Gold Silver Price Dip | Today Rs 4,090 Down; 10 Grams Rs 1.48 Lakh

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से आज यानी 10 जून को सोने-चांदी के दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 4,090 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए हो गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 9,658 रुपए कम होकर 2.36 लाख रुपए पर आ गई है। 31 मई को चांदी की कीमत 2.63 लाख रुपए थी। यानी सिर्फ 10 दिनों में ही ये 27 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं इस दौरान सोने की कीमत 8 हजार रुपए कम हुई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते लोग मार्केट से पैसा निकालकर अपने पास कैश रख रहे हैं। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम) 24 ₹1,48,429 22 ₹1,35,961 18 ₹1,11,322 14 ₹86,831 देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत शहर 10 ग्राम 24 कैरेट दिल्ली ₹1,49,010 मुंबई ₹1,48,860 कोलकाता ₹1,48,860 जयपुर ₹1,49,010 भोपाल ₹1,48,910 पटना ₹1,48,910 लखनऊ ₹1,49,010 रायपुर ₹1,48,860 अहमदाबाद ₹1,48,910 सोर्स: goodreturns 10 जून 2026 ऑलटाइम हाई से 1.50 लाख रुपए गिरी चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 28 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 130 दिन में चांदी 1.50 लाख रुपए सस्ती हो गई है। सोना 132 दिन में ₹28 हजार और चांदी ₹1.50 लाख सस्ती तारीख सोने की कीमत चांदी की कीमत 29 जनवरी ₹1,76,121 ₹3,85,933 31 जनवरी ₹1,65,795 ₹3,39,350 28 फरवरी ₹1,50,997 ₹2,66,700 31 मार्च ₹1,46,733 ₹2,30,135 30 अप्रैल ₹1,50,263 ₹2,40,331 31 मई ₹1,56,463 ₹2,63,350 10 जून ₹1,48,429 ₹2,36,280 सोर्स: IBJA गिरावट के मुख्य कारण: मेटल छोड़कर ‘कैश’ पर भरोसा आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है: कैश की बचत: मिडिल ईस्ट जंग के कारण निवेशक जोखिम नहीं लेना चाह रहे हैं। वे अपने गोल्ड और सिल्वर को बेचकर ‘कैश’ इकट्ठा कर रहे हैं ताकि अनिश्चितता के समय उनके पास लिक्विड मनी रहे। प्रॉफिट बुकिंग: जनवरी में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, इसलिए बड़े निवेशकों ने ऊंचे दामों पर अपनी होल्डिंग बेचना शुरू कर दिया, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ गई और कीमतें गिर गईं। ———————————————————————— बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सेंसेक्स में 500 अंक की बढ़त:74,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा शेयर बाजार में आज यानी 10 जून को तेजी है। सेंसेक्स 500 अंक की बढ़त के साथ 74,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंकों कह तेजी है, ये 23,400 पर कारोबार कर रहा है। आज IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gold Silver Price Dip | Today Rs 4,090 Down; 10 Grams Rs 1.48 Lakh

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से आज यानी 10 जून को सोने-चांदी के दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 4,090 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए हो गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 9,658 रुपए कम होकर 2.36 लाख रुपए पर आ गई है। 31 मई को चांदी की कीमत 2.63 लाख रुपए थी। यानी सिर्फ 10 दिनों में ही ये 27 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं इस दौरान सोने की कीमत 8 हजार रुपए कम हुई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते लोग मार्केट से पैसा निकालकर अपने पास कैश रख रहे हैं। ऑलटाइम हाई से 1.50 लाख रुपए गिरी चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 28 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 130 दिन में चांदी 1.50 लाख रुपए सस्ती हो गई है। गिरावट के मुख्य कारण: मेटल छोड़कर ‘कैश’ पर भरोसा आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है: कैश की बचत: मिडिल ईस्ट जंग के कारण निवेशक जोखिम नहीं लेना चाह रहे हैं। वे अपने गोल्ड और सिल्वर को बेचकर ‘कैश’ इकट्ठा कर रहे हैं ताकि अनिश्चितता के समय उनके पास लिक्विड मनी रहे। प्रॉफिट बुकिंग: जनवरी में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, इसलिए बड़े निवेशकों ने ऊंचे दामों पर अपनी होल्डिंग बेचना शुरू कर दिया, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ गई और कीमतें गिर गईं। ———————————————————————— बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सेंसेक्स में 500 अंक की बढ़त:74,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा शेयर बाजार में आज यानी 10 जून को तेजी है। सेंसेक्स 500 अंक की बढ़त के साथ 74,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंकों कह तेजी है, ये 23,400 पर कारोबार कर रहा है। आज IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gold & Silver Rates Today June 9

