IMD Weather Update Today MP rain Rajasthan UP Uttarakhand himachal jammu Kashmir snowfall

Hindi News National IMD Weather Update Today MP Rain Rajasthan UP Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir Snowfall नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ2 घंटे पहले कॉपी लिंक राजस्थान के जयपुर में सुबह से धूप तेज होने लगी है। इससे गर्मी का एहसास होने लगा है। देश के कई राज्यों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। गुरुवार को हरियाणा के भिवानी, नूंह सहित 5 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में तेज धूप और शुष्क मौसम का असर है। 26 फरवरी 2026 को कई इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 36°C से ऊपर चला गया है। बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 36.3°C दर्ज किया गया, जबकि जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर में भी सामान्य से ज्यादा गर्मी महसूस हुई। मध्य प्रदेश में सुहावना और धूप वाला मौसम है, जहां दिन का तापमान आमतौर पर 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है। कल भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख शहरों में तापमान 29 से 30 डिग्री के आसपास रहा, जबकि बुरहानपुर जैसे दक्षिणी क्षेत्रों में पारा 32 डिग्री तक पहुंच गया। इधर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति है। उत्तराखंड के 6 शहरों में बुधवार को तापमान -10°C से नीचे रहा। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ में आज से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में आज से अगले 4 दिनों तक बर्फबारी की संभावना है। अगले 2 दिन मौसम का हाल 28 फरवरी- पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ गरज-चमक की संभावना है। केरल और माहे में बिजली के साथ गरज-चमक का अलर्ट है। पंजाब के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। 1 मार्च- कोई अलर्ट नहीं। 2 से 4 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की संभावना है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 31 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल के ऐतिहासिक दो दिन के स्टेट विज़िट के बाद शुक्रवार रात 1 बजे भारत लौट आए। यह नौ साल में उनका पहला विजिट था। इस दौरान दोनों देशों ने अपने आपसी रिश्तों को एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया। इस विज़िट के आखिर में इनोवेशन, कल्चरल एक्सचेंज, मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, इकोनॉमिक कोऑपरेशन, डिप्लोमेसी और सिक्योरिटी समेत अलग-अलग सेक्टर में 27 MoU और एग्रीमेंट पर साइन हुए। PM मोदी ने यह भी अनाउंस किया कि भारत और इजराइल जल्द ही एक-दूसरे के लिए फायदेमंद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को फाइनल करेंगे। आज की बाकी बड़ी खबरें… शर्टलेस प्रदर्शन- यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में भेजा एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार 3 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली की एक कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता ने दिल्ली पुलिस की मांग पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया और आरोपियों को 1 मार्च को दोबारा पेश करने को कहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 6 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल के ऐतिहासिक दो दिन के स्टेट विज़िट के बाद शुक्रवार रात 1 बजे भारत लौट आए। यह नौ साल में उनका पहला विजिट था। इस दौरान दोनों देशों ने अपने आपसी रिश्तों को एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया। इस विज़िट के आखिर में इनोवेशन, कल्चरल एक्सचेंज, मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, इकोनॉमिक कोऑपरेशन, डिप्लोमेसी और सिक्योरिटी समेत अलग-अलग सेक्टर में 27 MoU और एग्रीमेंट पर साइन हुए। PM मोदी ने यह भी अनाउंस किया कि भारत और इजराइल जल्द ही एक-दूसरे के लिए फायदेमंद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को फाइनल करेंगे। आज की बाकी बड़ी खबरें… शर्टलेस प्रदर्शन- यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में भेजा एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार 3 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली की एक कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता ने दिल्ली पुलिस की मांग पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया और आरोपियों को 1 मार्च को दोबारा पेश करने को कहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Gold ₹1.59 Lakh10g, Silver ₹2.66 Lakhkg Today

Hindi News Business Gold ₹1.59 Lakh10g, Silver ₹2.66 Lakhkg Today | Gold Silver Price Hike नई दिल्ली9 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी के दाम में आज यानी 26 फरवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 35 रुपए बढ़कर 1,59,043 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,59,008 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 233 रुपए बढ़कर 2,65,650 रुपए पर पहुंच गई है। कल इसकी कीमत 2,65,417 रुपए किलो थी। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम) 24 ₹1,59,043 22 ₹1,45,683 18 ₹1,19,282 14 ₹93,040 देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत शहर 10 ग्राम 24 कैरेट दिल्ली ₹1,61,830 मुंबई ₹1,61,680 कोलकाता ₹1,61,680 चेन्नई ₹1,62,770 जयपुर ₹1,61,830 भोपाल ₹1,61,730 पटना ₹1,61,730 लखनऊ ₹1,61,830 रायपुर ₹1,61,680 अहमदाबाद ₹1,61,730 सोर्स: goodreturns 26 फरवरी, 2026) इस साल सोना 26,000 रुपए और चांदी 35,000 रुपए महंगी हुई इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 26,000 रुपए और चांदी 35,000 रुपए महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल तारीख सोना चांदी 31 दिसंबर 2025 ₹1,33,195 ₹2,30,420 10 जनवरी 2026 ₹1,37,122 ₹2,42,808 20 जनवरी 2026 ₹1,47,409 ₹3,09,345 30 जनवरी 2026 ₹1,65,795 ₹3,39,350 10 फरवरी 2026 ₹1,56,255 ₹2,59,100 20 फरवरी 2026 ₹1,55,066 ₹2,50,314 26 फरवरी 2026 ₹1,59,043 ₹2,65,650 नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA 2025 में सोना ₹57 हजार महंगा हुआ 2025 में सोना ₹57 हजार (75%) बढ़ा है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76 हजार का था, जो 31 दिसंबर 2025 को ₹1.33 लाख रुपए हो गया। चांदी इस दौरान ₹1.44 लाख (167%) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी ₹86 हजार की थी, जो साल के आखिरी दिन ₹2.30 लाख प्रति किलो हो गई। 1.80 लाख तक जा सकता है सोना इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS के अनुसार सोने की मांग में तेजी बनी हुई है। 2025 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा था। अब अनुमान है कि 2026 में यह खरीदारी बढ़कर 950 टन तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही, गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश भी बढ़कर 825 टन होने की उम्मीद है। UBS को पूरा भरोसा है कि 2026 में सोने की कीमतें और ऊपर जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, साल के बीच तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर को छू सकता है। अगर रुपए के हिसाब से बात करें तो सोने का भाव 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 11 मिनट पहले कॉपी लिंक आंध्र प्रदेश में 30 महीने की एक बच्ची की उसकी मां और लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी। शव को तिरुपति जिले में स्वर्णमुखी नदी के किनारे दफना दिया। आशालता नाम की महिला पिछले डेढ़ साल से अपने पति से अलग रेड्डी कुमार के साथ रह रही थी। आशा और रेड्डी सोशल मीडिया से मिले थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… जस्टिस वर्मा केस: लोकसभा स्पीकर ने आरोपों की जांच के लिए फिर से पैनल बनाया जस्टिस वर्मा मामले की जांच के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को तीन सदस्यों वाली कमेटी को फिर से बनाया। यह कमेटी पिछले साल मार्च में जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से कैश की जली हुई गड्डियां मिलने के बाद उन्हें हटाने के कारणों की जांच के लिए बनाई गई। स्पीकर ने पिछले साल 12 अगस्त को भी एक कमेटी बनाई थी, जिससे उनके खिलाफ इंपीचमेंट की प्रक्रिया शुरू हुई थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 31 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास एक कार में फायरिंग की गई। कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें एक घायल हुआ है। कार में बैठे एक शख्स ने दावा किया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस की लीगल टीम का हिस्सा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 11 मिनट पहले कॉपी लिंक ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पोर्ट टाउन पारादीप में चार मंजिला बिल्डिंग के नीचे एक महिला की लाश मिली। आशंका है कि महिला की छत से गिरकर मौत हुई है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। अंडरगार्मेंट बिल्डिंग की बाहरी दीवार से सटे पाइपलाइन पर लटके थे। पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक सहित 8 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Gold Price Today; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (23 February 2026)

Hindi News Business Gold Price Today; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (23 February 2026) | Gold Silver Rate Today नई दिल्ली52 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी के दाम में आज यानी 23 फरवरी को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 3,362 रुपए बढ़कर 1,58,428 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,55,066 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 15,236 रुपए बढ़कर 2,65,550 रुपए पर आ गई है। कल इसकी कीमत 2,50,314 रुपए किलो थी। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी कीमतें और बढ़ सकती हैं। इस साल सोना 25,000 रुपए और चांदी 35,000 रुपए महंगी हुई इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 25,000 रुपए और चांदी 35,000 रुपए महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था। 2025 में सोना ₹57 हजार महंगा हुआ 2025 में सोना ₹57 हजार (75%) बढ़ा है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76 हजार का था, जो 31 दिसंबर 2025 को ₹1.33 लाख रुपए हो गया। चांदी इस दौरान ₹1.44 लाख (167%) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी ₹86 हजार की थी, जो साल के आखिरी दिन ₹2.30 लाख प्रति किलो हो गई। 1.80 लाख तक जा सकता है सोना इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS के अनुसार सोने की मांग में तेजी बनी हुई है। 2025 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा था। अब अनुमान है कि 2026 में यह खरीदारी बढ़कर 950 टन तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही, गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश भी बढ़कर 825 टन होने की उम्मीद है। UBS को पूरा भरोसा है कि 2026 में सोने की कीमतें और ऊपर जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, साल के बीच तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर को छू सकता है। अगर रुपए के हिसाब से बात करें तो सोने का भाव 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rajasthan RPSC Lecturer Ayush Model Answer Key Objection Deadline Today

