Rail Wheel Factory Recruitment | DRDO & BARC Jobs Today

12 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेल व्हीकल फैक्ट्री में 192 पदों पर भर्ती, DRDO में 35 पेड इंटर्नशिप पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में 105 वैकेंसी की। इसके साथ झारखंड में 355 लेक्चरर की भर्ती निकली है जिसकी लास्ट डेट 12 मार्च तय की गई है। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. रेल व्हीकल फैक्ट्री में 192 भर्ती, फीस 100 रुपए रेल व्हील फ्रैक्ट्री (RWF) में 192 अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की भर्ती निकली है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। ट्रेड वाइज वैकेंसी डिटेल्स : ट्रेड का नाम पदों की संख्या फिटर 85 मैकेनिस्ट 31 मैकेनिक (मोटर व्हीकल) 08 टर्नर 05 सीएनसी प्रोग्रामिंग कम ऑपरेटर (सीओई ग्रुप) 23 इलेक्ट्रीशियन 18 इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 22 कुल 192 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 50% अंकों के साथ 10वीं पास, पद के अनुसार NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 15 साल अधिकतम : 24 साल उम्र की गणना 1 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। एससी/एसटी : अधिकतम 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूटफीस : जनरल : 100 रुपएएससी, एसटी, पीएच, महिला : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर शॉर्टलिस्टिंगडॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम स्टाइपेंड : 10,899 – 12, 261 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट rwf.indianrailways.gov.in से फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड करें। जरूरी जानकारी दर्ज करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अटैच करके इस पते पर भेजें: सीनियर पर्सनल ऑफिसर-II, पर्सनल डिपार्टमेंट रेल व्हीकल फैक्ट्री, येलहंका बैंगलोर ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. DRDO में 35 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन नेवल साइंस एंड टेक्नोलॉजिकल लैबोरेटरी (NSTL), डीआरडीओ (DRDO) ने 35 पेड इंटर्नशिप का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये इंटर्नशिप 6 महीने के लिए होगी। इंटर्नशिप की शुरुआत 1 मई 2026 से की जाएगी। वैकेंसी डिटेल्स : ब्रांच का नाम पदों की संख्या बीई, बीटेक, केमिकल इंजीनियरिंग 3 बीई, बीटेक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग 5 बीई, बीटेक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 4 बीई, बीटेक, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 6 बीई, बीटेक, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग 06 बीई, बीटेक, नेवल आर्किटेक्चर 3 बीई, बीटेक,कंप्यूटर साइंस/आईटी 8 एमएससी, फिजिक्स 2 एमएससी केमेस्ट्री 2 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : बीई, बीटेक (CGPA 7.5) या एमएससी (75% in 1st year) एज लिमिट : अधिकतम 25 साल स्टाइपेंड : 5 हजार रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर इंटरव्यू जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड 10वीं की मार्कशीट 12वीं की मार्कशीट ग्रेजुएशन की मार्कशीट पद के अनुसार जरूरी डिग्री/डिप्लोमा जाति प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज की फोटो मोबाइल नंबर ईमेल आईडी सिग्नेचर और लेफ्ट थंब का निशान ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं। होमपेज पर डीआरडीओ भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म भरकर ई मेल के जरिये इसे डायरेक्टर NSTL लिखकर intern-hrd@gov.in भेजें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफ लिंक 3. भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में 105 पदों पर भर्ती, 37,000 स्टाइपेंड भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) 2026 के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बार्क की ऑफिशियल वेबसाइट barc.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार 10 मार्च से 31 मार्च के बीच फीस जमा कर सकते हैं। JRF-2026 की शुरुआत 17 अगस्त 2026 को होगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एमएससी/इंटीग्रेटेड एमएससी/बीएस-एमएस (डुअल डिग्री)/बीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा UGC-CSIR-NET फेलोशिप, JEST स्कोर, ICMR-JRF टेस्ट, ICAR-JRF टेस्ट, DBT-JRF बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट, फिजिक्स/केमिस्ट्री/लाइफ साइंस/बायोटेक्नोलॉजी में गेट स्कोर/ JGEEBILS का वैलिड स्कोरकार्ड भी होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम 28 साल ओबीसी-एनसीएल : 3 साल की छूट एससी, एसटी : 5 साल की छूट पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट स्टाइपेंड : 37,000 रुपए प्रति माह सीनियर रिसर्च फेलोशिप (SRF) : 42,000 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : शॉर्टलिस्टिंग इंटरव्यू इंटरव्यू का सिलेबस : फिजिक्स केमेस्ट्री लाइफ साइंस रिसर्च एप्टीट्यूड पर आधारित ऐसे करें आवेदन : बार्क की ऑफिशियल वेबसाइट barcocesexam.in पर जाएं। यहां Career- Vacancy सेक्शन में जूनियर रिसर्च फेलोशिप से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। OCES-2026 या DGFS-2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं। लॉगिन करके फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। आवेदन फॉर्म भरकर सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. झारखंड में 355 लेक्चरर की भर्ती, लास्ट डेट 12 मार्च झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत सरकारी पॉलिटेक्निक और सरकारी महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में 355 लेक्चरर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये 349 नियमित पद और 6 पद बैकलॉग हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 14 मार्च तय की गई है। उम्मीदवार 25 मार्च तक हार्डकॉपी जमा कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या अनारक्षित 152 एसटी 90 एससी 33 बीसी वन 29 बीसी टू 18 आर्थिक रूप से कमजोर 27 कुल पदों की संख्या 349 सब्जेक्ट वाइस एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी : संबंधित विषय में फर्स्ट डिवीजन के साथ बीई/बीटेक/बीएस की डिग्री। सिलेक्शन के समय फर्स्ट डिवीजन में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। साइंस एंड हयूमैनिटीज : संबंधित विषय में फर्स्ट डिवीजन के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री। UGC या CSIR द्वारा आयोजित NET एग्जाम पास की हो। UGC द्वारा मान्यता प्राप्त समान परीक्षा जैसे SLET/SET पास होना जरूरी है। एज लिमिट : अधिकतम 65 साल क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल : 40%. ओबीसी : 36.5%. ईबीसी : 34% एससी, एसटी, महिला : 32% सैलरी : 56,100 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी दिया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस : एकेडमिक मार्क्स इंटरव्यू के बेसिस पर एग्जाम पैटर्न : एकेडमिक रिकॉर्ड एंड अचीवमेंट : 80 मार्क्स इंटरव्यू : 20 मार्क्स एग्जाम टाइप : ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या : 100 एग्जाम ड्यूरेशन : 2 घंटे ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं। “New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। लॉग इन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। सभी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें। फीस
NBCC India Ltd 59 Govt Jobs Today

10 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 265 पदों पर निकली भर्ती की। NBCC इंडिया लिमिटेड में 59 वैकेंसी की। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में फैकल्टी की 35 ओपनिंग्स की। साथ ही उप्र में 560 पदों पर भर्ती, आवेदन 9 मार्च से शुरू होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, इटारसी में 265 पदों पर निकली भर्ती इटारसी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 265 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसका कॉन्ट्रैक्ट 1 से 4 साल तक के लिए हो सकता है। कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या सामान्य 108 ओबीसी 39 एससी 39 एसटी 53 ईडब्ल्यूएस 26 एक्स सर्विसमैन (हॉरिजोन्टल): 26 26 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : NCTVT या NCVET द्वारा मान्यता प्राप्त नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राइमरी ट्रेड के लिए अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट जरूरी IMCP, MMCP, LACP, PPO, फिटर जनरल, मशीनिस्ट, टर्नर, शीट मेटल वर्कर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, बॉइलर अटेंडेंट, मैकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनिंग मैकेनिक भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी, एसटी : 5 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर सैलरी : 19,900 रुपए प्रतिमाह इसके अलावा डीए भी मिलेगा। ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ddpdoo.gov.in पर जाएं। फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। लिफाफे पर एप्लिकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ टेन्योर बेस्ड सीपीडब्ल्यू पर्सनल ऑन कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर लिखकर इस पते पर भेजें : द चीफ जनरल मैनेजर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, इटारसी जिला : नर्मदापुरम मप्र, पिन – 461122 ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. NBCC इंडिया लिमिटेड में 59 पदों पर निकली भर्ती एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव, मैनेजर और अन्य प्रोफेशनल पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से 59 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार एनबीसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.nbccindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : जीएम (इंजीनियरिंग) : सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री, PMC/EPC/रियल एस्टेट या इंफ्रास्ट्रक्चर में कम से कम 15 साल का अनुभव। मैनेजर (आर्किटेक्चर) : आर्किटेक्चर में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री, प्लानिंग और डिजाइनिंग के क्षेत्र में 6 साल का अनुभव। डिप्टी मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी) : कानून से जुड़े कामों में कम से कम 3 साल का अनुभव। असिस्टेंट मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) : जनसंचार, पत्रकारिता या जनसंपर्क में कम से कम 60% अंकों के साथ पीजी डिग्री या डिप्लोमा, कॉर्पोरेट इमेजिंग और मीडिया मैनेजमेंट में 2 साल का अनुभव। सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव (सिविल) : सिविल इंजीनियरिंग में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री, MC/EPC/रियल एस्टेट या इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव। जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) : संबंधित इंजीनियरिंग में कम से कम 60% अंकों के साथ 3 साल का रेगूलर डिप्लोमा। एज लिमिट : पद के अनुसार, अधिकतम 28 – 54 साल तक सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम पर्सनल इंटरव्यू स्किल टेस्ट सैलरी : जनरल मैनेजर (इंजीनियरिंग) : 90,000 – 2,40,000 रुपए प्रति माह मैनेजर : 60,000 – 1,80,000 रुपए प्रति माह असिस्टेंट मैनेजर : 40,000 – 1,40,000 रुपए प्रति माह जूनियर इंजीनियर : 27,270 रुपए प्रति माह इसके अलावा अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। फीस: जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, विभागीय उम्मीदवार: नि:शुल्क एग्जाम पैटर्न : जारी नहीं ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.nbccindia.in पर जाएं। होम पेज पर जाकर ह्यूमन रिर्सोसेस के अंतर्गत करिअर टैब पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 3. सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में फैकल्टी की 35 वैकेंसी साउथ बिहार के केंद्रीय विश्वविद्यालय में अलग-अलग विभागों के लिए प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.cusb.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड डेवलपमेंट, स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स, स्टेटिस्टिक्स एंड कंप्यूटर साइंस, स्कूल ऑफ सोशल साइंस, ह्यूमन साइंस, स्कूल ऑफ एजुकेशन में फैकल्टी के पदों पर भर्ती होगी। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या प्रोफेसर 5 एसोसिएट प्रोफेसर 8 असिस्टेंट प्रोफेसर 22 कुल पदों की संख्या 35 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : प्रोफेसर: अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड के साथ संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री,न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री। साथ में 10 रिसर्च पब्लिश हुए हों। न्यूनतम 10 साल का टीचिंग/रिसर्च अनुभव। एसोसिएट प्रोफेसर: पीएचडी के साथ मास्टर्स की डिग्री और कम से कम 8 साल का रिसर्च या टीचिंग अनुभव। कम से कम 7 रिसर्च पब्लिश हुए हों, जिनमें 75 का रिसर्च स्कोर होना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर: संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री। साथ में NET एग्जाम