World Updates | Indonesia Earthquake 7.4 Magnitude

52 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका में पहली बार कोई राष्ट्रपति खुद सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में पहुंचा। ट्रम्प अपने ही फैसले से जुड़े मामले को देखने कोर्ट गए, जिसमें जन्म से मिलने वाली नागरिकता (बर्थराइट सिटिजनशिप) को सीमित करने की बात है। ट्रम्प काले सूट और लाल टाई में व्हाइट हाउस से मोटरकेड के जरिए कोर्ट पहुंचे और पब्लिक गैलरी की पहली पंक्ति में बैठे। वह करीब एक घंटे तक वहां रहे और सरकार के वकील की दलील पूरी होने के बाद चले गए। सुनवाई की शुरुआत में कोर्ट मार्शल ने पारंपरिक घोषणा ‘ओयेज! ओयेज! ओयेज!’ (यानि सुनिए!) से की, जिस पर ट्रम्प समेत सभी लोग खड़े हुए। हालांकि, इस ऐतिहासिक मौके के बावजूद चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने ट्रम्प की मौजूदगी का कोई खास जिक्र नहीं किया। व्हाइट हाउस लौटने के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम ही दुनिया के एकमात्र ऐसे देश हैं जो ‘बर्थराइट’ सिटिजनशिप की इजाजत देने के लिए इतने मूर्ख हैं।” अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 1 की मौत इंडोनेशिया में गुरुवार सुबह 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। नॉर्थ सुलावेसी प्रांत के मनाडो शहर में एक इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार, घायल व्यक्ति के पैर में चोट आई है। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.8 बताई गई थी, जिसे बाद में घटाकर 7.4 कर दिया गया। यह झटका जमीन से करीब 35 किलोमीटर की कम गहराई पर आया, जिसकी वजह से इसका असर ज्यादा महसूस किया गया। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन करीब 2 घंटे बाद इसे हटा लिया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के मुताबिक, यह भूकंप देश के पूर्वी हिस्से में नॉर्दर्न मोलुक्का सागर में सुबह करीब 7:48 बजे आया। इसका केंद्र टरनेटे शहर से लगभग 127 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
US-Israel vs Iran Conflict Live Updates Trump Addresses Netanyahu

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी34 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गुरुवार सुबह भारतीय समय के अनुसार 6:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। ट्रम्प इस दौरान ईरान युद्ध को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प इस संबोधन में यह दावा कर सकते हैं कि अमेरिका इस जंग में जीत की स्थिति में है। वे पहले भी कई बार कह चुके हैं कि अमेरिका ने ईरान को काफी कमजोर कर दिया है। ऐसे में संभावना है कि वे औपचारिक तौर पर जीत का ऐलान करें या फिर युद्ध खत्म करने की कोई समय-सीमा (डेडलाइन) भी बता दें। इसी के साथ ही ट्रम्प NATO को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कल ही NATO को “कागजी शेर” बताया था और कहा था कि वे NATO छोड़ने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। ईरान पर हमले तेज कर सकता है अमेरिका रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प के संबोधन से पहले अमेरिका ईरान पर कुछ बड़े हमले कर सकता है और उसके बाद ट्रम्प युद्ध खत्म करने का रोडमैप पेश कर सकते हैं। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी उनका रुख साफ हो सकता है। ट्रम्प पहले ही कह चुके हैं कि इस समुद्री रास्ते को खुलवाने की जिम्मेदारी अमेरिका नहीं लेगा। उनका कहना है कि जिन देशों को इस रास्ते की जरूरत है, उन्हें खुद अपनी सुरक्षा करनी होगी। इसके अलावा ईरान से जुड़े देशों पर नए प्रतिबंध लगाने का भी ऐलान किया जा सकता है। ट्रम्प ने कहा था- ईरान ने सीजफायर की अपील की ट्रम्प ने कल दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका से सीजफायर की मांग की है। उन्होंने कहा कि ईरान की नई लीडरशिप पहले से कम कट्टर और ज्यादा समझदार है। हालांकि ट्रम्प ने साफ किया कि अमेरिका अभी सीजफायर नहीं करेगा। उनका कहना है कि जब तक होर्मुज पूरी तरह सुरक्षित और खुला नहीं हो जाता, तब तक सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, ईरान के एक सीनियर अफसर ने कहा कि ट्रम्प के भाषण को लेकर कहा कि उस पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। CNN से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि ट्रम्प बहुत अस्थिर और अजीब इंसान हैं। उनके बयान को बहुत महत्व नहीं दिया जाना चाहिए। ट्रम्प बोले- ईरान से किसी डील की जरूरत नहीं ट्रम्प ने कल यह भी कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते (डील) की जरूरत नहीं है। अमेरिका यह युद्ध 2 से 3 हफ्तों में खत्म कर सकता है। उन्होंने कहा था- ईरान को कोई डील करने की जरूरत नहीं है। जब हमें लगेगा कि वे इतने कमजोर हो गए हैं कि कई सालों तक परमाणु हथियार नहीं बना सकते, तब हम वहां से निकल जाएंगे। डील हो या न हो, अब यह जरूरी नहीं है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान के पास जो यूरेनियम बचा है, उससे उन्हें कोई चिंता नहीं है, क्योंकि वह जमीन के अंदर है और आसानी से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। अमेरिका पहले ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम को काफी नुकसान पहुंचा चुका है। फ्रांस बोला- NATO का काम सिर्फ यूरोप की सुरक्षा करना NATO के कई देशों ने ईरान के खिलाफ अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया है, जिससे ट्रम्प नाराज हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका हमेशा अपने सहयोगियों के साथ खड़ा रहा है, लेकिन इस बार कोई उसके साथ नहीं आया। वहीं फ्रांस की मंत्री एलिस रूफो ने साफ किया है कि NATO का काम सिर्फ यूरोप की सुरक्षा करना है और होर्मुज में सैन्य कार्रवाई करना उसके दायरे में नहीं आता। ब्रिटेन इस हफ्ते 35 देशों की एक बड़ी बैठक आयोजित करने जा रहा है। इस बैठक का मकसद होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने के रास्ते तलाशना है। इसमें दुनिया के कई बड़े देश शामिल होंगे और संभावना है कि भारत भी इसमें भाग ले सकता है, क्योंकि भारत की ऊर्जा जरूरतें इस क्षेत्र पर काफी निर्भर हैं। ———- यह खबर भी पढ़ें… ईरान ने बहरीन में अमेजन ऑफिस पर हमला किया:माइक्रोसॉफ्ट-एपल, गूगल भी निशाने पर; ट्रम्प बोले- ईरान से डील की कोई जरूरत नहीं ईरान ने बहरीन में आज अमेरिकी कंपनी अमेजन वेब सर्विस के एक डेटा सेंटर पर हमला किया। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, हमले के बाद उस जगह पर आग लग गई। इससे पहले बहरीन के गृह मंत्रालय ने भी बताया था कि एक कंपनी की इमारत में आग लगी है, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम बुझा रही थी। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
US-Israel vs Iran Conflict Live Updates Trump Addresses Netanyahu

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी2 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गुरुवार सुबह भारतीय समय के अनुसार 6:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। ट्रम्प इस दौरान ईरान युद्ध को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प इस संबोधन में यह दावा कर सकते हैं कि अमेरिका इस जंग में जीत की स्थिति में है। वे पहले भी कई बार कह चुके हैं कि अमेरिका ने ईरान को काफी कमजोर कर दिया है। ऐसे में संभावना है कि वे औपचारिक तौर पर जीत का ऐलान करें या फिर युद्ध खत्म करने की कोई समय-सीमा (डेडलाइन) भी बता दें। इसी के साथ ही ट्रम्प NATO को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कल ही NATO को “कागजी शेर” बताया था और कहा था कि वे NATO छोड़ने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। ईरान पर हमले तेज कर सकता है अमेरिका रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प के संबोधन से पहले अमेरिका ईरान पर कुछ बड़े हमले कर सकता है और उसके बाद ट्रम्प युद्ध खत्म करने का रोडमैप पेश कर सकते हैं। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी उनका रुख साफ हो सकता है। ट्रम्प पहले ही कह चुके हैं कि इस समुद्री रास्ते को खुलवाने की जिम्मेदारी अमेरिका नहीं लेगा। उनका कहना है कि जिन देशों को इस रास्ते की जरूरत है, उन्हें खुद अपनी सुरक्षा करनी होगी। इसके अलावा ईरान से जुड़े देशों पर नए प्रतिबंध लगाने का भी ऐलान किया जा सकता है। ट्रम्प ने कहा था- ईरान ने सीजफायर की अपील की ट्रम्प ने कल दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका से सीजफायर की मांग की है। उन्होंने कहा कि ईरान की नई लीडरशिप पहले से कम कट्टर और ज्यादा समझदार है। हालांकि ट्रम्प ने साफ किया कि अमेरिका अभी सीजफायर नहीं करेगा। उनका कहना है कि जब तक होर्मुज पूरी तरह सुरक्षित और खुला नहीं हो जाता, तब तक सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, ईरान के एक सीनियर अफसर ने कहा कि ट्रम्प के भाषण को लेकर कहा कि उस पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। CNN से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि ट्रम्प बहुत अस्थिर और अजीब इंसान हैं। उनके बयान को बहुत महत्व नहीं दिया जाना चाहिए। लाइव अपडेट्स 2 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्रम्प बोले- ईरान से किसी डील की जरूरत नहीं ट्रम्प ने कल यह भी कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते (डील) की जरूरत नहीं है। अमेरिका यह युद्ध 2 से 3 हफ्तों में खत्म कर सकता है। उन्होंने कहा था- ईरान को कोई डील करने की जरूरत नहीं है। जब हमें लगेगा कि वे इतने कमजोर हो गए हैं कि कई सालों तक परमाणु हथियार नहीं बना सकते, तब हम वहां से निकल जाएंगे। डील हो या न हो, अब यह जरूरी नहीं है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान के पास जो यूरेनियम बचा है, उससे उन्हें कोई चिंता नहीं है, क्योंकि वह जमीन के अंदर है और आसानी से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। अमेरिका पहले ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम को काफी नुकसान पहुंचा चुका है। 3 मिनट पहले कॉपी लिंक फ्रांस बोला- NATO का काम सिर्फ यूरोप की सुरक्षा करना NATO के कई देशों ने ईरान के खिलाफ अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया है, जिससे ट्रम्प नाराज हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका हमेशा अपने सहयोगियों के साथ खड़ा रहा है, लेकिन इस बार कोई उसके साथ नहीं आया। वहीं फ्रांस की मंत्री एलिस रूफो ने साफ किया है कि NATO का काम सिर्फ यूरोप की सुरक्षा करना है और होर्मुज में सैन्य कार्रवाई करना उसके दायरे में नहीं आता। ब्रिटेन इस हफ्ते 35 देशों की एक बड़ी बैठक आयोजित करने जा रहा है। इस बैठक का मकसद होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने के रास्ते तलाशना है। इसमें दुनिया के कई बड़े देश शामिल होंगे और संभावना है कि भारत भी इसमें भाग ले सकता है, क्योंकि भारत की ऊर्जा जरूरतें इस क्षेत्र पर काफी निर्भर हैं। 5 मिनट पहले कॉपी लिंक यह खबर भी पढ़ें… ईरान ने बहरीन में अमेजन ऑफिस पर हमला किया:माइक्रोसॉफ्ट-एपल, गूगल भी निशाने पर; ट्रम्प बोले- ईरान से डील की कोई जरूरत नहीं ईरान ने बहरीन में आज अमेरिकी कंपनी अमेजन वेब सर्विस के एक डेटा सेंटर पर हमला किया। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, हमले के बाद उस जगह पर आग लग गई। इससे पहले बहरीन के गृह मंत्रालय ने भी बताया था कि एक कंपनी की इमारत में आग लगी है, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम बुझा रही थी। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Italy vs Bosnia and Herzegovina Follow Dainik Bhaskar Latest Updates FIFA World Cup 2026

Hindi News Sports Italy Vs Bosnia And Herzegovina Follow Dainik Bhaskar Latest Updates FIFA World Cup 2026 स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले कॉपी लिंक हार के बाद निराश इटली के स्ट्राइकर पियो एस्पोसिटो। इटली लगातार तीसरी बार FIFA वर्ल्ड कप में जगह बनाने से चूक गया। वर्ल्ड कप के यूरोपियन क्वालिफायर्स के फाइनल में उसे बोस्निया और हर्जेगोविना के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। FIFA वर्ल्ड कप अगले साल 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। यह वर्ल्ड कप का 23वां एडिशन होगा। इसके मुकाबले 16 शहरों में खेले जाएंगे। पहली बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और मेजबानी एक साथ तीन देश कर रहे हैं। फुल टाइम तक मैच 1-1 से ड्रॉ रहा यूरोपियन क्वालिफायर्स का फाइनल आज जेनिका में खेला गया। चार बार की वर्ल्ड चैंपियन इटली के लिए शुरुआत अच्छी रही। मुकाबले के 15वें मिनट में मोइसे कीन ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, पहले हाफ के अंत से पहले ही डिफेंडर एलेसांद्रो बास्तोनी को रेड कार्ड मिल गया, जिससे इटली 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हो गया। दूसरे हाफ में बोस्निया ने इसका फायदा उठाया और 79वें मिनट में हारिस तबकोविच ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। फुल टाइम और एक्सट्रा टाइम में कोई टीम बढ़त नहीं बना सकी, जिसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया। शूटआउट में एक ही गोल कर सकी इटली शूटआउट में इटली की टीम दबाव में बिखर गई। पियो एस्पोसिटो और ब्रायन क्रिस्टांटे अपने पेनल्टी मिस कर बैठे, जबकि बोस्निया के एस्मिरा बाजराक्टरेविक ने निर्णायक गोल कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। पेनल्टी शूटआउट में बोस्निया ने 4 और इटनी ने 1 गोल किया। हार के बाद इटली के डिफेंडर लियोनार्डो स्पिनजोला ने कहा, हमें अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और यह सब इस तरह से हुआ है। पेनल्टी मिस होने के बाद निराश पियो एस्पोसिटो। फ्रांस के ग्रुप में सेनेगल और नॉर्वे डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को ग्रुप जे में रखा गया है। स्पेन ग्रुप एच में है, फ्रांस ग्रुप आई में, जर्मनी ग्रुप ई में, पुर्तगाल ग्रुप के में और इंग्लैंड ग्रुप एल में है। ग्रुप एच, आई, जे, के और एल को ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है, क्योंकि इनमें मजबूत टीमें हैं। स्पेन के ग्रुप में उरुग्वे और सऊदी अरब जैसी टीमें हैं, जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में कई उलटफेर किए थे। फ्रांस के ग्रुप में सेनेगल और नॉर्वे जैसी अच्छी टीमें हैं। ——————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL- पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया:डेब्यू मैच में कूपर कोनोली की फिफ्टी IPL के चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। मुल्लांपुर में मंगलवार को PBKS ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। GT ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल किया। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
World News Updates: Iran War | Russia Plane Crash

11 मिनट पहले कॉपी लिंक रूस का मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन An-26 मंगलवार को क्रीमिया में क्रैश हो गया। इसमें 23 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक, पहले विमान से संपर्क टूट गया था। बाद में यह चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है। An-26 प्लेन सोवियत दौर का सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान है। इसे एंटोनोव कंपनी ने बनाया था। इसकी पहली उड़ान 1969 में हुई थी। इसका इस्तेमाल सैनिकों, हथियारों और सैन्य सामान को ले जाने के लिए किया जाता है। इसमें एक साथ दर्जनों सैनिक या भारी कार्गो ले जाया जा सकता है। इस विमान की खासियत है कि यह छोटे और खराब रनवे से भी उड़ान भर सकता है। इससे इसे दुर्गम और युद्ध क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जाता है। इसके पीछे बड़े कार्गो दरवाजे से एयरड्रॉप ऑपरेशन भी किए जा सकते हैं। 50 साल से ज्यादा पुराने डिजाइन के कारण इसकी सुरक्षा पर सवाल उठते रहे हैं। समय-समय पर इसके हादसे भी सामने आए हैं। आज भी कई देशों में यह विमान इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन धीरे-धीरे इसे आधुनिक ट्रांसपोर्ट विमानों से बदला जा रहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
World News Updates: Iran War | Russia Plane Crash

41 मिनट पहले कॉपी लिंक रूस का मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन An-26 मंगलवार को क्रीमिया में क्रैश हो गया। इसमें 23 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक, पहले विमान से संपर्क टूट गया था। बाद में यह चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है। An-26 प्लेन सोवियत दौर का सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान है। इसे एंटोनोव कंपनी ने बनाया था। इसकी पहली उड़ान 1969 में हुई थी। इसका इस्तेमाल सैनिकों, हथियारों और सैन्य सामान को ले जाने के लिए किया जाता है। इसमें एक साथ दर्जनों सैनिक या भारी कार्गो ले जाया जा सकता है। इस विमान की खासियत है कि यह छोटे और खराब रनवे से भी उड़ान भर सकता है। इससे इसे दुर्गम और युद्ध क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जाता है। इसके पीछे बड़े कार्गो दरवाजे से एयरड्रॉप ऑपरेशन भी किए जा सकते हैं। 