Tuesday, 10 Nov 2026 | 08:43 PM

Trending :

IMD Weather Update Today MP up haryana rain himachal jammu kashmir snowfall alert

IMD Weather Update Today MP up haryana rain himachal jammu kashmir snowfall alert

Hindi News National IMD Weather Update Today MP Up Haryana Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert भोपाल/लखनऊ/शिमला/जयपुर1 दिन पहले कॉपी लिंक देश के पांच राज्यों में अगले तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। मध्य प्रदेश के 30 और उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ और अमेठी समेत 20 शहरों में बारिश हुई। दिल्ली में गुरुवार सुबह बादल छाए रहे। वहीं मध्य प्रदेश के सीहोर में पंचायत वेब सीरीज की शूटिंग हो रही है। गुरुवार को अचानक हुई बारिश और तेज हवा से टेंट समेत दूसरा सामान उड़ गया। भोजन भी खराब हो गया। इसके बाद शूटिंग रोकनी पड़ी। इधर, राजस्थान में 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम ​एक्टिव होगा। इससे एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने का अलर्ट है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 10 जिलों के मौसम में दोपहर बाद बदलाव देखने को मिला। हरियाणा में बारिश और ओले गिरने से 7 जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं 100 गांवों में गेहूं, सरसों और चने की खड़ी फसलें खराब हो गईं। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग की सोनप्रयाग घाटी में ओले गिरे और केदारघाटी में बारिश हुई। वहीं जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह घाटी के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक पहुंचने लगे हैं। मौसम की 4 तस्वीरें… MP के सीहोर में पंचायत वेब सीरीज का सेट आंधी में उड़ गय। जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह घाटी में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है। गूलडंडा समेत ऊंचाई वाले इलाकों में सुरक्षा कड़ी की गई। लखनऊ के मल्हौर में बुधवार को हल्की बारिश हुई। तस्वीर मल्हौर स्टेशन की है। हरियाणा में सिरसा के डबवाली में ओले गिरने से गेहूं की खड़ी फसल बिछ गई। अगले 2 दिन मौसम का हाल 3-4 अप्रैल- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी-बारिश और पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश में भी बारिश के साथ ओलवृष्टि हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बिजली गिरने की आशंका है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल में तेज बारिश की आशंका है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… उत्तराखंड: 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाके में बर्फबारी की संभावना पांच जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। वहीं 3500 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया। अगले 1-2 दिनों में तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में ओले गिरने की आशंका राज्य में आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। पिछले 72 घंटे से तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर चल रहा है। आज भोपाल, इंदौर समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं निमाड़ के धार, बड़वानी और झाबुआ में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, छिंदवाड़ा समेत तीन जिलों में 40 से 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 20 जिलों में बारिश, कन्नौज में सबसे अधिक 29 मिमी बारिश; बांदा में तापमान 40°C के पार लखनऊ और अमेठी समेत राज्य के 20 शहरों में बुधवार को हल्की बारिश हुई। कन्नौज में सबसे अधिक 29 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबकि, 3 और 7 अप्रैल को लगातार दो वेस्टर्न डिस्टबेंस सक्रिय हो रहे हैं। इसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड में तेज असर देखने को मिलेगा। तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश की चेतावनी: ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बुधवार को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में दोपहर बाद बादल छाए रहे। अजमेर और जयपुर संभाग के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने से धूप कमजोर रही। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अप्रैल तक कई इलाकों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिर सकते है। बुधवार को बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में अधिकतम तापमान 35 से 36°C के बीच रहा। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, कल-परसों बारिश के साथ ओले गिर सकते है राज्य में गुरुवार रात से स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसका असर 7 अप्रैल तक रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने कल और परसों तेज बारिश के साथ ओले गिरने की की चेतावनी दी है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1°C नीचे गिर गया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: कल-परसों बारिश और आंधी का अलर्ट, मार्च में सामान्य से 19% ज्यादा बरसात राज्य में 3 और 4 अप्रैल को कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च में समान्य से 19 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इस महीने औसतन करीब 17.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य (15.1 मिमी) से ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश रोहतक और रेवाड़ी जिले में हुई है। फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से आंधी और ओले गिरने की आशंका अमृतसर और पटियाला समेत राज्य के 6 जिलों में गुरुवार को बारिश होने की आशंका है। वहीं कल से आंधी और ओले गिरने का अलर्ट है। इससे पहले बुधवार को कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान पूरे पंजाब उप-मंडल में औसत वर्षा 3.9 मिमी रही, जो सामान्य (0.1 मिमी) से ज्यादा है। संगरूर में सबसे अधिक 10.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Parliament Budget Session 2026 LIVE Update; Foreign Contribution (Regulation) Amendment Bill row BJP Congress

Parliament Budget Session 2026 LIVE Update; Foreign Contribution (Regulation) Amendment Bill row BJP Congress

Hindi News National Parliament Budget Session 2026 LIVE Update; Foreign Contribution (Regulation) Amendment Bill Row BJP Congress नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक 2 अप्रैल को बजट सत्र के दूसरे चरण का आखिरी दिन है। संसद के बजट सत्र के आखिरी 2 दिन बचे हैं। 2 अप्रैल को संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। इससे पहले आज लोकसभा में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 को बहस और पास करने के लिए लिस्ट किया गया है। FCRA में संशोधन के लिए एक बिल 25 मार्च को लोकसभा में पेश किया गया था। सरकार ने यह साफ कर दिया है कि जो लोग विदेशी फंडिंग के जरिए जबरदस्ती धर्म परिवर्तन में शामिल होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इधर, सरकार बुधवार को लोकसभा में एक और बिल पेश कर सकती है, जिसमें अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी के तौर पर मान्यता दी जाएगी। एक बार जब यह बिल कानून बन जाएगा, तो अमरावती को 2 जून, 2024 से आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में कानूनी मान्यता मिल जाएगी। विपक्ष करेगा विरोध, कांग्रेस ने सांसदों को दिल्ली बुलाया कांग्रेस का कहना है कि सरकार लोकसभा में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (एफसीआरए) जबरदस्ती पारित कराने की योजना बना रही है, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देगी। यह विधेयक पूरी तरह से असंवैधानिक है। यह उन NGO और गैर सरकारी संगठनों को तबाह कर देगा, जिन्हें अल्पसंख्यक समुदाय चलाते हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस सांसदों को तत्काल दिल्ली पहुंचने और बुधवार को संसद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए कहा है। कांग्रेस सुबह 10.30 बजे संसद के बाहर इस बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। संशोधन बिल में क्या है? इसका उद्देश्य गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के कामकाज को और अधिक सीमित करना और उन पर सरकार का नियंत्रण बढ़ाना है। इसमें उन एनजीओ के विदेशी निधियों और परिसंपत्तियों के प्रबंधन और निपटान के लिए एक ‘नामित प्राधिकरण’ की स्थापना का प्रावधान है, जिनका पंजीकरण कानून के तहत रद्द, सरेंडर या समाप्त कर दिया गया है। सदन के दूसरे फेज के पिछले 12 दिन की कार्यवाही… 30 मार्च: शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, उसे कीमत चुकानी होगी अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि भारत नक्सल-मुक्त हो गया है, ऐसा हम कह सकते हैं। अपनी डेढ़ घंटे स्पीच के दौरान शाह ने कहा- हमने 31 मार्च तक देश को नक्सल-मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा था। मैं पूरी व्यवस्था होने के बाद देश को भी सूचित करूंगा। शाह ने कहा- जो लोग पूरी व्यवस्था को नकार कर हथियार उठा लेते हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। सालों से भोले-भाले आदिवासियों को अंधेरे में रखा गया। वामपंथियों ने अपनी विचारधारा को फैलाने के लिए आदिवासियों को बहकाया। पढ़ें पूरी खबर… 25 मार्च: जयशंकर बोले- हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 25 मार्च को संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में कहा था कि भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है और हम किसी के लिए भी मध्यस्थता नहीं करते। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने यह जवाब कांग्रेस नेता तारिक अनवर के बयान पर दिया। बैठक में तारिक अनवर ने कहा था कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत मूकदर्शक बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… 24 मार्च : मोदी बोले- होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में मंगलवार को 21 मिनट बोले। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे हुए हैं। ये चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल, फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई पर असर पड़ा है। पूरी खबर पढ़ें… 23 मार्च : पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… 18 मार्च : देवगौड़ा सहित 59 सांसदों की राज्यसभा से विदाई अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश, आरपीआई नेता रामदास आठवले शामिल हैं। हालांकि पवार और आठवले राज्यसभा के लिए फिर चुन लिए गए। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद को एक ओपन यूनिवर्सिटी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 17 मार्च : लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 16 मार्च : राज्यसभा में LPG संकट पर हंगामा, खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामे के पूरा हुआ। इधर राज्यसभा में LPG सिलेंडर के संकट को लेकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। पूरी खबर पढ़ें… 13 मार्च : LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी:वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में

Rishabh Pant; LSG vs DC IPL 2026 LIVE Score Update

Rishabh Pant; LSG vs DC IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों ही टीमें अब तक खिताब नहीं जीत पाई हैं। 2022 से लीग में खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले सीजन 7वें स्थान पर रही थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 5वें नंबर पर रही। दिल्ली कैपिटल्स ने 57% मैच जीते IPL में अब तक लखनऊ और दिल्ली के बीच 7 मुकाबले खेले गए। इनमें से 4 मुकाबले दिल्ली ने जीते, जबकि 3 मुकाबलों में लखनऊ को जीत मिली। IPL 2025 में इन दोनों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे और दोनों ही बार दिल्ली कैपिटल्स जीती। लखनऊ में दोनों टीमें 3 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें 2 बार DC और एक बार LSG को जीत मिली। टीम अपडेट- डकेट ने नाम वापस लिया DC- दिल्ली ने कन्फर्म किया है कि इंग्लैंड के बेन डकेट ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में करुण नायर या पाथुम निसांका को केएल राहुल के साथ ओपनिंग मिल सकती है। लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे। वे अप्रैल के दूसरे सप्ताह में टीम के साथ जुड़ सकते हैं। मिलर ने दिल्ली का मिडिल ऑर्डर मजबूत किया दिल्ली की टीम इस सीजन काफी बैलेंस्ड नजर आ रही है। टॉप ऑर्डर में टीम के पास केएल राहुल मौजूद हैं। राहुल के अलावा करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर से भी इस सीजन टीम को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मिलर के आने से टीम का मिडिल ऑर्डर और ज्यादा संतुलित दिख रहा है। समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं, अक्षर पटेल और विपराज निगम बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देंगे। पंत का फॉर्म लखनऊ के लिए अहम लखनऊ सुपर जायंट्स का टॉप ऑर्डर काफी शानदार दिख रहा है। मिचेल मार्श और ऐडन मार्करम से इस सीजन भी टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, निकोलस पूरन अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। हालांकि, कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म लखनऊ टीम के लिए काफी अहम होगी। लखनऊ का मिडिल ऑर्डर थोड़ा कमजोर दिख रहा है। मोहम्मद शमी, आवेश खान, एनरिक नॉर्त्या, मयंक यादव और मोहसिन खान के रूप में लखनऊ के पास दमदार पेस अटैक मौजूद है। वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट की कमान दिग्वेश राठी संभालेंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर/पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, आकिब नबी, थंगारसु नटारजन। लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, मयंक यादव। पिच रिपोर्ट और टॉस फैक्टर लखनऊ के स्टेडियम की पिच पर कभी लो-स्‍कोरिंग तो कभी हाई-स्‍कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां ओस फैक्‍टर भी है। ओस के चलते दूसरी पारी में गेंदबाजों को गेंद को ग्रिप करने में परेशानी होती है, जिसका फायदा बल्‍लेबाजी करने वाली टीम को होता है। ऐसे में टॉस अहम होगा। टॉस जीतने वाला कप्‍तान पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करेगा। लखनऊ स्टेडियम में IPL के अब तक 22 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 12 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। लखनऊ में बारिश के आसार नहीं लखनऊ में आज के मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, इस दौरान तेज गर्मी रहेगी। तापमान 23 डिग्री से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चहल ने तोड़ा जडेजा का IPL रिकॉर्ड:7-15 ओवर के फेज में सबसे ज्यादा विकेट, अर्शदीप का 11 बॉल का ओवर; PBKS-GT मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स IPL में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस पर 3 विकेट से जीत दर्ज की। न्यू चंडीगढ़ में हुए इस मैच के दौरान दो रिकॉर्ड बने। युजवेंद्र चहल IPL मैचों के 7 से 15 ओवर के फेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। वहीं अर्शदीप सिंह ने एक ओवर पूरा करने के लिए सबसे ज्यादा गेंद फेंकने के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IMD Weather Update Today MP rajasthan haryana Maharashtra rain himachal jammu kashmir snowfall alert

IMD Weather Update Today MP rajasthan haryana Maharashtra rain himachal jammu kashmir snowfall alert

Hindi News National IMD Weather Update Today MP Rajasthan Haryana Maharashtra Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert भोपाल/लखनऊ/शिमला/जयपुर2 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के पांच राज्यों में अगले तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। उत्तर प्रदेश में बुधवार सुबह बारिश हुई, 40 जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में मथुरा, जालौन और कन्नौज में ओले गिरे। उधर MP में आधे प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बुधवार को इंदौर, उज्जैन-ग्वालियर समेत 29 जिलों में अलर्ट है। 4 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहेगा। उसके बाद 15 अप्रैल से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी। राजस्थान में 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम ​एक्टिव होगा। जिसके चलते बारिश होगी। मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एवलांच (हिमस्खलन) आया और कई रास्ते बंद हो गए हैं। अगले 24 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और एवलांच का अलर्ट जारी किया गया है। देशभर से मौसम की 3 तस्वीरें… हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में बर्फबारी हुई। हरियाणा के हिसार में ओले गिरने के बाद बर्फ दिखाते लोग। यूपी के मथुरा में मंगलवार शाम तेज बारिश के साथ ओले गिरे। अगले 2 दिन मौसम का हाल 2 अप्रैल- पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गुजरात, झारखंड और बिहार में हल्की बारिश की संभावना है। कर्नाटक में बिजली गिरने की आशंका है। 3 अप्रैल- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी और राजस्थान में भी हल्की बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र में बिजली गिरने की आशंका है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 15 अप्रैल से भीषण गर्मी, लू भी चलेगी; पहले हफ्ते आंधी-बारिश 1 से 4 अप्रैल तक आधे प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को इंदौर, उज्जैन-ग्वालियर समेत 29 जिलों में अलर्ट है। एमपी में 15 अप्रैल से भीषण गर्मी पड़ेगी। सबसे ज्यादा ग्वालियर-चंबल का इलाका तपेगा। वहीं इंदौर, भोपाल, उज्जैन और सागर संभाग के शहर भी गर्म रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आंधी-बारिश से होगी अप्रैल की शुरुआत, आज भी अलर्ट; ओलों से फसलें खराब राजस्थान में बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम ​एक्टिव होगा जिससे बारिश तेज होगी। राजस्थान में मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में ओले गिरे। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: लखनऊ समेत 10 शहरों में बारिश, बिजली गिरी; 40 जिलों में अलर्ट यूपी में बेमौसम बारिश जारी है। बुधवार सुबह लखनऊ-अमेठी समेत 10 शहरों में बारिश हुई। बिजली गिरी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मथुरा, जालौन और कन्नौज में तेज ओले गिरे। बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 2 दिन बाद बारिश-ओले का अलर्ट, 6 जिलों में फसल बर्बाद; तापमान में गिरावट हरियाणा में दो दिन बाद 3 और 4 अप्रैल को एक फिर मौसम बदलेगा। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मंगलवार को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रेवाड़ी, भिवानी और महेंद्रगढ़ में ओले गिरे। जिसकी वजह से गेहूं, सरसों, चना और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, रुद्रप्रयाग में ओले गिरे उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को रुद्रप्रयाग की सोनप्रयाग घाटी में ओले गिरे और केदारघाटी में बारिश हुई। बाकी जगह मौसम साफ रहा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Shubman Gill; PKBS Vs GT IPL 2026 LIVE Score Update

Shubman Gill; PKBS Vs GT IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। गुजरात टाइटंस का यह पांचवां सीजन होगा। टीम ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीता था, जबकि पिछले सीजन वह चौथे स्थान पर रही। वहीं पंजाब किंग्स को अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है। टीम पिछले सीजन रनर-अप रही थी। दोनों टीमों के बीच 7वां मुकाबला IPL में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। IPL 2025 में दोनों की एक भिड़ंत में पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराया था। न्यू चंडीगढ़ में दोनों टीमें एक बार भिड़ीं, जिसमें गुजरात ने पंजाब को 3 विकेट से हराया। टीम अपडेट- फर्ग्यूसन कुछ मैच मिस कर सकते हैं PBKS: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पैटर्निटी लीव के कारण शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह टीम जैवियर बार्टलेट या बेन ड्वारशस को शुरुआती मैच खिला सकती है। पंजाब की टीम इस सीजन भी मजबूत पंजाब की टीम इस सीजन भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है। टॉप ऑर्डर में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की ओपनिंग जोड़ी से एक बार फिर टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। नंबर तीन की पोजिशन कप्तान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। मिडिल ऑर्डर में नेहल वढेरा और शशांक सिंह होंगे। मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन और अजमतुल्लाह ओमरजई बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देंगे। GT के लिए बटलर का फॉर्म चिंता का विषय गुजरात टाइटंस को इस सीजन भी साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि, जोस बटलर का हालिया फॉर्म टीम के लिए चिंता की बात है। ग्लेन फिलिप्स फॉर्म में हैं। ऑलराउंडर्स में वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर और राहुल तेवतिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा और ल्यूक वुड की मौजूदगी में टीम का पेस अटैक दमदार दिख रहा है। वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट की कमान राशिद खान के हाथों में होगी, जिनका साथ साई किशोर और सुंदर देंगे। पिच रिपोर्ट- मुल्लांपुर में स्ट्रोक खेलना आसान महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैलेंस्ड मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग और बाउंस मिल सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती जाती है और स्ट्रोक खेलना आसान हो जाता है। यहां अब तक 11 IPL मैच खेले गए। 6 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम और 5 मैच बाद में बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 228/5 है, जो मुंबई इंडियंस ने 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। मुल्लांपुर में बारिश की आशंका मंगलवार को मुल्लांपुर में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने यहां बारिश की 25% आशंका जताई है। तापमान 18 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और बेन ड्वारशस। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव का पहली बॉल पर कैच छूटा:सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की, जडेजा ने दुबे को आउट करके गन सेलिब्रेशन किया; मोमेंट्स राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ IPL 2026 की शुरुआत की। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर वैभव की राजस्थान के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी:ओवरटन ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, रॉयल्स की सबसे बड़ी जीत; रिकॉर्ड्स 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिलाई। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IMD Weather Update Today MP rajasthan Maharashtra rain himachal Ladakh snowfall alert

