Alwar School Principal Viral Video Controversy

Hindi News Career Alwar School Principal Viral Video Controversy | Students Picnic Dam 8 मिनट पहले कॉपी लिंक अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। इसमें प्रिसिंपल बिना कपड़ों के 11वीं से लेकर 12वीं क्लास की छात्राओं के साथ बांध में नहाता और उनको गोद में उठाता हुआ नजर आ रहा है। प्रिंसिपल का नाम लालचंद मीणा है। 5 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद वे स्कूल की करीब 200 छात्राओं को पिकनिक के लिए लगभग 2 किमी दूर भराज डैम ले गया था। पिछले 4 साल से लगी है पाबंदी प्रिंसिपल बच्चों को पैदल सरिस्का जंगल से सटे रास्ते से करीब 2 किलोमीटर दूर बांध पर ले गया। इस रास्ते में टाइगर का मूवमेंट रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बांध की पाल करीब 5 से 6 फीट चौड़ी है। यहां पहले भी कई बच्चों और युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार हादसे की आशंका को देखते हुए पिछले करीब 4 साल से यहां जाने पर पाबंदी लगाई गई है। तत्काल सस्पेंड किया गया इस घटना के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बिकानेर द्वारा प्रिंसिपल को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंशन ऑर्डर आने के बाद सोशल मीडिया पर मीणा और स्कूल की छात्राओं का वीडियो वायरल हो गया। विभाग ने कहा कि प्रिंसिपल द्वारा छात्राओं के साथ किया गया व्यवहार सरकारी कर्मचारियों के लिए निर्धारित आचार संहिता के खिलाफ है। राजस्थान सिविल सेवा (क्लासिफिकेशन, कंट्रोल और अपील) नियम, 1958 के नियम 13(1) के तहत मीना के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। घटना के बाद स्कूल पहुंचकर ग्रामीणों ने दिखाई नाराजगी आदेश में कहा गया है कि सस्पेंशन की अवधि के दौरान मीना का मुख्यालय बीकानेर में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में रहेगा। वीडियो सामने आने के बाद शनिवार को ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल को जमकर खरी-खोटी सुनाई और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल तैराकी सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया था और बिना लाइफ जैकेट के बांध में उतार दिया। कोई महिला टीचर भी इन छात्राओं के साथ नहीं थी। पूरी खबर यहां पढ़ें सर और मैडम बाथरूम में बंद होकर प्यार करते हैं:बच्चों की शिकायत- 3 बजे छुट्टी कर देते हैं, अंदर किसी को आने नहीं देते छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव विकासखंड के बिचबेहरी गांव के सरकारी स्कूल की छात्राओं का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे ये कहते हुए नजर आ रही हैं कि सर और मैडम स्कूल आते तो हैं लेकिन हमें पढ़ाते नहीं है। वे हमारी जल्दी छुट्टी कर बाथरूम में बंद होकर प्यार करते हैं। हमारे स्कूल का टाइम 4 बजे तक है। लेकिन हमारी 3 बजे ही छुट्टी कर दी जाती है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Jodhawas School Renovation | Ashutosh Ranka Shares Video of New Work

Hindi News Career Jodhawas School Renovation | Ashutosh Ranka Shares Video Of New Work कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अपने एक्स अकाउंट पर जोधावास स्थित उस सरकारी स्कूल का वीडियो शेयर किया है जिसके खिलाफ 14 – 15 अगस्त को स्कूल के छात्रों ने आंदोलन किया था। इस स्कूल का नाम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय है। आशुतोष रांका ने छात्रों के इस आंदोलन का समर्थन तब भी किया था। फिलहाल उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए ये बताया है कि इस स्कूल में मरम्मत का काम शुरू हो गया है। जर्जर भवन को गिरा दिया गया है और वॉशरूम और प्लेग्राउंड का काम भी जल्द पूरा होगा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की हालत इतनी खराब थी कि क्लासरूम की छतों से पट्टियां टूट-टूट कर गिर रहीं थी। दीवारों में दरारें आ गई थी। स्कूल परिसर में अब बैठने लायक कमरे भी सुरक्षित नहीं बचे थे। ऐसे में अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर बच्चों और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज किया। स्कूल की बदहाली से नाराज छात्रों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूल के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने अधिकारियों से सीधे