IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

46 मिनट पहले कॉपी लिंक चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में मंगलवार को मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। टीम ने सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत से सुपर किंग्स ने प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी हैं। दिल्ली के पास भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। बशर्ते टीम को बाकी के सभी मैच जीतने होंगे। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन पॉइंट्स टेबल में कोई बदलाव नहीं मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जीत के बाद चेन्नई की टीम छठे स्थान पर है, जबकि दिल्ली 7वें स्थान पर है। दोनों के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है। ऋतुराज गायकवाड की टीम 10 मैच में 10 अंक के साथ छठे स्थान पर है। उसने अब तक 5 मैच ही गंवाए हैं। अक्षर पटेल की टीम 8 अंक के साथ 7वें स्थान पर है। टीम ने 4 मैच जीते हैं, साथ ही 6 मैच ही गंवाए हैं। हैदराबाद के पास टेबल टॉपर बनने का मौका पैट कमिंस की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। उसके पास 10 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। आज सनराइजर्स के पास पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचने का मौका है। टीम को पिछले मैच में कोलकाता के खिलाफ पराजय झेलनी पड़ी थी। अब उसे 2 होम और 2 अवे मैच खेलने हैं। यहां से टीम हर जीत के साथ प्लेऑफ के करीब पहुंचती जाएगी। पंजाब टेबल के टॉप पर, प्लेऑफ के लिए 2 जीत जरूरी श्रेयस अय्यर की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। टीम के पास 9 मैचों में 6 जीत के बाद 13 अंक हैं। एक मैच नो-रिजल्ट रहा था। ऐसे में एक और जीत पंजाब को प्लेऑफ की देहलीज में पहुंचा देगी। आम तौर पर 16 अंक के बाद टीमों टॉप-4 में फिनिश करती हैं। पंजाब को भी 3 मैच घरेलू मैदान पर खेलने हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राहुल टॉप स्कोरर बने, ऑरेंज कैप मिली मैच के बाद दिल्ली के केएल राहुल सीजन के टॉप स्कोरर बन गए हैं। वे 10 मैचों में 445 रन बना चुके हैं। उन्होंने हैदराबाद के अभिषेक शर्मा (440 रन) को पीछे छोड़ा। हैदराबाद के ही हेनरिक क्लासन 425 के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आज केएल राहुल टॉप पर आ सकते हैं। पर्पल कैप लीडरबोर्ड में बदलाव नहीं मैच के बाद टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज एक समान 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 16 विकेट लेकर नंबर-3 पर हैं। ——————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया, सैमसन की फिफ्टी चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। अरुण जेटली मैदान पर दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। चेन्नई ने 156 रन का टारगेट 17.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sabarimala Reference Women Entry LIVE Update; Muslim Dawoodi Bohra Parsi – Supreme Court

Hindi News National Sabarimala Reference Women Entry LIVE Update; Muslim Dawoodi Bohra Parsi Supreme Court | CJI Surya Kant नई दिल्ली11 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (जनहित याचिका) अब प्राइवेट इंटरेस्ट और पब्लिसिटी इंटरेस्ट, पैसा इंटरेस्ट लिटिगेशन और पॉलिटिकल इंटरेस्ट लिटिगेशन बन गई हैं। यह कमेंट नौ जजों की संविधान बेंच ने केरल के सबरीमाला मंदिर से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई के दौरान किया। कोर्ट ने इंडियन यंग लॉयर्स एसोसिएशन के 2006 के PIL के मकसद पर सवाल उठाया, जिसमें केरल के सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल की महिलाओं के प्रवेश पर रोक को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि PIL कानून की प्रोसेस का गलत इस्तेमाल है और एसोसिएशन को ऐसी PIL फाइल करने के बजाय बार और अपने युवा सदस्यों की भलाई के लिए काम करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में धार्मिक जगहों पर महिलाओं के साथ भेदभाव और अलग-अलग धर्मों में धार्मिक आजादी के दायरे से जुड़ी याचिकाओं पर 11वें दिन की सुनवाई चल रही है। सितंबर 2018 में 5 जजों की संविधान बेंच ने 4:1 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए सबरीमाला अयप्पा मंदिर में 10 से 50 साल की महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक हटा दी थी। तब कोर्ट ने कहा था कि सदियों पुरानी हिंदू धार्मिक प्रथा गैर-कानूनी और असंवैधानिक है। जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के कमेंट एसोसिएशन के वकील ने दलील दी कि PIL जून 2006 में छपे चार अखबारों के आर्टिकल पर आधारित थी। इस पर CJI ने कहा- इसे सीधे खारिज कर देना चाहिए था। यह आर्टिकल जनहित याचिका फाइल करने का कारण कैसे बताता है। PIL फाइल करने के लिए आर्टिकल लिखवाना आसान है। पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन अब प्राइवेट इंटरेस्ट लिटिगेशन, पब्लिसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन, पैसा इंटरेस्ट लिटिगेशन और पॉलिटिकल इंटरेस्ट लिटिगेशन बन गई हैं। सभी को PIL कहा जाता है, लेकिन हम सिर्फ असली PIL पर ही सुनवाई करते हैं। CJI को रोज सैकड़ों चिट्ठियां मिलती हैं, जिनमें सवाल किया जाता है कि क्या उन सभी को PIL में बदला जा सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Sabarimala Reference Women Entry LIVE Update; Muslim Dawoodi Bohra Parsi – Supreme Court

Hindi News National Sabarimala Reference Women Entry LIVE Update; Muslim Dawoodi Bohra Parsi Supreme Court | CJI Surya Kant नई दिल्ली32 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (जनहित याचिका) अब प्राइवेट इंटरेस्ट और पब्लिसिटी इंटरेस्ट, पैसा इंटरेस्ट लिटिगेशन और पॉलिटिकल इंटरेस्ट लिटिगेशन बन गई हैं। यह कमेंट नौ जजों की संविधान बेंच ने केरल के सबरीमाला मंदिर से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई के दौरान किया। कोर्ट ने इंडियन यंग लॉयर्स एसोसिएशन के 2006 के PIL के मकसद पर सवाल उठाया, जिसमें केरल के सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल की महिलाओं के प्रवेश पर रोक को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि PIL कानून की प्रोसेस का गलत इस्तेमाल है और एसोसिएशन को ऐसी PIL फाइल करने के बजाय बार और अपने युवा सदस्यों की भलाई के लिए काम करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में धार्मिक जगहों पर महिलाओं के साथ भेदभाव और अलग-अलग धर्मों में धार्मिक आजादी के दायरे से जुड़ी याचिकाओं पर 11वें दिन की सुनवाई चल रही है। सितंबर 2018 में 5 जजों की संविधान बेंच ने 4:1 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए सबरीमाला अयप्पा मंदिर में 10 से 50 साल की महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक हटा दी थी। तब कोर्ट ने कहा था कि सदियों पुरानी हिंदू धार्मिक प्रथा गैर-कानूनी और असंवैधानिक है। जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के कमेंट एसोसिएशन के वकील ने दलील दी कि PIL जून 2006 में छपे चार अखबारों के आर्टिकल पर आधारित थी। इस पर CJI ने कहा- इसे सीधे खारिज कर देना चाहिए था। यह आर्टिकल जनहित याचिका फाइल करने का कारण कैसे बताता है। PIL फाइल करने के लिए आर्टिकल लिखवाना आसान है। पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन अब प्राइवेट इंटरेस्ट लिटिगेशन, पब्लिसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन, पैसा इंटरेस्ट लिटिगेशन और पॉलिटिकल इंटरेस्ट लिटिगेशन बन गई हैं। सभी को PIL कहा जाता है, लेकिन हम सिर्फ असली PIL पर ही सुनवाई करते हैं। CJI को रोज सैकड़ों चिट्ठियां मिलती हैं, जिनमें सवाल किया जाता है कि क्या उन सभी को PIL में बदला जा सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई इंडियंस की टीम जीत की राह में लौट आई है। सोमवार को टीम ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। लेकिन, लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत के बावजूद मौजूदा सीजन के पॉइंट्स टेबल में मुंबई की स्थिति में बदलाव नहीं हुआ। टीम अब भी 9वें स्थान पर है। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग कर रही लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। मुंबई ने 229 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। विल जैक्स ने आवेश खान की बॉल पर छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी। मैच का स्कोरबोर्ड पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन मुंबई लगातार 3 हार के बाद जीती मुंबई इंडियंस ने मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा है। वहीं, लखनऊ की टीम ने लगातार छठा मैच गंवाया है। मुंबई ने 10 मैच खेल लिए हैं। टीम के पास 3 जीत के साथ 6 अंक हैं। टीम 7 मैच हारने की वजह से पॉइंट्स टेबल के 9वें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट भी माइनस में है। लखनऊ ने 9 में से महज 2 मैच जीते हैं। टीम के पास सबसे कम 4 अंक ही है। लखनऊ पाइंट्स टेबल के सबसे निचले पायदान पर है। चेन्नई प्लेऑफ की रेस में कायम मौजूदा सीजन में धोनी के बिना खेल रही चेन्नई प्लेऑफ की रेस कायम है। उसने अब तक 9 मैच खेले हैं और 4 जीत के सहारे 8 अंक हासिल किए हैं। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी के सभी मुकाबले जीतने होंगे। हारने की स्थिति में टीम को अन्य टीमों के प्रदर्शन निर्भर रहना होगा। दिल्ली के लिए हर मैच जीतना जरूरी अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली ने भी 9 मैचों में 8 अंक हासिल कर लिए हैं। लेकिन, टीम खराब नेट रन रेट कारण के कारण चेन्नई से एक पायदान नीचे हैं। दिल्ली को भी अभी 5 मैच खेलने हैं। टीम को सभी मैच जीतने होंगे। आज हारने पर दिल्ली को दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राहुल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका मुंबई-लखनऊ मैच के बाद सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट के टॉप-3 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अभिषेक शर्मा 10 मैचों में 440 रन के साथ टॉप पर हैं। दिल्ली के केएल राहुल (433 रन) दूसरे और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 425 के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आज केएल राहुल टॉप पर आ सकते हैं। पर्पल कैप लीडरबोर्ड में बदलाव नहीं मैच के बाद टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज एक समान 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 16 विकेट लेकर नंबर-3 पर हैं। आज अंशुल पर्पल कैप हासिल कर सकते हैं। —————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज; लखनऊ को 6 विकेट से हराया मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया है। टीम ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Dhoni Rehab Chennai | Injury Update; Last Match Year Ago

चेन्नई38 मिनट पहले कॉपी लिंक चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस धोनी के खेलने का इंतजार कर रहे हैं। एमएस धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 मई को होने वाले मैच के लिए टीम के साथ नहीं गए हैं। काफ इंजरी से उबर रहे धोनी चेन्नई में ही रिहैबिलिटेशन जारी रखा। फ्रेंचाइजी ने अब तक धोनी के मैच खेलने को लेकर स्पष्ट बयान नहीं दिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे टूर्नामेंट के किसी स्टेज पर खेल सकते हैं। 2025 में धोनी अपना आखिरी मैच खेले चेन्नई सुपर किंग्स के इस सीजन लीग स्टेज में अब सिर्फ 5 मैच बाकी हैं। धोनी अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। वे IPL में अपना आखिरी मैच 25 मई 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले थे। धोनी ने 2025 में खेले 14 मैचों में 135.17 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे। चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूूद चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। टीम ने 9 में से 4 मुकाबले जीते हैं और उसके 8 पॉइंट्स हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे बाकी मैचों में कम से कम में 4 जीत दर्ज करनी होगी। दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद टीम 10 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स, 15 मई को दिल्ली कैपिटल्स, 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी लीग मैच खेलेगी। स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु के बल्लेबाज फिल साल्ट इंग्लैंड लौटे:फील्डिंग के दौरान उंगली में चोट लगी थी; टीम को वापसी की उम्मीद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के ओपनिंग बल्लेबाज फिल साल्ट फिंगर इंजरी की वजह से अपने देश इंग्लैंड लौट गए हैं। चोट की वजह से वे पिछले तीन मैच नहीं खेल पाए थे। अब वे स्कैन के लिए इंग्लैंड गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Phil Salt Returns England | Finger Injury Update; RCB

बेंगलुरु21 मिनट पहले कॉपी लिंक इस सीजन 6 पारियों में 200 से ज्यादा रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के ओपनिंग बल्लेबाज फिल साल्ट फिंगर इंजरी की वजह से अपने देश इंग्लैंड लौट गए हैं। चोट की वजह से वे पिछले तीन मैच नहीं खेल पाए थे। अब वे स्कैन के लिए इंग्लैंड गए हैं। उन्होंने उंगली का स्कैन कराया है और फिलहाल परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्हें और टीम को उम्मीद है कि वे इसी महीने वापस भारत लौट आएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में विराट कोहली के साथ जैकब बेथेल पारी की शुरुआत कर रहे हैं। साल्ट की चोट पर टीम की ओर से कोई बयान नहीं आरसीबी ने साल्ट की इंजरी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, साल्ट 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए थे। डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर डाइव लगाते