पास की हो। पीएचडी होल्डर्स को NET क्वालिफाई करने की जरूरत नहीं होगी। एज लिमिट : जारी नहीं फीस : सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 2000 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : नि:शुल्क सैलरी : प्रोफेसर : 1,44,200-2,18,200 रुपए प्रतिमाह एसोसिएट प्रोफेसर : 1,31,400 – 2,17,100 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट प्रोफेसर : 57,700-1,82,400 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर शॉर्टिलिस्टिंग इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूरी डॉक्यूमेंट्स : शैक्षणिक प्रमाण पत्र NET/SET/SELT प्रमाण पत्र अनुभव प्रमाण पत्र पहचान पत्र जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) पासपोर्ट साइज फोटो सिग्नेचर ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.cusb.ac.in पर जाएं। करियर सेक्शन में अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित बॉक्स में Click here to Apply लिंक पर क्लिक करें। अगले पेज पर आपको जिस पद के लिए आवेदन करना है, उस पर क्लिक करें। मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. उप्र में 560 पदों पर भर्ती, आवेदन 9 मार्च से शुरू उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस
Mamata Banerjee Protest | WB Budget Schemes Implemented Today

कोलकाता15 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं। ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन (SIR) में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के विरोध में 6 मार्च दोपहर 2 बजे से कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो चैनल पर धरना शुरू किया है। ममता बनर्जी ने समर्थकों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पोस्ट SIR में वोटर लिस्ट से वोटर्स के नाम हटाना हटाना बंगाल को बांटने के इरादे से किया गया है। हमने बजट में दो योजनाओं की घोषणा की थी। एक है ‘बंगालर युवा साथी’ और दूसरी है ‘भूमिहीन खेत मजदूर’। दोनों योजनाएं अप्रैल से शुरू होनी थीं, लेकिन हमने इन्हें आज से शुरू करने का फैसला किया है। वे बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हमारा राज्य कई योजनाएं लाने में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा LPG की कीमतें फिर से बढ़ा दी गई हैं। अब आपको 21 दिन पहले गैस बुक करानी होगी, तो अगर आपके घर में LPG खत्म हो जाए तो आप 21 दिन क्या करेंगे? खाएंगे क्या? क्या आप घर पर खाना मंगवाएंगे? यहां तक कि केरोसिन का कोटा भी कम कर दिया गया है। आप हर दिन चीजों की कीमतें बढ़ा रहे हैं। क्या इसीलिए आप वोट रद्द करवाना चाहते हैं? बंगाल को तोड़ने के लिए? दूसरे शायद आपसे डरते हों, लेकिन हम नहीं। हम आपका पर्दाफाश करेंगे।” धरना स्थल पर ममता के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हैं। पार्टी समर्थक सुबह से ही पहुंच रहे हैं। धरना स्थल की 3 तस्वीरें… धरना मंच पर ममता के साथ टीएमसी नेता मौजूद हैं। मंच पर मौजूद टीएमसी नेता और ममता बनर्जी। धरने में पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। SIR के बाद 63.66 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए 28 फरवरी को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में SIR प्रक्रिया शुरू होने के बाद से करीब 63.66 लाख नाम यानी कुल मतदाताओं के लगभग 8.3% नाम सूची से हटाए गए हैं। इसके बाद राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.66 करोड़ से घटकर करीब 7.04 करोड़ रह गई है। इसके अलावा 60.06 लाख से अधिक मतदाताओं को ‘अंडर एडजुडिकेशन’ श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब है कि उनकी पात्रता आने वाले हफ्तों में कानूनी जांच के बाद तय की जाएगी। इससे कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। —————————————- ये खबर भी पढ़ें: बंगाल SIR- फाइनल लिस्ट में 7.04 करोड़ से ज्यादा वोटर, अब तक 11 राज्यों-UT की अंतिम मतदाता सूची जारी पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट (28 फरवरी) पब्लिश हो गई। इसमें वोटर 7.66 करोड़ से घटकर 7,04,59,284 रह गए हैं। यानी SIR से अब तक 63.66 लाख नाम हटे हैं, जो कुल मतदाताओं का 8.3% है। दिसंबर में जारी मसौदा सूची में 58 लाख से अधिक नाम हटे थे। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 4 मिनट पहले कॉपी लिंक राज्य में आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, असम सरकार ने सोमवार को पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन में बड़ा फेरबदल किया, जिसके चलते 17 IPS और APS अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग की गई। आज की बाकी बड़ी खबरें… हाथरस में एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर, 6 की मौत यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया। बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि कार दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Gold Price Today; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (28 February 2026)