Hindi News Business Gold & Silver Rates Today June 9 | Gold ₹1.53 Lakh, Silver ₹2.46 Lakh नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने के दाम में आज यानी 9 जून को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 1,095 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए हो गया है। हालांकि, चांदी के दाम में आज गिरावट रही। 1 किलो चांदी की कीमत 1,307 रुपए कम होकर 2.46 लाख रुपए पर आ गई है। सोना इस साल 19 हजार और चांदी 15 हजार महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी रही है। सोना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए और चांदी 15 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.45 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल तारीख सोना चांदी 31 दिसंबर 2025 ₹1,33,195 ₹2,30,420 31 जनवरी 2026 ₹1,65,795 ₹3,39,350 28 फरवरी 2026 ₹1,50,997 ₹2,66,700 31 मार्च 2026 ₹1,46,733 ₹2,30,135 30 अप्रैल 2026 ₹1,50,263 ₹2,40,331 9 जून 2026 ₹1,52,584 ₹2,45,607 नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today

Hindi News Sports Cricket India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच आज खेला जाएगा। मुकाबला श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। इस वनडे ट्राई सीरीज की तीसरी टीम अफगानिस्तान-A है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। इंडिया-A की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। ऋतुराज गायकवाड टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं। सूर्यवंशी ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। पिछले पांच मुकाबलों में श्रीलंका A आगे भारत A और श्रीलंका A के बीच हालिया मुकाबलों में श्रीलंका A का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में श्रीलंका ने दो मुकाबले जीते हैं। भारत को एक जीत मिली है। वहीं दो मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहे। आखिरी बार 15 जून 2019 को हुए मुकाबले में श्रीलंका A ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर, भारत ने श्रीलंका को 8 जून 2019 में 10 विकेट से हराया था। रियान ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए भारत A के लिए हाल के मैचों में रियान पराग ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले 9 मैचों में 238 रन बनाए। हालांकि IPL में हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वे यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड को शामिल किया गया है। कप्तान तिलक वर्मा ने 5 मैचों में 176 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में निशांत सिंधु भारत A के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट झटके हैं। उनके अलावा अंशुल कम्बोज और अरशद खान पर भी नजर रहेगी। अराचिगे टॉप बैटर श्रीलंका A की बल्लेबाजी में सहान अराचिगे और नुवानिडु फर्नांडो अहम भूमिका निभा सकते हैं। अराचिगे ने पिछले 8 मैचों में 248 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 31 और स्ट्राइक रेट 75.37 रहा है। वहीं, फर्नांडो ने 8 मैचों में 217 रन बनाए हैं। उनका औसत 27.13 और स्ट्राइक रेट 80.07 का रहा है। गेंदबाजी में वानुजा सहन और मोहम्मद शिराज श्रीलंका-A में शामिल हैं। वानुजा ने 4 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। वहीं शिराज ने 8 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। 21 जून को खेला जाएगा फाइनल ट्राई सीरीज में तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमें 21 जून को फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारत A अपना दूसरा मैच 11 जून को अफगानिस्तान A के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम 15 जून को श्रीलंका A और 17 जून को फिर अफगानिस्तान A से भिड़ेगी। रंगिरी दांबुला स्टेडियम में 70 वनडे खेले गए दांबुला का रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम श्रीलंका के प्रमुख वनडे मैदानों में से एक है। यहां अब तक 70 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 33 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 34 मैच जीते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 213 रन है। वनडे में सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 385/7 बनाया था। वहीं सबसे सफल रन चेज 289/4 का रहा है। दोनों टीमों का स्क्वॉड इंडिया A: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान। श्रीलंका A: सहान अराचिगे (कप्तान), निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमसिंघे, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, विशेन हलंबगे, रविन्दु फर्नांडो, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत, कुगदास मथुलन। लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट इस सीरीज के सभी मैचों का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। आप दैनिक भास्कर एप पर भी इसे फॉलो कर सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today

Hindi News Sports Cricket India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today स्पोर्ट्स डेस्क29 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच आज खेला जाएगा। मुकाबला श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। इस वनडे ट्राई सीरीज की तीसरी टीम अफगानिस्तान-A है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। इंडिया-A की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। ऋतुराज गायकवाड टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं। सूर्यवंशी ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। पिछले पांच मुकाबलों में श्रीलंका A आगे भारत A और श्रीलंका A के बीच हालिया मुकाबलों में श्रीलंका A का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में श्रीलंका ने दो मुकाबले जीते हैं। भारत को एक जीत मिली है। वहीं दो मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहे। आखिरी बार 15 जून 2019 को हुए मुकाबले में श्रीलंका A ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर, भारत ने श्रीलंका को 8 जून 2019 में 10 विकेट से हराया था। रियान ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए भारत A के लिए हाल के मैचों में रियान पराग ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले 9 मैचों में 238 रन बनाए। हालांकि IPL में हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वे यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड को शामिल किया गया है। कप्तान तिलक वर्मा ने 5 मैचों में 176 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में निशांत सिंधु भारत A के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट झटके हैं। उनके अलावा अंशुल कम्बोज और अरशद खान पर भी नजर रहेगी। अराचिगे टॉप बैटर श्रीलंका A की बल्लेबाजी में सहान अराचिगे और नुवानिडु फर्नांडो अहम भूमिका निभा सकते हैं। अराचिगे ने पिछले 8 मैचों में 248 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 31 और स्ट्राइक रेट 75.37 रहा है। वहीं, फर्नांडो ने 8 मैचों में 217 रन बनाए हैं। उनका औसत 27.13 और स्ट्राइक रेट 80.07 का रहा है। गेंदबाजी में वानुजा सहन और मोहम्मद शिराज श्रीलंका-A में शामिल हैं। वानुजा ने 4 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। वहीं शिराज ने 8 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। 21 जून को खेला जाएगा फाइनल ट्राई सीरीज में तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमें 21 जून को फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारत A अपना दूसरा मैच 11 जून को अफगानिस्तान A के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम 15 जून को श्रीलंका A और 17 जून को फिर अफगानिस्तान A से भिड़ेगी। रंगिरी दांबुला स्टेडियम में 70 वनडे खेले गए दांबुला का रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम श्रीलंका के प्रमुख वनडे मैदानों में से एक है। यहां अब तक 70 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 33 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 34 मैच जीते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 213 रन है। वनडे में सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 385/7 बनाया था। वहीं सबसे सफल रन चेज 289/4 का रहा है। दोनों टीमों का स्क्वॉड इंडिया A: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान। श्रीलंका A: सहान अराचिगे (कप्तान), निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमसिंघे, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, विशेन हलंबगे, रविन्दु फर्नांडो, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत, कुगदास मथुलन। लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट इस सीरीज के सभी मैचों का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। आप दैनिक भास्कर एप पर भी इसे फॉलो कर सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
BCCI Apex Council meeting today discusses retired players foreign league policy & aid to Maldives, Fiji. Follow Latest Updates.

Hindi News Sports BCCI Apex Council Meeting Today Discusses Retired Players Foreign League Policy & Aid To Maldives, Fiji. Follow Latest Updates. स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले कॉपी लिंक BCCI विदेशी टी-20 लीगों में खेलने के लिए इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को रोकने के लिए एक नई रिटायरमेंट नीति तैयार करने जा रहा है। आज होने वाली एपेक्स काउंसिल की ऑनलाइन बैठक में इस नीति के साथ-साथ मालदीव और फिजी क्रिकेट बोर्ड की मदद पर चर्चा होगी। इस बैठक के एजेंडे में भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी का मुद्दा शामिल नहीं है। विजय शंकर के संन्यास के बाद BCCI सख्त भारतीय क्रिकेटर्स में विदेशी टी-20 लीगों में खेलने के लिए समय से पहले इंटरनेशनल या डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास लेने का चलन लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में ऑलराउंडर विजय शंकर ने भारतीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की थी। संन्यास लेने के तुरंत बाद उन्होंने खुद को लंका प्रीमियर लीग (LPL) के लिए उपलब्ध कराया, जहां उन्हें कैंडी रॉयल्स ने साल 2026 सीजन के लिए साइन कर लिया है। इसी घटना के बाद BCCI इस मामले को लेकर गंभीर हुआ है। हाल ही में ऑलराउंडर विजय शंकर ने संन्यास लेने के तुरंत बाद लंका प्रीमियर लीग (LPL) खेलने की घोषणा की। इन 5 खिलाड़ियों ने भी अपनाया है यही रास्ता विजय शंकर से पहले भी कई भारतीय खिलाड़ी विदेशी लीगों में हिस्सा लेने के लिए भारतीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक, युवराज सिंह, उन्मुक्त चंद, प्रविण तांबे और इरफान पठान शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने विदेशी लीगों में खेलने के योग्य होने के लिए भारतीय क्रिकेट से संन्यास का रास्ता चुना था। क्या है BCCI की वर्तमान पॉलिसी? BCCI की मौजूदा नीति के अनुसार, कोई भी एक्टिव भारतीय क्रिकेटर किसी भी विदेशी लीग में हिस्सा नहीं ले सकता है। इस नियम के दायरे में इंटरनेशनल खिलाड़ी, डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी और IPL के खिलाड़ी शामिल हैं। मालदीव और फिजी क्रिकेट बोर्ड की मदद पर विचार खिलाड़ियों के संन्यास के मुद्दे के अलावा, BCCI इस बैठक में दो इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड्स की मदद पर भी विचार करेगा। बोर्ड के अधिकारी क्रिकेट बोर्ड ऑफ मालदीव और क्रिकेट फिजी की ओर से आए सहायता के अनुरोधों पर चर्चा करेंगे। बैठक में इस बात की चर्चा की जाएगी कि इन दोनों बोर्डों को किस तरह का सहयोग दिया जा सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
BCCI Apex Council meeting today discusses retired players foreign league policy & aid to Maldives, Fiji. Follow Latest Updates.

Hindi News Sports BCCI Apex Council Meeting Today Discusses Retired Players Foreign League Policy & Aid To Maldives, Fiji. Follow Latest Updates. स्पोर्ट्स डेस्क56 मिनट पहले कॉपी लिंक BCCI विदेशी टी-20 लीगों में खेलने के लिए इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को रोकने के लिए एक नई रिटायरमेंट नीति तैयार करने जा रहा है। आज होने वाली एपेक्स काउंसिल की ऑनलाइन बैठक में इस नीति के साथ-साथ मालदीव और फिजी क्रिकेट बोर्ड की मदद पर चर्चा होगी। इस बैठक के एजेंडे में भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी का मुद्दा शामिल नहीं है। विजय शंकर के संन्यास के बाद BCCI सख्त भारतीय क्रिकेटर्स में विदेशी टी-20 लीगों में खेलने के लिए समय से पहले इंटरनेशनल या डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास लेने का चलन लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में ऑलराउंडर विजय शंकर ने भारतीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की थी। संन्यास लेने के तुरंत बाद उन्होंने खुद को लंका प्रीमियर लीग (LPL) के लिए उपलब्ध कराया, जहां उन्हें कैंडी रॉयल्स ने साल 2026 सीजन के लिए साइन कर लिया है। इसी घटना के बाद BCCI इस मामले को लेकर गंभीर हुआ है। हाल ही में ऑलराउंडर विजय शंकर ने संन्यास लेने के तुरंत बाद लंका प्रीमियर लीग (LPL) खेलने की घोषणा की। इन 5 खिलाड़ियों ने भी अपनाया है यही रास्ता विजय शंकर से पहले भी कई भारतीय खिलाड़ी विदेशी लीगों में हिस्सा लेने के लिए भारतीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक, युवराज सिंह, उन्मुक्त चंद, प्रविण तांबे और इरफान पठान शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने विदेशी लीगों में खेलने के योग्य होने के लिए भारतीय क्रिकेट से संन्यास का रास्ता चुना था। क्या है BCCI की वर्तमान पॉलिसी? BCCI की मौजूदा नीति के अनुसार, कोई भी एक्टिव भारतीय क्रिकेटर किसी भी विदेशी लीग में हिस्सा नहीं ले सकता है। इस नियम के दायरे में इंटरनेशनल खिलाड़ी, डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी और IPL के खिलाड़ी शामिल हैं। मालदीव और फिजी क्रिकेट बोर्ड की मदद पर विचार खिलाड़ियों के संन्यास के मुद्दे के अलावा, BCCI इस बैठक में दो इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड्स की मदद पर भी विचार करेगा। बोर्ड के अधिकारी क्रिकेट बोर्ड ऑफ मालदीव और क्रिकेट फिजी की ओर से आए सहायता के अनुरोधों पर चर्चा करेंगे। बैठक में इस बात की चर्चा की जाएगी कि इन दोनों बोर्डों को किस तरह का सहयोग दिया जा सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PV Sindhu Wins Indonesia Open 2nd Round; Srikant, Sen Play Today

Hindi News Sports PV Sindhu Wins Indonesia Open 2nd Round; Srikant, Sen Play Today स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज 1000 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई है। वर्ल्ड नंबर-12 सिंधु ने मंगलवार को राउंड ऑफ 32 मैच में थाइलैंड की बुसानन ओन्गब्रामंगफान को सीधे गेम में 25-23, 21-16 से हराया। 30 साल की सिंधु राउंड ऑफ 16 में तुर्किय की नेस्लिहान आरिन और साउथ कोरिया की वर्ल्ड नंबर-1 शटलर आन से-यौंग की विजेता से होगा। सिंधु ने बुसानन ओन्गब्रामंगफान को 51 मिनट में हरा दिया। पहले में संघर्ष, दूसरा मैच एकतरफा जीती सिंधु 51 मिनट चले इस मैच में सिंधु को पहले मैच में संघर्ष करना पड़ा। उन्हें ओन्गब्रामंगफान ने कड़ी टक्कर दी। हालांकि, भारतीय स्टार ने इस गेम को 25-23 से अपने नाम कर लिया। पहला गेम जीतने के बाद सिंधु ने दूसरे गेम में लय हासिल की। उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त हासिल की और इसे बरकरार रखने में कायमाब रही। सिंधु ने दूसरे गेम को 21-16 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। सिंगापुर ओपन में क्वार्टर फाइनल हारीं पीवी सिंधु पिछले हफ्ते सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई थीं। उन्हें विश्व नंबर-1 और ओलिंपिक चैंपियन रिपब्लिक ऑफ कोरिया की एन से-यांग ने 21-17, 21-14 से हराया था। ——————————————– स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सबालेंका फ्रेंच ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने फ्रेंच ओपन (रोलां गैरो) के चौथे दौर में नाओमी ओसाका को सीधे सेटों में हरा दिया। पेरिस में टॉप सीड सबालेंका ने जापान की ओसाका को 1 घंटे 27 मिनट चले मैच में 7-5, 6-3 से शिकस्त दी। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
PV Sindhu Wins Indonesia Open 2nd Round; Srikant, Sen Play Today

Hindi News Sports PV Sindhu Wins Indonesia Open 2nd Round; Srikant, Sen Play Today स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन सुपर 1000 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। वर्ल्ड नंबर-12 सिंधु ने मंगलवार को राउंड ऑफ 32 मैच में थाइलैंड की बुसानन ओन्गब्रामंगफान को सीधे गेम में 25-23, 21-16 से हराया। यह मैच 51 मिनट तक चला। 30 साल की सिंधु राउंड ऑफ 16 में तुर्किय की नेस्लिहान आरिन और साउथ कोरिया की वर्ल्ड नंबर-1 शटलर आन से-यौंग की विजेता से खेलेंगी। सिंधु ने बुसानन ओन्गब्रामंगफान को 51 मिनट में हरा दिया। पहले में संघर्ष, दूसरा मैच एकतरफा जीती सिंधु इस मैच में सिंधु को पहले मैच में संघर्ष करना पड़ा। उन्हें ओन्गब्रामंगफान ने कड़ी टक्कर दी। हालांकि, भारतीय स्टार ने इस गेम को 25-23 से अपने नाम कर लिया। पहला गेम जीतने के बाद सिंधु ने दूसरे गेम में लय हासिल की। उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त हासिल की। सिंधु ने दूसरे गेम को 21-16 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। थोड़ी देर में बनसोड़ का मैच विमेंस सिंगल्स में थोड़ी देर में भारत की मालविका बनसोड़ का मैच थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से खेलेंगी। आज मेंस सिंगल्स में श्रीकांत किदाम्बी और लक्ष्य सेन के मैच भी होंगे। डबल्स कैटेगरी में भी भारतीय जोड़ियां एक्शन में होंगी। क्या है इंडोनेशिया ओपन ? यह बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) का लेवल-1 बैडमिंटन टूर्नामेंट है। जो साल में एक बार होता है। यह टूर्नामेंट पहली बार 1982 में खेला गया था और तब से इसमें दुनिया के बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ियों हिस्सा लेते हैं। ——————————————– स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सबालेंका फ्रेंच ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने फ्रेंच ओपन (रोलां गैरो) के चौथे दौर में नाओमी ओसाका को सीधे सेटों में हरा दिया। पेरिस में टॉप सीड सबालेंका ने जापान की ओसाका को 1 घंटे 27 मिनट चले मैच में 7-5, 6-3 से शिकस्त दी। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
From hardship to captaincy; once had no money to buy a bat, today he is leading the team

Hindi News Sports From Hardship To Captaincy; Once Had No Money To Buy A Bat, Today He Is Leading The Team नई दिल्ली19 मिनट पहले कॉपी लिंक तिलक वर्मा, भारतीय क्रिकेटर।- फाइल फोटो बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा आज भले ही प्रशंसकों के दिल में जगह बना चुके हों, लेकिन उनका करिअर गंभीर चुनौतियों से भरा रहा है। फिलहाल वे त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत-ए टीम के कप्तान बनाए गए हैं। जानते हैं उनकी संघर्ष से सफलता की कहानी. हैदराबाद में 8 नवंबर 2002 को जन्मे तिलक वर्मा का बचपन गहरी आर्थिक तंगी में बीता। उनके पिता नंबूरी नागराजू तब एक मामूली इलेक्ट्रिशियन थे, जो छोटे-मोटे रिपेयरिंग वर्क करके परिवार का पेट पालते थे। माता-पिता के साथ तिलक और उनके बड़े भाई तरुण एक छोटे-से किराए के मकान में रहते थे। पिता की इच्छा थी कि तिलक बड़े होकर डॉक्टर बनें, लेकिन बचपन से ही तिलक का मन क्रिकेट में रम गया। संघर्ष – बैट खरीदने के पैसे नहीं थे, रोजाना 40 किमी का सफर कर जाते थे एकेडमी एक वक्त ऐसा था जब तिलक के पास बैट और अन्य गियर खरीदने के पैसे भी नहीं थे। तिलक की बैटिंग स्टाइल से प्रभावित होकर स्थानीय कोच सलाम बायश ने उन्हें कोचिंग का सुझाव दिया, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते परिवार ने मना कर दिया। बायश ने उन्हें न सिर्फ मुफ्त कोचिंग दी, बल्कि उनके किट और अन्य उपकरणों का खर्च भी उठाया। तिलक को रोजाना 40 किमी का सफर कर एकेडमी जाना पड़ता था। एक साक्षात्कार में तिलक ने बताया कि 2022 में उन्हें रैबडोमायोलिसिस नामक दुर्लभ बीमारी हो गई थी, जिसमें अत्यधिक दबाव के कारण मांसपेशियां टूटने लगती हैं। मुम्बई इंडियन के मैनेजमेंट ने उनका इलाज कराया। फिर 2026 में ही विजय हजारे ट्रॉफी खेलते हुए उन्हें टेस्टिकल टॉर्शन की समस्या हो गई, जिसकी बाद में सर्जरी करानी पड़ी। शुरुआत- पहले जूनियर टीम में रिजेक्ट हुए, फिर विश्वकप टीम में बनाई अपनी जगह महज 12 साल की उम्र में तिलक ने हैदराबाद की अंडर-14 टीम से क्रिकेट कॅरिअर की शुरुआत की। हालांकि इसके चयन में भी उन्हें शुरुआती रिजेक्शन झेलने पड़े थे। 2018 में उन्होंने हैदराबाद के लिए रणजी ट्राफी डेब्यू किया। फिर 2020 में उन्हें साउथ अफ्रीका में हुए अंडर-19 विश्व कप की भारतीय टीम में चुना गया। हालांकि वे 3 पारियों में 86 रन ही बना पाए सफलता – एमआई ने 1.70 करोड़ में खरीदा, पाकिस्तान के खिलाफ पारी से चमके 2022 तिलक का टर्निंग पॉइंट था, जब मुम्बई इंडियन ने उन्हें 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा। 2023 में वे सीनियर भारतीय टीम में चुने गए और इसी साल उन्होंने टी20 और वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया। 2025 के एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 69 रनों की मैच विनिंग पारी ने उन्हें क्रिकेट जगत में प्रसिद्ध कर दिया। अब तिलक अपनी पुरानी एकेडमी में गरीब बच्चों की आर्थिक मदद भी करते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔









