Friday, 18 Sep 2026 | 11:49 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Dhurandhar 2 Box Office Collection Record Update; Ranveer Singh

Dhurandhar 2 Box Office Collection Record Update; Ranveer Singh

2 घंटे पहले कॉपी लिंक फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी (असली नाम जसकीरत सिंह रंगी) का किरदार निभाया है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) ने सबसे तेज 1000 करोड़ रुपए कमाने के मामले में पुष्पा 2 की बराबरी कर ली। दोनों फिल्मों ने ये आंकड़ा 7 दिनों में पार किया। हालांकि 7 दिनों की कुल कमाई में पुष्पा 2 आगे है, जिसने 1011.65 करोड़ रुपए कमाए थे। धुरंधर 2 दुनियाभर में कमाई के मामले में 10वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई। धुरंधर को दुनियाभर में 1000 करोड़ कमाने में 22 दिन लगे थे। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के सातवें दिन (बुधवार) फिल्म ने भारत में 47.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने दुनियाभर में 1006.50 करोड़ रुपए कमाए। धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 744.58 करोड़ रुपए हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होता है। ओवरसीज में फिल्म ने 261.92 करोड़ रुपए कमाए, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1006.50 करोड़ रुपए पहुंच गया। सातवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 44 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 2.50 करोड़ रुपए, तमिल में 85 लाख रुपए, कन्नड़ में 20 लाख रुपए और मलयालम में 15 लाख रुपए का कलेक्शन हुआ। फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज हुई, जबकि इसके पेड प्रीव्यू शो एक दिन पहले 18 मार्च को हुए थे। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए की कमाई की थी। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, 894.49 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया था। दिलचस्प बात यह थी कि फिल्म को शानदार सफलता तब भी मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा धुरंधर भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बनी थी। ……..……..……..…….. धुरंधर 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

RPSC SI Recruitment 2025 Exam Dates & Admit Card Upload Update

RPSC SI Recruitment 2025 Exam Dates & Admit Card Upload Update

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी (गृह विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन 5 एवं 6 अप्रैल 2026 को दो चरणों में किया जाएगा। दोनों दिन सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिंदी तथा दोपहर 3 से सांय 5 बजे तक जनरल नॉलेज ए . परीक्षा के प्रवेश पत्र 2 अप्रैल 2026 को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा जिला की जानकारी 29 मार्च 2026 से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकेंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें करीब पौने आठ लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन फार्म भरें है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। पहचान पत्र जरूरी है मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाएं। अगर आधार पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएँ- वोटर आईडी पासपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस (सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए) एडमिट कार्ड पर भी अपना लेटेस्ट रंगीन फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे। बहकावें में नहीं आए, करें सूचना आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। ———————– ये खबर भी पढ़ें…. ‘SI भर्ती-2025’ एग्जाम इस बार दो दिन!:पेपरलीक से बचने के लिए बड़े बदलाव; जानिए-पिछले-इस एग्जाम क्या अंतर? राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती-2025 का एग्जाम इस बार तीन दिन के बजाय दो दिन में ही होने की संभावना है। हर दिन दो पारियों में पेपर होंगे। इस परीक्षा में करीब पौने आठ लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। पेपर लीक व डमी कैंडिडेट्स के कारण रद्द हुई पिछली एसआई भर्ती-2021 की गलतियों से सबक लेते हुए आयोग ने इस बार विशेष तैयारियां की है। इस बार होने वाले एग्जाम में कई बडे़ बदलाव देखने को मिलेंगे, जो पिछली भर्ती में इस्तेमाल नहीं हुए थे लेकिन बाद में लागू किए। पूरी खबर पढें

Sonia Gandhi Health Update; Rahul Gandhi Video

Sonia Gandhi Health Update; Rahul Gandhi Video

नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक राहुल गांधी ने बुधवार को केरल में चुनाव प्रचार का आगाज किया। उन्होंने वर्चुअली जनता को संबोधित किया। राहुल गांधी ने एक सभा में सोनिया गांधी की देखभाल कर रही केरल की नर्स का ज्रिक किया और इन्हें राज्य की पहचान बताया। दरअसल बुधवार को राहुल को कोझिकोड जाना था, लेकिन वे सोनिया गांधी के हॉस्पिटल में भर्ती होने की वजह से जा नहीं पाए। उन्होंने लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। राहुल ने कहा, ‘मैं हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। मैं भी हर बेटे की तरह अपनी मां की सेहत को लेकर बहुत परेशान हूं। हालांकि केरल की नर्स ने मेरी मां का बहुत ख्याल रखा, जिससे उन्हें राहत मिली।’ सिर्फ केरल की बात करें तो राज्य में करीब 5 लाख नर्सें रजिस्टर्ड हैं। वहीं देशभर में केरल की 10 लाख से ज्यादा नर्से काम करती हैं। वहीं, विदेश में यह संख्या 20 लाख से ज्यादा है। ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल ने नर्स का जिक्र कर इस तबके को साधने की कोशिश की है। केरल में 9 अप्रैल को सिंगल फेज में विधानसभा चुनाव होने हैं। वर्चुअली संबोधन में पहले मां के बारे में बात की… कल रात, मैं हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। जैसे कि कोई भी बेटा अपनी मां की सेहत को लेकर परेशान रहता है, मैं भी परेशान था। पूरी रात, मुझे सिर्फ एक चीज से सुकून मिला। मुझे केरल की एक नर्स से सुकून मिला जो हर घंटे मेरी मां को देखने आती थी। हर एक घंटे, वह आकर उन्हें देखती थी। वह मुस्कुराती थी और उनका हाथ पकड़ती थी। मैंने सोचा कि केरल की नर्सों ने कितने बेटों, बेटियों, भाइयों और बहनों को उनके सबसे मुश्किल पलों में सुकून दिया है। सुबह-सुबह, मैंने उनसे पूछा, क्या आप रात में सोती हैं, या पूरी रात काम करती हैं? उन्होंने कहा, मैं पूरी रात काम करती हूं। तो, जब पूरी दुनिया सो रही है, केरल की औरतें, सिर्फ केरल में ही नहीं बल्कि दिल्ली में, पूरे देश में और दुनियाभर में लोगों को सुकून दे रही हैं। उनका हाथ थाम रही हैं, और उन्हें आराम महसूस करा रही हैं। मेरे लिए, यही केरल की पहचान है। फिर केरल चुनाव पर बोले मोदी जी ने नेशनल लेवल पर 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था। केरल के मुख्यमंत्री ने राज्य में 40 लाख नौकरियों का वादा किया था। 10 साल बीत गए उन्होंने लोगों को एक भी नौकरी नहीं दी है। असल में, उन्होंने नौकरियां खत्म कर दी हैं। न तो BJP और न ही LDF को लगता है कि वे लोगों के प्रति जवाबदेह हैं। उन्हें नहीं लगता कि केरल के लोगों को उनसे सवाल पूछने का हक है। देशभर में विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई करती हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने इसे मिलीभगत का सबसे बड़ा सबूत बताया। महिलाओं के लिए फ्री KSRTC बस यात्रा और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए फाइनेंशियल मदद के तौर पर हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। वेलफेयर पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपए किया जाएगा। हर परिवार के लिए 25 लाख रुपए के कवरेज के साथ ओमन चांडी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, युवाओं के लिए पांच लाख तक का बिना ब्याज वाला लोन और सीनियर सिटिजन के लिए एक स्पेशल डिपार्टमेंट बनाया जाएगा। अस्पताल ने कहा- सोनिया की हालत स्थिर सर गंगा राम हॉस्पिटल प्रबंधन ने गुरुवार को बताया कि सोनिया की हालत स्थिर है। वे पिछले दो दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उन्हें पेट और यूरिनरी इंफेक्शन के चलते मंगलवार रात 10:22 बजे भर्ती कराया गया था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मां की देखभाल के लिए अस्पताल में ही रहे। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, 4 मई को एकसाथ आएगा रिजल्ट ———————- ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- मोदी 100% ट्रम्प के कंट्रोल में हैं: दावा- मोदी ने ट्रम्प से कहा कि बिना पूछे किसी से तेल नहीं खरीदेंगे राहुल गांधी ने सोमवार को वडोदरा में कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा में 25 मिनट का भाषण दिया है लेकिन अमेरिका के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। मोदी 100% ट्रम्प के कंट्रोल में हैं। मोदी पार्लियामेंट में डिबेट नहीं कर सकते, क्योंकि कम्प्रोमाइज्ड हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Iran US Israel War LIVE Situation Photos Update; India Hormuz Strait

Iran US Israel War LIVE Situation Photos Update; India Hormuz Strait

Hindi News International Iran US Israel War LIVE Situation Photos Update; India Hormuz Strait | Donald Trump Benjamin Netanyahu तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी10 मिनट पहले कॉपी लिंक इजराइल ने ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के नौसेना चीफ अलिरेजा तंगसीरी को मारने का दावा किया है। इजराइल के रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि ईरान के बंदर अब्बास इलाके में हुई एयरस्ट्राइक में तंगसीरी मारे गए। इजराइली अधिकारियों के मुताबिक, तंगसीरी वही कमांडर थे जिन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की प्लानिंग की थी। हालांकि ईरान ने अभी तक तंगसीरी के मौत की पुष्टि नहीं की है। अलिरेजा तंगसीरी को 2018 में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना का चीफ नियुक्त किया था। ईरान की होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर हमले की धमकी इसी बीच खबरें हैं कि अमेरिका, ईरान के खार्ग द्वीप पर जमीनी हमला (ग्राउंड इनवेजन) कर सकता है। इसके जवाब में ईरान ने बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को बंद करने की चेतावनी दी है। बाब-अल-मंदेब रेड सी का एंट्री प्वाइंट है। यह रेड सी को अरब सागर से जोड़ता है। स्वेज नहर तक जाने वाले जहाज इसी रास्ते से गुजरते हैं। दुनिया के करीब 12 प्रतिशत तेल की सप्लाई यहीं से गुजरती है। यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शिपिंग रूट है। बाब-अल-मंदेब अफ्रीकी देश जिबूती में मौजूद अमेरिकी मिलिट्री बेस इस स्ट्रेट से सिर्फ 30 किमी दूर है। अगर बाब-अल-मंदेब में भी रुकावट आती है, तो मिडिल ईस्ट में चल रहा संघर्ष और बढ़ सकता है। ईरान की मदद कर सकते हैं हूती विद्रोही यह यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट को जोड़ने वाला अहम समुद्री रास्ता है। हर साल करीब 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 94 लाख करोड़ रुपये) का सामान इस रास्ते से गुजरता है। रोजाना लगभग 45 लाख बैरल तेल यहां से ट्रांसपोर्ट होता है। हालांकि, इसे बंद करना ईरान के लिए आसान नहीं है, क्योंकि यह स्ट्रेट ईरान से करीब 2500 किमी दूर है। हालांकि यह यमन के पास स्थित है, जहां ईरान समर्थित हूती विद्रोही मौजूद हैं। पहले भी गाजा युद्ध के दौरान हूती ने ड्रोन और मिसाइल से जहाजों को निशाना बनाया था, जिससे रेड सी का ट्रैफिक प्रभावित हुआ था। ईरान की मदद कर सकते हैं हूती विद्रोही यह यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट को जोड़ने वाला अहम समुद्री रास्ता है। हर साल करीब 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 94 लाख करोड़ रुपये) का सामान इस रास्ते से गुजरता है। रोजाना लगभग 45 लाख बैरल तेल यहां से ट्रांसपोर्ट होता है। हालांकि, इसे बंद करना ईरान के लिए आसान नहीं है, क्योंकि यह स्ट्रेट ईरान से करीब 2500 किमी दूर है। हालांकि यह यमन के पास स्थित है, जहां ईरान समर्थित हूती विद्रोही मौजूद हैं। पहले भी गाजा युद्ध के दौरान हूती ने ड्रोन और मिसाइल से जहाजों को निशाना बनाया था, जिससे रेड सी का ट्रैफिक प्रभावित हुआ था। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… इजराइल पर ईरानी मिसाइल के हमले के बाद एक कार हवा में उड़ गई। ईरान ने बुधवार को इजराइल के हदेरा में पावर प्लांट को निशाना बनाया। ईरान ने बुधवार को कुवैत में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला किया। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 10 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्रम्प बोले- ईरान डील के लिए गिड़गिड़ा रहा ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया है कि ईरान युद्ध खत्म करने के लिए समझौते की भीख मांग रहा है। दरअसल, ट्रम्प सरकार की ओर से ईरान को 15 पॉइंट वाला सीजफायर प्रस्ताव भेजे जाने की खबर है। यह इस हफ्ते पाकिस्तान के जरिए तेहरान तक पहुंचाई गई। इस प्रस्ताव पर ईरान के रुख को लेकर अलग-अलग संकेत मिल रहे हैं। एक तरफ ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा है कि तेहरान ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरानी अधिकारी इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा ईरान की तरफ से बातचीत करने वाले बहुत अलग और अजीब हैं। वे एक तरफ हमसे समझौते के लिए ‘भीख मांग रहे’ हैं, दूसरी तरफ वे सार्वजनिक तौर पर कहते हैं कि वे सिर्फ हमारे प्रस्ताव को देख रहे हैं। यह गलत है। उन्होंने कहा कि ईरान को जल्द गंभीर होना चाहिए, क्योंकि अगर देर हो गई तो फिर वापसी का कोई रास्ता नहीं होगा, और हालात बहुत खराब हो जाएंगे।” 20 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान में अब तक 1,937 लोगों की मौत ईरान में जारी युद्ध के दौरान अब तक 1,937 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी ईरान के डिप्टी हेल्थ मिनिस्टर अली जाफरियन ने दी। उन्होंने बताया कि मरने वालों में बड़ी संख्या आम नागरिकों की है, जिसमें 240 महिलाएं और 212 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा युद्ध में 24,800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में करीब 4,000 महिलाएं और 1,621 बच्चे शामिल बताए गए हैं। 31 मिनट पहले कॉपी लिंक युगांडा बोला- ईरान को हराने के लिए इजराइल का साथ देंगे युगांडा के सेना प्रमुख मुहूजी कैनरुगाबा ने ऐलान किया है कि अगर इजराइल हार के कगार पर पहुंचता है, तो उनका देश ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल हो सकता है। कैनरुगाबा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम चाहते हैं कि मिडिल ईस्ट का युद्ध अब खत्म हो, दुनिया इससे थक चुकी है। लेकिन अगर इजराइल को खत्म करने या हराने की बात होती है, तो हम इजराइल के पक्ष में युद्ध में उतरेंगे।” युगांडा का इजराइल के समर्थन की 3 संभावित वजह युगांडा और इजराइल के बीच लंबे समय से सैन्य और सुरक्षा सहयोग रहा है। दोनों देशों के बीच खुफिया जानकारी और ट्रेनिंग को लेकर भी रिश्ते मजबूत हैं। इसलिए युगांडा खुलकर इजराइल के समर्थन में दिख रहा है। 1976 में इजराइल ने युगांडा के एंटेब्बे एयरपोर्ट पर बंधकों को छुड़ाने के लिए बड़ा ऑपरेशन चलाया था। उस मिशन में इजराइल के कमांडर योनी नेतन्याहू मारे गए थे। योनी, इजराइली पीएम बेंजामिन के बड़े भाई थे। यह घटना आज भी दोनों देशों के रिश्तों में अहम मानी जाती है। इजराइल का समर्थन करके युगांडा, अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के करीब रहना चाहता है, जिससे उसे