Hindi News Business Gold Price Today; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (28 February 2026) | Gold Silver Rate Today नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। सोना 4 हजार रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 20 फरवरी, शुक्रवार को 1,55 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी 2.50 लाख किलो से बढ़कर 2.67 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 17 हजार रुपए बढ़ी है। सोना इस साल ₹26,000 और चांदी ₹36,000 महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 25,902 रुपए और चांदी 36,280 रुपए महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। सोने-चांदी के दाम बढ़ने के 3 मुख्य कारण दुनिया में टेंशन: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान झगड़ा और रूस-यूक्रेन वार्ता फेल होने से असुरक्षा का माहौल है। लोग गोल्ड में पैसा लगा रहे हैं। फेड रेट कट की उम्मीद: अमेरिकी फेड से इस साल ब्याज दरें घटाने के संकेत दिए हैं। दरें कम होने पर गोल्ड जैसी चीजों की डिमांड बढ़ जाती है। सस्ते में खरीदारी: पिछले दिनों दोनों मेटल्स में बड़ी गिरावट के बाद दाम आकर्षक हो गए। निवेशक और ज्वेलर्स ने सस्ते में खरीदना शुरू कर दिया। 1.80 लाख तक जा सकता है सोना इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS के अनुसार सोने की मांग में तेजी बनी हुई है। 2025 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा था। अब अनुमान है कि 2026 में यह खरीदारी बढ़कर 950 टन तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही, गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश भी बढ़कर 825 टन होने की उम्मीद है। UBS को पूरा भरोसा है कि 2026 में सोने की कीमतें और ऊपर जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, साल के बीच तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर को छू सकता है। अगर रुपए के हिसाब से बात करें तो सोने का भाव 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
West Bengal Voter List Final Publish Today

कोलकाता44 मिनट पहले कॉपी लिंक AI Generated पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट आज पब्लिश होगी। राज्य में 27 अक्टूबर 2025 से SIR की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले 16 दिसंबर को राज्य की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी। इसमें से बंगाल में 58 लाख 20 हजार 898 वोटरों के नाम हटाने के लिए चिह्नित किए गए थे। बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट इससे पहले 14 फरवरी को पब्लिश की जानी थी। लेकिन कार्य पूरा ना होने के कारण इसे पहले 21 फरवरी और फिर 28 फरवरी किया गया। इससे पहले 8 राज्यों की लिस्ट आई 23 फरवरी- तमिलनाडु में कुल 5.67 करोड़ वोटर के नाम हैं। इस प्रोसेस में करीब 74 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 21 फरवरी- मध्य प्रदेश में कुल 5,39,81,065 वोटर के नाम दर्ज हैं। इस प्रक्रिया में राज्य में 34,25,078 वोटर के नाम कट चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में 5,15,19,929 वोटर के नाम हैं। राज्य में 31,36,286 वोटर के नाम कट गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में कुल 1,87,30,914 वोटर दर्ज हैं। ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले फाइनल लिस्ट में 2,34,994 नए वोटर बढ़े हैं। पूरी खबर पढ़ें… केरल में कुल 2,69,53,644 वोटर्स हैं, जबकि पिछले साल अक्टूबर में SIR शुरू होने से पहले 2,78,50,855 वोटर्स थे। 17 फरवरी- गुजरात की फाइनल वोटर लिस्ट के बाद राज्य में कुल 4,40,30,725 वोटर दर्ज हैं। 14 फरवरी- केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 9,44,211 मतदाता और लक्षद्वीप में कुल 57,607 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। 