Praneet More Show Video Viral Amidst Biryani Controversy

8 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘370 रुपए की बिरयानी’ वाले वीडियो के बाद कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर डॉ. सेजल पवार ने कहा कि वे और उनके साथी मेडिकल छात्र कॉलेज (KEM हॉस्पिटल, मुंबई) में मेडिकल रिसर्च और डिसेक्शन के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स को देखते हैं और उनका मजाक उड़ाते हैं। वीडियो में डॉ. सेजल पवार ने कहा, “खोपड़ी काटी और फिर लास्ट में जो भी है, प्रजनन अंग…” इस पर प्रणीत मोरे ने पूछा, “तू डॉक्टर है या कसाई? और ऐसे जोक भी मारते हो या सीरियस रहते हो?” सेजल ने जवाब दिया, “मारते हैं।” इसके बाद प्रणीत मोरे ने कहा, “जोक भी मारते हैं कि इसके दिमाग में कुछ नहीं है।” बातचीत के दौरान सेजल ने आगे कहा, “जो भी हो… साइज वगैरह।” यह सुनकर प्रणीत मोरे ने हैरानी जताते हुए पूछा, “क्या? आप लोग इन सब बातों पर भी चर्चा करते हैं?” सोशल मीडिया पर बयान को लेकर नाराजगी X पर कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि इस वीडियो पर रिएक्शन उतना ज्यादा क्यों नहीं दिख रहा, जितना हिमांशु जांगड़ा के बयान पर देखने को मिला था। एक यूजर ने लिखा कि यदि किसी पुरुष डॉक्टर ने मृत महिला के शरीर को लेकर ऐसा मजाक किया होता तो उसकी कड़ी आलोचना होती। कुछ लोगों ने मेडिकल एथिक्स और बॉडी डोनेशन को लेकर भी चिंता जताई। एक पोस्ट में कहा गया कि परिवार अपने प्रियजनों की बॉडी मेडिकल एजुकेशन के लिए दान करते हैं और ऐसे मामलों का मजाक उड़ाना उस भरोसे का अपमान है। सेजल का अकाउंट प्राइवेट हुआ विवाद बढ़ने के साथ सेजल पवार का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट हो गया है। उनके 2 लाख 44 हजार फॉलोअर्स हैं। वहीं, प्रणीत मोरे पहले से ही बिरयानी विवाद को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विरोध के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट कर दिया है। वहीं, बिरयानी वाले कमेंट करने वाले हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाल दिया गया। यह खबर भी पढ़ें… ‘बिरयानी के 370 वसूलूंगा’ कहने वाले शख्स की नौकरी गई:कंपनी ने लिया एक्शन, विवाद के बीच प्रणित मोरे ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट 22 साल के वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को गुरुग्राम स्थित कंपनी स्टारविक डिजाइन से नौकरी से निकाल दिया गया। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो में महिलाओं को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर हुए विरोध के बाद की गई। वहीं, विवाद के बीच प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Praneet More Show Video Viral Amidst Biryani Controversy

35 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘370 रुपए की बिरयानी’ वाले वीडियो के बाद कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर डॉ. सेजल पवार ने कहा कि वे और उनके साथी मेडिकल छात्र कॉलेज (KEM हॉस्पिटल, मुंबई) में मेडिकल रिसर्च और डिसेक्शन के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स को देखते हैं और उनका मजाक उड़ाते हैं। वीडियो में डॉ. सेजल पवार ने कहा, “खोपड़ी काटी और फिर लास्ट में जो भी है, प्रजनन अंग…” इस पर प्रणीत मोरे ने पूछा, “तू डॉक्टर है या कसाई? और ऐसे जोक भी मारते हो या सीरियस रहते हो?” सेजल ने जवाब दिया, “मारते हैं।” इसके बाद प्रणीत मोरे ने कहा, “जोक भी मारते हैं कि इसके दिमाग में कुछ नहीं है।” बातचीत के दौरान सेजल ने आगे कहा, “जो भी हो… साइज वगैरह।” यह सुनकर प्रणीत मोरे ने हैरानी जताते हुए पूछा, “क्या? आप लोग इन सब बातों पर भी चर्चा करते हैं?” सोशल मीडिया पर बयान को लेकर नाराजगी X पर कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि इस वीडियो पर रिएक्शन उतना ज्यादा क्यों नहीं दिख रहा, जितना हिमांशु जांगड़ा के बयान पर देखने को मिला था। एक यूजर ने लिखा कि यदि किसी पुरुष डॉक्टर ने मृत महिला के शरीर को लेकर ऐसा मजाक किया होता तो उसकी कड़ी आलोचना होती। कुछ लोगों ने मेडिकल एथिक्स और बॉडी डोनेशन को लेकर भी चिंता जताई। एक पोस्ट में कहा गया कि परिवार अपने प्रियजनों की बॉडी मेडिकल एजुकेशन के लिए दान करते हैं और ऐसे मामलों का मजाक उड़ाना उस भरोसे का अपमान है। सेजल का अकाउंट प्राइवेट हुआ विवाद बढ़ने के साथ सेजल पवार का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट हो गया है। उनके 2 लाख 44 हजार फॉलोअर्स हैं। वहीं, प्रणीत मोरे पहले से ही बिरयानी विवाद को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विरोध के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट कर दिया है। वहीं, बिरयानी वाले कमेंट करने वाले हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाल दिया गया। यह खबर भी पढ़ें… ‘बिरयानी के 370 वसूलूंगा’ कहने वाले शख्स की नौकरी गई:कंपनी ने लिया एक्शन, विवाद के बीच प्रणित मोरे ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट 22 साल के वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को गुरुग्राम स्थित कंपनी स्टारविक डिजाइन से नौकरी से निकाल दिया गया। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो में महिलाओं को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर हुए विरोध के बाद की गई। वहीं, विवाद के बीच प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
अब हरियाणवी सिंगर डिंपल चौधरी का आपत्तिजक VIDEO सामने आया:युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर अश्लील हरकत की; ट्रोलर्स बोले-खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया

उत्तर प्रदेश के हाथरस में स्टेज पर कमर छूने पर थप्पड़ मारने वाली हरियाणवी डांसर का अब खुद अश्लील हरकत करते का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 3 जून को उसी प्रोग्राम का है। वीडियो में डांसर डांस स्टेप करते समय नोट को युवक के प्राइवेट पार्ट पर टच करती दिखाई दे रही है। हालांकि, युवक ने पैंट शर्ट पहनी हुई है, लेकिन डांसर की हरकत पर मुस्कुराता नजर आ रहा है। पास में ही खड़ा दूसरा युवक यह वीडियो बना रहा है और हंसता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद डांसर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई लोग इस हरकत को अश्लील बताते हुए आरोप लगा रहे हैं कि वह खुद इस तरह की चीजों को बढ़ावा दे रही हैं। उधर, डांसर ने भी ट्रोलर्स के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- कलाकारों को ट्रोल करना कोई नई बात नहीं है। पहले हाथरथ स्टेज शो के दौरान बदसलूकी करने वाले युवक की गिरफ्तारी होने दी जाए, इसके बाद मैं ट्रोल करने वालों को भी जवाब दूंगी। डांसर के नए वीडियो ने बढ़ाया विवाद… महिला इन्फ्लुएंसर बोलीं- खुद वल्गैरिटी करते हो, रिएक्ट मत करो “मैंने मोस्टली ना बोलना बंद कर रखा था, लेकिन मुझे अब बोलना पड़ रहा है। एक वीडियो है, काफी ज्यादा चर्चा में आ रही है। काफी ज्यादा उस पे फेक रिपोर्टर्स हैं, जो न्यूज बना के डाल रहे हैं। वो है डांसर की, ठीक है? खुल्लम नाम ले रही हूं, क्योंकि मुझे वो चीज नहीं अच्छी लग रही है। जब आपको पता है कि आप वल्गैरिटी करते हो, आप खुद भी गलत हरकतें करते हो, तो आप उस चीज को रिएक्ट मत करो। अगर आपको थप्पड़ मारना था तो ऑन द स्पॉट मारते, रुक के नहीं मारना था। मारूं नहीं मारूं, मारूं नहीं मारूं, वो चीज पहली गलती लगी, ठीक है? दूसरी बात, आपने ही कहीं ना कहीं उन्हें हिंट दिया होगा, किनारा दिया होगा तभी आपके साथ ये बदतमीजी हुई है, वरना नहीं होती। और अगर अब भी आप लोगों को लगता है कि मैं गलत कह रही हूं, तो आप डांसर के दोनों वीडियो देख लो। आप बताना कि उनमें से कौन सा सही है और कौन सा गलत है। ट्रोलर्स को डांसर ने दिया ऐसा जवाब… अब पढ़िए… सुसाइड के ऐलान के बुधवार को क्या होगा ———————- डांसर विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ‘कमर छूने वाला गिरफ्तार नहीं हुआ तो जान दे दूंगी’:हरियाणवी डांसर बोलीं- 15 जून तक इंतजार करूंगी; जहां इज्जत मिलेगी, वहीं परफॉर्मेंस दूंगी स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की गेंद पर CM सैनी ने जड़ा छक्का,VIDEO:ओवर में 2 सिक्स हिट किए; क्लार्क बोले- अब गेंदबाजी छोड़नी पड़ेगी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क के बीच देर रात क्रिकेट मैच खेला गया। सीएम सैनी ने क्लार्क की स्पिन गेंदबाजी पर 2 सिक्स लगाए। क्लार्क ने उन्हें एक ओवर गेंदबाजी की, इस दौरान सीएम ने 2 हिटिंग सिक्स के साथ 4 बॉल डिफेंड की। सीएम के सिक्स लगाते ही माइकल क्लार्क ने कहा- मुझे लगता है, अब गेंदबाजी बंद कर देनी चाहिए। इसके बाद दोनों के बीच प्रदेश में क्रिकेट की स्थिति को लेकर काफी बातचीत हुई। क्लार्क न्यू चंडीगढ़ में हुए भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच में कमेंट्री करने आए थे। इस दौरान सोमवार रात चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास में फ्रैंडली मैच का आयोजन हुआ। मैच के दौरान क्लार्क ने उन्हें अपने ऑटोग्राफ कर एक बैट भी गिफ्ट किया। पहले जानिए माइकल क्लार्क की अहम बातें…. CM हाउस में क्या एक्टिविटी हुई…. टेस्ट मैच के बाद सोमवार देर शाम माइकल क्लार्क सीएम हाउस पहुंचे। यहां सीएम ने उन्हें एक क्रिकेट बैट गिफ्ट किया। इसके बाद क्लार्क ने भी एक बैट पर अपने ऑटोग्राफ किए और सीएम को ये बेट दिया। दोनों बल्लों पर सीएम सैनी और क्लार्क के फोटो भी छपे थे। इसके बाद ग्राउंड में पेड़ का विकेट बनाकर क्लार्क ने उन्हें एक ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान सीएम सैनी ने इस ओवर में 2 सिक्स लगाए। इसके बाद दोनों के बीच हरियाणा में क्रिकेट को लेकर लंबी बातचीत हुई। कौन हैं क्लार्क, सीएम हाउस कैसे पहुंचे न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में 6 से 8 जून तक भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट क्रिकेट मैच खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क इस मैच में कमेंट्री करने आए थे। सोमवार को मैच खत्म होने के बाद क्लार्क सीएम से मिलने उनके आवास पहुंचे। जहां क्रिकेट की बाचतीच के बाद मैच खेला गया। माइकल क्लार्क ने 2011 से 2015 तक ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की और उनकी अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने 2015 क्रिकेट वर्ल्क कप का खिताब जीता था। विश्व कप फाइनल में क्लार्क ने 74 रन की अहम पारी खेली थी। वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही क्लार्क ने संयास की घोषणा की थी।
विनेश फोगाट की ट्रायल प्रक्रिया आज:दिल्ली के स्टेडियम पहुंचीं; मैट से VIDEO आई सामने, छावनी में तब्दील किया क्षेत्र

देश की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट आज शनिवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए आयोजित हो रहे महत्वपूर्ण सिलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा लेने स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। यह बड़ा घटनाक्रम सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को दी गई उस ऐतिहासिक राहत के बाद सामने आया है, जिसमें शीर्ष अदालत ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की तमाम आपत्तियों को दरकिनार करते हुए विनेश को इस चयन प्रक्रिया में उतरने की विशेष अनुमति दी थी। स्टेडियम पहुंचीं विनेश, चेहरे पर दिखा पूरा फोकस आयोजन स्थल यानी इंदिरा गांधी स्टेडियम से विनेश फोगाट की जो तस्वीरें और विजुअल्स सामने आ रहे हैं, उनमें वे मैट पर उतरने से पहले अपने कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ रणनीति बनाती और वॉर्म-अप करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर इस बड़े मुकाबले को लेकर बेहद गंभीरता और पूरा फोकस साफ नजर आ रहा है। कुश्ती महासंघ के साथ चल रहे हालिया विवादों और इस हाई-प्रोफाइल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे स्टेडियम और ट्रायल एरिया के आसपास दिल्ली पुलिस द्वारा सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि बिना किसी बाधा के पारदर्शी तरीके से ट्रायल्स संपन्न कराए जा सकें। सुप्रीम कोर्ट का संदेश- कंट्री फर्स्ट’, विनेश के करियर के लिए आज का दिन बेहद निर्णायक शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट की खेल उपलब्धियों और देश के प्रति उनके योगदान का सम्मान करते हुए उन्हें ट्रायल्स में शामिल होने की इजाजत दी थी। हालांकि, शीर्ष अदालत ने इस दौरान ‘कंट्री फर्स्ट’ (देश सबसे पहले) का एक कड़ा और स्पष्ट संदेश भी दिया था। अदालत ने कहा था कि विनेश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है, इसलिए उन्हें यह मौका मिलना चाहिए, लेकिन हमेशा देश का हित सर्वोपरि होना चाहिए। आज होने वाले ये ट्रायल्स विनेश के करियर के लिए बेहद निर्णायक साबित होंगे, क्योंकि यहाँ जीत दर्ज करते ही वे आगामी एशियन गेम्स 2026 में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर लेंगी। हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई थी चिंता विनेश फोगाट को इस चयन प्रक्रिया में शामिल होने की विशेष छूट देने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने खेल महासंघों के तकनीकी और आंतरिक चयन मामलों में अदालतों के बढ़ते दखल पर गहरी चिंता भी जताई थी। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट लहजे में कहा था कि खेल के मामले किसी मेडिकल कॉलेज के एडमिशन की तरह नहीं हैं, बल्कि ये राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाएं हैं, जिनमें महासंघों की चयन प्रक्रिया का एक तय शेड्यूल होता है। कोर्ट ने यह टिप्पणी इसलिए की ताकि भविष्य में अदालती फैसलों की वजह से खेल के तय नियम और चयन प्रक्रियाएं बाधित न हों, लेकिन विनेश की साख और देश के लिए उनके पदकों को देखते हुए उन्हें इस बार ट्रायल्स में उतरने की अनुमति प्रदान की गई।
Madhuri Dixit Deepfake AI Video Viral

6 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक रिवीलिंग ब्लैक ड्रेस में दिख रही हैं, जिसे देखकर कई लोगों ने उनके पहनावे पर कमेंट करने शुरू कर दिए। हालांकि, वीडियो को लेकर पत्रकार जयदीप पांडेय ने दावा किया कि यह वीडियो डीपफेक AI वीडियो है। जयदीप ने एक यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा, यह माधुरी दीक्षित का AI से बनाया गया फर्जी वीडियो है। कृपया ऐसी कोई भी चीज पोस्ट या शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर कर लें। कई यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर किया। वहीं, एक यूजर की पोस्ट पर कम्यूनिटी नोट जारी कर X (पूर्व में ट्विटर) ने कहा कि वीडियो पूरी तरह से AI की मदद से तैयार किया गया है। X की पोस्ट। पहले भी कई सेलिब्रिटी एआई-जनरेटेड कंटेंट का शिकार हो चुके हैं, जिनमें रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ और कीर्ति सुरेश शामिल हैं। हाल ही में फेक एआई से बने वीडियो और तस्वीरों को लेकर साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत भड़क गई थीं। रुक्मिणी ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक नोट शेयर कर लिखा था, ‘मेरी टीम और मैंने सोशल मीडिया पर कुछ एआई से बनाई गई तस्वीरें देखी हैं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो मेरी हैं। मैं साफ कहना चाहती हूं कि ये तस्वीरें पूरी तरह फर्जी और बनाई गई हैं। इस तरह की एडिटेड तस्वीरें बनाना और फैलाना बहुत गैरजिम्मेदाराना है। यह किसी की प्राइवेसी का बड़ा उल्लंघन भी है।’ रुक्मिणी वसंत की पोस्ट। उन्होंने आगे लिखा था, ‘हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू की जा रही है। मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि ऐसे कंटेंट को शेयर न करें और न ही उसे बढ़ावा दें।’ फेक तस्वीरें और एआई से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… AI से बना रश्मिका मंदाना का फेक वीडियो वायरल:अमिताभ बच्चन ने किया अलर्ट, बोले- दोषी के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाए नवंबर 2023 में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक महिला लिफ्ट में एंटर करती नजर आ रही थी जो देखने में तो बिल्कुल रश्मिका जैसी लगती थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Madhuri Dixit Deepfake AI Video Viral

12 मिनट पहले कॉपी लिंक माधुरी दीक्षित का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह एक अवॉर्ड फंक्शन में बैठी दिखाई दे रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक रिवीलिंग ब्लैक ड्रेस में दिख रही हैं, जिसे देखकर कई लोगों ने उनके पहनावे पर कमेंट करने शुरू कर दिए। हालांकि, वीडियो को लेकर पत्रकार जयदीप पांडेय ने दावा किया कि यह वीडियो फेक AI वीडियो है। जयदीप ने एक यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘यह माधुरी दीक्षित का AI से बनाया गया फर्जी वीडियो है। कृपया ऐसी कोई भी चीज पोस्ट या शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर कर लें।’ जयदीप पांडेय की पोस्ट। वायरल वीडियो में माधुरी दीक्षित जिस तरह की ड्रेस में दिख रही हैं, वैसी ही ड्रेस उन्होंने 2026 में न्यूज 18 के अवॉर्ड शो में पहनी थी। कई यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर किया। वहीं, एक यूजर की पोस्ट पर कम्यूनिटी नोट जारी कर X (पूर्व में ट्विटर) ने कहा कि वीडियो पूरी तरह से AI की मदद से तैयार किया गया है। X की पोस्ट। कई सेलेब्स के AI-जनरेटेड पोस्ट बने हैं गौरतलब है कि कई सेलिब्रिटी एआई-जनरेटेड कंटेंट का शिकार हो चुके हैं, जिनमें रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ और कीर्ति सुरेश शामिल हैं। हाल ही में फेक एआई से बने वीडियो और तस्वीरों को लेकर साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत भड़क गई थीं। रुक्मिणी ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक नोट शेयर कर लिखा था, ‘मेरी टीम और मैंने सोशल मीडिया पर कुछ एआई से बनाई गई तस्वीरें देखी हैं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो मेरी हैं। मैं साफ कहना चाहती हूं कि ये तस्वीरें पूरी तरह फर्जी और बनाई गई हैं। इस तरह की एडिटेड तस्वीरें बनाना और फैलाना बहुत गैरजिम्मेदाराना है। यह किसी की प्राइवेसी का बड़ा उल्लंघन भी है।’ रुक्मिणी वसंत की पोस्ट। उन्होंने आगे लिखा था, ‘हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू की जा रही है। मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि ऐसे कंटेंट को शेयर न करें और न ही उसे बढ़ावा दें।’ रश्मिका का डीपफेक वीडियो सामने आया था नवंबर 2023 में रश्मिका का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह काले रंग के कपड़ों में एक लिफ्ट के अंदर जाती हुई दिख रही थीं। यह वीडियो पूरी तरह फेक था। मूल वीडियो ब्रिटिश-भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जारा पटेल का था। AI डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल करके जारा के चेहरे की जगह रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था। फेक तस्वीरें और एआई से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… AI से बना रश्मिका मंदाना का फेक वीडियो वायरल:अमिताभ बच्चन ने किया अलर्ट, बोले- दोषी के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाए नवंबर 2023 में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक महिला लिफ्ट में एंटर करती नजर आ रही थी जो देखने में तो बिल्कुल रश्मिका जैसी लगती थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
राजस्थान की देसी सुपरफूड राबड़ी, जो 45 डिग्री गर्मी में भी आपको रखेगी कूल और फिट, Video

