Saturday, 06 Jun 2026 | 12:13 PM

Trending :

Mathura Farsa Wale Baba Murder LIVE Updates; Gau Rakshak Death

Mathura Farsa Wale Baba Murder LIVE Updates; Gau Rakshak Death

मथुरा में गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर थे। बाबा के एक साथी ने दावा किया- शनिवार तड़के बाबा 2 साथियों के साथ ट्रक का पीछा कर रहे थे। ट्रक में गौवंश होने की सूचना थी। ट्रक को ओवरटेक कर बाबा ने साम . घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैली। देखते ही देखते हजारों की भीड़ दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जमा हो गई। आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर हाईवे जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। लोगों ने पुलिस की 5 से 6 गाडियों में तोड़फोड़ की। शीशे तोड़ दिए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। हालात बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच, CM योगी ने मामले का संज्ञान लिया। अफसरों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में DIG शैलेश पांडे का कहना है कि शक के आधार पर बाबा एक ट्रक को रोककर चेकिंग कर रहे थे। सुबह कोहरा होने की वजह से पीछे से आ रहे ट्रक ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। बाबा इसकी चपेट में आ गए। डीआईजी ने साफ किया कि ट्रकों में कोई गोवंश नहीं था। उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई करेंगे। जहां बवाल हुआ, वहां से 25 किलोमीटर दूर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद थीं। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर रही थीं। मामला कोसी और छाता थाना क्षेत्र का है। तस्वीरें देखिए- गौ-रक्षक चंद्रशेखर इलाके में फरसा वाले बाबा नाम से मशहूर थे। गौशाला चलाते थे। गौ तस्करी के खिलाफ खुलकर आवाज उठाते थे। गुस्साए लोगों ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे जाम कर दिया। दोनों तरफ करीब 5 किमी. लंबा जाम लग गया। पुलिस लोगों को समझाने पहुंची, लेकिन नाराज लोगों ने पुलिसवालों को खदेड़ दिया। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस पर पथराव करने लगी। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई लोग जख्मी हुए। पथराव के बाद हाईवे पर ईंट-पत्थर बिछ गईं। पुलिस कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया। अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पथराव में स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं। लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान कई पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। मथुरा में बवाल की पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

World News Updates; Trump Pakistan China

World News Updates; Trump Pakistan China

1 मिनट पहले कॉपी लिंक नॉर्थ कोरिया के संसदीय चुनाव में किम जोंग उन की पार्टी ने जीत दर्ज की है। 15 मार्च को हुए चुनाव में वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया और उसके सहयोगी दलों को 99.93% वोट मिले और सभी सीटों पर कब्जा किया गया। राज्य मीडिया के मुताबिक 99.99% प्रतिशत मतदान हुआ। सुप्रीम पीपुल्स असेंबली के 687 डिप्टी चुने गए, जिसमें सिर्फ 0.07% वोट विरोध में बताए गए। नई संसद का पहला सत्र जल्द प्योंगयांग में होगा, जिसमें देश के शीर्ष नेतृत्व का चुनाव और संविधान में संशोधन पर चर्चा होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार संविधान में दक्षिण कोरिया को दुश्मन देश घोषित करने का प्रावधान जोड़ा जा सकता है। इस सत्र में किम जोंग उन का फिर से सर्वोच्च नेता चुना जाना तय माना जा रहा है। चुनाव में 70% से ज्यादा सांसद बदले गए हैं, जिसे सत्ता को और मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। नई सूची में किम यो-जोंग, विदेश मंत्री चोए सोन-हुई और किम के करीबी सहयोगी जो योंग-वोन शामिल हैं, जबकि पूर्व अध्यक्ष चोए र्योंग-हे को हटाया गया है। हालांकि उत्तर कोरिया की संसद को अक्सर औपचारिक माना जाता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Assembly Election 2026 LIVE Updates; Modi Mamata Banerjee

Assembly Election 2026 LIVE Updates; Modi Mamata Banerjee

Hindi News National Assembly Election 2026 LIVE Updates; Modi Mamata Banerjee | Bengal Assam Kerala Tamil Nadu Puducherry Vidhansabha Chunav कोलकाता/चेन्नई/दिसपुर/तिरुवनंतपुर41 मिनट पहले कॉपी लिंक इन चुनावों में 824 विधानसभा सीटों पर 17.4 करोड़ वोटर वोट डालेंगे- फोटो फाइल ECI ने रविवार को चार राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का शेड्यूल घोषित किया। इसके साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि चुनावी राज्यों में 5,173 से ज्यादा फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं ताकि शिकायतों पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई हो। इसके अलावा, 5,200 से ज्यादा स्टैटिक सर्विलांस टीमें (SST) भी तैनात की गई हैं। इधर, केरल BJP के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा घोषित किए जाने की उम्मीद है। बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। केरल और असम में वोटिंग एक ही चरण में 9 अप्रैल को होगी, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पुडुचेरी में भी वोटिंग 9 अप्रैल को ही होगी। इसके अलावा गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की छह सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। ECI ने बताया कि चारों राज्यों और पुडुचेरी में वोटों की गिनती 4 मई को होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

World News Updates; Trump Pakistan China

World News Updates; Trump Pakistan China

21 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका में 11 भारतीयों पर फर्जी लूट की घटनाएं करवाकर U-वीजा लेने की साजिश का आरोप लगा है। अमेरिका का U-वीजा उन लोगों को मिलता है जो किसी बड़े अपराध के शिकार होते हैं और जांच में पुलिस की मदद करते हैं। इससे उन्हें अमेरिका में रहने-काम करने की इजाजत मिलती है और बाद में ग्रीन कार्ड भी मिल सकता है। जांच में पता चला कि आरोपी दुकानों में नकली हथियार के साथ डकैती करवाते थे, ताकि कर्मचारी खुद को पीड़ित बताकर वीजा के लिए आवेदन कर सकें। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक 6 आरोपी बोस्टन की फेडरल कोर्ट में पेश हुए, जबकि बाकी को मैसाचुसेट्स, केंटकी और ओहायो से गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी को पहले ही भारत भेजा जा चुका है। दोष साबित होने पर 5 साल तक जेल और 2.5 लाख डॉलर तक जुर्माना हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो ICU में भर्ती, निमोनिया से हालत गंभीर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को गंभीर हालत में अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। 70 साल के बोल्सोनारो निमोनिया से जूझ रहे हैं। ब्राजील के डीएफ स्टार अस्पताल ने बताया कि उन्हें तेज बुखार, ठंड लगने और ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद भर्ती किया गया। जांच में ब्रोंकोनिमोनिया (फेफड़ों का संक्रमण) की पुष्टि हुई है। बोल्सोनारो के डॉक्टर के मुताबिक 70 साल से ज्यादा उम्र के मरीजों में निमोनिया खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे सेप्टीसीमिया (खून में संक्रमण) का खतरा बढ़ जाता है। अभी उन्हें ICU में एंटीबायोटिक्स और अन्य मेडिकल सपोर्ट दिया जा रहा है। बोल्सोनारो को 2022 के चुनाव के बाद तख्तापलट की साजिश के मामले में दोषी ठहराया गया था। उन्हें पिछले साल 27 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने चुनाव हारने के बाद ब्राजील की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पलटने की कोशिश की थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

US-Israel vs. Iran Conflict Live Updates Trump Netanyahu mojtaba khamenei

US-Israel vs. Iran Conflict Live Updates Trump Netanyahu mojtaba khamenei

4 मिनट पहले कॉपी लिंक लाइबेरिया के झंडे वाला टैंकर शिप ‘शेनलॉन्ग’ 2 मार्च को मुंबई बंदरगाह पहुंचा था। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 15वां दिन है। इस जंग के बीच भारत का LPG (रसोई गैस) ले जाने वाला जहाज शिवालिक शुक्रवार रात होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर गया। जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘मरीनट्रैफिक’ के मुताबिक यह जहाज 7 मार्च को कतर से अमेरिका के लिए रवाना हुआ था। यह जहाज भारत की सरकारी कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का है और इसमें करीब 55,000 टन LPG ले जाने की क्षमता है। इसी वजह से इस जहाज का सुरक्षित निकलना भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने फारस की खाड़ी में स्थित खार्ग आइलैंड पर मौजूद ईरान के सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो इस इलाके के ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया जा सकता है। ईरान के करीब 80 से 90% कच्चे तेल का निर्यात इसी आइलैंड से होता है। दावा- ईरान के नए सुप्रीम लीडर का पैर काटना पड़ा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं। ब्रिटिश मीडिया द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल होने के बाद उन्हें तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में चोट इतनी गहरी थी कि उनका एक पैर काटना पड़ा और लिवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के एक हिस्से को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा तैनात है। मुजतबा खामेनेई को उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद 9 मार्च को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था। अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… ट्रम्प ने शनिवार को ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमले का फुटेज जारी किया। ईरानी हमले के बाद शुक्रवार को सेंट्रल इजराइल के कुछ हिस्से में आग लग गई। ईरान ने शुक्रवार को इजराइल-अमेरिका के ठिकानों को टारगेट करके कई ड्रोन लॉन्च किए। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 4 मिनट पहले कॉपी लिंक UAE में फर्जी वीडियो पोस्ट करने पर 10 लोग गिरफ्तार UAE में सरकार ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अलग-अलग देशों के हैं। सरकारी न्यूज एजेंसी WAM के मुताबिक कुछ लोगों ने ऐसे वीडियो पोस्ट किए जिनमें दिखाया गया कि UAE पर हमला हो रहा है या मिसाइलें गिर रही हैं। इनमें से कई वीडियो फर्जी थे या AI से बनाए गए थे। सरकार का कहना है कि ऐसे वीडियो से लोगों में डर और भ्रम फैलता है और देश की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। अगर इन लोगों पर आरोप साबित होते हैं, तो उन्हें कम से कम 1 साल की जेल और 1 लाख दिरहम तक जुर्माना हो सकता है। 24 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान के 90% तेल का एक्सपोर्ट खार्ग आइलैंड से होता है अमेरिका ने दावा किया है कि उसने खार्ग आइलैंड पर हमला किया है। यह आइलैंड स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बेहद करीब है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में से एक है। दुनिया का करीब 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है। ईरान का भी करीब 80 से 90% कच्चे तेल का निर्यात इसी आइलैंड से होता है। यहां बड़े तेल टर्मिनल, पाइपलाइन, स्टोरेज टैंक और जहाजों में तेल भरने की फैसिलिटी मौजूद हैं। इसे हर दिन करीब 70 लाख बैरल तक तेल जहाजों में भरा जा सकता है। 1960 के दशक में विदेशी निवेश के बाद इस जगह को बड़े ऑयल एक्सपोर्ट सेंटर के तौर पर डेवलप किया गया था और तब से यह ईरान की ऑयल सप्लाई की रीढ़ बन गया। हडसन इंस्टीट्यूट के सीनियर फेलो माइकल डोरान ने कहा कि ट्रम्प सरकार युद्ध के बाद भी ईरान की पूरी अर्थव्यवस्था को तबाह नहीं करना चाहती है। अमेरिका की पुरानी ‘रेड लाइन’ यानी तय सीमा यह रही है कि कुछ खास और अहम ठिकानों पर हमला नहीं किया जाए। ईरान के खार्ग आइलैंड स्थित तेल टर्मिनल की 25 फरवरी 2026 को ली गई सैटेलाइट तस्वीर। 31 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका का नए ईरानी सुप्रीम लीडर पर ₹92 करोड़ का इनाम अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के बारे में जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर (करीब ₹92 करोड़) तक इनाम देने की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश विभाग के ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम ने यह घोषणा की है। इस सूची में ईरान के सीनियर नेता अली लारिजानी समेत कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनके अलावा इंटेलिजेंस मंत्री इस्माइल खतिब, अली असगर हेजाजी, याह्या रहीम सफवी और इस्कंदर मोमेनी के बारे में भी जानकारी मांगी गई है। अमेरिका का आरोप है कि ये अधिकारी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े नेटवर्क का संचालन करते हैं, जो दुनिया भर में हमलों और आतंकी गतिविधियों की योजना बनाते हैं। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की तस्वीर। 39 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका बोला- हमारा एयरक्राफ्ट कैरियर पूरी तरह सुरक्षित अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसका USS अब्राह्म लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर पूरी तरह सुरक्षित है। ईरान इस पर हमला करके इसे बेकार करने की झूठी बातें फैला रहा है। उनका कहना है कि यह जहाज अभी भी पूरी तरह काम कर रहा है और समुद्र से हालात पर नजर रख रहा है। इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि उसने खाड़ी इलाके में इस जहाज पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। 43 मिनट पहले कॉपी लिंक सऊदी अरब ने 6 ड्रोन गिराए सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने देश में घुसने की कोशिश कर रहे छह ड्रोन मार गिराए हैं। मंत्रालय

Kuldeep Yadav Wedding Updates: Yuzvendra Chahal Reaches Mussoorie

Kuldeep Yadav Wedding Updates: Yuzvendra Chahal Reaches Mussoorie

कुलदीप यादव की शाही शादी के लिए युजवेंद्र चहल मसूरी पहुंचे। कुलदीप यादव की शाही शादी के लिए मसूरी में क्रिकेट सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल, कैलाश खेर, और बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर आज सुबह मसूरी पहुंच गए हैं। वहीं, शाम तक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी पहुंच सकते हैं। . सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भी शादी में शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के भी शादी समारोह में शामिल होने की संभावना है। हल्दी की रस्में शुरू मसूरी में होने वाली इस शाही शादी को लेकर होटल और आसपास के इलाकों में खास तैयारियां की गई हैं। अभी होटल में कुलदीप यावद की हल्दी की रस्में चल रही है। कुलदीप अपनी मंगेतर और बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे। यह रॉयल वेडिंग उत्तराखंड के मसूरी स्थित आलीशान आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित की जा रही है। शादी के कार्यक्रम 12 मार्च से शुरू हुई थे जो 14 मार्च तक चलेंगे। डिजिटल इन्विटेशन कार्ड में मेहंदी, हल्दी, संगीत, कॉकटेल और शादी के मुख्य कार्यक्रम की पूरी जानकारी साझा की गई है। कुलदीप गुरुवार को देहरादून पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वह कार से मसूरी पहुंचे। होटल के एंट्री गेट पर कुलदीप यादव नाचते और जश्न मनाते हुए नजर आए। कुलदीप जैसे ही होटल के एंट्री गेट पर पहुंचे तो जश्न शुरू हो गया था। #Kulvansh के नाम से ट्रेंड करेगी शादी डिजिटल इन्विटेशन कार्ड की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से की गई है। कार्ड को रॉयल और मॉडर्न लुक दिया गया है, जिसमें कुलदीप यादव और वंशिका सिंह के एनिमेटेड अवतार भी नजर आते हैं। कपल ने अपनी शादी के लिए खास हैशटैग #Kulvansh चुना है। यह हैशटैग कुलदीप के नाम के ‘कुल’ और वंशिका के नाम के ‘वंश’ को मिलाकर बनाया गया है। माना जा रहा है कि शादी से जुड़े फोटो और वीडियो इसी हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए जाएंगे। होटल सेवॉय जहां पर हो रही है कुलदीप की शादी। आज हल्दी, संगीत और कॉकटेल शादी के दूसरे दिन यानी आज 13 मार्च को सुबह 11 बजे होटल के बीयर गार्डन में हल्दी की रस्म हो गई है। इसके बाद शाम 6 बजे सेंट्रल लॉन में ग्रैंड संगीत और कॉकटेल पार्टी आयोजित की जाएगी। कुलदीप यादव की शाही शादी के आज के कार्यक्रम। शादी का मुख्य समारोह 14 मार्च को होटल के सेंट्रल लॉन में होगा। शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी, 5 बजे कुलदीप यादव घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलेंगे। कल होने वाले कार्यक्रम। इसके बाद शाम 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे होंगे। आधी रात तक शादी की बाकी रस्में पूरी की जाएंगी। इससे पहले सामने आ चुका है शाही प्रिंटेड कार्ड डिजिटल कार्ड से पहले कुलदीप और वंशिका की शादी का प्रिंटेड वेडिंग कार्ड भी चर्चा में रहा था। यह कार्ड बॉक्स के आकार में बना हुआ है और इसकी थीम राधा-कृष्ण पर आधारित है। कार्ड का बेस हल्के गुलाबी यानी पीच रंग का है, जिस पर बारीक फ्लोरल डिजाइन बनाई गई है। कार्ड पर गोल्ड फॉयल वर्क किया गया है, जिससे इसे शाही लुक मिलता है। किनारों पर महल के गुंबदों और शाही आकृतियों को उभारा गया है, जो इसे 3D और विंटेज लुक देते हैं। कार्ड के ऊपरी हिस्से पर गोल्डन लॉक और गुलाबी फूलों की डिजाइन भी बनाई गई है। वहीं बीच में एक आकर्षक चित्र उकेरा गया है, जिसमें महल के झरोखे के सामने एक शाही जोड़ा खड़ा दिखाई देता है। इस चित्र में दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक शाही पोशाक में नजर आते हैं, जो राधा-कृष्ण की झलक जैसा एहसास कराते हैं। शाही लुक वाला शादी का कार्ड। कार्ड पर खास निमंत्रण संदेश वेडिंग कार्ड पर लिखे अक्षरों का चयन भी इसकी शाही थीम से मेल खाता है। सबसे ऊपर गोल्डन विंटेज नेमप्लेट के आकार की डिजाइन में “कुलदीप और वंशिका” लिखा गया है। कार्ड के साथ एक निमंत्रण टैग भी जुड़ा हुआ है, जिस पर अंग्रेजी के ‘K’ और ‘V’ अक्षरों को मिलाकर एक लोगो बनाया गया है। यह लोगो दिल के आकार में खत्म होता है। कार्ड पर अंग्रेजी में “A Heartfelt Invitation From” लिखते हुए कुलदीप के पिता राम सिंह यादव और परिवार की ओर से मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है। इसके नीचे कानपुर स्थित उनके निवास का पता और संपर्क नंबर भी लिखा हुआ है। 4 जून 2025 को हुई थी सगाई कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। यह कार्यक्रम भी परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में आयोजित किया गया था। कुलदीप कानपुर के रहने वाले हैं, जबकि वंशिका सिंह लखनऊ की निवासी हैं। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और लंबे समय से उनके परिवारों के बीच भी संबंध रहे हैं। शादी में खास मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद बताया जा रहा है कि यह शादी पूरी तरह निजी रखी गई है। इसमें परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और चुनिंदा वीवीआईपी मेहमान ही शामिल होंगे। हालांकि क्रिकेट जगत और राजनीति से जुड़े कुछ बड़े नामों के भी इस समारोह में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार शादी में रोहित शर्मा, सूर्याकुमार यादव और गौतम गंभीर भी शामिल हो सकते हैं। लखनऊ में होगा ग्रैंड रिसेप्शन मसूरी में शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम होटल सेंट्रम में रखा गया है। रिसेप्शन में बड़े पैमाने पर मेहमानों को आमंत्रित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें क्रिकेट जगत, राजनीति और कारोबारी दुनिया से जुड़े कई लोग शामिल हो सकते हैं। इस तरह कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की शादी मसूरी के खूबसूरत पहाड़ों के बीच एक भव्य और शाही अंदाज में होने जा रही है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। —————- ये खबर भी पढ़ें… #Kulvansh के नाम से ट्रेंड हुई चाइनामैन की शादी: सामने आया

World News Updates; Trump Pakistan China

World News Updates; Trump Pakistan China

5 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फुटेज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अफगान तालिबान का दावा है कि पाकिस्तान ने कंधार एयरपोर्ट के पास एक एयरलाइन के फ्यूल डिपो पर बमबारी की है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक, यह हमला प्राइवेट एयरलाइन ‘काम एयर’ के फ्यूल डिपो पर किया गया, जो सिविलियन विमानों और UN के विमानों को भी फ्यूल सप्लाई करता है। तालिबान ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने अन्य जगहों, जिनमें राजधानी काबुल भी शामिल है पर बमबारी की। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों के मारे जाने की भी बात कही गई है। दोनों देशों के बीच संघर्ष पिछले महीने शुरू हुआ था, जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान का कहना था कि यह हमले आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे, जबकि अफगानिस्तान ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया था। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें केन्या एयरपोर्ट पर 2,000 से ज्यादा ‘क्वीन चींटियां’ तस्करी करते पकड़ा गया चीनी नागरिक केन्या के एक एयरपोर्ट पर एक चीनी नागरिक को हजारों जिंदा ‘क्वीन चींटियों’ की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। आरोपी के पास से 2,000 से ज्यादा चींटियां मिली हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी झांग केकुन को जोमो केन्याटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसके बैग की तलाशी लेने पर बड़ी संख्या में जिंदा चींटियां बरामद हुईं, जिन्हें वह चीन ले जाने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि करीब 1,948 क्वीन चींटियां टेस्ट ट्यूब में पैक की गई थीं, जबकि लगभग 300 चींटियां टिश्यू पेपर के रोल के अंदर छिपाकर रखी गई थीं। ये चींटियां ‘मेसर सेफालोट्स’ नाम की प्रजाति की हैं, जो अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता नियमों के तहत संरक्षित मानी जाती हैं। केन्या वेलफेयर सर्विस के मुताबिक यूरोप और एशिया के कुछ देशों में इन चींटियों को एक्सोटिक पालतू के रूप में रखने का चलन बढ़ रहा है, इसलिए इनकी तस्करी के मामले भी सामने आ रहे हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि यह मामला किसी अंतरराष्ट्रीय चींटी तस्करी नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है। फिलहाल कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की हिरासत में भेज दिया है, ताकि उसके फोन और लैपटॉप की जांच की जा सके और पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। अमेरिका में भारतीय मूल के दो भाइयों को 835 साल तक की सजा, मेडिकल घोटाले में दोषी अमेरिका में भारतीय मूल के दो भाइयों को धोखाधड़ी के मामले में 835 साल जेल की सजा सुनाई गई है। अमेरिका के पेनसिल्वेनिया के रहने वाले भास्कर सवानी और अरुण सवानी पर आरोप है कि उन्होंने हेल्थकेयर और H-1B वीजा से जुड़े कई घोटाले किए। मामले में उनकी सहयोगी अलेक्जेंड्रा ओला राडोमिक भी दोषी पाई गई हैं। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक दोनों भाइयों ने करीब 10 साल तक कंपनियों और डेंटल क्लीनिक का नेटवर्क बनाकर धोखाधड़ी की। उन्होंने ‘मेडिकेड’ से 3 करोड़ डॉलर (करीब 250 करोड़ रुपए) से ज्यादा की ठगी की और ऐसे इलाज के बिल भी लगाए जो किए ही नहीं गए थे। आरोप है कि उन्होंने बिना मंजूरी वाले डेंटल इम्प्लांट भी लगाए। साथ ही H-1B वीजा के जरिए विदेशों, खासकर भारत से कर्मचारियों को बुलाने के लिए फर्जी आवेदन किए और कई कर्मचारियों से सैलरी का हिस्सा वापस लेने के लिए दबाव डाला। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

MP Top 10 News | Days Biggest Updates VIDEO

MP Top 10 News | Days Biggest Updates VIDEO

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। . दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. मां ने 4 बेटियों को कुएं में फेंककर लगाई फांसी:20 फीट गहराई से शव बरामद; पति घर नहीं आता था मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक मां ने अपनी 4 मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने के बाद फांसी लगा ली। महिला की पेड़ पर लटकी लाश मिली है। पति एक साल से घर नहीं आया था, जिससे वह तनाव में थी। मृतक की पहचान सविता बाई (28) पत्नी चंद्रभान लोधी के रूप में हुई है। मृतकों में चार बेटियां अंशिका (7), रक्षा (5), दीक्षा (3) और पांच महीने की मनीषा शामिल है। बच्चियों के शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में बने कुएं से बरामद किए गए। पढ़ें पूरी खबर 2. भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे गिरे:मुख्य सड़क पर चल रहा मेट्रो का काम; लोगों का विरोध भोपाल के जवाहर चौक स्थित 5 दुकानों के गुरुवार दोपहर में छज्जे गिर गए। अचानक गिरे छज्जे से दहशत फैल गई। दुकानदार जान बचाकर दुकानों से बाहर निकले और भागने लगे। विधायक भगवान दास सबनानी, पार्षद जगदीश यादव भी मौके पर पहुंचे। जहां दुकानें धंसी हैं उससे कुछ दूरी पर मेट्रो का काम चल रहा है। इसके चलते यह स्थिति बनने की आशंका है। दुकानदारों ने बताया कि नगर निगम की करीब 40 साल पुरानी दुकानें हैं। पढ़ें पूरी खबर 3. बच्चे ने प्रेमानंद महाराज के लिए घर छोड़ा:15 साल के किशोर ने लेटर में लिखा-अपनी असलियत जान गया इंदौर की कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाला 15 साल का बच्चा बुधवार को घर से अचानक लापता हो गया। परिवार को उसके हाथ का लिखा एक लेटर मिला है। लेटर उसने लिखा है कि वह वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज के वचनों से प्रभावित होकर अपने “असली परिवार” के पास जा रहा है। थाना प्रभारी मनोज सेंधव के अनुसार, बच्चे के पिता ड्राइवरी का काम करते हैं। बुधवार को बच्चा क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन नहीं लौटा। पढ़ें पूरी खबर 4. मौत से पहले तड़पती नवेली दुल्हन का VIDEO:परिजन बोले-₹6 लाख दहेज नहीं देने पर जहर देकर मार डाला मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक नवविवाहिता की मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवती तड़पती हुई दिखाई दे रही है, जबकि ससुराल पक्ष के लोग उसका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। वह पानी मांग रही है। इसके बाद ससुराल वाले पानी पिलाते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। परिजन का आरोप है कि दहेज नहीं देने पर बेटी को जहर देकर मार डाला। पढ़ें पूरी खबर 5. सीजन में पहली बार MP में लू का अलर्ट, रतलाम, नर्मदापुरम और धार में हीट वेव चलेगी; दो दिन बारिश का अलर्ट गर्मी के इस सीजन में पहली बार मध्य प्रदेश में गुरुवार (12 मार्च) को हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रतलाम, धार और नर्मदापुरम में हीट वेव चलने की बात कही है। शुक्रवार को भी इन्हीं जिलों में लू चलेगी। बुधवार को रतलाम सबसे गर्म रहा। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी ने तेवर दिखाए। तेज गर्मी के बीच 14 और 15 मार्च को प्रदेश में बारिश, बादल और गरज-चमक वाला मौसम भी रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर ——————– 6. एमपी के रीवा में सिलेंडर 2000 का, कालाबाजारी के आरोप:भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में लंबी कतारें मध्य प्रदेश में 3 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप है। घरेलू सिलेंडर की वेटिंग भी 5 से 7 दिन की हो गई है। ऑयल कंपनियों ने 15% गैस ही उपलब्ध होने की बात कही है, जो इमरजेंसी सेवा और घरों के लिए ही उपयोग हो सकेगी। भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में गुरुवार सुबह से ही कतारें लगी हुई हैं। रीवा के उमेश शुक्ला ने बताया कि दलाल 900 का सिलेंडर 2000 रुपए तक में बेच रहे हैं। छिंदवाड़ा में शादियों में डीजल भट्‌टी से खाना बनाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर ——————- 7. थार-बाइक की टक्कर, सरपंच-चचेरे भाई की मौत:दोनों शादी समारोह से गांव लौट रहे थे नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र में थार कार और बाइक की आमने‑सामने टक्कर में गांव के सरपंच और उनके चचेरे भाई की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे जब तेज़ रफ्तार थार ने बाइक से टक्कर मारी। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि मौके पर दोनों की मौत हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. बुरहानपुर में मरीज के पेट से 7 किलो ट्यूमर निकाला:सरकारी अस्पताल में 2 घंटे चला ऑपरेशन बुरहानपुर के सरकारी जिला अस्पताल में 50‑60 वर्ष की एक महिला के पेट से लगभग 7 किलो से अधिक भारी ट्यूमर निकालने में डॉक्टरों को सफलता मिली। ऑपरेशन करीब 2 घंटे तक चला, जिसमें सर्जिकल टीम ने जटिल शल्यक्रिया के बाद बड़ा ट्यूमर सुरक्षित रूप से हटा दिया। महिला को लंबे समय से पेट दर्द की समस्या थी और विभिन्न जांचों के बाद यह पता चला कि उसके पेट में विशाल ट्यूमर है। सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. अजयगढ़ में 30 बैलगाड़ियों पर निकली अनोखी बारात:ढोल-नगाड़ों और नाचते घोड़े भी मंगवाए अजयगढ़ में एक शादी में पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित किया गया, जहां दूल्हे की बारात आधुनिक वाहनों के बजाय बैलगाड़ियों पर निकली। डॉ. रामखिलावन विश्वकर्मा ने अपने छोटे बेटे की शादी के लिए यह अनूठा तरीका अपनाया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। इस बारात के लिए अजयगढ़ जनपद के बीरा, लोलास, शाहपुरा, गड़रियन पुरवा और मझपुरवा सहित विभिन्न गांवों से लगभग 30 बैलगाड़ियां मंगवाई गई थीं। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. ग्वालियर में लाड़ली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे सीएम

World News Updates; Trump Pakistan China

World News Updates; Trump Pakistan China

45 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल पार्क में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की मूर्ति लगाई गई है। इस मूर्ति को फिल्म टाइटैनिक के मशहूर “टाइटैनिक पोज” की तरह बनाया गया है। इसमें दोनों आकृतियां जहाज के आगे खड़े किरदारों की तरह पोज देती दिखाई गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इंस्टॉलेशन कलाकारों के एक ग्रुप ‘सीक्रेट हैंडशेक’ ने लगाया है। इसे बिना किसी आधिकारिक घोषणा के इस हफ्ते अचानक लगा दिया गया। इस समूह ने पहले भी इसी तरह के विरोध से जुड़े आर्टवर्क लगाए हैं। हाल ही में फैरागट स्क्वायर में ‘जेफ्री एपस्टीन वॉक ऑफ शेम’ नाम से एक और इंस्टॉलेशन लगाया गया था। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने 30 जनवरी को एपस्टीन केस से जुड़े कुछ नए रिकॉर्ड जारी किए थे। इनमें डोनाल्ड ट्रम्प का नाम सैकड़ों बार दर्ज है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… अमेरिका में मानसिक स्थिति से जूझ रहे युवक को पुलिस ने गोली मारी, युवक ने खुद 911 पर कॉल किया था अमेरिका में एलेक्स लामोरी नाम के 25 वर्षीय ऑटिज्म नाम की मानसिक स्थिति से जूझ रहे युवक की मारीलैंड में पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई। बताया गया कि युवक ने मानसिक संकट के दौरान खुद 911 पर कॉल कर वेलनेस चेक के लिए मदद मांगी थी। परिवार के अनुसार, एलेक्स के पास मानसिक संकट की स्थिति के लिए एक सेफ्टी प्लान था, जिसमें जरूरत पड़ने पर पुलिस को कॉल करना शामिल था। उनकी मां ने भी पहले ही अधिकारियों को बताया था कि उनका बेटा ऑटिस्टिक है और आत्म-हानि के खतरे में हो सकता है। 28 फरवरी की रात पुलिस जब अपार्टमेंट परिसर में पहुंची तो शुरू में उन्हें एलेक्स नहीं मिला। बाद में पार्किंग लॉट की ओर से वह हाथ में चाकू लिए पुलिस की ओर आते दिखाई दिए। पुलिस का कहना है कि अधिकारियों ने उन्हें कई बार हथियार छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह आगे बढ़ते रहे। इसके बाद तीन अधिकारियों ने गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में शामिल तीन पुलिस अधिकारियों को प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और बॉडी-कैमरा फुटेज जल्द जारी की जा सकती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Jammu Kashmir Nowshera Sector LoC Infiltration Updates; Indian Army Terrorist Encounter

