतिया में रविवार सुबह कुहासा है, विजिबिलिटी काफी कम है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 51 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो CJI जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को न्यायिक प्रणाली में इस तरह से शामिल किया जाना चाहिए कि यह संस्था को मजबूत करे, न कि उसके मुख्य कार्यों को कमजोर करे। CJI कर्नाटक न्यायिक अकादमी में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – विवादों की रोकथाम और समाधान’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। इस सेमिनार का आयोजन UIA इंडिया चैप्टर, बार एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया और नेशनल लॉ स्कूल ऑफ़ इंडिया यूनिवर्सिटी के सहयोग से किया गया था। CJI ने कहा- AI को बड़ी मात्रा में डेटा और रिकॉर्ड को संभालने, पैटर्न की पहचान करने और प्रक्रियागत देरी को कम करने में सहायता करनी चाहिए। हालांकि, इसे फैसले सुनाने के मुख्य न्यायिक कार्य में दखल नहीं देना चाहिए। आज की अन्य बड़ी खबरें… झूठी गिरफ्तारी दिखाकर अपहरण करने वाले एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया पश्चिमी दिल्ली में दो भाइयों की नकली पुलिस गिरफ्तारी का नाटक रचने के आरोप में 48 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इन भाइयों का अपहरण कर उनसे 40 लाख रुपए नकद और अन्य कीमती सामान लूट लिया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीश शर्मा उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। वह पीड़ित भाइयों को पहले से जानता था, जो गहनों का कारोबार करते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी का इन भाइयों के साथ पहले भी लेन-देन रहा था और घटना से एक दिन पहले ही उसने इन भाइयों से गहने बेचने के लिए लिए थे। पुलिस के अनुसार, यह घटना 19 मार्च को हुई थी। दोनों भाई सागर शर्मा और माणिक, राजौरी गार्डन के पास किसी से गहनों के पैसे लेने गए थे। मुलाकात के बाद, दो लोग पुलिस अधिकारी बनकर जबरदस्ती उनकी गाड़ी में घुस गए। उन्होंने बंदूक की नोक पर भाइयों को धमकाया और उनका अपहरण कर लिया। सिक्किम के मंगन में 4.1 तीव्रता का भूकंप नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि शनिवार को सिक्किम के मंगन में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप रात 8:46 बजे 14 किलोमीटर की कम गहराई पर आया। इससे पहले शनिवार को ही असम के कोकराझार में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई पांच किलोमीटर थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 31 मिनट पहले कॉपी लिंक AI Generated तमिलनाडु के सेलम में अरियानूर गांव के पास एक TNSTC बस की अन्य वाहनों से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की एक बस कोयंबटूर से सेलम की ओर जा रही थी। सेलम-कोयंबटूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अरियानूर के पास उथमासोलपुरम में बस चालक का अचानक नियंत्रण खो जाने से बस सड़क से उतर गई। बस एक पेट्रोल पंप में घुसने से पहले, विपरीत दिशा से आ रहे एक दोपहिया वाहन और लगभग दस लोगों को ले जा रहे एक मालवाहक वाहन (ऑटो) से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से पांच लोग एक ही परिवार के थे, जो मालवाहक ऑटो में सवार होकर एक समारोह से लौट रहे थे। पीड़ितों में एक पांच साल की बच्ची और 11 महीने का एक शिशु भी शामिल है। एक महिला और उसका बेटा, जो दोपहिया वाहन पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे, उनकी भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत मुंबई के मलाड (पूर्व) इलाके में पानी से भरे कंस्ट्रक्शन के एक गड्ढे में गलती से गिरने के बाद एक आठ साल के बच्चे की जान चली गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शुक्रवार को एक निजी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। कुरार पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात को अंबेडकर नगर के छगन पटेल चाल इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि बच्चा, जिसका नाम दिव्यांश राजेश मौर्य था, उस समय गड्ढे में गिरी अपनी गेंद निकालने की कोशिश कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और मौर्य को बाहर निकाला। उसे कांदिवली में नगर निगम द्वारा संचालित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में पांच इंजीनियरिंग छात्रों की डूबे, तीन के शव मिले आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले की गोदावरी नदी में पांच इंजीनियरिंग छात्र डूब गए, जबकि दो अन्य बच गए। पुलिस ने बताया कि तीन छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी दो छात्रों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को तलाशी अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी इंजीनियरिंग छात्र गुंटूर जिले के अमरावती स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के थे और वे नहाने के लिए नदी में उतरे थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