X राजस्थान की देसी सुपरफूड राबड़ी, जो 45 डिग्री गर्मी में भी आपको रखेगी कूल Traditional Rabdi Recipe: बाड़मेर सहित पश्चिमी राजस्थान में ‘राबड़ी’ आधुनिक फास्ट फूड को कड़ी टक्कर दे रही है. बाजरा-ज्वार और छाछ से बनी यह राबड़ी भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन में भी सहायक है. बुजुर्ग इसे एक ‘देसी सुपरफूड’ मानते हैं जो डायबिटीज और बीपी जैसी बीमारियों से बचाने में कारगर है. घंटों की मेहनत से तैयार होने वाली राबड़ी आज भी राजस्थान की संस्कृति और सेहत का आधार बनी हुई है. रेगिस्तानी इलाकों में जब तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच जाता है, तब राबड़ी शरीर को ठंडक पहुंचाने और लू के असर को कम करने में रामबाण का काम करती है. ग्रामीण अंचलों में ज्येष्ठ सुदी चतुर्थी को ‘राबड़ी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जहां परिवार के लोग एक साथ बैठकर इस पारंपरिक भोजन का आनंद लेते हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
धुरंधर सिंगर जैस्मीन सैंडलास के कॉन्सर्ट में अफरा-तफरी:दर्शकों के पास लगा बैरिकेड अचानक टूटा, लोग गिरे; सिंगर ने बीच में रोका परफॉर्मेंस

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस के देहरादून लाइव कॉन्सर्ट में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 20 मई को हुए इस कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों के एरिया के पास लगा एक बैरिकेड अचानक टूट कर गिर गया। इससे आगे खड़े कई लोग अपना संतुलन खोकर गिर पड़े। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जैस्मीन सैंडलास स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं। तभी अचानक दर्शकों के बिल्कुल सामने वाले हिस्से का बैरिकेड टूट गया। घटना के बाद सिंगर ने तुरंत अपना परफॉर्मेंस रोक दिया और अपनी पर्सनल टीम को सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने को कहा। सिंगर ने सुरक्षाकर्मियों को बताया आक्रामक जैस्मीन ने स्टेज से माइक पर कहा, “मुझे बहुत दुख है कि ऐसा हो रहा है। क्या मेरी इंटरनल टीम इसे संभाल सकती है? मैं चाहती हूं कि मेरी पूरी टीम तुरंत आकर इस मामले को सुलझाए। यहां के सुरक्षाकर्मी काफी आक्रामक व्यवहार कर रहे हैं।” इसके बाद सिंगर स्टेज पर ‘वाहेगुरु’ का नाम लेती हुई भी सुनाई दीं। जैस्मीन की टीम ने तुरंत दखल देकर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद हालात सामान्य हुए। ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के गानों से मिली कामयाबी जैस्मीन सैंडलास इन दिनों ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के गानों की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। इस फ्रेंचाइजी में उनके गाए गाने ‘शरारत’, ‘मैं और तू’ और ‘जाइए सजना’ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इन गानों की कामयाबी के बाद वे एक बार फिर बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गई हैं। अमेरिका में बेहद तंगहाली में बीता बचपन जैस्मीन ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अपने शुरुआती दिनों के संघर्षों के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि जब उनका परिवार अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंचा, तो उन्हें अंग्रेजी नहीं आती थी। उनके पिता ने स्थानीय स्कूल में उनका एडमिशन कराया। वे लोग एक बेडरूम के एक छोटे से अपार्टमेंट में रहते थे, जो कम आय वाले परिवारों के लिए था। उस घर में कुल 6 लोग रहते थे और उनका गुजारा फूड स्टैम्प पर होता था। भारत में टीचर रहीं उनकी मां वहां फैक्ट्री में काम करती थीं और चेरी तोड़ती थीं, जबकि उनके पिता गैस स्टेशन पर काम करते थे। बाद में कैलिफोर्निया जाने पर उनके पिता को कोर्ट में इंटरप्रेटर का काम मिला, तब जाकर जिंदगी थोड़ी बेहतर हुई। गुरुद्वारे में शबद गाकर सीखी गायकी जैस्मीन ने बताया कि बचपन में उनके पास म्यूजिक सीखने का कोई साधन नहीं था। वे सिर्फ गुरुद्वारे में जाकर शबद गाया करती थीं। उनके माता-पिता को उनके सिंगर बनने के सपने पर भरोसा नहीं था। मां इसे सिर्फ एक हॉबी मानती थीं और पिता का मानना था कि म्यूजिक में कोई करियर नहीं है। जैस्मीन ने अपने पिता से 6 महीने का समय मांगा था और कहा था कि अगर कामयाबी नहीं मिली तो वे गाना छोड़ देंगी। हालांकि 6 महीने में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। साल 2014 में सलमान खान की फिल्म ‘किक’ के गाने ‘यार ना मिले’ ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई।
