Wednesday, 29 Jul 2026 | 04:38 AM

Trending :

यूक्रेन में जहाज पर हमलें में 13 भारतीय फंसे:भारत ने सुरक्षित वापसी की अपील की, 15 क्रू मेंबर सवार थे मस्क ने X मनी फीचर लॉन्च किया:US में यूजर्स एप में ही खोल सकेंगे बैंक अकाउंट, बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर भी कर सकेंगे मस्क ने X मनी फीचर लॉन्च किया:US में यूजर्स एप में ही खोल सकेंगे बैंक अकाउंट, बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर भी कर सकेंगे India Response Pakistan Cross Border Terrorism Student Protest Statement चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय:केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय:केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम
EXCLUSIVE

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 6 घंटे पहले कॉपी लिंक बीजू जनता दल ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने वाले अपने 6 विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया। पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में यह फैसला लिया गया। निलंबित किए गए विधायकों में चक्रामणि कन्हार (बालिगुड़ा), नबा किशोर मलिक (जयदेव), सौविक बिस्वाल (चौद्वार-कटक), सुभासिनी जेना (बस्ता), रमाकांत भोई (तिरतोल) और देवी रंजन त्रिपाठी (बांकी) के नाम शामिल हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… नवरात्री के कारण भीड़ बढ़ने पर वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, अबतक 39 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन माता वैष्णो देवी की यात्रा शनिवार को अस्थाई रूप से रोकी गई है। अधिकारियों के मुताबिक नवरात्री के कारण भीड़ बढ़ने के चलते यह फैसला लिया गया है। अबतक 39 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इंडियन नेवी को आधुनिक युद्धपोत तारागिरी मिलेगा, 3 अप्रैल को होगा कमीशन इंडियन नेवी 3 अप्रैल को नए स्टेल्थ फ्रिगेट (आधुनिक युद्धपोत) तारागिरी को कमीशन करने जा रही है। यह समारोह विशाखापत्तनम में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। तारागिरी प्रोजेक्ट 17A के तहत बनने वाला चौथा उन्नत युद्धपोत है, जिसका वजन लगभग 6,670 टन है। यह सिर्फ एक जहाज नहीं बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल और भारत के स्वदेशी शिपयार्ड की आधुनिक इंजीनियरिंग क्षमता का शानदार उदाहरण है। यह स्टेल्थ तकनीक से लैस है, जिससे दुश्मनों के रडार से बचना आसान होता है और यह भारतीय नौसेना की ताकत को और बढ़ाएगा। हैदराबाद में एमबीबीएस युवती ने सुसाइड किया, परिवार से बिल्ली पालने पर विवाद हुआ था तेलंगाना के हैदराबाद में बिल्ली पालने को लेकर माता-पिता से हुए विवाद में 23 साल की एमबीबीएस डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना अलवाल इलाके की है। लड़की ने हाल ही में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की थी। तीन महीने पहले ही उसने बिल्ली पाली थी। पुलिस ने बताया कि 18 मार्च को भी मीरपेट इलाके में 20 साल की लड़की ने पालतू बिल्ली की मौत से दुखी होकर सुसाइड कर लिया था। आंध्र प्रदेश के विजयनगर में प्राइवेट बस का टायर फटा, आग लगी; सभी यात्री सुरक्षित आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में, रामाभद्रपुरम मंडल के तारापुरम के पास एक निजी बस का पिछला टायर फटने से उसमें आग लग गई। भुवनेश्वर से मलकानगिरी जा रही ‘ओडिशा ट्रैवल्स’ की बस को ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए रोक दिया। घटना के समय बस में कुल 37 यात्री सवार थे। बोब्बिली ग्रामीण थाने के CI श्रीनिवास ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है, हालांकि आग लगने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में पुलिस को पता चला कि कॉल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से की गई है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से कॉल करने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी को 18 मार्च को सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। तुगलक रोड थाने में उनकी तरफ से दी गई शिकायत के अनुसार, फोन करने वाले ने मंत्री को जान से मारने की धमकी दी और एमपी 5 जैसी बंदूकों का जिक्र किया। शिकायत में कहा गया है कि फोन करने वाले ने यह भी पूछा कि क्या मंत्री ने उन्हें भेजे गए कुछ दस्तावेज देखे और फोन कॉल काटने से पहले कई बार धमकी दी। बाद में उसी नंबर से आए संदेशों में मंत्री के यात्रा कार्यक्रम के विवरण पर धमकियां लिखी हुई थीं। बेंगलुरु में शादीशुदा महिला की चाकू मारकर हत्या बेंगलुरु में 34 साल की एक शादीशुदा महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी उसका पीछा कर रहा था और महिला के बार-बार मना करने के बावजूद उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित, फिरदौस बानो, गंगोंडनहल्ली की रहने वाली थी और घरों में काम करती थी। आरोपी की पहचान हाफिज के रूप में हुई है, जो एक मैकेनिक है। यह वारदात 19 मार्च की दोपहर को हुई थी। पुलिस के मुताबिक बानो काम से घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने गंगोंडनहल्ली इलाके में एक स्कूल के पीछे उसे रोक लिया और उस पर कई बार चाकू से वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसके परिवार को सूचना दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तमिलनाडु के सेलम में बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत AI Generated तमिलनाडु के सेलम में अरियानूर गांव के पास एक TNSTC बस की अन्य वाहनों से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की एक बस कोयंबटूर से सेलम की ओर जा रही थी। सेलम-कोयंबटूर नेशनल हाईवे पर अरियानूर के पास उथमासोलपुरम में बस चालक ने कंट्रोल खो दिया, इससे बस सड़क से उतर गई। बस एक पेट्रोल पंप में घुसने से पहले, सामने से आ रहे दोपहिया वाहन और लगभग दस लोगों को ले जा रहे एक मालवाहक वाहन (ऑटो) से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों में से पांच लोग एक ही परिवार के थे, जो लोडिंग ऑटो में सवार होकर एक समारोह से लौट रहे थे। पीड़ितों में एक पांच साल की बच्ची और 11 महीने का बच्चा भी शामिल है। एक महिला और उसका बेटा, जो दोपहिया वाहन पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे, उनकी भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। मुंबई में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत मुंबई के मलाड (पूर्व) इलाके में कंस्ट्रक्शन साइट पर पानी से भरे गड्ढे में गिरने से आठ साल के बच्चे की जान चली गई। कुरार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 30 मिनट पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र के पनवेल में खोपोली के पास पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दुखद सड़क दुर्घटना में IIT बॉम्बे के तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पनवेल तालुका के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानन घाडगे के अनुसार, यह दुर्घटना गुड़ी पड़वा के दिन, खालापुर से मुंबई की ओर जाने वाली लेन पर हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे से मुंबई की ओर जा रही एक पोलो कार बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी, तभी खोपोली इलाके में ड्राइवर का अचानक गाड़ी से नियंत्रण हट गया। इसके बाद कार कई बार पलट गई, जिससे यह भयानक दुर्घटना हो गई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 2 दिन पहले कॉपी लिंक दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यूज चैनल एनडीटीवी के फाउंडर्स प्रणय रॉय और राधिका रॉय के खिलाफ जारी लुक-आउट सर्कुलर (LOC) रद्द कर दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि बिना ठोस कारण के किसी की विदेश यात्रा पर लंबे समय तक रोक नहीं लगाई जा सकती, क्योंकि यह अनुच्छेद 21 के तहत मिलने वाले व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है। कोर्ट ने यह भी माना कि कई सालों से जांच लंबित होने के बावजूद दोनों ने जांच में सहयोग किया है और उनके खिलाफ न तो चार्जशीट दाखिल हुई है और न ही कोई गैर-सहयोग का आरोप है। ऐसे में सिर्फ अंदेशे के आधार पर LOC जारी रखना सही नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबरें… PACL घोटाले में ED ने ₹5046 करोड़ की 126 संपत्तियां अटैच कीं, कंपनी ने ₹48000 करोड़ से ज्यादा की ठगी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PACL लिमिटेड से जुड़े बड़े निवेश घोटाले में पंजाब और दिल्ली में 5046.91 करोड़ रुपए की 126 अचल संपत्तियां अटैच की हैं। एजेंसी के मुताबिक ये प्रॉपर्टी निवेशकों के पैसे से खरीदी गई थीं। अब तक ED कुल 22,656.91 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त कर चुकी है। जांच में सामने आया कि कंपनी ने खेती की जमीन के नाम पर देशभर के लाखों लोगों से 48,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की। निवेशकों को झूठे दस्तावेजों पर साइन करवाए गए, लेकिन ज्यादातर मामलों में जमीन नहीं दी गई। इस मामले में CBI और ED की जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस ने न्यूज एजेंसी UNI का दफ्तर सील किया, पुलिस पर कर्मचारियों से बदसलूकी के आरोप देश की प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियों में से एक यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) के दफ्तर को सील किए जाने के बाद प्रेस की आजादी को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। कर्मचारियों का दावा है कि उन्हें जबरन ऑफिस से बाहर निकाला गया, कई लोगों को अपना सामान तक लेने नहीं दिया गया। महिला पत्रकारों के साथ बदसलूकी किए जाने है। कर्मचारियों का कहना है कुछ पुलिसकर्मी नशे में थे। दो वकीलों और कुछ पुलिसकर्मियों पर लोगों के साथ अभद्र भाषा और दुर्व्यवहार करने के आरोप भी लगे हैं। यह घटनाक्रम सामने आने के बाद मीडिया संगठनों और नागरिक समूहों में चिंता बढ़ गई है, और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। NCERT क्लास 8 की किताब में विवादित ज्यूडिशियरी चैप्टर बदलेगा; केंद्र ने बनाई 3 सदस्यीय कमेटी केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि NCERT की क्लास 8 की किताब में न्यायपालिका से जुड़े चैप्टर को दोबारा लिखने के लिए 3 सदस्यों की स्पेशल कमेटी बनाई गई है। इसमें पूर्व अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल, सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज इंदु मल्होत्रा और जस्टिस अनिरुद्ध बोस शामिल हैं। यह कदम उस विवाद के बाद उठाया गया, जिसमें किताब के एक हिस्से में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का जिक्र किया गया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद NCERT ने गलती स्वीकार करते हुए उस चैप्टर को हटा लिया था। कोर्ट ने पहले किताब की बिक्री पर रोक लगाई थी और संबंधित अधिकारियों से जवाब भी मांगा था। अब केंद्र की तरफ से समिति गठन का आश्वासन मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में चल रही स्वतः संज्ञान (सुओ मोटू) कार्यवाही को खत्म कर दिया है। कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल की लिफ्ट में फंसने से व्यक्ति की मौत कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की लिफ्ट में फंसने से एक 40 साल के व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। व्यक्ति की नाक और मुंह से खून बह रहा था। मृतक अरूप बंद्योपाध्याय दमदम इलाके के रहने वाले थे। उनके परिवार ने दावा किया कि बंद्योपाध्याय अपने चार साल के बेटे का इलाज कराने के लिए आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल गए थे। वे सुबह करीब 5 बजे हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में चढ़े थे। आरोप है कि लिफ्ट ऊपर जाने की बजाय अचानक झटका लगने के बाद बेसमेंट में चली गई। घटना के समय वहां कोई लिफ्ट ऑपरेटर मौजूद नहीं था। कुछ समय बाद लिफ्ट खुली और तीनों को बाहर निकाला गया। हालांकि, बंद्योपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनका बेटा और पत्नी सेफ हैं। हॉस्पिटल की तरफ से मौत का सटीक कारण नहीं बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार ने यह भी दावा किया कि उस समय लिफ्ट में कोई ऑपरेटर (लिफ्टमैन) मौजूद नहीं था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लिफ्ट ऑपरेटर और वहां तैनात सुरक्षा गार्डों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। पुलिस ने कहा- हम मामले की जांच कर रहे हैं। पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि 8 अगस्त 2024 की रात इसी अस्पताल में एक महिला जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना हुई थी। इसके कारण अस्पताल काफी विवादों में रहा था। DGCA की भारतीय एयरलाइन्स को सलाह- 11 खाड़ी देशों के एयर स्पेस में जाने से बचें DGCA ने सभी भारतीय एयर ऑपरेटरों से कहा है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को देखते हुए, वे बहरीन, ईरान, इराक, इज़राइल, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, कतर, UAE और सऊदी अरब के ऊपर के प्रभावित हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने से बचें। इससे पहले, नागरिक उड्डयन नियामक ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच एयर इंडिया को उड़ान ड्यूटी नियमों में अस्थायी छूट दी थी। मिजोरम में ₹23 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स जब्त मिजोरम के चम्फाई में ₹23 करोड़ की ड्रग्स जब्त हुई। असम पुलिस के मुताबिक बरामद ड्रग्स में मेथामफेटामाइन टैबलेट थी, जिनका वजन 7.9 किलो है। गुप्त सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और असम पुलिस ने मिलकर यह एक्शन लिया। दिल्ली में करंट लगने से एक मजदूर की मौत, एक घायल दिल्ली के कापसहेड़ा में मजदूर राजकुमार (45) की करंट से मौत हो गई। उसका साथी घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि दोनों हाई-टेंशन लाइन के संपर्क में आ गए थे। दोनों यहां पर कंस्ट्रक्शन साइट पर काम

Vijapur MLA Verdict | Mukesh Malhotra Or Ramniwas Decision Today

Vijapur MLA Verdict | Mukesh Malhotra Or Ramniwas Decision Today

मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा की विधायकी को बरकरार रखते हुए एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के उस आदेश को खारिज कर दिया है, जिसमें रामनिवा . सुप्रीम कोर्ट में मुकेश मल्होत्रा का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने दलीलें पेश कीं, जिसके बाद अदालत ने मल्होत्रा को राहत दी। सुप्रीम कोर्ट की दो प्रमुख शर्तें जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की डबल बेंच ने मुकेश मल्होत्रा को विधायक के रूप में जारी रखने की अनुमति तो दी है, लेकिन अंतिम फैसला आने तक ये पाबंदियां भी लगाई हैं… वोटिंग राइट नहीं: मुकेश मल्होत्रा फिलहाल राज्यसभा के लिए मतदान नहीं कर सकेंगे। ऐसे में अब मुकेश जून में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए वोट नहीं डाल पाएंगे। वेतन पर रोक: जब तक कोर्ट इस मामले में अपना अंतिम निर्णय नहीं सुना देता, तब तक उन्हें विधायक के रूप में मिलने वाला वेतन और भत्ते नहीं दिए जाएंगे। वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने बताया कि अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी। विधायक बोले– मुझे विधायक निधि और वेतन नहीं मिलेगा, जनता की लड़ाई लड़ता रहूंगा… सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद विधायक मुकेश मल्होत्रा ने वीडियो जारी कर कहा- सुप्रीम कोर्ट ने जो सम्मानजनक फैसला दिया है, उससे मैं संतुष्ट हूं। ये विजयपुर की जनता के एक-एक मत की जीत है। पूर्व मंत्री रामनिवास रावत आरोप लगा रहे थे कि मैंने केस छिपाए हैं। मैंने कोई केस नहीं छिपाए। हालांकि, उनके वकीलों ने मेरे अधिकार शिथिल करा दिए हैं। हमें क्षेत्र के विकास के लिए जो विधायक निधि मिलती है, वो पैसा हमें नहीं मिलेगा। मुझे वेतन भी नहीं मिलेगा, लेकिन फर्क नहीं पड़ता। मैं जनता और क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष करता रहूंगा। सदन में भी प्रश्न उठाता रहूंगा। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले- सत्य, न्याय, लोकतंत्र, संविधान की जीत सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए दिया था 15 दिन का वक्त गौरतलब है कि एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने क्रिमिनल केस छिपाने के चलते मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित करते हुए भाजपा नेता रामनिवास रावत को विजेता माना था। इसके तुरंत बाद मल्होत्रा ने हाईकोर्ट में ही एक आवेदन देकर अपील करने के लिए समय मांगा था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि मुकेश मल्होत्रा के पास सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए 15 दिन का समय था। मुकेश और रामनिवास दोनों ने बदली थी पार्टी पूर्व राज्यमंत्री और आदिवासी नेता मुकेश मल्होत्रा ने 2 मई 2024 को कांग्रेस जॉइन की थी। उन्होंने मुरैना जिले में आयोजित प्रियंका गांधी की चुनावी सभा में सदस्यता ली। विधानसभा चुनाव–2023 में मुकेश मल्होत्रा विजयपुर सीट से निर्दलीय मैदान में उतरे थे, तब पूरे क्षेत्र के आदिवासियों ने उनका साथ दिया था। उन्हें 45 हजार वोट मिले थे। मुकेश विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पहले में बीजेपी में थे, तब सरकार ने उन्हें सहारिया प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया था। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बनाया था। विधानभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने 2023 के चुनाव से पहले भाजपा का साथ छोड़ दिया था। दरअसल, विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में सहारिया आदिवासी समाज के 70 हजार से ज्यादा वोट हैं। कांग्रेस ने आदिवासी वोटों को ध्यान में रखकर मुकेश को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया था। रामनिवास रावत ने दो दिन पहले मंगलवार को भोपाल में सीएम डॉ मोहन यादव से मुलाकात की थी। मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ​​का चुनाव रद्द कर दिया है। ग्वालियर बेंच के जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया ने यह फैसला BJP नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत की याचिका पर सुनाया। रावत अब विजयपुर विधानसभा सीट से नए MLA होंगे। पढ़ें पूरी खबर

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 23 मिनट पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र के बीड शहर में एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में 16 साल के एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, छह साल की वह लड़की आरोपी के घर के सामने से गुजर रही थी, तभी उसने फल देने का लालच देकर उसे अपने पास बुलाया। इसके बाद लड़का लड़की को अपने घर की पहली मंजिल पर ले गया और सोमवार शाम को उसका यौन शोषण किया। घर पहुंचने पर, पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मां ने मंगलवार को पेठबीड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 47 मिनट पहले कॉपी लिंक बदरीनाथ केदारनाथ टेंपल कमिटी(BKTC) ने मंगलवार को कहा कि सारा अलि खान को मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए श्रद्धा का प्रमाण देने होगा। कमिटी ने कहा कि इसके बाद ही सारा अली खान बद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिरों के दर्शन कर सकती हैं। BKTC के चेयरमैन हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अगर फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान सनातन धर्म में अपनी आस्था का हलफनामा जमा करती हैं, तो उन्हें बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग की याचिका, हाइकोर्ट ने नोटिस जारी किया बॉम्बे हाइकोर्ट ने मंगलवार को महाराष्ट्र के गृह विभाग और शहर की पुलिस से एक याचिका पर जवाब मांगा। इस याचिका में महात्मा गांधी के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक बयान देने के आरोप में एक पत्रकार और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और याचिकाकर्ता अश्विन बैस ने आरोप लगाया कि ‘सकल हिंदू समाज सम्मेलन’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने बेहद आपत्तिजनक बयान दिए और कहा कि गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ नहीं कहा जा सकता। वकील आकाश मून के माध्यम से दायर इस याचिका में हाई कोर्ट से शहर की सीताबर्डी पुलिस को निर्देश देने की मांग की गई है कि वह कुलश्रेष्ठ और 15 फरवरी के कार्यक्रम के आयोजक निशांत गांधी के खिलाफ उनकी शिकायत पर कार्रवाई करे। एयर इंडिया शैनन में फंसे यात्रियों को लाने के लिए स्पेशल फ्लाइट चलाएगा एयर इंडिया बुधवार को शैनन के लिए एक स्पेशल फ़्लाइट चलाने की योजना बना रही है, ताकि उन फंसे हुए यात्रियों को दिल्ली लाया जा सके जिनकी फ़्लाइट विमान में तकनीकी खराबी के कारण इस आयरिश शहर की ओर मोड़ दी गई थी। सोमवार को, एयरलाइन का A350 विमान, जो न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रहा था, तकनीकी खराबी के कारण शैनन की ओर मोड़ दिया गया। बाद में, विमान को इस आयरिश शहर में ही रोक दिया गया। मंगलवार को एक अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन बुधवार को एक स्पेशल फ़्लाइट चलाने की योजना बना रही है – जिसकी सबसे ज्यादा संभावना ज़्यूरिख से होने की है – ताकि शैनन में फंसे यात्रियों को दिल्ली तक पहुंचाया जा सके। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 19 मिनट पहले कॉपी लिंक AI Image जम्मू शहर के बाहरी इलाके में जोरियां-अखनूर सड़क पर एक यात्री बस की SUV से टक्कर हो गई, जिसके बाद बस पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 29 अन्य घायल हो गए। यह हादसा कोटगढ़ी इलाके में हुआ। बस जोरियां के सीमावर्ती इलाके से अखनूर जा रही थी और बताया जा रहा है कि वह बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी। बस की एक स्कॉर्पियो गाड़ी से आमने-सामने की टक्कर हो गई। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क से फिसलकर पलट गई। स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि 11 घायल लोगों को सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल अखनूर ले जाया गया, जबकि 18 अन्य को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल जम्मू ले जाया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के नागपुर में पिकअप जीप पलटने से 26 लोग घायल महाराष्ट्र के नागपुर जिले में वर्धा नदी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप जीप पलटने से 26 मजदूर घायल हो गए, जिनमें नौ महिलाएं भी शामिल हैं। ये मजदूर गाड़ी में ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे, और गाड़ी बेलौना गांव की ओर जा रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब मोवाड़ में वर्धा नदी के पास ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद की। हादसे की जानकारी मिलने के बाद, नारखेड़ पुलिस स्टेशन की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को पास के एक अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद, उन्हें आगे के इलाज के लिए नागपुर के GMC&H में रेफर कर दिया गया। तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट आयरलैंड डायवर्ट एयर इंडिया का एक A350 विमान सोमवार को एक तकनीकी खराबी के कारण आयरलैंड के शैनन डायवर्ट कर दिया गया। विमान न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा था। सूत्रों के अनुसार, विमान में लगभग 300 लोग सवार थे। शैनन डायवर्ट किए जाने से पहले यह विमान लगभग छह घंटे तक हवा में रहा। एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट AI102, जो 15 मार्च को न्यूयॉर्क (JFK) से दिल्ली के लिए उड़ान भर रही थी, में एक संभावित तकनीकी खराबी का संदेह होने पर उसे एहतियातन आयरलैंड के शैनन शहर में डायवर्ट कर दिया गया। एयर इंडिया के उच्च सुरक्षा मानकों के अनुरूप, विमान की अभी व्यापक तकनीकी जांच की जा रही है, जिसमें पूरा होने में थोड़ा अतिरिक्त समय लगेगा। एयर इंडिया ने कहा कि उसके एयरपोर्ट पार्टनर, शैनन एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ मिलकर यात्रियों और क्रू को पूरी सहायता देने के लिए काम कर रहे हैं। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को भोजन और जलपान उपलब्ध कराया गया, साथ ही इमिग्रेशन और कस्टम की प्रक्रिया पूरी करने में उनकी मदद के लिए भी व्यवस्था की गई। महाराष्ट्र के दहिसर में डंपर ट्रक की टक्कर से डिलीवरी मैन की मौत सोमवार दोपहर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के दहिसर इलाके में एक 28 साल के डिलीवरी मैन की मौत हो गई। उसकी स्कूटर को पीछे से एक डंपर ट्रक ने टक्कर मार दी थी। अधिकारी ने पीड़ित की पहचान समीर शेख के रूप में की, जो अंधेरी की जूहु गली का रहने वाला था। दहिसर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर में चेक नाके के पास हुई। डंपर ट्रक का ड्राइवर अकबर पठान (43), जो मौके से फरार हो गया था, उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 28 मिनट पहले कॉपी लिंक कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 23 सीटों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही पार्टी अब तक 126 सीटों वाली असम विधानसभा की 65 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने गठबंधन सहयोगियों के लिए 15 सीटें भी छोड़ी हैं और विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व कर रही है, जिसमें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और असम जातीय परिषद शामिल हैं। पार्टी की दूसरी लिस्ट में तीन सीटों को फिर से टिकट दिया गया है। वहीं पूर्व सांसद अब्दुल खालिक को मंडिया सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले 3 मार्च को कांग्रेस ने 42 सीटों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें राज्य अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट सीट से मैदान में उतारा गया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 16 मिनट पहले कॉपी लिंक हरियाणा के अंबाला में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 2 किलो RDX विस्फोटक बरामद हुआ है। STF के डिप्टी सुपरिटेंडेंट अमन कुमार के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर बरारा से अंबाला की ओर विस्फोटक लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद STF ने बरारा–सढौरा रोड पर बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया और सुरक्षा के लिए ट्रैफिक को दूसरी तरफ मोड़ दिया गया। जब तीनों युवक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके बैग से करीब 2 किलो विस्फोटक मिला। शुरुआती जांच में तीनों की पहचान मेरठ (उत्तर प्रदेश), अजमेर (राजस्थान) और अंबाला जिले के कबांसी गांव के रहने वालों के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले एक और नई पार्टी, जयललिता की करीबी शशिकला ने नई पार्टी बनाई तमिलनाडु की पूर्व सीएम पूर्व सीएम जे. जयललिता की करीबी और एआईएडीएमके से निष्कासित नेता वीके शशिकला ने शुक्रवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया पुरच्चि थलैवर मक्कल मुनेत्र कषगम (AIPTMMK) के नाम की घोषणा की। पार्टी का चुनाव चिन्ह नारियल के पेड़ों का बाग रखा गया है। रामनाथपुरम में जयललिता की 78वीं जयंती पर आयोजित सभा में शशिकला ने कहा कि नई द्रविड़ पार्टी गरीबों के लिए काम करेगी और पेरारिग्नर अन्ना, एमजी रामचंद्रन और जयललिता के रास्ते पर चलेगी। पार्टी का झंडा काला, सफेद और लाल रंग का है, जिस पर अन्ना, एमजीआर और जयललिता की तस्वीरें हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा- पब में नाचने से महिला बुरी नहीं हो जाती कर्नाटक हाईकोर्ट ने दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि किसी महिला के पब में डांस करने या भड़काऊ कपड़े पहनने से यह साबित नहीं होता कि वह बुरे चरित्र की है। जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की सिंगल बेंच ने ये टिप्पणी उस याचिका पर सुनवाई के दौरान की, जिसमें एक व्यक्ति ने धारा 498ए के केस को रद्द करने की मांग की है। जज ने पूछा, ‘अगर महिला पब या नाइटक्लब में डांस करती है तो इसमें क्या गलत है?’ केवल लाइफस्टाइल से किसी महिला के चरित्र पर सवाल नहीं उठा सकते। पति के आरोप पत्नी की लाइफस्टाइल को लेकर असहमति से जुड़े थे। इनमें यह दावा भी शामिल था कि वह पब जाती थी और भड़काऊ कपड़े पहनती थी। कोर्ट ने कहा कि ऐसे आरोप 498ए के तहत क्रूरता का स्तर साबित नहीं करते। महुआ को सुप्रीम कोर्ट से राहत, कैश फॉर क्वेरी मामले में फिलहाल कार्रवाई पर रोक सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को कथित कैश-फॉर-क्वेरी मामले में अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के दिसंबर 2025 के आदेश के एक हिस्से पर फिलहाल रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने लोकपाल को निर्देश दिया था कि सीबीआई को मोइत्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी के मुद्दे पर एक महीने के भीतर वह फिर से विचार करे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले में महुआ मोइत्रा, सीबीआई और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इससे पहले 19 दिसंबर 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट ने लोकपाल के 12 नवंबर 2025 के उस आदेश को रद्द कर दिया था, जिसमें सीबीआई को मोइत्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी दी गई थी। मणिपुर- कुकी और नगा समुदाय के बीच तनाव, कुकी संगठनों ने इंफाल-उखरुल रोड बंद किया, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू मणिपुर में एक बार फिर से तनाव बढ़ रहा है। कुकी संगठनों ने इंफाल-उखरुल सड़क मार्ग अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। हालात को देखते हुए नगा समुदाय से जुड़े विधायक लीशियो कीशिंग ने मुख्यमंत्री से दोनों जगहों के बीच किफायती हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग की। इसके बाद परिवहन विभाग ने 14 मार्च से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। शनिवार को दो, रविवार और मंगलवार को एक-एक, 18 मार्च को दो उड़ानें संचालित होंगी। यात्रियों को अधिकतम 7 किलो सामान ले जाने की अनुमति होगी। कक्चिंग थाने के केईराक माखा लेइकाई गांव में देर शाम 51 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कुकी सीएसओ वर्किंग कमेटी, उखरुल ने चेतावनी दी है कि दो कुकी युवकों के हत्यारों की गिरफ्तारी और मृत्युदंड तक शव स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट में केस लिस्टिंग व बेंच आवंटन अब एआई से होगा सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासनिक कामों में एआई की मदद लेने का फैसला लिया है। केस की लिस्टिंग और बेंच आवंटन एआई सॉफ्टवेयर संभालेगा। इससे मानवीय हस्तक्षेप और खामियों को दूर किया जा सकेगा। मौजूदा व्यवस्था में सीजेआई की तरफ से मामले आवंटित किए जाते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 44 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में मछली मंडी के पास बुधवार देर रात को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है और अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। मामले में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… तेलंगाना- कविता की भूख हड़ताल में बेटे आदित्य भी शामिल, वेलुगुमटला के पीड़ितों को घर के लिए जगह देने की मांग तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के कविता वेलुगुमटला के पीड़ितों को घर की जगह देने की मांग को लेकर तीन दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हैं। उनके समर्थन में बुधवार को उनके बेटे आदित्य कलवकुंतला भी हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित पार्टी ऑफिस में प्रदर्शन में शामिल हुए। आदित्य हाल ही में अमेरिका से पढ़ाई पूरी कर भारत लौटे हैं और कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी मां के साथ सक्रिय रूप से नजर आए हैं। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार से मांग की है कि वेलुगुमटला के प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द घर की जगह उपलब्ध कराई जाए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…