Census 2027 Starts Today: Phase 1 House Listing in States

Hindi News National Census 2027 Starts Today: Phase 1 House Listing In States | Live Updates नई दिल्ली9 मिनट पहले कॉपी लिंक जनगणना 2027 का पहला फेज आज (1 अप्रैल) से शुरू होगा। यह 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। पहले फेज में ‘हाउस लिस्टिंग’ यानी मकानों की गिनती होगी। दूसरा फेज ‘जनसंख्या गणना’ फरवरी 2027 में होगा। इसमें लोगों से उनकी जाति पूछी जाएगी। आजादी के बाद पहली बार जाति का डेटा जुटाया जाएगा। इससे पहले 1931 में ऐसा हुआ था। जनगणना में स्थिर रिश्ते में रहने वाले लिव-इन कपल्स को भी शादीशुदा माना जाएगा। ऐसा तब ही होगा जब कपल मानेगा कि उनका रिश्ता लंबा चलने वाला है। जनगणना करने वाले आपसे कुल 33 सवाल पूछेंगे। हम आपको यह भी बताएंगे कि इन 33 सवालों के अलावा और कौन से सवाल आपसे पूछे जा सकते हैं, जिनका जवाब आपको नहीं देना है। अगर मोबाइल में FM है तो माना जाएगा के आपके पास रेडियो है, लेकिन यूट्यूब देखने का मतलब यह नहीं कि आपके पास टीवी है। पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना देश में पहली बार जनगणना पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से होगी। कर्मचारी मोबाइल ऐप के जरिए डेटा सीधे अपने स्मार्टफोन पर कलेक्ट करेंगे। पहले जनगणना के आंकड़े कागज पर दर्ज किए जाते थे और फिर उन्हें डिजिटाइज किया जाता था। इसमें काफी समय लगता था। जनगणना पूरी तरह हाईटेक होगी और मकानों की गिनती में ‘जियो-रेफरेंसिंग’ तकनीक का इस्तेमाल होगा। हर घर की लोकेशन डिजिटल मैप पर दर्ज होगी, ताकि कोई मकान छूटे नहीं और न किसी की दोबारा गिनती हो सके। कर्मचारी अगर ये 3 सवाल पूछें तो जवाब न दें आमदनी: महीने की कमाई या बैंक बैलेंस से जुड़ा कोई भी सवाल। दस्तावेज: आधार, पैन या कोई भी अन्य पहचान पत्र दिखाने का दबाव। बैंक डिटेल: बैंक खाता नंबर या ओटीपी (OTP) जैसे निजी विवरण। पहले 15 दिन पोर्टल पर अपनी जानकारी खुद अपडेट कर सकेंगे दोनों फेज में स्व-गणना (Self Enumeration) की ऑनलाइन सुविधा भी पहली बार दी गई है। सेल्फ-एन्युमरेशन एक वेब पोर्टल के जरिए होगा, जिसमें लोग घर-घर सर्वे से 15 दिन पहले अपनी जानकारी खुद ऑनलाइन भर सकेंगे। पोर्टल पर फॉर्म भरने के लिए 16 भाषाओं दी गई हैं। यह बिल्कुल ऑप्शनल है। जो लोग स्व-गणना नहीं करेंगे, वे पारंपरिक तरीके से सरकारी कर्मचारी के घर आने पर डेटा दे सकते हैं। जिन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भरा है, उनका डेटा वेरिफाई करने के लिए भी सरकारी कर्मचारी उनके घर जाएंगे। मोबाइल में FM तो रेडियो है, लिव-इन में हैं तो शादीशुदा लिव-इन: काफी समय से साथ रह रहे जोड़े को जनगणना में ‘विवाहित युगल’ माना जाएगा। रेडियो-टीवी: मोबाइल में FM है तो ‘रेडियो’ गिना जाएगा। मोबाइल पर यूट्यूब देखना ‘टीवी’ नहीं माना जाएगा, इसके लिए टीवी होना जरूरी। वाहन: कार/जीप की श्रेणी में ट्रैक्टर दर्ज नहीं होगा। ई-रिक्शा/ऑटो कार या बाइक नहीं मानेंगे। पानी: घर में नल हो, फिर भी बोतल या कैन का पानी मंगाते हैं, तो ‘बोटल्ड वाटर’ लिखें। किचन: घर के एक हिस्से में खाना बनाते और सोते हैं, तो ‘रसोई’ नहीं मानेंगे। रसोई तभी दर्ज होगी जब घर में अलग से हो। बैंकिंग सिस्टम जैसी ‘अभेद्य’ सुरक्षा होगी सरकार ने जनगणना के आंकड़ों को ‘अति-संवेदनशील सूचना बुनियादी ढांचा’ (CII) श्रेणी में शामिल किया है। जनगणना का डेटा पूरी तरह गोपनीय और RTI के दायरे से बाहर होगा। किसी सरकारी योजना या कोर्ट में सुबूत के तौर पर इसका उपयोग नहीं किया जा सकेगा। जनगणना डेटा को वही अभेद्य सुरक्षा मिलेगी जो परमाणु ऊर्जा केंद्रों, नेशनल पावर ग्रिड या मिलिट्री नेटवर्क को मिलती है। इसका डेटा नेशनल क्रिटिकल इंफॉर्मेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर की निगरानी में रहेगा। इस घेरेबंदी का मकसद उन चिंताओं को खत्म करना है, जिनमें डेटा लीक से समुदायों को टारगेट करने या विदेशी ताकतों द्वारा आंतरिक नीतियों को प्रभावित करने की आशंका थी। केवल अधिकृत अधिकारी ही बायोमेट्रिक व डिजिटल सिग्नेचर से डेटा देख सकेंगे। डिजास्टर रिकवरी सेंटर होगा। डेटा लीक करने पर ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ की धाराओं में कार्रवाई। मैप पर हर घर ‘डिजी डॉट’ बनेगा, इसके 5 फायदे होंगे 1. आपदा में सटीक राहत- जियो टैगिंग से बना डिजिटल लेआउट मैप बादल फटने, बाढ़ या भूकंप जैसी आपदा के समय उपयोगी साबित होगा। सुदूर हिमालयी क्षेत्र में बसे किसी गांव में बादल फटने जैसी घटना के समय इस मैप से तुरंत पता चल जाएगा कि किस घर में कितने लोग रहते हैं। होटलों में क्षमता के हिसाब से कितने लोग रहे होंगे। इस ब्योरे से बचाव के लिए जरूरी तमाम नौका, हेलिकॉप्टर, फूड पैकेट आदि की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी। 