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर (आयुष विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत 8 विषयों की जारी की गई मॉडल आंसर-की पर आपत्तिकी आज लास्ट डेट है। कैंडिडेट्स रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते है। . आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इन विषयों की परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी 2026 को किया गया था।आपत्तियां आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करें। बता दें कि आयोग की ये भर्ती 9 पदों के लिए थी, जिसमें अगद तंत्र, कायचिकित्सा, पंचकर्म, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग, शालाक्य तंत्र, कौमारभृत्य, संहिता (मौलिक सिद्धांत), स्वस्थवृत्त विषय शामिल थे। मॉडल प्रश्न-पत्र और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्तियां केवल इन मॉडल प्रश्न-पत्रों के क्रम के अनुसार ही दर्ज की जा सकती हैं। हर आपत्ति के साथ प्रामाणिक (स्टैंडर्ड और ऑथेंटिक) पुस्तकों से प्रमाण अटैच करना जरूरी है। बिना प्रमाण के आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति केवल अभ्यर्थी स्वयं ही दर्ज कर सकते हैं; कोई अन्य व्यक्ति इसमें शामिल नहीं हो सकता। फीस और पेमेंट की प्रोसेस प्रति प्रश्न पर आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करें, रिक्रूटमेंट पोर्टल चुनें और “क्वेश्चन ऑब्जेक्शन” लिंक पर क्लिक करके आपत्ति दर्ज करें। भुगतान ई-मित्र कियोस्क या रिक्रूटमेंट पोर्टल के पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जा सकता है। शुल्क वापसी का कोई प्रावधान नहीं है। बिना शुल्क के आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी; अन्य माध्यमों (जैसे ईमेल या पोस्ट) से भेजी गई आपत्तियां रिजेक्ट कर दी जाएंगी। आपत्तियां सिर्फ एक बार ही दर्ज की जा सकती हैं। लिंक आज रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा, उसके बाद निष्क्रिय हो जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज कर लें। यहां करें कॉन्टेक्ट ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
Supreme Court Meta WhatsApp Privacy Hearing Today

Hindi News National Supreme Court Meta WhatsApp Privacy Hearing Today | 213 Cr Fine Decision नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट में मेटा और वॉट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी मामले पर आज सुनवाई होगी। मेटा ने अपनी 2021 की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर उसपर लगाए गए 213 करोड़ के जुर्माने के खिलाफ याचिका दायर की थी। कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने नवंबर 2024 में मेटा पर 213.14 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। 3 फरवरी को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने मेटा और वॉट्सएप को उनकी प्राइवेसी पॉलिसी पर कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि हम आपको एक भी जानकारी शेयर करने की इजाजत नहीं देंगे। आप इस देशवासियों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। मामला पर मुख्य न्यायाधीश सूर्याकांत की बेंच के सुनवाई कर रही है। बेंच में जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस एन वी अंजारिया भी शामिल हैं। इसको लेकर 9 फरवरी को सुनवाई होनी थी लेकिन वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की तबीयत खराब होने के कारण सुनवाई टाल दी गई थी। पिछली सुनवाई… 3 जनवरी 2026: सुप्रीम कोर्ट बोला- मेटा-वॉट्सएप कानून मानें या भारत छोड़ें सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मेटा और वॉट्सएप को उनकी प्राइवेसी पॉलिसी पर कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि हम आपको एक भी जानकारी शेयर करने की इजाजत नहीं देंगे। CJI सूर्यकांत ने कहा कि देश में लोगों के प्राइवेसी के अधिकार की कड़ी सुरक्षा की जाती है। कोर्ट ने कहा कि इन एप्स में गोपनीयता से जुड़ी शर्तें इतनी चालाकी से लिखी जाती हैं कि आम आदमी उन्हें समझ ही नहीं पाता। यह लोगों की निजी जानकारी चोरी करने का शालीन तरीका है। कोर्ट ने कहा कि हम आपको ऐसा करने की अनुमति नहीं देंगे। आपको इस पर साफ-साफ भरोसा दिलाना होगा, नहीं तो कोर्ट को आदेश जारी करना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें… ————- ये खबर भी पढ़ें… भास्कर एक्सप्लेनर- क्या वॉट्सएप भारत में नहीं चलेगा: प्राइवेसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया; चोरी से यूजर्स का डेटा बेचने का क्या मामला 140 करोड़ की आबादी वाले हिंदुस्तान में सोशल मैसेजिंग एप ‘वॉट्सएप’ के 85 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। अब इसी वॉट्सएप को सुप्रीम कोर्ट ने भारत छोड़ने की चेतावनी दे दी है। वजह है- एड, यूजर डेटा और प्राइवेसी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