IMD Weather Update Today MP rajasthan Maharashtra rain himachal Ladakh snowfall alert

Hindi News National IMD Weather Update Today MP Rajasthan Maharashtra Rain Himachal Ladakh Snowfall Alert भोपाल/जयपुर/शिमला/मुंबई1 दिन पहले कॉपी लिंक वेस्टर्न डिस्टरबेंस ऐक्टिव होने के कारण 30 मार्च से 5 अप्रैल तक कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। सोमवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 16 राज्यों में बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली में मंगवार सुबह धुंध छाई रही। राजस्थान के 6 जिलों में सोमवार शाम बारिश हुई, जिससे तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मध्य प्रदेश के 8 जिलों में ओले गिरे। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर समेत चार जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में बर्फबारी हुई। जबकि शिमला के कुमारसैन में भारी बारिश से स्टोन फ्रूट की फसल को नुकसान पहुंचा। लद्दाख के द्रास में ताजा बर्फबारी से तापमान गिरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के तुलैल इलाके में बड़ा एवलांच हुआ है। बर्फबारी से बांदीपोरा–गुरेज रोड अभी बंद है और बर्फ हटाने का काम जारी है। अगले 24 घंटों में 2400 मीटर से ऊपर एवलांच की चेतावनी है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम, गुरेज और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है। आर्मी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक स्कूल हॉस्टल में फंसे 30 स्टूडेंट्स और चार टीचर्स समेत 34 लोगों को बचाया। ये लोग भारी बारिश की वजह से अचानक पानी का लेवल बढ़ने के बाद फंसे हुए थे। देशभर से मौसम की 4 की तस्वीरें… हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में अटल टनल के पास सोमवार शाम बर्फबारी हुई। महाराष्ट्र के पुणे में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। राजस्थान के कोटा में आंधी के कारण सोलर प्लेट मंदिर की छत पर जाकर गिर गई। हिमाचल प्रदेश के शिमला में सोमवार को बारिश के साथ ओले गिरे। अगले दो दिन मौसम का हाल- 1 अप्रैल- असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की चेतावनी। छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की चेतावनी। तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल में हल्की बारिश की संभावना। 2 अप्रैल- पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना। राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: 8 जिलों में ओले गिरे, आज ग्वालियर समेत 16 जिलों में अलर्ट; 30 से 40kmph की रफ्तार से आंधी चलेगी राज्य के 8 जिलों में सोमवार को ओले गिरे और 20 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश हुई, जबकि कुछ शहरों में गर्मी रही। नर्मदापुरम और खजुराहो में तापमान 40 डिग्री पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में ग्वालियर समेत 16 जिलों में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां 30-40kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम बदला है। 3 अप्रैल तक दो सिस्टम सक्रिय रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: बारिश और ओले की वजह से 6 डिग्री तक तापमान गिरा, आज भी बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 7 जिलों में आज आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। सबसे अधिक 20 मिमी बारिश कोटा में दर्ज की गई। इसके अलावा अलवर के कोटकासिम में 5 मिमी और टपूकड़ा में 3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 40 जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, ललितपुर में तेज बरसात, काशी-मेरठ में बादल छाए ललितपुर में मंगलवार सुबह 4 बजे बारिश हुई। वहीं वाराणसी-मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना, मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के आसार; 5 जिलों में आंधी की चेतावनी पहाड़ी जिलों के कुछ इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। वहीं 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40-50kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, नमी से फसलों को खतरा मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिली है। आज 30-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: दो जिलों में बारिश हुई, आज आंधी के साथ बरसात का अलर्ट; फरीदकोट में 33°C रहा तापमान राज्य के 10 जिलों में आंधी और 22 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। फरीदकोर्ट में सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja

RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja

स्पोर्ट्स डेस्क24 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के सेकेंड होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूर्व कप्तान एमएस धोनी का इस मैच में खेलना मुश्किल है। CSK ने शनिवार को एक पोस्ट में बताया, धोनी IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते बाहर रह सकते हैं। वे मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। उन्हें काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव है। CSK पांच बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) की चैंपियन रही है, लेकिन टीम का पिछला सीजन काफी खराब रहा था। टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी यानी 10वें स्थान पर रही थी। वहीं, RR ने अब तक एक बार खिताब जीता है, लेकिन पिछला सीजन उनके लिए भी अच्छा नहीं रहा और टीम 9वें स्थान पर रही। जीत-हार का रिकॉर्ड 50-50 राजस्थान और चेन्नई के बीच हेड टु हेड मुकाबले बेहद कड़े रहते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मैच खेले गए, दोनों को 16-16 में जीत मिली। दोनों टीमों के बीच गुवाहाटी में अब तक केवल एक मैच हुआ, यहां पिछले सीजन ही राजस्थान को 6 रन से जीत मिली थी। टीम अपडेट- जॉनसन CSK में शामिल RR: ऑलराउंडर सैम करन इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। करन की जगह राजस्थान ने श्रीलंका के टी-20 कप्तान ऑलराउंडर दसुन शनाका को शामिल किया। CSK: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ही लेफ्ट आर्म पेसर स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया। सैमसन-जडेजा पुरानी टीम के खिलाफ उतरेंगे संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा इस सीजन अपनी-अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। सैमसन पिछले एक दशक से ज्यादा समय तक राजस्थान का हिस्सा रहे, अब चेन्नई की जर्सी में दिखाई देंगे। वहीं, लंबे समय तक चेन्नई के लिए खेलने वाले जडेजा इस बार राजस्थान की ओर से मैदान में उतरेंगे। चेन्नई की बल्लेबाजी मजबूत चेन्नई की बल्लेबाजी इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है। शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे मिडिल ऑर्डर में टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बन चुके हैं, जबकि युवा खिलाड़ी संजू सैमसन भी टीम को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाजी में नूर अहमद, अकील हुसैन, मैट हेनरी और खलील अहमद जिम्मेदारी संभालेंगे। डेवाल्ड ब्रेविस इंजरी के कारण शुरुआती मैच से बाहर रह सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी से RR को उम्मीदें राजस्थान रॉयल्स में रवींद्र जडेजा के आने से टीम का अनुभव और संतुलन दोनों बढ़ा है। बल्लेबाजी में बड़ी जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल पर रहेगी। उनके साथ युवा वैभव सूर्यवंशी और फॉर्म में चल रहे शिमरोन हेटमायर टीम को मजबूती देते नजर आएंगे। हालांकि, रॉयल्स के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले सीजन के बाद टीम में कई बदलाव हुए, लेकिन जोफ्रा आर्चर की लीडरशिप में तेज गेंदबाजों को कंसिस्टेंसी पर काम करना होगा। वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी जडेजा और रवि बिश्नोई संभालेंगे। पिच रिपोर्ट- हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, खासकर नई गेंद से स्विंग देखने को मिलती है। यहां चेज करना थोड़ा आसान माना जाता है, क्योंकि रात में ओस का असर पड़ सकता है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है। यहां अब तक IPL के सिर्फ 6 मैच खेले गए हैं। 3 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 2 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। जबकि एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। गुवाहाटी में बादल छाए रहेंगे गुवाहाटी में सोमवार को मौसम बदलता हुआ नजर आ सकता है। आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, जिसकी संभावना करीब 55-60% बताई जा रही है। नमी ज्यादा रहने से उमस भी महसूस हो सकती है। तापमान 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 9 किमी प्रति घंटा रह सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल-12 राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, सरफराज खान/कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई का सबसे बड़ा चेज, कोलकाता को 6-विकेट से हराया:14 साल बाद IPL में पहला मैच जीता; रोहित-रिकेल्टन ने फिफ्टी लगाई मुंबई इंडियंस ने अपना सबसे बड़ा रन चेज किया और IPL में 14 साल बाद पहला मैच जीत लिया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी KKR ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। MI ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर रोहित ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई:कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए, मुंबई ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया; रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई। वे किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी बने। पूरी खबर अनुकुल के डाइविंग कैच से रोहित आउट:रहाणे के चोटिल होने पर रिंकू ने कप्तानी की, रमनदीप ने डिप्स लगाए; मोमेंट्स मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 की शुरुआत

