Tuesday, 06 Oct 2026 | 06:47 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Mexico Donkey Route Scam | Punjabi Youth Viral Video Warning

रोते हुए हाथ जोड़कर मिन्नतें करता हुआ युवक।

पंजाबी सिख युवक ने रोते हुए एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह मेक्सिको में फंसे होने की बात बताते हुए लोगों से वहां न आने की अपील कर रहा है। वीडियो में युवक कमरे के अंदर बिस्तर पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। वह हाथ जोड़कर अपने साथ हुई मारपीट के बारे में

.

वीडियो पर कैप्शन लिखा है- ‘मेक्सिको में भारतीय सिख के साथ घिनौना व्यवहार।’ युवक ने बताया कि वह डंकी रूट के जरिए मेक्सिको पहुंचा था। वहां से निकलने और भागने की कोशिश की, लेकिन उसके साथ मारपीट की गई। युवक का कहना है कि मारपीट के कारण वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है।

वीडियो में युवक काफी परेशान और डरा हुआ नजर आ रहा है। वह रोते हुए लोगों से अपील करता है कि वे मेक्सिको जाने की कोशिश न करें। साथ ही, उसने लोगों से कहा कि वे किसी एजेंट के झांसे में न आएं और डंकी रूट के जरिए विदेश जाने से बचें।

मेक्सिको से जारी वीडियो में युवक इस तरह से बदतर हालात में नजर आया। जिसमें उसने पूरे कपड़े तक नहीं पहने थे।

जानिए वीडियो में युवक ने क्या कहा…

  • डंकी रूट पर निकले युवक मेक्सिको में फंसे: यह वीडियो कल (13 अगस्त को) टिकटॉक अकाउंट @amol__singh पर अपलोड किया है, जिसे बाद में एक्स (पूर्व ट्वीटर) पर @Jkaur0304 समेत कई यूजर्स ने शेयर किया। कैप्शन में लिखा है कि गुरुद्वारा की मदद से चलने वाले डंकी रूट पर निकले युवक मेक्सिको में फंसे हैं। उनके लिए प्रार्थना की जा रही है।
  • कोई यहां भागने की कोशिश न करें: 33 सेकंड के वीडियो में युवक दोनों हाथ जोड़कर रोते हुए दिख रहा है। उसने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उसके जैसी गलती कोई न करे। यहां से भागने की कोशिश न करें। युवक ने बताया कि उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा।
  • हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया: वीडियो बनाने वाले की ओर इशारा करते हुए उसने कहा कि यही व्यक्ति उसे यहां तक लेकर आया था। युवक ने गलती मानते हुए कहा कि उसे इसकी सजा मिल गई। उसके साथ बुरा व्यवहार हुआ। अंत में वह हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया।

डंकी रूट का खर्चा 50 से 70 लाख रुपए

भारत से एक डंकी के अमेरिका पहुंचने का औसत खर्च 20 से 50 लाख रुपए है। कभी-कभी ये खर्च 70 लाख तक पहुंच जाता है। एजेंट वादा करता है कि डंकी को कम परेशानी झेलनी पड़ेगी, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं होता। ज्यादातर पेमेंट तीन किस्तों में होती है।

पहली भारत से निकलने पर, दूसरी कोलंबिया बॉर्डर पहुंचने पर, तीसरी अमेरिकी बॉर्डर के पास पहुंचने पर। पैसों का भुगतान नहीं होने पर एजेंटों के गिरोह मैक्सिको या पनामा में डंकी की हत्या करके पीछा छुड़ा लेते हैं।

डंकी रूट से क्यों विदेश जाते हैं लोग

अब सवाल उठता है कि लोग लीगल तरीके से क्यों नहीं जाते। दरअसल, ये लोग कम एजुकेटेड होते हैं और विदेशों में बसने के लिए होने वाले एग्जाम क्रैक नहीं कर पाते। यहां तक कि वे ठीक से अंग्रेजी भी नहीं बोल पाते। कुछ समय पहले तक डंकी रूट लेने वाले सबसे ज्यादा लोग पंजाब से हुआ करते थे और ये कनाडा ही जाते थे। जब से स्टडी और वर्किंग वीजा मिलने लगा है। यहां के लोग लीगल तरीके से जाने की तैयारी करने लगे हैं।

************

ये खबर भी पढ़ें:

पंजाबी युवक को बंधक बना मारपीट के VIDEO भेजे: पिता बोले- इटली के बजाय केन्या भेजा, ₹2 लाख एडवांस लिए, ₹58 लाख फिरौती मांगी

जालंधर के फिल्लौर का रहने वाला युवक इटली जाने के लिए विदेश गया था, लेकिन केन्या में एक आपराधिक गिरोह ने उसे बंधक बना लिया। गिरोह ने उसकी पिटाई का वीडियो बनाकर परिवार को वॉट्सऐप पर भेजा और रिहाई के बदले 70 हजार डॉलर यानी करीब 58 लाख रुपए की फिरौती मांगी। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
IPL- हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबला आज:जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी सनराइजर्स; DC चौथी जीत की तलाश में

April 21, 2026/
4:30 am

IPL 2026 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने होंगे। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम...

Mouni Roys First Cannes 2026 Look

May 19, 2026/
4:17 pm

12 मिनट पहले कॉपी लिंक पति सूरज नांबियार से अलग होने की घोषणा करने के ठीक चार दिन बाद एक्ट्रेस...

US President Donald Trump said negotiations with Iran are progressing behind closed doors and insisted that only a small circle inside his administration knows the true status of the talks. (Reuters)

May 1, 2026/
3:37 pm

आखरी अपडेट:01 मई, 2026, 15:37 IST इससे एक दिन पहले सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर स्ट्रॉन्गरूम का दौरा किया था...

सैमसन को न खिलाने के बाद गंभीर ने बात की:संजू की जगह वैभव को डेब्यू को मौका दिया था, सूर्यवंशी ने फैंस से शुक्रिया कहा

July 5, 2026/
11:19 am

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में भारत के टीम मैनेजमेंट ने खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन को प्लेइंग-11...

Lunar Eclipse Today Timings Live Updates: Chandra Grahan 2026 sutak kaal, visibility in India, How To Watch And More. (File pic)

March 3, 2026/
10:57 am

आखरी अपडेट:मार्च 03, 2026, 10:57 IST सोनिया गांधी ने तर्क दिया कि इस तरह की चुप्पी संप्रभुता, गैर-हस्तक्षेप और अंतरराष्ट्रीय...

Congress President Mallikarjun Kharge and party leaders Rahul Gandhi, Jairam Ramesh and KC Venugopal, Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut, NCP(SP) leader Supriya Sule, AAP leader Sanjay Singh, RJD leader Tejashwi Yadav, DMK leader TR Baalu and others during INDIA bloc meeting at Kharge's residence, in New Delhi. (File IMAGE: PTI)

April 17, 2026/
8:45 am

आखरी अपडेट:17 अप्रैल, 2026, 08:45 IST आरडीपीआर और आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे ने मामला उठाते हुए तर्क दिया कि जब्बार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Mexico Donkey Route Scam | Punjabi Youth Viral Video Warning

Mexico Donkey Route Scam | Punjabi Youth Viral Video Warning

रोते हुए हाथ जोड़कर मिन्नतें करता हुआ युवक।

पंजाबी सिख युवक ने रोते हुए एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह मेक्सिको में फंसे होने की बात बताते हुए लोगों से वहां न आने की अपील कर रहा है। वीडियो में युवक कमरे के अंदर बिस्तर पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। वह हाथ जोड़कर अपने साथ हुई मारपीट के बारे में

.

वीडियो पर कैप्शन लिखा है- ‘मेक्सिको में भारतीय सिख के साथ घिनौना व्यवहार।’ युवक ने बताया कि वह डंकी रूट के जरिए मेक्सिको पहुंचा था। वहां से निकलने और भागने की कोशिश की, लेकिन उसके साथ मारपीट की गई। युवक का कहना है कि मारपीट के कारण वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है।

वीडियो में युवक काफी परेशान और डरा हुआ नजर आ रहा है। वह रोते हुए लोगों से अपील करता है कि वे मेक्सिको जाने की कोशिश न करें। साथ ही, उसने लोगों से कहा कि वे किसी एजेंट के झांसे में न आएं और डंकी रूट के जरिए विदेश जाने से बचें।

मेक्सिको से जारी वीडियो में युवक इस तरह से बदतर हालात में नजर आया। जिसमें उसने पूरे कपड़े तक नहीं पहने थे।

जानिए वीडियो में युवक ने क्या कहा…

  • डंकी रूट पर निकले युवक मेक्सिको में फंसे: यह वीडियो कल (13 अगस्त को) टिकटॉक अकाउंट @amol__singh पर अपलोड किया है, जिसे बाद में एक्स (पूर्व ट्वीटर) पर @Jkaur0304 समेत कई यूजर्स ने शेयर किया। कैप्शन में लिखा है कि गुरुद्वारा की मदद से चलने वाले डंकी रूट पर निकले युवक मेक्सिको में फंसे हैं। उनके लिए प्रार्थना की जा रही है।
  • कोई यहां भागने की कोशिश न करें: 33 सेकंड के वीडियो में युवक दोनों हाथ जोड़कर रोते हुए दिख रहा है। उसने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उसके जैसी गलती कोई न करे। यहां से भागने की कोशिश न करें। युवक ने बताया कि उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा।
  • हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया: वीडियो बनाने वाले की ओर इशारा करते हुए उसने कहा कि यही व्यक्ति उसे यहां तक लेकर आया था। युवक ने गलती मानते हुए कहा कि उसे इसकी सजा मिल गई। उसके साथ बुरा व्यवहार हुआ। अंत में वह हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया।

डंकी रूट का खर्चा 50 से 70 लाख रुपए

भारत से एक डंकी के अमेरिका पहुंचने का औसत खर्च 20 से 50 लाख रुपए है। कभी-कभी ये खर्च 70 लाख तक पहुंच जाता है। एजेंट वादा करता है कि डंकी को कम परेशानी झेलनी पड़ेगी, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं होता। ज्यादातर पेमेंट तीन किस्तों में होती है।

पहली भारत से निकलने पर, दूसरी कोलंबिया बॉर्डर पहुंचने पर, तीसरी अमेरिकी बॉर्डर के पास पहुंचने पर। पैसों का भुगतान नहीं होने पर एजेंटों के गिरोह मैक्सिको या पनामा में डंकी की हत्या करके पीछा छुड़ा लेते हैं।

डंकी रूट से क्यों विदेश जाते हैं लोग

अब सवाल उठता है कि लोग लीगल तरीके से क्यों नहीं जाते। दरअसल, ये लोग कम एजुकेटेड होते हैं और विदेशों में बसने के लिए होने वाले एग्जाम क्रैक नहीं कर पाते। यहां तक कि वे ठीक से अंग्रेजी भी नहीं बोल पाते। कुछ समय पहले तक डंकी रूट लेने वाले सबसे ज्यादा लोग पंजाब से हुआ करते थे और ये कनाडा ही जाते थे। जब से स्टडी और वर्किंग वीजा मिलने लगा है। यहां के लोग लीगल तरीके से जाने की तैयारी करने लगे हैं।

************

ये खबर भी पढ़ें:

पंजाबी युवक को बंधक बना मारपीट के VIDEO भेजे: पिता बोले- इटली के बजाय केन्या भेजा, ₹2 लाख एडवांस लिए, ₹58 लाख फिरौती मांगी

जालंधर के फिल्लौर का रहने वाला युवक इटली जाने के लिए विदेश गया था, लेकिन केन्या में एक आपराधिक गिरोह ने उसे बंधक बना लिया। गिरोह ने उसकी पिटाई का वीडियो बनाकर परिवार को वॉट्सऐप पर भेजा और रिहाई के बदले 70 हजार डॉलर यानी करीब 58 लाख रुपए की फिरौती मांगी। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket