जोधपुर वायरल बुखार न्यूज़ | Jodhpur Weather Viral Fever Alert

Last Updated:April 22, 2026, 09:36 IST Viral fever cases rise in Jodhpur: जोधपुर में मौसम की बेरुखी ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रेड अलर्ट की स्थिति पैदा कर दी है. भीषण गर्मी और ठंडी हवाओं के कारण सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज घर-घर में मिल रहे हैं. महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह ने जानकारी दी कि कमजोर इम्यूनिटी के कारण वायरस तेजी से श्वसन तंत्र को प्रभावित कर रहे हैं. उन्होंने मास्क लगाने, ताज़ा भोजन करने और हाइड्रेटेड रहने की सख्त सलाह दी है. ख़बरें फटाफट Viral fever cases rise in Jodhpur: जोधपुर समेत पूरे प्रदेश में इन दिनों मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों की सेहत के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है. तापमान में आ रहे अचानक उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, खांसी और वायरल बुखार के मामलों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है. दिन के समय सूरज के तीखे तेवर और बढ़ता पारा लोगों को बेहाल कर रहा है, वहीं रात और सुबह के समय चलने वाली अपेक्षाकृत ठंडी हवाएं शरीर के तापमान संतुलन को बिगाड़ रही हैं. चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि जब मौसम इतनी तेजी से करवट लेता है, तो मानव शरीर को बाहरी वातावरण के साथ तालमेल बिठाने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है. यही कारण है कि इस समय वायरल संक्रमण का खतरा अपने चरम पर है और अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं. डॉक्टरों के अनुसार मौसम में इस तरह के बदलाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी अस्थायी रूप से कमजोर पड़ जाती है. इस स्थिति में हवा में मौजूद वायरस और बैक्टीरिया अधिक सक्रिय हो जाते हैं और सीधे श्वसन तंत्र यानी रेस्पिरेटरी सिस्टम पर हमला करते हैं. वर्तमान में जो मरीज सामने आ रहे हैं, उनमें तेज बुखार के साथ गले में संक्रमण और सांस लेने में हल्की तकलीफ जैसे लक्षण प्रमुखता से देखे जा रहे हैं. इसके अलावा गर्मी बढ़ने के साथ खाद्य पदार्थों, विशेषकर दूध और डेयरी उत्पादों के जल्दी खराब होने की समस्या भी बढ़ गई है. दूषित भोजन के सेवन से फूड पॉइजनिंग और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे बचने के लिए डॉक्टरों ने ताजा और सुपाच्य भोजन लेने की अपील की है. एमजीएच अधीक्षक की विशेष एडवाइजरीजोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह ने बढ़ते मामलों को देखते हुए जनता के लिए विशेष गाइडलाइंस जारी की हैं. उन्होंने कहा है कि इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को फिर से मास्क का उपयोग शुरू कर देना चाहिए. खांसते या छींकते समय मुँह ढकना और बार-बार हाथों को साबुन से धोना इस समय बेहद जरूरी है. डॉ. सिंह ने चेतावनी दी है कि संक्रमण के लक्षण दिखने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लें, क्योंकि गलत दवाई का सेवन बीमारी को और अधिक गंभीर बना सकता है. उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों का ध्यान रखने की सलाह दी है, जिनकी इम्यूनिटी कम होने के कारण वे वायरस की चपेट में जल्दी आ जाते हैं. बचाव के उपाय और सावधानियाँइस बदलते मौसम में खुद को सुरक्षित रखने के लिए डॉक्टरों ने जीवनशैली में कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया है. सबसे पहले, अत्यधिक ठंडी चीजों जैसे आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक से परहेज करें, क्योंकि ये सीधे गले में संक्रमण को बढ़ावा देते हैं. शरीर में पानी की कमी न होने दें और नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं. बाहर के खुले और तली-भुनी चीजों से दूरी बनाएं और केवल घर का बना ताजा भोजन ही खाएं. इसके अलावा नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद लें ताकि आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनी रहे और शरीर किसी भी प्रकार के वायरस से लड़ने के लिए तैयार रहे. जोधपुर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अस्पतालों में दवाओं व जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. About the Author vicky Rathore Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a seasoned multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience across digital media, social media management, video production, editing, content…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan First Published : April 22, 2026, 09:36 IST
Rahul Roy Mumbai Street Heavy Suitcase Viral Video

15 मिनट पहले कॉपी लिंक 90 के दशक के सुपरस्टार राहुल रॉय फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह फिल्म नहीं बल्कि वायरल वीडियो है। हाल ही में उन्हें मुंबई के वर्सोवा इलाके में सड़क पर भारी सूटकेस उठाकर चलते देखा गया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस इमोशनल हो गए और पुराने दिनों को याद करने लगे। वीडियो में राहुल रॉय साधारण कपड़ों में नजर आ रहे हैं और खराब सड़क के बीच खुद भारी सूटकेस उठाकर चलते दिखते हैं। इस दौरान कुछ लोग उनका वीडियो बनाते दिखते हैं। जैसे ही राहुल की नजर कैमरे पर पड़ती है, वह हल्की मुस्कान के साथ आगे बढ़ते रहते हैं। बदला लुक देखकर लोग पहचान नहीं पाए राहुल रॉय का बदला लुक देखकर कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। लंबे समय बाद पब्लिक में दिखे एक्टर का सादा अंदाज फैंस के लिए हैरान करने वाला रहा। वहीं कुछ लोग उनकी हालत देखकर दुखी नजर आए। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि यह वही स्टार हैं जिन्होंने कभी पूरे देश को दीवाना बनाया था। वहीं कुछ ने सवाल उठाया कि वीडियो बनाने वालों में से किसी ने उनकी मदद क्यों नहीं की। वीडियो बनाने वालों पर फूटा गुस्सा फैंस का गुस्सा उन लोगों पर दिखा जो सिर्फ वीडियो बनाते रहे लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आए। एक यूजर ने लिखा, “यहां सिर्फ चढ़ते सूरज को सलाम किया जाता है।” वहीं दूसरे ने कहा, “कम से कम किसी को उनका बैग उठाने में मदद करनी चाहिए थी।” कभी नेशनल क्रेज थे राहुल रॉय 1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ ने राहुल रॉय को रातोंरात स्टार बना दिया था। उस दौर में उनका ऐसा क्रेज था कि उन्होंने 11 दिनों में 47 फिल्में साइन कर ली थीं। उनकी फिल्म महीनों तक सिनेमाघरों में हाउसफुल चली और टिकट ब्लैक में बिकते थे। लेकिन समय के साथ उनका करियर ढलान पर आ गया और बड़े प्रोजेक्ट्स मिलना बंद हो गए। बाद में उन्हें बी और सी ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा। बिग बॉस जीता, फिर भी नहीं बदली किस्मत राहुल रॉय ने 2007 में ‘बिग बॉस’ का पहला सीजन जीतकर फिर सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन इसका उनके करियर पर खास असर नहीं पड़ा। इसके बाद भी उन्हें इंडस्ट्री में संघर्ष करना पड़ा। बीमारी ने बदली जिंदगी, सलमान ने की मदद कुछ साल पहले राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिससे उनकी हालत खराब हो गई थी। उस मुश्किल समय में सलमान खान ने मदद की और इलाज का खर्च उठाया। इतना ही नहीं, उन्होंने राहुल को अपनी फिल्म में काम दिया था। फैंस के दिल में अब भी जिंदा है ‘आशिकी’ का हीरो आज भले ही राहुल रॉय फिल्मों में कम नजर आते हों, लेकिन फैंस के दिलों में उनकी जगह बरकरार है। यही वजह है कि उनका यह साधारण वीडियो भी लोगों को भावुक कर गया और 90 के दशक की यादें ताजा हो गईं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Faridkot ASI Suspended After Granddaughter Abuse VIDEO Goes Viral

बच्ची को गेट बांधे हुए का वीडियो सामने आया है। इनसेट में आरोपी लेडी एएसआई। पंजाब पुलिस की लेडी ASI ने फरीदकोट में 5 साल की पोती को हाथ-पैर बांधकर घर के बाहर गेट से बांध दिया। बच्ची को घंटों धूप में तड़पाया गया। बच्ची उसकी बात नहीं मान रही थी। इससे नाराज होकर उसने उसे सजा देने के लिए ऐसा किया। . घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फरीदकोट की SSP डॉ. प्रज्ञा जैन ने ASI सरबजीत कौर को तुरंत सस्पेंड कर दिया। ASI सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के तौर पर तैनात थीं। मामले को आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को भेज दिया गया, जिसने जिला पुलिस को केस दर्ज करने की सिफारिश की है। मामले में कार्रवाई के बाद लेडी एएसआई का बयान भी सामने आया। सफाई देते हुए कहा कि मैं काफी दिनों से परेशान थी, इसी चलते ये किया। लेकिन मैं अपनी गलती मानती हूं। फरीदकोट के डोगर बस्ती इलाके में 5 वर्षीय बच्ची को एएसआई ने गेट से बांध दिया था। VIDEO में बच्ची क्या बोल रही… धूप में तड़पती रही बच्चीः वीडियो में बच्ची धूप में तड़पती दिख रही है। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए हैं और वो जमीन पर गेट से बांधी गई है। बच्ची जोर-जोर से रो रही है। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और उसके हाथ-पैर पर बंधी रस्सी खोली। रोते हुए बोली- मम्मी पास जानाः उन्होंने बच्ची से पूछा कि आखिर उसके साथ किसने ऐसे किया और क्यों बांधा। इस पर बच्ची रोते हुए कहती है कि मुझे दादी ने मारा और बांधा है। मुझे बस मम्मी के पास जाना है। वायरल वीडियो में बच्ची के हाथ-पैर बांधे हुए दिख रहे हैं। अब जानिए कैसे मामले का हुआ खुलासा… लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया डोगर बस्ती इलाके के लोगों के मुताबिक जब उन्हें इस घटना का पता चला तो उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद लोगों ने बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन महिला बाहर आई और बच्ची को उठाकर अंदर ले गई। बाल कल्याण समिति ने जांच शुरू की मोहल्ला निवासियों ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी रोष है और उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बाल कल्याण समिति ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। माता-पिता पुर्तगाल में, दादी करती है देखभाल डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्ची के माता-पिता पुर्तगाल गए हुए हैं। वो वहीं सेटल हो रखे हैं। लेडी एएसआई ही उसकी देखभाल कर रही थी। मंगलवार को बच्ची इधर-उधर घूमकर शरारत कर रही थी। जैसे ही दादी ने उसे ऐसा करने से रोका तो वो नहीं मानी। इससे नाराज ASI सरबजीत कौर बच्ची को गेट से बांध दिया और काफी देर धूप में तड़पता छोड़ दिया। आरोपी लेडी एएसआई सरबजीत कौर ने मामले में सफाई दी है। सरबजीत ने कहा कि वो पति की बीमारी से परेशान थी, इसलिए गुस्से में ऐसा किया। लेडी ASI बोली- मैं परेशान थी, गलती मानती हूं वहीं लेडी एएसआई सरबजीत कौर का पक्ष भी सामने आया है। एएसआई के मुताबिक उनके पति को ब्रेन स्ट्रोक है, जिससे वह पहले से ही काफी परेशान रहती हैं। उनकी पोती अक्सर घर से बाहर खेलने निकल जाती है। उनके घर के आसपास काफी प्रवासी लोग रहते हैं, जिसके चलते उन्होंने बच्ची को डराने के लिए ऐसा किया। उनका कहना है कि अब उन्हें गलती महसूस हो चुकी है। CWC से बच्ची के पेरेंट्स बोले- जल्द भारत आएंगे अब मामले में कार्रवाई करते हुए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने आरोपी ASI और बच्ची दोनों को अपने कार्यालय में बुलाकर काउंसलिंग की। कमेटी के सदस्यों ने पुर्तगाल में रह रहे बच्ची के माता-पिता से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की। माता-पिता ने जल्द भारत आकर बच्ची को अपने साथ ले जाने का भरोसा दिया है। फिलहाल, कमेटी ने बच्ची को परिवार के एक अन्य रिश्तेदार के पास सुरक्षित रूप से रखवा दिया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य एडवोकेट अविनाश कौर ने बताया कि घटना के बाद बच्ची के कमेटी ने बच्ची के माता-पिता से बात की। रिश्तेदार को बच्ची की जिम्मेदारी सौंपी गई इस संबंध में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य तेजिंदर पाल कौर और एडवोकेट अविनाश कौर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पूरे मामले की गंभीरता से जांच की गई। बच्ची और आरोपी ASI से बातचीत के अलावा माता-पिता से भी संपर्क किया गया। मोहल्ला निवासियों की सहमति के बाद बच्ची की जिम्मेदारी परिवार के एक रिश्तेदार को सौंप दी गई है और जिला पुलिस को एएसआई पर केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी है। डीएसपी तरलोचन सिंह मामले में जानकारी देते हुए। DSP बोले- जल्द आरोपी ASI पर केस दर्ज होगा इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और लेडी एएसआई सरबजीत कौर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। अब चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी ASI सरबजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
Randeep Hooda Farmer Look | Sampla Mandi Viral Video

सांपला की अनाज मंडी में बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा रोहतक में देसी अंदाज में नजर आए। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सांपला अनाज मंडी में पजामा-कुर्ता पहने दिखे। उन्होंने सिर पर परना (गमछा) भी बांधा हुआ था। वह गेहूं की ढेरी के पास से गुजर रहे हैं। रणदीप का लुक बिल्कुल . रणदीप अपनी अपकमिंग मूवी ‘लाल रंग 2’ की शूटिंग के लिए सोमवार को रोहतक पहुंचे थे। उन्होंने गांधरा, नोनंद और सांपला अनाज मंडी में फिल्म के अलग-अलग सीन शूट किए। अनाज मंडी में वह सिर्फ 7 से 8 मिनट ही रुके। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ वहां से निकल गए। इसका वीडियो अब सामने आया है। रणदीप हुड्डा के आगे और पीछे काले कपड़ों में दाे युवक भी चल रहे थे। ऐसा माना जा रहा है ये उनके बाउंसर थे। पिछले महीने बेटी के पिता बने रणदीप की पत्नी लिन ने 10 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म का एक महीना पूरा होने पर रणदीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बेटी की पहली तस्वीर शेयर की। साथ ही खुलासा किया कि बेटी का नाम “न्योमिका” रखा है। पोती की पहली सार्वजनिक तस्वीर पर दादी आशा हुड्डा ने भी हार्ट इमोजी भी दी। एक्टर रणदीप हुड्डा के बारे में जानिए…. पिता सर्जन, मां सामाजिक कार्यकर्ता: रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को रोहतक के जसिया गांव में एक हरियाणवी जाट परिवार में हुआ। पिता डॉ. रणबीर सिंह हुड्डा एक मेडिकल सर्जन हैं, और माता आशा हुड्डा सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनकी बड़ी बहन अंजलि हुड्डा सांगवान डॉक्टर हैं। छोटे भाई संदीप हुड्डा सिंगापुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। तैराकी, घुड़सवारी में मेडल जीत चुके: रणदीप ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स (MNSS) से पूरी की। यहां उन्होंने तैराकी और घुड़सवारी में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीते। स्कूल में उन्होंने थिएटर में भी रुचि दिखाई और कई नाटकों में भाग लिया, जिनमें से एक का निर्देशन भी किया। बाद में उनका तबादला दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में हो गया। ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी ड्राइवर बने: 1995 में हुड्डा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चले गए, जहां उन्होंने मार्केटिंग में ग्रेजुएशन और व्यवसाय प्रबंधन एवं मानव संसाधन प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। वहां रहते हुए उन्होंने चीनी रेस्टोरेंट, कार वॉश, वेटर और टैक्सी ड्राइवर जैसे काम किए। 2000 में भारत लौटने के बाद उन्होंने एक एयरलाइन के मार्केटिंग विभाग में काम किया, और साथ ही दिल्ली में मॉडलिंग और थिएटर में भी हाथ आजमाया। 2023 में मणिपुर की एक्ट्रेस से शादी की: ‘टू टीच हिज ओन’ नाटक की रिहर्सल के दौरान निर्देशक मीरा नायर की नजर उन पर पड़ी और उन्हें फिल्म में काम का प्रस्ताव मिला। रणदीप हुड्डा ने नवंबर 2023 में मणिपुरी एक्ट्रेस और मॉडल लिन लैशराम से शादी की। —————————— ये खबर भी पढ़ें :- एक्टर रणदीप हुड्डा की मां की फिल्मों में एंट्री:पहली मूवी में निभाया दादी का किरदार; बेटे ने मजाकिया अंदाज में दी बधाई बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की मां आशा हुड्डा भी अब फिल्मों में नजर आई है। अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने दादी का किरदार निभाया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मां और पूरी टीम को फिल्म के लिए बधाई दी। पढ़ें पूरी खबर…
MP Energy Minister Pradyumn Singh Tomar Sleep Photos Viral

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। . ऊर्जा मंत्री ने इस बार गजब कर दिया मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने सफाई अभियान के लिए जाने जाते हैं। उन्हें कभी नाली साफ करते, कभी टॉयलेट साफ करते और कभी झाड़ू लगाते आपने देखा होगा। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ अलग ही कर दिया। उन्होंने सोते हुए फोटोशूट कराया। यानी नींद में ही तस्वीरें खिंचवाईं और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब इन्हीं तस्वीरों के कारण मंत्री जी ट्रोल हो रहे हैं। लोग उनकी तस्वीरों पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- नेतानगरी में ये बिल्कुल नया लाए हो। वहीं, एक अन्य ने पूछा- इन फोटो से जनता को क्या संदेश देना चाह रहे हैं? तो किसी ने इसे नौटंकी करार दिया। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- नींद में आए सपने भी शेयर कर देते। वहीं, एक अन्य ने कहा- अब तक किसी नेता ने सोते हुए तस्वीर नहीं डाली, आपने ये नया प्रयोग किया है। कुछ लोगों ने इसे ‘गजब की एक्टिंग’ भी बताया। वैसे, मंत्री जी हर बार कुछ न कुछ अलग करके सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ हटकर किया है। लेकिन वे ट्रोल हो गए। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोते हुए फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर शेयर की। जीतू पटवारी को कृषि मेले में जाने से रोका प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे रायसेन में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव में जाएंगे। वहां वे किसानों के मुद्दों को लेकर शिवराज सिंह चौहान से मिलेंगे और सवाल करेंगे। अपने इस ऐलान के मुताबिक वे रायसेन के लिए रवाना भी हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें भोपाल की सीमा पर ही रोक लिया। इस पर पटवारी ने सरकार और पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वे खुद किसान हैं और किसान के बेटे हैं। ऐसे में वे खेती-किसानी की नई तकनीक देखना और कुछ सीखना चाहते थे, लेकिन सरकार इतनी डरी हुई थी कि उन्हें जाने ही नहीं दिया। इधर, इसी आयोजन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे कलाकारों के साथ मंच पर थिरकते नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह आयोजन 11 से 13 अप्रैल तक चला। इसके उद्घाटन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और समापन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल हुए। पुलिस ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को उन्नत कृषि महोत्सव में जाने से रोक लिया। ग्रामीणों ने विधायक को सुनाई खरी-खोटी मध्य प्रदेश में सत्ताधारी दल भाजपा इन दिनों ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान चला रही है। इसके असर भी अब सामने आने लगे हैं। नर्मदापुरम के पिपरिया से भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी जब एक गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। लोगों ने नाली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर विधायक को जमकर खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने सवाल किया कि जब उन्हें चुना गया था, तो अब तक ये बुनियादी समस्याएं क्यों हल नहीं हुईं। ग्रामीणों के आक्रोश के बीच विधायक भी नाराज हो गए। उन्होंने कहा- अब आप विरोध ही कर लो। ऐसा कहकर वे वहां से चले गए। विधायक के साथ मौजूद उनकी पत्नी और समर्थकों से भी ग्रामीणों ने सवाल-जवाब किए। अब इस पूरे घटनाक्रम पर लोग चुटकी ले रहे हैं कि अगर जनता का ध्यान रखा होता, तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है, वह चाहे तो अर्श पर पहुंचा सकती है और नाराज हो जाए तो फर्श पर भी ला सकती है। नर्मदापुरम में भाजपा के विधायक ठाकुरदास नागवंशी को ग्रामीणों ने घेर लिया। सत्संग में पं. धीरेंद्र शास्त्री का अलग अंदाज कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। उन्होंने एक क्रूज पर सत्संग किया, जहां उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने भक्तों से अंग्रेजी में संवाद किया और उन्हें भजन गाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विदेशी भक्तों ने भी उनके साथ भजन गाए। साथ ही भजन की धुन पर थिरकते भी नजर आए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने अंदाज में भक्तों के सवालों के जवाब भी दिए। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया में क्रूज पर सत्संग किया। विदेशी श्रद्धालु थिरकते दिखे। इनपुट सहयोग – धर्मेंद्र दीवान (नर्मदापुरम) ये भी पढ़ें – फिर आधी रात में मंदिर पहुंचे भाजपा विधायक के बेटे: शिवराज के 12 चुनाव जीतने पर सीएम ने कही बड़ी बात इंदौर से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी ‘भक्ति’ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे आधी रात को एक मंदिर में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि रुद्राक्ष अपने दोस्तों के साथ मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं, जबकि मंदिर के पट बंद हैं। पूरी खबर पढ़ें
Arshdeep Singh Samreen Chandigarh Airport Viral Video; Fans React

पंजाब किंग्स की जर्सी पहने लड़की को गले लगकर विदा करतीं मॉडल समरीन कौर और मॉडल समरीन की इंस्टाग्राम पर डाली रील की फोटो। इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह और रूमर्ड गर्लफ्रेंड मॉडल समरीन कौर के साथ पहली बार चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों आपस में बात करते हुए जा रहे थे। इस दौरान फैंस ने उनका वीडियो बना लिया। इसके अलावा पंजाब किंग्स की टीम मुंबई में मैच खेलने गई है। कल (12 . इसके बाद क्रिकेटर अर्शदीप ने भी माइक टेस्टिंग के बहाने स्नैपचैट पर इसी जगह की स्टोरी शेयर की। इससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों साथ में ही घूम रहे हैं। वह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस रिश्ते को लेकर अर्शदीप सिंह या समरीन कौर ने अभी औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। अर्शदीप और समरीन से जुड़े PHOTOS… चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अर्शदीप सिंह और एक्ट्रेस आपस में बात करते हुए दिखे। अर्शदीप सिंह मॉडल समरीन कौर के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया जा रहा है, वह रविवार (12 अप्रैल) का बताया जा रहा है। इसे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर चेकइन के लिए जाते समय शूट किया गया। इसमें दिख रहा है कि अर्शदीप अपना बैग लेकर 3 लोगों के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट के अंदर जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इन 3 लोगों में एक एक्ट्रेस समरीन कौर हैं। उन्होंने साथ में एयरपोर्ट के अंदर तक पैदल यात्रा की। इसके बाद अर्शदीप और समरीन को एकांत में बात करते हुए कैद किया गया। इसी दौरान पंजाब किंग्स की जर्सी पहने एक लड़की इन दोनों के पास पहुंचती है। वह समरीन से बात करती है और समरीन उसे गले लगकर विदा करती हैं। इस वीडियो पर कैप्शन लिखा गया है- अर्शदीप सिंह विद गर्लफ्रेंड समरीन कौर (गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ अर्शदीप सिंह)। पंजाब किंग्स के मैच में दिखीं जानकारी के मुताबिक, शनिवार (11 अप्रैल) को जब मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच था, उस समय मॉडल समरीन कौर भी स्टेडियम में मौजूद थीं। उन्होंने वीआईपी बॉक्स में बैठकर मैच देखा। मैच देखते हुए के कुछ फोटो और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए। शनिवार को हुए मैच के दौरान के ये फोटो समरीन कौर ने सोशल मीडिया स्टोरी पर लगाए। दोनों ने गुरुद्वारे के फोटो शेयर किए इससे पहले शनिवार दोपहर के समय एक्ट्रेस ने अपने इंस्टग्राम स्टेटस पर एक धार्मिक स्थल की फोटो शेयर की थी। इसके बाद ठीक वही फोटो अर्शदीप सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। स्नैपचैट पर भी फोटो शेयर किया पंजाब किंग्स की टीम मोहाली से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। टीम 16 मई को मुंबई के साथ मैच खेलेगी। चंडीगढ़ से मुंबई के बीच उड़ान के दौरान का भी एक फोटो अर्शदीप सिंह ने अपने स्नैपचैट अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें दो लोग 2 बोतलें पकड़े दिख रहे हैं। एक हाथ लड़के का और दूसरा लड़की का है। हालांकि, इसमें अर्शदीप ने कोई कैप्शन नहीं लिखा। इसी के साथ अगला वीडियो उन्होंने मुंबई पहुंचने के बाद शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा- कैसे हो मुंबई वालो? हम मुंबई पहुंच गए हैं। जल्द ही मिलते हैं मैदान पर, फिर इंजॉय करेंगे। स्नैपचैट पर अर्शदीप सिंह ने यह फोटो पोस्ट किया है, जिसमें दोनों ने बोतल पकड़ी हुई है। मॉडल समरीन कौर के PHOTOS… मॉडल समरीन कौर और क्रिकेटर अर्शदीप के बारे में इन्फोग्राफिक्स से जानिए… ॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर अर्शदीप ने लड़की का हाथ थामे फोटो डाली:फैंस ने वैसे ही टैटू वाली मॉडल ढूंढी; बोले- मिस्ट्री सॉल्व, ये PBKS के बॉलर की गर्लफ्रेंड इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की स्नेपचैट स्टोरी से गर्लफ्रेंड की चर्चा शुरू हो गई है। अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक लड़की का हाथ थामे फोटो शेयर की। इसमें कोई कैप्शन नहीं लिखा और न ही लड़की का चेहरा दिखाया। हालांकि अर्शदीप के फोटो शेयर करते ही फैंस ने लड़की के हाथ में टैटू को नोटिस कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
Indore Cop Assault Viral Video

युवक को लात मारते हुए एसआई बलराम सिंह तोमर। इंदौर के रेडिसन चौराहे पर ट्रैफिक के एक सब-इंस्पेक्टर (SI) बलराम सिंह तोमर की मारपीट का वीडियो सामने आया है। एसआई ने एक बाइक सवार को लातों से पीटा और उसे अपशब्द कहे हैं। हालांकि, यह वीडियो चार महीने पुराना बताया जा रहा है। . वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी ने जांच की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार गलत है। मामले की जांच की जाएगी। वीडियो काफी छोटा है, जिसमें एसआई द्वारा मारपीट करते हुए दिखाया गया है। घटना की शुरुआत कैसे हुई और विवाद क्या था, यह स्पष्ट नहीं है। पूरे मामले में एसआई के बयान लिए जाएंगे। जांच एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे। एसआई युवक को लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक ने नहीं की थी शिकायत दिसंबर महीने की शुरुआत में जब युवक की एसआई तोमर ने पिटाई की थी। तब उस युवक ने शिकायत नहीं की थी। अब मामले में शिकायत मिलने पर युवक के भी बयान लिए जा सकते हैं। बता दें कि बलराम सिंह तोमर पहले क्राइम ब्रांच में पदस्थ थे। बाद में उनका उज्जैन ट्रांसफर हो गया था। कुछ समय पहले ही वे डीआरपी लाइन में आए थे। यहां से उन्होंने ट्रैफिक थाने में अपना ट्रांसफर करवा लिया है।
Raghav Chadha AAP Target: Kumar Vishwas Video Viral

राघव चड्ढा ने नया वीडियो जारी किया है। उसमें वह पंजाब के लोगों के बीच दिख रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से चल रही तकरार के बीच राघव चड्ढा ने नया पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है- मेरे उन सहयोगियों के लिए जो मजबूर होकर वीडियो जारी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि राघव चड्ढा ने संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने में असफल रहे। उनके . चड्ढा ने आगे लिखा- पंजाब मेरे लिए सिर्फ एक विषय नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है। राघव ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने पार्लियामेंट में अपने स्पीच दिखाए हैं। इनमें चड्ढा को पंजाब के मुद्दे उठाते सुना जा सकता है। इधर, मशहूर कवि कुमार विश्वास का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि AAP का अगला शिकार राघव चड्ढा होंगे। उसने हीरोइन से शादी कर ली और रील दिखने लगी है। कुमार विश्वास का यह वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है, जिसमें वह पॉडकास्ट के दौरान बात कर रहे हैं। कुमार भी AAP के फाउंडर मेंबरों में से एक हैं। दिल्ली में सरकार बनने के बाद उनका अरविंद केजरीवाल व उनकी टीम से मनमुटाव हो गया, जिसके बाद उन्होंने AAP छोड़ दी थी। पॉडकास्ट में राघव चड्ढा के बारे में बात करते कवि कुमार विश्वास। राघव ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी की है। – फाइल फोटो कुमार विश्वास ने चड्ढा को लेकर क्या कहा था कुमार विश्वास ने 29 अगस्त 2024 को एक पॉडकास्ट में कहा था- अब अगला शिकार कौन है, अगला शिकार वह बालक है, जो खुद ने ही पैदा किया। इसकी कोई औकात भी नहीं है, बस वह थोड़ा लोकप्रिय हो गया है। हीरोइन (परिणीति चोपड़ा) से शादी कर ली है। अब रील दिखने लगी। यह नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने कहा- दिखेगा नहीं, दिख भी नहीं रहा। जब यह हुआ था, मैंने तभी कह दिया था, यह गया। इसे नहीं छोड़ेगा अब निश्चित रूप से, क्योंकि आप इतने ज्यादा डरे हुए हैं कि आपको किसी आदमी की आभा बर्दाश्त ही नहीं है। राघव चड्ढा ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ शादी की है। – फाइल फोटो राघव चड्ढा के मामले में अब तक क्या–क्या हुआ AAP ने उपनेता पद से हटाया 2 अप्रैल को AAP ने राघव चड्ढा को AAP के राज्यसभा सांसदों के उपनेता पद से हटा दिया। इस बारे में राज्यसभा सेक्रेटेरिएट को चिट्ठी दी गई, जिसमें यह भी कहा गया कि उन्हें पार्टी के कोटे से बोलने का टाइम न दिया जाए। AAP ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), फगवाड़ा के वाइस चासंलर अशोक मित्तल को उपनेता बना दिया। राघव 2022 से पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं। उनकी टर्म 2028 तक है। राघव चड्ढा ने कहा- खामोश कराया, हारा नहीं हूं इसके बाद 3 अप्रैल को राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर कहा- मैंने संसद में जनता के मुद्दे उठाए, क्या यह अपराध है। ये मुद्दे उठाने से आम आदमी का फायदा हुआ तो AAP का क्या नुकसान हुआ? जिन लोगों ने आज पार्लियामेंट में मेरे बोलने का अधिकार मुझसे छीन लिया, मुझे खामोश कर दिया, मैं उन्हें भी कुछ कहना चाहता हूं। मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता है। AAP नेता सामने आए, कहा- पार्टी लाइन से हटे राघव के वीडियो के सामने आते ही अनुराग ढांडा, सौरभ भारद्वाज, आतिशी मार्लेना, सीएम भगंवत मान जैसे कई AAP नेता सामने आए। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल अरेस्ट हुए तो राघव चड्ढा आंखों के ऑपरेशन की बात कह UK में थे। संसद में केंद्र सरकार और PM मोदी से सवाल नहीं पूछते, वह मोदी से डरते हैं। राष्ट्रीय मुद्दों के बजाय समोसे के रेट जैसे छोटे मुद्दे उठाते हैं। पश्चिम बंगाल को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्ताव में साइन करने से राघव चड्ढा ने इनकार किया। पार्टी के वॉकआउट पर सदन से बाहर नहीं आए। राघव ने दूसरा VIDEO जारी कर कहा- स्क्रिप्टेड कैंपेन चला रहे राघव ने 4 अप्रैल को फिर वीडियो जारी कर कहा- कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है। वही भाषा, वही बातें, वही आरोप। यह कोई को-इंसिडेंस नहीं, बल्कि एक को-ऑर्डिनेटेड अटैक है। पहले मुझे लगा कि मुझे इसका जवाब नहीं देना चाहिए। फिर लगा कि एक झूठ को सौ बार बोला जाए तो कहीं लोग मान न लें। इसलिए, मैंने सोचा कि जवाब दूं। मैं संसद में शोर मचाने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं गया, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए गया हूं। आखिर में राघव ने धुरंधर फिल्म का डायलॉग, ‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’ कहते हुए AAP को चेतावनी दी। ॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… राघव चड्ढा का जवाब- खामोश कराया, हारा नहीं:AAP बोली- कोई मोदी से डर जाए तो क्या लड़ेगा; कल राज्यसभा उपनेता पद से हटाया था आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने को लेकर शुक्रवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में कहा- मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है। पढ़ें पूरी खबर… राघव चड्ढा बोले- संसद गाली देने-माइक तोड़ने नहीं गया:मेरे खिलाफ कोऑर्डिनेटेड अटैक, स्क्रिप्टेड कैंपेन; धुरंधर के डायलॉग से AAP को चेतावनी आम आदमी पार्टी (AAP) के आरोपों को लेकर सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को दूसरा वीडियो जारी किया। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया (X) पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया झूठ भी सच लगने लगता। 3 आरोपों में जीरो सच्चाई है। पढ़ें पूरी खबर…
Sunil Pal Insulted | Comedian Mic Grabbed On Stage, Viral Video

1 मिनट पहले कॉपी लिंक कॉमेडियन और द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के विनर सुनील पाल हाल ही में एक इवेंट में हुए अपने अपमान को लेकर चर्चा में हैं। एक शायरी प्रोग्राम के दौरान उन्हें स्टेज पर बुलाकर न सिर्फ माइक देने से मना किया गया, बल्कि उनके हाथ से माइक छीन भी लिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब सुनील पाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और उस शाम की पूरी आपबीती सुनाई है। सुनील ने कहा मुझे इवेंट में बहुत उलझन और शर्मिंदगी हुई। दोस्त के बुलावे पर प्रोग्राम में पहुंचे थे सुनील सुनील पाल ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में बताया कि यह उर्दू और अरबी शायरी का एक कार्यक्रम था। उन्हें उनके एक बेहद करीबी दोस्त ने वहां बुलाया था। सुनील वहां का माहौल एन्जॉय कर रहे थे और उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ स्टेज पर ऐसा बर्ताव किया जाएगा। उन्होंने कहा, मैं वहां मौजूद कवियों का सम्मान करना चाहता था और उनके अच्छे काम के लिए उन्हें थैंक यू कहना चाहता था। स्टेज पर माइक के लिए बार-बार की गुजारिश वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील पाल को स्टेज पर बुलाकर फूलों का गुलदस्ता दिया गया। जब उन्होंने शिष्टाचार के नाते कुछ शब्द कहने के लिए माइक मांगा, तो मंच संचालक ने मना कर दिया। सुनील ने बताया, मैंने उस व्यक्ति से कई बार माइक देने का अनुरोध किया, लेकिन उसने मुझे बोलने का मौका नहीं दिया। मुझे वहां बहुत उलझन और शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। हाथ से छीना माइक, दर्शक बना रहे थे वीडियो हद तो तब हो गई जब सुनील के हाथ से माइक छीन लिया गया और आयोजकों ने उन्हें मंच छोड़ने के लिए कह दिया। सुनील पाल के मुताबिक, वहां मौजूद दर्शक अपने फोन से वीडियो बना रहे थे, जो उनके लिए सबसे ज्यादा असहज करने वाला पल था। उन्होंने कहा, सब मुझे देख रहे थे, उन्हें लगा मेरा सम्मान हो रहा है, लेकिन वहां मुझे अपमानित किया गया। इसके बाद मैं वहां और नहीं रुका और तुरंत चला गया। दोस्त ने कहा- जो हुआ उसे भूल जाओ इवेंट से निकलने के बाद सुनील ने उस दोस्त को फोन किया जिसने उन्हें इनवाइट किया था। जब उन्होंने दोस्त से पूछा कि उन्हें माइक क्यों नहीं दिया गया, तो दोस्त के पास भी कोई ठोस जवाब नहीं था। दोस्त ने बस इतना कहा, भूल जाओ और आगे बढ़ो।” सुनील ने कहा कि उनके साथ बहुत गलत हुआ, क्योंकि वह बस वहां मौजूद कवियों की सराहना करना चाहते थे। 2005 में जीता था लाफ्टर चैलेंज 50 वर्षीय सुनील पाल महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ का पहला सीजन जीतकर देशभर में अपनी पहचान बनाई थी। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। सुनील अपनी क्लीन कॉमेडी और फिल्मी सितारों की मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Sunil Pal Insulted | Comedian Mic Grabbed On Stage, Viral Video

1 घंटे पहले कॉपी लिंक कॉमेडियन और द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के विनर सुनील पाल हाल ही में एक इवेंट में हुए अपने अपमान को लेकर चर्चा में हैं। एक शायरी प्रोग्राम के दौरान उन्हें स्टेज पर बुलाकर न सिर्फ माइक देने से मना किया गया, बल्कि उनके हाथ से माइक छीन भी लिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब सुनील पाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और उस शाम की पूरी आपबीती सुनाई है। सुनील ने कहा मुझे इवेंट में बहुत उलझन और शर्मिंदगी हुई। दोस्त के बुलावे पर प्रोग्राम में पहुंचे थे सुनील सुनील पाल ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में बताया कि यह उर्दू और अरबी शायरी का एक कार्यक्रम था। उन्हें उनके एक बेहद करीबी दोस्त ने वहां बुलाया था। सुनील वहां का माहौल एन्जॉय कर रहे थे और उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ स्टेज पर ऐसा बर्ताव किया जाएगा। उन्होंने कहा, मैं वहां मौजूद कवियों का सम्मान करना चाहता था और उनके अच्छे काम के लिए उन्हें थैंक यू कहना चाहता था। स्टेज पर माइक के लिए बार-बार की गुजारिश वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील पाल को स्टेज पर बुलाकर फूलों का गुलदस्ता दिया गया। जब उन्होंने शिष्टाचार के नाते कुछ शब्द कहने के लिए माइक मांगा, तो मंच संचालक ने मना कर दिया। सुनील ने बताया, मैंने उस व्यक्ति से कई बार माइक देने का अनुरोध किया, लेकिन उसने मुझे बोलने का मौका नहीं दिया। मुझे वहां बहुत उलझन और शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। हाथ से छीना माइक, दर्शक बना रहे थे वीडियो हद तो तब हो गई जब सुनील के हाथ से माइक छीन लिया गया और आयोजकों ने उन्हें मंच छोड़ने के लिए कह दिया। सुनील पाल के मुताबिक, वहां मौजूद दर्शक अपने फोन से वीडियो बना रहे थे, जो उनके लिए सबसे ज्यादा असहज करने वाला पल था। उन्होंने कहा, सब मुझे देख रहे थे, उन्हें लगा मेरा सम्मान हो रहा है, लेकिन वहां मुझे अपमानित किया गया। इसके बाद मैं वहां और नहीं रुका और तुरंत चला गया। दोस्त ने कहा- जो हुआ उसे भूल जाओ इवेंट से निकलने के बाद सुनील ने उस दोस्त को फोन किया जिसने उन्हें इनवाइट किया था। जब उन्होंने दोस्त से पूछा कि उन्हें माइक क्यों नहीं दिया गया, तो दोस्त के पास भी कोई ठोस जवाब नहीं था। दोस्त ने बस इतना कहा, भूल जाओ और आगे बढ़ो।” सुनील ने कहा कि उनके साथ बहुत गलत हुआ, क्योंकि वह बस वहां मौजूद कवियों की सराहना करना चाहते थे। 2005 में जीता था लाफ्टर चैलेंज 50 वर्षीय सुनील पाल महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ का पहला सीजन जीतकर देशभर में अपनी पहचान बनाई थी। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। सुनील अपनी क्लीन कॉमेडी और फिल्मी सितारों की मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔









