Wednesday, 25 Nov 2026 | 01:42 AM

Trending :

IMD Weather Update Today MP up haryana rain himachal jammu kashmir snowfall alert

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Up Haryana Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert

भोपाल/लखनऊ/शिमला/जयपुर1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

देश के पांच राज्यों में अगले तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। मध्य प्रदेश के 30 और उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ और अमेठी समेत 20 शहरों में बारिश हुई।

दिल्ली में गुरुवार सुबह बादल छाए रहे। वहीं मध्य प्रदेश के सीहोर में पंचायत वेब सीरीज की शूटिंग हो रही है। गुरुवार को अचानक हुई बारिश और तेज हवा से टेंट समेत दूसरा सामान उड़ गया। भोजन भी खराब हो गया। इसके बाद शूटिंग रोकनी पड़ी।

इधर, राजस्थान में 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम ​एक्टिव होगा। इससे एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने का अलर्ट है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 10 जिलों के मौसम में दोपहर बाद बदलाव देखने को मिला।

हरियाणा में बारिश और ओले गिरने से 7 जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं 100 गांवों में गेहूं, सरसों और चने की खड़ी फसलें खराब हो गईं।

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग की सोनप्रयाग घाटी में ओले गिरे और केदारघाटी में बारिश हुई। वहीं जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह घाटी के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक पहुंचने लगे हैं।

मौसम की 4 तस्वीरें…

MP के सीहोर में पंचायत वेब सीरीज का सेट आंधी में उड़ गय।

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह घाटी में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है। गूलडंडा समेत ऊंचाई वाले इलाकों में सुरक्षा कड़ी की गई।

लखनऊ के मल्हौर में बुधवार को हल्की बारिश हुई। तस्वीर मल्हौर स्टेशन की है।

हरियाणा में सिरसा के डबवाली में ओले गिरने से गेहूं की खड़ी फसल बिछ गई।

अगले 2 दिन मौसम का हाल

  • 3-4 अप्रैल- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी-बारिश और पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश में भी बारिश के साथ ओलवृष्टि हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बिजली गिरने की आशंका है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल में तेज बारिश की आशंका है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

उत्तराखंड: 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाके में बर्फबारी की संभावना

पांच जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। वहीं 3500 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया। अगले 1-2 दिनों में तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में ओले गिरने की आशंका

राज्य में आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। पिछले 72 घंटे से तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर चल रहा है। आज भोपाल, इंदौर समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं निमाड़ के धार, बड़वानी और झाबुआ में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, छिंदवाड़ा समेत तीन जिलों में 40 से 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 20 जिलों में बारिश, कन्नौज में सबसे अधिक 29 मिमी बारिश; बांदा में तापमान 40°C के पार

लखनऊ और अमेठी समेत राज्य के 20 शहरों में बुधवार को हल्की बारिश हुई। कन्नौज में सबसे अधिक 29 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबकि, 3 और 7 अप्रैल को लगातार दो वेस्टर्न डिस्टबेंस सक्रिय हो रहे हैं। इसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड में तेज असर देखने को मिलेगा। तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान में 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश की चेतावनी: ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी

वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बुधवार को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में दोपहर बाद बादल छाए रहे। अजमेर और जयपुर संभाग के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने से धूप कमजोर रही। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अप्रैल तक कई इलाकों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिर सकते है। बुधवार को बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में अधिकतम तापमान 35 से 36°C के बीच रहा। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, कल-परसों बारिश के साथ ओले गिर सकते है

राज्य में गुरुवार रात से स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसका असर 7 अप्रैल तक रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने कल और परसों तेज बारिश के साथ ओले गिरने की की चेतावनी दी है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1°C नीचे गिर गया है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: कल-परसों बारिश और आंधी का अलर्ट, मार्च में सामान्य से 19% ज्यादा बरसात

राज्य में 3 और 4 अप्रैल को कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च में समान्य से 19 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इस महीने औसतन करीब 17.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य (15.1 मिमी) से ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश रोहतक और रेवाड़ी जिले में हुई है। फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से आंधी और ओले गिरने की आशंका

अमृतसर और पटियाला समेत राज्य के 6 जिलों में गुरुवार को बारिश होने की आशंका है। वहीं कल से आंधी और ओले गिरने का अलर्ट है। इससे पहले बुधवार को कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान पूरे पंजाब उप-मंडल में औसत वर्षा 3.9 मिमी रही, जो सामान्य (0.1 मिमी) से ज्यादा है। संगरूर में सबसे अधिक 10.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Karan Aujla Concert Fight | Delhi Stadium Chaos

March 1, 2026/
4:11 pm

धरती पर गिराकर युवक के सीने पर बैठा दूसरा युवक। वह लगातार घूंसे मार रहा था। पंजाबी सिंगर करण औजला...

किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी:सोनीपत में बालूशाही देखकर बोले- ये क्या है, चूरमा खाया, ब्याह के गीत सुने

March 10, 2026/
10:42 am

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह सोनीपत के मदीना गांव में एक किसान की बेटी की शादी में शामिल होने...

IPL का गणित-गुजरात प्लेऑफ से एक जीत दूर:हैदराबाद तीसरे नंबर पर आया; आज बेंगलुरु के पास नंबर-1 बनने का मौका

May 13, 2026/
8:03 am

गुजरात टाइटंस IPL सीजन के प्लेऑफ के बेहद करीब है। एक और जीत टीम को प्लेऑफ में पहुंचा देगी। शुभमन...

वर्ल्ड अपडेट्स:हिजबुल का डिप्टी चीफ बोला- कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकियों की कब्र

July 11, 2026/
11:31 am

रऊफ डार, श्रीनगर। पाकिस्तान के आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के डिप्टी चीफ शमशीर खान ने पहली बार खुलकर माना है...

पापा के करीब रहने बॉलीवुड में आना चाहती थीं त्रिशाला:संजय दत्त की सलाह के बाद एक्टिंग छोड़ी, अब मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ बन चुकी हैं

May 2, 2026/
3:39 pm

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त एक समय बॉलीवुड में आना चाहती थीं। इसकी वजह एक्टिंग का सपना नहीं, बल्कि...

Shane Warnes Family May Get ₹460 Cr from 2008 IPL Win

March 25, 2026/
6:27 pm

राजस्थान रॉयल्स से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न के परिवार को 450 से 460 करोड़ रुपए मिल सकते...

स्ट्रीट डॉग की मौत पर रो पड़ीं मंजरी फडनिस:एक्ट्रेस ने कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या का दावा किया, न्याय की मांग की

June 9, 2026/
10:07 am

एक्ट्रेस मंजरी फडनिस ने एक स्ट्रीट कुत्ते की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले पर गहरा दुख...

राजनीति

IMD Weather Update Today MP up haryana rain himachal jammu kashmir snowfall alert

IMD Weather Update Today MP up haryana rain himachal jammu kashmir snowfall alert
  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Up Haryana Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert

भोपाल/लखनऊ/शिमला/जयपुर1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

देश के पांच राज्यों में अगले तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। मध्य प्रदेश के 30 और उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ और अमेठी समेत 20 शहरों में बारिश हुई।

दिल्ली में गुरुवार सुबह बादल छाए रहे। वहीं मध्य प्रदेश के सीहोर में पंचायत वेब सीरीज की शूटिंग हो रही है। गुरुवार को अचानक हुई बारिश और तेज हवा से टेंट समेत दूसरा सामान उड़ गया। भोजन भी खराब हो गया। इसके बाद शूटिंग रोकनी पड़ी।

इधर, राजस्थान में 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम ​एक्टिव होगा। इससे एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने का अलर्ट है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 10 जिलों के मौसम में दोपहर बाद बदलाव देखने को मिला।

हरियाणा में बारिश और ओले गिरने से 7 जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं 100 गांवों में गेहूं, सरसों और चने की खड़ी फसलें खराब हो गईं।

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग की सोनप्रयाग घाटी में ओले गिरे और केदारघाटी में बारिश हुई। वहीं जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह घाटी के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक पहुंचने लगे हैं।

मौसम की 4 तस्वीरें…

MP के सीहोर में पंचायत वेब सीरीज का सेट आंधी में उड़ गय।

MP के सीहोर में पंचायत वेब सीरीज का सेट आंधी में उड़ गय।

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह घाटी में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है। गूलडंडा समेत ऊंचाई वाले इलाकों में सुरक्षा कड़ी की गई।

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह घाटी में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है। गूलडंडा समेत ऊंचाई वाले इलाकों में सुरक्षा कड़ी की गई।

लखनऊ के मल्हौर में बुधवार को हल्की बारिश हुई। तस्वीर मल्हौर स्टेशन की है।

लखनऊ के मल्हौर में बुधवार को हल्की बारिश हुई। तस्वीर मल्हौर स्टेशन की है।

हरियाणा में सिरसा के डबवाली में ओले गिरने से गेहूं की खड़ी फसल बिछ गई।

हरियाणा में सिरसा के डबवाली में ओले गिरने से गेहूं की खड़ी फसल बिछ गई।

अगले 2 दिन मौसम का हाल

  • 3-4 अप्रैल- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी-बारिश और पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश में भी बारिश के साथ ओलवृष्टि हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बिजली गिरने की आशंका है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल में तेज बारिश की आशंका है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

उत्तराखंड: 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाके में बर्फबारी की संभावना

पांच जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। वहीं 3500 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया। अगले 1-2 दिनों में तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में ओले गिरने की आशंका

राज्य में आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। पिछले 72 घंटे से तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर चल रहा है। आज भोपाल, इंदौर समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं निमाड़ के धार, बड़वानी और झाबुआ में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, छिंदवाड़ा समेत तीन जिलों में 40 से 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 20 जिलों में बारिश, कन्नौज में सबसे अधिक 29 मिमी बारिश; बांदा में तापमान 40°C के पार

लखनऊ और अमेठी समेत राज्य के 20 शहरों में बुधवार को हल्की बारिश हुई। कन्नौज में सबसे अधिक 29 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबकि, 3 और 7 अप्रैल को लगातार दो वेस्टर्न डिस्टबेंस सक्रिय हो रहे हैं। इसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड में तेज असर देखने को मिलेगा। तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान में 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश की चेतावनी: ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी

वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बुधवार को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में दोपहर बाद बादल छाए रहे। अजमेर और जयपुर संभाग के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने से धूप कमजोर रही। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अप्रैल तक कई इलाकों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिर सकते है। बुधवार को बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में अधिकतम तापमान 35 से 36°C के बीच रहा। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, कल-परसों बारिश के साथ ओले गिर सकते है

राज्य में गुरुवार रात से स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसका असर 7 अप्रैल तक रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने कल और परसों तेज बारिश के साथ ओले गिरने की की चेतावनी दी है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1°C नीचे गिर गया है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: कल-परसों बारिश और आंधी का अलर्ट, मार्च में सामान्य से 19% ज्यादा बरसात

राज्य में 3 और 4 अप्रैल को कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च में समान्य से 19 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इस महीने औसतन करीब 17.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य (15.1 मिमी) से ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश रोहतक और रेवाड़ी जिले में हुई है। फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से आंधी और ओले गिरने की आशंका

अमृतसर और पटियाला समेत राज्य के 6 जिलों में गुरुवार को बारिश होने की आशंका है। वहीं कल से आंधी और ओले गिरने का अलर्ट है। इससे पहले बुधवार को कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान पूरे पंजाब उप-मंडल में औसत वर्षा 3.9 मिमी रही, जो सामान्य (0.1 मिमी) से ज्यादा है। संगरूर में सबसे अधिक 10.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket