Friday, 18 Sep 2026 | 08:14 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सिंगर जैस्मीन सैंडलस का मंगेतर का बैकस्टेज VIDEO सामने आया:शेखर चौधरी को गले लगाकर रोईं, टीम मेंबर्स ने संभाला; गुरुग्राम लाइव कॉन्सर्ट में सबसे इंट्रोड्यूस कराया था

सिंगर जैस्मीन सैंडलस का मंगेतर का बैकस्टेज VIDEO सामने आया:शेखर चौधरी को गले लगाकर रोईं, टीम मेंबर्स ने संभाला; गुरुग्राम लाइव कॉन्सर्ट में सबसे इंट्रोड्यूस कराया था

मशहूर इंडियन-अमेरिकन सिंगर जैस्मिन सैंडलस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। शनिवार को उन्होंने गुरुग्राम से सटे इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर यशोभूमि में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट इवेंट के दौरान अपने मंगेतर शेखर चौधरी को दुनिया के सामने इंट्रोड्यूस कराया था। अब इस मेगा इवेंट के ठीक पहले का एक बेहद भावुक और अनसीन बैकस्टेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सामने आया है। इस वीडियो में जैस्मिन का एक अलग और बेहद संवेदनशील रूप देखने को मिल रहा है। स्टेज पर परफॉर्म करने और दुनिया के सामने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े राज को खोलने से ठीक पहले जैस्मिन काफी नर्वस और इमोशनल नजर आ रही है। वह काफी देर तक मंगेतर शेखर चौधरी के गले लगी रही। शेखर उन्हें संभालते और उनका हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं। यह पल इतना भावुक था कि जैस्मिन अपने आंसू नहीं रोक पाईं। जैस्मीन सैंडलस और उनके मंगेतर के बैकस्टेज PHOTOS… टीम की लड़कियों ने संभाला शेखर चौधरी के गले लगने और भावुक होने के बाद, जैस्मिन ने खुद को स्टेज के लिए तैयार किया। उन्होंने तुरंत अपनी डांसर टीम की लड़कियों को पास बुलाया। टीम की लड़कियों ने जैस्मिन का हाथ थामा, उन्हें चियरअप किया और उनके आंसू रोकने और उन्हें नॉर्मल होने में मदद की। गहरी सांस लेने और खुद को पूरी तरह शांत करने के बाद ही ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से मशहूर जैस्मिन ने स्टेज पर कदम रखा और हमेशा की तरह अपनी कड़क परफॉर्मेंस दी। कौन हैं शेखर चौधरी? खुल रहे हैं राज जब जैस्मिन ने पहली बार शेखर को स्टेज पर बुलाया था, तब लोगों को उनके बारे में सिर्फ इतनी ही जानकारी थी कि वह एक बड़े बिजनेसमैन हैं। हालांकि, अब शेखर चौधरी को लेकर कई नई और पर्सनल जानकारियां सामने आने लगी हैं। फैंस जता रहे हैं प्यार जैस्मिन सैंडलास का पास्ट काफी चर्चा में रहा है, खासकर सिंगर गैरी संधू के साथ उनका ब्रेकअप काफी दर्दनाक था। ऐसे में जैस्मिन को जिंदगी में आगे बढ़ता देख और शेखर जैसी केयरिंग पार्टनर के साथ खुश देखकर उनके फैंस बेहद भावुक हैं। सोशल मीडिया पर इस बैकस्टेज वीडियो के आने के बाद फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जैस्मिन ने जिंदगी में बहुत दर्द झेला है, वह इस खुशी की हकदार हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “शेखर जिस तरह उन्हें संभाल रहे हैं, उसने मेरा दिल जीत लिया।” लाइव कॉन्सर्ट में जैस्मिन ने ऐसे कराया था मंगेतर को इंट्रोड्यूस मंगेतर से बोलीं- तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने शनिवार रात गुरुग्राम से सटे कन्वेंशन सेंटर ‘यशोभूमि’ में अपने मंगेतर शेखर चौधरी को पहली बार फैंस से रूबरू कराया था। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन उनका हाथ पकड़कर स्टेज पर लेकर आईं और सगाई की अंगूठी दिखाते हुए कहा था- ” तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते, दिस इज माई मैन, एवरीबडी…” कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने दौड़कर शेखर को गले भी लगाया था। इसके बाद दोनों ने उनके लोकप्रिय गाने ‘सोनिये तू लेंदा मेरा नाम’ पर कपल डांस किया। शेखर ने हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। कॉन्सर्ट में जैस्मीन ने ‘इल्लीगल वेपन’, ‘सिप सिप’ और फिल्म ‘मुंज्या’ का सुपरहिट गाना ‘तरस’ भी गाया। शेखर चौधरी पेशे से बिजनेसमैन हैं। उनका मनोरंजन जगत से कोई संबंध नहीं है। यही वजह है कि जैस्मीन ने भी अब तक अपने मंगेतर के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की थी। दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह निजी रखा था। स्टेज पर शेखर का यह पहला सार्वजनिक अपीयरेंस था। जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, फैंस ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर उनका जोरदार स्वागत किया था।

Raghav-Shahnaz Relationship Confirmed | Birthday Party Video

Raghav-Shahnaz Relationship Confirmed | Birthday Party Video

11 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्टर राघव जुयाल की गुरुवार को हुई बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस शहनाज गिल उनके साथ नजर आईं। दोनों को इवेंट से एक साथ निकलते और एक ही कार में जाते देखा गया। जिसमें शहनाज राघव की गोद में बैठे दिखीं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गईं। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया। हालांकि, दोनों ने इन चर्चाओं पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। कार में शहनाज, राघव की गोद में बैठी नजर आईं। बाहर निकलते समय राघव और शहनाज एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे। वहीं, जो वीडियो सामने आए, उनमें राघव और शहनाज दोनों हाथ पकड़े हुए नजर आए। वहीं, भारी भीड़ के बीच राघव और शहनाज बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान शहनाज का बैलेंस बिगड़ा, लेकिन वह गिरने से बच गईं। भीड़ के बीच शहनाज का संतुलन बिगड़ा, लेकिन वह संभल गईं। गौरतलब है कि शहनाज गिल और राघव जुयाल की दोस्ती भी लंबे समय से चर्चा में है। दोनों ने साल 2023 में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में साथ काम किया था। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि, शहनाज और राघव हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते आए हैं। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में राघव ने ‘इश्क’ और शहनाज गिल ने इश्क की प्रेमिका ‘सुकून’ का रोल प्ले किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव जुयाल की अपकमिंग फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर कल रिलीज हुआ। ट्रेलर में राघव कॉमिक अवतार में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में अजय सिंह का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, बरखा सिंह, टीना देसाई और विवान भटेना समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को विवेक बी. अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है और यह 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि राघव जुयाल का जन्म 10 जुलाई 1991 को हुआ था। आज वह 35 साल के हो गए हैं। गुरुवार को मुंबई में हुई राघव की बर्थडे पार्टी में आर्यन खान, मुनव्वर फारूकी, बादशाह, सान्या मल्होत्रा, मोना सिंह, संजय कपूर और अमीषा पटेल शामिल हुए। देखें राघव की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें- बर्थडे बॉय राघव जुयाल ऑल-ब्लैक सूट में स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। सान्या मल्होत्रा ब्लैक स्लीवलेस ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं। रैपर-सिंगर बादशाह रेड टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में कैजुअल लुक में दिखाई दिए। एक्ट्रेस मोना सिंह ब्लैक आउटफिट में बेहद एलिगेंट नजर आईं। अमीषा पटेल व्हाइट टॉप, ब्लू डेनिम और ब्लैक लेदर जैकेट में ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं। कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ब्लैक टी-शर्ट में कैजुअल लुक में नजर आए। संजय कपूर और राघव जुयाल ने साथ में पोज दिए। …………………. राघव जुयाल से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान:सेल्फी लेने के चक्कर में फैन गिरा, शाहरुख के बेटे ने तुरंत बढ़कर की मदद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान गुरुवार रात डांसर-एक्टर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। आर्यन को देखते ही फैंस की भीड़ जुट गई। लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। इस दौरान एक फैन गिर पड़ा, जिसके बाद आर्यन आगे बढ़े और तुरंत उसे संभाला। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Raghav Juyal Shehnaaz Gill Viral Video; Relationship Rumours

Raghav-Shahnaz Relationship Confirmed | Birthday Party Video

1 घंटे पहले कॉपी लिंक एक्टर राघव जुयाल की गुरुवार को हुई बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस शहनाज गिल उनके साथ नजर आईं। दोनों को इवेंट से एक साथ निकलते और एक ही कार में जाते देखा गया। जिसमें शहनाज राघव की गोद में बैठे दिखीं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गईं। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया। हालांकि, दोनों ने इन चर्चाओं पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। कार में शहनाज, राघव की गोद में बैठी नजर आईं। बाहर निकलते समय राघव और शहनाज एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे। वहीं, जो वीडियो सामने आए, उनमें राघव और शहनाज दोनों हाथ पकड़े हुए नजर आए। वहीं, भारी भीड़ के बीच राघव और शहनाज बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान शहनाज का बैलेंस बिगड़ा, लेकिन वह गिरने से बच गईं। भीड़ के बीच शहनाज का संतुलन बिगड़ा, लेकिन वह संभल गईं। गौरतलब है कि शहनाज गिल और राघव जुयाल की दोस्ती भी लंबे समय से चर्चा में है। दोनों ने साल 2023 में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में साथ काम किया था। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि, शहनाज और राघव हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते आए हैं। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में राघव ने ‘इश्क’ और शहनाज गिल ने इश्क की प्रेमिका ‘सुकून’ का रोल प्ले किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव जुयाल की अपकमिंग फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर कल रिलीज हुआ। ट्रेलर में राघव कॉमिक अवतार में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में अजय सिंह का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, बरखा सिंह, टीना देसाई और विवान भटेना समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को विवेक बी. अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है और यह 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि राघव जुयाल का जन्म 10 जुलाई 1991 को हुआ था। आज वह 35 साल के हो गए हैं। गुरुवार को मुंबई में हुई राघव की बर्थडे पार्टी में आर्यन खान, मुनव्वर फारूकी, बादशाह, सान्या मल्होत्रा, मोना सिंह, संजय कपूर और अमीषा पटेल शामिल हुए। देखें राघव की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें- बर्थडे बॉय राघव जुयाल ऑल-ब्लैक सूट में स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। सान्या मल्होत्रा ब्लैक स्लीवलेस ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं। रैपर-सिंगर बादशाह रेड टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में कैजुअल लुक में दिखाई दिए। एक्ट्रेस मोना सिंह ब्लैक आउटफिट में बेहद एलिगेंट नजर आईं। अमीषा पटेल व्हाइट टॉप, ब्लू डेनिम और ब्लैक लेदर जैकेट में ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं। कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ब्लैक टी-शर्ट में कैजुअल लुक में नजर आए। संजय कपूर और राघव जुयाल ने साथ में पोज दिए। …………………. राघव जुयाल से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान:सेल्फी लेने के चक्कर में फैन गिरा, शाहरुख के बेटे ने तुरंत बढ़कर की मदद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान गुरुवार रात डांसर-एक्टर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। आर्यन को देखते ही फैंस की भीड़ जुट गई। लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। इस दौरान एक फैन गिर पड़ा, जिसके बाद आर्यन आगे बढ़े और तुरंत उसे संभाला। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Ali Khamenei House Video; Iran Supreme Leader Destroyed Home Footage

Ali Khamenei House Video; Iran Supreme Leader Destroyed Home Footage

Hindi News International Ali Khamenei House Video; Iran Supreme Leader Destroyed Home Footage | US Israel War Missile Attacks तेहरान9 मिनट पहले कॉपी लिंक अयातुल्ला अली खामेनेई के जिस आवास पर मिसाइलें गिराई गई थीं, वह अब खंडहर बन चुका है। ईरान सरकार ने बुधवार देर रात पहली बार दिवंगत सर्वोच्च नेता सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के आवासीय परिसर पर हुए हमले और उससे हुई तबाही का आधिकारिक वीडियो जारी किया। वीडियो 35 सेकेंड का है। यह ऐसे समय आया है, जब राजधानी तेहरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम चल रहा है। आज उन्हें मशहद में दफनाया जाएगा। खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले के पहले दिन मारे गए थे। हमले में उनके परिवार के कई सदस्यों और 40 अफसरों की जान भी गई थी। इसमें खामेनेई की 14 महीने की पोती भी शामिल थी। अमेरिका-इजराइल ने एक साथ 35 मिसाइलें गिराई थीं। अयातुल्ला अली खामेनेई के आवास की फोटो खामेनेई के आवास का नाम ‘बैत-ए-रहबरी’ था, सामान्य सा दिखता था खामेनेई के आवास का नाम ‘बैत-ए-रहबरी’ था। यह अत्यधिक सुरक्षित सरकारी परिसर था, जो तेहरान के मध्य में स्थित था। यही उनका आधिकारिक आवास, कार्यालय और सत्ता का प्रमुख केंद्र था। आवास की खासियत… साधारण बाहरी स्वरूप: बाहर से यह परिसर अपेक्षाकृत सादा दिखता था। इसमें भव्य महलों जैसी सजावट नहीं थी। इमाम खोमैनी हुसैनिया: यह परिसर के भीतर एक बड़ा सभा हॉल था, जहां खामेनेई धार्मिक नेताओं, सरकारी अधिकारियों, विदेशी प्रतिनिधियों और आम लोगों से मुलाकात करते थे। महत्वपूर्ण भाषण देते थे। हाल में जारी वीडियो में इसी हॉल को भारी नुकसान हुआ दिखाया गया है। कई इमारतों वाला परिसर: यह केवल एक मकान नहीं था, बल्कि इसमें कार्यालय, बैठक कक्ष, सुरक्षा सुविधाएं, आवासीय हिस्से और प्रशासनिक भवन शामिल थे। यहां हजारों कर्मचारी काम करते थे। बेहद हाई-सिक्योरिटी: पूरे परिसर के चारों ओर ऊंची दीवारें, कई सुरक्षा घेरे और सीमित प्रवेश व्यवस्था थी। इसे ईरान के सबसे सुरक्षित परिसरों में गिना जाता था। आवास की 5 फोटोज… 35 मिसाइलों के हमले के बाद इमारत का ढांचा बुरी तरह ढह गया। ये आवास का कॉरिडोर था। यहीं से इमाम खोमैनी हुसैनिया हॉल में एंट्री ली जाती थी। खामेनेई के आवास में कई इमारतें थीं। इनमें कई दफ्तर थे। सभी को भारी नुकसान हुआ। इमारत का ढांचा पूरा ढह गया। इमाम खोमैनी हुसैनिया हॉल में बने स्टेज के सामने टहलते खामेनेई। यह वीडियो उनकी मौत के पहले का है। खामेनेई ईरान के राष्ट्रपति भी रहे 1989 में रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद से अयातुल्ला खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता के पद पर काबिज थे। ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के दौरान जब शाह मोहम्मद रजा पहलवी को हटाया गया तो खामेनेई ने क्रांति में बड़ी भूमिका निभाई थी। इस्लामिक क्रांति के बाद खामेनेई को 1981 में राष्ट्रपति बनाया गया। वह 8 साल तक इस पद पर रहे। 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर खुमैनी की मौत के बाद उन्हें उत्तराधिकारी बनाया गया था। अमेरिका के लगातार दूसरे दिन ईरान पर हमला किया अमेरिका ने गुरुवार तड़के लगातार ईरान पर हमला किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया कि उसने करीब 90 सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। CENTCOM के मुताबिक, हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी ठिकाने, मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज साइट, नौसैनिक ठिकाने और सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया। 9 जुलाई को अमेरिकी हमले के फुटेज… अमेरिका ने ईरान के बुशहर शहर में परमाणु प्लांट पर अटैक किया। ईरान के होर्मोजगान प्रांत के कुहेस्तक में अमेरिकी हमले के बाद पोर्ट एरिया से धुआं उठता दिखाई दिया। फुटेज ईरान के चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हमले का है। इससे पहले भी अमेरिका ने एक दिन पहले ईरान में 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला करने का दावा किया था। लगातार दूसरे दिन हुई कार्रवाई से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। 8 जुलाई को अमेरिकी हमले के फुटेज… अमेरिका ने ईरान के बंदरअब्बास में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिका ने ईरान के बंदर अब्बास में शाहिद हक्कानी पोर्ट पर एयरस्ट्राइक की। इसके बाद पोर्ट से धुएं का गुबार उठता नजर आया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Urvashi Dholakias Son Kshitij Narrowly Escapes Tree Fall; Video

Urvashi Dholakias Son Kshitij Narrowly Escapes Tree Fall; Video

11 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया के बेटे और एक्टर क्षितिज ढोलकिया हाल ही में एक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। भारी बारिश के दौरान उनकी पार्किंग में खड़ी कार पर अचानक एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा, जिससे कार को काफी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय क्षितिज कार के अंदर मौजूद नहीं थे और किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद क्षितिज ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर किए, जिनमें उनकी कार पेड़ के नीचे दबी हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में फायर ब्रिगेड और अन्य अधिकारी पेड़ हटाने की कोशिश करते नजर आए। क्षितिज ने बताया कि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड का आभार जताते हुए लिखा कि यह घटना याद दिलाती है कि जिंदगी कितनी अप्रत्याशित हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं क्योंकि हादसे के समय वह कार में नहीं थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो क्षितिज ढोलकिया ने एकता कपूर के चर्चित सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। एक्टिंग से पहले वह फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं और ‘हमशकल्स’ तथा ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। क्षितिज ढोलकिया और उर्वशी ढोलकिया ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, उर्वशी ढोलकिया की बात करें तो वह शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में ‘कोमोलिका’ के लिए पहचानी जाती हैं। इसके अलावा वह कलर्स टीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 6’ (2012) की विनर भी रह चुकी हैं। उर्वशी ढोलकिया के दो जुड़वां बेटे हैं, जिनके नाम क्षितिज ढोलकिया और सागर ढोलकिया हैं। शहर के कई इलाकों में जलभराव पिछले कुछ दिनों से मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है और इसका असर बॉलीवुड और टीवी सितारों पर भी दिखा। हाल ही में बिग बॉस 19 फेम अश्नूर कौर के लग्जरी घर में बारिश का पानी घुस गया, जिससे घर के सामान को काफी नुकसान हुआ। अश्नूर ने वीडियो शेयर कर हालात दिखाए। वहीं, ट्रैफिक से बचने के लिए एक्टर रणदीप हुड्डा ने आम लोगों की तरह मास्क लगाकर मेट्रो से सफर किया था। दूसरी ओर, तमन्ना भाटिया बारिश में भीगती नजर आईं और ठंड लगने की बात कही थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

थाइलैंड में बच्चे ने 10 बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, VIDEO:बिना इजाजत पिता का पिकअप ट्रक चला रहा था, 10 किमी चलाने के बाद कंट्रोल खोया

थाइलैंड में बच्चे ने 10 बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, VIDEO:बिना इजाजत पिता का पिकअप ट्रक चला रहा था, 10 किमी चलाने के बाद कंट्रोल खोया

थाईलैंड के मुकदाहन शहर में गुरुवार को एक बच्चे ने पिकअप ट्रक से बौद्ध भिक्षुओं के जुलूस को कुचल दिया। जिसमें कम से कम 10 भिक्षुओं की मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के मुताबिक, 11 साल का एक लड़का अपने माता-पिता का पिकअप ट्रक बिना इजाजत लेकर निकला था। करीब 10 किलोमीटर चलाने के बाद उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और तीर्थयात्रा पर निकले भिक्षुओं के जुलूस में जा घुसा। यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे हुआ। भिक्षुओं का समूह सड़क किनारे एक लाइन में पैदल चल रहा था। स्थानीय रेस्क्यू संगठन की ओर से जारी CCTV फुटेज में पिकअप ट्रक तेज रफ्तार में जुलूस को टक्कर मारता नजर आया। 35 भिक्षु और पांच श्रद्धालु तीर्थयात्रा पर निकले थे थाईलैंड की 93% से ज्यादा आबादी बौद्ध धर्म को मानती है। सार्वजनिक धार्मिक यात्राएं और जुलूस आम बात हैं। मुकदाहन के गवर्नर वोरायन बुन्नारात के मुताबिक, गुरुवार को कुल 35 बौद्ध भिक्षु और पांच आम श्रद्धालु एक मंदिर से दूसरे मंदिर तक पैदल तीर्थयात्रा कर रहे थे। यात्रा शुरू होने के कुछ ही समय बाद यह हादसा हो गया। अधिकारियों के अनुसार, पांच भिक्षुओं की मौत मौके पर हुई, जबकि अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कई घायलों का इलाज चल रहा है। मुकदाहन अस्पताल ने घायलों के इलाज के लिए लोगों से तत्काल रक्तदान की अपील भी की है। बच्चे के परिजनों ने पुलिस को पिकअप ट्रक न होने की सूचना दी पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लड़का घर पर अकेला था। वह उस दिन अस्वस्थ होने के कारण स्कूल नहीं गया था। इसी दौरान उसने अपने माता-पिता का पिकअप ट्रक बिना अनुमति ले लिया। जब परिजनों को पिकअप घर पर नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने हादसे के बाद वाहन को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया प्रांतीय पुलिस प्रमुख मेजर जनरल पैरोज थाइफुत्सा ने कहा कि लड़का नाबालिग है। फिलहाल उससे पूछताछ नहीं हो सकी है क्योंकि वह सदमे में है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसी वजह से अभी तक कोई आरोप तय नहीं किया गया है। पुलिस पूरे मामले की कानूनी प्रक्रिया और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। बाद में BBC से बातचीत में पुलिस प्रमुख ने कहा कि लड़के की देखभाल उसके अभिभावकों, डॉक्टर और अन्य अधिकारियों की टीम कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वह विशेष जरूरतों वाला बच्चा हो सकता है, हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। थाईलैंड दुनिया के सबसे ज्यादा सड़क हादसों वाले देशों में शामिल है। WHO के मुताबिक, हर साल सड़क दुर्घटनाओं में करीब 18 हजार लोगों की मौत होती है। हालांकि इस मामले में हादसे की वास्तविक वजह का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Neha dhupia lashed out at papparazzi for taking back short, said stop it, after her video get viral

Neha dhupia lashed out at papparazzi for taking back short, said stop it, after her video get viral

5 मिनट पहले कॉपी लिंक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई हैं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम लोगों का काम नहीं है ये। हम बाहर आते हैं, तो आप लोग वहां ये सब करते हैं, बैग उठाकर, बुक उठाकर, पीछे से चलते हुए, ये सब नहीं चलेगा अभी। बंद करो ये सब। बहुत इज्जत से आप लोगों से बात करते हैं, ये सब मत करो। मत करो, बिल्कुल ये सब मत करो।’ बता दें कि कुछ समय पहले ही नेहा धूपिया का सोनाक्षी सिन्हा और जहीर के साथ रनिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके बैक शॉट का इस्तेमाल हुआ था। मलाइका अरोड़ा ने लगाई थी पैपराजी की क्लास कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती दिखी थीं। दरअसल, एक इवेंट के बाद मलाइका एक शख्स से बात कर रही थीं, लेकिन पैपराजी प्राइवेसी देने के बजाए लगातार उनका वीडियो ले रहे थे। ये देख एक्ट्रेस भड़क गईं और कहा- इधर ही आ जाओ। इन एक्ट्रेसेस ने भी गलत एंगल लिए जाने पर जाहिर की थी नाराजगी जान्हवी कपूर ने कहा- गलत एंगल को कवर बनाते हैं जान्हवी कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में गलत एंगल से वीडियो बनाए जाने पर कहा था, ‘पैपराजियों को एक्ट्रेसेस की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए, कुछ पैपराजी ऐसा करते हैं लेकिन कुछ ऐसा नहीं करते हैं। कुछ नॉर्मल वीडियो में भी गलत एंगल से खींची गई फोटो का कवर लगा देते हैं और उसे सेंसेशनल बना देते हैं, खासकर ऐसा तब होता है जब वो वीडियो किसी एक्ट्रेस का हो।’ नेहा शर्मा बोलीं- ये गलत और चिंताजनक है नेहा शर्मा ने भी गलत एंगल से फोटो खींचे जाने पर पैपराजियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, ‘कुछ ऐसे दिन आते हैं जब आप नहीं चाहते कि कोई आपको देखे। आप ब्रेक लेना चाहते हैं जो कि मैंने पिछले दिनों किया। जहां तक गलत एंगल से फोटो लिए जाने की बात है तो यह काफी गलत और चिंताजनक है। इससे एक महिला होने के नाते आप ये फ्रीडम खो देते हो कि आप कैसे कपड़े पहनना चाहते हो। अगर आप पब्लिक फिगर हो तो आपको बेहद केयरफुल रहना पड़ता है क्योंकि कई बार चीजें हाथ से निकल जाती हैं।’ मोना सिंह बोलीं- ये बेहद डिस्टर्बिंग है मोना सिंह ने पैपराजी पर भड़कते हुए कहा था, ‘पैपराजी महिलाओं के शरीर पर गलत जगह फोकस करते हैं जो बेहद डिस्टर्बिंग है। क्या वे किसी मेल एक्टर की इस तरह गलत एंगल से फोटो लेते हैं? नहीं न लेकिन हर महिला के साथ वो ऐसा ही करते हैं।’ आगे उन्होंने कहा, ‘जब भी किसी इवेंट या फंक्शन में जाओ तो बाद में फिर खुद के इस तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। मुझे लगता है कि हर महिला को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। पैपराजी जो कर रहे हैं, वो कूल नहीं है। ऐसा लगता है कि बस वो किसी वार्डरोब मालफंक्शन की ताक में रहते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Neha dhupia lashed out at papparazzi for taking back short, said stop it, after her video get viral

Neha dhupia lashed out at papparazzi for taking back short, said stop it, after her video get viral

31 मिनट पहले कॉपी लिंक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई हैं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम लोगों का काम नहीं है ये। हम बाहर आते हैं, तो आप लोग वहां ये सब करते हैं, बैग उठाकर, बुक उठाकर, पीछे से चलते हुए, ये सब नहीं चलेगा अभी। बंद करो ये सब। बहुत इज्जत से आप लोगों से बात करते हैं, ये सब मत करो। मत करो, बिल्कुल ये सब मत करो।’ बता दें कि कुछ समय पहले ही नेहा धूपिया का सोनाक्षी सिन्हा और जहीर के साथ रनिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके बैक शॉट का इस्तेमाल हुआ था। मलाइका अरोड़ा ने लगाई थी पैपराजी की क्लास कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती दिखी थीं। दरअसल, एक इवेंट के बाद मलाइका एक शख्स से बात कर रही थीं, लेकिन पैपराजी प्राइवेसी देने के बजाए लगातार उनका वीडियो ले रहे थे। ये देख एक्ट्रेस भड़क गईं और कहा- इधर ही आ जाओ। इन एक्ट्रेसेस ने भी गलत एंगल लिए जाने पर जाहिर की थी नाराजगी जान्हवी कपूर ने कहा- गलत एंगल को कवर बनाते हैं जान्हवी कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में गलत एंगल से वीडियो बनाए जाने पर कहा था, ‘पैपराजियों को एक्ट्रेसेस की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए, कुछ पैपराजी ऐसा करते हैं लेकिन कुछ ऐसा नहीं करते हैं। कुछ नॉर्मल वीडियो में भी गलत एंगल से खींची गई फोटो का कवर लगा देते हैं और उसे सेंसेशनल बना देते हैं, खासकर ऐसा तब होता है जब वो वीडियो किसी एक्ट्रेस का हो।’ नेहा शर्मा बोलीं- ये गलत और चिंताजनक है नेहा शर्मा ने भी गलत एंगल से फोटो खींचे जाने पर पैपराजियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, ‘कुछ ऐसे दिन आते हैं जब आप नहीं चाहते कि कोई आपको देखे। आप ब्रेक लेना चाहते हैं जो कि मैंने पिछले दिनों किया। जहां तक गलत एंगल से फोटो लिए जाने की बात है तो यह काफी गलत और चिंताजनक है। इससे एक महिला होने के नाते आप ये फ्रीडम खो देते हो कि आप कैसे कपड़े पहनना चाहते हो। अगर आप पब्लिक फिगर हो तो आपको बेहद केयरफुल रहना पड़ता है क्योंकि कई बार चीजें हाथ से निकल जाती हैं।’ मोना सिंह बोलीं- ये बेहद डिस्टर्बिंग है मोना सिंह ने पैपराजी पर भड़कते हुए कहा था, ‘पैपराजी महिलाओं के शरीर पर गलत जगह फोकस करते हैं जो बेहद डिस्टर्बिंग है। क्या वे किसी मेल एक्टर की इस तरह गलत एंगल से फोटो लेते हैं? नहीं न लेकिन हर महिला के साथ वो ऐसा ही करते हैं।’ आगे उन्होंने कहा, ‘जब भी किसी इवेंट या फंक्शन में जाओ तो बाद में फिर खुद के इस तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। मुझे लगता है कि हर महिला को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। पैपराजी जो कर रहे हैं, वो कूल नहीं है। ऐसा लगता है कि बस वो किसी वार्डरोब मालफंक्शन की ताक में रहते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

IPL क्रिकेटर शशांक, उनके IPS पिता पर भोपाल में FIR:अच्छा खाना नहीं बनाने पर कुक को पीटा-गालियां दीं, रोते हुए VIDEO किया जारी

IPL क्रिकेटर शशांक, उनके IPS पिता पर भोपाल में FIR:अच्छा खाना नहीं बनाने पर कुक को पीटा-गालियां दीं, रोते हुए VIDEO किया जारी

मध्यप्रदेश के भोपाल में IPL टीम पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह और उनके पिता रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह IPS पर कुक से मारपीट और गाली-गलौज की FIR दर्ज हुई है। पीड़ित विपेंद्र सिंह तोमर का आरोप है कि खाना पसंद नहीं आने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई। जब उसने काम छोड़ने की बात कही तो मोबाइल छीन लिया गया, जबरन काम कराया गया और बाद में शैलेष सिंह, शशांक और उनके ड्राइवर ने मिलकर मारपीट की। घटना के बाद युवक ने रोते हुए अपना VIDEO भी जारी किया है। इसके बाद भोपाल के रातीबड़ थाना पुलिस ने सोमवार को FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2 तस्वीरों में देखिए पीड़ित की चोट के निशान… सरकारी नौकरी का झांसा देकर भोपाल बुलाया रीवा निवासी विपेंद्र सिंह तोमर (31) ने बताया कि परिचित मोहित सिंह सेंगर के जरिए उसे भोपाल बुलाया गया था। उससे कहा गया कि शैलेष सिंह के यहां खाना बनाने का काम करना है और बाद में सरकारी नौकरी लगवाने में मदद की जाएगी। नीलबड़ स्थित घर पर 15 हजार रुपए मासिक वेतन, रहने और खाने की व्यवस्था तय हुई थी। कहा- ‘काम नहीं करेगा तो आया क्यों’ पीड़ित के मुताबिक, काम शुरू करने के कुछ घंटे बाद लगातार काम कराया जाने लगा। पुराने कुक को भी गालियां दी जा रही थीं। यह देखकर उसने काम छोड़ने की बात कही। आरोप है कि इस पर उससे कहा गया, “काम नहीं करेगा तो यहां आया क्यों? क्या मेरा मर्डर करने आया है?” इसके बाद उसका मोबाइल छीन लिया गया और जबरन काम कराया। कमरे में बंद हुआ तो मारपीट का आरोप युवक का कहना है कि वह डरकर कमरे में बंद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद शैलेष सिंह, उनके बेटे शशांक सिंह और ड्राइवर ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उसका कहना है कि मारपीट के बाद भी उसका मोबाइल वापस नहीं किया गया। बयान और जांच के बाद FIR रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद फरियादी और गवाह के बयान लिए गए। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर शैलेष सिंह, शशांक सिंह और एक कर्मचारी के खिलाफ BNS की धारा 296(बी), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। विदिशा के युवक ने भी की थी शिकायत इससे पहले 5 मई 2026 को विदिशा के गंजबासौदा निवासी राजीव विश्वकर्मा ने भी पूर्व स्पेशल डीजी शैलेष सिंह के खिलाफ डीजीपी कैलाश मकवाना से शिकायत की थी। युवक ने आरोप लगाया था कि नौकरी के दौरान उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल व बैग छीन लिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया था कि जब उसने नौकरी छोड़ने की बात कही तो उसे चोरी, छेड़छाड़ और लूट जैसे मामलों में झूठा फंसाने की धमकी दी गई। युवक का आरोप था कि उसका मोबाइल और बैग भी वापस नहीं किया गया तथा पुलिस सेवा में रहे होने का भय दिखाकर उसे लगातार धमकाया जाता रहा। शशांक इस IPL सीजन 132 रन बना सके शशांक शुरुआती IPL करियर में दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें मौके नहीं मिले। असली पहचान 2024 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए मिली। इसके बाद 2025 और 2026 में उन्हें 5.5 करोड़ में रिटेन किया था। शशांक ने अब तक 53 IPL मैचों में 905 रन बनाए हैं। 2026 सीजन शशांक के लिए फ्लॉप रहा। उन्होंने 12 मैचों में 132 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 56 रन रहा। शशांक जरूरत पड़ने पर ऑफ गेंदबाजी भी करते हैं। IPL करियर में उन्होंने 53 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। इस सीजन में उन्होंने 12 मैचों में 4 विकेट लिए। ——————- ये खबर भी पढ़ें… सिया के सामने केतन मर्डर का सीन रीक्रिएट किया गया: पुलिस लोहगढ़ किला ले गई, दीवार से डमी गिराकर देखा पुणे मर्डर केस में पुलिस ने रविवार को केतन को लोहगढ़ किले से गिराने का सीन रीक्रिएट किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए पुलिस सुबह 6.30 बजे आरोपी सिया गोयल को लोहगढ़ किले लेकर पहुंची। टीम करीब 2.30 घंटे किले पर रही। पूरी खबर पढ़ें…