50 साल से ज्यादा पुराने डिजाइन के कारण इसकी सुरक्षा पर सवाल उठते रहे हैं। समय-समय पर इसके हादसे भी सामने आए हैं। आज भी कई देशों में यह विमान इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन धीरे-धीरे इसे आधुनिक ट्रांसपोर्ट विमानों से बदला जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… चीन- खाली फ्लैट खरीद परिजनों की अस्थियां रखने पर बैन:कब्रिस्तान महंगा होने पर लोग प्रॉपर्टी खरीद रहे थे, उसमें अस्थियां रखते थे चीन की सरकार एक नया कानून लाने जा रही है, जिसके तहत लोग अपने परिजनों की राख को खाली अपार्टमेंट में नहीं रख पाएंगे। इसे ‘बोन ऐश अपार्टमेंट’ कानून कहा जा रहा है। इसके साथ ही सार्वजनिक कब्रिस्तानों के अलावा कहीं और शव दफनाने या मकबरे बनाने पर भी रोक होगी बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में कब्रिस्तान लगातार महंगा होता जा रहा है। ऐसे में ‘गुहुई फांग’ यानी ऐसे फ्लैट्स का चलन बढ़ गया है, जहां लोग अपने परिजनों की अस्थियां रखते हैं। तेजी से शहरीकरण और बुजुर्ग आबादी बढ़ने के कारण शहरों में कब्रिस्तान की जमीन कम होती जा रही है और उनकी कीमत बहुत ज्यादा बढ़ गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress

Hindi News National Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress 2 घंटे पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने विधानसभा चुनाव के लिए DMK का घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें आयकर दायरे से बाहर परिवारों की महिला मुखिया को 8 हजार का ‘इल्लथरसी’ कूपन देने का वादा किया गया है। इसकी मदद से वे टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद या बदल सकेंगी। वहीं, मेनिफेस्टो में महिलाओं की मासिक सहायता 1000 से बढ़ाकर 2000 रुपए करने और स्वास्थ्य बीमा सीमा 10 लाख रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया गया है। इधर, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 173 पुलिस स्टेशन के प्रभारियों का तबादला कर दिया। इसमें कोलकाता पुलिस के 31 थाने शामिल हैं। सबसे अहम बदलाव CM ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर और हाई-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में हुआ। भवानीपुर की कमान अब एसटीएफ के सौमित्र बसु को सौंपी गई है। पुलिस के साथ-साथ आयोग ने प्रशासनिक अफसरों को भी बदला गया है। 18 जिलों के 97 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। बंगाल की 294 सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग होनी है। नतीजे बाकी 4 राज्यों के साथ 4 मई को आएंगे। चौथी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट भी जारी बंगाल में SIR निर्णयों के बाद, चुनाव आयोग (EC) ने रविवार को चौथी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, EC की ओर से हटाए गए या शामिल किए गए नामों की कुल संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। 28 फरवरी को पब्लिश की गई फाइनल लिस्ट में लगभग 60 लाख नामों को निर्णयाधीनदके रूप में चिह्नित किया गया था। इसके बाद, 705 न्यायिक अधिकारियों को यह तय करने के लिए लगाया गया कि इन नामों को मतदाता सूची में रखा जाएगा या हटाया जाएगा। आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे एक्टर विजय अभिनेता से नेता बने टीवीके चीफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। वे खुद चेन्नई की पीरंबूर सीट और त्रिचि (पूर्व) से नामांकन दाखिल करेंगे। पीरंबूर सीट डीएमके का गढ़ है। विजय ने कहा कि यह ‘पीढ़ी का चुनाव’ है। उन्होंने नशामुक्त तमिलनाडु, बिना गारंटी के 20 लाख रु. तक के छात्र ऋण और बेरोजगार स्नातकों को मासिक भत्ते जैसे वादे किए हैं। विजय आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal – BJP TMC DMK AIMIM

Hindi News National Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal BJP TMC DMK AIMIM | Tamil Nadu Kerala Chunav नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई9 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में कांग्रेस CEC की शनिवार को बैठक हुई। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमिशन (CEC) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रत्याशियों को लेकर बैठक की। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई लीडर मौजूद रहे। दो दिन दौरे पर शनिवार को असम पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि असम में एनडीए तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य की 126 सीटों में से 90 से ज्यादा सीटें जीतेगी। शाह आज भी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि केरल में भाजपा-सीपीआई(M) में छिपा हुआ गठजोड़ नजर आ रहा है। दोनों पार्टियां कुछ सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ कमजोर उम्मीदवार उतार रही हैं। कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी पर आरोप वाली चार्जशीट लॉन्च की। 5 राज्यों के चुनाव से जुड़े अपडेट्स पश्चिम बंगाल के बीरभूम के लाभपुर में शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली खत्म होने के मंच के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पीएम मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के एनडीए कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। यह बातचीत ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ अभियान के तहत होगी। टीवीके चीफ विजय 30 मार्च से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। चेन्नई के पेरंबूर में उनका कार्यक्रम होगा, जिसमें भीड़ की जगह केवल 100 लोगों को ही बुलाया जाएगा। तमिलनाडु: DMK ने कांग्रेस को 28 सीटें दी हैं, DMDK को 10 व वीसीके को 8 सीटें मिली हैं। माकपा-भाकपा को 5-5 सीटें मिली हैं। पांचो राज्यों में चुनाव के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… लाइव अपडेट्स 12 मिनट पहले कॉपी लिंक भाजपा नेता बोले- बंगाल में घुसैपठ, बांग्लादेश से घुसते आतंकवादी पश्चिम बंगाल में BJP उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, बंगाल में हो रही उथल-पुथल से पूरा देश प्रभावित हो रहा है। बांग्लादेश से आने वाले लोग, जिनमें अपराधी और आतंकवादी शामिल हैं। पूरे देश में तबाही मचा रहे हैं। इसलिए बंगाल में हर कीमत पर ठीक से शासन होना चाहिए। 53 मिनट पहले कॉपी लिंक असम: नामांकन खारिज, कोर्ट जाएंगे कांग्रेस उम्मीदवार असम के बरपेटा से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया। पार्टी इस फैसले को अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रही है। 55 मिनट पहले कॉपी लिंक अमित शाह बंगाल में बोले- ममता चुनाव में विक्टिम कार्ड खेलती हैं शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में रैली की थी। उन्होंने यहां ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया था। शाह ने कहा था कि इसमें TMC सरकार के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है, ये जनता की चार्जशीट है। बंगाल में अराजकता और बदहाली है। यहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा था कि ममता दीदी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की है। कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन बंगाल के लोग अब ममता दीदी की विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ गए हैं। मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ममता के सिर में चोट में लगी थी, जबकि 2021 में विधानसभा चुनाव के पहले उनके पैर में चोट लगी थी। पूरी खबर पढ़ें… 56 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 राज्यों में एक साथ 4 मई को रिजल्ट आएगा दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal – BJP TMC DMK AIMIM

Hindi News National Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal BJP TMC DMK AIMIM | Tamil Nadu Kerala Chunav नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई3 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में कांग्रेस CEC की शनिवार को बैठक हुई। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमिशन (CEC) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रत्याशियों को लेकर बैठक की। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई लीडर मौजूद रहे। दो दिन दौरे पर शनिवार को असम पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि असम में एनडीए तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य की 126 सीटों में से 90 से ज्यादा सीटें जीतेगी। शाह आज भी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि केरल में भाजपा-सीपीआई(M) में छिपा हुआ गठजोड़ नजर आ रहा है। दोनों पार्टियां कुछ सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ कमजोर उम्मीदवार उतार रही हैं। कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी पर आरोप वाली चार्जशीट लॉन्च की। पश्चिम बंगाल के बीरभूम के अभिषेक बनर्जी की सभा के बाद आग लगी। अमित शाह बंगाल में बोले- ममता चुनाव में विक्टिम कार्ड खेलती हैं शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में रैली की थी। उन्होंने यहां ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया था। शाह ने कहा था कि इसमें TMC सरकार के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है, ये जनता की चार्जशीट है। बंगाल में अराजकता और बदहाली है। यहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा था कि ममता दीदी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की है। कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन बंगाल के लोग अब ममता दीदी की विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ गए हैं। मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ममता के सिर में चोट में लगी थी, जबकि 2021 में विधानसभा चुनाव के पहले उनके पैर में चोट लगी थी। पूरी खबर पढ़ें… 5 राज्यों के चुनाव से जुड़े अपडेट्स पश्चिम बंगाल के बीरभूम के लाभपुर में शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली खत्म होने के मंच के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पीएम मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के एनडीए कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। यह बातचीत ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ अभियान के तहत होगी। टीवीके चीफ विजय 30 मार्च से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। चेन्नई के पेरंबूर में उनका कार्यक्रम होगा, जिसमें भीड़ की जगह केवल 100 लोगों को ही बुलाया जाएगा। 5 राज्यों में एक साथ 4 मई को रिजल्ट आएगा दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
West Bengal Election 2026 LIVE Updates; BJP TMC Congress

Hindi News National West Bengal Election 2026 LIVE Updates; BJP TMC Congress | Kerala Assam Tamil Nadu Puducherry Chunav नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई37 मिनट पहले कॉपी लिंक CM ने एक अखबार की रिपोर्ट दिखाई और चुनाव आयोग पर भेदभाद करने के आरोप लगाए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। ममता ने कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा- चुनाव आयोग के लेटर पर भाजपा के स्टाम्प से यह बात साबित हो गई है कि कौन सी पार्टी पर्दे के पीछे से आयोग को कंट्रोल कर रही है। ममता ने आगे कहा- अब सब सामने आ गया है, कैट आउट ऑफ द बैग। CM ने एक अखबार की रिपोर्ट दिखाई और चुनाव आयोग का नाम लिए बिना कहा- पर्दे के पीछे से खेल खेलने की कोई जरूरत नहीं है। खुलकर सामने आओ और हमसे आमने-सामने लड़ो। इधर, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले मक्कल नीधि मय्यम (MNM) प्रमुख और एक्टर कमल हासन ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। चेन्नई में मीडिया से बातचीत के दौरान कमल हासन ने कहा कि उनकी पार्टी DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देगी। कमल हासन ने आगे कहा- राजनीति में चुनाव केवल एक हिस्सा है, यह अंत नहीं है। राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता। 2021 के चुनाव में कमल हासन की पार्टी ने 234 में से 180 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। कमल हासन ने कोयंबटूर साउथ सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वे बीजेपी की वनथी श्रीनिवासनसे 1,728 वोटों के छोटे अंतर से हार गए थे। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए… अपडेट्स 37 मिनट पहले कॉपी लिंक चुनाव में समर्थन के ऐलान के बाद कमल हासन ने CM स्टालिन से मुलाकात की 44 मिनट पहले कॉपी लिंक ममता ने 23 पदों से इस्तीफा दिया, भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 23 पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विभिन्न विभागों और संबद्ध निकायों में अपनी जिम्मेदारियां छोड़ दी हैं। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी लेटर में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि उनके इस्तीफे को स्वीकार करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। साथ ही, सूची में शामिल न होने वाले अन्य पदों से भी उनके इस्तीफे को स्वीकार करने के लिए कहा गया है।ममता बनर्जी ने राज्य स्वास्थ्य मिशन, वाइल्डलाइफ बोर्ड, इको-टूरिज्म एडवाइजरी बोर्ड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समिति और उर्दू अकादमी समेत कई अहम पदों से इस्तीफा दिया है। इसके अलावा उन्होंने इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जैसे निकायों से भी खुद को अलग कर लिया है। विभागों को बुधवार शाम 4 बजे तक इस्तीफे स्वीकार करने की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी से है। 51 मिनट पहले कॉपी लिंक बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में एक घर से 22 देसी बम बरामद बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में एक घर से पुलिस ने बड़ी संख्या में देसी बम बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि हारोआ पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर से कुल 22 देसी बम बरामद किए गए। बम मिलने के बाद से ही घर का मालिक लापता है। 03:15 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक कमल हासन बोले- DMK का पुरजोर समर्थन करेंगे और हम ही जीतेंगे 02:51 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक आंध्र प्रदेश में 14.28 लाख कैश और 17 गोल्ड बॉन्ड के साथ व्यक्ति गिरफ्तार आंध्र प्रदेश के रहने वाले श्रीनिवासुलु को वेल्लोर के सेंगुंद्रम बस स्टॉप पर चुनाव फ्लाइंग स्क्वॉड ने 14.28 लाख रुपए नकद और 17 गोल्ड बॉन्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ये चीजे पालमनेर की एक ज्वेलरी की दुकान के लिए थीं; इन्हें जब्त कर लिया गया और आयकर विभाग को सौंप दिया गया। 02:42 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक अधीर रंजन चौधरी बोले- चुनाव आयोग नाकाम साबित हो रहा है मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग ने खुद को पहले ही नाकाम साबित कर दिया है। हर दिन वे हमें भरोसा दिलाते हैं, लेकिन हम जो देख रहे हैं वह यह है कि हमें अभी भी वोटर लिस्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है, कितने वैध वोटरों के नाम हटाए गए हैं, कितने वैध वोटरों के नाम जोड़े गए हैं। हमें इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। अगर चुनाव आयोग यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि यह न्यायपालिका की जिम्मेदारी है, तो फिर हम कहां जाएं? 02:27 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक सुवेंदु अधिकारी ने प्रचार किया 01:50 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन किया पश्चिम बंगाल BJP कार्यकर्ताओं ने बालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, बालागढ़ की उम्मीदवार सुमना सरकार पहले TMC से जुड़ी हुई थीं। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि इस उम्मीदवार को बदलकर किसी दूसरे उम्मीदवार को मौका दिया जाए। पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों से बात की। 01:32 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक AIADMK जीतने पर चाल कार्ड धारकों को फ्रिज देगी AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को घोषणा की कि अगर 2026 के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो सभी चावल राशन कार्ड धारकों को मुफ्त रेफ्रिजरेटर दिए जाएंगे। 01:23 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक ममता बनर्जी बोलीं- मैं वही करती हूं जो कहती हूं जलपाईगुड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं वही करती हूं जो कहती हूं। मैं कोई बड़ी हस्ती नहीं हूं, मैं तो बस एक साधारण इंसान हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। चाहे दुर्गा पूजा हो, काली पूजा, ईद या रमजान, मैं सभी धर्मों के कार्यक्रमों में शामिल होती हूं। 01:02 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक मदुरै में उदयनिधि स्टालिन ने यूथ विंग की बैठक में हिस्सा लिया मदुरै में तमिलनाडु के