Hardik Pandya Shubman Gill; IPL 2026 Captains Meeting Photos Update

Hardik Pandya Shubman Gill; IPL 2026 Captains Meeting Photos Update

स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का कैप्टंस मीट आज मुंबई में हुआ, जिसमें सभी 10 टीमों के कप्तान BCCI के हेडक्वार्टर में जुटे। BCCI ने मीट के कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इस सीजन को दो फेज में खेला जाएगा और फिलहाल शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी किया गया है। IPL 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। इस सीजन का अब तक 20 दिन का शेड्यूल आया है। कैप्टंस मीट के दौरान RCB के कप्तान रजत पाटीदार और LSG के ऋषभ पंत। पाटीदार की कप्तानी में RCB पिछले सीजन चैंपियन बनी थी। MI के कप्तान हार्दिक पंड्या (नीली जर्सी में) के साथ CSK के ऋतुराज गायकवाड, KKR के अजिंक्य रहाणे और GT के शुभमन गिल नजर आए। अजिंक्य रहाणे से मिलते LSG के ऋषभ पंत। CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने मीट से पहले फोटो के लिए पोज देते हुए। पहली बार सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय IPL 2026 में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब सभी 10 टीमों की कमान भारतीय हाथों में है। लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं। फिलहाल 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है अप्रैल-मई के दौरान पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें IPL मैच होस्ट करने वाले राज्य बंगाल, तमिलनाडु और असम भी शामिल हैं। इसी वजह से फिलहाल 28 मार्च से 12 अप्रैल तक होने वाले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया। RCB ने जीता था पिछले सीजन का खिताब बेंगलुरु की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन है। RCB ने पिछले सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL खिताब जीता था। चेन्नई और मुंबई ने सबसे ज्यादा टाइटल जीते IPL भारत का फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट है। यह हर साल मार्च से मई के दौरान टी-20 फॉर्मेट में खेला जाता है। इसकी शुरुआत 2008 में 8 टीमों के साथ हुई थी। राजस्थान ने चेन्नई को फाइनल हराकर पहले सीजन का टाइटल जीता था। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा 5-5 टाइटल जीते हैं। KKR 3 खिताब जीतकर तीसरी सबसे सफल टीम है। ————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इस साल होगा IPL का सबसे बड़ा सीजन:84 मैच खेले जाएंगे इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। यह IPL का अब तक का सबसे बड़ा सीजन होगा, जिसमें 10 टीमों के बीच 84 मैच खेले जाएंगे। लीग का शेड्यूल, भाग लेने वाली टीमें, फॉर्मेट और नए बदलाव से जुड़ी हर जानकारी आगे पढ़िए। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

NZ Vs SA 5th T20 2026 Update; Connor Esterhuizen

NZ Vs SA 5th T20 2026 Update; Connor Esterhuizen

स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले कॉपी लिंक साउथ अफ्रीका ने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड को पांचवें टी-20 में 33 रन से हरा दिया। इसके साथ ही प्रोटियाज ने 5 मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। इस मैच से पहले यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर थी। न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी-20 सीरीज 2005 में जीती थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 6 सीरीज खेली गईं, जिनमें से 5 साउथ अफ्रीका ने जीतीं, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही। कॉनर एस्टरहुइजन प्लेयर ऑफ द मैच बुधवार को हेगले ओवल स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने बॉलिंग चुनी। साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 187 रन बनाए। कॉनर एस्टरहुइजन ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 33 बॉल पर 75 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 188 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कीवी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। एस्टरहुइजन ने 200+ स्ट्राइक रेट से रन बनाए पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। चौथे ओवर में टोनी डी जॉर्जी (12) LBW हो गए। इसके बाद वियान मुल्‍डर और रुबिन हरमन (39) के बीच दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों पर 55 रन की साझेदारी हुई। 11वें ओवर की पहली गेंद पर मुल्‍डर (31) कैच आउट हुए। 4 नंबर पर उतरे कॉनर एस्टरहुइजन ने 227.27 की स्‍ट्राइक रेट से 33 गेंदों पर 75 रन बना दिए। न्यूजीलैंड के लिए बेन सियर्स ने 2 विकेट लिए। जोश क्लार्कसन और जैकरी फॉल्क्स को 1-1 विकेट मिला। तीन बॉलर ने 2-2 विकेट लिए न्‍यूजीलैंड टीम के लिए बेवॉन जैकब्स ने सबसे ज्‍यादा 36 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्‍तान जिमी नीशम ने 24 और डेन क्लीवर ने 22 रन बनाए। टिम रॉबिन्सन 25 के स्‍कोर पर रन आउट हुए। साउथ अफ्रीका की ओर से जेराल्ड कूट्जी ने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 2 विकेट झटक। वियान मुल्‍डर और ओटनेल बार्टमैन को भी 2-2 विकेट मिला। कप्‍तान केशव महाराज ने 1 विकेट लिया। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, कैटीन क्लार्क, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), निक केली, बेवॉन जैकब्स, जिमी नीशम (कप्तान), जोश क्लार्कसन, कोल मैकॉन्ची, जैकरी फॉल्क्स, काइल जैमीसन, बेन सियर्स। साउथ अफ्रीका: वियान मुल्डर, टोनी डी जॉर्जी, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, जेराल्ड कूट्जी, केशव महाराज (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, ओटनील बार्टमैन। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Swiggy Platform Fee Hike & Railway Ticket Refund Rules Update

Swiggy Platform Fee Hike & Railway Ticket Refund Rules Update

नई दिल्ली45 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर रेलवे से जुड़ी रही। भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम सख्त कर दिए हैं। अब अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द करता है, तभी उसे रिफंड मिलेगा। वहीं ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के बाद अब स्विगी से भी खाना मंगाना महंगा हो गया है। कंपनी ने हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 17% की बढ़ोतरी की है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. रेलवे टिकट 8 घंटे पहले कैंसिल करने पर ही रिफंड: 4 घंटे का नियम खत्म; ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम सख्त कर दिए हैं। अब अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द करता है, तभी उसे रिफंड मिलेगा। पहले यह समय 4 घंटे था, जिसे बढ़ाकर अब 8 घंटे कर दिया गया है। हालांकि, 24 से 8 घंटे के बीच टिकट कैंसिल करने पर अभी भी 50% पैसा ही वापस मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. जोमैटो के बाद स्विगी से भी खाना मंगवाना महंगा हुआ: प्लेटफॉर्म फीस 17% बढ़ाई, हर ऑर्डर पर ₹14 की जगह ₹17.58 देने होंगे ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के बाद अब स्विगी से भी खाना मंगाना महंगा हो गया है। कंपनी ने आज 24 मार्च से हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 17% की बढ़ोतरी की है। यूजर्स को हर ऑर्डर पर 14 रुपए के बजाय अब 17.58 (GST सहित) यानी ₹3.58 ज्यादा प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी। यह बढ़ोतरी डिलीवरी ऑपरेशंस की लागत बढ़ने के कारण की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. रसोई-गैस का विकल्प बनेगा एथेनॉल: सरकार बना रही खास एथेनॉल-चूल्हे; LPG की किल्लत दूर करने के लिए फैसला किया भारत में अब रसोई गैस (LPG) की निर्भरता कम करने के लिए एथेनॉल का इस्तेमाल करने की तैयारी चल रही है। सरकार एथेनॉल बेस्ड कुकिंग स्टोव (चूल्हे) बनाने पर काम रही है। मंगलवार को फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सेक्रेटरी संजीव चोपड़ा ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. गोल्डमैन सैक्स ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान घटाया: 2026 में 7% की जगह 5.9% रह सकती है; तेल सप्लाई रुकने से खतरा बढ़ा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने साल 2026 के लिए भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ (GDP) का अनुमान घटा दिया है। बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जीडीपी ग्रोथ अब 5.9% रहने की उम्मीद है। ईरान युद्ध से पहले इसके 7% रहने का अनुमान लगाया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सोना ₹851 बढ़कर ₹1.40 लाख पर पहुंचा: चांदी में ₹5,285 की तेजी, दाम 2.25 लाख रुपए प्रति किलो पहुंचे सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 24 मार्च को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 851 रुपए बढ़कर 1.40 लाख रुपए पहुंच गया। वहीं, चांदी में 5,285 रुपए की तेजी रही और ये 2.25 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Swiggy Platform Fee Hike & Railway Ticket Refund Rules Update

Swiggy Platform Fee Hike & Railway Ticket Refund Rules Update

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर रेलवे से जुड़ी रही। भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम सख्त कर दिए हैं। अब अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द करता है, तभी उसे रिफंड मिलेगा। वहीं ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के बाद अब स्विगी से भी खाना मंगाना महंगा हो गया है। कंपनी ने हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 17% की बढ़ोतरी की है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. रेलवे टिकट 8 घंटे पहले कैंसिल करने पर ही रिफंड: 4 घंटे का नियम खत्म; ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम सख्त कर दिए हैं। अब अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द करता है, तभी उसे रिफंड मिलेगा। पहले यह समय 4 घंटे था, जिसे बढ़ाकर अब 8 घंटे कर दिया गया है। हालांकि, 24 से 8 घंटे के बीच टिकट कैंसिल करने पर अभी भी 50% पैसा ही वापस मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. जोमैटो के बाद स्विगी से भी खाना मंगवाना महंगा हुआ: प्लेटफॉर्म फीस 17% बढ़ाई, हर ऑर्डर पर ₹14 की जगह ₹17.58 देने होंगे ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के बाद अब स्विगी से भी खाना मंगाना महंगा हो गया है। कंपनी ने आज 24 मार्च से हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 17% की बढ़ोतरी की है। यूजर्स को हर ऑर्डर पर 14 रुपए के बजाय अब 17.58 (GST सहित) यानी ₹3.58 ज्यादा प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी। यह बढ़ोतरी डिलीवरी ऑपरेशंस की लागत बढ़ने के कारण की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. रसोई-गैस का विकल्प बनेगा एथेनॉल: सरकार बना रही खास एथेनॉल-चूल्हे; LPG की किल्लत दूर करने के लिए फैसला किया भारत में अब रसोई गैस (LPG) की निर्भरता कम करने के लिए एथेनॉल का इस्तेमाल करने की तैयारी चल रही है। सरकार एथेनॉल बेस्ड कुकिंग स्टोव (चूल्हे) बनाने पर काम रही है। मंगलवार को फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सेक्रेटरी संजीव चोपड़ा ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. गोल्डमैन सैक्स ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान घटाया: 2026 में 7% की जगह 5.9% रह सकती है; तेल सप्लाई रुकने से खतरा बढ़ा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने साल 2026 के लिए भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ (GDP) का अनुमान घटा दिया है। बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जीडीपी ग्रोथ अब 5.9% रहने की उम्मीद है। ईरान युद्ध से पहले इसके 7% रहने का अनुमान लगाया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सोना ₹851 बढ़कर ₹1.40 लाख पर पहुंचा: चांदी में ₹5,285 की तेजी, दाम 2.25 लाख रुपए प्रति किलो पहुंचे सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 24 मार्च को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 851 रुपए बढ़कर 1.40 लाख रुपए पहुंच गया। वहीं, चांदी में 5,285 रुपए की तेजी रही और ये 2.25 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Rajasthan Royals Owner Update; Kal Somani Consortium

Rajasthan Royals Owner Update; Kal Somani Consortium

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने खरीद लिया है। पिछले कुछ महीनों से चल रही प्रक्रिया के बाद आखिरकार टीम की बिक्री फाइनल हो गई। बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन डॉलर . इस डील के साथ राजस्थान रॉयल्स IPL इतिहास की सबसे महंगी बिकने वाली फ्रेंचाइजी में शामिल हो गई है। इस सौदे ने दिखा दिया है कि पिछले डेढ़ दशक में IPL टीमों की वैल्यू में कितनी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी, तब राजस्थान रॉयल्स को करीब 67 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था। उस समय इसकी कीमत लगभग 260 से 270 करोड़ रुपए के आसपास थी। अगर उस राशि को आज की वैल्यू में देखा जाए तो यह करीब 628 करोड़ रुपए के बराबर बैठती है। अब 2026 में यही फ्रेंचाइजी 1.63 बिलियन डॉलर यानी लगभग 15,289 करोड़ रुपए में बिकी है। इस तरह 2008 के मुकाबले आज की टीम की वैल्यू में करीब 24 गुना की बढ़ोतरी हुई है दरअसल, काल सोमानी टेक्नोलॉजी और निवेश जगत के एक प्रमुख उद्यमी हैं। सोमानी पहले से ही राजस्थान रॉयल्स में निवेशक रहे हैं। उन्होंने 2021 में फ्रेंचाइजी में निवेश किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि IPL और राजस्थान रॉयल्स में भविष्य की बड़ी संभावनाएं हैं और वे इस निवेश को लेकर काफी उत्साहित हैं। सोमानी ने टेक्नोलॉजी, एड-टेक, डेटा प्राइवेसी, AI गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक जैसे क्षेत्रों में कई वैश्विक कंपनियां खड़ी की हैं। इस नई डील के साथ खेल जगत में उनका निवेश और मजबूत हो गया है। — ये खबर भी पढ़ें रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान होंगे:2019 से टीम के साथ हैं; संजू सैमसन ट्रेड होकर CSK चले गए थे IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने ऑलराउंडर रियान पराग को टीम का अगला कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में चले जाने के बाद लिया गया है। 2026 के लिए हुए IPL के मिनी ऑक्शन से पहले संजू सैमसन ट्रेड विंडो के जरिये सीएसके में चले गए थे। (पूरी खबर पढ़ें)

RCB Yash Dayal IPL 2026 Update; Rape Case

RCB Yash Dayal IPL 2026 Update; Rape Case

स्पोर्ट्स डेस्क43 मिनट पहले कॉपी लिंक यश दयाल को पिछले साल की नीलामी से पहले RCB ने 5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल इस सीजन टीम से नहीं जुड़ेंगे। टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मोहम्मद बोबाट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यश निजी कारणों से इस सीजन में नहीं खेलेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि खिलाड़ी अभी भी टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने हुए हैं। यश को पिछले साल की नीलामी से पहले RCB ने 5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। उन्होंने 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ IPL डेब्यू किया था और उसी साल टीम के साथ खिताब भी जीता था। 2 बार रेप के आरोप लग चुके यश दयाल इस समय दो अलग-अलग मामलों में यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। गाजियाबाद की एक महिला ने आरोप लगाया है कि दयाल ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसका भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया। इस शिकायत के बाद उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ। इसके अलावा जयपुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि दयाल ने क्रिकेट में मदद का भरोसा देकर 17 साल की लड़की के साथ 2023 में दुष्कर्म किया। इस मामले में जयपुर के सांगानेर सदर थाने में FIR दर्ज है। यश ने श्वेता पुंडीर से शादी की 13 मार्च को खबर आई थी कि यश ने कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी में क्रिकेट जगत से किसी के शामिल होने की खबर नहीं थी। श्वेता पुंडीर दिल्ली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5.87 लाख फॉलोअर्स हैं। वे इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। 2023 सीजन में रिंकू ने लगातार 5 छक्के जड़े 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए थे, जिसके बाद वह चर्चा में आए। 2024 में उन्हें भारत और बांग्लादेश के बीच घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में पहली बार चुना गया था, हालांकि अभी तक उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु भगदड़ के मृतकों को अनूठी श्रद्धांजलि, चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा खाली रखी जाएंगी बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले IPL और इंटरनेशनल मैचों में 11 सीटें हमेशा खाली रखी जाएंगी। वहीं, स्टेडियम के एंट्री गेट पर स्मारक पट्टिका (मेमोरियल प्लाक) और हर मैच से पहले एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा, जिसमें दोनों टीमें हिस्सा लेंगी। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…