Andhra Pradesh Truck Bus Accident Fire Tragedy Video Update

Hindi News National Andhra Pradesh Truck Bus Accident Fire Tragedy Video Update | Rayavaram News 2 घंटे पहले कॉपी लिंक डंपर से टक्कर के बाद बस पूरी तरह से जल गई। पैंसजर्स को बस से बाहर निकलने का समय भी नहीं मिला। आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस में आग लग गई। बस में सवार 13 यात्री जिंदा जल गए। हालांकि पहले पुलिस की तरफ से पहले 14 मौतों की जानकारी दी गई थी। बाद में सीएम ऑफिस ने मौत का आंकड़े में आफिशियल कंफर्मेशन दिया। अधिकारियों ने बताया कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। हादसा सुबह 6:00 बजे के करीब हुआ। आग पर करीब तीन घंटे में काबू पाया गया। मरकापुरम के SP वी हर्षवर्धन राजू ने कहा, डंपर ड्राइवर समेत 22 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 35 यात्री सवार थे। घटना की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने लोगों की मौत पर दुख जताया। PMNRF से आर्थिक मदद का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुए भीषण बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये व घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है। हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें… आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, आग को बुझाया। आग के चलते बस पूरी तरह से राख हो गई। यह विजुअल घटना के तुरंत बाद का है। बस की आग बुझा दी गई लेकिन डंपर में आग लगी रही थी। बस में आग लगने के बाद डंपर ने भी आग पकड़ ली। ड्राइवर अस्पताल में भर्ती है। अधिकारियों ने बताया कि डंपर में गिट्टी लदी हुई थी। बस और डंपर में आमने-सामने टक्कर हुई। बस हादसे से जुड़ी पिछली घटनाएं… 25 दिसंबर 2025: कर्नाटक में स्लीपर बस में आग, 6 जिंदा जले; 30 से ज्यादा यात्री सवार थे कर्नाटक के चित्रदुर्ग में स्लीपर बस में टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में बस में सवार 6 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में 4 महिलाएं, एक बच्चा और लॉरी का ड्राइवर भी शामिल था। रात 2.30 बजे तेज रफ्तार लॉरी डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से जा रही प्राइवेट कंपनी की सीबर्ड ट्रांसपोर्ट की बस से टकरा गई। बस में तुरंत आग लग गई। उस समय यात्री सो रहे थे। इस कारण उन्हें खुद को बचाने का मौका नहीं मिला। 5 नवंबर 2025: राजस्थान में AC बस में आग, 20 यात्री जिंदा जले; 15 लोग झुलसे राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर एसी स्लीपर बस में आग लगी थी। हादसे में 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। हादसा शॉर्ट सर्किट से ही हुआ था। बस रोजाना की तरह दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर दूर रास्ते में थईयात गांव के पास अचानक बस के पिछले हिस्से में धुआं उठने लगा। ————————– ये खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश में बस नदी में गिरी, 23 की मौत: 11 लोगों ने तैरकर जान बचाई बांग्लादेश में एक यात्री बस पद्मा नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है। 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसा बुधवार शाम को हुआ। तब सिर्फ 2 लोगों की मौत की खबर आई थी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sonia Gandhi Health Update; Rahul Gandhi Video

नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक राहुल गांधी ने बुधवार को केरल में चुनाव प्रचार का आगाज किया। उन्होंने वर्चुअली जनता को संबोधित किया। राहुल गांधी ने एक सभा में सोनिया गांधी की देखभाल कर रही केरल की नर्स का ज्रिक किया और इन्हें राज्य की पहचान बताया। दरअसल बुधवार को राहुल को कोझिकोड जाना था, लेकिन वे सोनिया गांधी के हॉस्पिटल में भर्ती होने की वजह से जा नहीं पाए। उन्होंने लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। राहुल ने कहा, ‘मैं हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। मैं भी हर बेटे की तरह अपनी मां की सेहत को लेकर बहुत परेशान हूं। हालांकि केरल की नर्स ने मेरी मां का बहुत ख्याल रखा, जिससे उन्हें राहत मिली।’ सिर्फ केरल की बात करें तो राज्य में करीब 5 लाख नर्सें रजिस्टर्ड हैं। वहीं देशभर में केरल की 10 लाख से ज्यादा नर्से काम करती हैं। वहीं, विदेश में यह संख्या 20 लाख से ज्यादा है। ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल ने नर्स का जिक्र कर इस तबके को साधने की कोशिश की है। केरल में 9 अप्रैल को सिंगल फेज में विधानसभा चुनाव होने हैं। वर्चुअली संबोधन में पहले मां के बारे में बात की… कल रात, मैं हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। जैसे कि कोई भी बेटा अपनी मां की सेहत को लेकर परेशान रहता है, मैं भी परेशान था। पूरी रात, मुझे सिर्फ एक चीज से सुकून मिला। मुझे केरल की एक नर्स से सुकून मिला जो हर घंटे मेरी मां को देखने आती थी। हर एक घंटे, वह आकर उन्हें देखती थी। वह मुस्कुराती थी और उनका हाथ पकड़ती थी। मैंने सोचा कि केरल की नर्सों ने कितने बेटों, बेटियों, भाइयों और बहनों को उनके सबसे मुश्किल पलों में सुकून दिया है। सुबह-सुबह, मैंने उनसे पूछा, क्या आप रात में सोती हैं, या पूरी रात काम करती हैं? उन्होंने कहा, मैं पूरी रात काम करती हूं। तो, जब पूरी दुनिया सो रही है, केरल की औरतें, सिर्फ केरल में ही नहीं बल्कि दिल्ली में, पूरे देश में और दुनियाभर में लोगों को सुकून दे रही हैं। उनका हाथ थाम रही हैं, और उन्हें आराम महसूस करा रही हैं। मेरे लिए, यही केरल की पहचान है। फिर केरल चुनाव पर बोले मोदी जी ने नेशनल लेवल पर 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था। केरल के मुख्यमंत्री ने राज्य में 40 लाख नौकरियों का वादा किया था। 10 साल बीत गए उन्होंने लोगों को एक भी नौकरी नहीं दी है। असल में, उन्होंने नौकरियां खत्म कर दी हैं। न तो BJP और न ही LDF को लगता है कि वे लोगों के प्रति जवाबदेह हैं। उन्हें नहीं लगता कि केरल के लोगों को उनसे सवाल पूछने का हक है। देशभर में विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई करती हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने इसे मिलीभगत का सबसे बड़ा सबूत बताया। महिलाओं के लिए फ्री KSRTC बस यात्रा और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए फाइनेंशियल मदद के तौर पर हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। वेलफेयर पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपए किया जाएगा। हर परिवार के लिए 25 लाख रुपए के कवरेज के साथ ओमन चांडी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, युवाओं के लिए पांच लाख तक का बिना ब्याज वाला लोन और सीनियर सिटिजन के लिए एक स्पेशल डिपार्टमेंट बनाया जाएगा। अस्पताल ने कहा- सोनिया की हालत स्थिर सर गंगा राम हॉस्पिटल प्रबंधन ने गुरुवार को बताया कि सोनिया की हालत स्थिर है। वे पिछले दो दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उन्हें पेट और यूरिनरी इंफेक्शन के चलते मंगलवार रात 10:22 बजे भर्ती कराया गया था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मां की देखभाल के लिए अस्पताल में ही रहे। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, 4 मई को एकसाथ आएगा रिजल्ट ———————- ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- मोदी 100% ट्रम्प के कंट्रोल में हैं: दावा- मोदी ने ट्रम्प से कहा कि बिना पूछे किसी से तेल नहीं खरीदेंगे राहुल गांधी ने सोमवार को वडोदरा में कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा में 25 मिनट का भाषण दिया है लेकिन अमेरिका के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। मोदी 100% ट्रम्प के कंट्रोल में हैं। मोदी पार्लियामेंट में डिबेट नहीं कर सकते, क्योंकि कम्प्रोमाइज्ड हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:CM बोले- अमित शाह का नाम लेकर आदमी मरा; हिडन कैमरे से न्यूड VIDEO बनाया; चलती कार में हार्टअटैक; 1 अप्रैल से शराब महंगी

नमस्कार, पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर DM गगनदीप रंधावा के सुसाइड केस से जुड़ी रही। जिसमें एक तरफ रंधावा का पोस्टमॉर्टम हुआ। दूसरी तरफ पूर्व AAP मंत्री की कोर्ट में पेशी हुई। CM भगवंत मान ने CBI जांच कराने से इनकार कर दिया। इसके अलावा सरकार ने भुल्लर के ट्रांसपोर्ट और जेल विभाग का भी दूसरे मंत्रियों में बंटवारा कर दिया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. CM मान बोले- शाह का नाम लेकर आदमी मरा, तब किसने रिजाइन किया पंजाब के अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस की जांच CBI को देने की बात पर CM भगवंत मान भड़क गए। चंडीगढ़ में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि अमित शाह और राजा वड़िंग पर भी आरोप लगाकर लोग मर गए। तब किसने रिजाइन किया और कौन गिरफ्तार हुआ? CBI जांच से इनकार करते हुए CM ने कहा कि मिनिस्टर का रिजाइन हो गया। उसे अरेस्ट कर लिया। चीफ सेक्रेटरी को जांच के आदेश दिए हैं। नियमों के मुबाबिक कार्रवाई होगी। हमारे लिए मंत्री-संतरी एक समान हैं। अगर में बराबर के एग्जाम्पल दूं तो हरियाणा का एडीजीपी (वाई पूरन कुमार) चंडीगढ़ में मरा था, उसकी जांच कौन सी सीबीआई को दी गई थी? उसमें सिर्फ डीजीपी की बदली कर निपटा दिया था। पटियाला में एक आदमी प्रेस के सामने पुल के नीचे बस स्टैंड के पास आग लगाकर मर गया। उसने कैप्टन अमरिंदर और भरतइंदर सिंह चहल का नाम लिया था। उसकी किस सीबीआई से जांच कराई और किसने इस्तीफा दिया था?। राजा वड़िंग का नाम लेकर एक फैमिली ने छलांग लगा दी थी। मां मर गई, बाप-बेटी बच गए। उस पर कौन सी सीबीआई जांच हुई, कौन सा इस्तीफा हुआ? एक आदमी सुनील कुमार अमित शाह का नाम लेकर मर गया था। उसमें शाह ने कब इस्तीफा दिया और कब जांच हुई? (पढ़ें पूरी खबर) 2. भुल्लर का चौथे दिन पोस्टमॉर्टम-अंतिम संस्कार AAP सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर पर आरोप लगा सुसाइड करने वाले वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप रंधावा का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम हुआ। एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में डॉक्टरों की टीम ने साढ़े 4 घंटे तक पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम की पूरी वीडियोग्राफी हुई। हालांकि ये सामने नहीं आया कि उनके शरीर पर कोई चोट थी या नहीं, जैसे उनके परिवार ने आरोप लगाया था कि रंधावा के सिर पर पिस्टल के बट और कड़े से हमला किया गया था। इसके बाद रंधावा का चौथे दिन दुर्ग्याणा मंदिर के नजदीक स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान गमगीन माहौल में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। परिवार ने उन्हें लाल पगड़ी पहनाई। इस दौरान पत्नी एकटक निहारती रही। वहीं पूर्व मंत्री भुल्लर को अमृतसर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है। इस दौरान भुल्लर के समर्थकों ने कोर्ट में हंगामा भी किया। (पढ़ें पूरी खबर) 3. भुल्लर के विभाग चीमा और रवजोत को मिले लालजीत भुल्लर के इस्तीफे के बाद AAP सरकार ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल कर दिया है। लालजीत भुल्लर के पास ट्रांसपोर्ट और जेल विभाग था। मंगलवार को हुए फेरबदल में भुल्लर का ट्रांसपोर्ट मंत्रालय वित्त मंत्री हरपाल चीमा को दे दिया गया है। भुल्लर के साथ चीमा ही इकलौते ऐसे मंत्री रहे, जिनके प्रमुख विभाग 4 साल में कभी नहीं बदले गए। अब ट्रांसपोर्ट विभाग के लिए भी चीमा पर ही भरोसा जताया गया है। इसके अलावा भुल्लर के पास जेल विभाग भी था। इसे अब मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को दे दिया गया है। रवजोत सिंह पहले से NRI मामलों के मंत्री हैं। इससे पहले उनके पास निकाय विभाग भी था लेकिन बाद में उसे नए बनाए मंत्री संजीव अरोड़ा को दे दिया गया था। पंजाब में भगवंत मान सरकार (AAP) 16 मार्च 2022 को बनी। मंत्रियों के पदभार (पोर्टफोलियो) में अब तक (मार्च 2026 तक) कुल 9 बार बदलाव हुए हैं। इसमें कैबिनेट विस्तार, मंत्रियों का ड्रॉप/इस्तीफा, नए मंत्रियों का शामिल होना और विभागों का दोबारा बंटवारा शामिल है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. दंपती ने ठेकेदार हनीट्रैप में फंसाया, बैग में हिडन कैमरा लगा न्यूड VIDEO बनाया फतेहगढ़ साहिब में ब्यूटीपार्लर चलाने वाली 28 साल की ब्यूटीशियन हनीट्रैप की मास्टरमाइंड निकली। उसने 6 महीने पहले लव मैरिज की। इसके बाद हरियाणा के एक ठेकेदार को हनीट्रैप में फंसा लिया। उसने ठेकेदार को मोरनी हिल्स के होटल में रात बिताने के लिए बुलाया। वह वहां हैंडबैग में हिडन कैमरा फिट करके पहुंची। उसने इससे बेड पर ठेकेदार की न्यूड वीडियो शूट कर ली। हालांकि ठेकेदार को शक हो गया। उसने पर्स चेक किया और कैमरा तोड़ दिया लेकिन तब तक उसका पति घर में बैठकर वीडियो रिकॉर्ड कर चुका था। इसके बाद उन्होंने ठेकेदार से 50 लाख रुपए की डिमांड शुरू कर दी। पुलिस ने दंपती और उनके साथी को पकड़ा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसमें पता चला कि ठेकेदार को डिमांड पूरी करने के लिए फोन कॉल्स और मैसेज आने लगे। इससे ठेकेदार परेशान हो गया। लगातार मिलती धमकियों के चलते वह कपल को 25 लाख रुपए देने को तैयार हो गया। मगर, आरोपी 35 लाख से कम में राजी नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर इन्हें पकड़ा। उनसे हिडन कैमरा, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एक कार भी बरामद की गई है। 5. 1 अप्रैल से पानी-शराब, कम्युनिटी सेंटर महंगे होंगे चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ पड़ने वाला है। पानी से लेकर कूड़ा उठाने तक के चार्ज बढ़ाए जा रहे हैं। वाटर टैरिफ में 5% बढोतरी होगी। सीवरेज का सेस भी बढेगा। इसके अलावा कम्युनिटी सेंटरों की बुकिंग भी महंगी होगी। इसमें कैटेगरी के हिसाब से कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग रेट बढ़ने हैं। पांच से दस प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि बुकिंग में हो जाएगी। 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति भी लागू हो जाएगी। इसके बाद शराब के रेट भी नई नीति के हिसाब से ही लागू होने हैं। हालांकि शराब के रेट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। केवल 2 प्रतिशत
CM Bhagwant Mann AAP Minister Arrest Amit Shah CBI Suicide Viral Video SDM vs DC, Punjab Chandigarh Top News

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर AAP मंत्री लालजीत भुल्लर से जुड़े रंधावा सुसाइड केस की रही। पहले डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप रंधावा के सुसाइड का VIDEO सामने आया। फिर पत्नी ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जांच CBI को देने की बात कही। इसके कुछ घंटे बाद पंजाब पुलिस ने भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. सुसाइड केस में पूर्व AAP मंत्री भुल्लर गिरफ्तार पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतसर के DCP रविंदर पाल ने कहा कि उन्होंने फतेहगढ़ साहब पुलिस की मदद से लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया है। DCP ने कहा- भुल्लर को अमृतसर लाया जा रहा है। उन्हें कोर्ट में कल पेश करेंगे। इस बीच राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भुल्लर का इस्तीफा मंजूर लिया है। वहीं, लालजीत सिंह भुल्लर ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर पोस्ट डालकर दावा किया कि उन्होंने सरेंडर किया है। इधर, रंधावा का अभी तक पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। उनकी लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। DCP आज फिर से परिवार से मिलने घर पहुंचे हैं। वह बंद कमरे में परिवार के साथ बात कर रहे हैं। परिवार अभी सीबीआई जांच की मांग और पीजीआई के बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करने की मांग कर रहा है। इससे पहले DCP रविंदर पाल सिंह टीम के साथ परिजनों से DM का मोबाइल फोन लेने गए थे। उन्होंने कहा कि उसमें कुछ सबूत हो सकते हैं। हालांकि, परिजनों ने अधिकारी को बिना मोबाइल दिए लौटा दिया और कहा कि पहले आरोपी को पकड़ो। दोपहर में यह मामला लोकसभा में उठा। जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पंजाब के सारे सांसदों से मेरा निवेदन है कि मुझे लिखकर दे दें, मैं केस CBI को ट्रांसफर कर दूंगा। (पढ़ें पूरी खबर) 2. रंधावा सुसाइड का VIDEO सामने आया, DC-MD ने चिट्ठी मिलने से इनकार किया अमृतसर में मंत्री लालजीत भुल्लर पर आरोप लगा 21 मार्च को सुसाइड करने के बाद पहली बार डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप रंधावा के सुसाइड करते हुए का CCTV फुटेज सामने आया। करीब 3 मिनट के इस फुटेज में रंधावा 21 मार्च की सुबह पौने 6 बजे घर के आंगन में टहलते दिख रहे हैं। इस दौरान वह कुछ सोचते हुए नजर आते हैं। फिर टहलते हुए अचानक रुकते हैं और सल्फास की गोलियां मुंह में डालकर पानी पी लेते हैं। इसके बाद ही उन्होंने दूसरा वीडियो मोबाइल से बनाया था। जिसमें कहा था कि दोस्तों, मैंने सल्फास खा ली, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर से तंग आकर, अब मैं नहीं बचूंगा। इसी बीच पत्नी के आरोपों के बाद भास्कर ने वेयरहाउस के MD गौतम जैन और तरनतारन के DC राहुल सिंधु से बात की। दोनों अफसरों ने कहा कि उन्हें रंधावा की कोई चिट्ठी नहीं मिली। DC राहुल सिंधु ने कहा कि रंधावा उनसे सुसाइड से 4 दिन पहले जरूर मिले थे। मैंने उन्हें कहा था कि जो जो आपने मुझे मौखिक तौर पर कहा है वो ऑफिशियली लिखकर दें। मैं निश्चित तौर पर कार्रवाई करवाऊंगा चाहे इसमें कोई भी हो। उन्होंने इस संबंध में मुझे लिखित तौर पर कुछ नहीं दिया। MD गौतम जैन ने कहा- मेरे पास डीएम गगनदीप रंधावा के कोई लेटर नहीं आए। मुझे घटना की जानकारी मिली तो मैंने उनसे बात की। उन्होंने अपनी बात रखी और कहा कि मैं स्ट्रेस में हूं और यहां काम नहीं कर सकता हूं। उसके बाद में अगले दिन ही उनका ट्रांसफर चंडीगढ़ कर दिया ताकि वो यहां पर स्ट्रेस फ्री रहकर अपना काम कर सकें (पढ़ें पूरी खबर) 3. SDM बोले- DC ने मीटिंग में धमकाया, डीसी ने कहा- ये आरोप बेबुनियाद मोगा के DC पर बाघापुराना के SDM ने धमकाने के आरोप लगाए हैं। SDM ने इस संबंध में चीफ सेक्रेटरी को चिट्ठी भेजी है। एसडीएम बबनदीप सिंह वालिया ने चीफ सेक्रेटरी को लिखी चिट्ठी में लिखा- 17 मार्च को पंचायत समिति के चेयरपर्सन और वाइस-चेयरपर्सन के चुनाव हुए। स्थिति बिगड़ने पर चुनाव पूरे नहीं हो पाए। मैंने ये बात DC सागर सेतिया को बताई। एसडीएम ने कहा- उसके बाद मुझे DC ने लगातार और बेवजह परेशान किया। मुझे बार-बार मीटिंग के लिए बुलाया, फोन कॉल कर धमकियां दी गईं, जिससे डर का माहौल बना। छुट्टी वाले दिन भी मुझे फोन कर मानसिक रूप से परेशान किया गया। इससे परेशान होकर मुझे फोन भी बंद करना पड़ा। SDM ने आगे कहा- मुझे अलग-अलग नंबरों से फोन कर जान से मारने की धमकियां दी गईं। इस बारे में DC सागर सेतिया ने कहा- एसडीएम की ओर से केवल दो लाइनों का एक मैसेज मिला था। इसमें कहा गया था कि 17 मार्च को चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन के पदों के लिए होने वाला चुनाव कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने से पूरा नहीं हो सका। उसी दिन मुझे कुछ ब्लॉक समिति सदस्यों की शिकायतें भी मिलीं। आरोप एसडीएम के खिलाफ थे, इसलिए मैंने तुरंत मामले की जांच के आदेश दिए। (पढ़ें पूरी खबर) 4. कर्ज से परेशान सगे भाइयों ने दी जान, हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे फरीदकोट में कर्ज से परेशान सगे भाईयों ने सुसाइड कर लिया। दोनों हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूद गए। इसका पता चलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद दोनों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। मरने वालों में गांव हरीनौ के जसकरण सिंह (38) और उसका छोटा भाई जसविंदर सिंह उर्फ जोरा सिंह (34) शामिल हैं। परिवार के मुताबिक जसकरण सिंह और जसविंदर सिंह पर लगभग 50 लाख का कर्जा था। 3 महीने पहले उन्होंने जमीन बेचकर कुछ कर्ज उतार दिया। इसके बाद भी 25 लाख रुपए का कर्जा बाकी था। 9 महीने पहले ही उन्होंने नया ट्रैक्टर भी खरीदा था। जिसकी किस्तें भी वे नहीं चुका पा रहे थे। हाल ही में उनकी आलू की फसल भी
Anurag Dobhal Accident | Fans Didnt Let Me Be Orphan; Shared Video

27 मिनट पहले कॉपी लिंक यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 राइडर) की सेहत में अब सुधार हो रहा है। हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सुसाइड की कोशिश में हुए भयानक एक्सीडेंट के बाद वे अस्पताल में भर्ती थे। अब अनुराग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को शुक्रिया कहा है। उन्होंने इमोशनल होकर बताया कि कैसे अनजान लोगों ने उन्हें इस मुश्किल वक्त में टूटने से बचा लिया। फैंस के परिवार से मिला साथ अनुराग ने रविवार (22 मार्च) को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उन्हें हजारों लोगों के कॉल और मैसेज आए। अनुराग ने कहा, “कई ऐसे लोग जिनसे मेरा खून का रिश्ता नहीं है, उन्होंने मुझे वीडियो कॉल किए और डांट लगाई कि तूने खुद को अनाथ कैसे बोल दिया। बहनों और भाइयों ने कहा कि वे हर चीज के लिए मेरे साथ खड़े हैं। कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन भी आएगा।” सगे माता-पिता पर फिर छलका दर्द वीडियो में अनुराग का दर्द भी साफ नजर आया। उन्होंने अपनी पारिवारिक स्थिति पर बात करते हुए कहा कि उन्हें अपने सगे माता-पिता से वो प्यार और साथ नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। उन्होंने कहा, “सगे मां-बाप से वैसा प्यार नहीं मिला, पर जो दूसरों के पेरेंट्स से मिल रहा है, वो भावना मैं शब्दों में बता नहीं सकता।जो लोग भी मुझे इस डिप्रेशन और सिचुएशन से बाहर निकलने में मदद कर रहे हैं, उनका शुक्रिया।” जिंदगी फैंस के नाम की अनुराग ने अपनी पोस्ट में लिखा कि फैंस का हर एक टेक्स्ट और कॉल उन्हें मेंटली मजबूत बना रहा है। उन्होंने लिखा, “मैं किसी को नहीं जानता, कभी नहीं मिला, फिर भी सब परिवार की तरह साथ हैं। पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन मैं रिकवर हो जाऊंगा। अब यह जिंदगी आप लोगों के नाम है।” इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उनकी कार की रफ्तार 140-150 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। इंटर-कास्ट मैरिज बनी विवाद का कारण विवाद मार्च के पहले हफ्ते में शुरू हुआ था जब अनुराग ने अपने माता-पिता और भाई कलम इंक (अतुल डोभाल) पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि उनकी इंटर-कास्ट मैरिज की वजह से परिवार रीतिका को घर में घुसने नहीं दे रहा है। इसी तनाव के बीच, 7 मार्च को अनुराग दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इंस्टाग्राम लाइव आए। लाइव के दौरान उनकी कार की रफ्तार 140-150 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। दूसरी तरफ, उनके भाई कलम इंक ने इन आरोपों को गलत बताया और दावा किया कि अनुराग के दावों की वजह से उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Uttar Pradesh Varanasi Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati ‘Chaturangini’ army Live photo Video update

वाराणसी5 घंटे पहलेलेखक: अनुज तिवारी कॉपी लिंक वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को चतुरंगिणी सेना बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा- चतुरंगिणी सेना में 2 लाख 18 हजार 700 सैनिक होंगे। इसमें देशभर से लोग भर्ती होंगे। उन्होंने बताया- यह सेना गोरक्षा, धर्म रक्षा, शास्त्र रक्षा और मंदिर रक्षा का कार्य करेगी। उनकी ड्रेस पीली होगी। हाथ में परशु (फरसा) होगा। अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना बनाने के लिए श्रीशंकराचार्य चतुरंगिणी सभा का गठन किया है। इसमें 27 सदस्य होंगे। इसका अध्यक्ष वे खुद होंगे। शंकराचार्य ने अपनी सेना के काम करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा- पहले टोको, यानी टोकेंगे। कहो कि यह गलत हो रहा है। नहीं माने तो रोको। भाई, आपको रुकना पड़ेगा। नहीं तो फिर ठोको। ठोको का मतलब सीधे प्रहार करना नहीं है। मुकदमा करना, शिकायत करना और पंचायत करना भी ठोको में आएगा। ये सभी संवैधानिक तरीके अपनाते हुए काम करेंगी। चतुरंगिणी सेना यानी हाथी-घोड़े, रथ और पैदल सेना शंकराचार्य बोले- एक टीम में 10 लोग होंगे शंकराचार्य ने कहा- 1 पत्ती (टीम) में 10 लोग होंगे। 21 हजार 870 टीमें बनेंगी तो सेना तैयार हो जाएगी। भारत में अभी करीब 800 जिले हैं। अगर हर जिले में 27 टीमें, यानी 270 लोग तैयार हो गए, तो 2 लाख 16 हजार लोग तैयार हो जाएंगे। ‘धार्मिक परिसर में वही लोग जाएं, जो उस धर्म को मानते हैं’ उत्तराखंड के बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक के मामले में शंकराचार्य ने कहा- मक्का-मदीना में 40 किलोमीटर पहले ही दूसरे धर्म के लोगों को रोक दिया जाता है। वह गलत नहीं है। ठीक है। वैसे ही हमारे भी धर्म स्थल हैं। हमें भी अपनी पवित्रता चाहिए। हमें भी अपने ढंग से पूजा-पाठ करना है। वहां दूसरा क्यों जाएगा। हमारे यहां परंपरा है कि धार्मिक परिसरों में वही लोग जा सकते हैं, जो उस धर्म को मानते हैं। शंकराचार्य ने बताया- चतुरंगिणी सेना की एक टीम में 10 लोग होंगे। शंकराचार्य को चतुरंगिणी सेना बनाने की जरूरत क्यों पड़ी आदि शंकराचार्य ने आठवीं सदी में 13 अखाड़े बनाए थे। इन अखाड़ों का गठन हिंदू धर्म और वैदिक संस्कृति की रक्षा के लिए किया गया था। धर्म की रक्षा के लिए नागा साधुओं की एक सेना की तर्ज पर ही अखाड़ों को तैयार किया गया था। जिसमें उन्हें योग, अध्यात्म के साथ शस्त्रों की भी शिक्षा दी जाती है। इन अखाड़ों को शंकराचार्य की सेना भी कहा जाता था। आजादी के बाद 1954 में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (ABAP) का गठन हुआ था। 1954 के प्रयाग (इलाहाबाद) कुंभ में मची भगदड़ के बाद, व्यवस्था सुधारने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पहल पर, 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने मिलकर इस संस्था की स्थापना की। ऐसा माना जाता है कि अखाड़ा परिषद बनने के बाद इनकी कमान परिषद के अध्यक्ष के हाथ में आ गई और धीरे-धीरे शंकराचार्यों का कमांड इन पर से कम हो गया। 18 जनवरी (मौनी अमावस्या) को शंकराचार्य प्रयागराज माघ मेले में अपने शिविर से पालकी में सवार होकर संगम स्नान के लिए रवाना हुए। पालकी को संगम नोज तक ले जाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद शंकराचार्य धरने पर बैठ गए, लेकिन किसी भी अखाड़े ने उनका समर्थन नहीं किया। उस वक्त अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा था- मुख्यमंत्री को लेकर शंकराचार्य की कड़े शब्दों में की गई टिप्पणियां गलत हैं। 10 दिन बाद 28 जनवरी को शंकराचार्य बिना स्नान किए काशी लौट गए। इसके बाद वे यूपी सरकार पर लगातार हमलावर रहे। उन्होंने ‘गो-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ यात्रा का ऐलान किया और साधु-संतों से साथ आने की अपील की। 7 मार्च को काशी से शुरू हुई यात्रा 11 मार्च को लखनऊ पहुंची। यहां शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गोरक्षा अभियान का शंखनाद किया, लेकिन साधु-संतों की भागीदारी सीमित दिखी। 11 मार्च को शंकराचार्य ने कहा था कि साधु समाज में विकृति आ गई है। एक लकीर खिंच गई है। उन्होंने सभी अखाड़ों को पत्र लिखकर यह पूछने की बात कही कि वे किसके साथ हैं। —————- शंकराचार्य से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- लखनऊ में शंकराचार्य से मिले अखिलेश, बोले- नकली संत अब बेनकाब होंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से गुरुवार को मुलाकात की। एक घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान अखिलेश जमीन पर बैठे नजर आए। बाहर निकलने पर अखिलेश ने मीडियाकर्मियों से कहा- शंकराचार्य से मिलकर आ रहा हूं। उनके आशीर्वाद से अब नकली संतों का अंत होगा। अब वे लोग भी बेनकाब होंगे, जो धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं। सबका सच सामने आएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Punjab Chandigarh Top News today AAP Minister FIR MLA Viral Video Girlfriend Body Kharar mohali

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर DM सुसाइड के बाद पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर पर दर्ज FIR से जुड़ी रही। DM गगनदीप रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा- उनके पति को ऑफिस बुलाकर पीटा। गनपॉइंट पर रिश्वतखोरी का वीडियो बनाया। गैंगस्टरों से बच्चों को मरवाने की धमकी दी। FIR के बाद परिवार ने गिरफ्तारी न होने तक पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया। विरोधी दलों ने चंडीगढ़ में संयुक्त प्रदर्शन किया, जिस पर पुलिस ने पानी की बौछारें मारीं। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. DM का सुसाइड, पूर्व AAP मंत्री-पिता पर FIR पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में उनका परिवार AAP सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ गया है। रंधावा की सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पत्नी उपिंदर ने कहा कि हमें धमकी मिल रही थी, इसलिए बच्चे मामा के घर भेज दिए। मैं भी स्कूल की ड्यूटी से मायके जाती थी। वहीं रंधावा की मां ने कहा कि झाड़ू वाले मेरे बेटे को खा गए। इन्होंने मेरे घर में ही झाड़ू फेर दिया। इससे पहले शनिवार आधी रात को पुलिस ने अमृतसर के रणजीत एवेन्यू थाने में पूर्व मंत्री भुल्लर, उनके पिता और PA दिलबाग पर सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली। इसमें दिए बयान में पत्नी ने कहा कि भुल्लर ने पति को धमकाया कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं। तेरे पूरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले। इसके बाद पति ने शनिवार (21 मार्च) की सुबह सुसाइड किया था। वहीं, चंडीगढ़ में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के नेता CM आवास के घेराव के लिए पहुंचे। प्रोटेस्ट शुरू होते ही वर्करों ने बैरिकेडिंग तोड़ डाले। इसके बाद पुलिस से उनकी धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें पीछे हटाया। (पढ़ें पूरी खबर) 2. पूर्व मंत्री पर FIR की कहानी, दो टके का अफसर सुन निकाला पिस्टल वेयरहाउस के DM गगनदीप रंधावा के सुसाइड के बाद आधी रात को अमृतसर पुलिस ने पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और PA दिलबाग सिंह पर FIR दर्ज कर ली। रविवार को इसकी कॉपी सामने आई। जिसमें सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने कई खुलासे किए। उपिंदर ने कहा कि पिछले साल वेयरहाउस के टेंडर निकले। मंत्री ने अपने पिता के नाम पर टेंडर भरा। मंत्री रहे भुल्लर ने धमकी दी कि अगर टेंडर पिता के नाम पर न निकले तो इसका खामियाजा तुझे व तेरे बच्चों को बुरी तरह भुगतना पड़ेगा। मुझे यह भी पता है कि तेरे बच्चे कहां-कहां पढ़ते हैं और तेरी पत्नी कहां नौकरी करती है। टेंडर न मिलने के बाद मंत्री और उनके पिता ने मेरे पति को बहुत बुरी तरह बेइज्जत व परेशान करना शुरू कर दिया। मंत्री मेरे पति को वॉट्सऐप कॉल्स कर धमकाने लगा। तू ये टेंडर कैंसिल कर मेरे पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के नाम पर जारी कर, नहीं तो तुझे, तेरे बच्चों, पूरे परिवार को जान से मरवा दूंगा। वे कहते थे कि तुझे नहीं पता, जितने भी गैंगस्टर हैं, मेरे ही पाले हुए हैं। तुझे व तेरे परिवार को मरवाने के लिए एक इशारा ही काफी है। 13 मार्च को मंत्री ने मेरे पति को अपने घर बुलाया। इस दौरान सुखदेव भुल्लर ने मंत्री को कहा कि तू किस चीज का मंत्री है, जब तेरे कहने पर दो टके का अफसर तेरे बाप के नाम पर टेंडर भी जारी नहीं कर सकता। यह सुनते ही मंत्री ने जेब से पिस्टल निकाल ली और उसका बट मेरे पति के सिर पर मारा (पढ़ें पूरी खबर) 3. नाक कटी महिला की लाश मिली, पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई चंडीगढ़ में रविवार सुबह महिला की नाक कटी लाश मिली। परिवार के लोग इसे जल्दबाजी में ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ और पुलिस बुला ली। मृतका का नाम रीना है। वह किराए के कमरे में रहती थी और पास में ही दुकान पर काम करती थी। पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मलोया की ग्वाला कॉलोनी पहुंची। मरने वाली मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। DSP धीरज कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। महिला के साथ क्या हुआ, अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं चला है। हालांकि इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि रीना की मौत कैसे हुई, उसकी हत्या हुई या कुछ हादसा हुआ। उसका नाक कैसे कटा। परिवार जल्दबाजी में शव को ठिकाने क्यों लगाने की तैयारी में था। वह क्या छुपा रहे हैं। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उसका इस पूरे मामले में क्या रोल है। पुलिस रीना के मोबाइल की भी जांच कर रही है (पढ़ें पूरी खबर) 4. नवजोत सिद्धू ने बेटी-बेटे को बांटे दोनों घर पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू ने अपने घरों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने अमृतसर स्थित मकान को अपनी बेटी राबिया और पटियाला स्थित पुश्तैनी मकान को बेटे करन को दिया है। इस संबंध में उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की।पोस्ट के साथ उन्होंने अमृतसर के घर में गृह प्रवेश के फोटो भी शेयर किए। इनके साथ उन्होंने लिखा कि राजनीति से बिना पैसे लिए उन्होंने अपनी मेहनत से यह घर बनाया है। माता पार्वती की कृपा से उन्हें यह सब मिला। सिद्धू ने आगे लिखा- नवरात्रि के दिन मुझे बाहर निकलकर कुछ नया संकेत मिला। बिग बॉस से लेकर स्टार प्लस के साथ हिंदी कमेंट्री तक और फिर कपिल शर्मा शो तक मैंने 2022 में यह सफर
Punjab CM Bhagwant Mann Minister Accused in Officer Suicide

मंत्री लालजीत भुल्लर और डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की फाइल फोटो। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर को जिम्मेदार ठहराकर अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर(DM) गननदीप सिंह रंधावा ने सुसाइड कर लिया। 12 सेकेंड के VIDEO में DM रंधावा ने इतना ही कहा कि मैंने जहर खा लिया है, मिस्टर लालजी . जैसे ही मामला सामने आया, CM भगवंत मान ने तुरंत मंत्री से इस्तीफा ले लिया और चीफ सेक्रेटरी को जांच सौंप दी। हालांकि सुसाइड की वजह को लेकर औपचारिक तौर पर सरकार और अमृतसर पुलिस ने खुलकर कुछ नहीं कहा लेकिन परिवार से बात, मौके के हालात और विरोधियों के दिए जा रहे सबूतों से इसके पीछे की पूरी कहानी सामने आई है। जिसके आधार पर मंत्री पर आरोप हैं कि वह अपने पिता के नाम पर टेंडर लेना चाहते थे। DM रंधावा इसे दिलवा नहीं सके। इसके बाद अफसर को ऑफिस बुलाकर पीटा गया। नंगा कर वीडियो बनाई गई। 10 लाख रुपए रिश्वत का वीडियो बनाया गया। DM ने यहां तक बर्दाश्त भी किया लेकिन आरोप है कि जब रंधावा की पत्नी-बेटी को गैंगस्टरों से मरवाने की धमकी दी गई तो वह टूट गए और सुसाइड कर लिया। मंत्री के साथ DM का विवाद कैसे शुरू हुआ, अफसर के साथ क्या सलूक हुआ, सुसाइड के पीछे की क्या वजह, ये जानने के लिए पढ़िए पूरी इनसाइड स्टोरी… सुसाइड से पहले डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रंधावा ने ये वीडियो जारी किया था। वेयर हाउस के डीएम गगनदीप सिंह की आत्महत्या के करने के पीछे की कहानी.. मंत्री ने पिता के नाम पर भरे थे कई टेंडर: बिक्रम सिंह मजीठिया ने बताया कि फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने पंजाब वेयरहाउस कारपारेशन के जरिए भिक्खी व पट्टी गांवों में गेहूं के लिए वेयरहाउस के टेंडर रिलीज किए। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने पिता के नाम से कई टेंडर भरे। टेंडर अलॉट करवाने का दबाव डाला: आरोप है कि मंत्री लालजीत सिंह लगातार DM गगनदीप सिंह पर टेंडर अपने पिता के नाम पर अलॉट करवाने का दबाव डाल रहे थे। डीएम ने उन्हें स्पष्ट कह दिया था कि टेंडर अलॉट करना सिर्फ उनके हाथ में नहीं है। टेंडर कमेटी में एफसीआई और डिपार्टमेंट के सीनियर अफसर भी होते हैं। वो तो सिर्फ एक मेंबर हैं। मंत्री के पिता के नाम एक टेंडर निकला, वह सारे चाहते थे: आरोप है कि एफसीआई ने जब पट्टी व भिक्खी के टेंडर अलॉट किए तो उसमें एक टेंडर मंत्री के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के नाम का भी निकला। आरोप है कि मंत्री सारे टेंडर हासिल करना चाहते थे। मंत्री डीएम पर दबाव बना रहे थे कि जिन पार्टियों के टेंडर निकले हैं उनकी फाइल में से डॉक्यूमेंट हटाकर उनके टेंडर रद्द कर दें ताकि उनके पिता के नाम पर टेंडर रिलीज हो सके। विवाद बढ़ा, तो 10 लाख रिश्वत की वीडियो बनवाई: मंत्री और डीएम के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। आरोप है कि डीएम ने जब हाथ खड़े कर दिए तो मंत्री ने जबरन उसका एक वीडियो बनाया, जिसमें उससे 10 लाख रुपए रिश्वत लेने की बात कबूल कराई गई। वीडियो में डीएम कहते सुनाई दे रहे हैं कि बाबा नागा वालों ने उसमा गांव तरनतारन के लिए टेंडर भरे थे जो कि पास नहीं हो सकते थे, क्योंकि टेंडर भिक्खी व पट्टी के लिए थे और उसमा तरनतारन जिले में है। पहले भी दो बार इसी वजह से इनके टेंडर रद्द हुए। मैंने 10 लाख रुपए लेकर अब पास करवा दिए हैं। 13 मार्च को घर बुलाया, पीटा, वीडियो बनाई: आरोप है कि मंत्री ने 13 मार्च को डीएम गगनदीप सिंह को अपने घर बुलाया और उसे फिर दूसरी पार्टियों के टेंडर रद्द करने को कहा। जब वह नहीं माना तो उसे पीटा। उसके सिर पर पिस्टल के डब से वार किए। इस सारी घटना के उसने वीडियो भी बनाए। वहां पर उसके पिता भी बैठे थे। डीएम ने साथियों को बताया, फिर एमडी से ट्रांसफर मांगा: डीएम गगनदीप सिंह ने मंत्री के घर में हुई सारी घटना अपने दोस्तों, यूनियन के साथियों को बताई। उसके बाद डीसी से मिले। डीसी ने मामला संभालने की बात की। उसके बाद एमडी गौतम जैन को पत्र लिखकर ट्रांसफर मांगा। एमडी ने ट्रांसफर कर दिया: यूनियन के नेताओं का कहना है कि डीएम ने पंजाब वेयर हाउस कारपोरेशन के एमडी गौतम जैन ने पत्र मिलने के बाद ट्रांसफर कर दिया था। दरअसल गगनदीप सिंह के पास अमृतसर के अलावा तरनतारन जिले का भी चार्ज था। गैंगस्टरों से पत्नी व बेटी को मरवाने की धमकी दी: बिक्रम सिंह मजीठिया, सांसद गुरजीत सिंह औजला का आरोप है कि जब तक मंत्री डीएम को परेशान कर रहा था तब तक वो झेल रहा था। उसकी पिटाई की वो भी बर्दाश्त कर ली लेकिन जब उसने डीएम व उसकी पत्नी और बेटी को गैंगस्टरों की धमकी दी तो वह डर गया और उसने आत्महत्या कर दी। यूनियन ने कहा- निर्दयी हुक्मरान ने डाला राजनीतिक दबाव रंधावा के सुसाइड के बाद पंजाब राज्य गोदाम निगम फील्ड इंप्लाइज यूनियन ने कहा- पिछले दिनों राजनीतिक दबाव में डीएम की तरफ से सल्फास खाकर जीवन लीला समाप्त की। इसकी वजह निर्दयी हुक्मरान है। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की तरफ से गोदाम बनाने के लिए टेंडर कॉल किए थे, जिसमें संबंधित हुक्मरानों ने निजी गोदाम टेंडर की शर्तें पूरी न करने के बावजूद उन्हें पास नहीं किया। हमारे साथी डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा को मानसिक रूप से परेशान किया गया। उनकी तरफ से यह कदम उठाया गया है। मेरे ऊपर लगे आरोप बेबुनियाद मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मेरे ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे बिल्कुल बेबुनियाद और झूठे हैं। लेकिन हमारी पार्टी हमेशा सच का साथ देती है और सच के साथ खड़ी रहती है। इसलिए मेरे ऊपर जो आरोप लगे हैं, मैं चाहता हूं कि उनकी सही तरीके से जांच हो, ताकि सच्चाई सामने आ सके। इसी कारण, जब तक यह जांच पूरी नहीं हो जाती, मैं अपनी पार्टी से और हमारे माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि मेरा मंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार किया जाए, ताकि इस मामले में मेरा पद किसी भी तरह की बाधा न
Phone Cut by Fire Brigade, Man Dies, Video Viral

हादसे के वक्त स्थानीय रहवासी और दमकलकर्मी के बीच बातचीत का वीडियो सामने आया है। हैलो, आपको ये फूटने की आवाज आ रही है? धमाके सुनिए…लेकिन बात पूरी होने से पहले ही फोन कट गया। हताशा में वह व्यक्ति चिल्लाकर बोला- रख दिया फोन उसने, बोला 15 मिनट लगेंगे। . ये बातचीत इंदौर की स्वर्ण बाग कॉलोनी के रहवासी और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी के बीच की है। इस बातचीत का वीडियो अब वायरल है, जिसे सुनकर साफ पता चलता है कि 17 और 18 मार्च की दरमियानी रात का अग्निकांड केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और संवेदनहीनता की भी कहानी है, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड आग लगने की घटना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची थी, तब तक सब खत्म हो गया था। अगर फायर ब्रिगेड 15 मिनट में पहुंचती तो कई जानें बचाई जा सकती थीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने भी परिजन ने कहा कि फायर ब्रिगेड देरी से आई थी और कर्मचारियों का बर्ताव बेहद संवेदनहीन था। बता दें कि 17 और 18 मार्च की दरमियानी रात स्वर्ण बाग कॉलोनी में रहने वाले रबर कारोबारी मनोज पुगलिया के तीन मंजिला मकान में आग लगी। आग लगने की वजह पहले ईवी कार के चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट बताया गया, लेकिन परिवार का कहना है कि उन्होंने कार को चार्ज पर लगाया ही नहीं था। ये हादसा बिजली के पोल में स्पार्किंग की वजह से हुआ। इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है? आग कैसे लगी? इसकी जांच के लिए सरकार ने एक कमेटी बनाई है। जो ये भी बताएगी कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए क्या एहतियात बरते जा सकते हैं। पढ़िए, रिपोर्ट… परिजन का कहना है कि बिजली के पोल में स्पार्किंग हुई, उसकी वजह से आग लगी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। फायर ब्रिगेड कर्मचारी बोला- 15 मिनट लगेंगे इस हादसे का सबूत एक वीडियो क्लिप है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस क्लिप में लपटों से घिरा मकान, उसके भीतर से धमाकों क आवाज और उस वक्त आसपास के लोगों की हताशा और बेबसी सुनाई और दिखाई देती है। वीडियो में फोन पर एक प्रत्यक्षदर्शी कांपती आवाज में फायर ब्रिगेड कर्मचारी को घटना की भयावहता समझाने की कोशिश कर रहा है। घर के अंदर से गैस सिलेंडर या किसी अन्य उपकरण के फटने की तेज आवाजें आ रही हैं। आग की लपटें तीन मंजिला इमारत को अपनी आगोश में लेकर ऊपर उठ रही हैं। फोन के दूसरी तरफ मौजूद फायर ब्रिगेड कर्मचारी को स्थिति की गंभीरता का अंदाजा दिलाने के लिए प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘हैलो… आपको ये फूटने की आवाज आ रही है? धमाके सुनिए…’ लेकिन उसकी बात पूरी होने से पहले ही फोन कट गया। करंट लगने के डर से कोई पास नहीं गया इसके बाद वहां खड़े लोग चीखने लगते हैं, ‘पानी डालो, कोई तो कुछ करो।’ लेकिन, घर के पास मौजूद बिजली के तारों और ट्रांसफॉर्मर के कारण कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। उन्हें डर था कि पानी डालने पर करंट फैल सकता है, जिससे बचाव कार्य और भी खतरनाक हो सकता है। वे बस इंतजार करते रहे, 15 मिनट में फायर ब्रिगेड के पहुंचने का। वो 15 मिनट कब डेढ़ घंटे में बदल गए, किसी को पता नहीं चला और जब तक मदद पहुंची, तब तक आठ जिंदगियां जलकर खाक हो चुकी थीं। इंदौर के तिलक नगर मुक्तिधाम में एकसाथ 7 चिताएं जलीं। एक बच्चे के शव को दफनाया गया था। बेटा सीएम से बोला- बिजली के खंभे में हुआ शॉर्ट सर्किट 19 मार्च को जब मुख्यमंत्री मोहन यादव पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे, तो मृतक मनोज पुगलिया के बड़े बेटे सौरभ ने मुख्यमंत्री के सामने हाथ जोड़कर, रुंधे गले से जो बताया, वह किसी भी संवेदनशील इंसान को अंदर तक हिला देने के लिए काफी है। सौरभ ने सबसे पहले आग लगने की वजह पर ही सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा- साहब, आग गाड़ी की चार्जिंग से नहीं, पास के बिजली के खंभे में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी थी। पहले एक कार ने आग पकड़ी। फिर वहां खड़ी बाइक और फिर हमारे घर में फैली। इसके बाद सौरभ ने उस रात की प्रशासनिक नाकामी की परतें खोलनी शुरू कीं। टैंकर खाली थे, फायरकर्मी बोला- खुद बुझा लो आग सौरभ ने बताया कि फायर ब्रिगेड डेढ़ घंटा लेट आई। उनके टैंकरों में पानी नहीं था। एक ड्राइवर को गली का पता नहीं था, वह कहीं और घुस गया। उनके पास न तो ऊंची इमारतों तक पहुंचने वाली सीढ़ी थी और न ही लोगों को बचाने की नीयत। मैंने उनसे कहा कि आपके पास फायर सेफ्टी जैकेट है, वह मुझे दे दो। मुझे पता है कि मेरे परिवार के लोग कहां फंसे हो सकते हैं, मैं उन्हें बाहर निकाल लाऊंगा। इस पर एक फायरकर्मी ने झिड़कते हुए कहा, “ज्यादा पता है तो तुम खुद ही पानी डाल लो।” मनोज पुगलिया के बड़े बेटे सौरभ ने मुख्यमंत्री को उस रात की प्रशासनिक नाकामियां बताईं। मनोज पुगलिया के आखिरी शब्द- वक्त सब कुछ छीन सकता है कारोबारी मनोज पुगलिया एक जिंदादिल इंसान थे और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। कौन जानता था कि मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने जो वॉट्सएप स्टेटस लगाए थे, वो ही उनकी जिंदगी के आखिरी शब्द बन जाएंगे। परिजन ने उनके ये स्टेटस सहेजकर रखे हैं। मनोज पुगलिया एक धार्मिक व्यक्ति थे। उन्होंने हनुमान चालीसा की पंक्तियां और खाटू श्याम जी की कृपा का भी स्टेटस लगाया था। कौन है इस ‘सामूहिक हत्या’ का जिम्मेदार? यह अग्निकांड इंदौर के फायर सेफ्टी और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम पर कई गंभीर और सुलगते सवाल खड़े कर गया है… संवेदनशीलता कहां थी: जब एक नागरिक फोन पर लाइव धमाकों की आवाजें सुना रहा था, तो फायर ब्रिगेड ने उसे गंभीरता से क्यों नहीं लिया और फोन क्यों काट दिया? क्या कोई ‘प्लान बी’ नहीं है: इंदौर जैसे बड़े शहर की तंग गलियों में आग लगने की घटनाएं नई नहीं हैं। क्या फायर ब्रिगेड के पास ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए कोई विशेष योजना, छोटे वाहन या
Nashik Astrologer Arrested For Rape; 58 Video Clips Found

मुंबई/नासिक2 घंटे पहले कॉपी लिंक अशोक खरात एक रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर है। वह खुद को कैप्टन कहता था। महाराष्ट्र के नासिक में एक 35 साल की महिला से बार-बार रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक मशहूर ज्योतिषी अशोक खरात (67) को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, ज्योतिषी कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर चुका है। FIR के अनुसार, खरात खुद को कैप्टन कहता था क्योंकि वह रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर है। वह महिलाओं को उनकी समस्याएं हल करने का झांसा देकर अपने ऑफिस बुलाता था। वहां पहुंचने के बाद वह उन्हें नशीला पदार्थ देकर सम्मोहित करता था। वह महिलाओं को डराकर खासकर उनके पति की मौत की धमकी देकर या तंत्र-मंत्र के डर का हवाला देकर रेप करता था। जांच में यह भी सामने आया कि खरात ने अपने ऑफिस में हिडन CCTV कैमरे लगा रखे थे। पुलिस को एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें 58 अलग-अलग महिलाओं से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो होने की बात कही जा रही है। राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए IPS अधिकारी तेजस्विनी सातपुते के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पहचान एक सिद्ध ज्योतिषी के रूप में बना ली थी। महिला का आरोप- भविष्यवाणियों से डराता, धमकी देता था FIR दर्ज कराने वाली एक महिला का आरोप है ज्योतिषी ने नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच कई बार यौन शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि पूजा-पाठ के बहाने ज्योतिषी उसे नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके स्थित अपने ऑफिस में बुलाता था। FIR के अनुसार, ज्योतिषी महिला से कहता था कि उसकी भविष्यवाणी के अनुसार उसके पति की जान को खतरा है। इसके बाद वह महिला को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ रेप करता था। पुलिस ने बताया कि वह महिला को अपनी भविष्यवाणियों और धमकियों के जरिए डराता भी था। खरात के राजनीतिक संबंध दिल्ली से महाराष्ट्र तक फैले खरात नासिक जिले के सिन्नर तालुका के मिरगांव स्थित श्री ईशनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का चेयरमैन है। वहां उसका एक आलीशान फार्महाउस है, जहां कई प्रभावशाली लोग आते-जाते थे। आरोपी नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में ‘ओकस प्रॉपर्टी डीलर्स एंड डेवलपर्स’ नाम से ऑफिस चलाता था। आरोप है कि वहां असल में आपराधिक गतिविधियां होती थीं। उसने खुद को समाज में एक शक्तिशाली और सिद्ध ज्योतिषी के रूप में स्थापित कर लिया था। कहा जाता है कि उसके राजनीतिक संबंध दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र की सत्ता तक फैले हुए थे। बताया गया कि अतीत में कई राजनेता और चर्चित लोग इस ज्योतिषी से मिलने आते रहे हैं। उसे कई नेताओं, सेलिब्रिटीज और उद्योगपतियों का आध्यात्मिक मार्गदर्शक माना जाता था। नवंबर 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके कैबिनेट सहयोगी राधाकृष्ण विखे पाटिल और दीपक केसरकर के साथ खरात से मिरगांव मंदिर में मिले थे। पुलिस ने आरोपी को उसके बेडरूम से गिरफ्तार किया नासिक पुलिस ने बुधवार को खरात की गिरफ्तारी के लिए एक सीक्रेट ऑपरेशन चलाया था। रात के अंधेरे में पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर चोर-चोर चिल्लाकर अफरा-तफरी का माहौल बनाया। इसी बहाने टीम घर के अंदर पहुंची और आरोपी को उसके बेडरूम से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान खरात के फार्महाउस से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और इस्तेमाल किए गए कारतूस भी बरामद हुए। मिरगांव स्थित मंदिर और आश्रम में भी तलाशी ली गई, जहां कई संदिग्ध दस्तावेज मिले। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र में उसकी कई संपत्तियां भी जांच के दायरे में आ गई हैं। —————————— ये खबरें भी पढ़ें… दिल्ली में तीन लोगों के मर्डर मामले में तांत्रिक गिरफ्तार:धनवर्षा के नाम पर जहर मिले लड्डू खिलाए; UP-राजस्थान में पहले भी 2 मर्डर केस दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 8 फरवरी को धनवर्षा (अचानक धन लाभ) का लालच देकर तीन लोगों की जहर देकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया। आरोपी ने तीन लोगों को जहर मिले लड्डू खिलाए और नकदी लेकर फरार हो गया था। आरोपी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला है और लोनी और फिरोजाबाद में तंत्र-मंत्र का सेंटर चलाता था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









