PM Modi Objectionable Video Case

Hindi News Business PM Modi Objectionable Video Case | FIR Against Meta India Head & Noida Woman हैदराबाद/नोएडा2 मिनट पहले कॉपी लिंक हैदराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से एडिट किए गए आपत्तिजनक वीडियो के मामले में केस दर्ज किया है। इस एफआईआर में सोशल मीडिया यूजर्स के साथ मेटा इंडिया के हेड को भी सह-आरोपी (को-एक्यूज्ड) बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर नोएडा पुलिस ने भी पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में एक महिला पर जीरो एफआईआर दर्ज की है। 1. हैदराबाद में 2 अलग-अलग केस दर्ज, मेटा को पुलिस का नोटिस हैदराबाद पुलिस ने भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं की शिकायतों के बाद दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के तहत की गई है। पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स के हैंडलर्स को आरोपी बनाया है, जबकि Meta के भारत प्रमुख को दोनों मामलों में सह-आरोपी के रूप में नामजद किया है। 2. जंतर मंतर पर छात्र प्रदर्शन से शुरू हुआ मामला पुलिस जांच के अनुसार, पीएम मोदी को निशाना बनाने वाले ये आपत्तिजनक और मार्फ्ड (Morphed) वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक छात्र आंदोलन के दौरान से फैलाए जा रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) के नेतृत्व में छात्रों द्वारा आयोजित किया गया था। 3. पुलिस अधिकारी का बयान: नोटिस जारी, आरोपियों की तलाश जारी मामले की जांच कर रहे हैदराबाद साइबर क्राइम के एक जांच अधिकारी ने बताया कि हमने दर्ज मामलों और शिकायतकर्ताओं द्वारा रिपोर्ट किए गए आपत्तिजनक लिंक्स को लेकर Meta को नोटिस जारी कर दिया है। हम आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनकी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।” 4. नोएडा में महिला पर एफआईआर: पीएम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप एक अन्य मामले में, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर नोएडा में एक महिला पर जीरो FIR दर्ज की गई है। गाजियाबाद की रहने वाली स्मृति सिंह की शिकायत पर नोएडा के सेक्टर 168 की रहने वाली रुचिका सिंह के खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में यह केस दर्ज किया गया है। 5. BNS की 3 धाराओं में केस दर्ज: संवैधानिक पद के अपमान की शिकायत शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला ने 23 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री के खिलाफ “अभद्र और आपत्तिजनक” भाषा का प्रयोग किया था। इससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची और समाज में नफरत फैलाने व शांति भंग करने की कोशिश की गई। पुलिस ने महिला पर BNS की धारा 352 (शांति भंग करने के लिए उकसाना), 353(1) (लोक उपद्रव से जुड़े बयान) और 356(1) (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PM Modi Objectionable Video Case

Hindi News Business PM Modi Objectionable Video Case | FIR Against Meta India Head & Noida Woman हैदराबाद/नोएडा14 मिनट पहले कॉपी लिंक हैदराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एडिट किए गए आपत्तिजनक वीडियो के मामले में केस दर्ज किया है। इस एफआईआर में सोशल मीडिया यूजर्स के साथ मेटा इंडिया के हेड को भी सह-आरोपी यानी को-एक्यूज्ड बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर नोएडा पुलिस ने भी पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में एक महिला पर जीरो एफआईआर दर्ज की है। हैदराबाद में 2 अलग-अलग केस दर्ज, मेटा को पुलिस का नोटिस हैदराबाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों के बाद दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के तहत की गई है। पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स के हैंडलर्स को आरोपी बनाया है, जबकि मेटा के इंडिया हेड को दोनों मामलों में सह-आरोपी के रूप में नामजद किया है। जंतर मंतर पर छात्र प्रदर्शन से शुरू हुआ मामला पुलिस जांच के अनुसार, पीएम मोदी को निशाना बनाने वाले ये आपत्तिजनक और मार्फ्ड वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक छात्र आंदोलन के दौरान से फैलाए जा रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में छात्रों द्वारा आयोजित किया गया था। पुलिस अधिकारी का बयान: आरोपियों की तलाश जारी मामले की जांच कर रहे हैदराबाद साइबर क्राइम के एक जांच अधिकारी ने बताया कि हमने दर्ज मामलों और शिकायतकर्ताओं द्वारा रिपोर्ट किए गए आपत्तिजनक लिंक्स को लेकर मेटा को नोटिस जारी कर दिया है। हम आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनकी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।” नोएडा में महिला पर एफआईआर: पीएम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप एक अन्य मामले में, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर नोएडा में एक महिला पर जीरो FIR दर्ज की गई है। गाजियाबाद की रहने वाली स्मृति सिंह की शिकायत पर नोएडा के सेक्टर 168 की रहने वाली रुचिका सिंह के खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में यह केस दर्ज किया गया है। BNS की 3 धाराओं में केस दर्ज, संवैधानिक पद के अपमान की शिकायत शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला ने 23 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री के खिलाफ “अभद्र और आपत्तिजनक” भाषा का प्रयोग किया था। इससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची और समाज में नफरत फैलाने व शांति भंग करने की कोशिश की गई। पुलिस ने महिला पर BNS की धारा 352 (शांति भंग करने के लिए उकसाना), 353(1) (लोक उपद्रव से जुड़े बयान) और 356(1) (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया है। क्या होती है जीरो FIR? आमतौर पर जब कोई अपराध होता है, तो घटना वाले क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र वाले पुलिस स्टेशन में ही FIR दर्ज की जाती है। लेकिन ‘जीरो एफआईआर’ के तहत पीड़ित किसी भी पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है, भले ही अपराध उस थाना क्षेत्र में न हुआ हो। बाद में इस FIR को जांच के लिए संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दिया जाता है। ये खबर भी पढ़ें… ITR फाइल करने की आखिरी तारीख आज: 5 करोड़ लोगों ने रिटर्न भरा; चूकने पर ₹5000 जुर्माना; CA ने बताए 4 आसान स्टेप्स इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख आज 31 जुलाई 2026 है। गुरुवार तक 5 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स अपना ITR फाइल कर चुके हैं। अगर आप आज आईटीआर फाइल करने में चूक जाते हैं, तो 31 दिसंबर तक जुर्माना भरकर ‘बिलेटेड रिटर्न’ फाइल कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PM Modi Facebook Video Ban Controversy; Meta Glitch

3 घंटे पहले कॉपी लिंक पीएम मोदी ने 23 जुलाई को पोस्ट किए वीडियो में पेपर लीक को गंभीर विषय बताया था। मामले पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात कही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक से हटाया गया वीडियो Meta ने दोबारा रीस्टोर कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से वीडियो गलती से हट गया था। इससे पहले कुछ समय के लिए फेसबुक पर यह वीडियो दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके बाद इस पर सवाल उठे। प्रधानमंत्री मोदी ने यह वीडियो 23 जुलाई को जारी किया था। इसमें उन्होंने जेन-जी और छात्रों को संबोधित करते हुए परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। इधर, न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (MeitY) ने Meta (फेसबुक और इंस्टाग्राम) के ग्लोबल हेड और कंपनी के पब्लिक पॉलिसी के ग्लोबल हेड को भी तलब किया है। वीडियो में लिखा आ रहा था कि ये वीडियो भारत में उपलब्ध नहीं है। 23 जुलाई को पीएम ने वीडियो मैसेज पोस्ट किया था 23 जुलाई की रात 12 बजे X हैंडल पर पोस्ट किए गए 2.56 मिनट के वीडियो मैसेज में मोदी ने कहा- पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक से अब तक, पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। गुनहगारों को पकड़ा है, वे जेल में हैं। हमारी जिम्मेदारी थी कि छात्रों का साल बर्बाद न हो, इसलिए कम समय में 22 लाख छात्रों का एग्जाम कराया। 19 जुलाई को रिजल्ट भी आ गया। फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया… उन्होंने यह भी कहा- हम इतने से संतोष करने वाले नहीं हैं। इसलिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया है।दरअसल, यह पूरा मामला 3 मई को हुए NEET UG पेपर लीक से जुड़ा है। PM ने 2 और वीडियो मैसेज पोस्ट किए थे 24 जुलाई: मोदी बोले- वीडियो पर सकारात्मक सुझाव के लिए शुक्रिया पीएम मोदी ने शुक्रवार रात को वीडियो जारी कर कहा- थैंक यू फ्रेंड्स! कल (गुरुवार) देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्ड किया और सकारात्मक सुझाव दिए, थैंक्स टू एव्रीबॉडी। यह आपका प्यार बना रहेगा तो हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा। थैंक यू, थैंक यू दोस्तों। 