2. परिसीमन में मदद मिलेगी- राजनीतिक सीमाएं जैसे संसदीय या विधानसभा क्षेत्रों का युक्तिसंगत तरीके से निर्धारण करने में भी इससे मदद मिलेगी। जियो टैगिंग से तैयार मैप से यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि क्षेत्र में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र का संतुलित बंटवारा कैसे हो। समुदायों को ऐसे न बांट दिया जाए कि एक मोहल्ला एक क्षेत्र में और दूसरा मोहल्ला किसी अन्य क्षेत्र में शामिल हो जए। घरों के डिजी डॉट से डिलिमिटेशन (परिसीमन) की प्रक्रिया में आसानी होगी। 3. शहरी प्लानिंग में आसानी- शहरों में सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों या पार्कों की प्लानिंग करने में भी यह मैप उपयोगी साबित होगा। अगर किसी जगह के घरों के डिजिटल लेआउट में बच्चों की अधिकता होगी तो पार्क और स्कूल प्राथमिकता से बनाने की योजना तैयार की जा सकेंगी। यदि किसी बस्ती में कच्चे मकानों या खराब घरों की अधिकता दिखेगी तो वहां किसी मेडिकल इमरजेंसी के समय तत्काल मोबाइल राहत वैन भेजी जा सकेंगी। 4. शहरीकरण और पलायन दर का डेटा मिलेगा- इस जनगणना के दस साल बाद होनी वाली जनगणना में डिजिटल मैप के परिवर्तन आसानी से दर्ज किए जा सकेंगे। देश के विभिन्न हिस्सों में शहरीकरण की दर और पलायन के क्षेत्रों की मैपिंग की तुलना सटीक ढंग से की जा सकेगी। 5. मतदाता सूची से डुप्लीकेट नाम हट जाएंगे- आधार की पहचान के साथ जियो टैगिंग मतदाता सूची को सटीक और मजबूत बनाने में सहायक होगी। जब वोटर किसी भौगोलिक स्थान से डिजिटली जुड़ा होगा तो दोहरे पंजीकरण के समय उसके मूल निवास का पता भी सामने आएगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 3 घंटे पहले कॉपी लिंक कमानी ऑडिटोरियम में चल रहे ‘फेस्टिवल ऑफ लेटर्स’ के दूसरे दिन, 24 भारतीय भाषाओं के कुल 24 लेखकों और कवियों को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में अंग्रेजी लेखक और पूर्व राजदूत नवतेज सरना शामिल थे, जिन्हें उनके उपन्यास ‘Crimson Spring’ के लिए यह पुरस्कार मिला; और हिंदी लेखिका ममता कालिया को उनके संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार विजेताओं को एक पेटी दी गई, जिसमें एक उत्कीर्ण तांबे की पट्टिका, एक शॉल और 1 लाख की नकद राशि शामिल थी। आज की बाकी बड़ी खबरें… कुवैत से 20 पार्थिव शरीर देरी के बाद केरल पहुंचे कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 लोगों के पार्थिव शरीर मंगलवार को भारत पहुंचें। हवाई सेवाओं में रुकावट के कारण इनके आने में देरी हुई है। पार्थिव शरीरों को कुवैत एयरवेज की एक खास फ्लाइट से कुवैत से कोलंबो होते हुए कोच्चि के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि इस फ़्लाइट में कोई यात्री सवार नहीं है। मृतक केरल के अलग-अलग हिस्सों से हैं, जिनमें कोझिकोड, अलाप्पुझा और कोट्टायम शामिल हैं; जबकि कुछ शवों को तमिलनाडु में उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण कुवैत में पहले सेवाओं में आई रुकावटों की वजह से शवों को वापस लाने का काम रुका हुआ था। IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे का 21 साल की सेवा में 24वीं बार तबादला महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी तुकाराम मुंडे का तबादला कर दिया। नौकरशाही में अपने 21 साल के करियर में यह उनका 24वां तबादला है। एक ईमानदार सिविल सेवक माने जाने वाले मुंडे उन कई IAS अधिकारियों में से एक थे जिनका सरकार ने तबादला किया है। इनमें अश्विनी भिड़े, विकास चंद्र रस्तोगी और लोकेश चंद्र जैसे अधिकारी शामिल हैं। 2025 में भारत में 65 बार इंटरनेट बंद हुआ, एक्सेस नॉउ और कीपइटऑन एलायंस की रिपोर्ट भारत 2025 में इंटरनेट शटडाउन के मामले में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल रहा, जहां कुल 65 बार इंटरनेट सेवाएं बंद की गईं। एक्सेस नॉउ और कीप इट ऑन अलायंस की रिपोर्ट के मुताबिक, 52 देशों में कुल 313 शटडाउन दर्ज हुए, जो 2024 के 304 मामलों से अधिक हैं। इन बंदियों के पीछे मुख्य कारण संघर्ष, विरोध-प्रदर्शन, चुनाव, राजनीतिक अस्थिरता, साम्प्रदायिक हिंसा नियंत्रण और सूचना पर नियंत्रण रहे। रिपोर्ट में फेसबुक, वाट्सएप और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में तलाशी अभियान शुरू; गोलीबारी की आवाज सुनी गई सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल ज़िले में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत तलाशी लेने के लिए ज़िले के अराहामा इलाके की घेराबंदी कर दी। अधिकारियों ने बताया कि घेराबंदी वाले इलाके के पास गोलीबारी की आवाज़ें सुनी जाने की ख़बर है। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
IMD Weather Update Today MP rajasthan haryana Maharashtra rain himachal jammu kashmir snowfall alert

Hindi News National IMD Weather Update Today MP Rajasthan Haryana Maharashtra Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert भोपाल/लखनऊ/शिमला/जयपुर2 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के पांच राज्यों में अगले तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। उत्तर प्रदेश में बुधवार सुबह बारिश हुई, 40 जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में मथुरा, जालौन और कन्नौज में ओले गिरे। उधर MP में आधे प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बुधवार को इंदौर, उज्जैन-ग्वालियर समेत 29 जिलों में अलर्ट है। 4 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहेगा। उसके बाद 15 अप्रैल से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी। राजस्थान में 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। जिसके चलते बारिश होगी। मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एवलांच (हिमस्खलन) आया और कई रास्ते बंद हो गए हैं। अगले 24 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और एवलांच का अलर्ट जारी किया गया है। देशभर से मौसम की 3 तस्वीरें… हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में बर्फबारी हुई। हरियाणा के हिसार में ओले गिरने के बाद बर्फ दिखाते लोग। यूपी के मथुरा में मंगलवार शाम तेज बारिश के साथ ओले गिरे। अगले 2 दिन मौसम का हाल 2 अप्रैल- पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गुजरात, झारखंड और बिहार में हल्की बारिश की संभावना है। कर्नाटक में बिजली गिरने की आशंका है। 3 अप्रैल- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी और राजस्थान में भी हल्की बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र में बिजली गिरने की आशंका है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 15 अप्रैल से भीषण गर्मी, लू भी चलेगी; पहले हफ्ते आंधी-बारिश 1 से 4 अप्रैल तक आधे प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को इंदौर, उज्जैन-ग्वालियर समेत 29 जिलों में अलर्ट है। एमपी में 15 अप्रैल से भीषण गर्मी पड़ेगी। सबसे ज्यादा ग्वालियर-चंबल का इलाका तपेगा। वहीं इंदौर, भोपाल, उज्जैन और सागर संभाग के शहर भी गर्म रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आंधी-बारिश से होगी अप्रैल की शुरुआत, आज भी अलर्ट; ओलों से फसलें खराब राजस्थान में बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा जिससे बारिश तेज होगी। राजस्थान में मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में ओले गिरे। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: लखनऊ समेत 10 शहरों में बारिश, बिजली गिरी; 40 जिलों में अलर्ट यूपी में बेमौसम बारिश जारी है। बुधवार सुबह लखनऊ-अमेठी समेत 10 शहरों में बारिश हुई। बिजली गिरी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मथुरा, जालौन और कन्नौज में तेज ओले गिरे। बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 2 दिन बाद बारिश-ओले का अलर्ट, 6 जिलों में फसल बर्बाद; तापमान में गिरावट हरियाणा में दो दिन बाद 3 और 4 अप्रैल को एक फिर मौसम बदलेगा। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मंगलवार को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रेवाड़ी, भिवानी और महेंद्रगढ़ में ओले गिरे। जिसकी वजह से गेहूं, सरसों, चना और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, रुद्रप्रयाग में ओले गिरे उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को रुद्रप्रयाग की सोनप्रयाग घाटी में ओले गिरे और केदारघाटी में बारिश हुई। बाकी जगह मौसम साफ रहा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rajasthan Board 12th Result Today