समय उनके बाएं हाथ की उंगली में चोट आई थी। फील्डिंग के दौरान उंगली पर चोट लगी थी। चोट से पहले साल्ट शानदार फॉर्म में थे टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद साल्ट ने IPL में फॉर्म में वापसी की थी। उन्होंने इस सीजन 6 पारियों में 168.33 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे। पिछले सीजन टीम की खिताबी जीत में उनकी अहम भूमिका थी। उन्होंने 2025 में 175.98 की स्ट्राइकर रेट से 403 रन बनाए थे। इस सीजन साल्ट ने 6 पारियों में 202 रन बनाए। बेथेल अब तक फ्लॉप रहे कोहली के नए ओपनिंग पार्टनर बेथेल खराब फॉर्म जूझ रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले 3 पारियों में सिर्फ 39 रन बनाए हैं। टीम के पास जॉर्डन कॉक्स के रुप में बैकअप बल्लेबाज है। बेथेल इस सीजन की 3 पारियों में सिर्फ 39 रन बना सके हैं। अगर चोट गंभीर हुई तो बेंगलुरु आईपीएल नियमों के तहत साल्ट की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी ले सकती है। हालांकि टीम उन्हें रिकवर करने का पूरा मौका दे रही है। बेंगलुरु 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी। —————————————— स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… CSK के ऑलराउंडर रामाकृष्णा घोष IPL 2026 से बाहर:मुंबई के खिलाफ डेब्यू मैच में चोटिल हुए थे; चेन्नई ने अब तक रिप्लेसमेंट नहीं चुना IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें जारी हैं। टीम के बॉलिंग ऑलराउंडर रामाकृष्णा घोष चोट के कारण मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं। घोष ने शनिवार (2 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL डेब्यू किया था और शानदार प्रदर्शन किया था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PM Narendra Modi BJP Headquarter LIVE Speech Update; West Bengal Election Result – Assam

Hindi News National PM Narendra Modi BJP Headquarter LIVE Speech Update; West Bengal Election Result Assam | TMC Congress नई दिल्ली1 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम मोदी ने 14 नवंबर को बिहार में जीत के बाद दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। भाजपा का 5 राज्यों में से 3 (पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी) में सरकार बनाना तय है। केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज शाम 6:30 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मोदी ने पिछले साल 14 नवंबर को बिहार में जीत के बाद कहा था कि गंगाजी बिहार से बहते हुए बंगाल जाती है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बना दिया है। BJP कार्यकर्ताओं के जश्न से जुड़ी 4 तस्वीरें… 3 राज्यों के चुनाव में जीत के बाद दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी की फोटो को मिठाई को खिलाते हुए। कोलकाता में जीत के बाद जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। कर्नाटक के चिकमंगलूर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े। भाजपा को बहुमत मिलने की खुशी में दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 1. बंगाल में भाजपा सरकार, 159 सीटों पर बढ़त; 6% वोट बढ़ा 2. तमिलनाडु में उलटफेर, TVK नंबर वन पार्टी, DMK तीसरे नंबर पर खिसकी 3. कोलकाता में TMC ऑफिस पर सन्नाटा, भाजपा हेडक्वार्टर में जलेबी बनी पिछले 5 मौके, जब चुनाव में जीत के बाद PM मोदी पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे 14 नवंबर 2025: बिहार चुनाव में बीजेपी की जीत भाजपा ने बिहार में NDA की जीत का दिल्ली हेडक्वार्टर में जश्न मनाया। इस मौके पर पीएम ने 42 मिनट के भाषण में कहा, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी। उन्होंने छठी मईया के जयकारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि जो छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वे बिहार की क्या इज्जत करेंगे। पूरी खबर पढ़ें… 8 फरवरी 2025: दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा हेडक्वॉर्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत यमुना मैया की जय के नारे के साथ की थी। उन्होंने कहा था कि आज दिल्ली में दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह विजय का है, सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। आपने दिल खोलकर प्यार दिया। मैं दिल्लीवालों को नमन करता हूं। पूरी खबर पढ़ें… 23 नवंबर 2024: महाराष्ट्र में महायुति की जीत तस्वीर 23 नवंबर की है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद पीएम मोदी दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे थे। महाराष्ट्र चुनाव में महायुति (बीजेपी-शिवसेना-NCP) की जीत के बाद पीएम मोदी पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र ने कुर्सी फर्स्ट वालों को नकारते हुए डंके की चोट पर कहा- एक हैं तो सेफ हैं। अपने 49 मिनट के भाषण की शुरुआत पीएम मोदी ने जय भवानी, जय शिवाजी के नारे के साथ की और समापन भारत माता की जय और वंदेमातरम से किया था। पूरी खबर पढ़ें… 8 अक्टूबर 2024: हरियाणा में बीजेपी की जीत 8 अक्टूबर 2024 को हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने 35 मिनट भाषण दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधित किया था। उन्होंने 35 मिनट भाषण दिया था। पीएम ने कहा- जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो गया है। सरकार से बाहर होते ही कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है। वो समाज में जाति का जहर फैला रही है। पूरी खबर पढ़ें… 4 जून 2024: लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनी तस्वीर 4 जून 2024 की है। लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में NDA की सरकार बनने पर पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 4 जून की शाम प्रधानमंत्री मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, लेकिन जबान पर भाजपा कम और NDA का नाम ज्यादा रहा था। 34 मिनट के धन्यवाद भाषण में भाजपा का नाम 8 बार लिया तो NDA (भाजपा के सहयोगी दल) का हवाला 10 बार आया था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (4 May 2026)

Hindi News Business Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (4 May 2026) | Bhopal Jaipur Gold Silver Rate नई दिल्ली36 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने के दाम में आज यानी 4 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,906 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। एक किलो चांदी 3,906 रुपए बढ़कर 2.44 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले 30 अप्रैल को इसकी कीमत 2.40 लाख रुपए प्रति किलो थी। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम) 24 ₹1,48,357 22 ₹1,35,895 18 ₹1,11,268 14 ₹86,789 देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत शहर 10 ग्राम 24 कैरेट दिल्ली ₹1,51,130 मुंबई ₹1,50,930 कोलकाता ₹1,50,930 चेन्नई ₹1,52,730 जयपुर ₹1,51,130 भोपाल ₹1,51,030 पटना ₹1,51,030 लखनऊ ₹1,51,130 रायपुर ₹1,50,930 अहमदाबाद ₹1,51,130 सोर्स: goodreturns 4 मई, 2026 सोना इस साल 15 हजार और चांदी 14 हजार रुपए महंगी 2026 में सोना अब तक 15 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इस साल चांदी 14 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब बढ़कर 2.44 लाख रुपए पर पहुंच गई है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ये खबर भी पढ़ें… विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा: 77,700 के पार पहुंचा; मारुति-अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 4% तक की तेजी देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच आज 4 मई को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 750 अंक (0.94%) चढ़कर 77,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 250 अंक (0.92%) ऊपर है, ये 24,200 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में रियल्टी, मेटल और सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। जबकि आईटी और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Hardik Pandya; MI vs LSG IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Hardik Pandya; MI Vs LSG IPL 2026 LIVE Score Update | Rishabh Pant Naman Dhir Suryakumar Yadav स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी। अगर मुंबई की टीम आज अपने घर में हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स के पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने का आखिरी मौका है। दोनों ही टीमों के पास एक समान 8-8 अंक हैं। मुंबई के खिलाफ लखनऊ आगे दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना दबदबा बनाए रखते हुए 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस को केवल 2 मैचों में ही सफलता मिली है। वानखेड़े में तीन बार दोनों टीमों का सामना हुआ है। इसमें दो बार लखनऊ और एक बार मुंबई को को जीत मिली। रिकल्टन और गजनफर पर नजर इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए रायन रिकल्टन और अल्लाह गजनफर ने शानदार प्रदर्शन किया है। रिकल्टन ने 7 मैचों में 177.84 के स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। गजनफर ने 7 मैचों में 11 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। मार्श और प्रिंस यादव फॉर्म में लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श और प्रिंस यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मार्श ने 8 मैचों में 212 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 133.33 रहा है और वे एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं। प्रिंस ने 8 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। पिच एंड वेदर रिपोर्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटर्स को सपोर्ट करती है। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वनखेड़े में 4 में से 3 मैच में 200 पार का स्कोर बना है। केवल एक मैच में टीमें 200 का आंकड़ा पार नहीं कर सकीं। मुंबई ने पंजाब के खिलाफ इस मैच में 195 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब ने 198 रन बनाकर जीत हासिल की थी। वेदर की बात करें तो मुंबई में मौसम गरम है। यहां बारिश के आसार बिल्कुल नहीं हैं। सोमवार को मुंबई का न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियम के आसपास रहेगा। यहां 17 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। टीम न्यूज: रोहित शर्मा वापसी कर सकते हैं मुंबई की ओर से रोहित शर्मा वापसी कर सकते हैं। पिछले महीने 12 अप्रैल को बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे। हाल ही में कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा था कि वे एक-दो मैच बाद वापसी करेंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार। लखनऊ सुपर जायंट्स : ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जार्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Hardik Pandya; MI vs LSG IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Hardik Pandya; MI Vs LSG IPL 2026 LIVE Score Update | Rishabh Pant Naman Dhir Suryakumar Yadav स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी। अगर मुंबई की टीम आज अपने घर में हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स के पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने का आखिरी मौका है। दोनों ही टीमों के पास एक समान 8-8 अंक हैं। मुंबई के खिलाफ लखनऊ आगे दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना दबदबा बनाए रखते हुए 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस को केवल 2 मैचों में ही सफलता मिली है। वानखेड़े में तीन बार दोनों टीमों का सामना हुआ है। इसमें दो बार लखनऊ और एक बार मुंबई को को जीत मिली। रिकल्टन और गजनफर पर नजर इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए रायन रिकल्टन और अल्लाह गजनफर ने शानदार प्रदर्शन किया है। रिकल्टन ने 7 मैचों में 177.84 के स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। गजनफर ने 7 मैचों में 11 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। मार्श और प्रिंस यादव फॉर्म में लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श और प्रिंस यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मार्श ने 8 मैचों में 212 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 133.33 रहा है और वे एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं। प्रिंस ने 8 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। पिच एंड वेदर रिपोर्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटर्स को सपोर्ट करती है। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वनखेड़े में 4 में से 3 मैच में 200 पार का स्कोर बना है। केवल एक मैच में टीमें 200 का आंकड़ा पार नहीं कर सकीं। मुंबई ने पंजाब के खिलाफ इस मैच में 195 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब ने 198 रन बनाकर जीत हासिल की थी। वेदर की बात करें तो मुंबई में मौसम गरम है। यहां बारिश के आसार बिल्कुल नहीं हैं। सोमवार को मुंबई का न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियम के आसपास रहेगा। यहां 17 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। टीम न्यूज: रोहित शर्मा वापसी कर सकते हैं मुंबई की ओर से रोहित शर्मा वापसी कर सकते हैं। पिछले महीने 12 अप्रैल को बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे। हाल ही में कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा था कि वे एक-दो मैच बाद वापसी करेंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार। लखनऊ सुपर जायंट्स : ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जार्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…






