Abhishek Sharma; PBKS Vs SRH LIVE Score Update: Shreyas Iyer Heinrich Klaasen

स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। मुकाबला PBKS के घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस शाम 3:00 बजे होगा। दोनों टीमों का यह सीजन का चौथा मैच है। पंजाब ने 3 में से 2 मैच जीते हैं, जबकि उनका पिछला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं हैदराबाद को 3 में से 2 मैचों में हार मिली है और एक में जीत हासिल हुई है। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे से चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब के खिलाफ हैदराबाद आगे IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें SRH ने 17 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि PBKS ने केवल 7 मैच जीते हैं। पिछले 4 मुकाबलों में हैदराबाद ने जीत दर्ज की है। पंजाब ने हैदराबाद को आखिरी बार 2023 सीजन में हराया था। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 1 मैच हुआ था, जिसे SRH ने 8 विकेट से अपने नाम किया था। कोनोली ने पंजाब के लिए सबेस ज्यादा रन बनाए कूपर कोनोली ने पंजाब के लिए दोनों मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। पिछले मैच में बारिश के कारण बैटिंग नहीं आई थी। उन्होंने अब तक 108 रन बनाए हैं। विजयकुमार वैशाख टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। क्लासन ने पिछले दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए हेनरिक क्लासन सनराइजर्स के तरफ से अच्छी फार्म में है। पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 41 गेंदों में 62 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 52 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अभी तक 145 रन बनाए हैं। इस मैच में भी मिडिल ऑर्डर में पारी संभाल सकते हैं। बॉलिंग हर्ष दुबे टॉप पर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। यहां दूसरी बार होगा सामना महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 12 IPL मैच खेले गए हैं। पहले इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम ने 6 और चेज करने वाली टीम ने भी 6 मैच जीते हैं। यहां हाइएस्ट टीम स्कोर 228/5 है, जो पिछले साल मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। पंजाब और हैदराबाद के बीच न्यू चंडीगढ़ में एक मैच खेला गया है। 2024 में खेले गए इस मैच में हैदराबाद को 2 रन से जीत मिली थी। बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं न्यू चंडीगढ़ में 11 अप्रैल को मौसम गर्म रहने की संभावना है। तापमान 17 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है, हालांकि बारिश की संभावना काफी कम है। दोनों टीमों की पॉसिबल-XII पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य। सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, लियाम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज दिल्ली vs चेन्नई:धोनी के बिना खेल रही CSK तीनों मैच हारी, कप्तान अक्षर DC को 2 जीत दिला चुके इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच चेपॉक स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतक:RCB ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की बॉल पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स ने IPL में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 Update; PBKS Cooper Connolly On Mumbai Indians MI

स्पोर्ट्स डेस्क27 मिनट पहले कॉपी लिंक पंजाब किंग्स का सामना 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमों के बीच IPL में हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। अब तक खेले गए 34 मैचों में दोनों ने 17-17 मुकाबले जीते हैं, जिससे उनकी टक्कर बराबरी की नजर आती है। MI के खिलाफ इस मुकाबले से पहले टीम के युवा खिलाड़ी कूपर कोनोली ने इसे रोमांचक बताया है। हालांकि, टीम का अगला मुकाबला शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है, जिस पर फिलहाल उनका पूरा फोकस है। कोनोली ने गुरुवार को जियोस्टार प्रेस रूम में कहा, मुंबई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होता है, क्योंकि उनके पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं। लेकिन फिलहाल मेरा फोकस सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच पर है। उन्होंने आगे बताया कि वह हर मैच से पहले विपक्षी टीम और गेंदबाजों की फुटेज देखते हैं और उसी के आधार पर अपनी रणनीति तैयार करते हैं। श्रेयस से सीखना पसंद है कोनोली ने कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, मैंने कुछ महीने पहले ऑस्ट्रेलिया और भारत सीरीज के दौरान श्रेयस से थोड़ी बातचीत की थी। मुझे उन्हें खेलते देखना पसंद है। मुझे उनसे सीखना पसंद है। वह एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं, लेकिन मैं बस उनसे सीखने और बेहतर बनने की कोशिश करता रहूंगा और इस टीम के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। कोनोली पंजाब किंग्स के टॉप स्कोरर कूपर कोनोली फिलहाल पंजाब किंग्स के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 108 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। अपने IPL डेब्यू मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की पारी खेली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। कल पंजाब का सामना हैदराबाद से पंजाब का अगला मैच 11 अप्रैल सनराइडर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाएगा। मैच मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टीम का पिछला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द रहा था। IPL 2026 का रोमांच अब और बढ़ने वाला है, क्योंकि 12 से 18 अप्रैल तक राइवलरी वीक शुरू होगी। इस सप्ताह में हाई-वोल्टेज मैचों का लाइव और एक्सक्लूसिव प्रसारण जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
UP SIR Voter List Update; Election Commission

यूपी में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी। यूपी में वोटर्स की संख्या 13% घटकर 13.39 करोड़ हो गई है। फाइनल लिस्ट से 2.05 करोड़ नाम कटे हैं। 84 लाख नए नामों को जोड़ा गया है। . SIR से पहले अक्टूबर 2025 में यूपी में कुल 15.44 करोड़ वोटर्स थे। पहली ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद यह आंकड़ा 12.55 करोड़ हो गया था। इसमें 2.89 करोड़ लोगों के नाम कटे थे। पहले ड्राफ्ट लिस्ट से जो नाम कटे थे, उसमें 84 लाख नामों को लिस्ट में जोड़ा गया है। लखनऊ में सबसे ज्यादा 9.17 लाख नाम कटे सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम लखनऊ में कटे। SIR से पहले राजधानी में 39,94,535 वोटर थे। ड्राफ्ट सूची में 27,94,397 नाम रह गए। अंतिम सूची में 2,85,961 नाम बढ़े। इस हिसाब से यहां कुल 9,14,177 नाम कटे हैं। अब कुल 30,80,358 मतदाता रह गए हैं। इसके बाद गाजियाबाद का नंबर है। यहां SIR से पहले 2837991 वोटर थे। ड्राफ्ट सूची में 2019852 नाम रह गए थे। अंतिम सूची में 2,43,666 नाम बढ़े। यानी यहां कुल 574,473 नाम कटे हैं। अब कुल 22,63,518 मतदाता रह गए हैं। अंतिम सूची में 13.39 करोड़ मतदाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- 6 जनवरी को जो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी, उसमें 12,55,56,025 मतदाताओं के नाम थे। इसमें पुरुषों की संख्या 6,88,43,159 और महिलाओं की संख्या 5,67,08,747 थी। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में 13,39,84,792 वोटर्स शामिल हैं। इसमें पुरुष मतदाता 7,30,71,061 यानी 54.54% और महिला मतदाता 6,09,09,525 (45.46%) हैं। तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 4,206 है। ड्राफ्ट लिस्ट के बाद 8.15 लाख नाम कटे नवदीप रिणवा ने बताया कि 6 जनवरी से आज तक 8,15,996 नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। इनमें 3,50,436 लॉजिकल एरर वाले नाम हैं। 3,28,350 मतदाता गैर-मौजूद रहे। 79,076 नाम 2 जगह थे। 55,865 लोग मृत पाए गए। 2269 की उम्र 18 साल से कम मिली। अंतिम सूची में नाम कैसे चेक कर सकते हैं उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची voters.eci.gov.in और ceouttarpradesh.nic.in पर देखी जा सकती है। अगर आपका नाम सूची में नहीं है तो आप फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन https://voters.eci.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर के जरिए किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म डाउनलोड भी किया जा सकता है। यूपी से पहले 11 राज्यों की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी यूपी से पहले 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 68 लाख नाम गुजरात में कटे हैं। दूसरे नंबर पर बंगाल है, जहां 63 लाख वोटर्स कम हुए। यूपी SIR की पूरी प्रक्रिया को समझ लीजिए… SIR की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी। 4 नवंबर से गणना शुरू हुई। पहले गणना फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर थी। बाद में इसे बढ़ाकर पहले 11 दिसंबर और फिर 25 दिसंबर किया गया। पहले ड्राफ्ट रोल 31 दिसंबर को प्रकाशित होना था, जिसे 15 दिन बढ़ाकर 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित किया गया। दावे-आपत्तियों की अवधि 6 फरवरी 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च 2026 कर दिया गया था। अंतिम सूची 10 अप्रैल को जारी की गई। यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