सवाल करते हुए पूछा – अगर आपके बच्चे होते, तो क्या आप उन्हें ऐसी ही सुविधा देते? ग्रामीणों का कहना है कि वे इस जर्जर भवन की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठे प्रशासन को जगाने के लिए छात्रों को सड़कों पर उतरना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक स्कूल की मरम्मत या नए कमरों का इंतजाम नहीं हो जाता, उनका विरोध जारी रहेगा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर बात की 14 अगस्त को प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच सहमति बनी और धरना खत्म हुआ। मौके पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, CBEO और अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत की। सीजेपी के सहसंयोजक आशुतोष रांका ने किया समर्थन इस प्रदर्शन में सीजेपी के सहसंयोजक आशुतोष रांका ने भी हिस्सा लिया। उनकी पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह पुलिस इंस्पेक्टर को चेतावनी देते हुए कहते हैं कि गलती से भी मेरे से पॉलिटिक्स मत खेलना, देश के शिक्षा मंत्री को हटाकर आए हैं। उन्होंने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भी चेतावनी दी है कि स्कूलों की व्यवस्था जल्दी नहीं सुधरी, तो आपकी भी कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को चेतावनी दी कि यदि 3 महीने में सभी जर्जर स्कूलों को ठीक नहीं कराया, तो आपकी कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। ——————————————————————————— ये खबर भी पढ़ें पटना के गर्दनीबाग में छात्र आंदोलन:BPSC TRE 4.0 की मांग को लेकर शुरू विरोध 13 मांगों तक पहुंचा, अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन और झारखंड आंदोलन के बाद बिहार में छात्रों का आंदोलन उग्र रूप ले चुका है। बिहार के पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) की मांग को लेकर छात्रों का ‘स्टूडेंट जस्टिस सत्याग्रह’ आंदोलन गर्दनीबाग धरना स्थल पर हो रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Kareena Kapoor Khan Pregnancy Rumors Mumbai Video Clarification

11 मिनट पहले कॉपी लिंक शुक्रवार को स्पॉट किए जाने के दौरान करीना कपूर ने ब्लैक स्लीवलेस टॉप पहना हुआ था। उन्होंने इसके साथ ब्लैक सनग्लासेस लगाए थे। एक्ट्रेस करीना कपूर खान के तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरों को उनकी टीम ने गलत बताया है। सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलने के बाद टीम ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। शुक्रवार को मुंबई में करीना का एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद लोगों ने कयास लगाए कि वह तीसरी बार मां बनने वाली हैं। वायरल क्लिप में करीना कपूर अपनी कार की ओर जाती दिख रही हैं। उनके साथ उनकी टीम के कुछ सदस्य भी चल रहे थे। एक जगह टीम का एक सदस्य करीना के सामने छाता कर देता है, जिससे पैपराजी उन्हें ठीक से नहीं देख पाते। वीडियो में उनका हुलिया और कैमरों से बचाने की कोशिश देखकर सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा शुरू हुई। करीना का वीडियो सामने आने के बाद कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में सवाल किए। एक व्यक्ति ने लिखा, “एक पल के लिए मुझे लगा कि यह उनका तीसरा बच्चा है।” दूसरे ने पूछा, “क्या वह प्रेग्नेंट हैं?” एक और कमेंट में लिखा गया, “लगता है बेबी बंप है यार।” यूजर का कमेंट। यूजर का कमेंट। यूजर का कमेंट। करीना कपूर खान और सैफ अली खान पहले से दो बेटों के माता-पिता हैं। उनके बेटे तैमूर 9 साल के और जेह अली खान 5 साल के हैं। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को और जेह (जहांगीर) का जन्म 21 फरवरी 2021 को हुआ था। परिवार बढ़ाने पर करीना ने पहले क्या कहा था करीना ने इससे पहले वोग को दिए एक इंटरव्यू में फैमिली प्लानिंग पर बात की थी। उन्होंने कहा था, “सैफ ने हर दशक में एक बच्चा किया है- बीस की उम्र में, तीस की उम्र में, चालीस की उम्र में और अब पचास की उम्र में। मैंने उनसे कहा है कि साठ की उम्र में ऐसा नहीं होने वाला।” करीना ने आगे कहा था, “मुझे लगता है कि सैफ जैसा खुले विचारों वाला आदमी ही अलग-अलग उम्र के चार बच्चों का पिता हो सकता है। वह सभी को अपना समय देते हैं।” उन्होंने कहा था, “अब जेह के साथ हम इसे बैलेंस करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने तय किया है कि जब वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे होंगे, तब मैं उसी समय फिल्म में काम नहीं करने की कोशिश करूंगी और इसके उलट भी ऐसा ही होगा।” सैफ अली खान, अमृता सिंह के साथ अपनी पिछली शादी से सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के भी पिता हैं। करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म सिंघम अगेन (2024) में नजर आई थीं। वहीं वो जल्द मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म दायरा में दिखाई देंगी। दायरा में करीना एक पुलिस अधिकारी (Cop) की भूमिका में नजर आएंगी। …………… करीना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… करीना@45, प्यार में कमरे का ताला तोड़ा:शादी पर लव जिहाद विवाद, नेपोटिज्म पर बोलीं- मत देखो फिल्म; जीरो फिगर ट्रेंड लाने वालीं एक्ट्रेस चाहे स्टाइलिश ‘पू’ हो या चुलबुली ‘गीत’ करीना कपूर ने अपने हर किरदार को खास बना दिया है। जहां उनके परिवार में लगभग सभी लोग फिल्मों में आने का सपना देखते थे, वहीं करीना ने पहले वकालत का रास्ता चुना था। हालांकि एक्टिंग के प्रति झुकाव के कारण वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
IRGC Boat Attack Hormuz Strait

1 मिनट पहले कॉपी लिंक होर्मुज स्ट्रेट में 21 भारतीय नाविकों वाले एक कंटेनर जहाज पर ईरानी नौकाओं ने फायरिंग की थी। यह घटना 22 अप्रैल को हुई थी। भारतीय नाविकों के संगठन ने अब इस घटना का वीडियो जारी किया है। वीडियो में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) से जुड़ी नौकाओं को जहाज के आसपास देखा जा सकता है। जहाज पर फायरिंग के बाद शीशे टूटे और सामान बिखरा दिखाई देता है। एक जगह रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड दागे जाने का सीन भी दिखता है। हमले के दौरान जहाज का क्रू अपनी जान बचाने के लिए अंदर छिप गया। जहाज पर 21 भारतीय नाविक सवार थे और सभी सुरक्षित रहे। भारत ने होर्मुज में नाविकों की तैनाती पर लगाई रोक हमलों के बाद भारत ने ईरान के सामने विरोध दर्ज कराया। भारतीय शिपिंग महानिदेशालय ने भी होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती नहीं करने का निर्देश दिया। जहाजों के कप्तानों को खाड़ी और होर्मुज की सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रखने और नेविगेशन से जुड़ी चेतावनियों की निगरानी करने को भी कहा गया है। खबर अपडेट हो रही है… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
IRGC Boat Attack Hormuz Strait

1 मिनट पहले कॉपी लिंक वीडियो में जहाज के कंट्रोल रूम के शीशों पर फायरिंग के निशान नजर आ रहे हैं। होर्मुज स्ट्रेट में 21 भारतीय नाविकों वाले एक कंटेनर जहाज पर ईरानी नौकाओं ने फायरिंग की थी। यह घटना 22 अप्रैल को हुई थी। भारतीय नाविकों के संगठन ने अब इस घटना का वीडियो जारी किया है। वीडियो में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) से जुड़ी नौकाओं को जहाज के आसपास देखा जा सकता है। जहाज पर फायरिंग के बाद शीशे टूटे और सामान बिखरा दिखाई देता है। एक जगह रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड दागे जाने का सीन भी दिखता है। हमले के दौरान जहाज का क्रू अपनी जान बचाने के लिए अंदर छिप गया। जहाज पर 21 भारतीय नाविक सवार थे और सभी सुरक्षित रहे। हमले के बाद जहाज के कंट्रोल में फ्लोर पर सामान बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज में जहाज के सामने से IRGC की स्पीड बोट्स गुजरते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर में जहाज के नाविक हमले से बचने के लिए छिपे हुए दिखाई दे रहे हैं। होर्मुज में भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक लगा चुकी सरकार खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा खतरे के बीच भारत ने 16 जुलाई को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की नई तैनाती पर रोक लगा दी थी। यह रोक अगले आदेश तक लागू है। यह फैसला ऐसे समय लिया गया था, जब होर्मुज स्ट्रेट और आसपास के इलाकों में हुए हमलों में भारतीय नाविकों की मौत हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 फरवरी से अब तक इस क्षेत्र में हुए हमलों में कम से कम 14 भारतीय नाविकों की जान जा चुकी है। भारत ने जहाज मालिकों, जहाज मैनेजमेंट कंपनियों और नाविकों की भर्ती करने वाली RPSL कंपनियों को अरब की खाड़ी, होर्मुज स्ट्रेट और आसपास के समुद्री इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। यह रोक भारतीय नाविकों की नई तैनाती पर है। भारत के बाहर से विदेशी शिपिंग कंपनियों द्वारा भर्ती किए गए नाविकों पर यह आदेश सीधे लागू नहीं होगा। खबर अपडेट हो रही है… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Junnardeo School Controversy | Teachers Caught In Bathroom Video Viral

Hindi News Career Junnardeo School Controversy | Teachers Caught In Bathroom Video Viral 1 मिनट पहले कॉपी लिंक जुन्नारदेव विकासखंड के बिचबेहरी गांव के सरकारी स्कूल की छात्राओं का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे ये कहते हुए नजर आ रही हैं कि सर और मैडम स्कूल आते तो हैं लेकिन हमें पढ़ाते नहीं है। वे हमारी जल्दी छुट्टी कर बाथरूम में बंद होकर प्यार करते हैं। हमारे स्कूल का टाइम 4 बजे तक है। लेकिन हमारी 3 बजे ही छुट्टी कर दी जाती है। छात्राओं ने ये बात स्कूल के टीचर इंचार्ज और गेस्ट फीमेल टीचर के बारे में की। 15 अगस्त 2026 को स्टूडेंट्स ने दोनों के आपत्तिजनक व्यवहार से संबंधित वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। माता – पिता ने की टीचर को हटाने की मांग पहले यह मामला ग्राम सभा में पहुंचा और उसके बाद कलेक्टर की जनसुनवाई में। स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के माता – पिता का कहना है – बच्चे अभी छोटे हैं। अगर स्कूल में टीचर ऐसे गलत काम करेंगे तो बच्चों पर इसका क्या असर होगा। इसलिए दोनों टीचर को स्कूल से हटाकर किसी दूसरे टीचर की नियुक्ति की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई ठीक से हो सके। मोबाइल में व्यस्त रहते हैं दोनों टीचर छात्राओं ने टीचर की शिकायत करते हुए कहा – हमारे स्कूल में पढ़ाई पूरी तरह बंद हैं। दोनों टीचर पढ़ाने के बजाय दिनभर मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। स्कूल की छुट्टी का समय शाम 4:30 बजे तक है, लेकिन बच्चों की 3 बजे ही छुट्टी कर दी जाती है। बच्चों ने खुलकर आरोप लगाया कि छात्रों को घर भेजने के बाद दोनो बाथरूम में बंद होकर प्यार करते हैं। इस दौरान किसी भी छात्र को अंदर जाने की अनुमति नहीं होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के इन टीचर्स की शिकायत वे पहले भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और जनजाति कार्य विभाग के अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों के रवैये से तंग आकर ग्रामीणों ने 16 अगस्त को आयोजित ग्रामसभा की बैठक में दोनों टीचर्स को तत्काल पद से हटाने की मांग की थी। सहायक आयुक्त ने दिए तुरंत जांच के आदेश 100 किलोमीटर दूर से आए मासूम बच्चों की दास्तान सुनकर जनसुनवाई में हड़कंप मच गया. आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम ने बताया कि दोनों शिक्षकों को स्कूल से हटा दिया गया है और FIR दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। टीचर्स बोले- बेवजह बदनाम किया इस मामले में आरोपी टीचर का कहना है कि हमें बेवजह बदनाम किया जा रहा है। बच्चे किसी बहकावे में आकर ऐसा कर रहे हैं क्योंकि यहां पर किसी और ने भी गेस्ट टीचर बनने के लिए आवेदन दिया है, उनका नाम वेटिंग लिस्ट में है। मुझे हटाकर दूसरे का नाम आ जाए, इसलिए ऐसा किया जा रहा है। ये खबर भी पढ़ें JSSC CGL सफल उम्मीदवारों का प्रदर्शन:कई रोने लगे, प्रदर्शनकारी बोले- परीक्षा रद्द होने से 2500 से ज्यादा कैंडिडेट्स फिर बेरोजगार होंगे 17 अगस्त 2026 को JSSC-CGL कैंसिल होने के बाद एक ओर जहां आंदोलनकारी खुशी से झूमते हुए नजर आए। वहीं एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवारों ने नया आंदोलन शुरू कर दिया। इस बार आंदोलन करने वाले छात्र वे हैं जिन्होंने JSSC-CGL पास करके नौकरी हासिल की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Isha Koppikar Andhbhakt Statement | Kangana Ranaut Support Video

11 मिनट पहले कॉपी लिंक ईशा कोप्पिकर ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर खुद को अंधभक्त कहा है। ईशा का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने उनके बयान पर सहमति जताते हुए सपोर्ट किया है। 2019 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने वालीं ईशा कोप्पिकर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी कर कहा, ‘नमस्ते मैं ईशा कोपिकर अंधभक्त, अगर अपने देश से प्यार करना, भारत से प्यार करना और उसकी प्रगति चाहना भक्ति है, तो हां मैं अंधभक्त हूं। लेकिन मेरी भक्ति किसी पॉलिटिकल पार्टी के लिए नहीं, मेरे देश के लिए है।’ उन्होंने कहा कि वह सरकार से सवाल कर सकती हैं और उसकी नीतियों से असहमत हो सकती हैं। इसके बावजूद वह पूरे दिल से अपने देश से प्यार कर सकती हैं। ईशा ने आगे कहा, ‘यह देश मेरा घर है, जहां मैंने अपनी रोजी रोटी कमाई है और कमा रही हूं, और जहां मुझे लगातार मौके मिलते रहे हैं। इसलिए, मुझे अपने देश पर गर्व करने में कोई शर्म नहीं है। आप चाहे कहीं भी रहें, उस जगह से प्यार करना, उसका सम्मान करना और उसमें योगदान देना सीखें। आपने जो घर चुना है, उस पर गर्व करें।’ आखिर में ईशा ने कहा, 2 किस्म की औलाद होती है। एक जो ये गिनते हैं कि मां-बाप ने क्या नहीं दिया और दिया। और दूसरे वो जो कुछ भी मिलने पर उससे अपनी और मां-बाप की जिंदगी बेहतर बनाते हैं। फर्क सिर्फ सोच का है। क्यों न हम भी सोच बदले। पूरे समय ये सोचने की बजाए कि देश ने हमें क्या दिया, हम ये सोचें कि हमने देश के लिए क्या किया।’ कंगना रनोट ने किया सपोर्ट ईशा कोपिकर का ये वीडियो री-शेयर कर कंगना ने तारीफ में लिखा है, वाह! मेरे लिए बहुत अच्छे से समझाया गया है। हाई स्कूल में मैंने उस टीचर के खिलाफ आवाज उठाई, जो बच्चों के सिर पर स्टिक से मारता था। 26/11 के आतंकवादी हमले के खिलाफ आवाज उठाई।निर्भया के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ आवाज उठाई। अपने माता-पिता को कभी भी अपनी राह में आने वाली किसी भी सीमा के लिए दोषी नहीं ठहराया, बल्कि अपने लिए वही जीवन स्तर हासिल किया, जो उन्होंने मेरे लिए बनाया था। आगे कंगना ने लिखा, मैं लगभग हर उस व्यक्ति की पहचान में खुद को पाती हूं, जिससे मैं मिलती हूं। मुझे अपने देश से प्यार है, मुझे अपने लोगों से प्यार है और मैं अपनी जिंदगी उसी तरह सादगी से जीती हूं। स्टूडेंट को गटरछाप कहने पर विवादों में हैं कंगना, बाबा रामदेव ने की आलोचना जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में पहुंचे स्टूडेंट पर कंगना ने कहा था, ‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी। Gen Z के विरोध प्रदर्शनों की ये रील्स उल्टी लाने वाली हैं। जिस तरह से वे बात करते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं… मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी हर एक फ्रेम में सब कुछ इतना खटकने वाला और इतना भद्दा एक साथ नहीं देखा। मैं उन्हें जेनरेशन गटर कहती हूं। उनमें से कुछ के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ भी नहीं है। वे पढ़ाई-लिखाई में अच्छे नहीं हैं।’ बाबा रामदेव बोले- उनकी क्वालिफिकेशन क्या है अब योग गुरू बाबा रामदेव ने कंगना की आलोचना की है। टीवी 9 भारतवर्ष के साथ बातचीत में बाबा रामदेव ने जेन Z को लेकर कंगना की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “उनका क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता। ऐसे किसी भी देश के जवान को, जेन Z को गटर-पटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। गलत बात है। इसके ऊपर जो है, उनके पार्टी के लोगों को संज्ञान लेना चाहिए।” साल 2006 में बाबा रामदेव ने आचार्य बालकृष्ण के साथ मिलकर ‘पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड’ की स्थापना की थी। जब सवाल पूछा गया कि वो आपके योग की प्रशंसक रही हैं तो बाबा रामदेव ने कहा कि “मेरी प्रशंसा करें, योग की प्रशंसा करें तो मैं उनके गुनाहों पर यहां लीपापोती कर दूं?” बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि युवा की कोई जाति नहीं है। युवा में सब हैं। उसमें ब्राह्मणों के भी बालक हैं, क्षत्रियों के भी, वैश्यों के भी, दलित के भी, आदिवासी-वनवासी के, SC-ST के, सबके बालक हैं। आज युवा अपने आप में एक बहुत बड़ी ताकत है, उसको कोई नकार नहीं सकता। कंगना ने दी थी गटरछाप वाले बयान पर सफाई बयान पर विवाद बढ़ने के बाद कंगना ने कहा कि पूरे देश के युवाओं को ‘गटरछाप’ नहीं कहा था। उनका बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में मौजूद एक खास नस्ल को लेकर था। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में करीब 10 हजार लोग ही जुटे थे, जबकि देश में युवाओं की आबादी 30 से 35 करोड़ हैं। ऐसे में पूरे Gen Z को उस प्रदर्शन से जोड़ना सही नहीं है। जंतर-मंतर में हर उम्र के लोग घूम रहे थे। आधे से ज्यादा भीड़ शबाना आजमी की उम्र की थी। ऐसे में किस आधार पर इसे पूरे देश के Gen Z का प्रदर्शन बताया जा रहा है। …………… कंगना रनोट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कंगना रनोट सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं:गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया; मुंबा देवी के भी दर्शन किए, देखें तस्वीरें बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट मंगलवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और वहां कुछ समय बिताया। मंदिर दर्शन के दौरान कंगना पीली साड़ी में नजर आईं, जिस पर गोल्डन बॉर्डर था। उन्होंने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज और ऑरेंज-गोल्डन दुपट्टा पहना था। लाल बिंदी, सिंपल ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप से उन्होंने अपना लुक पूरा किया। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Isha Koppikar Andhbhakt Statement | Kangana Ranaut Support Video

3 मिनट पहले कॉपी लिंक ईशा कोप्पिकर ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर खुद को अंधभक्त कहा है। ईशा का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने उनके बयान पर सहमति जताते हुए सपोर्ट किया है। 2019 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने वालीं ईशा कोप्पिकर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी कर कहा, ‘नमस्ते मैं ईशा कोपिकर अंधभक्त, अगर अपने देश से प्यार करना, भारत से प्यार करना और उसकी प्रगति चाहना भक्ति है, तो हां मैं अंधभक्त हूं। लेकिन मेरी भक्ति किसी पॉलिटिकल पार्टी के लिए नहीं, मेरे देश के लिए है।’ उन्होंने कहा कि वह सरकार से सवाल कर सकती हैं और उसकी नीतियों से असहमत हो सकती हैं। इसके बावजूद वह पूरे दिल से अपने देश से प्यार कर सकती हैं। ईशा ने आगे कहा, ‘यह देश मेरा घर है, जहां मैंने अपनी रोजी रोटी कमाई है और कमा रही हूं, और जहां मुझे लगातार मौके मिलते रहे हैं। इसलिए, मुझे अपने देश पर गर्व करने में कोई शर्म नहीं है। आप चाहे कहीं भी रहें, उस जगह से प्यार करना, उसका सम्मान करना और उसमें योगदान देना सीखें। आपने जो घर चुना है, उस पर गर्व करें।’ आखिर में ईशा ने कहा, 2 किस्म की औलाद होती है। एक जो ये गिनते हैं कि मां-बाप ने क्या नहीं दिया और दिया। और दूसरे वो जो कुछ भी मिलने पर उससे अपनी और मां-बाप की जिंदगी बेहतर बनाते हैं। फर्क सिर्फ सोच का है। क्यों न हम भी सोच बदले। पूरे समय ये सोचने की बजाए कि देश ने हमें क्या दिया, हम ये सोचें कि हमने देश के लिए क्या किया।’ कंगना रनोट ने किया सपोर्ट ईशा कोपिकर का ये वीडियो री-शेयर कर कंगना ने तारीफ में लिखा है, वाह! मेरे लिए बहुत अच्छे से समझाया गया है। हाई स्कूल में मैंने उस टीचर के खिलाफ आवाज उठाई, जो बच्चों के सिर पर स्टिक से मारता था। 26/11 के आतंकवादी हमले के खिलाफ आवाज उठाई।निर्भया के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ आवाज उठाई। अपने माता-पिता को कभी भी अपनी राह में आने वाली किसी भी सीमा के लिए दोषी नहीं ठहराया, बल्कि अपने लिए वही जीवन स्तर हासिल किया, जो उन्होंने मेरे लिए बनाया था। आगे कंगना ने लिखा, ‘मैं लगभग हर उस व्यक्ति की पहचान में खुद को पाती हूं, जिससे मैं मिलती हूं। मुझे अपने देश से प्यार है, मुझे अपने लोगों से प्यार है और मैं अपनी जिंदगी उसी तरह सादगी से जीती हूं।’ स्टूडेंट को गटरछाप कहने पर विवादों में हैं कंगना, बाबा रामदेव ने की आलोचना जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में पहुंचे स्टूडेंट पर कंगना ने कहा था, ‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी। Gen Z के विरोध प्रदर्शनों की ये रील्स उल्टी लाने वाली हैं। जिस तरह से वे बात करते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं… मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी हर एक फ्रेम में सब कुछ इतना खटकने वाला और इतना भद्दा एक साथ नहीं देखा। मैं उन्हें जेनरेशन गटर कहती हूं। उनमें से कुछ के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ भी नहीं है। वे पढ़ाई-लिखाई में अच्छे नहीं हैं।’ बाबा रामदेव बोले- उनकी क्वालिफिकेशन क्या है अब योग गुरू बाबा रामदेव ने कंगना की आलोचना की है। टीवी 9 भारतवर्ष के साथ बातचीत में बाबा रामदेव ने जेन Z को लेकर कंगना की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “उनका क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता। ऐसे किसी भी देश के जवान को, जेन Z को गटर-पटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। गलत बात है। इसके ऊपर जो है, उनके पार्टी के लोगों को संज्ञान लेना चाहिए।” साल 2006 में बाबा रामदेव ने आचार्य बालकृष्ण के साथ मिलकर ‘पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड’ की स्थापना की थी। जब सवाल पूछा गया कि वो आपके योग की प्रशंसक रही हैं तो बाबा रामदेव ने कहा कि “मेरी प्रशंसा करें, योग की प्रशंसा करें तो मैं उनके गुनाहों पर यहां लीपापोती कर दूं?” बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि युवा की कोई जाति नहीं है। युवा में सब हैं। उसमें ब्राह्मणों के भी बालक हैं, क्षत्रियों के भी, वैश्यों के भी, दलित के भी, आदिवासी-वनवासी के, SC-ST के, सबके बालक हैं। आज युवा अपने आप में एक बहुत बड़ी ताकत है, उसको कोई नकार नहीं सकता। कंगना ने दी थी गटरछाप वाले बयान पर सफाई बयान पर विवाद बढ़ने के बाद कंगना ने कहा कि पूरे देश के युवाओं को ‘गटरछाप’ नहीं कहा था। उनका बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में मौजूद एक खास नस्ल को लेकर था। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में करीब 10 हजार लोग ही जुटे थे, जबकि देश में युवाओं की आबादी 30 से 35 करोड़ हैं। ऐसे में पूरे Gen Z को उस प्रदर्शन से जोड़ना सही नहीं है। जंतर-मंतर में हर उम्र के लोग घूम रहे थे। आधे से ज्यादा भीड़ शबाना आजमी की उम्र की थी। ऐसे में किस आधार पर इसे पूरे देश के Gen Z का प्रदर्शन बताया जा रहा है। …………… कंगना रनोट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कंगना रनोट सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं:गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया; मुंबा देवी के भी दर्शन किए, देखें तस्वीरें बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट मंगलवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और वहां कुछ समय बिताया। मंदिर दर्शन के दौरान कंगना पीली साड़ी में नजर आईं, जिस पर गोल्डन बॉर्डर था। उन्होंने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज और ऑरेंज-गोल्डन दुपट्टा पहना था। लाल बिंदी, सिंपल ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप से उन्होंने अपना लुक पूरा किया। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Philippines University Shooting | Facebook Live Video & Campus Attack

मनीला16 मिनट पहले कॉपी लिंक फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल में गोलीबारी की बड़ी घटना हुई। एक छात्र ने अपने ही स्कूल के एक दूसरे छात्र को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद भी जान दे दी। इस घटना में दो सुरक्षा गार्डों की भी मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। यह घटना एटेनियो डी जाम्बोआंगा यूनिवर्सिटी के स्कूल कैंपस में हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्र ने हमले का कुछ हिस्सा फेसबुक पर लाइव भी दिखाया था। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया और छात्रों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। पहले शिक्षक पर गोली चलाई, फिर छात्र को निशाना बनाया पुलिस के मुताबिक, आरोपी कक्षा 9 का छात्र मोहम्मद मैल जलानी था। वह दो पिस्तौल लेकर स्कूल पहुंचा था। जांच में पता चला है कि उसने सबसे पहले एक शिक्षक पर गोली चलाई, लेकिन गोली उन्हें नहीं लगी। इसके बाद उसने कक्षा 10 के एक छात्र को गोली मार दी। फिर वह स्कूल की ऊपरी मंजिल पर गया और वहां से कूदकर अपनी जान दे दी। फेसबुक लाइव पर दिखाया हमला फिलीपींस के गृह मामलों के मंत्री जॉनविक रेमुल्ला ने बताया कि आरोपी सीढ़ियां चढ़ते समय फेसबुक लाइव कर रहा था। हालांकि, लाइव वीडियो में पूरी घटना नहीं दिखी। पुलिस अब उसके सोशल मीडिया अकाउंट, चैट और ऑनलाइन गतिविधियों की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ सकेगी। स्कूल ने कक्षाएं रोकीं, छोटे बच्चे सुरक्षित घटना के बाद स्कूल ने सीनियर हाईस्कूल की कक्षाएं कुछ समय के लिए बंद कर दी हैं। स्कूल ने बताया कि छोटे बच्चों को सुरक्षित रखा गया है। सभी बच्चों की गिनती कर ली गई है और वे अपने शिक्षकों की निगरानी में हैं। पुलिस ने माता-पिता से घबराने के बजाय स्कूल की ओर से दी जा रही जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। प्रभावित लोगों को मिलेगी मानसिक मदद फिलीपींस के शिक्षा विभाग ने कहा है कि घटना से प्रभावित छात्रों, परिवारों और स्कूल कर्मचारियों को जरूरी मदद दी जाएगी। इसके लिए काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि लोग इस सदमे से बाहर निकल सकें। विभाग ने लोगों से यह भी कहा है कि बिना पुष्टि वाली खबरें, फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें। दो महीने में फायरिंग की दूसरी बड़ी घटना फिलीपींस में करीब दो महीने के भीतर स्कूल में गोलीबारी की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले जून में ताकलोबान शहर के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 3 छात्रों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ताजा घटना के बाद स्कूलों की सुरक्षा और छात्रों तक हथियार पहुंचने को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Philippines University Shooting | Facebook Live Video & Campus Attack

मनीला34 मिनट पहले कॉपी लिंक फिलीपींस के स्कूल में फायरिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल में गोलीबारी हुई है। एक छात्र ने अपने ही स्कूल के एक दूसरे छात्र को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद भी जान दे दी। फायरिंग में दो सुरक्षा गार्डों की भी मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। घटना एटेनियो डी जाम्बोआंगा यूनिवर्सिटी के स्कूल कैंपस में हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्र ने हमले का कुछ हिस्सा फेसबुक पर लाइव भी दिखाया था। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया और छात्रों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। हमलावर छात्र फायरिंग के वक्त फेसबुकपर लाइव कर रहा था फायरिंग के बाद छात्र स्कूल परिसर से बाहर जाते नजर आए। पहले शिक्षक पर गोली चलाई, फिर छात्र को निशाना बनाया पुलिस के मुताबिक, आरोपी कक्षा 9 का छात्र मोहम्मद मैल जलानी था। वह दो पिस्तौल लेकर स्कूल आया था। पहले उसने एक टीचर पर गोली चलाई, लेकिन वह बच गए। इसके बाद उसने कक्षा 10 के एक छात्र को गोली मार दी। फिर ऊपर की मंजिल पर गया और वहां से कूदकर जान दे दी। फिलीपींस के गृह मामलों के मंत्री जॉनविक रेमुल्ला ने बताया कि आरोपी सीढ़ियां चढ़ते समय फेसबुक पर लाइव वीडियो बना रहा था। घटना के बाद स्कूल ने सीनियर हाईस्कूल की क्लास बंद कर दीं। छोटे बच्चों को सुरक्षित रखा गया है और सभी बच्चों की गिनती कर ली गई है। वे अपने टीचर्स के साथ हैं। पुलिस ने बच्चों के माता-पिता से घबराने के बजाय स्कूल की तरफ से दी जा रही जानकारी और निर्देशों का पालन करने को कहा है। घटना के बाद स्कूल में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची घटना की जांच जारी प्रभावित लोगों को मिलेगी मानसिक मदद फिलीपींस के शिक्षा विभाग ने कहा है कि घटना से प्रभावित छात्रों, परिवारों और स्कूल कर्मचारियों को जरूरी मदद दी जाएगी। इसके लिए काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि लोग इस सदमे से बाहर निकल सकें। विभाग ने लोगों से यह भी कहा है कि बिना पुष्टि वाली खबरें, फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें। तस्वीर जाम्बोआंगा यूनिवर्सिटी के स्कूल कैंपस की है। हमले के बाद यहां क्लासेस रोक दी गई हैं। दो महीने में फायरिंग की दूसरी बड़ी घटना फिलीपींस में करीब दो महीने के भीतर स्कूल में गोलीबारी की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले जून में ताकलोबान शहर के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 3 छात्रों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ताजा घटना के बाद स्कूलों की सुरक्षा और छात्रों तक हथियार पहुंचने को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं। —————– ये खबर पढ़ें..… कनाडा के वैंकूवर में ट्रेन ट्रैक पर चढ़ा सिख शख्स:पटरियों पर बैठकर गाना गाया, बोला- मुझे अंग्रेजी नहीं आती; ट्रेन सर्विस रोकनी पड़ी कनाडा के वैंकूवर में एक सिख शख्स के स्काई ट्रेन के ट्रैक पर चले जाने से ट्रेन सेवा रोकनी पड़ी। शख्स काफी देर तक पटरियों पर बैठा रहा और वहां गाना गाता नजर आया। पूरी खबर यहाँ पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