26 जुलाईः मोदी बोले- पेपरलीक रोकने के लिए कल कठोर कानून लाएंगे नीट पेपर लीक मामले में छात्रों का प्रदर्शन खत्म होने के एक दिन बाद 26 जुलाई को पीएम मोदी ने परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स का गठन किया। टीम में छह मेंबर्स हैं। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी इसके अध्यक्ष होंगे। पीएम ने शाम 7 बजे के करीब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज जारी कर इसकी जानकारी दी। पीएम ने कहा- स्टूडेंट के भविष्य के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। जिन लोगों ने स्टूडेंट के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। वे जेलों में सड़ रहे हैं। पुलिस ने PM पर आपत्तिजनक कमेंट वाले पोस्ट हटाने को कहा था दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर छात्र आंदोलन और 20 जुलाई के संसद चलो मार्च के दौरान पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों वाले पोस्ट एवं वीडियो हटाने के लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किए थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन और उसके बाद हुई हिंसा के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सामने आए थे। पूरी खबर पढ़ें… भास्कर नॉलेज सवालः Meta वीडियो कैसे हटाता है? जवाबः Meta पहले AI की मदद से संदिग्ध वीडियो की पहचान करता है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर मॉडरेटर उसकी जांच करते हैं। अगर वीडियो कंपनी के कम्युनिटी नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे हटा दिया जाता है। वहीं, अगर वीडियो गलती से हट जाता है तो समीक्षा के बाद उसे दोबारा रीस्टोर कर दिया जाता है। —————– ये खबर भी पढ़ें… CJP बोली- सभी प्रदर्शनकारियों की FIR वापस होंगी:रात 1 बजे वीडियो जारी कर बताया-सरकार से बात हुई, हर प्रोटेस्टर सुरक्षित रहेगा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बताया कि सभी प्रदर्शनकारियों की FIR वापस होंगी। CJP प्रवक्ता सौरव दास और रत्ना ने सोमवार रात एक बजे वीडियो जारी कर यह जानकारी दी। सौरव ने बताया कि सरकार के प्रतिनिधि (दिल्ली पुलिस के अफसर) मिलने आए थे। हमने उन्हें बताया कि आशंका है कि सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं होंगे। उन्होंने बिहार सरकार के गृह विभाग की प्रेस रिलीज दिखाई। इसमें लिखा है कि सभी प्रोटेस्टर्स की FIR वापस ली जाएंगी और भविष्य में भी कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Patna IPS Sanket Kumar Viral Video

Hindi News Career Patna IPS Sanket Kumar Viral Video | NEET Protest Controversy Statement 2 मिनट पहले कॉपी लिंक पटना में 22 जुलाई 2026 को NEET से जुड़े मुद्दे पर छात्रों का प्रदर्शन हो रहा था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी दौरान पटना वेस्ट के एसपी IPS संकेत कुमार का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे पुलिसकर्मियों से कहते दिखाई दिए कि पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं छोड़ूंगा। इससे पहले इसरो में साइंटिस्ट थे संकेत इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके चलते उनकी कार्यशैली और बयान पर चर्चा शुरू हो गई। संकेत कुमार IPS बनने से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक थे। पीछे हटे तो कल नौकरी के लायक नहीं बचोगे!पटना में प्रदर्शनकारियों के सामने जब पुलिस पीछे हटने लगी, तब 2022 बैच के IPS संकेत कुमार के इस एक डायलॉग ने पूरा गेम पलट दिया।#Patna #IPSSaketKumar #NEET pic.twitter.com/1ti6xfGZh6— SANTOSH PANDEY (@Santosh53172026) July 23, 2026 डाकबंगला चौरोह पर उम्र हुआ मामला दिनभर चले इस प्रदर्शन के दौरान पटना की सड़कें संग्राम का मैदान बनी रहीं। छात्रों का यह जुलूस गांधी मैदान से शुरू होकर लोक भवन की ओर बढ़ रहा था। प्रदर्शनकारी छात्र जब पटना के प्रमुख डाकबंगला चौराहे पर पहुंचे, तो मामला बेहद उग्र हो गया। पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी, लेकिन आक्रोशित छात्र पुलिस के घेरे को तोड़ते हुए आगे बढ़ गए। इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई। देखते ही देखते प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और भीड़ की ओर से पथराव शुरू हो गया। वेस्ट एसपी संकेत खुद मोर्चे पर पहुंचे डाकबंगला चौराहे पर स्थिति बिगड़ती देख पटना के वेस्ट एसपी (IPS) संकेत कुमार खुद मोर्चे पर उतरे। जब कुछ पुलिसकर्मी उग्र भीड़ और पथराव के बीच पीछे हटने लगे, तो एसपी संकेत कुमार ने कड़े और चेतावनी भरे लहजे में अपने साथियों को पीछे न हटने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस बल हरकत में आया और पुलिसकर्मियों ने उग्र छात्रों को खदेड़ने के लिए दोबारा आगे बढ़कर मोर्चा संभाला। आईपीएस अनु बेनिवाल का वायरल वीडियो इससे पहले मध्य प्रदेश कैडर की IPS अनु बेनीवाल का एक वीडियो वायरल हुआ था। ग्वालियर में उन्होंने एक ब्लैक फिल्म चढ़ी कार को रोका। जब कार चालक ने अपने रिश्तेदारों का हवाला दिया तो बेनीवाल ने कहा कि तुम्हारे फूफा चाहे प्रेसिडेंट हों तो भी चालान तो होगा। उन्होंने 172 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करके 86 हजार से अधिक की राशि वसूल की थी। अनु को लेडी सिंघम के नाम पहचान मिली अनु बेनीवाल 2022 बैच की पुलिस अधिकारी हैं। सख्त कार्यशैली की वजह से लोग उन्हें ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं। दिल्ली के पीतमपुरा में जन्मी अनु बेनीवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से फिजिक्स ऑनर्स में बीएससी और एमएससी किया। इसके साथ ही उन्होंने नैनो साइंस पर रिसर्च भी किया है। अनु बेनीवाल का विवाह आयुष जाखड़ से हुआ है जो 2022 बैच के IPS अधिकारी हैं। विवाह के बाद केंद्र सरकार ने उनका बिहार कैडर से मध्य प्रदेश कैडर में इंटर कैडर ट्रांसफर स्वीकार किया। ये खबर भी पढ़ें APAAR ID की अनिवार्यता खत्म:पेरेंट्स को मिलेगा हां या ना का विकल्प, देशभर में ओडिशा हाईकोर्ट का फैसला लागू सुप्रीम कोर्ट ने APAAR ID को लेकर सख्त फैसला सुनाया है। कोर्ट का कहना है कोई भी स्कूल खुद बच्चों की अपार आईडी नहीं बना सकता। इसके लिए माता-पिता की मर्जी जरूरी है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट अटैक आ गया। सिंगर ने खुद इसके वीडियो इंस्टा पर शेयर करते हुए लिखा कि 19 मई उनकी जिंदगी का लास्ट दिन था। अगर उनके दोस्त पास न होते तो वो जिंदा न होते। रोपड़ में जन्मे और आस्ट्रेलिया में रह रहे 32 वर्षीय करनदीप ने युवाओं से अपील की कि चाहे आप जिम करते हों लेकिन फिर भी अपना मेडिकल चेकअप जरूर करवाएं पता। नहीं कब क्या हो जाए। खुद का उदाहरण देते हुए बताया कि मैं तो रोज जिम जाता हूं, अच्छी खुराक लेता हूं, वावजूद इसके पिछले कल मेरा ब्रेन और दिल रुक गया। मुझे अब नई जिंदगी मिली है तो अब मैं युवाओं को सेहत के लिए और प्रेरित करूंगा। करनदीप ने वीडियो शेयर कर बताई अहम बातें…
Celina Jaitly Emotional Video | Divorce Custody Battle Children Update

6 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों तलाक और बच्चों की कस्टडी की कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने दावा किया था कि पति ने बच्चों को किसी सीक्रेट जगह छिपा दिया है, जिससे वो उनसे मिल न सकें। कुछ समय पहले एक्ट्रेस दिवंगत बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोती दिखी थीं। अब उन्होंने बच्चों के साथ एक पुराना वीडियो शेयर कर लिखा है कि ट्रॉमा ने उनसे सब कुछ छीन लिया है। सेलिना जेटली ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बच्चों के साथ मस्ती करते हुए एक पुराना वीडियो शेयर कर लिखा है, ‘लोग मुझे मजबूत कहते हैं, लेकिन सच यह है कि दर्द और सदमे (ट्रॉमा) ने मुझे कभी मजबूत नहीं बनाया। उन्होंने मुझे बार-बार तोड़ा, इतनी बार कि एक दिन मेरे पास खुद को जोड़ना सीखने के अलावा कोई रास्ता ही नहीं बचा। और जब-जब मुझे लगता है कि अब मैं संभल गई हूं, तभी कोई पुराना जख्म फिर से रिसने लगता है।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘बीते हुए पल अचानक लौट आते हैं। दिल फिर उसी दर्द से भर जाता है, जैसे वह दोबारा टूटने वाला हो। तब मैं रुक जाती हूं। शोर से थोड़ी दूर चली जाती हूं। अपने दर्द से कुछ पल के लिए दूरी बना लेती हूं, भागने के लिए नहीं,बल्कि खुद को बचाए रखने के लिए।’ ‘मैं अपने बिखरे हुए हिस्सों को फिर से समेटती हूं,एक गहरी सांस लेती हूं, और एक बार फिर खुद को ठीक करने की कोशिश शुरू कर देती हूं। अक्सर लोग कहते हैं, “तुम्हारा दर्द ही तुम्हारी ताकत बन गया।” मैं बस मुस्कुरा देती हूं, क्योंकि सच इससे बिल्कुल अलग है। ट्रॉमा ने मुझे मजबूत नहीं बनाया। उसने मुझे तोड़ा, मुझसे मेरा बहुत कुछ छीन लिया। ऐसे घाव दिए जो किसी को दिखाई नहीं देते। और मुझे अपने ही उन रूपों का शोक मनाना पड़ा, जो अब कभी पूरी तरह लौटकर नहीं आएंगे।’ भावुक पोस्ट के आखिर में सेलिना ने लिखा है, ‘अगर आज लोग मेरी ताकत की तारीफ करते हैं, तो वह दर्द की देन नहीं है। वह ताकत मेरी अपनी है। हर बार, हर टूटन के बाद, खुद को फिर से उठाने का फैसला मेरा था। हर उस अंधेरे के सामने खड़े होने का फैसला मेरा था, जो मुझे मिटा देना चाहता था।’ ‘शायद सबसे मजबूत लोग वे नहीं होते, जो कभी टूटते ही नहीं। सबसे मजबूत तो वे होते हैं, जो टूटते रहने के बावजूद, हर बार फिर से, खुद को जोड़ने, संभालने और जीने का फैसला करते हैं।’ जानिए क्या है सेलिना जेटली का पूरा विवाद सेलिना जेटली ने 2010 में पीटर हाग से शादी की थी। उन्होंने 2012 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। 5 साल बाद उन्हें फिर जुड़वां बच्चे हुए, जिनमें से एक शमशेर (हाग) की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के चलते मौत हो गई। फिलहाल सेलिना के तीन बच्चे विंस्टन, विराज और आर्थर हैं। सितंबर 2025 में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उन्हें शादी की 15वीं सालगिरह के तोहफे के बहाने पोस्ट ऑफिस ले जाकर तलाक का नोटिस थमाया गया। इसके बाद सेलिना ने मुंबई लौटकर पिछले साल नवंबर 2025 में अंधेरी कोर्ट में पीटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। याचिका में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने उन्हें काम करने से रोका, आर्थिक रूप से कमजोर किया और मुंबई स्थित घर अपने नाम करवाने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि यह सब उस समय हुआ, जब वह अपने नवजात बच्चे और माता-पिता की मौत के बाद डिप्रेशन से गुजर रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने पति पर इमोशनल, फिजिकल, सेक्सुअल, वर्बल और फाइनेंशियल अब्यूज का भी आरोप लगाया। उनका दावा किया कि उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत लौटने के लिए मजबूर किया गया और तब से उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। दिवंगत बेटे की कब्र पर पहुंचीं सेलिना मई में तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया गई सेलिना अपने दिवंगत बेटे शमशेर (हाग) की कब्र पर जाकर फूट-फूटकर रोईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘मेरे पास दुनिया को अपना एक मां के रूप में दर्द दिखाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा था, इसलिए मुझे यह दिल तोड़ देने वाला वीडियो शेयर करना पड़ा। मैं अपने तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया में थी। ऑस्ट्रिया की अदालत में दिए गए वादे के बावजूद, मेरे बच्चों को, जिन्हें एक सीक्रेट जगह पर ले जाया गया था, वापस घर नहीं लाया गया।’ अब सेलिना ने मुआवजे के तौर पर 50 करोड़ रुपये की मांग की है। मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पीटर जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसीलिए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है ताकि उन पर नजर रखी जा सके। फिलहाल सेलिना भारत में कानूनी लड़ाई लड़कर अपने बच्चों की कस्टडी वापस पाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पति ने उनके बच्चों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया और उनसे मिलने से रोका। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Celina Jaitly Emotional Video | Divorce Custody Battle Children Update

40 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों तलाक और बच्चों की कस्टडी की कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने दावा किया था कि पति ने बच्चों को किसी सीक्रेट जगह छिपा दिया है, जिससे वो उनसे मिल न सकें। कुछ समय पहले एक्ट्रेस दिवंगत बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोती दिखी थीं। अब उन्होंने बच्चों के साथ एक पुराना वीडियो शेयर कर लिखा है कि ट्रॉमा ने उनसे सब कुछ छीन लिया है। सेलिना जेटली ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बच्चों के साथ मस्ती करते हुए एक पुराना वीडियो शेयर कर लिखा है, ‘लोग मुझे मजबूत कहते हैं, लेकिन सच यह है कि दर्द और सदमे (ट्रॉमा) ने मुझे कभी मजबूत नहीं बनाया। उन्होंने मुझे बार-बार तोड़ा, इतनी बार कि एक दिन मेरे पास खुद को जोड़ना सीखने के अलावा कोई रास्ता ही नहीं बचा। और जब-जब मुझे लगता है कि अब मैं संभल गई हूं, तभी कोई पुराना जख्म फिर से रिसने लगता है।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘बीते हुए पल अचानक लौट आते हैं। दिल फिर उसी दर्द से भर जाता है, जैसे वह दोबारा टूटने वाला हो। तब मैं रुक जाती हूं। शोर से थोड़ी दूर चली जाती हूं। अपने दर्द से कुछ पल के लिए दूरी बना लेती हूं, भागने के लिए नहीं,बल्कि खुद को बचाए रखने के लिए।’ ‘मैं अपने बिखरे हुए हिस्सों को फिर से समेटती हूं,एक गहरी सांस लेती हूं, और एक बार फिर खुद को ठीक करने की कोशिश शुरू कर देती हूं। अक्सर लोग कहते हैं, “तुम्हारा दर्द ही तुम्हारी ताकत बन गया।” मैं बस मुस्कुरा देती हूं, क्योंकि सच इससे बिल्कुल अलग है। ट्रॉमा ने मुझे मजबूत नहीं बनाया। उसने मुझे तोड़ा, मुझसे मेरा बहुत कुछ छीन लिया। ऐसे घाव दिए जो किसी को दिखाई नहीं देते। और मुझे अपने ही उन रूपों का शोक मनाना पड़ा, जो अब कभी पूरी तरह लौटकर नहीं आएंगे।’ भावुक पोस्ट के आखिर में सेलिना ने लिखा है, ‘अगर आज लोग मेरी ताकत की तारीफ करते हैं, तो वह दर्द की देन नहीं है। वह ताकत मेरी अपनी है। हर बार, हर टूटन के बाद, खुद को फिर से उठाने का फैसला मेरा था। हर उस अंधेरे के सामने खड़े होने का फैसला मेरा था, जो मुझे मिटा देना चाहता था।’ ‘शायद सबसे मजबूत लोग वे नहीं होते, जो कभी टूटते ही नहीं। सबसे मजबूत तो वे होते हैं, जो टूटते रहने के बावजूद, हर बार फिर से, खुद को जोड़ने, संभालने और जीने का फैसला करते हैं।’ जानिए क्या है सेलिना जेटली का पूरा विवाद सेलिना जेटली ने 2010 में पीटर हाग से शादी की थी। उन्होंने 2012 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। 5 साल बाद उन्हें फिर जुड़वां बच्चे हुए, जिनमें से एक शमशेर (हाग) की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के चलते मौत हो गई। फिलहाल सेलिना के तीन बच्चे विंस्टन, विराज और आर्थर हैं। सितंबर 2025 में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उन्हें शादी की 15वीं सालगिरह के तोहफे के बहाने पोस्ट ऑफिस ले जाकर तलाक का नोटिस थमाया गया। इसके बाद सेलिना ने मुंबई लौटकर पिछले साल नवंबर 2025 में अंधेरी कोर्ट में पीटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। याचिका में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने उन्हें काम करने से रोका, आर्थिक रूप से कमजोर किया और मुंबई स्थित घर अपने नाम करवाने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि यह सब उस समय हुआ, जब वह अपने नवजात बच्चे और माता-पिता की मौत के बाद डिप्रेशन से गुजर रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने पति पर इमोशनल, फिजिकल, सेक्सुअल, वर्बल और फाइनेंशियल अब्यूज का भी आरोप लगाया। उनका दावा किया कि उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत लौटने के लिए मजबूर किया गया और तब से उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। दिवंगत बेटे की कब्र पर पहुंचीं सेलिना मई में तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया गई सेलिना अपने दिवंगत बेटे शमशेर (हाग) की कब्र पर जाकर फूट-फूटकर रोईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘मेरे पास दुनिया को अपना एक मां के रूप में दर्द दिखाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा था, इसलिए मुझे यह दिल तोड़ देने वाला वीडियो शेयर करना पड़ा। मैं अपने तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया में थी। ऑस्ट्रिया की अदालत में दिए गए वादे के बावजूद, मेरे बच्चों को, जिन्हें एक सीक्रेट जगह पर ले जाया गया था, वापस घर नहीं लाया गया।’ अब सेलिना ने मुआवजे के तौर पर 50 करोड़ रुपये की मांग की है। मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पीटर जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसीलिए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है ताकि उन पर नजर रखी जा सके। फिलहाल सेलिना भारत में कानूनी लड़ाई लड़कर अपने बच्चों की कस्टडी वापस पाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पति ने उनके बच्चों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया और उनसे मिलने से रोका। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Zareen Khan Controversy | Actress Slams Paparazzi at Mumbai Event Video

13 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे पैपराजी पर बुरी तरह गुस्सा करती नजर आ रही हैं। एक ब्रांड इवेंट के दौरान जरीन ने पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा की मेरे साथ फालतूगिरी की बातें नहीं करना। उन्होंने सख्त लहजे में सामने वाले को अपनी हद में रहने की हिदायत दी। दरअसल जरीन खान मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन इवेंट में पहुंची थीं। वे हरे रंग की ड्रेस पहने हुए मीडिया के कैमरों के सामने डेनिम जैकेट और जींस को डिस्प्ले कर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे कहा की ड्रेस ट्राई करके दिखाओ। एक्ट्रेस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। जरीन खान ने कहा, “फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ, क्योंकि मैं ऐसी चीजें बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हूं। अपनी हद में रहकर बात करना।” यह बात कहते हुए जरीन के चेहरे पर साफ तौर पर गुस्सा देखा जा सकता है। जरीन खान कैमरों के सामने डेनिम जैकेट और जींस को डिस्प्ले कर रही थीं। बदतमीजी करने पर वे बुरी तरह भड़क गईं। हाल ही में नेहा धूपिया भी दे चुकीं हिदायत इससे पहले गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम लोगों का काम नहीं है ये। हम बाहर आते हैं, तो आप लोग वहां ये सब करते हैं, बैग उठाकर, बुक उठाकर, पीछे से चलते हुए, ये सब नहीं चलेगा अभी। बंद करो ये सब। बहुत इज्जत से आप लोगों से बात करते हैं, ये सब मत करो। मत करो, बिल्कुल ये सब मत करो।’ ये एक्टर्स भी पैपराजी पर हाल ही में भड़के मलाइका अरोड़ा ने लगाई थी पैपराजी की क्लास कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती दिखी थीं। दरअसल, एक इवेंट के बाद मलाइका एक शख्स से बात कर रही थीं, लेकिन पैपराजी प्राइवेसी देने के बजाए लगातार उनका वीडियो ले रहे थे। ये देख एक्ट्रेस भड़क गईं और कहा- इधर ही आ जाओ। सलमान भी पैपराजी पर भड़के थे वहीं, पिछले महीने सलमान खान भी पैपराजी पर भड़क गए थे। दरअसल, वे हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे, जहां से निकलते समय पैपराजी के शोर से एक्टर भड़क गए थे। हालांकि, बाद में जब सलमान फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, तब सभी पैपराजी ने उनसे माफी मांगी थी। सलमान जैसे ही पार्टी में पहुंचे, वैसे ही सभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और माफी मांगने लगे। सभी एक साथ, “सॉरी भाईजान, जोर से बोलो सॉरी”, कहते दिखे। इसके बाद सलमान ने भी उनकी माफी कबूल कर ली थी। गोविंदा के बॉडीगार्ड्स की हुई बहस बता दें कि इस पहले गोविंदा के बॉडीगार्ड्स की भी पैपराजी से बहस हो चुकी है। दरअसल, गोविंदा पिछले एक इवेंट में पहुंचे थे। वहां से निकलते हुए उन्हें पैपराजी ने घेर लिया था। जब उनके गार्ड्स ने निकलने की जगह बनाने के लिए लोगों को पीछे किया, तो पैपराजी ने आरोप लगाया कि उन्हें धक्का दिया गया। विवाद बढ़ने पर गोविंदा को खुद बीच-बचाव करना पड़ा था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Zareen Khan Controversy | Actress Slams Paparazzi at Mumbai Event Video

2 घंटे पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे पैपराजी पर बुरी तरह गुस्सा करती नजर आ रही हैं। एक ब्रांड इवेंट के दौरान जरीन ने पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा की मेरे साथ फालतूगिरी की बातें नहीं करना। उन्होंने सख्त लहजे में सामने वाले को अपनी हद में रहने की हिदायत दी। दरअसल जरीन खान मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन इवेंट में पहुंची थीं। वे हरे रंग की ड्रेस पहने हुए मीडिया के कैमरों के सामने डेनिम जैकेट और जींस को डिस्प्ले कर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे कहा की ड्रेस ट्राई करके दिखाओ। एक्ट्रेस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। जरीन खान ने कहा, “फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ, क्योंकि मैं ऐसी चीजें बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हूं। अपनी हद में रहकर बात करना।” यह बात कहते हुए जरीन के चेहरे पर साफ तौर पर गुस्सा देखा जा सकता है। जरीन खान कैमरों के सामने डेनिम जैकेट और जींस को डिस्प्ले कर रही थीं। बदतमीजी करने पर वे बुरी तरह भड़क गईं। हाल ही में नेहा धूपिया भी दे चुकीं हिदायत इससे पहले गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम लोगों का काम नहीं है ये। हम बाहर आते हैं, तो आप लोग वहां ये सब करते हैं, बैग उठाकर, बुक उठाकर, पीछे से चलते हुए, ये सब नहीं चलेगा अभी। बंद करो ये सब। बहुत इज्जत से आप लोगों से बात करते हैं, ये सब मत करो। मत करो, बिल्कुल ये सब मत करो।’ ये एक्टर्स भी पैपराजी पर हाल ही में भड़के मलाइका अरोड़ा ने लगाई थी पैपराजी की क्लास कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती दिखी थीं। दरअसल, एक इवेंट के बाद मलाइका एक शख्स से बात कर रही थीं, लेकिन पैपराजी प्राइवेसी देने के बजाए लगातार उनका वीडियो ले रहे थे। ये देख एक्ट्रेस भड़क गईं और कहा- इधर ही आ जाओ। सलमान भी पैपराजी पर भड़के थे वहीं, पिछले महीने सलमान खान भी पैपराजी पर भड़क गए थे। दरअसल, वे हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे, जहां से निकलते समय पैपराजी के शोर से एक्टर भड़क गए थे। हालांकि, बाद में जब सलमान फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, तब सभी पैपराजी ने उनसे माफी मांगी थी। सलमान जैसे ही पार्टी में पहुंचे, वैसे ही सभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और माफी मांगने लगे। सभी एक साथ, “सॉरी भाईजान, जोर से बोलो सॉरी”, कहते दिखे। इसके बाद सलमान ने भी उनकी माफी कबूल कर ली थी। गोविंदा के बॉडीगार्ड्स की हुई बहस बता दें कि इस पहले गोविंदा के बॉडीगार्ड्स की भी पैपराजी से बहस हो चुकी है। दरअसल, गोविंदा पिछले एक इवेंट में पहुंचे थे। वहां से निकलते हुए उन्हें पैपराजी ने घेर लिया था। जब उनके गार्ड्स ने निकलने की जगह बनाने के लिए लोगों को पीछे किया, तो पैपराजी ने आरोप लगाया कि उन्हें धक्का दिया गया। विवाद बढ़ने पर गोविंदा को खुद बीच-बचाव करना पड़ा था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