धुरंधर सिंगर जैस्मीन सैंडलास के कॉन्सर्ट में अफरा-तफरी:दर्शकों के पास लगा बैरिकेड अचानक टूटा, लोग गिरे; सिंगर ने बीच में रोका परफॉर्मेंस

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस के देहरादून लाइव कॉन्सर्ट में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 20 मई को हुए इस कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों के एरिया के पास लगा एक बैरिकेड अचानक टूट कर गिर गया। इससे आगे खड़े कई लोग अपना संतुलन खोकर गिर पड़े। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जैस्मीन सैंडलास स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं। तभी अचानक दर्शकों के बिल्कुल सामने वाले हिस्से का बैरिकेड टूट गया। घटना के बाद सिंगर ने तुरंत अपना परफॉर्मेंस रोक दिया और अपनी पर्सनल टीम को सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने को कहा। सिंगर ने सुरक्षाकर्मियों को बताया आक्रामक जैस्मीन ने स्टेज से माइक पर कहा, “मुझे बहुत दुख है कि ऐसा हो रहा है। क्या मेरी इंटरनल टीम इसे संभाल सकती है? मैं चाहती हूं कि मेरी पूरी टीम तुरंत आकर इस मामले को सुलझाए। यहां के सुरक्षाकर्मी काफी आक्रामक व्यवहार कर रहे हैं।” इसके बाद सिंगर स्टेज पर ‘वाहेगुरु’ का नाम लेती हुई भी सुनाई दीं। जैस्मीन की टीम ने तुरंत दखल देकर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद हालात सामान्य हुए। ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के गानों से मिली कामयाबी जैस्मीन सैंडलास इन दिनों ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के गानों की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। इस फ्रेंचाइजी में उनके गाए गाने ‘शरारत’, ‘मैं और तू’ और ‘जाइए सजना’ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इन गानों की कामयाबी के बाद वे एक बार फिर बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गई हैं। अमेरिका में बेहद तंगहाली में बीता बचपन जैस्मीन ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अपने शुरुआती दिनों के संघर्षों के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि जब उनका परिवार अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंचा, तो उन्हें अंग्रेजी नहीं आती थी। उनके पिता ने स्थानीय स्कूल में उनका एडमिशन कराया। वे लोग एक बेडरूम के एक छोटे से अपार्टमेंट में रहते थे, जो कम आय वाले परिवारों के लिए था। उस घर में कुल 6 लोग रहते थे और उनका गुजारा फूड स्टैम्प पर होता था। भारत में टीचर रहीं उनकी मां वहां फैक्ट्री में काम करती थीं और चेरी तोड़ती थीं, जबकि उनके पिता गैस स्टेशन पर काम करते थे। बाद में कैलिफोर्निया जाने पर उनके पिता को कोर्ट में इंटरप्रेटर का काम मिला, तब जाकर जिंदगी थोड़ी बेहतर हुई। गुरुद्वारे में शबद गाकर सीखी गायकी जैस्मीन ने बताया कि बचपन में उनके पास म्यूजिक सीखने का कोई साधन नहीं था। वे सिर्फ गुरुद्वारे में जाकर शबद गाया करती थीं। उनके माता-पिता को उनके सिंगर बनने के सपने पर भरोसा नहीं था। मां इसे सिर्फ एक हॉबी मानती थीं और पिता का मानना था कि म्यूजिक में कोई करियर नहीं है। जैस्मीन ने अपने पिता से 6 महीने का समय मांगा था और कहा था कि अगर कामयाबी नहीं मिली तो वे गाना छोड़ देंगी। हालांकि 6 महीने में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। साल 2014 में सलमान खान की फिल्म ‘किक’ के गाने ‘यार ना मिले’ ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई।