Petrol Ethanol Sugar Rumour Fake Video

Petrol Ethanol Sugar Rumour Fake Video

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है, जिसमें एथेनॉल की वजह से फ्यूल टैंक के पास चींटियां लगने का दावा किया गया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एथेनॉल फ्यूल को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को खारिज कर दिया। मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम सांइटिफिक रूप से प्रमाणित है और इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वाहन के फ्यूल टैंक के पास चींटियां दिखाई गई थीं। इस पर भारत पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ईंधन ग्रेड एथेनॉल में कोई शर्करा (चीनी) नहीं होती। मंत्रालय के अनुसार, कुछ लोग पुराने वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर दोबारा शेयर कर जनता में भ्रम फैला रहे हैं। सरकार ने कहा कि E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन खराब होने की कोई रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है। E20 पेट्रोल से वाहन बीमा पर कोई असर नहीं केंद्र सरकार ने यह भी साफ किया है कि E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल फ्लेक्स ईंधन) के इस्तेमाल से वाहन बीमा (इंश्योरेंस) की वैधता पर कोई असर नहीं पड़ता। सरकार ने कहा कि इस तरह की आशंकाएं गलत हैं और संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद इन्हें खारिज कर दिया गया है। सरकार के अनुसार, अमेरिका, ब्राजील और जापान जैसे देशों में एथेनॉल मिश्रित ईंधन का सफलतापूर्वक उपयोग हो रहा है। ब्राजील में तो E27 लंबे समय से ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। एथेनॉल के इस्तेमाल से सरकार ने 3 फायदे गिनाए 1.4 लाख करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा बची: सरकार ने बताया कि एथेनॉल प्रोग्राम की वजह से कच्चे तेल के आयात में कमी आई है। जिससे देश को अब तक 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिली है। किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को फायदा: सरकार ने कहा कि एथेनॉल उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाली कृषि उपज की मांग बढ़ने से किसानों की आय को समर्थन मिला है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। ऊर्जा सुरक्षा और पॉल्यूशन कंट्रोल में मदद: बयान के मुताबिक, एथेनॉल फ्यूल देश की ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने में मदद कर रहा है और कार्बन उत्सर्जन कम कर रहा है। क्या होता है एथेनॉल? एथेनॉल एक तरह का अल्कोहल है, जो स्टार्च और शुगर के फर्मेंटेशन से बनाया जाता है। इसे पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियों में इको-फ्रैंडली फ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। एथेनॉल का उत्पादन मुख्य रूप से गन्ने के रस से होता है, लेकिन स्टार्च कॉन्टेनिंग मटेरियल्स जैसे मक्का, सड़े आलू, कसावा और सड़ी सब्जियों से भी एथेनॉल तैयार किया जा सकता है। फर्स्ट जनरेशन एथेनॉल : फर्स्ट जनरेशन एथेनॉल गन्ने के रस, मीठे चुकंदर, सड़े आलू, मीठा ज्वार और मक्का से बनाया जाता है। सेकेंड जनरेशन एथेनॉल : सेकेंड जनरेशन एथेनॉल सेल्युलोज और लिग्नोसेल्यूलोसिक मटेरियल जैसे- चावल की भूसी, गेहूं की भूसी, कॉर्नकॉब (भुट्टा), बांस और वुडी बायोमास से बनाया जाता है। थर्ड जनरेशन बायोफ्यूल : थर्ड जनरेशन बायोफ्यूल को एलगी से बनाया जाएगा। अभी इस पर काम चल रहा है। 15 दिन पहले लॉन्च हुआ था E85 फ्यूल, बायोफ्यूल पर सरकार का फोकस 15 दिन पहले सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए E85 ईंधन पेश किया था। दिल्ली में E85 फ्यूल की कीमत ₹82.12 प्रति लीटर तय की गई। यह दिल्ली में बिक रहे रेगुलर E20 पेट्रोल से पूरे ₹20 कम है। यह ईंधन एक ऐसा मिश्रण है जिसमें 85% तक इथेनॉल और 15% पेट्रोल मिलाया जाता है। अब 100% इथेनॉल को मंजूरी मिलने से देश में ग्रीन एनर्जी और बायोफ्यूल के सेक्टर में एक नया चैप्टर शुरू हो गया है। अभी बाजार में 4 तरह के फ्लेक्स-फ्यूल बिक रहे हैं। सिर्फ इन चुनिंदा गाड़ियों में इस्तेमाल किया जा सकेगा E85 फ्यूल को सामान्य पेट्रोल गाड़ियों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसके लिए गाड़ियों का इंजन खास तौर पर ‘फ्लेक्स-फ्यूल’ तकनीक पर आधारित होना चाहिए। मारुति सुजुकी वैगनआर फ्लेक्स-फ्यूल: यह भारत की पहली पैसेंजर कार है, जिसे E100 (100% एथेनॉल) तक के ब्लेंड पर चलने के लिए तैयार किया गया है, जो E85 के लिए पूरी तरह सही है। हीरो स्प्लेंडर+ और HF डीलक्स: हीरो मोटोकॉर्प ने देश के मास-मार्केट 100cc सेगमेंट में पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल पेश की है। ये बाइक्स E20 से लेकर E85 तक के फ्यूल पर चल सकती हैं और दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में जुलाई 2026 से इनकी बिक्री शुरू होगी। सुजुकी जिक्सर SF: यह बाइक भी इस सूची में शामिल है जो हाई-एथेनॉल फ्यूल को सपोर्ट करती है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… 100% इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, सरकार ने दी मंजूरी: गडकरी बोले- प्रदूषण और पेट्रोल खर्च घटेगा केंद्र सरकार ने देश में 100% शुद्ध इथेनॉल को बतौर ईंधन इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार, 13 जून को नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…