Jammu Kashmir Nowshera Sector LoC Infiltration Updates; Indian Army Terrorist Encounter

Hindi News National Jammu Kashmir Nowshera Sector LoC Infiltration Updates; Indian Army Terrorist Encounter श्रीनगर14 मिनट पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ रउफ डार कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के झंगर-नौशेरा सेक्टर में LoC पर घुसपैठ की कोशिश के दौरान एक आतंकवादी को सेना ने मार गिराया। भारतीय सेना ने बताया कि 10 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3 बजे लाइन ऑफ कंट्रोल पर झंगर-नौशेरा के इलाके में दो आतंकवादियों की हरकत का पता चला था। सेना ने बताया कि सैनिकों ने तेजी से काम किया, और घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। दूसरे आतंकवादी की तलाश जारी है। सेना के मुताबिक जमीन और हवाई निगरानी की मदद ली जा रही है। पिछले 5 दिनों में जम्मू-कश्मीर के राजौरी इलाके में सिक्योरिटी फोर्स ने दूसरी बार घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया X पर जानकारी दी। 23 फरवरी: सेना ने बताया था- 326 दिन ऑपरेशन चलाकर 7 आतंकी मारे इससे पहले 23 फरवरी को भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने X पर 7 आतंकियों की फोटो पोस्ट की और लिखा था कि 326 दिन के बाद किश्तवाड़ से आतंक के नेटवर्क का खात्मा कर दिया गया है। पोस्ट में बताया गया था कि इन आतंकियों में जैश का कमांडर सैफुल्लाह भी मारा गया है। सैफुल्लाह किश्तवाड़ में आतंक का सरगना था। व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि किश्तवाड़ में उनके अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस और CRPF समेत सेना की इंटेलीजेंस एजेंसी भी शामिल रहीं। पूरी खबर पढ़ें… 2026 में सेना के 2 ऑपरेशन ऑपरेशन त्राशी-1: यह ऑपरेशन 18 जनवरी को चतरू बेल्ट के मंडराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव के जंगलों में शुरू किया गया था। पहले एनकाउंटर में 8 जवान घायल हुए थे, जिनमें से हवलदार गजेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद 22 और 24 जनवरी को अलग-अलग मुठभेड़ हुईं, जबकि 31 जनवरी को डोलगाम इलाके में फिर से गोलीबारी हुई थी। चतरू में 3 आतंकियों के खात्मे के साथ यह खत्म हो गया है। ऑपरेशन ‘किया: व्हाइट नाइट कोर ने 4 फरवरी को CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के साथ बसंतगढ़ के जोफर फॉरेस्ट एरिया में जॉइंट ऑपरेशन चलाया था। सुरक्षा बलों ने आतंकियों पर UBGLs (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) का इस्तेमाल किया। जिससे गुफा के एक हिस्से को विस्फोट के जरिए ध्वस्त कर दिया गया। इस विस्फोट में दोनों आतंकी मारे गए। ———– ये खबर भी पढ़ें… देश की पहली आतंकवाद-विरोधी नीति ‘प्रहार’ जारी:कहा- आतंकी इंटरनेट के जरिए भर्तियां और जिहाद का महिमामंडन करते हैं गृह मंत्रालय ने 23 फरवरी को भारत की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति जारी की थी। इसका नाम है प्रहार- PRAHAAR। आठ पेज की इस नीति में आतंकी हमलों को रोकने पर खास जोर दिया गया है। साथ ही खतरे के मुताबिक तेज और संतुलित कार्रवाई की बात कही गई है। केंद्र ने पहले पेज पर इंट्रोडक्शन और PRAHAAR का फुल फॉर्म बताया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…