Thursday, 17 Sep 2026 | 03:13 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Rajasthan Amit Shah Inauguration | Carlsen EWC Chess Title Winner News

Rajasthan Amit Shah Inauguration | Carlsen EWC Chess Title Winner News

Hindi News Career Rajasthan Amit Shah Inauguration | Carlsen EWC Chess Title Winner News 38 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. गृह मंत्री अमित शाह ने ₹6,262 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया 16 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में ₹6,262 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया और नई परियोजनाओं की शुरुआत की। अमित शाह का ये कार्यक्रम केंद्र सरकार के ‘सहकार से समृद्धि’ विजन का हिस्सा है। ये सहकारिता क्षेत्र और डेयरी विकास को बढ़ावा देने के लिए है। इन परियोजनाओं में अमित शाह ने अलवर सरस डेयरी कॉम्प्लेक्स में नए डेयरी प्लांट की आधारशिला भी रखी। साथ ही दुग्ध संघों के डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट और पशु आहार संयंत्रों का ई-उद्घाटन किया गया। ये विकास कार्य राजस्थान के 17 जिलों से जुड़े हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं को मजबूत करना और किसानों की आय एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के दौरान, शाह नए सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंकों के गठन की घोषणा की और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को फंड ट्रांसफर किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं को मजबूत करना और किसानों की आय एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। निधन (DEATH) 2. पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी सीएम आशीष बनर्जी का निधन 16 अगस्त को पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का निधन हो गया। वे 74 साल के थे। आशीष 5 रामपुरहाट सीट से 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए। पिछली ममता सरकार में वे विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे। आशीष का निधन संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ। वे बीरभूम जिले के टीएमसी ऑफिस में उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की सुबह कार्यालय से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा कि उन्होंने भ्रष्टाचार नहीं किया, उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई। आशीष बनर्जी ममता बनर्जी के करीबी और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार बनने के बाद वे कई विभागों के मंत्री रहे। वे स्कूल शिक्षा और कृषि मंत्री भी रह चुके थे। हालांकि, 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ध्रुबा साहा से हार गए। आशीष ने एक दिन पहले ही बीरभूम में अपने घर में तिरंगा फहराया था। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3, मैग्नस कार्लसन एस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप जीता 15 अगस्त को नॉर्वे के वर्ल्ड नंबर-1 चेस प्लेयर मैग्नस कार्लसन ने लगातार दूसरी बार EWC एस्पोर्ट्स वर्ल्ड चेस कप 2026 का खिताब जीता। कार्लसन ने फाइनल में बेलारूस के ग्रैंडमास्टर डेनिस लाजाविक को 2-0 से हराया और फाइनल के दोनों सेट कार्लसन ने 3-1 के स्कोर से जीते। कार्लसन पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे और एक भी मैच नहीं हारे। कार्लसन को खिताब जीतने पर 