FIDE Chess Candidates 2026 Update; Vaishali Rameshbabu

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक भारतीय ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू ने FIDE चेस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के विमेंस कैटेगरी के 10वें राउंड में यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक के खिलाफ ड्रॉ खेला। इस ड्रॉ से मिले आधे पॉइंट्स के साथ वैशाली टॉप पर पहुंच गईं। दूसरी ओर, भारतीय ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को रूस की अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। ओपन कैटेगरी में भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को उज्बेक के जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। प्रज्ञानानंदा इस हार के बाद 7वें नंबर पर खिसक गए। टूर्नामेंट साइप्रस के पाफोस में खेला जा रहा है। अभी चार राउंड बाकी हैं। टॉप-6 खिलाड़ियों के बीच 1 अंक का अंतर 10वें राउंड में वैशाली को खास परेशानी नहीं हुई और खेल बिना उतार-चढ़ाव के ड्रॉ रहा। झू जिनेर को बिबिसारा असाउबायेवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिससे वैशाली को बढ़त मिली। टूर्नामेंट बेहद रोमांचक बना हुआ है। टॉप-6 खिलाड़ियों के बीच 1 पॉइंट का अंतर है। झू जिनेर और अन्ना मुजिचुक 5.5 अंकों के साथ वैशाली से आधा अंक पीछे हैं। 11वें राउंड में वैशाली का मुकाबला गोरियाचकिना से होगा, जबकि दिव्या झू जिनेर के खिलाफ खेलेंगी। गुकेश ने जीता था पिछला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट पिछली बार भारत के डी गुकेश ने इसे जीतकर चीन के डिंग लिरेन को चुनौती दी थी। तब गुकेश कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने थे। 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने 1995 में पहली बार कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता था। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट क्या है और क्यों अहम कैंडिडेट्स टूर्नामेंट शतरंज की दुनिया का सबसे अहम इवेंट माना जाता है, क्योंकि यही तय करता है कि वर्ल्ड चैंपियन को अगला चैलेंजर कौन होगा। इसे वर्ल्ड चैंपियनशिप का सेमीफाइनल भी कहा जाता है। विजेता को सीधे वर्ल्ड चैंपियन से खेलने का मौका मिलता है। यह शतरंज का सबसे बड़ा क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट हर दो साल में होता है और विजेता वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देता है। ओपन कैटेगरी के विजेता का मुकाबला भारत के डी गुकेश से, जबकि विमेंस कैटेगरी की विजेता चीन की जू वेनजुन से होगा। कैसे होता है टूर्नामेंट? इसमें दुनिया के टॉप 8 खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से 2 बार (राउंड-रॉबिन फॉर्मेट) खेलते हैं। कुल 14 राउंड होते हैं। हर जीत पर 1 अंक, ड्रॉ पर 0.5 अंक मिलता है। सबसे ज्यादा पॉइंट्स वाला खिलाड़ी विजेता बनता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
FIDE Chess Candidates 2026 Update; Vaishali Rameshbabu

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक भारतीय ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू ने FIDE चेस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के विमेंस कैटेगरी के 10वें राउंड में यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक के खिलाफ ड्रॉ खेला। इस ड्रॉ से मिले आधे पॉइंट्स के साथ वैशाली टॉप पर पहुंच गईं। दूसरी ओर, भारतीय ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को रूस की अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। ओपन कैटेगरी में भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को उज्बेक के जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। प्रज्ञानानंदा इस हार के बाद 7वें नंबर पर खिसक गए। टूर्नामेंट साइप्रस के पाफोस में खेला जा रहा है। अभी चार राउंड बाकी हैं। टॉप-6 खिलाड़ियों के बीच 1 अंक का अंतर 10वें राउंड में वैशाली को खास परेशानी नहीं हुई और खेल बिना उतार-चढ़ाव के ड्रॉ रहा। झू जिनेर को बिबिसारा असाउबायेवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिससे वैशाली को बढ़त मिली। टूर्नामेंट बेहद रोमांचक बना हुआ है। टॉप-6 खिलाड़ियों के बीच 1 पॉइंट का अंतर है। झू जिनेर और अन्ना मुजिचुक 5.5 अंकों के साथ वैशाली से आधा अंक पीछे हैं। 11वें राउंड में वैशाली का मुकाबला गोरियाचकिना से होगा, जबकि दिव्या झू जिनेर के खिलाफ खेलेंगी। गुकेश ने जीता था पिछला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट पिछली बार भारत के डी गुकेश ने इसे जीतकर चीन के डिंग लिरेन को चुनौती दी थी। तब गुकेश कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने थे। 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने 1995 में पहली बार कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता था। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट क्या है और क्यों अहम कैंडिडेट्स टूर्नामेंट शतरंज की दुनिया का सबसे अहम इवेंट माना जाता है, क्योंकि यही तय करता है कि वर्ल्ड चैंपियन को अगला चैलेंजर कौन होगा। इसे वर्ल्ड चैंपियनशिप का सेमीफाइनल भी कहा जाता है। विजेता को सीधे वर्ल्ड चैंपियन से खेलने का मौका मिलता है। यह शतरंज का सबसे बड़ा क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट हर दो साल में होता है और विजेता वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देता है। ओपन कैटेगरी के विजेता का मुकाबला भारत के डी गुकेश से, जबकि विमेंस कैटेगरी की विजेता चीन की जू वेनजुन से होगा। कैसे होता है टूर्नामेंट? इसमें दुनिया के टॉप 8 खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से 2 बार (राउंड-रॉबिन फॉर्मेट) खेलते हैं। कुल 14 राउंड होते हैं। हर जीत पर 1 अंक, ड्रॉ पर 0.5 अंक मिलता है। सबसे ज्यादा पॉइंट्स वाला खिलाड़ी विजेता बनता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Nitish Kumar Rajya Sabha Oath LIVE Update; BJP JDU

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शुक्रवार को राज्यसभा सांसद की शपथ ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान बिहार एनडीए नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा, अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। . संजय झा ने सिग्नेचर करने के लिए उन्हें पेन दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा, हो गया.. चलें…। जिसपर फोटो सेशन के लिए रूकने को कहा गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चारों सदन का सदस्य बनने का रिकॉर्ड बनाया है। वो पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं, जबकि इसके पहले लोकसभा, बिहार विधान परिषद और विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। इससे पहले सुबह दिल्ली में उनसे मिलने बिहार के बड़े नेता पहुंचे। JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने सुबह मुलाकात की। फिर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी और मदन सहनी ने मुलाकात की। इधर, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने पर सोशल मीडिया पर लिखा- “बिहार विल मिस यू नीतीश जी।” जबकि राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, आज से बिहार में उनकी सेवा समाप्त होती है। शपथ ग्रहण से जुड़ी तस्वीरें…. नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली। शपथ के बाद पेपर साइन करते हुए नीतीश कुमार। शपथ ग्रहण के बाद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से बात करते हुए नीतीश कुमार। खरमास के बाद बिहार में नई सरकार बताया जा रहा कि नीतीश कुमार शुक्रवार शाम को ही पटना लौटेंगे। 13 अप्रैल को कैबिनेट की अंतिम बैठक करेंगे। अगले दिन यानी 14 अप्रैल को सीएम नीतीश अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसी दिन NDA विधायक दल की बैठक भी होगी, जिसमें नए सीएम पर मुहर लगेगी। गुरुवार को दिल्ली पहुंचने पर CM नीतीश ने कहा, ‘अब यहीं रहूंगा। बहुत समय तक यहां (दिल्ली) काम किया है, अब फिर से यहीं काम करूंगा। 20 सालों तक बिहार में बहुत काम किया है, आगे भी काम जारी रहेगा।” इस दौरान उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि वे दिल्ली में सक्रिय रहेंगे, लेकिन पटना आना-जाना भी जारी रहेगा।’ पटना में नीतीश कुमार के बिहार छोड़कर न जाने की अपील करते हुए पोस्टर लगाए गए। JDU से 2 डिप्टी CM हो सकते हैं JDU सूत्रों के अनुसार, एनडीए के मौजूदा फॉर्मूले को आगे बढ़ाया जाएगा। इस हिसाब से जदयू को पहली बार डिप्टी CM पद मिल सकता है। पार्टी के 2 डिप्टी सीएम हो सकते हैं। साथ ही विधानसभा स्पीकर पद भी JDU के पाले में होगा। जदयू सूत्रों के अनुसार, पार्टी के 2 डिप्टी CM में से एक निशांत कुमार का बनना लगभग तय है। ऐसे में बिहार में पार्टी का नेतृत्व निशांत के हाथों में होगा। नीतीश कुमार की शपथ और बिहार की सियासत से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Yashasvi Jaiswal; RR vs RCB IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Yashasvi Jaiswal; RR Vs RCB IPL 2026 LIVE Score Update | Vaibhav Sooryavanshi Virat Kohli Rajat Patidar स्पोर्ट्स डेस्क47 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। सीजन की दो सबसे बेहतरीन फॉर्म वाली टीमें गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे भिड़ेंगी। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। राजस्थान अपने शुरुआती तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। टीम को चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हैं। वहीं दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स ने भी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार दो जीत हासिल की हैं। हेड टु हेड में बेंगलुरु आगे IPL में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 17 मैच RCB ने जीते हैं, जबकि RR को 14 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। वहीं, बरसापारा स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। राजस्थान की बॉलिंग-बैटिंग दोनों मजबूत राजस्थान रॉयल्स इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अब तक अपने तीनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन पर बनी हुई है। राजस्थान की बल्लेबाजी इस सीजन काफी मजबूत दिखी है। टॉप ऑर्डर लगातार टीम को अच्छी शुरुआत दे रहा है, जबकि मिडिल ऑर्डर भी जिम्मेदारी निभाते हुए बड़े स्कोर खड़ा करने में सफल रहा है। टीम का अप्रोच आक्रामक रहा है। गेंदबाजी में भी टीम संतुलित नजर आई है। टीम में नई गेंद से बॉलिंग करने वाले गेंदबाज वर्ल्ड क्लास हैं। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर नई गेंद से बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं। कुल मिलाकर, राजस्थान रॉयल्स इस सीजन एक मजबूत और संतुलित टीम के रूप में उभरी है। बेंगलुरु का शानदार फॉर्म जारी बेंगलुरु ने अब तक अपने मुकाबलों में संतुलित प्रदर्शन किया है और पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति बनाए रखी है। टीम की बैटिंग लाइनअप बहुत मजबूत है। टॉप ऑर्डर लगातार रन बना रहा है, जिससे टीम को मजबूत शुरुआत मिल रही है। मिडिल ऑर्डर भी अहम मौकों पर योगदान दे रहा है और टीम बड़े स्कोर खड़ा करने में सफल रही है। बॉलिंग में भी टीम शानदार कर रही है। इस सीजन दो मैच खेले गए गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पिच बैटिंग के लिए अच्छी है, जहां खूब रन बनते हैं। IPL 2026 में अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं। पहले मैच में, रॉयल्स ने सुपर किंग्स के खिलाफ 128 रन का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया। दूसरे मैच में, रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11-11 ओवर के मैच में 150/3 का स्कोर बनाया। जवाब में, मुंबई 123/9 पर ही रुक गई। यहां अब तक कुल 8 IPL मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 और दूसरी ने 4 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। सबसे बड़ा टीम स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। वेदर कंडीशन गुवाहाटी में शुक्रवार को भी बारिश की आशंका है। आज यहां 56% बारिश के चांस हैं। मैच वाले दिन यहां का तापमान 17 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी। इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा। ———————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुकुल ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया:दिग्वेश के कैच पर विवाद, एलन आउट; पंत-पूरन स्लोअर बाउंसर पर आउट; मोमेंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में कई रोमांचक पल देखने को मिले। मुकुल चौधरी ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया। दिग्वेश राठी के बाउंड्री कैच पर विवाद हुआ। वहीं स्लोअर बाउंसर पर ऋषभ पंत और निकोलस पूरन आउट हुए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Yashasvi Jaiswal; RR vs RCB IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Yashasvi Jaiswal; RR Vs RCB IPL 2026 LIVE Score Update | Vaibhav Sooryavanshi Virat Kohli Rajat Patidar स्पोर्ट्स डेस्क18 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। सीजन की दो सबसे बेहतरीन फॉर्म वाली टीमें गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे भिड़ेंगी। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। राजस्थान अपने शुरुआती तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। टीम को चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हैं। वहीं दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स ने भी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार दो जीत हासिल की हैं। हेड टु हेड में बेंगलुरु आगे IPL में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 17 मैच RCB ने जीते हैं, जबकि RR को 14 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। वहीं, बरसापारा स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। राजस्थान की बॉलिंग-बैटिंग दोनों मजबूत राजस्थान रॉयल्स इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अब तक अपने तीनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन पर बनी हुई है। राजस्थान की बल्लेबाजी इस सीजन काफी मजबूत दिखी है। टॉप ऑर्डर लगातार टीम को अच्छी शुरुआत दे रहा है, जबकि मिडिल ऑर्डर भी जिम्मेदारी निभाते हुए बड़े स्कोर खड़ा करने में सफल रहा है। टीम का अप्रोच आक्रामक रहा है। गेंदबाजी में भी टीम संतुलित नजर आई है। टीम में नई गेंद से बॉलिंग करने वाले गेंदबाज वर्ल्ड क्लास हैं। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर नई गेंद से बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं। कुल मिलाकर, राजस्थान रॉयल्स इस सीजन एक मजबूत और संतुलित टीम के रूप में उभरी है। बेंगलुरु का शानदार फॉर्म जारी बेंगलुरु ने अब तक अपने मुकाबलों में संतुलित प्रदर्शन किया है और पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति बनाए रखी है। टीम की बैटिंग लाइनअप बहुत मजबूत है। टॉप ऑर्डर लगातार रन बना रहा है, जिससे टीम को मजबूत शुरुआत मिल रही है। मिडिल ऑर्डर भी अहम मौकों पर योगदान दे रहा है और टीम बड़े स्कोर खड़ा करने में सफल रही है। बॉलिंग में भी टीम शानदार कर रही है। इस सीजन दो मैच खेले गए गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पिच बैटिंग के लिए अच्छी है, जहां खूब रन बनते हैं। IPL 2026 में अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं। पहले मैच में, रॉयल्स ने सुपर किंग्स के खिलाफ 128 रन का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया। दूसरे मैच में, रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11-11 ओवर के मैच में 150/3 का स्कोर बनाया। जवाब में, मुंबई 123/9 पर ही रुक गई। यहां अब तक कुल 8 IPL मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 और दूसरी ने 4 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। सबसे बड़ा टीम स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। वेदर कंडीशन गुवाहाटी में शुक्रवार को भी बारिश की आशंका है। आज यहां 56% बारिश के चांस हैं। मैच वाले दिन यहां का तापमान 17 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी। इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Punjab Chandigarh big news Update; Kotkapura Violence case | heritage street project cancel

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर कोटकपूरा गोलीकांड से जुड़ी रही। हाईकोर्ट ने केस अब चंडीगढ़ ट्रांसफर कर दिया है। इस केस में पूर्व CM समेत कई पुलिस अफसर आरोपी हैं। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. कोटकपूरा गोलीकांड की सुनवाई अब चंडीगढ़ कोर्ट में होगी कोटकपूरा गोलीकांड केस की सुनवाई अब चंडीगढ़ कोर्ट में होगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर यह मामला फरीदकोट कोर्ट से चंडीगढ़ ट्रांसफर किया है। आरोपी चरणजीत सिंह की याचिका पर यह फैसला लिया गया। इससे पहले बहबल कलां गोलीकांड का मामला भी चंडीगढ़ ट्रांसफर किया जा चुका है। चरणजीत शर्मा के वकील तनहीर सिंह ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा का मुद्दा उठाया। जब भी उनके क्लाइंट पेशी पर जाते हैं, तो वे खुद को असहज महसूस करते हैं। 12 अक्टूबर 2015 को बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटना हुई। जिसके बाद प्रदर्शन के दौरान 14 अक्टूबर को पुलिस फायरिंग में 2 सिख युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में SIT ने पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल, अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, तत्कालीन DGP सुमेध सिंह सैनी, तत्कालीन IG परमराज उमरानंगल, SSP मोगा चरणजीत शर्मा, SSP फरीदकोट सुखमंदर मान, DIG फिरोजपुर अमरसिंह चाहल और तत्कालीन SHO सिटी कोटकपूरा गुरदीप सिंह को आरोपी बनाया था। (पढ़ें पूरी खबर) 2. स्कूलों में बच्चों की गैरहाजिरी पर पेरेंट्स को आएगा मैसेज पंजाब सरकार की तरफ से आज से राज्य के 18 हजार सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन अटेंडेंस ट्रैकर सिस्टम लागू किया गया है। जिससे अब बच्चों के स्कूल से गैरहाजिर रहने पर उनके पेरेंट्स के पास मैसेज जाएगा। अगर बच्चा तीन दिन से ज्यादा गैरहाजिर रहता है, तो स्कूल की तरफ से पेरेंट्स को कॉल की जाएगी। यदि यह सिलसिला बढ़ता है तो 15 दिन के बाद जिला व फिर मुख्यालय के अधिकारी बात करेंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि आज यह सिस्टम लॉन्च कर दिया गया है। इससे बच्चों की सिक्योरिटी भी मजबूत होगी। इसमें सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सारे स्टूडेंट्स कवर होंगे। सरकारी स्कूलों में 30 लाख स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 2022 में जब वह मंत्री बने थे, तो उन्हें पता चला था कि सितंबर-अक्टूबर तक किताबें स्कूलों में नहीं पहुंचती थीं और फोटोस्टेट से बच्चों को पढ़ाया जाता था। लेकिन आप सरकार के आते ही सिस्टम में सुधार किया गया। इसके लिए स्ट्रेटजी बनाकर काम किया गया है। इस बार फरवरी में किताबें स्कूलों तक पहुंचाई गईं। (पढ़ें पूरी खबर) 3. तलाक लेकर नाची पत्नी, मेजर पति डिप्रेशन में उत्तर प्रदेश के मेरठ में तलाक के बाद ढोल पर नाचने वाली महिला प्रणिता शर्मा के पति गौरव अग्निहोत्री आर्मी में मेजर हैं और जालंधर में पोस्टेड है। माता-पिता ने बताया कि तलाक के बाद से बेटा गौरव डिप्रेशन में है। पिता ने कहा कि बहू अपने एडवोकेट भाइयों और जज पिता के दम पर झूठ बोल रही है। पहले भी 2019 में केस करवा चुकी है। उन्होंने कहा कि बहू प्रणिता झूठ बोल रही है। बहू हमारे बेटे से उसका बच्चा और हमसे हमारा पोता छीन लिया। रुंधे गले से मेजर के पिता ने कहा- बहू ने मुझसे दादा का अधिकार छीन लिया। बहू का जब ऑपरेशन हुआ और टांग टूटी तो सास ने मालिश कर सेवा की, जिसका यह सिला मिला। कोर्ट एग्रीमेंट तोड़कर हमें पूरे देश में बदनाम किया जा रहा है। मेजर के माता-पिता ने कहा कि बेटा आर्मी में है, जिसका एक डिसिप्लिन होता है। यहां महिला को प्रताड़ित नहीं किया जा सकता। एक मिनट में शिकायत पर फौज अपने जवान के खिलाफ कार्रवाई करती है। प्रणिता ने ससुराल पर प्रताड़ना के आरोप लगाकर तलाक मांगा और 4 अप्रैल 2026 को कोर्ट ने तलाक मंजूर कर लिया। तलाक मिलते ही प्रणिता ढोल की थाप पर नाची। इसका वीडियो भी सामने आया। (पढ़ें पूरी खबर) 4. AAP विधायक बोलीं- अधिकारी फोन नहीं उठाते, ट्रांसफर करने मंत्री को पत्र बठिंडा की विधायक बलजिंदर कौर ने जिले के मुख्य कृषि अधिकारी (CAO) हरबंस सिंह के तबादले की मांग की है। उन्होंने कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां को एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी न तो लोगों के काम में सहयोग करते हैं और न ही कभी फोन उठाना जरूरी समझते हैं। विधायक बलजिंदर कौर ने अपने पत्र में कहा कि हरबंस सिंह के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। हरबंस सिंह का बठिंडा से तबादला किया जाए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उधर, मुख्य कृषि अधिकारी हरबंस सिंह ने बताया कि वे एक वीडियो कॉन्फ्रेंस (VC) में व्यस्त थे, जिस कारण फोन नहीं उठा पाए। हरबंस सिंह ने कहा कि बाद में जब उन्होंने विधायक को फोन किया, तो उनके पीए ने फोन उठाया। उन्होंने कहा कि वे आज व्यस्त हैं और बाद में संपर्क करें। बाकी सभी बातें विधायक को पता हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 5. AAP विधायक पठानमाजरा पटियाला से बठिंडा जेल में शिफ्ट, रेप केस में आरोपी आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला सेंट्रल जेल से बठिंडा सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। पठानमाजरा रेप केस में ज्यूडिशियल रिमांड पर पटियाला सेंट्रल जेल में थे। सुरक्षा कारणों से पठानमाजरा को बठिंडा जेल भेजा गया है। बठिंडा सेंट्रल जेल को सुरक्षित माना जाता है। वहां पर सुरक्षा के अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। हालांकि बठिंडा जेल में कई बड़े हार्डकोर क्रिमिनल भी बंद हैं। पठानमाजरा को कोर्ट ने तीन दिन पहले ही ज्यूडिशल रिमांड पर पटियाला सेंट्रल जेल में भेजा था। हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस ने 25 मार्च तड़के ग्वालियर के शिवपुरी से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पटियाला पुलिस उन्हें लेकर पंजाब आई। पुलिस ने पठानमाजरा को कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया। (पढ़ें पूरी खबर) 6. अविमुक्तेश्वरानंद बोले- चड्ढा को हटाने से AAP को नुकसान, लोगों को उनसे बड़ी उम्मीदें राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के विवाद में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने
Angkrish Raghuvanshi; LSG vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Angkrish Raghuvanshi; LSG Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update | Shami Rishabh Pant Ajinkya Rahane स्पोर्ट्स डेस्क18 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच KKR के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। आज कोलकाता में बारिश की 90% आशंका है। यहां पिछला मैच भी बारिश के कारण रदद रहा थी। KKR का इस सीजन यह चौथा मैच होगा। टीम ने अब तक खेले 3 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है, जबकि पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, LSG को अपने पिछले दो मैचों में एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता के खिलाफ लखनऊ ने 4 मैच जीते KKR और LSG के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ ने 4 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को 2 में जीत मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमों की एक बार भिड़ंत हुई थी, जिसमें लखनऊ ने बाजी मारी थी। कोलकाता में खेले गए 3 मैचों में भी लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है, उसे 2 जीत मिली हैं, जबकि कोलकाता सिर्फ 1 मैच जीत सकी है। अंगकृष रघुवंशी के नाम दो अर्धशतक इस सीजन में कोलकाता के टॉप परफॉर्मर्स में अंगकृष रघुवंशी और ब्लेसिंग मुजरबानी शामिल हैं। अंगकृष ने 3 मैचों में 110 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं और उनका स्ट्राइक रेट 169.23 का रहा है। वहीं, मुजरबानी ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/41 रहा है, हालांकि उनकी इकॉनमी 10.71 की रही है। ऋषभ पंत LSG के टॉप स्कोरर IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के टॉप परफॉर्मर्स में कप्तान ऋषभ पंत, ऐडन मार्करम, अब्दुल समद और मिचेल मार्श शामिल हैं, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है। बॉलिंग में प्रिंस यादव टॉप पर हैं। सीजन के दोनों मैच में 200+ स्कोर बने ईडन गार्डन्स की पिच 9 अप्रैल को आमतौर पर बैटिंग के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है। यहां की सतह फ्लैट होती है, जिससे गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि, शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है। मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को भी कुछ टर्न मिल सकता है, खासकर अगर पिच थोड़ी सूखी हुई तो। लेकिन ओवरऑल यह एक हाई-स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। अगर मैच के दौरान बारिश होती है या पिच में नमी रहती है, तो पेसर्स को अतिरिक्त स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकता है, जिससे शुरुआत के ओवर्स और अहम हो जाएंगे। यहां में इस सीजन अब तक खेले गए दोनों मैचों में 200+ स्कोर बने हैं। बारिश डाल सकती है खलल कोलकाता में आज होने वाले मैच में बारिश खलल डाल सकती है। यहां करीब 90% बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है। दिन के समय तापमान लगभग 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि रात में यह 26–28 डिग्री तक गिर सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-12 कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनूकुल रॉय, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती। लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहम्मद शमी, मणिमरण सिद्धार्थ। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







