- Hindi News
- National
- West Bengal Election 2026 LIVE Updates; BJP TMC Congress | Kerala Assam Tamil Nadu Puducherry Chunav
नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
CM ने एक अखबार की रिपोर्ट दिखाई और चुनाव आयोग पर भेदभाद करने के आरोप लगाए।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। ममता ने कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा- चुनाव आयोग के लेटर पर भाजपा के स्टाम्प से यह बात साबित हो गई है कि कौन सी पार्टी पर्दे के पीछे से आयोग को कंट्रोल कर रही है।
ममता ने आगे कहा- अब सब सामने आ गया है, कैट आउट ऑफ द बैग। CM ने एक अखबार की रिपोर्ट दिखाई और चुनाव आयोग का नाम लिए बिना कहा- पर्दे के पीछे से खेल खेलने की कोई जरूरत नहीं है। खुलकर सामने आओ और हमसे आमने-सामने लड़ो।
इधर, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले मक्कल नीधि मय्यम (MNM) प्रमुख और एक्टर कमल हासन ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। चेन्नई में मीडिया से बातचीत के दौरान कमल हासन ने कहा कि उनकी पार्टी DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देगी।
कमल हासन ने आगे कहा- राजनीति में चुनाव केवल एक हिस्सा है, यह अंत नहीं है। राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता। 2021 के चुनाव में कमल हासन की पार्टी ने 234 में से 180 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। कमल हासन ने कोयंबटूर साउथ सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वे बीजेपी की वनथी श्रीनिवासनसे 1,728 वोटों के छोटे अंतर से हार गए थे।

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चुनाव में समर्थन के ऐलान के बाद कमल हासन ने CM स्टालिन से मुलाकात की
44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ममता ने 23 पदों से इस्तीफा दिया, भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव
विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 23 पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विभिन्न विभागों और संबद्ध निकायों में अपनी जिम्मेदारियां छोड़ दी हैं। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी लेटर में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि उनके इस्तीफे को स्वीकार करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।
साथ ही, सूची में शामिल न होने वाले अन्य पदों से भी उनके इस्तीफे को स्वीकार करने के लिए कहा गया है।ममता बनर्जी ने राज्य स्वास्थ्य मिशन, वाइल्डलाइफ बोर्ड, इको-टूरिज्म एडवाइजरी बोर्ड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समिति और उर्दू अकादमी समेत कई अहम पदों से इस्तीफा दिया है।
इसके अलावा उन्होंने इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जैसे निकायों से भी खुद को अलग कर लिया है। विभागों को बुधवार शाम 4 बजे तक इस्तीफे स्वीकार करने की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी से है।
51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में एक घर से 22 देसी बम बरामद
बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में एक घर से पुलिस ने बड़ी संख्या में देसी बम बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि हारोआ पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर से कुल 22 देसी बम बरामद किए गए। बम मिलने के बाद से ही घर का मालिक लापता है।
03:15 PM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कमल हासन बोले- DMK का पुरजोर समर्थन करेंगे और हम ही जीतेंगे
02:51 PM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
आंध्र प्रदेश में 14.28 लाख कैश और 17 गोल्ड बॉन्ड के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के रहने वाले श्रीनिवासुलु को वेल्लोर के सेंगुंद्रम बस स्टॉप पर चुनाव फ्लाइंग स्क्वॉड ने 14.28 लाख रुपए नकद और 17 गोल्ड बॉन्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ये चीजे पालमनेर की एक ज्वेलरी की दुकान के लिए थीं; इन्हें जब्त कर लिया गया और आयकर विभाग को सौंप दिया गया।
02:42 PM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अधीर रंजन चौधरी बोले- चुनाव आयोग नाकाम साबित हो रहा है
मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग ने खुद को पहले ही नाकाम साबित कर दिया है। हर दिन वे हमें भरोसा दिलाते हैं, लेकिन हम जो देख रहे हैं वह यह है कि हमें अभी भी वोटर लिस्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है, कितने वैध वोटरों के नाम हटाए गए हैं, कितने वैध वोटरों के नाम जोड़े गए हैं। हमें इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। अगर चुनाव आयोग यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि यह न्यायपालिका की जिम्मेदारी है, तो फिर हम कहां जाएं?
02:27 PM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सुवेंदु अधिकारी ने प्रचार किया
01:50 PM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन किया
पश्चिम बंगाल BJP कार्यकर्ताओं ने बालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, बालागढ़ की उम्मीदवार सुमना सरकार पहले TMC से जुड़ी हुई थीं। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि इस उम्मीदवार को बदलकर किसी दूसरे उम्मीदवार को मौका दिया जाए।
पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों से बात की।
01:32 PM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
AIADMK जीतने पर चाल कार्ड धारकों को फ्रिज देगी
AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को घोषणा की कि अगर 2026 के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो सभी चावल राशन कार्ड धारकों को मुफ्त रेफ्रिजरेटर दिए जाएंगे।
01:23 PM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ममता बनर्जी बोलीं- मैं वही करती हूं जो कहती हूं
जलपाईगुड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं वही करती हूं जो कहती हूं। मैं कोई बड़ी हस्ती नहीं हूं, मैं तो बस एक साधारण इंसान हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। चाहे दुर्गा पूजा हो, काली पूजा, ईद या रमजान, मैं सभी धर्मों के कार्यक्रमों में शामिल होती हूं।
01:02 PM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
मदुरै में उदयनिधि स्टालिन ने यूथ विंग की बैठक में हिस्सा लिया
मदुरै में तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने मदुरै और विरुधुनगर जिलों के यूथ विंग नेताओं की परामर्श बैठक में हिस्सा लिया।
तमिलनाडु विधानसभा के सभी 234 सदस्यों को चुनने के लिए 23 अप्रैल 2026 को विधानसभा चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
12:51 PM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
केरल भाजपा प्रमुख बोले- विपक्ष लोगों का ध्यान भटकाना चाहता है
CPI(M) और कांग्रेस के हलफनामें में जानकारी छिपाने के आरोपों पर BJP नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा, यह लोगों का ध्यान भटकाने की एक कोशिश है।
12:41 PM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
बंगाल भाजपा अध्यक्ष बोले- ओवैसी से कोई निजी मतभेद नहीं
AIMIM-AUJP गठबंधन पर कोलकाता में BJP के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि कोई भी आ सकता है; जो भी आना चाहे, उसका स्वागत है, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। असदुद्दीन ओवैसी भी भारत के नागरिक हैं, हमारे उनसे कोई निजी मतभेद नहीं हैं। अगर वह आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है।
12:39 PM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
जलपाईगुड़ी में ईसाई समुदाय से ममता बनर्जी ने मुलाकात की
जलपाईगुड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सेंट लूसी चर्च का दौरा किया और ईसाई समुदाय के सदस्यों से बातचीत की।
वह नागराकाटा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार संजय कुजूर के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगी।
12:35 PM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में डीएम ने पोलिंग स्टेशंस का जायजा लिया
12:28 PM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
लॉकेट चटर्जी बोलीं- चुनाव में बंगाल हर बार हिंसा होती है
पश्चिम बंगाल के रायदीघी में BJP उम्मीदवार की हत्या पर BJP नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, BJP कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं और वे गोलियां तथा चाकू चला रहे हैं। आप सभी जानते हैं कि जब बंगाल में चुनाव होते हैं, तो पूरे देश को इसके बारे में पता चल जाता है।
12:25 PM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
केंद्रीय राज्य मंत्री बोले- हार के बाद TMC वालों की आंखों में आंसू होंगे
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, इस बार हम TMC को हरा देंगे, और इस हार के बाद TMC की आंखों में आंसू होंगे।
12:20 PM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड ने उदयनिधि स्टालिन की गाड़ी की जांच की
तमिलनाडु के डिंडीगुल में चुनाव फ्लाइंग स्क्वॉड ने कोडाई रोड टोल गेट पर उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के वाहन की जांच की।
12:03 PM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
केरल BJP प्रमुख पर हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप
केरल में कांग्रेस और CPI(M) ने आरोप लगाया है कि BJP के प्रदेश प्रमुख राजीव चंद्रशेखर ने 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने नामांकन पत्रों के साथ जमा किए गए हलफनामे में बेंगलुरु में अपनी कीमती संपत्ति के बारे में जानकारी छिपाई है।
सत्ताधारी CPI(M) और विपक्षी कांग्रेस दोनों ने इस मामले पर चंद्रशेखर के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की घोषणा की है, क्योंकि नेमम निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने आरोपों और शिकायतों के बावजूद BJP नेता का नामांकन स्वीकार कर लिया।
हालांकि, चंद्रशेखर ने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद हैं और उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों को अदालत जाने की चुनौती दी। BJP ने नेमम के हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्र में चंद्रशेखर को CPI(M) नेता और सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी और कांग्रेस के पूर्व विधायक के.एस. सबरीनाथन के खिलाफ मैदान में उतारा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जांच-पड़ताल के बाद, चंद्रशेखर के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बावजूद उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया।
11:59 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
AIADMK ने घोषणापत्र जारी किया
AIADMK प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।
इस दौरान पलानीस्वामी ने चेन्नई में कथित कमीशन और वसूली भ्रष्टाचार को लेकर DMK सरकार पर निशाना साधा भी साधा।
11:29 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
बंगाल चुनाव आयुक्त बोले- हमारा काम केवल सप्लीमेंट्री लिस्ट पब्लिश करना
SIR सप्लीमेंट्री लिस्ट के संबंध में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, हमने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात स्पष्ट कर दी थी, लेकिन मैं फिर से कह रहा हूं कि हमारा काम केवल सप्लीमेंट्री लिस्ट प्रकाशित करना है। न्यायिक अधिकारियों की ओर से जो लिस्ट हमें मिलेगी, हम केवल उसी को प्रकाशित करेंगे।
11:20 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
असम में 3 कांग्रेस उम्मीदवारों का नामांकन रद्द
असम चुनाव आयोग ने बताया कि असम विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के 3 उम्मीदवारों और 15 अन्य के नामांकन रद्द किए गए हैं।
11:12 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु में प्री पोल सर्वे में फिरसे DMK सरकार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर अग्नी न्यूज सर्विस (ANS) ने सोमवार को प्री-पोल सर्वे जारी किया। इसमें फिर से DMK सरकार बनने का दावा किया गया है। सर्वे के अनुसार, DMK गठबंधन 44.9% वोट शेयर के साथ 234 में से 180 सीटें जीत सकता है।
विपक्षी AIADMK गठबंधन को 54 सीटें मिलने का अनुमान है। इसका वोट शेयर करीब 38.5% बताया गया है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को 9.7% वोट शेयर मिल सकता है। सर्वे में कहा गया है कि TVK चीफ पेरम्बूर सीट से चुनाव हार सकते हैं।
मौजूदा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे ज्यादा प्रभाव है। सर्वे में शामिल 60% से ज्यादा महिलाएं ₹5000 सहायता योजना के कारण DMK को समर्थन दे सकती हैं। ANS का यह सर्वे 7 फरवरी से 12 मार्च के बीच किया गया। इसमें कुल 1,01,643 लोगों ने अपनी राय दी।
इससे पहले AIADMK के नेतृत्व वाले NDA ने सोमवार को सीट बंटवारा फाइनल किया। इसके तहत AIADMK 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा को 27 सीटें मिली हैं। PMK को 18 और AMMK को 11 सीटें दी गई हैं।
10:56 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में देसी बम मिले
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में बड़ी संख्या में देसी बम मिले हैं। उन्होंने बताया कि हारोआ पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर से कुल 22 देसी बम बरामद किए गए।
बम मिलने के बाद से ही घर का मालिक लापता है। SP अलकनंदा भौवाली ने कहा, बम निरोधक दस्ते के जवान मौके पर पहुंचे, देसी बमों को निष्क्रिय किया और उस जगह को सील कर दिया।
उन्होंने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच चल रही है।
10:40 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अभिषेक बनर्जी बोले- SIR वोट का अधिकार छीनने का हथियार
पश्चिम बंगाल के पथारप्रतिमा में एक रैली के दौरान TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा- SIR, नागरिकों के वोट देने के अधिकार को छीनने के लिए BJP का नया हथियार है। TMC ऐसा होने नहीं देगी और अंत तक इसका मुकाबला करेगी।
09:17 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
राजीव चंद्रशेखर के हलफनामे को लेकर राजनीतिक विवाद
केरल में भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर के हलफनामे को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर ने बेंगलुरु स्थित अपनी बहुमूल्य संपत्ति का विवरण छिपाया है और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। इन आरोपों को खारिज करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि उनके घर का विवरण छिपाने के आरोप निराधार हैं और उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि अगर उसमें अपने दावों को साबित करने का साहस है तो वह कोर्ट का रुख करे। 9 अप्रैल को होने वाले चुनावों में चंद्रशेखर नीमम विधानसभा क्षेत्र से CPI(M) नेता और शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी और पूर्व कांग्रेस विधायक के.एस. सबरीनाथन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पत्रकारों से बात करते हुए सबरीनाथन ने कहा कि चंद्रशेखर के हलफनामे में लगाए गए आरोप गंभीर हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “आरोपों के अनुसार, उन्होंने हलफनामे में अपनी 200 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा नहीं किया है। हमने इसकी जांच की है और हम जांच के दौरान इस मुद्दे को उठाएंगे।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले ही शिकायत दर्ज करा चुकी है और उसे उम्मीद है कि चुनाव आयोग उचित कार्रवाई करेगा। हालांकि, सीपीआई (एम) के उम्मीदवार शिवनकुट्टी ने चंद्रशेखर के खिलाफ कांग्रेस के आरोपों को दोहराने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई।
08:56 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
चुनाव आयोग के लेटर पर भाजपा की मुहर, ममता का आरोप राज खुल गया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के लेटर पर भाजपा की मुहर से यह बात निर्विवाद रूप से साबित हो गई है कि कौन सी पार्टी पर्दे के पीछे से चुनाव आयोग को नियंत्रित कर रही है। सोमवार को चुनाव आयोग के लेटर पर भाजपा की केरल इकाई की मुहर मिलने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। बनर्जी ने उत्तर बंगाल के बागडोगरा के लिए उड़ान भरने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, “राज खुल गया है।” वह वहीं से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाली हैं। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में इस विवाद पर एक अखबार की रिपोर्ट भी दिखाई।
08:50 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ममता की सीट के अफसरों सहित रिटर्निंग अधिकारियों के तबादलों और तैनाती को मंजूरी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने रिटर्निंग अधिकारियों के तबादलों और तैनाती को मंजूरी दे दी है, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भाबनीपुर के अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में आयोग ने संलग्न सूची के अनुसार राज्य के फेरबदल के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की। चुनाव आयोग ने अधिकारियों को 24 मार्च को शाम 5 बजे तक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। इस कदम का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया से पहले 25 मार्च को सुबह 11 बजे निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। चुनाव आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा द्वारा जारी यह आदेश चुनावों के सुचारू संचालन के लिए की जा रही तैयारियों का हिस्सा है। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव 23 और 29 अप्रैल को होंगे और मतगणना 4 मई को निर्धारित है।
08:48 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
AIADMK पदाधिकारियों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम (AIADMK) के पदाधिकारियों, जिनमें जिला छात्र विंग के सचिव कासिमयन भी शामिल हैं, के खिलाफ मदुरै के थिरुमंगलाम के पास चुनाव प्रचार में नाबालिगों को शामिल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि चेकनुरानी पुलिस ने इस घटना के संबंध में कार्रवाई की है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में चुनाव होंगे और मतगणना 4 मई को होगी। 234 सदस्यीय राज्य विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 10 मई को समाप्त हो रहा है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू होने के मद्देनजर, हवाई सुरक्षा दस्ते ने वाहनों की जांच तेज कर दी है। जिला प्रशासन और चुनाव विभाग के अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों और राजमार्गों पर निरीक्षण किया। इससे पहले, 16 मार्च को मदुरै में वाहन निरीक्षण के दौरान चुनाव अधिकारियों ने 2 लाख रुपए की बेहिसाब नकदी जब्त की थी।
08:46 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
चुनाव आयोग ने वोटिंग वाले प्रदेशों के अफसरों की बैठक ली
चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से, चुनाव आयोग ने मंगलवार को वोटिंग वाले पांच राज्यों और उनके पड़ोसी राज्यों के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ एक अंतर-राज्यीय सीमा बैठक बुलाई। चुनाव प्राधिकरण ने समन्वय बढ़ाने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और वोटिंग वाले राज्यों में सुचारू, सुरक्षित, हिंसा-मुक्त और प्रलोभन-मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बहु-विभागीय चुनाव खुफिया समिति (एमडीसीईआई) के साथ भी बैठक की। चुनाव आयोग ने हाल ही में बिहार चुनावों से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धन, शराब और नशीले पदार्थों के उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए छह साल के अंतराल के बाद अपने आर्थिक खुफिया पैनल को पुनः सक्रिय किया था। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में अगले महीने विधानसभा चुनाव होंगे। पश्चिम बंगाल और असम बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा भी साझा करते हैं।
08:21 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
केरल: कोझिकोड जिले में 141 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया
केरल विधानसभा चुनाव के लिए कोझिकोड जिले की 13 विधानसभा सीटों पर कुल 141 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
अधिकारियों के अनुसार, नामांकन के अंतिम दिन यानी 23 मार्च को ही 102 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जिसके बाद वैध उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी।
05:48 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
EC ने पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए रिटर्निंग अधिकारियों के तबादले को मंजूरी दी
एक अधिकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रिटर्निंग अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग को मंजूरी दी है। इसमें भवानीपुर सीट भी शामिल है, जिसका प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करती हैं।
05:41 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कोलकाता मेयर बोले- भाजपा लोगों को डराती-धमकाती है
कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा- भाजपा को लगता है कि गाली-गलौज, धमकी और डरा-धमकाकर वे लोगों को डरा सकते हैं, लेकिन लोग डरते नहीं हैं। लोग ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं और पूरे बंगाल में तृणमूल ही विजयी होगी। क्योंकि आपने हत्याएं की हैं, BLO की मिलीभगत से लगभग 200 लोगों की जान ले ली और 200 परिवारों को बेसहारा छोड़ दिया और अत्याचार अभी भी जारी हैं। इसके जवाब में बंगाल के लोग एकजुट होकर खड़े हैं।
05:38 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कोलकाता पहुंचे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को कोलकाता पहुंचे हैं। आज से भाजपा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार शुरू करेगी।
05:27 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा प्रत्याशी गोपालकृष्णन पर केस
केरल की गुरुवायूर सीट से भाजपा उम्मीदवार बी. गोपालकृष्णन के ‘हिंदू विधायक’ वाले बयान पर सियासत गरमा गई है। पुलिस ने गोपालकृष्णन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इसी बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा, गोपालकृष्णन ने किसी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी नहीं की। उन्होंने सिर्फ यह पूछा कि गुरुवायूर जैसे क्षेत्र में एक ‘हिंदू विधायक’ की जरूरत है या नहीं।
चंद्रशेखर ने कहा, सबरीमाला में सोने के नुकसान और गुरुवायूर मंदिर से पैसे गायब होने की खबरों के बाद भक्तों की समस्याएं सामने आई हैं। ऐसे में यह सवाल उठाना गलत नहीं है।
गोपालकृष्णन ने दावा किया था कि गुरुवायूर ने पिछले पांच दशकों से किसी हिंदू विधायक को नहीं चुना।
04:27 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
पुडुचेरी- कांग्रेस और DMK के बीच सीट शेयरिंग फाइनल
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और DMK के बीच सीट बंटवारा हो गया है। कांग्रेस 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि DMK को बाकी 14 सीटें दी गई हैं। DMK अपनी हिस्सेदारी में से INDI गठबंधन के सहयोगियों को भी सीटें देगी। 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 14 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 2 सीटें जीती थीं। वहीं DMK ने 13 सीटों पर चुनाव लड़कर 6 सीटें जीती थीं।
04:25 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
बंगाल में CPI (M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट फ्रंट की तीसरी लिस्ट जारी
पश्चिम बंगाल में CPI (M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट फ्रंट ने 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इस तीसरी सूची में 13 सीटों पर CPI(M) के उम्मीदवार हैं। जबकि 2 सीटों पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) के उम्मीदवार शामिल हैं।
04:24 AM24 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
असम में आज से शुरू होगा भाजपा का चुनाव अभियान
असम में भाजपा-नेतृत्व वाला गठबंधन 24 मार्च से औपचारिक रूप से अपना चुनाव अभियान शुरू करेगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई बड़े नेता रैलियों और बैठकों का नेतृत्व करेंगे।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने 19 मार्च को कहा था कि भाजपा का चुनावी अभियान केंद्रीय नेतृत्व के समर्थन के साथ आक्रामक जनसंपर्क रणनीति पर आधारित होगा। इसमें सीनियर नेताओं की भागीदारी ज्यादा होगी।
सरमा ने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री की करीब 4 से 6 रैलियां और गृह मंत्री की लगभग 8 रैलियां होंगी। मोदी और शाह के अलावा, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य राष्ट्रीय, क्षेत्रीय नेता भी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर प्रचार करेंगे।















































