Saturday, 06 Jun 2026 | 04:48 AM

Trending :

भारत-अफगानिस्तान में एकमात्र टेस्ट आज से:अफगान स्पिनर्स के सामने भारतीय बैटर्स का स्किल टेस्ट, अफ्रीका-न्यूजीलैंड ने क्लीन स्वीप किया था Neha Kakkar Birthday Interesting Facts; Struggle Story | Bhajan Jagrata प्रधानमंत्री नेहरू के आधुनिक गणतंत्र से प्रधानमंत्री मोदी के सभ्यतागत राज्य तक: भारत का राजनीतिक केंद्र कैसे बदल गया | भारत समाचार 10 घंटे में 10 लाख साइन-अप: अन्नामलाई ने अपने नए आंदोलन के लिए ‘असाधारण प्रतिक्रिया’ की सराहना की | भारत समाचार रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ:RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार अन्नामलाई ने नए राजनीतिक संगठन की घोषणा की, तमिलनाडु भाजपा से बड़े पैमाने पर इस्तीफे की शुरुआत | शीर्ष बिंदु | भारत समाचार
EXCLUSIVE

Barnala House Lift Accident | Labour Struggle Continues | Punjab viral video

Barnala House Lift Accident | Labour Struggle Continues | Punjab viral video

बरनाला में मकान गिरने से 3 लोगों की मौत हुई है। बरनाला में आज (रविवार) सुबह एक मकान गिरने से 3 लोग उसके मलबे में दब गए। इससे तीनों लोगों की मौत हो गई। ये तीनों मकान में अंदर सोए हुए थे। इन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने इनकी मौत की पुष्टि की। . मलबा हटाने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन की टीमें पहुंची थीं। उन्होंने जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटवाया। अधिकारियों ने 3 शव बरामद होने के बाद भी कई घंटे तक जेसीबी चलवाई, ताकि यदि कोई और भी मलबे में दबा हो तो उसे भी निकाला जा सके। बताया जा रहा है कि मकान की नींव धंस जाने के बाद उसे जैक से ऊपर उठाने का काम चल रहा था। जिन लोगों की मौत हुई है, वे इसी काम में लगे हुए थे। ये कुल 4 लोग थे, लेकिन एक व्यक्ति शनिवार शाम को ही घर निकल गया था, जिससे उसकी जान बच गई। घर गिरने का VIDEO… सरपंच ने हादसे के बारे में ये जानकारी दी… जैक से उठाई जा रही थी बिल्डिंग: यह हादसा बरनाला जिले के फरवाही गांव में हुआ। गांव के सरपंच जगसीर सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब सवा 4 बजे हुआ है। दिवंगत जीवन कुमार के बेटे विशाल के मकान को जैक की मदद से ऊपर उठाने का काम चल रहा था। 3 मजदूर अंदर मौजूद थे: सरपंच ने बताया कि यह काम कई सप्ताह से लगा हुआ है। इसके लिए मोगा के ठेकेदार को ठेका दिया हुआ है। काम में 4 मजदूर लगे हुए थे। ये लोग इस बिल्डिंग में ही काम करने के बाद सोते थे। रविवार को काम की छुट्‌टी थी, इसलिए इनमें से एक मजदूर अपने घर चला गया था। जबकि, 3 मजदूर घर में मौजूद थे। बिल्डिंग के बाहर मौजूद व्यक्ति ने वारदात देखी: सरपंच बताते हैं कि आज सुबह करीब सवा 4 बजे यह बिल्डिंग गिर गई। हादसे के समय बिल्डिंग में काम करने वाले 3 मजदूर सोए हुए थे। वे मलबे में दब गए। हादसे के समय एक व्यक्ति बिल्डिंग के बाहर गली में मौजूद था। उसने यह वारदात देखी। गुरुद्वारे से ऐलान कर मदद मांगी गई: उन्होंने बताया- बिल्डिंग गिरने की जोरदार आवाज भी हुई, जिससे आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। उन्होंने तुरंत गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट कर लोगों से मदद मांगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू का काम शुरू किया। डॉक्टर ने तीनों की मौत की पुष्टि की: लोगों ने खुद ही मलबा हटाना शुरू किया और पुलिस को भी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई, जिसकी मदद से 3 लोगों के शवों को निकाला गया। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि की। दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोग… सरपंच ने कहा- प्रशासनिक मदद नहीं मिली सरपंच ने बताया कि पहले पता चला कि मलबे में 4 मजदूर दबे हैं, लेकिन पुष्टि 3 की ही हुई है। चौथा मजदूर कल रात 10 बजे के करीब अपने घर पहुंच गया। इस हिसाब से कोई अब दबा नहीं है। फिर भी हम मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि कोई फंसा न रह जाए। उन्होंने कहा कि सारे गांव ने मिलकर मलबा हटाया। प्रशासन के कुछ अधिकारी पहुंचे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। हम सरकार से मांग करते हैं कि जिन लोगों की जान गई है, उन्हें मुआवजा दिया जाए। जो मकान का नुकसान हुआ है, उन्हें सीएम फंड से राशि जारी की जाए। मलबे से निकालकर 3 लोगों को अस्पताल भेजा गया। बूंदाबांदी होने के चलते लोग ऊपर तिरपाल डालकर मलबा हटाने में लगे रहे। DSP बोले- मोगा के लोग मरम्मत कर रहे थे इस मामले में बरनाला के DSP सतवीर सिंह ने बताया कि गांव फरवाही में विशाल के घर की मरम्मत मोगा का ठेकेदार रणजीत करवा रहा था। इस मकान की दीवारों में सीवर का पानी घुसने के कारण यह एक तरफ धंस गया था। उसी की मरम्मत के लिए काम चल रहा था। उन्होंने बताया कि मकान की मरम्मत में 4 युवक बॉबी सिंह, प्रिंस, गुरजीत सिंह और एक अज्ञात लगे हुए थे। ये सभी मोगा के रहने वाले थे। आज सुबह अचानक मकान की दीवार एक तरफ झुक गई और मकान गिर गया। इसमें 3 युवकों की मौत हो गई, जिनके शव सिविल अस्पताल बरनाला में रखवा दिए गए हैं। एक अज्ञात युवक कल रात अपने घर पहुंच गया। मलबे को खंगालने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे। विधायक बोले- मुआवजे की मांग रखेंगे मौके पर पहुंचे बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने बताया मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की मांग रखेंगे। मकान मालिक को मुआवजा देने की बात करेंगे। अब देखते हैं कि प्रशासन क्या मदद कर सकता है? मैं भी पत्र लिखने जा रहा हूं कि मुआवजा दिया जाए। मृतक बॉबी की मां ने रोते हुए सरकार से मदद की मांग की। मृतक की मां बोलीं- ठेकेदार चिट्‌टा पिलाकर काम करवाता था एक मृतक की मां चरणजीत कौर ने रोते हुए बताया- मेरे बेटे का नाम बरिंदर सिंह बॉबी था। मेरे एक बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। वह 16 साल का था। मेरे पति भी गुजर चुके हैं। यह मेरा आखिरी बेटा था। मेरी आंखों का तारा था। वह शादीशुदा था। उसके 3 बच्चे हैं। अब मैं अपनी बहू को क्या दिलासा दूंगी? चरणजीत कौर ने कहा- हम मोगा में दोसांझ तलवंडी के रहने वाले हैं। यहां हमें रणजीत लेकर आया था। वह खुद नशे-पत्ते में लगा था। रणजीत इन लोगों (मदजूरों) को भी चिट्‌टा पिलाता था। चिट्‌टा पिलाकर काम लगवाता था। कैप्सूल और गोलियां खिलाकर काम पर लगाया था। उन्होंने बताया- रणजीत ठेकेदार है। उसने हमें घटना के बारे में एक भी फोन नहीं किया। हमें पंडित ने फोन कर बताया है। हम सरकार से मांग करते हैं, हमारा साथ दो। मैं इन बच्चों को कैसे पालूंगी?