धुरंधर फेम सिंगर मंगेतर को गले लगाकर रोईं:टीम ने संभाला, जैस्मीन का शेखर के साथ बैकस्टेज VIDEO सामने आया

धुरंधर फिल्म की फेम सिंगर और पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। शनिवार को उन्होंने दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर यशोभूमि में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट इवेंट के दौरान अपने मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस के सामने इंट्रोड्यूस कराया था। अब इस मेगा इवेंट के ठीक पहले का एक बेहद भावुक और अनसीन बैकस्टेज वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जैस्मिन का एक अलग रूप देखने को मिल रहा है। स्टेज पर परफॉर्म करने और दुनिया के सामने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े राज को खोलने से ठीक पहले जैस्मिन काफी नर्वस और इमोशनल नजर आ रही है। वह काफी देर तक मंगेतर शेखर चौधरी के गले लगी रहीं। शेखर उन्हें संभालते और उनका हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं। यह पल इतना भावुक था कि जैस्मिन अपने आंसू नहीं रोक पाईं। जैस्मीन सैंडलस और उनके मंगेतर के बैकस्टेज PHOTOS… टीम की लड़कियों ने संभाला शेखर चौधरी के गले लगने और भावुक होने के बाद, जैस्मिन ने खुद को स्टेज के लिए तैयार किया। उन्होंने तुरंत अपनी डांसर टीम की लड़कियों को पास बुलाया। टीम की लड़कियों ने जैस्मिन का हाथ थामा, उन्हें चियरअप किया और उनके आंसू रोकने और उन्हें नॉर्मल होने में मदद की। गहरी सांस लेने और खुद को पूरी तरह शांत करने के बाद ही ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से मशहूर जैस्मिन ने स्टेज पर कदम रखा और हमेशा की तरह अपनी कड़क परफॉर्मेंस दी। जानिए कौन हैं शेखर चौधरी… जब जैस्मिन ने पहली बार शेखर को स्टेज पर बुलाया था, तब लोगों को उनके बारे में सिर्फ इतनी ही जानकारी थी कि वह एक बड़े बिजनेसमैन हैं। हालांकि, अब शेखर चौधरी को लेकर कई नई और पर्सनल जानकारियां सामने आने लगी हैं। फैंस जता रहे हैं प्यार जैस्मिन सैंडलास का पास्ट काफी चर्चा में रहा है, खासकर सिंगर गैरी संधू के साथ उनका ब्रेकअप काफी दर्दनाक था। ऐसे में जैस्मिन को जिंदगी में आगे बढ़ता देख और शेखर जैसी केयरिंग पार्टनर के साथ खुश देखकर उनके फैंस बेहद भावुक हैं। सोशल मीडिया पर इस बैकस्टेज वीडियो के आने के बाद फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जैस्मिन ने जिंदगी में बहुत दर्द झेला है, वह इस खुशी की हकदार हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “शेखर जिस तरह उन्हें संभाल रहे हैं, उसने मेरा दिल जीत लिया।” लाइव कॉन्सर्ट में जैस्मिन ने ऐसे कराया था मंगेतर को इंट्रोड्यूस मंगेतर से बोलीं- तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने शनिवार रात गुरुग्राम से सटे कन्वेंशन सेंटर ‘यशोभूमि’ में अपने मंगेतर शेखर चौधरी को पहली बार फैंस से रूबरू कराया था। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन उनका हाथ पकड़कर स्टेज पर लेकर आईं और सगाई की अंगूठी दिखाते हुए कहा था- ” तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते, दिस इज माई मैन, एवरीबडी…” कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने दौड़कर शेखर को गले भी लगाया था। इसके बाद दोनों ने उनके लोकप्रिय गाने ‘सोनिये तू लेंदा मेरा नाम’ पर कपल डांस किया। शेखर ने हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। कॉन्सर्ट में जैस्मीन ने ‘इल्लीगल वेपन’, ‘सिप सिप’ और फिल्म ‘मुंज्या’ का सुपरहिट गाना ‘तरस’ भी गाया। शेखर चौधरी पेशे से बिजनेसमैन हैं। उनका मनोरंजन जगत से कोई संबंध नहीं है। यही वजह है कि जैस्मीन ने भी अब तक अपने मंगेतर के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की थी। दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह निजी रखा था। स्टेज पर शेखर का यह पहला सार्वजनिक अपीयरेंस था। जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, फैंस ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर उनका जोरदार स्वागत किया था। ———————- ये खबर भी पढ़ें….