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट आज (31 मार्च) सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। . शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रिजल्ट जारी करेंगे। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। बोर्ड इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हो रहा है। बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया था। ऐसा पहली बार हुआ कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ। पिछले तीन साल से लगातार बढ़ रहा रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की ओर से जारी किया गया 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट लगातार तीन साल से बढ़ रहा है। कोरोना काल में एग्जाम नहीं हुए और रिजल्ट 99 प्रतिशत से भी ज्यादा रहा था। सबसे कम समय में जारी हुआ रिजल्ट इस साल 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं। पहला ऐसा मौका है जब सबसे कम समय में रिजल्ट जारी किया जाएगा। इससे पहले अब तक सबसे कम दिनों में रिजल्ट 2022 में जारी किया था। परीक्षाएं 26 अप्रैल को खत्म हुई और एक जून यानी 35 दिन में रिजल्ट जारी कर दिया गया था। एप पर पब्लिश होगी फोटो, अपने जिले के लिए इन नंबर्स पर करे कॉन्टैक्ट दैनिक भास्कर एप पर 12वीं बोर्ड राजस्थान में 95 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों के फोटो, वीडियो के साथ उनके इंटरव्यू भी पब्लिश होंगे। रिजल्ट के साथ ही बच्चों के इंटरव्यू और एनालिसिस और हर जिले का अपडेट आपको एप पर पढ़ने को मिलेगा। 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स इन नंबर पर जिले के अनुसार अपनी फोटो के साथ नाम, मार्कशीट की फोटो और स्कूल के नाम शेयर करें… — राजस्थान बोर्ड – 10वीं बोर्ड रिजल्ट की यह खबर पढ़िए… 1- राजस्थान में कैसे बढ़ा 10वीं का रिजल्ट:पैटर्न बदलाव और नई शिक्षा का कितना पड़ा असर, जानिए एक्सपर्ट ने बताए कौन से 6 कारण राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का रिजल्ट का प्रतिशत कोरोना काल के बाद हर साल बढ़ रहा है। एक्सपट्र्स ने रिजल्ट बढ़ने के कई कारण बताए। इसका सबसे बड़ा कारण नई शिक्षा नीति और पेपर पैटर्न में बदलाव है। (पढ़ें पूरी खबर…)
IMD Weather Update Today MP rajasthan Maharashtra rain himachal Ladakh snowfall alert

Hindi News National IMD Weather Update Today MP Rajasthan Maharashtra Rain Himachal Ladakh Snowfall Alert भोपाल/जयपुर/शिमला/मुंबई1 दिन पहले कॉपी लिंक वेस्टर्न डिस्टरबेंस ऐक्टिव होने के कारण 30 मार्च से 5 अप्रैल तक कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। सोमवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 16 राज्यों में बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली में मंगवार सुबह धुंध छाई रही। राजस्थान के 6 जिलों में सोमवार शाम बारिश हुई, जिससे तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मध्य प्रदेश के 8 जिलों में ओले गिरे। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर समेत चार जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में बर्फबारी हुई। जबकि शिमला के कुमारसैन में भारी बारिश से स्टोन फ्रूट की फसल को नुकसान पहुंचा। लद्दाख के द्रास में ताजा बर्फबारी से तापमान गिरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के तुलैल इलाके में बड़ा एवलांच हुआ है। बर्फबारी से बांदीपोरा–गुरेज रोड अभी बंद है और बर्फ हटाने का काम जारी है। अगले 24 घंटों में 2400 मीटर से ऊपर एवलांच की चेतावनी है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम, गुरेज और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है। आर्मी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक स्कूल हॉस्टल में फंसे 30 स्टूडेंट्स और चार टीचर्स समेत 34 लोगों को बचाया। ये लोग भारी बारिश की वजह से अचानक पानी का लेवल बढ़ने के बाद फंसे हुए थे। देशभर से मौसम की 4 की तस्वीरें… हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में अटल टनल के पास सोमवार शाम बर्फबारी हुई। महाराष्ट्र के पुणे में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। राजस्थान के कोटा में आंधी के कारण सोलर प्लेट मंदिर की छत पर जाकर गिर गई। हिमाचल प्रदेश के शिमला में सोमवार को बारिश के साथ ओले गिरे। अगले दो दिन मौसम का हाल- 1 अप्रैल- असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की चेतावनी। छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की चेतावनी। तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल में हल्की बारिश की संभावना। 2 अप्रैल- पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना। राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: 8 जिलों में ओले गिरे, आज ग्वालियर समेत 16 जिलों में अलर्ट; 30 से 40kmph की रफ्तार से आंधी चलेगी राज्य के 8 जिलों में सोमवार को ओले गिरे और 20 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश हुई, जबकि कुछ शहरों में गर्मी रही। नर्मदापुरम और खजुराहो में तापमान 40 डिग्री पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में ग्वालियर समेत 16 जिलों में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां 30-40kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम बदला है। 3 अप्रैल तक दो सिस्टम सक्रिय रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: बारिश और ओले की वजह से 6 डिग्री तक तापमान गिरा, आज भी बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 7 जिलों में आज आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। सबसे अधिक 20 मिमी बारिश कोटा में दर्ज की गई। इसके अलावा अलवर के कोटकासिम में 5 मिमी और टपूकड़ा में 3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 40 जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, ललितपुर में तेज बरसात, काशी-मेरठ में बादल छाए ललितपुर में मंगलवार सुबह 4 बजे बारिश हुई। वहीं वाराणसी-मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना, मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के आसार; 5 जिलों में आंधी की चेतावनी पहाड़ी जिलों के कुछ इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। वहीं 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40-50kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, नमी से फसलों को खतरा मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिली है। आज 30-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: दो जिलों में बारिश हुई, आज आंधी के साथ बरसात का अलर्ट; फरीदकोट में 33°C रहा तापमान राज्य के 10 जिलों में आंधी और 22 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। फरीदकोर्ट में सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 21 घंटे पहले कॉपी लिंक सरकार ने मंगलवार को फैज अहमद किदवई के स्थान पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीर विक्रम यादव को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) का महानिदेशक नियुक्त किया है। वहीं, मध्य प्रदेश कैडर के 1996 बैच के आईएएस अधिकारी फैज अहमद किदवई को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। डीजीसीए में किदवई की जगह लेने वाले ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी यादव वर्तमान में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। आज की बाकी बड़ी खबरें… भारतीय वायुसेना को ₹1,950 करोड़ में 2 माउंटेन रडार मिलेंगे रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए ₹1,950 करोड़ का बड़ा सौदा किया है। इसके तहत भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से 2 माउंटेन रडार और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर जुटाएंगे। इन रडारों की तैनाती से पहाड़ी इलाकों में हवाई निगरानी मजबूत होगी, देश की सुरक्षा बढ़ेगी और विदेशी उपकरणों पर निर्भरता कम होगी। यह सौदा इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को भी आगे बढ़ाएगा। इंडिगो ने विलियम वॉल्श को नया CEO बनाया, 10 मार्च को पीटर एलबर्स ने पद से इस्तीफा दिया था देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने विलियम वॉल्श को नया CEO बनाने का ऐलान किया है। वह अभी इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डायरेक्टर जनरल हैं और जुलाई के बाद अगस्त तक इंडिगो जॉइन कर सकते हैं। यह फैसला पिछले CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के कुछ ही हफ्तों बाद लिया गया है। वॉल्श पहले ब्रिटिश एयरवेज और IAG के CEO भी रह चुके हैं। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA ) की ओर से एविएशन नियमों में बदलाव चलते दिसंबर के पहले हफ्ते में इंडिगो में क्रू मेंबर्स की भारी कमी हो गई थी। इसके कारण 1 से 10 दिसंबर के बीच इंडिगो की 5000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुईं थीं। मुंबई के होटल में ब्रिटिश नागरिक का शव मिला, IPL मैचों के लिए BCCI के साथ काम कर रहे थे मुंबई के ट्राइडेंट होटल में IPL मैचों के लिए BCCI के साथ काम कर रहे एक ब्रिटिश नागरिक का शव उनके कमरे में मिला। मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उनकी उम्र 76 साल थी। वे IPL मैच कवरेज के सिलसिले में 24 मार्च से ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे। 29 मार्च को मैच के बाद इयान अपने होटल के कमरे में लौटे थे। अगले दिन, 30 मार्च को जब रिसेप्शन से उनके कमरे में कॉल किया गया, तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी की मदद से दरवाजा खोला गया, तो इयान विलियम्स फर्श पर पड़े मिले। होटल के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। सोनिया गांधी 7 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज, बुखार और इंफेक्शन के कारण भर्ती हुई थीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को 7 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं। उन्हें 24 मार्च की रात सर गंगाराम अस्पताल में बुखार और इन्फेक्शन के कारण भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है। अस्पताल के मुताबिक, उन्हें सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक दवाएं दी गईं। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि इलाज का अच्छा असर हुआ। अब सोनिया की हालत बेहतर है। आगे का इलाज और फॉलो-अप घर पर ही होगा। मुंबई में 69 साल के व्यक्ति को 25 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, ₹1.57 करोड़ मुंबई रिटायर्ड सीनियर अधिकारी (69) को 25 दिन तक डिजिटल अरेस्ट किया गया। साइबर ठगों ने उनसे ₹1.57 करोड़ की ठगी की है। ठगों ने खुद को पुलिस और कोर्ट अधिकारी बताया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। पीड़ित अंधेरी इलाके के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग एनकाउंटर में दो आरोपी गिरफ्तार किए दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात अलग-अलग दो एनकाउंटर में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रोहित कुमार और प्रेम शर्मा के तौर पर हुई। दोनों की तलाश दिल्ली के डाबड़ी इलाके में हुए हत्या और चाकूबाजी की घटना को लेकर जारी थी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपियों को पैरों में गोली लगी है। राज्यसभा में सरकार बोली- टेक्निकल खराबी, मेंटेनेंस में देरी से 2026 में अब तक 99 विमान ग्राउंडेड सरकार ने बताया है कि इस साल 25 मार्च 2026 तक टेक्निकल डिफेक्ट और मेंटेनेंस में देरी की वजह से 99 विमान ग्राउंड किए गए। राज्यसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लिखित जवाब में कहा कि टेक्निकल खराबी या मेंटेनेंस में देरी के कारण 2023 में 356, 2024 में 414, 2025 में 567 और 2026 में 99 विमान ग्राउंड हुए। उन्होंने यह भी कहा कि पायलट की कोई कमी नहीं है। नौसेना को मिला AI कॉम्बैट सिस्टम दुनागिरी, दुश्मन को पहचानकर हमला-बचाव कर सकता है रक्षा पीएसयू जीआरएसई ने नौसेना को एआई आधारित कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम से लैस एडवांस्ड गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘दुनागिरी’ सौंप दिया है। 149 मीटर लंबा और 6,670 टन वजनी यह वॉरशिप आधुनिक हथियारों से लैस है। यह युद्धपोत ब्रह्मोस मिसाइलों और आधुनिक सेंसर्स के जरिए जल, थल और नभ तीनों मोर्चों पर वार करने में सक्षम है। इसके साथ ही नौसेना के बेड़े में सर्वे वेसल ‘संशोधक’ और एंटी-सबमरीन युद्धपोत ‘अग्राय’ को भी शामिल किया गया है, जो समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और डेटा जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मणिपुर: उखरुल में बंद; इंफाल में पुलिस पर हमला, इंस्पेक्टर घायल मणिपुर में राज्य सरकार ने काकचिंग सब डिवीजन के 11 राहत शिविरों को बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं, तंग्खुल टाउन पीपुल्स मूवमेंट ने सोमवार को उखरुल में टोटल शट-डाउन घोषित किया था। हालिया हिंसक घटनाओं के विरोध में आयोजित इस बंद से जनजीवन पूरी तरह बाधित है। दूसरी ओर इंफाल ईस्ट में एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार करने गए पुलिस कर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। एक इंस्पेक्टर घायल हो गया। पुलिस ने हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकेत दिया है। दोनों घटनाओं में आगे की जांच जारी है।
IMD Weather Update Today up MP rain himachal jammu Kashmir snowfall alert

Hindi News National IMD Weather Update Today Up MP Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert नई दिल्ली/श्रीनगर/शिमला1 घंटे पहले कॉपी लिंक हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। लाहौल-स्पीति, कुल्लू के मनाली में बर्फबारी के बाद मौसम बदला नजर आया। वहीं, कश्मीर में भी घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक ऐसा वेस्टर्न डिस्टर्वेंस के कारण हुआ। जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग, पहलगाम, यूसमर्ग, गुरेज, रजदान टॉप और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और बांदीपोरा-गुरेज सड़क को बंद करना पड़ा। इधर हरियाणा-पंजाब के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश हुई। चंडीगढ़ में बारिश हुई। रविवार को दिल्ली में दिन का तापमान 36.2°C रहा। जो सामान्य से 3.6°C ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आंध्र प्रदेश में आज बारिश की संभावना है। साथ ही हीटवेव की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के मौसम में अगले 48 घंटे में गिरावट आने की उम्मीद है। रविवार को राज्य की 78 जगहों पर तापमान 40°C से ज्यादा रहा। बर्फबारी की 2 तस्वीरें… हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में रविवार को बर्बाफरी हुई। सिसू इलाके में पहाड़ों पर बर्फ जमी नजर आई। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मनाली में रविवार को बर्फबारी हुई। अगले दिन के मौसम का हाल 31 मार्च- मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बिजली गिरने की आशंका है। 31 मार्च को बंगाल, सिक्किम और बिहार में आंधी आने की संभावना है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 2 घंटे पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो मध्य प्रदेश के बालाघाट से महाराष्ट्र के इटवारी जा रही एक ट्रेन रविवार को नागपुर के पास पटरी से उतर गई। घटना रात करीब 9.45 बजे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के तहत कलमना और कामठी के बीच हुई, जिसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। बालाघाट-इटवारी मेमू ट्रेन (68715) के पहले कोच के आगे के दो पहिए पटरी से फिसल गए। एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नियंत्रित गति से चल रही थी, जिससे किसी भी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्रेन में सवार यात्री सुरक्षित रहे और रेल यातायात पर भी कोई खास असर नहीं पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने से ठीक पहले उन्हें एक ज़ोरदार धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी थी। यह भी पाया गया कि टक्कर के कारण ट्रेन के एक कोच का पहिया क्षतिग्रस्त हो गया था। घटनास्थल पर मरम्मत और बहाली का काम शुरू हो गया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… समुद्र में गिरने से बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत, ओडिशा के तलसारी में शूटिंग कर रहे थे बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की ओडिशा के तलसारी में शूटिंग के दौरान समुद्र में गिरने से मौत हो गई। समंदर में गिरने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। राहुल 42 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका सरकार और एक बेटा हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 1 घंटे पहले कॉपी लिंक गुजरात के वापी में डूंगरी फालिया के पास बनी मदीना मस्जिद के परिसर में देर रात अचानक आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वापी फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा रात 3.30 बजे हुआ। आज की बाकी बड़ी खबरें… बिना एक्स्ट्रा चार्ज प्लेन की 60% सीटें 20 अप्रैल से मिलेंगी देश की एयरलाइंस 20 अप्रैल से किसी भी उड़ान में कम से कम 60% सीटें बिना कोई अतिरिक्त शुल्क लिए देना शुरू कर देंगी। विमानन नियामक डीजीसीए के मुताबिक, संशोधित हवाई परिवहन सर्कुलर 20 अप्रैल से प्रभावी होगा। अभी 20% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क बुक की जा सकती हैं। बाकी के लिए भुगतान करना पड़ता है। मणिपुर में नगा गुटों में खूनी संघर्ष, प्रतिबंधित संगठन के 4 कैडर ढेर मणिपुर के कम्जोंग जिले के हॉन्गबेई गांव में शनिवार रात प्रतिबंधित नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन (पूर्वी फ्लैंक) के 4 कैडर प्रतिद्वंद्वी गुट के हमले में मारे गए। घटना रात करीब 9 बजे की है, जब संगठन के 6 लोग एक वाहन से जा रहे थे। तभी विरोधी गुट के उग्रवादियों ने वाहन रोककर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार कैडरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो किसी तरह बचकर भाग निकले। यह हमला नगा गुटों के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष का हिस्सा माना जा रहा है। एनएससीएन के अलग-अलग गुट नगालिम यानी एक संयुक्त नगा क्षेत्र की मांग करते हैं। हालांकि नेतृत्व, इलाकाई प्रभुत्व और वसूली को लेकर इनके बीच टकराव जारी रहता है। नागपुर के पास मेमू ट्रेन पटरी से उतरी; बालाघाट से इतवारी जा रही थी, कोई यात्री घायल नहीं मध्य प्रदेश के बालाघाट से महाराष्ट्र के इटवारी जा रही एक ट्रेन रविवार को नागपुर के पास पटरी से उतर गई। घटना रात करीब 9.45 बजे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के तहत कलमना और कामठी के बीच हुई, जिसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। बालाघाट-इटवारी मेमू ट्रेन (68715) के पहले कोच के आगे के दो पहिए पटरी से फिसल गए। एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नियंत्रित गति से चल रही थी, जिससे किसी भी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्रेन में सवार यात्री सुरक्षित रहे और रेल यातायात पर भी कोई खास असर नहीं पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने से ठीक पहले उन्हें एक ज़ोरदार धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी थी। यह भी पाया गया कि टक्कर के कारण ट्रेन के एक कोच का पहिया क्षतिग्रस्त हो गया था। घटनास्थल पर मरम्मत और बहाली का काम शुरू हो गया है। समुद्र में गिरने से बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत, ओडिशा के तलसारी में शूटिंग कर रहे थे बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की ओडिशा के तलसारी में शूटिंग के दौरान समुद्र में गिरने से मौत हो गई। समंदर में गिरने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। राहुल 42 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका सरकार और एक बेटा हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
IMD Weather Update Today up MP rain himachal jammu Kashmir snowfall alert

Hindi News National IMD Weather Update Today Up MP Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून2 घंटे पहले कॉपी लिंक हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में रविवार दोपहर को बर्फबारी हुई। यहां के ऊंचाई वाले इलाकों में इसका असर रहा। राज्य के पहाड़ी वाले जिलों में बर्फबारी का असर रहेगा। हिमाचल के अलावा जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी की संभावना है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की संभावना है। राजस्थान में 31 मार्च तक बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। आज चंडीगढ़ में भी बारिश हुई है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, रायबरेली और अमेठी में शनिवार को ओले गिरे। प्रयागराज और वाराणसी में बारिश हुई। प्रतापगढ़ में आंधी से एक पोल उखड़कर खड़ी कार पर जा गिरा। मध्य प्रदेश में 29 मार्च से आंधी-बारिश का एक मजबूत सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है। इसका असर करीब 3 दिन तक रहेगा। भोपाल, उज्जैन समेत 40 जिलों में अलर्ट है। बिहार के पटना समेत 5 जिलों में शनिवार को आंधी-बारिश हुई। उधर, जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। बांदीपोरा-गुरेज सड़क को फिलहाल बंद कर दिया गया है। देश में बारिश-बर्फबारी की 3 तस्वीरें… हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के पास रविवार को बर्फबारी हुई। जम्मू-कश्मीर में बांदीपुर जिले के गुरेज और तुलैल समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आंधी से पोल उखड़कर कार पर जा गिरा। अगले दो दिन मौसम का हाल 30-31 मार्च- मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बिजली गिरने की आशंका है। 31 मार्च को बंगाल, सिक्किम और बिहार में आंधी आने की संभावना है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान: आज बारिश-ओले गिरने की चेतावनी, बीकानेर में आंधी चली राजस्थान में 31 मार्च तक बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को 4 जिलों में ओले गिरने का भी अलर्ट है। बीकानेर संभाग के इलाकों में शनिवार दोपहर बाद बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चली। कोटा, जयपुर में दिन में तेज धूप रही। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ओले भी गिरेंगे मध्य प्रदेश में रविवार से अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश का दौर रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और टर्फ की वजह से ऐसा होगा। इस दौरान ग्वालियर और चंबल संभाग में ओले भी गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 12 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अररिया में सबसे अधिक 50.4mm बारिश बिहार के 12 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 40-50kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। पिछले 24 घंटे में अररिया के रानीगंज में सबसे ज्यादा 50.4mm बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: आज बारिश-ओले गिरने की संभावना, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हरियाणा में मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरे हरियाणा में 40-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: पहाड़ी जिलों में बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाए उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









