Thursday, 17 Sep 2026 | 11:05 AM

Trending :

EXCLUSIVE

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क20 मिनट पहले कॉपी लिंक टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को IPL के मौजूदा सीजन में दूसरी हार झेलनी पड़ी। उसे रविवार के दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से हराया। हार के बावजूद पंजाब की टीम प्लेऑफ की दहलीज पर है। IPL में रविवार को डबल हेडर डे था यानी कि दिन में दो मुकाबले। दिन के पहले मैच में कोलकाता नाइड राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। खास बात यह रही कि 2 मैचों के नतीजों के बाद पॉइंट्स टेबल में कोई बदला नहीं हुआ। बाकी कि टीमें भी अपने-अपने स्थान पर हैं। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन पंजाब प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे है। बेंगलुरु, हैदराबाद और राजस्थान की टीमें एक समान 12-12 अंक लेकर क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। पंजाब को हराने वाली गुजरात 12 अंक के साथ 5वें नंबर पर है। पंजाब की टीम 9 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। टीम ने 2 मैच गंवाए हैं। एक नो रिजल्ट मैच के सहारे उसके पास 13 अंक हैं। गुजरात ने सीजन में छठी जीत हासिल की है। टीम के 12 अंक हो गए हैं और टाइटंस की टीम 5वें नंबर पर कायम है। क्योंकि उसका नेट रन रेट खराब है। आज के मैच की बात मुंबई के पास प्लेऑफ रेस में बने रहने का आखिरी मौका आज मुंबई के पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने का आखिरी मौका है। अगर टीम लखनऊ से हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। मुंबई ने अब तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से उसे 2 जीत ही मिली है। 7 में उसे हार झेलनी पड़ी है। आज के बाद मुंबई बचे हुए 4 मैच और जीतकर 12 अंक तक ही पहुंच सकती है, जोकि प्लेऑफ के लिए काफी नहीं है। लखनऊ को अगले सभी मैच जीतने होंगे, दूसरों पर निर्भर लखनऊ पॉइंट्स टेबल के निचने पायदान पर है। टीम के पास 8 मैचों में 4 अंक हैं। क्योंकि, लखनऊ ने मुंबई से एक मैच कम खेला है। इसलिए उसके पास प्लेऑफ में प्रवेश करने का चांस है। आज हारने की स्थिति में लखनऊ की राह कठिन हो जाएगी। उसने दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स अभिषेक को ऑरेंज कैप मिली, राहुल को पीछे छोड़ा दिन के पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने 10 बॉल पर 15 रन बनाए। इन 15 रनों के सहारे अभिषेक ने सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट में दिल्ली के केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। अब अभिषेक के नाम 10 मैचों में 440 रन हो गए हैं, जबकि केएल राहुल 433 रन के साथ दूसरे और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 425 के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रबाडा पर्पल कैप रेस में तीसरे नंबर पर आए गुजरात के कगिसो रबाडा ने पंजाब के खिलाफ मैच में 2 विकेट लिए। इसके सहारे वे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने राजस्थान के जोफ्रा आर्चर को पीछे छोड़ा। रबाडा के नाम 16 विकेट हैं। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। —————————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गुजरात की लगातार तीसरी जीत, पंजाब दूसरा मैच हारी; साई सुदर्शन की फिफ्टी; होल्डर को 4 विकेट गुजरात टाइटंस ने IPL में रविवार के दूसरे मैच में टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है। उसने लगातार तीसरे मैच में जीत हासिल की है, जबकि पंजाब ने लगातार दूसरा मैच गंवाया है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Mamata Banerjee; West Bengal Election Result 2026 LIVE Update: BJP TMC Congress Winner Candidates List | Suvendu Adhikari Adhir Ranjan

Mamata Banerjee; West Bengal Election Result 2026 LIVE Update: BJP TMC Congress Winner Candidates List | Suvendu Adhikari Adhir Ranjan

12:41 AM4 मई 2026 कॉपी लिंक बंगाल चुनाव में 5 बड़े मुद्दे SIR में वोट कटना: पश्चिम बंगाल में कुल रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या 7.66 करोड़ थी। चुनाव से पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) हुआ, जिसमें 91 लाख नाम हटाए गए। अब वोटर्स की संख्या घटकर 6.75 करोड़ रह गई, यानी 11.8% की कमी। सुप्रीम कोर्ट ने SIR पर वोटर्स की आपत्तियां सुनने के लिए 19 ट्रिब्यूनल नियुक्त किए थे। पिछले महीने से, जब ये ट्रिब्यूनल बने, तब से उनके पास 34 लाख से ज्यादा अपीलें दायर की गईं। यह साफ नहीं है कि इनमें से कितनी अपीलें सुनी गईं। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने 28 अप्रैल कहा कि उनके पास निपटाए गए मामलों का आंकड़ा नहीं है। अवैध घुसपैठियों का मुद्दा: 2021 के बंगाल चुनाव में 140 से अधिक सीटों पर जीत का अंतर 1000 से 5000 के बीच था। कई सीटों पर इस अंतर से ज्यादा वोट कट गए हैं। बीजेपी ने वोटर लिस्ट से हटाए गए करीब 91 लाख नामों को ‘अवैध घुसपैठियों’ और ‘ब्लैक वोट्स’ कहा। महिलाओं से जुड़ी योजनाएं: पिछले 3 चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा वोट कर रही हैं। इस बार तो यह अंतर डेढ़ फीसदी तक बढ़ा है। जानकार इसकी वजह ममता सरकार की महिलाओं से जुड़ी 3 बड़ी योजनाएं- लक्ष्मीर भंडार, कन्याश्री और रूपश्री प्रकल्प को बताते हैं। भाजपा ने भी इस बार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, शौचालय और महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। घोषणा पत्र में गरीब महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपए देने का वादा किया। महिला आरक्षण का मुद्दा: चुनाव से ठीक पहले सरकार संसद में परिसीमन से जुड़ा बिल लाई। टीएमसी ने इसका विरोध किया। इसके बाद PM मोदी से लेकर शाह और बाकी बड़े नेताओं ने हर रैली में कहा गढ़ा कि ममता महिलाओं को सत्ता में 33% हिस्सेदारी नहीं देना चाहती हैं। एंटी इनकंबेंसी: TMC 2011 के बाद लगातार 15 साल से सत्ता में है। उसके नेताओं पर राशन घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला जैसे आरोप लगे हैं। अगर भाजपा टीएमसी के वोट शेयर में 3 से 5% की सेंध लगा देती है, तो बढ़त ले लेगी।

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क44 मिनट पहले कॉपी लिंक चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में शनिवार को मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया। टीम ने इंडियंस को सीजन में दूसरी बार पटखनी दी है। इस जीत से चेन्नई ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी है। वहीं, मुंबई इंडियंस की राह बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो गई है। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन चेन्नई ने दिल्ली को पीछे छोड़ा, छठे नंबर पर आई मुंबई को हराने के बाद चेन्नई ने मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ दिया है। ऋतुराज गायकवाड की टीम ने सीजन में 9 मैच खेल लिए हैं। टीम ने चौथी जीत हासिल की है। टीम 8 अंक के साथ एक स्थान के फायदे के साथ छठे नंबर पर आ गई है। मुंबई को 7वीं हार का सामना करना पड़ा है। टीम 9 में से 2 मैच ही जीत सकी है। मुंबई यहां से सभी मैच जीतती है तो उसके 14 अंक होंगे। पिछले चार IPL सीजन में सिर्फ एक बार कोई टीम महज 14 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंची है। ऐसा पिछले ही सीजन में हुआ था। 2022, 2023 और 2024 में चौथे प्ले-ऑफ की सभी टीमों ने कम से कम 16 पॉइंट्स हासिल किए थे। आज के मैच की बात IPL में रविवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हैदराबाद में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। कोलकाता वापसी की राह पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम वापसी की राह पर है। टीम पिछले दो मैच जीतकर आ रही है। उसके पास आज जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है। टीम ने अब तक 8 में से 2 मैच ही जीत सकी है। ऐसे में उसे अब बचे हुए 6 मैचों में जीत हासिल करनी होगी। एक भी मैच हारने पर उसे दूसरी टीमों के भरोसे रहना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दहलीज पर हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की दहलीज पर है। टीम ने 9 में से 6 मैच जीत लिए हैं और 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। पैट कमिंस की टीम के पास आज पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचने का मौका है। गुजरात टॉप-4 की रेस में कायम गुजरात की टीम भी प्लेऑफ की रेस में कायम है। टीम ने 9 में से 5 मैच जीते हैं। वह 10 अंक के साथ 5वें स्थान पर है। आज गुजरात के पास जीत के साथ शीर्ष-4 में स्थान हासिल करने का मौका है। हालांकि, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे 6 में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे। पंजाब प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे टेबल टॉप पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे है। टीम 8 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। एक नो रिजल्ट मैच के सहारे उसके पास 13 अंक हैं। श्रेयस अय्यर की टीम की टीम आज जीत से प्लेऑफ के और करीब पहुंच जाएगी। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में बदलाव नहीं, राहुल टॉप पर चेन्नई-मुंबई मैच के बाद ऑरेंज कैप के लीडरबोर्ड में कोई बदलाव नहीं हुआ है। केएल राहुल 433 रन के साथ IPL सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान हैं। आज के मैच में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासन के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका है। वे दोनों क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पर्पल कैप की रेस में अंशुल कम्बोज दूसरे स्थान पर आए चेन्नई के पेसर अंशुल कम्बोज ने मुंबई के खिलाफ 3 विकेट झटके। 9 मैचों में उनके 17 विकेट हो गए हैं। अंशुल पर्पल कैप होल्डर भुवनेंश्वर कुमार की बराबरी पर है। आज हैदराबाद के ईशान मलिंगा और गुजरात के कगिसो रबाडा के पास पर्पल कैप हासिल करने का मौका होगा। —————————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- चेन्नई ने मुंबई को सीजन में दूसरी बार हराया; गायकवाड-कार्तिक की फिफ्टी चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में शनिवार को मुंबई इंडियंस पर 8 विकेट की जीत हासिल की है। टीम ने मुंबई को सीजन में दूसरी बार हराया है। चेन्नई ने 23 अप्रैल को भी मुंबई को 103 रन से हराया था। चेपॉक स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर टारगेट चेज कर लिया। कार्तिक शर्मा ने ट्रेंट बोल्ट की पहली बॉल पर चौका लगाकर जीत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Smriti Mandhana; India Women’s T20 World Cup Squad Players Update

Smriti Mandhana; India Women's T20 World Cup Squad Players Update

Hindi News Sports Smriti Mandhana; India Women’s T20 World Cup Squad Players Update | Harmanpreet Kaur स्पोर्ट्स डेस्क15 मिनट पहले कॉपी लिंक BCCI ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। शनिवार को जारी इस टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना वाइस कैप्टन हैं। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से होगी। भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को खेलने उतरेगा। टीम इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड भी मौजूद हैं। सिलेक्शन कमेटी की बैठक में टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर, कोच अमोल मजूमदार, चयन समिति की अध्यक्ष अमिता शर्मा और BCCI सचिव देवजीत सैकिया मौजूद रहे।। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयांका पाटिल और राधा यादव। स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम का उपकप्तान बनाया गया है। मंधाना-शेफाली ओपनर, नंदनी पहला वर्ल्डकप खेलेंगी भारतीय टीम टॉप ऑर्डर में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा को बतौर ओपनर जगह मिली है। तीसरे नंबर पर जेमिमा रोड्रिंग्स का नाम है। नंदनी शर्मा को पहली बार वर्ल्डकप टीम में जगह मिली है। भारतीय टीम की कप्तान हमरनप्रीत कौर टी-20 वर्ल्ड कप में चौथे नंबर पर अहम भूमिका निभाएंगी। ऋचा घोष को विकेटकीपर चुना गया है। वे मैच के आखिरी ओवरों में बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं। यास्तिका भाटिया को बैकअप विकेटकीपर और ओपनर चुना गया है। रेणुका को पेस अटैक की जिम्मेदारी अनुभवी तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को पेस अटैक की जिम्मेदारी दी गई है। क्रांति गौड़ और अरुंधति रेड्डी उनका साथ देंगी। वहीं, स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को स्पिनर डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी मिली है। श्रेयांका पाटिल और एन श्रीचरणी भी अहम भूमिका निभएंगी। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। ICC ने 12 टीमों को 6-6 टीमों के 2 ग्रुप में बांटा है। इन दोनों ग्रुप की टॉप पर रहने वाली दो-दो टीमें सेमीफाइनल में क्वॉलिफाई करेंगी। ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक रिकॉर्ड छह बार खिताब अपने नाम किया है और कई बार फाइनल तक पहुंचकर अपनी बादशाहत साबित की है। इसके अलावा इंग्लैंड ने 2009 में पहला एडिशन जीतकर इतिहास रचा, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 में खिताब जीता था। ———————————————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Chhattisgarh IED Bomb Blast Update; Kanker Narayanpur Border

Chhattisgarh IED Bomb Blast Update; Kanker Narayanpur Border

IED ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ के 4 जवान शहीद हो गए। छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद हो गए। फोर्स शनिवार सुबह कोरोसकोडा के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों की बिछाई गई IED को डिप्यूज करते समय अचानक जोरदार धमाका हुआ। . मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में घायल जवानों का तुरंत रेस्क्यू किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण 3 जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल जवान परमानंद कोर्राम को बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट गया था, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस घटना पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर सवाल उठाए, कहा कि नक्सलवाद के खत्म होने के राजनीतिक नारे से काम नहीं चलेगा। घायल जवान परमानंद कोर्राम ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बस्तर IG बोले- सूचना के आधार पर चल रहा था अभियान बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि, सर्च के दौरान सुरक्षाबलों को एक नक्सली डंप भी मिला है। सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर पिछले कुछ महीनों से लगातार आईईडी बरामदगी का अभियान चलाया जा रहा है। आज का अभियान भी उसी का हिस्सा था। इस दौरान हादसा हुआ। भूपेश बोले- राजनीतिक नारे से काम नहीं चलेगा इस घटना पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को समझना होगा कि नक्सलवाद के ख़त्म होने के राजनीतिक नारे से काम नहीं चलेगा। नक्सली अपने पीछे आतंक के जो अवशेष छोड़ गए हैं, उनसे मुक्ति का भी अभियान छेड़ना पड़ेगा। यह लड़ाई साझी है, लोकतंत्र विरोधी ताकतों का समूल नाश ही एकमात्र विकल्प है। …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रमन्ना ने संगठन में भर्ती कराया, 131 जवान-नागरिकों की हत्या: पापाराव बोला- जिनके घर उजाड़े, उनसे माफी मांगूंगा, कर्मा-मंडावी हत्याकांड के खोले राज बस्तर में नक्सल आतंक का चेहरा रहा पापाराव अब सरेंडर कर चुका है। बस्तर में नक्सल आतंक का चेहरा रहा पापाराव अब सरेंडर कर चुका है। सरेंडर के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत में उसने माना कि रास्ता गलत था। पापाराव ने कहा कि, जिन परिवारों ने अपनों को खोया, उनसे माफी मांगना चाहता हूं। पढ़ें पूरी खबर…

Disaster Emergency Alert Test Update; NDMA

Disaster Emergency Alert Test Update; NDMA

नई दिल्ली1 मिनट पहले कॉपी लिंक देशभर में शनिवार सुबह 11.45 बजे करोड़ों लोगों के मोबाइल फोन पर सायरन की आवाज के साथ स्क्रीन पर इमरजेंसी अलर्ट दिखाई दिया। सायरन बंद होने के बाद इस अलर्ट को पढ़कर भी सुनाया गया। कई लोग इससे परेशान हो गए, तो कई कन्फ्यूज। दरअसल यह मैसेज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, यानी NDMA ने भेजा था, जो इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट ट्रायल का हिस्सा है। NDMA ने इमरजेंसी में लोगों तक सूचना पहुंचाने के लिए 2 मई को सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया था। सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक से इमरजेंसी में रियल-टाइम अलर्ट मिलेगा NDMA ने मोबाइल SMS को सेल ब्रॉडकास्ट (CB) तकनीक से जोड़ा है। इससे चुने गए इलाके में एक्टिव सभी मोबाइल फोन पर एक साथ अलर्ट मिलेगा। इससे इमरजेंसी के समय रियल टाइम सूचना पहुंच सकेगी। देशभर में इमरजेंसी मैसेज की एकसाथ टेस्टिंग शनिवार को देश के सभी राज्यों की राजधानियों और दिल्ली-NCR में सभी मोबाइल फोन पर एकसाथ टेस्टिंग मैसेज भेजा गया। यह मैसेज हिंदी और अंग्रेजी के साथ सभी क्षेत्रीय भाषाओं में भी भेजा गया। इस मैसेज में लोगों को बताया गया कि यह केवल परीक्षण है और इस पर कोई एक्शन लेने की जरूरत नहीं है। सरकार ने पहले ही बताया था- मैसेज से घबराएं नहीं सरकार ने दो दिन पहले ही मैसेज भेजकर लोगों से अपील की थी कि टेस्टिंग वाला मैसेज मिलने पर घबराएं नहीं। शनिवार का मैसेज केवल इमरजेंसी के हालात में चेतावनी देने वाले सिस्टम की जांच के लिए भेजा गया था। देश में ही विकसित किया गया है SACHET सिस्टम इमरजेंसी की स्थिति में लोगों को रियल टाइम अलर्ट देने के लिए सरकारी संस्था सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (C-DOT) ने इंटीग्रेटेड अलर्ट सिस्टम ‘SACHET’ को विकसित किया है। सचेत नाम का यह सिस्टम कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (CAP) पर आधारित है। इसे देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव कर दिया गया है। खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Jabalpur Bargi Dam Rescue Operation LIVE Photos Update

Jabalpur Bargi Dam Rescue Operation LIVE Photos Update

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में शनिवार को रेस्क्यू के दौरान दो बच्चों के शव बरामद किए गए। इनमें श्रीतमिल (5) पिता कामराज और विराज सोनी (5) शामिल हैं। . विराज का शव शनिवार शाम करीब 6 बजे घटनास्थल के पास मिला, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसके साथ ही हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है, जबकि अब भी कामराज और उनका भतीजा मयूरन लापता हैं। 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। कल सुबह फिर होगी सर्चिंग शनिवार सुबह से सेना, NDRF और SDRF की टीमें बोट और गोताखोरों की मदद से सर्चिंग में जुटी रहीं, लेकिन दोपहर बाद मौसम अचानक खराब हो गया। तेज आंधी-बारिश और ऊंची लहरों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बार-बार बाधित हुआ और रात में इसे रोकना पड़ा। अब रविवार सुबह फिर से लापता लोगों की तलाश शुरू की जाएगी। रेस्क्यू टीम ने शनिवार को दो बच्चों के शव बरगी डैम से बरामद किए। कामरान और उनका भतीजा अब भी लापता है। उनकी तलाश की जा रही है। हादसे में विराज की मां की भी मौत विराज सोनी का शव मिलने के बाद परिवार गहरे सदमे में है। पिता कृष्णा सोनी और पूरा परिवार मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी पहुंचा। मामा ने भावुक होकर कहा, “जैसा भी मिला, हमारे लिए हमारा बच्चा अमृत है… ईश्वर का शुक्र है कि मिल गया।” इस हादसे में विराज की मां नीतू सोनी की भी मौत हो चुकी है, जिनका अंतिम संस्कार एक दिन पहले किया गया। बेटे विराज को याद कर उसके पिता कृष्ण सोनी रो पड़े। उनकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है। 5 तस्वीरें देखिए… बरगी डैम में समाता हुआ क्रूज। कार से बरगी डैम घूमने जाता कामराज का परिवार। रोप-वे से जाते हुए परिवार के सदस्य। कामराज (45) लापता है। उनके बेटे श्रीतमिलवेंदन का शव बरामद किया गया।। कामराज का 9 साल का भतीजा मयूरम भी लापता। कार्गो विमान से तमिलनाडु भेजे गए शव बरगी क्रूज हादसे में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के पर्यटकों के शव उनके गृह राज्य भेजे जा रहे हैं। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से कार्गो विमान के जरिए शवों को त्रिचि रवाना किया गया। शुरुआत में तकनीकी कारणों से एक कार्गो विमान में दिक्कत आई, जिसके बाद शवों को दूसरे विमान से भेजा गया। मृतकों के परिजन भी साथ में रवाना हुए हैं। प्रशासन की ओर से अन्य शवों को भी चरणबद्ध तरीके से उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। गुरवार को क्रूज डैम में डूबा था गुरुवार शाम करीब 5 बजे MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में डूब गया था। क्रूज में करीब 47 लोग सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 लोगों की ही कटी थी। हादसा किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ, उस समय हवा की रफ्तार करीब 74 किमी प्रति घंटा थी। SDRF ने कई लोगों को बचाया, लेकिन तेज हवा, अंधेरा और खराब मौसम के कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ। इससे जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… डूबते क्रूज में लाइफ जैकेट ढूंढते रहे यात्री:MP में हादसे में 9 की मौत, रेस्क्यू 2 घंटे लेट; प्रदेश में क्रूज संचालन बंद, जांच कमेटी बनी मौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है:आंधी की चेतावनी और NGT-सुप्रीम कोर्ट के आदेश न दिखे-न सुने, अब लाशें गिन रहे हो खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क36 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली कैपिटल्स ने IPL में शुक्रवार को सीजन की चौथी जीत हासिल की है। टीम को लगातार तीन हार के बाद जीत मिली। उसने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली ने 226 रन का टारगेट 19.1 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर दिया। टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए। केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 40 बॉल पर 75 रनों की पारी खेली। इस पारी के सहारे राहुल टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए। उन्हें ऑरेंज कैप मिली। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन दिल्ली को एक स्थान का फायदा, राजस्थान को नुकसान नहीं इस नतीजे के बाद पॉइंट्स टेबल में ज्यादा फेर बदल नहीं हुए हैं। जीत से दिल्ली को एक स्थान का फायदा हुआ। जबकि राजस्थान हार के बावजूद अपने स्थान पर बरकरार रही। दिल्ली ने अब तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से 4 में जीत, जबकि 5 में हार मिली है। अक्षर पटेल की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के छठे स्थान पर आ गई है। राजस्थान ने 10 मैच खेल लिए हैं। टीम को चौथी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद टीम 6 जीत के सहारे 12 के साथ पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर कायम है। आज के मैच की बात IPL में शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। प्लेऑफ के लिए चेन्नई का हर मैच जीतना जरूरी चेन्नई ने अब तक 8 मैच खेले हैं। इनमें से उसे 3 जीत मिली है। जबकि 5 में पराजय का सामना करना पड़ा है। इस प्रकार टीम के पास 6 अंक हैं। ऋतुराज गायकवाड की टीम को अभी 6 मैच और खेलने हैं। ऐसे में उसे प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए बाकी के सभी मैच जीतने होंगे। एक भी मैच हारने की स्थिति में उसे को अन्य टीमों के निर्भर रहना होगा। मुंबई ने अब तक 2 मैच ही जीते, प्लेऑफ उम्मीदें कायम मुंबई की स्थिति चेन्नई से खराब है। हार्दिक पंड्या की टीम 8 में से 2 मैच ही जीत सकी है। टीम के पास महज 4 अंक ही है। इसके बावजूद मुंबई के पास प्लेऑफ में प्रवेश करने का मौका होगा। इसके लिए उसे अपने सभी मुकाबले जीतने ही होंगे। एक भी मैच हारने की स्थिति में टीम की प्लेऑफ की राह कठिन हो जाएगी। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स केएल राहुल सीजन के टॉप स्कोरर बने, ऑरेंज कैप मिली केएल राहुल ने मैच में 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के सहारे वे IPL सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। उनके नाम 9 मैचों में 433 रन हो गए हैं। 4 रन पर आउट होने के बाद राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी (404 रन) टॉप-3 से बाहर हो गए हैं। आर्चर पर्पल कैप की रेस में नंबर-2 पर आए राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मैच में एक विकेट लिया। उनके नाम 10 मैच के बाद 15 विकेट हो गए हैं। वे पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। आर्चर ने हैदराबाद के ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ा। आज के मैच में अंशुल कम्बोज के पास टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट के टॉप-3 में पहुंचने का मौका है। उन्होंने 14 विकेट लिए हैं। ———————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… दिल्ली IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती; राहुल-निसांका की फिफ्टी, स्टार्क को 3 विकेट दिल्ली कैपिटल्स को IPL के मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत मिली है। टीम ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। दिल्ली की ओर से ओपनर्स ने 110 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के सहारे दिल्ली ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक दिल्ली कैपिटल्स ने IPL में शुक्रवार को सीजन की चौथी जीत हासिल की है। टीम को लगातार तीन हार के बाद जीत मिली। उसने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली ने 226 रन का टारगेट 19.1 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर दिया। टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए। केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 40 बॉल पर 75 रनों की पारी खेली। इस पारी के सहारे राहुल टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए। उन्हें ऑरेंज कैप मिली। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन दिल्ली को एक स्थान का फायदा, राजस्थान को नुकसान नहीं इस नतीजे के बाद पॉइंट्स टेबल में ज्यादा फेर बदल नहीं हुए हैं। जीत से दिल्ली को एक स्थान का फायदा हुआ। जबकि राजस्थान हार के बावजूद अपने स्थान पर बरकरार रही। दिल्ली ने अब तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से 4 में जीत, जबकि 5 में हार मिली है। अक्षर पटेल की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के छठे स्थान पर आ गई है। राजस्थान ने 10 मैच खेल लिए हैं। टीम को चौथी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद टीम 6 जीत के सहारे 12 के साथ पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर कायम है। आज के मैच की बात IPL में शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। प्लेऑफ के लिए चेन्नई का हर मैच जीतना जरूरी चेन्नई ने अब तक 8 मैच खेले हैं। इनमें से उसे 3 जीत मिली है। जबकि 5 में पराजय का सामना करना पड़ा है। इस प्रकार टीम के पास 6 अंक हैं। ऋतुराज गायकवाड की टीम को अभी 6 मैच और खेलने हैं। ऐसे में उसे प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए बाकी के सभी मैच जीतने होंगे। एक भी मैच हारने की स्थिति में उसे को अन्य टीमों के निर्भर रहना होगा। मुंबई ने अब तक 2 मैच ही जीते, प्लेऑफ उम्मीदें कायम मुंबई की स्थिति चेन्नई से खराब है। हार्दिक पंड्या की टीम 8 में से 2 मैच ही जीत सकी है। टीम के पास महज 4 अंक ही है। इसके बावजूद मुंबई के पास प्लेऑफ में प्रवेश करने का मौका होगा। इसके लिए उसे अपने सभी मुकाबले जीतने ही होंगे। एक भी मैच हारने की स्थिति में टीम की प्लेऑफ की राह कठिन हो जाएगी। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स केएल राहुल सीजन के टॉप स्कोरर बने, ऑरेंज कैप मिली केएल राहुल ने मैच में 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के सहारे वे IPL सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। उनके नाम 9 मैचों में 433 रन हो गए हैं। 4 रन पर आउट होने के बाद राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी (404 रन) टॉप-3 से बाहर हो गए हैं। आर्चर पर्पल कैप की रेस में नंबर-2 पर आए राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मैच में एक विकेट लिया। उनके नाम 10 मैच के बाद 15 विकेट हो गए हैं। वे पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। आर्चर ने हैदराबाद के ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ा। आज के मैच में अंशुल कम्बोज के पास टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट के टॉप-3 में पहुंचने का मौका है। उन्होंने 14 विकेट लिए हैं। ———————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… दिल्ली IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती; राहुल-निसांका की फिफ्टी, स्टार्क को 3 विकेट दिल्ली कैपिटल्स को IPL के मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत मिली है। टीम ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। दिल्ली की ओर से ओपनर्स ने 110 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के सहारे दिल्ली ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क42 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी हार झेलनी पड़ी। उसे गुजरात टाइटंस ने अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में में 4 विकेट से हराया। गुजरात ने 155 रन का टारगेट 15.5 ओवर में चेज कर लिया। टॉस हारकर बैटिंग कर रही बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई थी। कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 29 रन देकर 2 विकेट झटके। साथ ही 10 बॉल पर 12 रन भी बनाए। इतना ही नहीं, 3 कैच भी पकड़े। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन… मैच के बाद टीमों की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं बेंगलुरु-गुजरात मैच के नतीजे के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ पहले पायदान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे निचले स्थान पर है। बेंगलुरु ने 9 मैच खेले हैं, इनमें से उसे तीसरी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि टीम के खाते में 6 जीत है। ऐसे में बेंगलुरु 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। गुजरात ने भी बेंगलुरु के बराबर 9 मैच खेले हैं। इनमें से टीम को 5 में जीत, जबकि 4 में हार झेलनी पड़ी है। इस तरह गुजरात के पास 10 अंक हैं और टीम 5वें पायदान पर है। आज के मैच की बात प्लेऑफ के लिए राजस्थान को 3 जीत चाहिए राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर है। टीम के पास 6 जीत के सहारे 12 अंक हैं यानी कि उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 3 जीत की जरूरत है। रॉयल्स की टीम ने अब तक 9 मैच खेले गए हैं, इनमें से 3 मैच में हार और 6 में जीत मिली है। शेडयूल के अनुसार राजस्थान को 3 होम और 3 अवे मैच खेलने हैं। ऐसे में राजस्थान के प्लेऑफ की राह आसान है। दिल्ली को अपने सभी 6 मैच जीतने होंगे मौजूदा सीजन में दिल्ली का कैंपेन उतना अच्छा नहीं रहा है। टीम 8 में से 3 मैच ही जीत सकी है। ऐसे में कैपिटल्स के खाते में महज 6 अंक हैं और टीम 7वें नंबर पर है। दिल्ली को प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए अपने सभी 6 मैच जीतने होंगे। एक या दो मैच हारने की स्थिति में उसे अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स टॉप स्कोरर की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं गुजरात-बेंगलुरु मैच के बाद ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा 425 रन के साथ टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। आज राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है। भुवनेश्वर कुमार टॉप विकेट टेकर्स बने बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार ने मैच में 3 विकेट झटके। उन्होंने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर को पवेलियन की राह दिखाई। इन विकेटों के सहारे भुवनेश्वर के सीजन में 17 विकेट हो गए हैं। वे पर्पल कैप लीडरबोर्ड की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने हैदराबाद के ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ा। आज राजस्थान के जोफ्रा आर्चर 4 विकेट लेकर भुवनेश्वर को पीछे छोड़ सकते हैं। ——————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए IPL- बेंगलुरु सीजन में तीसरा मैच हारी; गुजरात ने 4 विकेट से हराया गुजरात टाइटंस ने IPL में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम ने 156 रन का टारगेट 15.5 ओवर में 6 विकेट पर चेज कर लिया। राशिद खान ने सुयश शर्मा की बॉल पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…