IMD Weather Update Today up MP rain himachal jammu Kashmir snowfall alert

IMD Weather Update Today up MP rain himachal jammu Kashmir snowfall alert

Hindi News National IMD Weather Update Today Up MP Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert नई दिल्ली/श्रीनगर/शिमला1 घंटे पहले कॉपी लिंक हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। लाहौल-स्पीति, कुल्लू के मनाली में बर्फबारी के बाद मौसम बदला नजर आया। वहीं, कश्मीर में भी घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक ऐसा वेस्टर्न डिस्टर्वेंस के कारण हुआ। जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग, पहलगाम, यूसमर्ग, गुरेज, रजदान टॉप और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और बांदीपोरा-गुरेज सड़क को बंद करना पड़ा। इधर हरियाणा-पंजाब के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश हुई। चंडीगढ़ में बारिश हुई। रविवार को दिल्ली में दिन का तापमान 36.2°C रहा। जो सामान्य से 3.6°C ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आंध्र प्रदेश में आज बारिश की संभावना है। साथ ही हीटवेव की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के मौसम में अगले 48 घंटे में गिरावट आने की उम्मीद है। रविवार को राज्य की 78 जगहों पर तापमान 40°C से ज्यादा रहा। बर्फबारी की 2 तस्वीरें… हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में रविवार को बर्बाफरी हुई। सिसू इलाके में पहाड़ों पर बर्फ जमी नजर आई। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मनाली में रविवार को बर्फबारी हुई। अगले दिन के मौसम का हाल 31 मार्च- मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बिजली गिरने की आशंका है। 31 मार्च को बंगाल, सिक्किम और बिहार में आंधी आने की संभावना है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Parliament Budget Session 2026 LIVE Update; Iran War Crisis – BJP Congress

Parliament Budget Session 2026 LIVE Update; Iran War Crisis - BJP Congress

Hindi News National Parliament Budget Session 2026 LIVE Update; Iran War Crisis BJP Congress | PM Narendra Modi नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक तस्वीर 25 मार्च की है। मिडिल ईस्ट मामले पर सर्वदलीय बैठक हुई थी। बजट सत्र के दूसरा चरण का सोमवार को 12वां दिन है। आज लोकसभा में देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लक्ष्य की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों पर चर्चा होगी। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे चर्चा की शुरुआत करेंगे। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले कई बार कह चुके हैं कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करना है। सूत्रों के मुताबिक मौजूदा बजट सत्र को 2 अप्रैल से पहले ही स्थगित किया जा सकता है। सत्र को छोटा कर बाद में चुनावों के बाद फिर से शुरू करने की भी योजना हो सकती है। साथ ही सरकार महिला आरक्षण कानून में बदलाव के लिए अभी संविधान संशोधन बिल लाने के विचार में नहीं है। लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव फिलहाल आगे नहीं बढ़ेगा। सदन के दूसरे फेज के पिछले 11 दिन की कार्यवाही… 25 मार्च: जयशंकर बोले- हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 25 मार्च को संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में कहा था कि भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है और हम किसी के लिए भी मध्यस्थता नहीं करते। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने यह जवाब कांग्रेस नेता तारिक अनवर के बयान पर दिया। बैठक में तारिक अनवर ने कहा था कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत मूकदर्शक बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… 24 मार्च : मोदी बोले- होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में मंगलवार को 21 मिनट बोले। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे हुए हैं। ये चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल, फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई पर असर पड़ा है। पूरी खबर पढ़ें… 23 मार्च : पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… 18 मार्च : देवगौड़ा सहित 59 सांसदों की राज्यसभा से विदाई अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश, आरपीआई नेता रामदास आठवले शामिल हैं। हालांकि पवार और आठवले राज्यसभा के लिए फिर चुन लिए गए। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद को एक ओपन यूनिवर्सिटी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 17 मार्च : लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 16 मार्च : राज्यसभा में LPG संकट पर हंगामा, खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामे के पूरा हुआ। इधर राज्यसभा में LPG सिलेंडर के संकट को लेकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। पूरी खबर पढ़ें… 13 मार्च : LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी:वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में LPG संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल गांधी समेत विपक्ष के सांसदों ने 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विदेशों में हो रहे घटनाक्रम के कारण हमारे देश में कुछ मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सरकार जरूरी फंड मुहैया कराने और पूरी तरह तैयार रहने के लिए कदम उठा रही है। पूरी खबर पढ़ें… 12 मार्च: राहुल बोले- पेट्रोलियम मंत्री ने एपस्टीन को दोस्त कहा था; स्पीकर ने बोलने से रोका, एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगे राहुल गांधी ने लोकसभा में गुरुवार को LPG संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘किसी भी देश की बुनियाद उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है। अगर अमेरिका यह तय करे कि हम रूस से गैस या तेल खरीद सकते हैं या नहीं, तो यह समझ से परे है। पेट्रोलियम मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं। स्पीकर बिरला ने राहुल को रोका। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री से बोलने को कहा। पुरी ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्षी सांसद एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगाने लगे। पूरी खबर पढ़ें… 11 मार्च : शाह बोले- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे; LPG कीमत बढ़ोतरी पर लोकसभा में हंगामा बुधवार को सदन की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कई सदस्य वेल में पहुंच गए। विपक्ष का विरोध जारी रहने के कारण अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे

Hardik Pandya; MI Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update

Hardik Pandya; MI Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Hardik Pandya; MI Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update | Rohit Sharma Rinku Singh Varun Chakravarthy स्पोर्ट्स डेस्क39 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL के इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। MI पांच बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) की चैंपियन है। पिछले सीजन टीम तीसरे स्थान पर रही थी। वहीं, KKR ने 2012, 2014 और 2024 में खिताब जीते हैं, लेकिन पिछला सीजन उनके लिए खास नहीं रहा और टीम 8वें स्थान पर रही थी। वानखेड़े में कोलकाता सिर्फ 2 मैच जीती मुंबई इंडियंस का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रिकॉर्ड काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मुकाबलों में MI ने 24 मैच जीते हैं, जबकि KKR को 11 जीत मिली। वानखेड़े में दोनों टीमें 12 बार आमने-सामने हुईं। 10 मुकाबले होम टीम मुंबई ने जीते। वहीं, कोलकाता को सिर्फ 2 में जीत मिली। मुंबई की बैटिंग और बॉलिंग दोनों मजबूत मुंबई इंडियंस इस बार खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। टीम में टी-20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय खिलाड़ियों कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह के साथ रोहित शर्मा भी शामिल हैं, जिससे बल्लेबाजी और नेतृत्व दोनों मजबूत नजर आते हैं। विदेशी खिलाड़ियों में रायन रिकेल्टन, शेरफन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और ट्रेंट बोल्ट जैसे नाम टीम को और बैलेंस्ड बना रहे हैं। गेंदबाजी में बुमराह और बोल्ट की जोड़ी बेहद खतरनाक मानी जा रही है। इनके अलावा शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे अनुभवी भारतीय गेंदबाज टीम को मजबूती देते हैं, जबकि नमन धीर एक बार फिर फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। कोलकाता के पास शानदार ओपनर्स कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 4 गेंदबाजों के बाहर होने के बाद थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी अहम भूमिका निभा सकते हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट की बड़ी जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती पर होगी, जो टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं बल्लेबाजी में KKR काफी मजबूत दिखती है। टीम के पास 1 से 8 नंबर तक विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, ऐसे में गेंदबाजी की कमी को वे बैटिंग से कवर करने की कोशिश करेंगे। स्क्वॉड में न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट जैसे शानदार ओपनर्स हैं, जबकि कैमरन ग्रीन और सुनील नारायण जैसे दो शानदार ऑलराउंडर टीम को मजबूती देते हैं। टीम अपडेट- KKR के 4 पेसर्स बाहर हर्षित राणा और आकाशदीप इंजरी के कारण बाहर हो गए, वहीं बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान राजनीतिक विवाद के कारण IPL नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका के मथीश पथिराना भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह मुंबई से जुड़ चुके हैं। पिच रिपोर्ट- नई गेंद से स्विंग, बाउंस मिलेगा वानखेड़े की पिच आमतौर पर गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इस विकेट पर पेसर्स को भी मदद मिलती है। खास तौर से नई गेंद से यहां स्विंग और उछाल अच्छा मिलता है। यहां अब तक IPL के 123 मैच खेले गए हैं। 57 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 66 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/1 है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था। मुंबई में मौसम सामान्य रहेगा मुंबई में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना करीब 25% है, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 15 किमी प्रति घंटा रह सकती है। कुल मिलाकर मौसम सुहावना बना रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर/मिचेल सैंटनर, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक, ब्लेसिंग मुजरबानी। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… RCB का IPL में सबसे तेज 200+ रनचेज:कोहली की एक वेन्यू में सबसे ज्यादा फिफ्टी, ईशान के 3000 रन पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL का सबसे तेज रनचेज करके 19वें सीजन में जीत से शुरुआत की। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हरा दिया। RCB ने 202 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…