गौतम बुद्ध नगरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
नोएडा में मंगलवार को फिर बवाल हो गया। दूसरे दिन भी फैक्ट्री कर्मचारी कुछ जगहों पर सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गई। भीड़ ने 2–3 जगहों पर पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। पुलिस ने थोड़ी देर में ही हालात पर काबू पा लिया। प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया।
फिलहाल, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान इंडस्ट्रियल इलाकों में सुबह 5 बजे से फ्लैग मार्च कर रहे हैं। CCTV और ड्रोन से मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी बीच, डीजीपी ने राजीव कृष्ण ने कहा- हिंसा और आगजनी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।क्षतिग्रस्त संपत्ति की भरपाई भी उपद्रवियों से कराई जाएगी।
वहीं, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा-
अब तक 300 से अधिक गिरफ्तारियां की गई हैं। अफवाह फैलानने वाले कुछ ग्रुप आइडेंटिफाई किए गए हैं। कुछ ऐसे लोग हैं, जो अलग-अलग जगहों पर भी पाए गए हैं। 50 X हैंडल के जरिए हिंसा के लिए उकसाया गया।

इधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात फैक्ट्री कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा दी। न्यूनतम मजदूरी दरों में 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई सैलरी 1 अप्रैल से लागू होगी। दरअसल, सोमवार को बवाल के बाद हाईलेवल कमेटी ने रात में कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसके बाद रात डेढ़ बजे सरकार ने आदेश जारी कर कमेटी की सिफारिशों पर मुहर लगा दी।

हंगामे की तस्वीरें देखिए-

सेक्टर-121 फैक्ट्री कर्मचारी ने आज फिर पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया।

सेक्टर-121 में हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़कर थाने ले गई।

इंडस्ट्रियल इलाकों में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया। PAC और RAF की 16 टुकड़ियां तैनात हैं।

कल 350 से ज्यादा फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की थी इससे पहले, नोएडा में सोमवार को अलग-अलग इलाकों में फैक्ट्री कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। 9 अप्रैल से सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे 42 हजार कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। 350 से ज्यादा फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की। 50 से ज्यादा गाड़ियां फूंक दीं। 150 वाहन तोड़ दिए। पुलिस पर पथराव किया था।
नोएडा में बवाल से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सेक्टर-80 में भी पुलिस पर पत्थर फेंके, लाठी फटकाकर खदेड़ा
नोएडा के सेक्टर-70 और 121 के बाद सेक्टर-80 में भी भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिस सेक्टर 121 में पथराव हुआ, वहां से अपडेट दे रहे रिपोर्टर दीपांकर
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सेक्टर-121 के लोग बोले- पुलिस ने भीड़ को लाठीचार्ज करके खदेड़ा
नोएडा के सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह के समय रोजाना 100 से 150 मेड सोसाइटी में आती हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंच गए। उन्होंने मेड को अंदर जाने से रोक दिया।
सोसाइटी के लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान दो टावरों के गेट पर तोड़फोड़ की गई और पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया गया।
26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सेक्टर 121 में भी पथराव, देखिए VIDEO
31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नोएडा के सेक्टर-2 में पथराव
45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
DGP बोले- असामाजिक तत्वों को बख्शेंगे नहीं
DGP राजीव कृष्ण ने कहा कि श्रमिक संयम और धैर्य बनाए रखें। सरकार श्रमिकों के हितों के प्रति संवेदनशील है और बातचीत के जरिए समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। हिंसा और आगजनी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त संपत्ति की भरपाई भी उपद्रवियों से कराई जाएगी। असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, घबराने की जरूरत नहीं है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। पुलिस शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी भ्रामक वीडियो या संदेश पर भरोसा न करें।
48 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कंपनियों के बाहर पोस्टर लगे, लिखा- आज कंपनी बंद है

नोएडा के सेक्टर-58 में कंपनियों के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में लिखा है-आज कंपनी बंद है।
04:57 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
PAC-RAF की 16 टुकड़ियां तैनात, दुकानें बंद; अपडेट दे रहे रिपोर्टर दीपांकर
04:54 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कमिश्नर बोलीं- रातों-रात बने हजारों वॉट्सऐप ग्रुप
कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया- इस आंदोलन को हिंसक बनाने के लिए रातों-रात कई वॉट्सऐप ग्रुप बनाए गए और क्यूआर कोड के माध्यम से कर्मचारियों को ऐसे ग्रुप से जोड़ा गया। कर्मचारियों को प्रदर्शन को हिंसक और उग्र बनाने के लिए उकसाया गया।
लक्ष्मी सिंह बताती हैं- हरियाणा में हुए प्रदर्शन के बाद से ही हम लोग सजग थे और इसे देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर फोर्स तैनात भी कर दी गई थी। लेकिन बाहरी तत्वों के शामिल होने का अंदेशा नहीं था, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति बिगड़ गई, लेकिन जल्द ही उसे काबू में कर लिया गया।
04:41 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
नोएडा की सड़कों पर सन्नाटा, पुलिसकर्मी फ्लैग मार्च कर रहे, देखिए VIDEO
04:28 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कमिश्नर लक्ष्मी सिंह बोलीं- कल 83 जगहों पर 42 हजार मजदूर सड़क पर उतरे थे
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि कल 83 जगहों पर 42,000 से अधिक मजदूर सड़कों पर उतरे थे। सिर्फ 2 जगहों पर हिंसक प्रदर्शन में पुलिस ने बल प्रयोग किया।
03:59 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पुलिस कमिश्नर बोलीं- सुबह 5 बजे से फ्लैग मार्च, अब तक 300 लोगों को गिरफ्तारी
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि सोमवार को हुए बवाल के बाद आज सुबह हर सेक्टर में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। तीन जगहों पर कर्मचारी इकट्ठा हुए थे, उन्हें समझा दिया गया। जनपद की सीमाओं पर फोर्स तैनात की गई है। सरकार लेबर की स्थिति को देखते हुए उनसे बातचीत कर रही है। उनकी हर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। कर्मचारियों से अपील है कि वे अपने काम पर लौटें।
पुलिस कमिश्नर ने कहा- अफवाह फैलानने वाले कुछ ग्रुप आइडेंटिफाई किए गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी डिटेल में जानकारी दी जाएगी। कुछ ऐसे लोग हैं, जो अलग-अलग जगहों पर भी पाए गए हैं। 50 नए X हैंडल के जरिए हिंसा के लिए उकसाया गया। इस पर कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा- पुलिस ने कहीं भी फायरिंग नहीं की है। एक पॉलिटिकल पार्टी से जुड़ा हैंडल भी मिला है। इसमें क्यूआर कोड भेजकर लोगों को जॉइन कराया जा रहा था। ‘सड़कों पर आओ, पुलिस को पीटो’, यह एक संगठित ग्रुप है। इसमें कल अलग-अलग जगहों से 300 से ज्यादा गिरफ्तारियां की गई हैं। ये लेबर नहीं हैं, लेकिन लेबर के साथ जुड़कर काम कर रहे थे।
03:53 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
नोएडा में आज कई मार्गों पर डायवर्जन
- नोएडा में आज कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन रहेगा। ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वाले वाहनों को दलित प्रेरणा स्थल के पास भीड़ बढ़ने पर महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर मोड़ा जाएगा। यहां से वाहन अट्टा पीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-15 गोलचक्कर होते हुए निकल सकते हैं।
- इसी तरह, अगर दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर-4 पर यातायात दबाव बढ़ता है, तो वाहनों को फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की ओर भेजा जाएगा। यहां से यात्री रजनीगंधा चौक, सेक्टर-15 गोलचक्कर या सेक्टर-18 अंडरपास और एलीवेटेड रोड के जरिए आगे जा सकेंगे।
- नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। डीएनडी और फिल्मसिटी फ्लाईओवर के पास ट्रैफिक बढ़ने पर वाहनों को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से सेक्टर-15 गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद वाहन रजनीगंधा चौक, अट्टा पीर चौक और सेक्टर-37 होकर आगे बढ़ सकेंगे।
- वहीं, कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को सेक्टर-95 गंदा नाला के पास बनी अंडरग्राउंड पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।
03:29 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
नोएडा में आंदोलन के बाद कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, सरकार का ऐलान
- नोएडा में हिंसक आंदोलन के बाद कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा दी गई है। आदेश के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 11,313 से बढ़ाकर 13,690 कर दी गई है। अर्धकुशल श्रमिकों की मजदूरी 12,445 से बढ़ाकर 15,059 और कुशल श्रमिकों के लिए मजदूरी 13,940 से बढ़ाकर 16,868 कर दी गई है।
- इसके अलावा, अन्य नगर निगम क्षेत्रों में अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 11,313 से बढ़ाकर 13,006 की गई है। अर्धकुशल श्रमिकों की मजदूरी 12,445 से बढ़ाकर 14,306 की गई है। ऐसे ही कुशल श्रमिकों की मजदूरी 13,940 से बढ़ाकर 16,025 कर दी गई है।
- अन्य जिलों में अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 11,313 से बढ़ाकर 12,356 की गई है। अर्धकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 12,445 से बढ़ाकर 13,591 कर दिया गया है। कुशल श्रमिकों की मजदूरी 13,940 से बढ़ाकर 15,224 कर दी गई है।
03:29 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
‘बाहरी जिलों के लोगों ने माहौल को भड़काने की कोशिश की’
गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि नोएडा में 83 जगहों पर श्रमिक सड़कों पर उतरे। सिर्फ दो स्थानों पर प्रदर्शन के दौरान स्थिति हिंसक हुई।
उन्होंने कहा-
बाहरी जिलों से आए कुछ लोगों ने माहौल को भड़काने और हिंसक बनाने की कोशिश की। ऐसे कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

03:00 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हाईलेवल कमेटी प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए नोएडा पहुंची थी
योगी सरकार की हाई लेवल कमेटी नोएडा में प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए पहुंच गई है। कमेटी ने कहा कि समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। स्वार्थपरक और राजनीतिक विद्वेष से माहौल खराब करने की गहन जांच की जाएगी। कमेटी ने साफ कहा है कि अराजकता नहीं होने दी जाएगी।
03:00 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
योगी सरकार ने हाई लेवल कमेटी बनाई, डीएम बोलीं- अफवाहों पर ध्यान न दें
यूपी सरकार ने वर्कर्स के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए हाई लेवल कमेटी बनाई है। कमेटी में औद्योगिक विकास आयुक्त अध्यक्ष होंगे, जबकि अपर मुख्य सचिव (एमएसएमई), प्रमुख सचिव (श्रम) और श्रम आयुक्त सदस्य हैं। श्रमिक संगठनों के 5 और उद्यमी संघ के 3 प्रतिनिधि भी शामिल किए गए हैं। सरकार ने समिति को जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
नोएडा डीएम मेधा रुपम ने कहा-
अफवाहों पर ध्यान न दें। कंपनियों के साथ बैठक में अहम फैसले लिए गए हैं। वर्कप्लेस पर यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति गठित की जाएगी। इसकी अध्यक्ष महिला ही होगी। शिकायत पेटियां रखी जाएंगी। कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा। हर महीने की 10 तारीख तक वेतन का एकमुश्त भुगतान कर दिया जाएगा। वेतन पर्ची अनिवार्य रूप से दी जाएगी।

02:46 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
यूपी सरकार ने प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा
योगी सरकार ने नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर जैसे प्रमुख शहरों में औद्योगिक क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा है।
02:45 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कमेटी ने श्रमिकों से कहा- कंपनियों में श्रम कानूनों का सख्ती से पालन होगा

कमेटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में श्रमिकों से बात की है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनी हाई लेवल कमेटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर में श्रमिकों से बात की है। बैठक में अपर मुख्य सचिव (एमएसएमई), प्रमुख सचिव (श्रम), श्रम आयुक्त, मंडलायुक्त मेरठ, जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर और पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में श्रमिकों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। उन्होंने वेतन बढ़ाने, साप्ताहिक छुट्टी, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, श्रमिकों की सुरक्षा और बेहतर कामकाजी माहौल जैसी मांगें रखीं। कमेटी ने श्रमिकों को भरोसा दिलाया कि उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और सभी कंपनियों में श्रम कानूनों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
02:44 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
50 से अधिक बॉट हैंडल चिन्हित, STF करेगी डिजिटल ट्रेल की जांच
नोएडा में श्रमिकों से जुड़े मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच बड़ा खुलासा हुआ है। यूपी पुलिस ने 50 से अधिक ऐसे बॉट हैंडल चिन्हित किए हैं, जिन्हें पिछले 24 घंटों के भीतर बनाया गया। जिनका इस्तेमाल भ्रामक नैरेटिव गढ़ने के लिए किया जा रहा था।पुलिस के मुताबिक, ये सभी हैंडल संगठित तरीके से श्रमिकों से जुड़े मुद्दे पर अफवाह फैलाने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह मामला एक सुनियोजित साजिश की ओर इशारा करता है।
DGP राजीव कृष्ण ने बताया- चिन्हित किए गए सभी हैंडल्स के डिजिटल ट्रेल की डिटेल जांच यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा की जाएगी। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि इन हैंडल्स को किसने और किस उद्देश्य से संचालित किया।अफवाह और दुष्प्रचार फैलाने वाले ऐसे सभी सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।
02:43 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मजदूरों की मांगें जायज, लेकिन हिंसा बर्दाश्त नहीं: मंत्री अनिल राजभर
नोएडा में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन और आगजनी की घटना पर यूपी सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। उनकी मांगों पर विचार किया जा रहा है, लेकिन कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
मऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा- श्रमिकों का एक प्रतिनिधिमंडल गाजियाबाद पहुंच चुका है। जल्द ही उनके साथ वार्ता की जाएगी, ताकि समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके।
02:43 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
60 पर केस दर्ज, 200 लोगों को हिरासत में लिया
- नोएडा में हुए श्रमिक बवाल को लेकर एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर राजीव नारायण मिश्रा ने बताया- अब तक 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि एफआईआर अभी दर्ज की जा रही है और जैसे-जैसे उपद्रवियों की पहचान होती जाएगी, आरोपियों की संख्या बढ़ती जाएगी।
- पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों को पहले ही समझाया गया था कि उनकी मांगों को लेकर जॉइंट समिति की बैठक हो चुकी है। इस पर काम भी जारी है। इसके बावजूद कुछ लोग कंपनियों में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे।
- फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पर उग्र लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिले में स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह कंट्रोल में है।
02:42 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अखिलेश बोले- साजिश कहकर सरकार अपनी नाकामी छिपा रही
- सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने नोएडा फेज-2 में कंपनी कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- यूपी सरकार झूठ बोलने में नंबर वन है।
- मुख्यमंत्री इस घटना को साजिश बता रहे हैं, लेकिन अगर यह वास्तव में साजिश है तो क्या उनकी खुफिया एजेंसी कहां थी। खुफिया एजेंसी भी क्या उनके साथ बंगाल चुनाव प्रचार में गई थी? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ‘साजिश’ का ठप्पा लगाकर अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है।
02:42 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ब्रज भूषण शरण सिंह की बेटी बोलीं- यह इंटेलिजेंस की नाकामी
- पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह की बेटी और नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने नोएडा में हुए बवाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा- यह घटना इंटेलिजेंस सिस्टम और पुलिस प्रशासन की पूरी तरह से नाकामी है।
- एक आंदोलन इतना उग्र हो गया कि उसमें आपराधिक तत्व शामिल हो गए, जिन्होंने तोड़फोड़ और आगजनी की। पूरे नोएडा में भय का माहौल बन गया है। अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल से लाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
- उन्होंने सवाल उठाया कि एक हाईटेक शहर में इस तरह का माहौल कैसे बन सकता है और प्रशासन की क्या तैयारी थी।
- शालिनी सिंह ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मिलकर समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि नोएडा को जलाने से कुछ हासिल नहीं होगा, बल्कि शहर में सौहार्द और शांति बहाल करने की जरूरत है।
02:41 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
नोएडा में कहां-कहां हिंसा हुई, मैप के जरिए समझिए

02:38 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अब जानिए कर्मचारियों की मांगें क्या हैं?

पुलिस के मुताबिक, नोएडा का फेज-2 इलाका इंडस्ट्रियल एरिया है। यहां मदरसन, ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट, एसएनडी और अनुभव कंपनियों के 1000 से ज्यादा कर्मचारी सैलरी बढ़ाने को लेकर पिछले 3 दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। करीब 500 कर्मचारी मदरसन कंपनी के बाहर जुटे थे। सबसे पहले यहीं हिंसा हुई।
02:37 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
प्रशासन समझाने की कोशिशें करता रहा, कर्मचारी मांगों पर अड़े रहे
गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा-
नोएडा में लगभग 83 स्थानों पर करीब 42 हजार श्रमिक अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे। इनमें से केवल दो स्थानों पर प्रदर्शन के दौरान स्थिति हिंसक हुई, जहां हालात को नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग किया गया और मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

02:36 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अब जानिए कहां और कैसे भड़की हिंसा-आगजनी?

- सबसे पहले फेज-2 इलाके में हालात खराब हुए। सुनवाई न होने से कर्मचारी उग्र हो गए। पथराव कर दिया। फेज-2 के बाद धीरे-धीरे प्रदर्शन नोएडा के करीब 10 इंडस्ट्रियल इलाकों और आसपास के जिलों में फैल गया।
- कर्मचारियों ने नोएडा सेक्टर-57 में 30 से ज्यादा फैक्ट्रियों और दफ्तरों में तोड़फोड़ की। सेक्टर- 40 और 60 में कंपनियों का घेराव किया। सेक्टर 85 में डिक्सन कंपनी का गेट तोड़ दिया। सेक्टर 1, 15, 62 और DND फ्लाइओवर के पास सड़क जाम कर दी।
- हालात को काबू करने के लिए कुछ इलाकों में RAF और PAC उतार दी गई है। DGP राजीव कृष्ण और ADG (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश कंट्रोल रूम से स्थिति पर नजर रखते हुए हैं। डीजीपी ने कहा है कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे।
02:36 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सबसे पहले जानिए नोएडा में हुए बवाल के बारे में

- नोएडा में सोमवार को फैक्ट्री कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। 9 अप्रैल से सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे 42 हजार कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। कर्मचारियों ने अलग-अलग इलाकों में फैक्ट्रियों में पथराव, तोड़फोड़ की।
- कर्मचारियों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और करीब 50 से ज्यादा फूंक दीं। पुलिस की गाड़ियां भी पलट दी। हालात बिगड़े तो कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने उन पर पथराव कर दिया। फिर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, वो रुकेंगे नहीं।
- पुलिस ने करीब 200 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। खास बात है कि इस प्रदर्शन का कोई चेहरा या लीडर नहीं था। 18 से 30 साल के युवा हिंसक प्रदर्शन कर रहे थे।
- नोएडा आंत्रप्रेन्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन के मुताबिक करीब 350 से ज्यादा इंडस्ट्री में तोड़फोड़ और 150 वाहन तोड़े गए हैं।

















