Bengaluru Professor Student Assault | College Outside Beatdown Viral Video

Bengaluru Professor Student Assault | College Outside Beatdown Viral Video

Hindi News National Bengaluru Professor Student Assault | College Outside Beatdown Viral Video बेंगलुरु5 घंटे पहले कॉपी लिंक कॉलेज के स्टूडेंट्स प्रोफेसर को पीटते हुए। बेंगलुरु के एक मेडिकल कॉलेज में एक प्रोफेसर ने क्लास के दौरान ही एक छात्रा को प्रपोज कर दिया। छात्रा के विरोध के बाद विवाद बढ़ा और इसके बाद अन्य छात्रों ने कॉलेज के बाहर प्रोफेसर के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार को हुई। स्टूडेंट्स के बनाए वीडियो के सामने आने के बाद मामला सामने आया। प्रोफेसर के खिलाफ कॉलेज के प्रिंसिपल दिवाकर एसपी ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। क्लास में छात्रा और प्रोफेसर के बीच हुई बहस। स्टूडेंट्स ने प्रोफेसर के पार्किंग में घेरा। प्रोफेसर ने छात्रा से कहा- तुमने मुझे प्रपोज किया था इस घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक क्लिप में अब्दुल मोहम्मद नाम के असिस्टेंट प्रोफेसर क्लास को संबोधित करते हुए एक छात्रा की तरफ देखकर दावा करते हैं कि उसने उन्हें प्रपोज किया था और वह भी वह भी उससे प्यार करते हैं। इस पर छात्रा ने तुरंत इस पर आपत्ति जताई और प्रोफेसर से कहा कि वे इस मामले को प्रिंसिपल के सामने उठाएं। छात्रा ने उनसे यह भी पूछा कि उसने उन्हें प्रपोज कब किया था। प्रोफेसर ने उससे पूछा कि क्या तुमने यह नहीं कहा था कि ‘आई लव यू मोहम्मद’। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसका सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। इस पर लड़की उनसे वह फुटेज दिखाने की मांग करती है। प्रोफेसर ने जाते समय छात्रा से कहा कि वे उससे अगले दिन बात करेंगे और साथ ही दूसरे स्टूडेंट्स से चॉकलेट लेने को कहते हैं। इसके बाद प्रोफेसर क्लासरूम से बाहर निकल जाते हैं। इस घटना के बाद कॉलेज में छात्र और छात्राएं भड़क गए। एक छात्रा ने प्रोफेसर को चप्पल से मारा, जबकि दूसरे छात्रों ने भी प्रोफेसर से मारपीट की। छात्रों ने प्रोफेसर का पूरे कैंपस में पीछा किया और उसकी कार के पास पहुंचकर उन पर दोबारा हमला किया। ———— ये खबर भी पढ़ें… भरतपुर में बीच-बाजार लड़की ने सरकारी टीचर को पीटा:रेप करने का आरोप लगाया भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में एक लड़की अपने साथी के साथ मिलकर एक सरकारी टीचर की पिटाई कर दी। टीचर को पिटता देखा मौके पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लड़की का आरोप था कि सरकारी टीचर 3 साल से उसका शोषण कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Beauty Tips: 20 साल के होते ही Gen Z लड़कों के झडने लगे हैं बाल, तो 40 में तो हो जाएंगे गंजे! एक्सपर्ट ने बताई वजह

authorimg

आजकल बालों का झड़ना सिर्फ 40–50 की उम्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि 20–25 साल के लड़कों में भी तेजी से गंजापन देखने को मिल रहा है. हाल ही में एक्सपर्ट्स ने बताया कि Gen Z यानी आज की युवा पीढ़ी में हेयर फॉल एक आम समस्या बनती जा रही है. Traya Health के आंकड़ों के अनुसार यह समस्या तेजी से बढ़ रही है. उनके 5 लाख पुरुषों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे 50% लोग 25 साल से कम उम्र के हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह केवल जेनेटिक समस्या नहीं है, बल्कि आज की खराब लाइफस्टाइल इसका सबसे बड़ा कारण बनती जा रही है. यह सिर्फ लुक्स का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डाल रहा है. पहले जहां बाल झड़ना उम्र बढ़ने का संकेत माना जाता था, वहीं अब कॉलेज जाने वाले लड़के भी हेयरलाइन पीछे जाने की चिंता में हैं. Traya Health की कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. दिव्या के अनुसार, इसका सबसे बड़ा कारण आज की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल है. लगातार बढ़ता स्ट्रेस, अनियमित नींद और डिजिटल लाइफस्टाइल बालों की जड़ों को कमजोर कर रही है. आज की Gen Z देर रात तक मोबाइल और लैपटॉप पर रहती है, जिससे शरीर का हार्मोनल बैलेंस बिगड़ता है. इससे बालों की ग्रोथ साइकिल प्रभावित होती है और बाल समय से पहले झड़ने लगते हैं. इसके अलावा पढ़ाई, करियर और सोशल प्रेशर के कारण लगातार तनाव बना रहता है, जिससे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है और हेयर फॉल तेज हो जाता है. खराब खानपान भी इस समस्या को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है. आज की युवा पीढ़ी घर के खाने से ज्यादा फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड पर निर्भर हो गई है. ऐसे खाने में जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन D और B12 की कमी होती है, जिससे बाल कमजोर और पतले होने लगते हैं. इसके साथ ही प्रदूषण और खराब पानी भी स्कैल्प को नुकसान पहुंचाती है, जिससे बाल जल्दी टूटने लगते हैं. शहरों में रहने वाले युवाओं में यह समस्या ज्यादा देखी जा रही है. इसके अलावा जेनेटिक कारण भी अहम भूमिका निभाते हैं. अगर परिवार में पहले से गंजेपन की समस्या रही है, तो अगली पीढ़ी में इसके जल्दी दिखने की संभावना बढ़ जाती है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि DHT नाम का हार्मोन बालों की जड़ों को छोटा कर देता है, जिससे धीरे-धीरे बाल पतले होकर गिरने लगते हैं. हालांकि, आज की लाइफस्टाइल इस प्रक्रिया को और तेज कर देती है, इसलिए पहले के मुकाबले अब कम उम्र में ही गंजापन दिखने लगा है. इस समस्या से बचने के लिए समय रहते कदम उठाना बहुत जरूरी है. सबसे पहले अपनी डाइट सुधारें और प्रोटीन, हरी सब्जियां, फल और नट्स को शामिल करें. अच्छी नींद लें और स्ट्रेस को कम करने के लिए योग या एक्सरसाइज करें. साथ ही बालों में ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स और हीट स्टाइलिंग से बचें. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर शुरुआती स्टेज में ध्यान दिया जाए, तो बालों के झड़ने की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है. वरना 20 की उम्र में शुरू हुआ हेयर फॉल 40 तक गंजेपन में बदल सकता है.

CM Bhagwant Mann AAP Minister Arrest Amit Shah CBI Suicide Viral Video SDM vs DC, Punjab Chandigarh Top News

CM Bhagwant Mann AAP Minister Arrest Amit Shah CBI Suicide Viral Video SDM vs DC, Punjab Chandigarh Top News

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर AAP मंत्री लालजीत भुल्लर से जुड़े रंधावा सुसाइड केस की रही। पहले डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप रंधावा के सुसाइड का VIDEO सामने आया। फिर पत्नी ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जांच CBI को देने की बात कही। इसके कुछ घंटे बाद पंजाब पुलिस ने भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. सुसाइड केस में पूर्व AAP मंत्री भुल्लर गिरफ्तार पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतसर के DCP रविंदर पाल ने कहा कि उन्होंने फतेहगढ़ साहब पुलिस की मदद से लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया है। DCP ने कहा- भुल्लर को अमृतसर लाया जा रहा है। उन्हें कोर्ट में कल पेश करेंगे। इस बीच राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भुल्लर का इस्तीफा मंजूर लिया है। वहीं, लालजीत सिंह भुल्लर ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर पोस्ट डालकर दावा किया कि उन्होंने सरेंडर किया है। इधर, रंधावा का अभी तक पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। उनकी लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। DCP आज फिर से परिवार से मिलने घर पहुंचे हैं। वह बंद कमरे में परिवार के साथ बात कर रहे हैं। परिवार अभी सीबीआई जांच की मांग और पीजीआई के बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करने की मांग कर रहा है। इससे पहले DCP रविंदर पाल सिंह टीम के साथ परिजनों से DM का मोबाइल फोन लेने गए थे। उन्होंने कहा कि उसमें कुछ सबूत हो सकते हैं। हालांकि, परिजनों ने अधिकारी को बिना मोबाइल दिए लौटा दिया और कहा कि पहले आरोपी को पकड़ो। दोपहर में यह मामला लोकसभा में उठा। जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पंजाब के सारे सांसदों से मेरा निवेदन है कि मुझे लिखकर दे दें, मैं केस CBI को ट्रांसफर कर दूंगा। (पढ़ें पूरी खबर) 2. रंधावा सुसाइड का VIDEO सामने आया, DC-MD ने चिट्‌ठी मिलने से इनकार किया अमृतसर में मंत्री लालजीत भुल्लर पर आरोप लगा 21 मार्च को सुसाइड करने के बाद पहली बार डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप रंधावा के सुसाइड करते हुए का CCTV फुटेज सामने आया। करीब 3 मिनट के इस फुटेज में रंधावा 21 मार्च की सुबह पौने 6 बजे घर के आंगन में टहलते दिख रहे हैं। इस दौरान वह कुछ सोचते हुए नजर आते हैं। फिर टहलते हुए अचानक रुकते हैं और सल्फास की गोलियां मुंह में डालकर पानी पी लेते हैं। इसके बाद ही उन्होंने दूसरा वीडियो मोबाइल से बनाया था। जिसमें कहा था कि दोस्तों, मैंने सल्फास खा ली, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर से तंग आकर, अब मैं नहीं बचूंगा। इसी बीच पत्नी के आरोपों के बाद भास्कर ने वेयरहाउस के MD गौतम जैन और तरनतारन के DC राहुल सिंधु से बात की। दोनों अफसरों ने कहा कि उन्हें रंधावा की कोई चिट्‌ठी नहीं मिली। DC राहुल सिंधु ने कहा कि रंधावा उनसे सुसाइड से 4 दिन पहले जरूर मिले थे। मैंने उन्हें कहा था कि जो जो आपने मुझे मौखिक तौर पर कहा है वो ऑफिशियली लिखकर दें। मैं निश्चित तौर पर कार्रवाई करवाऊंगा चाहे इसमें कोई भी हो। उन्होंने इस संबंध में मुझे लिखित तौर पर कुछ नहीं दिया। MD गौतम जैन ने कहा- मेरे पास डीएम गगनदीप रंधावा के कोई लेटर नहीं आए। मुझे घटना की जानकारी मिली तो मैंने उनसे बात की। उन्होंने अपनी बात रखी और कहा कि मैं स्ट्रेस में हूं और यहां काम नहीं कर सकता हूं। उसके बाद में अगले दिन ही उनका ट्रांसफर चंडीगढ़ कर दिया ताकि वो यहां पर स्ट्रेस फ्री रहकर अपना काम कर सकें (पढ़ें पूरी खबर) 3. SDM बोले- DC ने मीटिंग में धमकाया, डीसी ने कहा- ये आरोप बेबुनियाद मोगा के DC पर बाघापुराना के SDM ने धमकाने के आरोप लगाए हैं। SDM ने इस संबंध में चीफ सेक्रेटरी को चिट्‌ठी भेजी है। एसडीएम बबनदीप सिंह वालिया ने चीफ सेक्रेटरी को लिखी चिट्‌ठी में लिखा- 17 मार्च को पंचायत समिति के चेयरपर्सन और वाइस-चेयरपर्सन के चुनाव हुए। स्थिति बिगड़ने पर चुनाव पूरे नहीं हो पाए। मैंने ये बात DC सागर सेतिया को बताई। एसडीएम ने कहा- उसके बाद मुझे DC ने लगातार और बेवजह परेशान किया। मुझे बार-बार मीटिंग के लिए बुलाया, फोन कॉल कर धमकियां दी गईं, जिससे डर का माहौल बना। छुट्‌टी वाले दिन भी मुझे फोन कर मानसिक रूप से परेशान किया गया। इससे परेशान होकर मुझे फोन भी बंद करना पड़ा। SDM ने आगे कहा- मुझे अलग-अलग नंबरों से फोन कर जान से मारने की धमकियां दी गईं। इस बारे में DC सागर सेतिया ने कहा- एसडीएम की ओर से केवल दो लाइनों का एक मैसेज मिला था। इसमें कहा गया था कि 17 मार्च को चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन के पदों के लिए होने वाला चुनाव कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने से पूरा नहीं हो सका। उसी दिन मुझे कुछ ब्लॉक समिति सदस्यों की शिकायतें भी मिलीं। आरोप एसडीएम के खिलाफ थे, इसलिए मैंने तुरंत मामले की जांच के आदेश दिए। (पढ़ें पूरी खबर) 4. कर्ज से परेशान सगे भाइयों ने दी जान, हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे फरीदकोट में कर्ज से परेशान सगे भाईयों ने सुसाइड कर लिया। दोनों हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूद गए। इसका पता चलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद दोनों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। मरने वालों में गांव हरीनौ के जसकरण सिंह (38) और उसका छोटा भाई जसविंदर सिंह उर्फ जोरा सिंह (34) शामिल हैं। परिवार के मुताबिक जसकरण सिंह और जसविंदर सिंह पर लगभग 50 लाख का कर्जा था। 3 महीने पहले उन्होंने जमीन बेचकर कुछ कर्ज उतार दिया। इसके बाद भी 25 लाख रुपए का कर्जा बाकी था। 9 महीने पहले ही उन्होंने नया ट्रैक्टर भी खरीदा था। जिसकी किस्तें भी वे नहीं चुका पा रहे थे। हाल ही में उनकी आलू की फसल भी

Punjab Chandigarh Top News today AAP Minister FIR MLA Viral Video Girlfriend Body Kharar mohali

Punjab Chandigarh Top News today AAP Minister FIR MLA Viral Video Girlfriend Body Kharar mohali

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर DM सुसाइड के बाद पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर पर दर्ज FIR से जुड़ी रही। DM गगनदीप रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा- उनके पति को ऑफिस बुलाकर पीटा। गनपॉइंट पर रिश्वतखोरी का वीडियो बनाया। गैंगस्टरों से बच्चों को मरवाने की धमकी दी। FIR के बाद परिवार ने गिरफ्तारी न होने तक पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया। विरोधी दलों ने चंडीगढ़ में संयुक्त प्रदर्शन किया, जिस पर पुलिस ने पानी की बौछारें मारीं। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. DM का सुसाइड, पूर्व AAP मंत्री-पिता पर FIR पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में उनका परिवार AAP सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ गया है। रंधावा की सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पत्नी उपिंदर ने कहा कि हमें धमकी मिल रही थी, इसलिए बच्चे मामा के घर भेज दिए। मैं भी स्कूल की ड्यूटी से मायके जाती थी। वहीं रंधावा की मां ने कहा कि झाड़ू वाले मेरे बेटे को खा गए। इन्होंने मेरे घर में ही झाड़ू फेर दिया। इससे पहले शनिवार आधी रात को पुलिस ने अमृतसर के रणजीत एवेन्यू थाने में पूर्व मंत्री भुल्लर, उनके पिता और PA दिलबाग पर सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली। इसमें दिए बयान में पत्नी ने कहा कि भुल्लर ने पति को धमकाया कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं। तेरे पूरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले। इसके बाद पति ने शनिवार (21 मार्च) की सुबह सुसाइड किया था। वहीं, चंडीगढ़ में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के नेता CM आवास के घेराव के लिए पहुंचे। प्रोटेस्ट शुरू होते ही वर्करों ने बैरिकेडिंग तोड़ डाले। इसके बाद पुलिस से उनकी धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें पीछे हटाया। (पढ़ें पूरी खबर) 2. पूर्व मंत्री पर FIR की कहानी, दो टके का अफसर सुन निकाला पिस्टल वेयरहाउस के DM गगनदीप रंधावा के सुसाइड के बाद आधी रात को अमृतसर पुलिस ने पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और PA दिलबाग सिंह पर FIR दर्ज कर ली। रविवार को इसकी कॉपी सामने आई। जिसमें सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने कई खुलासे किए। उपिंदर ने कहा कि पिछले साल वेयरहाउस के टेंडर निकले। मंत्री ने अपने पिता के नाम पर टेंडर भरा। मंत्री रहे भुल्लर ने धमकी दी कि अगर टेंडर पिता के नाम पर न निकले तो इसका खामियाजा तुझे व तेरे बच्चों को बुरी तरह भुगतना पड़ेगा। मुझे यह भी पता है कि तेरे बच्चे कहां-कहां पढ़ते हैं और तेरी पत्नी कहां नौकरी करती है। टेंडर न मिलने के बाद मंत्री और उनके पिता ने मेरे पति को बहुत बुरी तरह बेइज्जत व परेशान करना शुरू कर दिया। मंत्री मेरे पति को वॉट्सऐप कॉल्स कर धमकाने लगा। तू ये टेंडर कैंसिल कर मेरे पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के नाम पर जारी कर, नहीं तो तुझे, तेरे बच्चों, पूरे परिवार को जान से मरवा दूंगा। वे कहते थे कि तुझे नहीं पता, जितने भी गैंगस्टर हैं, मेरे ही पाले हुए हैं। तुझे व तेरे परिवार को मरवाने के लिए एक इशारा ही काफी है। 13 मार्च को मंत्री ने मेरे पति को अपने घर बुलाया। इस दौरान सुखदेव भुल्लर ने मंत्री को कहा कि तू किस चीज का मंत्री है, जब तेरे कहने पर दो टके का अफसर तेरे बाप के नाम पर टेंडर भी जारी नहीं कर सकता। यह सुनते ही मंत्री ने जेब से पिस्टल निकाल ली और उसका बट मेरे पति के सिर पर मारा (पढ़ें पूरी खबर) 3. नाक कटी महिला की लाश मिली, पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई चंडीगढ़ में रविवार सुबह महिला की नाक कटी लाश मिली। परिवार के लोग इसे जल्दबाजी में ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ और पुलिस बुला ली। मृतका का नाम रीना है। वह किराए के कमरे में रहती थी और पास में ही दुकान पर काम करती थी। पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मलोया की ग्वाला कॉलोनी पहुंची। मरने वाली मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। DSP धीरज कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। महिला के साथ क्या हुआ, अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं चला है। हालांकि इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि रीना की मौत कैसे हुई, उसकी हत्या हुई या कुछ हादसा हुआ। उसका नाक कैसे कटा। परिवार जल्दबाजी में शव को ठिकाने क्यों लगाने की तैयारी में था। वह क्या छुपा रहे हैं। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उसका इस पूरे मामले में क्या रोल है। पुलिस रीना के मोबाइल की भी जांच कर रही है (पढ़ें पूरी खबर) 4. नवजोत सिद्धू ने बेटी-बेटे को बांटे दोनों घर पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू ने अपने घरों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने अमृतसर स्थित मकान को अपनी बेटी राबिया और पटियाला स्थित पुश्तैनी मकान को बेटे करन को दिया है। इस संबंध में उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की।पोस्ट के साथ उन्होंने अमृतसर के घर में गृह प्रवेश के फोटो भी शेयर किए। इनके साथ उन्होंने लिखा कि राजनीति से बिना पैसे लिए उन्होंने अपनी मेहनत से यह घर बनाया है। माता पार्वती की कृपा से उन्हें यह सब मिला। सिद्धू ने आगे लिखा- नवरात्रि के दिन मुझे बाहर निकलकर कुछ नया संकेत मिला। बिग बॉस से लेकर स्टार प्लस के साथ हिंदी कमेंट्री तक और फिर कपिल शर्मा शो तक मैंने 2022 में यह सफर

Phone Cut by Fire Brigade, Man Dies, Video Viral

Phone Cut by Fire Brigade, Man Dies, Video Viral

हादसे के वक्त स्थानीय रहवासी और दमकलकर्मी के बीच बातचीत का वीडियो सामने आया है। हैलो, आपको ये फूटने की आवाज आ रही है? धमाके सुनिए…लेकिन बात पूरी होने से पहले ही फोन कट गया। हताशा में वह व्यक्ति चिल्लाकर बोला- रख दिया फोन उसने, बोला 15 मिनट लगेंगे। . ये बातचीत इंदौर की स्वर्ण बाग कॉलोनी के रहवासी और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी के बीच की है। इस बातचीत का वीडियो अब वायरल है, जिसे सुनकर साफ पता चलता है कि 17 और 18 मार्च की दरमियानी रात का अग्निकांड केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और संवेदनहीनता की भी कहानी है, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड आग लगने की घटना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची थी, तब तक सब खत्म हो गया था। अगर फायर ब्रिगेड 15 मिनट में पहुंचती तो कई जानें बचाई जा सकती थीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने भी परिजन ने कहा कि फायर ब्रिगेड देरी से आई थी और कर्मचारियों का बर्ताव बेहद संवेदनहीन था। बता दें कि 17 और 18 मार्च की दरमियानी रात स्वर्ण बाग कॉलोनी में रहने वाले रबर कारोबारी मनोज पुगलिया के तीन मंजिला मकान में आग लगी। आग लगने की वजह पहले ईवी कार के चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट बताया गया, लेकिन परिवार का कहना है कि उन्होंने कार को चार्ज पर लगाया ही नहीं था। ये हादसा बिजली के पोल में स्पार्किंग की वजह से हुआ। इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है? आग कैसे लगी? इसकी जांच के लिए सरकार ने एक कमेटी बनाई है। जो ये भी बताएगी कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए क्या एहतियात बरते जा सकते हैं। पढ़िए, रिपोर्ट… परिजन का कहना है कि बिजली के पोल में स्पार्किंग हुई, उसकी वजह से आग लगी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। फायर ब्रिगेड कर्मचारी बोला- 15 मिनट लगेंगे इस हादसे का सबूत एक वीडियो क्लिप है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस क्लिप में लपटों से घिरा मकान, उसके भीतर से धमाकों क आवाज और उस वक्त आसपास के लोगों की हताशा और बेबसी सुनाई और दिखाई देती है। वीडियो में फोन पर एक प्रत्यक्षदर्शी कांपती आवाज में फायर ब्रिगेड कर्मचारी को घटना की भयावहता समझाने की कोशिश कर रहा है। घर के अंदर से गैस सिलेंडर या किसी अन्य उपकरण के फटने की तेज आवाजें आ रही हैं। आग की लपटें तीन मंजिला इमारत को अपनी आगोश में लेकर ऊपर उठ रही हैं। फोन के दूसरी तरफ मौजूद फायर ब्रिगेड कर्मचारी को स्थिति की गंभीरता का अंदाजा दिलाने के लिए प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘हैलो… आपको ये फूटने की आवाज आ रही है? धमाके सुनिए…’ लेकिन उसकी बात पूरी होने से पहले ही फोन कट गया। करंट लगने के डर से कोई पास नहीं गया इसके बाद वहां खड़े लोग चीखने लगते हैं, ‘पानी डालो, कोई तो कुछ करो।’ लेकिन, घर के पास मौजूद बिजली के तारों और ट्रांसफॉर्मर के कारण कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। उन्हें डर था कि पानी डालने पर करंट फैल सकता है, जिससे बचाव कार्य और भी खतरनाक हो सकता है। वे बस इंतजार करते रहे, 15 मिनट में फायर ब्रिगेड के पहुंचने का। वो 15 मिनट कब डेढ़ घंटे में बदल गए, किसी को पता नहीं चला और जब तक मदद पहुंची, तब तक आठ जिंदगियां जलकर खाक हो चुकी थीं। इंदौर के तिलक नगर मुक्तिधाम में एकसाथ 7 चिताएं जलीं। एक बच्चे के शव को दफनाया गया था। बेटा सीएम से बोला- बिजली के खंभे में हुआ शॉर्ट सर्किट 19 मार्च को जब मुख्यमंत्री मोहन यादव पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे, तो मृतक मनोज पुगलिया के बड़े बेटे सौरभ ने मुख्यमंत्री के सामने हाथ जोड़कर, रुंधे गले से जो बताया, वह किसी भी संवेदनशील इंसान को अंदर तक हिला देने के लिए काफी है। सौरभ ने सबसे पहले आग लगने की वजह पर ही सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा- साहब, आग गाड़ी की चार्जिंग से नहीं, पास के बिजली के खंभे में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी थी। पहले एक कार ने आग पकड़ी। फिर वहां खड़ी बाइक और फिर हमारे घर में फैली। इसके बाद सौरभ ने उस रात की प्रशासनिक नाकामी की परतें खोलनी शुरू कीं। टैंकर खाली थे, फायरकर्मी बोला- खुद बुझा लो आग सौरभ ने बताया कि फायर ब्रिगेड डेढ़ घंटा लेट आई। उनके टैंकरों में पानी नहीं था। एक ड्राइवर को गली का पता नहीं था, वह कहीं और घुस गया। उनके पास न तो ऊंची इमारतों तक पहुंचने वाली सीढ़ी थी और न ही लोगों को बचाने की नीयत। मैंने उनसे कहा कि आपके पास फायर सेफ्टी जैकेट है, वह मुझे दे दो। मुझे पता है कि मेरे परिवार के लोग कहां फंसे हो सकते हैं, मैं उन्हें बाहर निकाल लाऊंगा। इस पर एक फायरकर्मी ने झिड़कते हुए कहा, “ज्यादा पता है तो तुम खुद ही पानी डाल लो।” मनोज पुगलिया के बड़े बेटे सौरभ ने मुख्यमंत्री को उस रात की प्रशासनिक नाकामियां बताईं। मनोज पुगलिया के आखिरी शब्द- वक्त सब कुछ छीन सकता है कारोबारी मनोज पुगलिया एक जिंदादिल इंसान थे और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। कौन जानता था कि मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने जो वॉट्सएप स्टेटस लगाए थे, वो ही उनकी जिंदगी के आखिरी शब्द बन जाएंगे। परिजन ने उनके ये स्टेटस सहेजकर रखे हैं। मनोज पुगलिया एक धार्मिक व्यक्ति थे। उन्होंने हनुमान चालीसा की पंक्तियां और खाटू श्याम जी की कृपा का भी स्टेटस लगाया था। कौन है इस ‘सामूहिक हत्या’ का जिम्मेदार? यह अग्निकांड इंदौर के फायर सेफ्टी और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम पर कई गंभीर और सुलगते सवाल खड़े कर गया है… संवेदनशीलता कहां थी: जब एक नागरिक फोन पर लाइव धमाकों की आवाजें सुना रहा था, तो फायर ब्रिगेड ने उसे गंभीरता से क्यों नहीं लिया और फोन क्यों काट दिया? क्या कोई ‘प्लान बी’ नहीं है: इंदौर जैसे बड़े शहर की तंग गलियों में आग लगने की घटनाएं नई नहीं हैं। क्या फायर ब्रिगेड के पास ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए कोई विशेष योजना, छोटे वाहन या

Pak Punjabi Womans Controversial Statement on Sikhs with Muslim Husband| Viral Video

Pak Punjabi Womans Controversial Statement on Sikhs with Muslim Husband| Viral Video

लाइव वीडियो में बोलती सरबजीत कौर और साथ में उसका पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन। सिख श्रद्धालुओं की आड़ में पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत का नया VIDEO सामने आया है। यह वीडियो टिकटॉक पर बनाया गया है, जिसमें सरबजीत के साथ उसका मुस्लिम पति नासिर हुसैन भी नजर आ रहा है। इस वीडियो में सरबजीत सिखों . वह सिखों के पाकिस्तान आने पर सवाल उठाने के साथ कह रही है कि अगर पाकिस्तान वाले एक हो जाएं तो इनकी रोजी-रोटी बंद हो जाए। इससे पहले सरबजीत को खालिस्तानियों का सपोर्ट का वीडियो सामने आया था। जिसमें उन्होंने सरबजीत को बुआ और उसके मुस्लिम पति नासिर को अपना फुफ्फड़ बताते हुए मदद का भरोसा दिया था। वहीं सरबजीत के पहले पंजाबी NRI पति करनैल सिंह ने भी लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। जिसमें उसने दावा किया कि पाकिस्तानी नासिर हुसैन ने ब्लैकमेल कर सरबजीत को पाकिस्तान बुलाया। फिर उसके साथ जबरदस्ती शादी की। उसने हाईकोर्ट में नासिर पर रेप केस दर्ज कर सरबजीत को भारत लौटाने की मांग की है। इस पर कोर्ट ने उससे जुड़े सारे डॉक्यूमेंट्स तलब किए हैं। टिकटॉक के लाइव वीडियो में बोलती सरबजीत कौर, इस दौरान उसका पाकिस्तानी पति भी पीछे बैठा हुआ है। पहले जानिए, वीडियो में सरबजीत क्या कह रही सरबजीत अपने पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन के साथ टिकटॉक पर लाइव आई, उस समय दोनों को 200 से ज्यादा लोग लाइव देख रहे थे। इस दौरान सरबजीत कहती है- अगर इस्लाम वाले एक हो जाएं ना, तो इनका रोटी-पानी बंद हो जाएगा। हमने इनसे कुछ लेकर खाना है क्या? अगर सरदार होंगे तो अपने घर में होंगे। ये तो मेरी @$%# के बराबर हैं — मेरी टूटी @$%# , जिसे मैंने कूड़े में फेंक दिया है। इसके बाद वह आगे कहती है- ये लोग पाकिस्तान क्यों आते हैं? पाकिस्तान तो हमारा है, मुसलमानों का है। मैं यहां अपना घर बसाने के लिए आई हूं ऐश करने के लिए नहीं। इस दौरान लाइव में एक व्यक्ति कमेंट करता है- स्वाद लेते-लेते लाहौर पहुंच गई। इतने में सरबजीत का पाकिस्तानी पति तंज भरे लहजे में बोलता है, अगर कोई और भी है, तो उसे भी इधर भेज देना। इसके बाद उनके लाइव में जुड़ा एक व्यक्ति कहता है- यहां 200 लोग देख रहे हैं, नीचे कमेंट कर दो कि इसने सही किया या गलत, लोग जवाब देंगे। दूसरा व्यक्ति सरबजीत के पक्ष में कहता है- इसमें गलत क्या है? यह उसकी निजी जिंदगी है। क्या वह लोगों से पूछकर अपनी जिंदगी गुजारेगी?। फिर पहले वाला व्यक्ति पूछता है- जो इसके भारत में बच्चे हैं, उनका क्या? इस पर सरबजीत भड़क जाती है, वह कहती है- तू कौन होता है मुझे बोलने वाला? इस दौरान उसका पाकिस्तानी पति नासिर उसे चुप कराने की कोशिश करता है, लेकिन सरबजीत इतनी गुस्से में आ जाती है कि उस व्यक्ति को मां-बहन की गालियां देने लगती है। इसके बाद सरबजीत गुस्से में कहती हैं, आप लोग लाहौर, पाकिस्तान क्यों आते हो? ननकाना साहिब गुरुद्वारा में क्या करने आते हो? तब तो मिन्नतें करते हो कि हमारा वीजा लगवा दो। आखिर में वह धमकी देते हुए कहती है कि अब अगर पाकिस्तान आए ना, तो इनकी लाशें ही भारत जाएंगी। हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो में कही बातों की पुष्टि नहीं करता। मुस्लिम पति नासिर हुसैन के साथ खुश नजर आती सरबजीत कौर। सरबजीत पाकिस्तान कैसे पहुंची, 3 पॉइंट में जानिए सिख श्रद्धालुओं के साथ गई, वापस नहीं आई: सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई थी। जत्था 10 दिनों तक विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करने के बाद भारत लौट आया। लेकिन वापसी के समय 1922 श्रद्धालु ही लौटे। सरबजीत कौर जत्थे में शामिल नहीं मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित भारतीय एजेंसियों ने सरबजीत कौर की तलाश शुरू की। निकाहनामा वायरल होने से खुलासा हुआ: भारतीय दूतावास और पाकिस्तान स्थित अधिकारियों से भी संपर्क साधा गया ताकि महिला का पता लगाया जा सके। इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के शेखुपुरा की मस्जिद में हुआ निकाहनामा वायरल हुआ। जिसके बाद दावा किया गया कि सरबजीत कौर ने इस्लाम स्वीकार कर नाम बदलकर ‘नूर हुसैन’ रख लिया है। उसने नासिर हुसैन नाम के पाकिस्तानी नागरिक से निकाह कर लिया। पाकिस्तान पुलिस ने कस्टडी में लिया, फिर छोड़ दिया: पाकिस्तान में भी सरबजीत को लेकर सवाल उठे क्योंकि उसके पास पाकिस्तान में रहने की परमिशन नहीं थी। जिसको लेकर मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने उसे ननकाना साहिब से अरेस्ट किया। फिर कुछ दिन लाहौर के शेल्टर होम में रखा। इसके कुछ दिन बाद वह रिहा हो गई। पुलिस के हिरासत में लेने के बाद सरबजीत इस तरह से नजर आई थी। सरबजीत ने बताई लव स्टोरी, 2 पॉइंट में जानिए मुंह में दांत न भी रहते तो पाकिस्तान जाती: सरबजीत कौर की रिहाई के बाद पहली बार उसकी बातचीत का वीडियो सामने आया। इसमें पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए सरबजीत ने कहा कि अगर सच्चा प्यार होता है, तो दिल में यह एहसास जरूर रहता है कि हम एक-दूसरे से मिलेंगे। हमारा प्यार आज का नहीं, बल्कि पिछले 8 साल से है। अगर मुंह में दांत भी न रहते, तब भी मैं पाकिस्तान जरूर आती। फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्यार हुआ, पति UK रहता: इसके बाद पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू में सरबजीत ने अपनी लव स्टोरी भी बताई थी। सरबजीत ने कहा था- नासिर हुसैन से बातचीत 2016 में फेसबुक के जरिए शुरू हुई थी, जो बाद में दोस्ती से प्यार में बदल गई और 2025 के अंत तक शादी कर ली। सरबजीत ने बताया कि उसका पति 22 साल से यूके में है और वह मोबाइल अपने बच्चों से छिपाकर रखती थी। पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सरबजीत लव स्टोरी बताते हुए खुश नजर आई थी। पहला पति लाहौर हाईकोर्ट पहुंचा, बोला- ब्लैकमेल-रेप किया इस मामले में सरबजीत के पहले पति करनैल सिंह की भी एंट्री हो चुकी है। करनैल ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा

Bathinda couple haryana scorpio notes flying punjab jeep viral video

Bathinda couple haryana scorpio notes flying punjab jeep viral video

सड़क पर डोली वाली कार पर नोटों की बारिश। बठिंडा में दूल्हा-दुल्हन की चलती स्कॉर्पियो पर रिश्तेदारों ने बीच रोड पर नोट बरसा दिए। दूल्हा-दुल्हन जिस गाड़ी में बैठे थे, वह हरियाणा नंबर की है। जिस चलती ओपन जीप से नोट उड़ाए गए, वह पंजाब नंबर की थी। नोट उड़ाने के दौरान जीप पर बैठे युवक हुल्लड़बाजी भी . दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर बरसाए नोट वहीं उड़कर सड़क पर गिरते रहे और बारातियों की गाड़ियां बढ़ती रहीं। दूल्हा-दुल्हन की स्कॉर्पियो का नंबर HR26DR-8787 गुरुग्राम ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का है। वहीं ओपन जीप पर विंटेज नंबर PCV-2436 है, जिसकी रजिस्ट्रेशन का ऑनलाइन डेटा तो नहीं है लेकिन यह पंजाब नंबर माना जा रहा है। दूल्हा-दुल्हन पर नोट उड़ाने के PHOTOS… बठिंडा की गोनियाना रोड पर हवा में उड़ते हुए नोट। सड़क पर चलती जीप से डोली वाली स्कॉर्पियों पर नोट बरसाते हुए दूल्हे के दोस्त। खुली जीप में डांस करते हुए दूल्हे के दोस्त सबसे पहले जानिए, वीडियो में क्या दिखाई दे रहा 51 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बैठे हैं। उसके आगे एक ओपन जीप जा रही है। जिसमें 5-6 युवक नाच रहे हैं। गोनियाना मंडी के पास वह जेब से 10-10 रुपए के नोटों की गडि्डयां निकालते हैं। फिर नाचते हुए ठीक उनके पीछे चल रही दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी के ऊपर उड़ाने लगते हैं। इस दौरान दोनों गाड़ियां स्पीड से जा रही हैं। ऐसे में नोट उड़ाने वालों को हादसे का भी खतरा बना हुआ दिख रहा है। पीछे चलते व्यक्ति ने बनाई वीडियो इसी दौरान पीछे से गाड़ी में चल रहे एक अन्य व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया। उसने वीडियो में कहा- देखो, नोटों की बरसात हो रही है। यह बारात जा रही है। इसमें युवक पैसे लुटा रहे हैं। इसी दौरान स्कॉर्पियो से हॉर्न बजता है। जिसके बाद युवक ओपन जीप में नीचे बैठ जाते हैं। वीडियो बनाने वाले ने इसे फिर सोशल मीडिया पर डाल दिया। स्कॉर्पियो में बैठे दूल्हा-दुल्हन, इस दौरान दूल्हा खुद गाड़ी चला रहा है। सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन चलती गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन पर नोट उड़ाने की इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन हैं। कुछ लोग इसे जानलेवा बताते हुए कह रहे हैं कि एक्सीडेंट को न्योता दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इसे पंजाब और हरियाणा के लोगों के जश्न मनाने के अंदाज से जोड़ रहे हैं। NRI दूल्हे की शादी में हुई थी नोटों की बारिश दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की बारिश का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले तरनतारन के पट्‌टी में NRI दूल्हे की शादी में भी इसी तरह नोट उड़ाए गए थे। फ्लोर पर डांस करते हुए मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन पर नोट उड़ाए। जिसमें डॉलर भी शामिल थे। इस दौरान दूल्हा भी बैग भरकर नोट लाया और दुल्हन पर उड़ाने लगा। तरनतारन की शादी में दूल्हा भी बैग से नोट निकालकर उड़ाता नजर आया था। इस दौरान फ्लोर पर नोटों का ढेर लग गया। तब दावा किया गया कि यहां 8 से 9 करोड़ रुपए उड़ाए गए लेकिन DJ वाले ने कहा था कि डॉलर समेत उन्हें 3 लाख रुपए ही मिले। उसमें 10-10 रुपए के नोट ज्यादा थे। यह शादी तरनतारन के गांव मानोचाल में हुई थी। दुल्हन इसी गांव की रहने वाली है, जबकि शादी के लिए लड़के का परिवार ऑस्ट्रेलिया से आया था। दूल्हे के दोस्त भी ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से आए थे, जिन्होंने दूल्हा और दुल्हन पर डॉलर उड़ाए (पढ़ें पूरी खबर)

sorab bedi clarify his link up rumours with malaika arora, after a viral video

sorab bedi clarify his link up rumours with malaika arora, after a viral video

11 मिनट पहले कॉपी लिंक स्प्लिट्सविला 16 फेम एक्टर सोराब बेदी ने हाल ही में मलाइका अरोड़ा से नाम जुड़ने पर नाराजगी जाहिर की है। उनका और मलाइका का नाम तब जोड़ा जाने लगा, जब दोनों का एक कोजी वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में सोराब, मलाइका को गले लगाए कोजी डांस करते दिखे थे। हालांकि अब एक्टर का कहना है कि वो और मलाइका सिर्फ दोस्त हैं और कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। सोराब बेदी ने हाल ही में टेली टॉक को दिए इंटरव्यू में मलाइका से नाम जुड़ने पर कहा, ‘डेलनाज दारूवाला और वहबिज मेहता ने मेरे मॉडलिंग के दिनों में मुझे रैंप पर चलने का मौका दिया। मेरी उनसे दोस्ती हुई और मैं उनके साथ पार्टियों में जाने लगा। उन्हीं में से एक पार्टी में मैं अपने मेंटर्स के जरिए मलाइका से मिला। वह भी डेलनाज और वहबिज की करीबी दोस्त हैं। इस तरह मलाइका और मेरी दोस्ती हुई। हमारे बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।’ सोराब ने आगे कहा, ‘लोग हमारे बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। किसी लड़की के बारे में कुछ भी बोलने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए। इससे उसकी मानसिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। ऐसा नहीं करना चाहिए।’ कई सालों से साथ पार्टी करते हैं सोराब-मलाइका लिंक अप की खबरों पर सफाई देते हुए सोराब ने कहा, ‘मैं कई सालों से वहबिज, डेलनाज और मलाइका के साथ पार्टियों में जाता रहा हूं। पहले भी मैं मलाइका के साथ तस्वीरें शेयर करता था, लेकिन उस समय मैं जाना-पहचाना चेहरा नहीं था। अब मैं थोड़ा पहचाना जाने लगा हूं, इसलिए लोग इस पर ध्यान दे रहे हैं। मैंने पहले भी ऐसे वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। दो लोग दोस्त हो सकते हैं। हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं, लेकिन लोगों ने इसे अलग ही तरह से ले लिया।’ बता दें कि सोराब बेदी स्प्लिट्सविला 16 से पहचान मिली है। इसके अलावा वो चांद जलने लगा और दिलवाली दुल्हा ले जाएगी जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Iran Khamenei US Israel Attack Punjab Teacher viral Video

Iran Khamenei US Israel Attack Punjab Teacher viral Video

वीडियो में परेशानी बताते वक्त एसएसडी गर्ल्स कॉलेज बठिंडा की प्रिंसीपल नीरू गर्ग घबराई हुई नजर आईं। US-इजराइल और ईरान जंग से मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने लगे हैं, जिसका असर अब पंजाब के लोगों पर भी दिख रहा है। एयरस्पेस बंद होने से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दुबई के शारजाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई पंजाबी यात्री फंस गए हैं। . बठिंडा की प्रिंसिपल नीरू गर्ग ने एयरपोर्ट से वीडियो जारी कर बताया कि उनके पास बीपी और शुगर जैसी जरूरी दवाइयां खत्म हो चुकी हैं और हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत सरकार से मदद की अपील की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस प्रबंध नहीं हुआ। नीरू ने बताया कि रात करीब 10 बजे उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने को कहा गया, लेकिन कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए। उन्हें इंडिगो से भी शिकायत है, क्योंकि एयरलाइन ने बाहर अधिकारियों के मिलने की बात कही थी, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। काफी देर इंतजार के बाद उन्होंने होटल तलाश किया, पर सभी होटल भरे हुए थे। अंत में 20 किलोमीटर दूर एक महंगा होटल मिला, जहां उन्होंने रात बिताई। अब होटल प्रबंधन ने उन्हें कमरा खाली करने को कहा है और उनके पास पैसे भी लगभग खत्म हो चुके हैं। नीरू ने कहा कि उनकी दवाइयां खत्म हो चुकी हैं और कोई कुछ बताने वाला नहीं है। उन्होंने भारत सरकार से जल्द सुरक्षित निकासी की मांग की है। नीरू ने कहा कि उनके परिचित आर्थिक मदद की पेशकश कर रहे हैं, लेकिन वे चाहती हैं कि सरकार जल्द हस्तक्षेप कर सभी लोगों को सुरक्षित वापस लाए। वे अपने बच्चों से मिलने गईं थी। वीडियो में बोलते वक्त टीचर काफी बैचेन नजर आईं। दुबई में फंसी टीचर ने बताए हालात… एयरपोर्स से निकाल दिया, कोई हेल्प नहीं मिली: एसएसडी गर्ल्स कॉलेज बठिंडा की प्रिंसीपल नीरू गर्ग ने कहा कि मैंने भारत सरकार से गुहार लगाई थी कि हमारे लिए कोई प्रबंध किया जाए। मैं आपको ताजा हालात बताना चाहती हूं कि कल हमें रात 10 बजे एयरपोर्ट से बाहर निकाल दिया गया। हमें कोई दिशा निर्देश नहीं दिए गए और न ही कोई सहायता मिली। एयरलाइंस और होटल की समस्या: नीरू गर्ग ने कहा कि हमें सबसे ज्यादा शिकायत इंडिगो एयरलाइंस से है, क्योंकि उन्होंने कहा था कि बाहर उनके अधिकारी मिलेंगे पर वहां कोई नहीं था। हम आधा घंटा बाहर बैठे रहे फिर हमने होटल ढूंढे पर सब भरे हुए थे। 20 किलोमीटर दूर हमें एक बहुत महंगा होटल मिला जहां रात काटी। दवाइयां खत्म हो गई हैं और सरकारी मदद दी जाए: नीरू गर्ग ने बताया कि अब होटल छोड़ने का समय हो चुका है। हमारे पास पैसे खत्म हो गए हैं और सबसे जरूरी बात कि हमारी बीपी और अन्य दवाइयां भी खत्म हो चुकी हैं। मेरी भारत सरकार से विनती है कि कृपया हमसे संपर्क करें और जल्द से जल्द हमें यहां से सुरक्षित बाहर निकाला जाए। जंग में फंसे पंजाबी यात्रियों की परेशानी के 3 PHOTOS…. दुबई एयरपोर्ट पर परेशान पंजाबी यात्री ने कहा कि वे डरे हुए हैं। उन्हें सुरक्षा दी जाए। दुबई एयरपोर्ट पर परेशान पंजाब के यात्री। इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से सभी फंसे हैं। दुबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी देता पंजाब का यात्री। हमें एक घंटे पहले बताया कि फ्लाइट कैंसिल हैं शारजाह एयरपोर्ट पर पंजाब के एक यात्री ने बताया कि वह दोपहर ढाई बजे से एयरपोर्ट पर हैं। फ्लाइट की जिम्मेदारी हमारी केयर करना है, लेकिन मैनेजर आया था, हमें कहा कि इंतजाम कर रहे हैं। वह हमें मीठी गोली देकर निकल गया। इसके बाद से कोई पूछने वाला नहीं है। मैं पांच दिन के वीजा पर बच्चों से मिलने आया था। अब मेरा वीजा भी खत्म हो चुका है। एक अन्य पंजाबी यात्री ने बताया कि हम सब यहां पर डरे हुए हैं। घर से बार-बार फोन आ रहे हैं। यहां न रहने के लिए हमारे पास कोई इंतजाम है और न ही कोई एयरपोर्ट की तरफ से व्यवस्था की गई है। अमृतसर से खाड़ी देश जाने वाली कई फ्लाइट रद्द अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। इससे सैकड़ों यात्री हवाई अड्डे पर फंस गए हैं। सुरक्षा कारणों से अमृतसर से दुबई, शारजाह, मस्कट और दोहा जाने वाली लगभग 10 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। अचानक मिली इस जानकारी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोहा जाने वाले यात्री अरविंदर सिंह ने बताया, ‘मैं पिछले दो साल से दोहा में लेबर का काम कर रहा हूं। छुट्टी काटकर आज वापस जाना था, लेकिन फ्लाइट रद्द है। अब समझ नहीं आ रहा क्या करूं। पंजाबी यात्रियों के लिए एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर जारी करते खालसा एड के सदस्य। खासला एड आगे आई, हेल्पलाइन नंबर जारी किया UAE में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए ग्लोबल NGO खालसा एड ने हेल्पलाइन नंबर 772 54-7520711 जारी किया है। खालसा एड के सदस्यों ने वीडियो जारी कर कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि मिडिल ईस्ट के देशों में एयरपोर्ट बंद होने की वजह से हमारे बहुत से लोग वहां फंसे हुए हैं। उनके लिए सलाह यह है कि आप जहां भी हैं, वहीं रहें और ज्यादा इधर उधर न घूमें। खाने-पीने का सामान और खासकर पानी का पर्याप्त स्टॉक अपने पास रखें। इंडियन एंबेंसी की वेबसाइट पर नजर रखें खालसा एड ने कहा कि सबसे जरूरी बात यह है कि भारतीय दूतावास यानी इंडियन एंबेंसी की वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज पर लगातार नजर रखें और अपनी जानकारी वहां अपडेट करते रहें, अगर आप अपना होटल या रहने की जगह बदलते हैं, तो उसकी सूचना तुरंत दूतावास को दें ताकि जब सरकार आपको निकालने के लिए जहाज भेजे तो उन्हें आपकी सही लोकेशन पता हो और वे आप तक आसानी से पहुंच सकें। एक-दूसरे की मदद करें, सुरक्षित रहें और घबराएं नहीं। भारत सरकार ने भरोसा दिया है कि हालात मिलते ही फ्लाइट्स भेजकर सबको सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। ************** ये खबर भी पढ़ें: ईरान-इजराइल युद्ध असर अमृतसर से कई उड़ाने रद्द: एयरलाइंस ने सुरक्षा कारणों से