10 फरवरी: असम में फाइनल लिस्ट पब्लिश EC ने असम में हुए स्पेशल रिवीजन (SR) 2026 के तहत फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी। EC के मुताबिक, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तुलना में 2.43 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। अब राज्य में कुल 2,49,58,139 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या 2,52,01,624 थी। स्पेशल रिवीजन प्रक्रिया के बाद लिस्ट में 2,43,485 नाम हटाए गए हैं। अब फाइनल लिस्ट में 1,24,82,213 पुरुष, 1,24,75,583 महिलाएं और 343 थर्ड-जेंडर शामिल हैं। SIR के बारे में जानें… यह चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है। इसमें वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। इसमें 18 साल से ज्यादा के नए वोटर्स को जोड़ा जाता है। ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है। जो शिफ्ट हो चुके हैं उनके नाम हटाए जाते हैं। वोटर लिस्ट में नाम, पते में हुई गलतियों को भी ठीक किया जाता है। BLO घर-घर जाकर खुद फॉर्म भरवाते हैं। 1951 से लेकर 2004 तक का SIR हो गया है, लेकिन पिछले 21 साल से बाकी है। इस लंबे दौर में मतदाता सूची में कई परिवर्तन जरूरी हैं। जैसे लोगों का माइग्रेशन, दो जगह वोटर लिस्ट में नाम होना। डेथ के बाद भी नाम रहना। विदेशी नागरिकों का नाम सूची में आ जाने पर हटाना। कोई भी योग्य वोटर लिस्ट में न छूटे और कोई भी अयोग्य मतदाता सूची में शामिल न हो। पहले फेज में बिहार में हुआ। फाइनल लिस्ट में 7.42 करोड़ वोटर्स हैं। ————- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली-कर्नाटक समेत 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की घोषणा, EC बोला- अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होगी चुनाव आयोग ने 19 फरवरी को देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के सचिव पवन दीवान ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) को लेटर लिखकर SIR से जुड़ी तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है। चुनाव आयोग ने लेटर में बताया कि दिल्ली, कर्नाटक सहित शेष 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
West Bengal Voter List Final Publish Today

कोलकाता2 घंटे पहले कॉपी लिंक AI Generated पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट आज पब्लिश होगी। राज्य में 27 अक्टूबर 2025 से SIR की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले 16 दिसंबर को राज्य की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी। इसमें से बंगाल में 58 लाख 20 हजार 898 वोटरों के नाम हटाने के लिए चिह्नित किए गए थे। बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट इससे पहले 14 फरवरी को पब्लिश की जानी थी। लेकिन कार्य पूरा ना होने के कारण इसे पहले 21 फरवरी और फिर 28 फरवरी किया गया। इससे पहले 8 राज्यों की लिस्ट आई 23 फरवरी- तमिलनाडु में कुल 5.67 करोड़ वोटर के नाम हैं। इस प्रोसेस में करीब 74 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 21 फरवरी- मध्य प्रदेश में कुल 5,39,81,065 वोटर के नाम दर्ज हैं। इस प्रक्रिया में राज्य में 34,25,078 वोटर के नाम कट चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में 5,15,19,929 वोटर के नाम हैं। राज्य में 31,36,286 वोटर के नाम कट गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में कुल 1,87,30,914 वोटर दर्ज हैं। ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले फाइनल लिस्ट में 2,34,994 नए वोटर बढ़े हैं। पूरी खबर पढ़ें… केरल में कुल 2,69,53,644 वोटर्स हैं, जबकि पिछले साल अक्टूबर में SIR शुरू होने से पहले 2,78,50,855 वोटर्स थे। 17 फरवरी- गुजरात की फाइनल वोटर लिस्ट के बाद राज्य में कुल 4,40,30,725 वोटर दर्ज हैं। 14 फरवरी- केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 9,44,211 मतदाता और लक्षद्वीप में कुल 57,607 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। 10 फरवरी: असम में फाइनल लिस्ट पब्लिश EC ने असम में हुए स्पेशल रिवीजन (SR) 2026 के तहत फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी। EC के मुताबिक, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तुलना में 2.43 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। अब राज्य में कुल 2,49,58,139 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या 2,52,01,624 थी। स्पेशल रिवीजन प्रक्रिया के बाद लिस्ट में 2,43,485 नाम हटाए गए हैं। अब फाइनल लिस्ट में 1,24,82,213 पुरुष, 1,24,75,583 महिलाएं और 343 थर्ड-जेंडर शामिल हैं। SIR के बारे में जानें… यह चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है। इसमें वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। इसमें 18 साल से ज्यादा के नए वोटर्स को जोड़ा जाता है। ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है। जो शिफ्ट हो चुके हैं उनके नाम हटाए जाते हैं। वोटर लिस्ट में नाम, पते में हुई गलतियों को भी ठीक किया जाता है। BLO घर-घर जाकर खुद फॉर्म भरवाते हैं। 1951 से लेकर 2004 तक का SIR हो गया है, लेकिन पिछले 21 साल से बाकी है। इस लंबे दौर में मतदाता सूची में कई परिवर्तन जरूरी हैं। जैसे लोगों का माइग्रेशन, दो जगह वोटर लिस्ट में नाम होना। डेथ के बाद भी नाम रहना। विदेशी नागरिकों का नाम सूची में आ जाने पर हटाना। कोई भी योग्य वोटर लिस्ट में न छूटे और कोई भी अयोग्य मतदाता सूची में शामिल न हो। पहले फेज में बिहार में हुआ। फाइनल लिस्ट में 7.42 करोड़ वोटर्स हैं। ————- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली-कर्नाटक समेत 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की घोषणा, EC बोला- अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होगी चुनाव आयोग ने 19 फरवरी को देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के सचिव पवन दीवान ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) को लेटर लिखकर SIR से जुड़ी तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है। चुनाव आयोग ने लेटर में बताया कि दिल्ली, कर्नाटक सहित शेष 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 17 मिनट पहले कॉपी लिंक सरकार ने शेल्फ-लाइफ की चिंताओं का हवाला देते हुए PM गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चावल फोर्टिफिकेशन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। सरकार ने सप्लाई इसलिए रोकी है क्योंकि उसके स्टोरेज टाइम और गुणवत्ता को लेकर चिंताएं सामने आई हैं। अब इसकी समीक्षा की जा रही है। फोर्टिफाइड चावल वह चावल है जिसमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व मिलाए जाते हैं। इसका उद्देश्य कुपोषण और एनीमिया कम करना था, खासकर गरीब और ग्रामीण आबादी में। फोर्टिफाइड चावल में मिलाए गए पोषक तत्व समय के साथ खराब हो सकते हैं। अगर यह लंबे समय तक गोदामों में रखा रहे तो इसकी पोषण गुणवत्ता घट सकती है। साथ ही स्वाद और रंग में बदलाव आ सकता है। आज की बाकी बड़ी खबरें… शिलॉन्ग के असम रेजिमेंट सेंटर में दो अग्निवीरों की मौत, दावा- संदिग्ध मेनिंगोकोकल संक्रमण था मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में असम रेजिमेंट सेंटर (एआरसी) में दो अग्निवीर ट्रेनी की संदिग्ध मेनिंगोकोकल बैक्टीरियल संक्रमण से मौत हो गई। जबकि 28 अन्य ट्रेनी युवाओं को मिलिट्री हॉस्पिटल में निगरानी में रखा गया है। पहली मौत पिछले सप्ताह हुई, जबकि दूसरी सोमवार (23 फरवरी) को। दोनों ट्रेनी शिलॉन्ग के हैप्पी वैली स्थित एआरसी में ट्रेनिंग ले रहे थे। तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, गर्दन में अकड़न और त्वचा पर रैशेज दिखने के बाद उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ा कि इलाज से पहले ही दोनों की मौत हो गई। आर्मी ने तुरंत कंटेनमेंट शुरू किया है। स्थिति गंभीर होती देख मेघालय सरकार ने शुक्रवार को एडवायजरी जारी कर पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Gold Price Today; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (27 February 2026)

Hindi News Business Gold Price Today; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (27 February 2026) | Gold Silver Rate Today नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक सोना-चांदी के दाम में आज 27 फरवरी को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,075 रुपए बढ़कर ₹1.59 लाख पहुंच गया। वहीं, एक किलो चांदी 6,033 रुपए बढ़कर ₹2.66 लाख पर पहुंच गई है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 25,892 रुपए और चांदी 37,480 रुपए महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: सोना एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में ईंधन और भारी सुरक्षा का खर्च आता है। आयात केंद्रों से दूरी बढ़ने पर ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ जाती है, जिससे स्थानीय दाम बढ़ जाते हैं। खरीदारी की मात्रा : दक्षिण भारत जैसे इलाकों में खपत ज्यादा (करीब 40%) होने के कारण ज्वेलर्स भारी मात्रा में सोना खरीदते हैं। बल्क खरीदारी पर मिलने वाली छूट का फायदा ग्राहकों को कम दाम के रूप में मिलता है। लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: हर राज्य और शहर के अपने ज्वेलरी एसोसिएशन (जैसे तमिलनाडु में मद्रास ज्वेलर्स एसोसिएशन) होते हैं। ये संगठन स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर अपने इलाके के लिए सोने का रेट तय करते हैं। पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स ने अपना स्टॉक किस रेट पर खरीदा है, यह भी मायने रखता है। जिन ज्वेलर्स के पास पुराने और सस्ते रेट पर खरीदा हुआ स्टॉक होता है, वे ग्राहकों से कम कीमत वसूल सकते हैं। सोने-चांदी के दाम बढ़ने के 4 मुख्य कारण MCX-NSE की राहत: आज से गोल्ड-सिल्वर फ्यूचर्स पर एक्स्ट्रा मार्जिन हटा दिया गया है। ट्रेडिंग सस्ती होने से निवेशकों की खरीदारी बढ़ गई है। दुनिया में टेंशन: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान झगड़ा और रूस-यूक्रेन वार्ता फेल होने से असुरक्षा का माहौल है। लोग गोल्ड में पैसा लगा रहे हैं। फेड रेट कट की उम्मीद: अमेरिकी फेड से इस साल ब्याज दरें घटाने के संकेत दिए हैं। दरें कम होने पर गोल्ड जैसी चीजों की डिमांड बढ़ जाती है। सस्ते में खरीदारी: पिछले दिनों दोनों मेटल्स में बड़ी गिरावट के बाद दाम आकर्षक हो गए। निवेशक और ज्वेलर्स ने सस्ते में खरीदना शुरू कर दिया। 1.80 लाख तक जा सकता है सोना इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS के अनुसार सोने की मांग में तेजी बनी हुई है। 2025 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा था। अब अनुमान है कि 2026 में यह खरीदारी बढ़कर 950 टन तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही, गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश भी बढ़कर 825 टन होने की उम्मीद है। UBS को पूरा भरोसा है कि 2026 में सोने की कीमतें और ऊपर जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, साल के बीच तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर को छू सकता है। अगर रुपए के हिसाब से बात करें तो सोने का भाव 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IMD Weather Update Today MP rain Rajasthan UP Uttarakhand himachal jammu Kashmir snowfall

Hindi News National IMD Weather Update Today MP Rain Rajasthan UP Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir Snowfall नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ6 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान के जयपुर में सुबह से धूप तेज होने लगी है। इससे गर्मी का एहसास होने लगा है। देश के कई राज्यों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। गुरुवार को हरियाणा के भिवानी, नूंह सहित 5 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में तेज धूप और शुष्क मौसम का असर है। 26 फरवरी 2026 को कई इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 36°C से ऊपर चला गया है। बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 36.3°C दर्ज किया गया, जबकि जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर में भी सामान्य से ज्यादा गर्मी महसूस हुई। मध्य प्रदेश में सुहावना और धूप वाला मौसम है, जहां दिन का तापमान आमतौर पर 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है। कल भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख शहरों में तापमान 29 से 30 डिग्री के आसपास रहा, जबकि बुरहानपुर जैसे दक्षिणी क्षेत्रों में पारा 32 डिग्री तक पहुंच गया। इधर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति है। उत्तराखंड के 6 शहरों में बुधवार को तापमान -10°C से नीचे रहा। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ में आज से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में आज से अगले 4 दिनों तक बर्फबारी की संभावना है। अगले 2 दिन मौसम का हाल 28 फरवरी- पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ गरज-चमक की संभावना है। केरल और माहे में बिजली के साथ गरज-चमक का अलर्ट है। पंजाब के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। 1 मार्च- कोई अलर्ट नहीं। 2 से 4 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की संभावना है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