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर ($250,000) यानी, 2 करोड़ 40 लाख की प्राइज मनी मिली। इससे पहले कार्लसन ने 2025 में EWC चेस चैंपियनशिप में अलीरेजा फिरोजा को हराकर खिताब जीता था। EWC 2026 में चेस का आयोजन 11 से 15 अगस्त 2026 तक पेरिस में हुआ। चेस को EWC में दूसरी बार शामिल किया गया है। इसकी शुरुआत 2025 में रियाद, सऊदी अरब से हुई थी। कार्लसन 2004 में महज 13 साल की उम्र में अप्रैल में दुबई ओपन में ग्रैंड मास्टर (GM) का खिताब जीते थे। कार्लसन 15 फरवरी 2026 को FIDE फ्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैंपियन बने। मिसलीनियस 4.अमृत उद्यान आम लोगों के लिए खुला 16 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में स्थित ‘अमृत उद्यान’ (पूर्व में मुगल गार्डन) आम लोगों के लिए एक बार फिर से खोल दिया गया है। अमृत उद्यान अपनी अनूठी और दुर्लभ फूलों की प्रजातियों और शानदार मुगल शैली की बागवानी कला के लिए प्रसिद्ध है। 14 अगस्त को उद्यान का उद्घाटन किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस उद्घाटन में हिस्सा लिया था। ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026 के तहत ये उद्यान पूरे एक महीने यानी 15 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा। इस गार्डन में फ्लोरल क्लॉक यानी, फूलों से सजी एक भव्य और कलात्मक घड़ी भी इस बार लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इस गार्डन में बाल वाटिका भी है, जिसमें 225 साल पुराना शीशम का पेड़ है और बच्चों के मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के लिए विशेष रूप से इसे तैयार किया गया है। बाल वाटिका में एक ट्री-हाउस, नेचर्स क्लासरूम और राष्ट्रपति भवन परिसर का ऐतिहासिक 225 साल पुराना शीशम का पेड़ मौजूद है। ये गार्डन मुख्य इमारत के पास स्थित तीन प्रमुख हिस्सों रेक्टेंगुलर गार्डन (आयताकार उद्यान), लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन (गोलाकार उद्यान) में फैला हुआ है। मुगल गार्डन (अमृत उद्यान’) 1917 में ब्रिटिश वास्तुकार सर एडविन लुटियंस ने डिजाइन किया था। मुगल गार्डन का काम 1928 से 1929 तक पूरा हुआ था। 28 जनवरी 2023 को मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान’ रखा गया। इस गार्डन बैबलिंग ब्रुक यानी सुंदर और घुमावदार पानी की धारा है, जिसमें कलात्मक झरने, आकर्षक स्टेपिंग स्टोन्स और एक रिफ्लेक्टिंग पूल बनाया गया है। 5. SpaceX ने कम समय में दो फाल्कन लॉन्च कर रिकॉर्ड बनाया 15 अगस्त को SpaceX ने दो अलग-अलग महत्वपूर्ण मिशनों के लिए अपने दो फाल्कन 9 (Falcon 9) रॉकेट लॉन्च किए इस ऐतिहासिक मिशन के तहत दोनों रॉकेटों को मात्र 38 मिनट के अंतर से लॉन्च किया गया। SpaceX ने इतने कम समय के अंतर में दो बड़े लॉन्च कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पहला लॉन्च फ्लोरिडा के कैप कैनावर्ल स्पेस फोर्स स्टेशन से हुआ, जिसमें ग्लोबल स्टार 2-R मिशन के तहत 8 उपग्रह भेजे गए। इस लॉन्च के जरिए ‘ग्लोबलस्टार’ सैटेलाइट को को उसकी कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है। दूसरा लॉन्च कैलिफोर्निया के स्पेस फोर्स बेस से हुआ, जो यूएस स्पेस फोर्स USSF-36 मिशन के लिए था। यह SpaceX के लिए दो ऑर्बिटल मिशन के बीच सबसे कम अंतराल का नया रिकॉर्ड है। 31 अगस्त 2024 में SpaceX ने दो Falcon 9 लॉन्च के बीच लगभग 65 मिनट का अंतर रखा था। नया रिकॉर्ड पुराने रिकॉर्ड से करीब 27 मिनट कम है। SpaceX SpaceX की स्थापना

Alexander Zverev French Open 2026 winner. Germanys Zverev beats Italys Flavio Cobolli in five-set thriller. Follow Latest Updates.

Alexander Zverev French Open 2026 winner. Germanys Zverev beats Italys Flavio Cobolli in five-set thriller. Follow Latest Updates.

Hindi News Sports Alexander Zverev French Open 2026 Winner. Germanys Zverev Beats Italys Flavio Cobolli In Five set Thriller. Follow Latest Updates. स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले कॉपी लिंक जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। उन्होंने फ्रेंच ओपन 2026 के फाइनल में इटली के फ्लेवियो कोबोली को हराया। पेरिस में रविवार को खेले गए मेंस सिंगल्स फाइनल में दूसरी सीड ज्वेरेव ने दसवीं वरीयता प्राप्त फ्लेवियो को पांच सेटों में 6-1, 4-6, 6-4, 6-7, 6-1 से हराया। 29 साल के ज्वेरेव 11 साल से ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में खेल रहे हैं। इससे पहले वे ग्रैंड स्लैम में तीन बार फाइनल में और सात बार सेमीफाइनल में हार चुके थे। फ्रेंच ओपन के अलावा, ऑस्ट्रेलियन ओपन, विम्बलडन और यूएस ओपन को ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट कहा जाता है। करियर में पहली बार ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ ज्वेरेव। पांच सेट तक चला फाइनल मुकाबला ज्वेरेव ने मैच की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करते हुए पहला सेट आसानी से 6-1 से जीत लिया। इसके बाद कोबोली ने वापसी की और दूसरा सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया। ज्वेरेव ने फिर तीसरा सेट 6-4 से जीता, लेकिन कोबोली ने चौथे सेट को टाई-ब्रेकर में 7-6(5) से जीतकर मुकाबले को पांचवें सेट में पहुंचा दिया। अंतिम सेट में ज्वेरेव ने एक बार फिर 6-1 से एकतरफा जीत दर्ज की। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Indian Premier League 2026 Winner Prize Money; Vaibhav Sooryavanshi Kagiso Rabada

Indian Premier League 2026 Winner Prize Money; Vaibhav Sooryavanshi Kagiso Rabada

Hindi News Sports Cricket Indian Premier League 2026 Winner Prize Money; Vaibhav Sooryavanshi Kagiso Rabada | Purple Cap And Orange Cap स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरे सीजन IPL का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में RCB ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। चैंपियन बनने पर RCB को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर-अप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा। व्यक्तिगत पुरस्कारों में राजस्थान के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का दबदबा रहा। उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती। वहीं, गुजरात के कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की। सूर्यवंशी को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन समेत कुल पांच अवॉर्ड मिले। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Indian Premier League 2026 Winner Prize Money; Vaibhav Sooryavanshi Kagiso Rabada

Indian Premier League 2026 Winner Prize Money; Vaibhav Sooryavanshi Kagiso Rabada

Hindi News Sports Cricket Indian Premier League 2026 Winner Prize Money; Vaibhav Sooryavanshi Kagiso Rabada | Purple Cap And Orange Cap स्पोर्ट्स डेस्क32 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरे सीजन IPL का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में RCB ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। चैंपियन बनने पर RCB को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर-अप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा। व्यक्तिगत पुरस्कारों में राजस्थान के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का दबदबा रहा। उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप का टाइटल अपने नाम किया। साथ ही उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन समेत कुल 5 अवॉर्ड मिले। इनसे उन्हें 40 लाख रुपए और एक कार मिली। वहीं, गुजरात के कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की। ————————————————————– IPL से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन; गुजरात को 5 विकेट से हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL जीत लिया है। उसने रविवार को फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर 2. रजत ने फाइनल जीतने के बाद ट्रॉफी चूम ली; कोहली को गले लगाया, सूर्यवंशी अवॉर्ड लेने पहुंचे RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी उठाने से पहले उसे चूमकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं विराट कोहली ने कप्तान को गले लगाकर बधाई दी। दूसरी ओर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब अपना अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे, तब स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। फाइनल में जीत के बाद खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न और ट्रॉफी के साथ यादगार तस्वीरें जैसे कई पल IPL 2026 को हमेशा के लिए खास बना गए। आइए नजर डालते हैं सीजन के ऐसे ही 26 सबसे यादगार मोमेंट्स पर…पढ़ें पूरी खबर 3. कोहली की फास्टेस्ट फिफ्टी, सूर्यवंशी ने सीजन में सबसे ज्यादा 72 सिक्स लगाए; टॉप-15 रिकॉर्ड्स IPL 2026 रिकॉर्ड्स वाला सीजन साबित हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। कप्तान रजत पाटीदार ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के खास क्लब में जगह बना ली। वे लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान बने। आइए नजर डालते हैं IPL 2026 के 15 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स पर…पढ़ें पूरी खबर 4. बेंगलुरु को दोबारा चैंपियन बनाने वाले टॉप-5 फैक्टर; टीम में 8 मैच विनर 18 साल तक ट्रॉफी का इंतजार… फिर लगातार दो खिताब। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में अपनी कहानी ही बदल दी है। जिस टीम को कभी ‘अंडरअचीवर’ कहा जाता था, वही अब लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई है। RCB के टाइटल जीतने के 5 फैक्टर्स…पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Jannik Sinner Youngest Italian Open Winner

Jannik Sinner Youngest Italian Open Winner

Hindi News Career Jannik Sinner Youngest Italian Open Winner | WHO Ebola Global Emergency 9 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. वीडी सतीशन केरलम के 13वें मुख्यमंत्री बने 18 मई को कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यमंत्री के अलावा 20 कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। केरलम की कैबिनेट में 14 विधायकों ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस के तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है। सतीशन के शपथ कार्यक्रम में राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन और बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर शामिल हुए। ऐसा 64 साल के बाद हुआ है, जब पूरे मंत्रीमंडल को एक साथ शपथ दिलाई गई हो। इससे पहले राज्य के तीसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी। वी डी सतीशन का पूरा नाम वडास्‍सेरी दामोदरन सतीशन है और वे एर्नाकुलम जिले की पारावूर सीट से विधायक हैं। 2. BCCI अब RTI के दायरे में नहीं आएगा 18 मई को केंद्रीय सूचना आयोग, यानी CIC ने कहा कि BCCI एक सार्वजनिक प्राधिकरण यानी पब्लिक अथॉरिटी नहीं है। इस फैसले का मतलब है कि BCCI अब RTI एक्ट के तहत जानकारी देने के लिए बाध्य नहीं है। CIC ने अपने 2018 के पुराने आदेश को उलट दिया है। सूचना आयुक्त पी. आर. रमेश ने कहा कि सरकार BCCI को न फंड देती है, न इसे नियंत्रित करती है। इसलिए यह सरकारी संस्था नहीं है। यह फैसला एक RTI अपील के बाद आया, जिसमें BCCI से खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूछी गई थी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. भारत और स्वीडन की स्पेस एजेंसीज ने MoU साइन किया 17 मई को पीएम नरेंद्र मोदी और स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बैठक की। दोनों देशों की स्पेस एजेंसीज ने ‘वीनस ऑर्बिटर मिशन’ को लेकर एक समझौता ज्ञापन, यानी MoU पर साइन किए। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO और स्वीडन की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी SNSA के बीच ये MoU हुआ है। मिशन का उद्देश्य पृथ्‍वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र (वीनस) के वातावरण, सतह और जियोलॉजिकल गतिविधियों का अध्ययन करना है। स्वीडन इस मिशन के लिए वीनसियन न्यूट्रल्स एनालाइजर (VNA) नामक वैज्ञानिक उपकरण तैयार करके ISRO को देगा। भारत मार्च 2028 में ‘वीनस ऑर्बिटर मिशन’ लॉन्च करेगा। पीएम मोदी ने स्वीडिश कंपनियों को ‘मेक इन इंडिया’, ‘नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन’ और ‘नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन’ में शामिल होने का न्योता दिया। भारत और स्वीडन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम कंप्यूटिंग के सेक्टर्स में भी पार्टनरशिप की। मोदी 8 साल बाद स्वीडन पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने 2018 में स्वीडन का दौरा किया था। पीएम मोदी को स्वीडन में ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किया गया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. जैनिक सिनर ने इटालियन ओपन जीता 17 मई को वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इटालियन ओपन 2026 का खिताब जीता। 24 साल के सिनर ने रोम में हुए फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रुड को हराया। इस जीत के साथ जैनिक ने सभी 9 ‘ATP मास्टर्स 1000’ खिताब जीतकर ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ पूरा कर लिया है। सिनर करियर गोल्डन मास्टर्स पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले नोवाक जोकोविच ने ये उपलब्धि हासिल की थी। सिनर ने 24 साल की उम्र में गोल्डन मास्टर्स पूरा किया है, जबकि 2018 में 31 साल की उम्र में गोल्डन मास्टर्स पूरा किया था। जैनिक सिनर ने 7 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. WHO ने इबोला वायरस को महामारी घोषित किया 17 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन, यानी WHO ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और युगांडा में इबोला वायरस के तेजी से फैलते प्रकोप को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। कांगो के पूर्वी इटुरी प्रांत में इबोला से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। 246 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इबोला वायरस संक्रमित व्यक्ति या जानवर के शारीरिक तरल पदार्थों जैसे खून, लार, पसीने या उल्टी के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। WHO ने सभी देशों को अलर्ट रहने और बॉर्डर पर स्क्रीनिंग करने की एड्वाइजरी जारी की है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बार इबोला का ‘बुंडीबुग्यो स्ट्रेन’ मिला है, जबकि कांगो में पहले ज्यादातर मामले ‘जायरे स्ट्रेन’ के रहे हैं। इबोला वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं है। हालांकि, WHO ने कहा है कि ये वायरस कोविड-19 जितना खतरनाक नहीं है। भारत में 2014 के बाद इबोला का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। दुनिया में इबोला वायरस का पहला मामला 1976 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में ही सामने आया था। पूरी दुनिया में इबोला वायरस डिसीज (EVD) से पीड़ित मरीजों में औसतन 25% की मौत हुई है। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. ब्रिटेन की प्रूडेंशियल कंपनी खरीदेगी भारती लाइफ में 75% हिस्सेदारी 18 मई को ब्रिटिश बीमा कंपनी प्रूडेंशियल (Prudential plc) ने भारत की एक प्रमुख प्राइवेट जीवन बीमा कंपनी ‘भारती लाइफ’ में 75% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया। प्रूडेंशियल ये हिस्सेदारी भारती लाइफ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और 360 ONE Asset Management से खरीदेगी। ये डील 3,500 करोड़ से 4,200 करोड़ रुपए तक में हो सकती है। सुनील भारती मित्तल भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हैं। डील के बाद, प्रूडेंशियल भारत में अपनी सर्विस का विस्तार करेगी और नई बीमा स्कीम्स लाएगी। प्रूडेंशियल (Prudential plc) एक प्रमुख ब्रिटिश मल्टीनेशनल फाइनेंस कंपनी है, जो मुख्य रूप से लाइफ इन्शोयोरेंस करती है। भारत में ये ब्रांड ‘ICICI प्रूडेंशियल’ के जरिए अपनी सेवाएं प्रदान करता है। 7. शेरपा कामी रीता ने 32वीं बार माउंट एवरेस्ट चढ़कर रिकॉर्ड बनाया 17 मई को नेपाल के पर्वतारोही शेरपा कामी रीता ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐवरेस्‍ट (8,849 मीटर) पर 32वीं बार चढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। 56 वर्षीय कामी रीता को एवरेस्ट मैन भी कहा जाता है। इससे पहले उन्होंने 27 मई 2025 को 31वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया था। रीता इससे पहले K2, ल्होत्से, चो ओयू और मनास्लु सहित

Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE Updates: Assam Kerala Puducherry BJP DMK Congress UDF TVK Winner Candidates List

Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE Updates: Assam Kerala Puducherry BJP DMK Congress UDF TVK Winner Candidates List

Hindi News National Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE Updates: Assam Kerala Puducherry BJP DMK Congress UDF TVK Winner Candidates List | MK Stalin Vijay Himanta Biswa Sarma Gaurav Gogoi गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी5 मिनट पहले कॉपी लिंक असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। पहले डाक मत पत्र गिने जाएंगे, घंटेभर बाद खुलेंगी ईवीएम। नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स में असम में फिर हिमंता सरकार बनने का अनुमान है। तमिलनाडु में DMK की वापसी के आसार हैं, तो केरलम में कांग्रेस की अगुआई वाले UDF को बढ़त है। पुडुचेरी में NDA गठबंधन की वापसी दिखाई दे रही है। काउंटिंग के रुझान और नतीजे दैनिक भास्कर एप पर Live टैली में देख सकते हैं, 4 राज्यों के चुनावी नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… लाइव अपडेट्स 5 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिनलाडु: चेन्नई में DMK मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ी तमिलनाडु के चेन्नई में DMK मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। आज तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आना है। 11 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु: 10 एग्जिट पोल- 6 में DMK+ की वापसी संभव 15 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु में अब तक का सबसे ज्यादा मतदान तमिलनाडु की 234 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इस बार अब तक का सबसे ज्यादा 85.10% मतदान हुआ। इससे पहले सबसे ज्यादा मतदान 2011 में 78.29% हुआ था। 16 मिनट पहले कॉपी लिंक 2026 में महिलाओं ने पुरुषों से 2% ज्यादा वोटिंग की इस चुनाव में वोट डालने में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा रही। कुल 2.52 करोड़ महिलाओं ने वोट डाला, जबकि पुरुषों की संख्या 2.35 करोड़ रही। महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की तुलना में 2.1% ज्यादा दर्ज किया गया। 16 मिनट पहले कॉपी लिंक पिछली बार DMK को AIADMK से 6% ज्यादा वोट, सरकार बदली 1952 से अब तक तमिलनाडु में कांग्रेस, DMK, AIADMK की सरकार रही है। 1967 से DMK और AIADMK बारी-बारी से सत्ता में आती रहीं। हालांकि, 2011 से ट्रेंड बदला। 2011 और 2016 में लगातार दो बार AIADMK सत्ता में आई। 2021 में DMK ने वापसी की। वोट शेयर के लिहाज से देखें तो 2021 में DMK ने AIADMK से 5.7% ज्यादा वोट हासिल किए। 17 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु: भाजपा 46 साल में सिर्फ 2 बार 4-4 सीटें जीत पाई भाजपा तमिलनाडु में 1980 से चुनाव लड़ रही है, लेकिन अब तक 2001 और 2021 में उसे 4-4 सीटें ही मिल सकी हैं। यहां भाजपा AIADMK और PMK के साथ गठबंधन में है। 19 मिनट पहले कॉपी लिंक असम: 12 एग्जिट पोल- सभी में भाजपा की वापसी 19 मिनट पहले कॉपी लिंक असम के 26 जिलों में 80% से ज्यादा मतदान असम के 74 साल के इतिहास में इस बार सबसे ज्यादा 85.91% वोटिंग हुई। 35 जिलों में से 26 में 80% से ज्यादा मतदान हुआ। साउथ सलमारा मनकचर जिले में सबसे ज्यादा 95.56% और वेस्ट कार्बी आंगलॉन्ग में सबसे कम 75.25% वोटिंग हुई। 20 मिनट पहले कॉपी लिंक पिछले 3 चुनावों में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोटिंग की असम में पिछले तीन चुनावों में महिलाओं का वोटिंग परसेंट पुरुषों से ज्यादा रहा है। महिलाओं ने 2016 में 1.69%, 2021 में 0.41% और 2016 में 1.56% ज्यादा वोट डाले। 21 मिनट पहले कॉपी लिंक भाजपा 10 साल से सत्ता में, वोट शेयर 48.03% बढ़ा 2011 में भाजपा को असम में सिर्फ 11.5% वोट मिले थे। 2021 में पार्टी का वोट शेयर 59.5% हो गया। यानी पिछले 10 साल में भाजपा का वोट शेयर करीब 48.03% बढ़ा, कांग्रेस का वोट शेयर करीब 10% गिर गया। 24 मिनट पहले कॉपी लिंक असम में 76 साल में 15 सीएम, 51 साल कांग्रेस सरकार असम में 76 साल में 15 मुख्यमंत्री बन चुके हैं। करीब 51 साल कांग्रेस के 10 मुख्यमंत्रियों ने सत्ता संभाली। 1978 में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी। जनता पार्टी के गोलाप बोरबोरा पहले गैर-कांग्रेसी सीएम बने, लेकिन 2 साल बाद कांग्रेस फिर सत्ता में लौटी। 2016 में पूरे नॉर्थ-ईस्ट में असम ऐसा राज्य बना, जहां बीजेपी ने पहली बार सरकार बनाई। सर्बानंद सोनोवाल सीएम बने। 2021 में लगातार दूसरी बार बीजेपी ने बहुमत हासिल किया। हिमंता बिस्व सरमा ने सत्ता संभाली। यहां कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ 6 पार्टियों से गठबंधन किया है। 25 मिनट पहले कॉपी लिंक केरलम के 8 एग्जिट पोल में से 7 में UDF सरकार 25 मिनट पहले कॉपी लिंक केरलम में पिछली बार से 4.27% ज्यादा वोटिंग केरलम में 39 साल बाद सबसे ज्यादा 78.27% वोटिंग हुई। इससे पहले 1987 में 80.54% वोटिंग हुई थी। 14 जिलों में से दो में 80% से ज्यादा और 10 जिलों में 70% से ज्यादा वोटिंग हुई। कोझिकोड में सबसे ज्यादा 81.32% और पथनमथिट्टा में सबसे कम 70.76% मतदान हुआ। राज्य की कुल 140 सीटों पर 9 अप्रैल को सिंगल फेज की वोटिंग में 2.6 करोड़ वोटर्स ने वोट दिया 28 मिनट पहले कॉपी लिंक पुरुषों के मुकाबले 5% ज्यादा महिलाओं ने वोट डाले केरलम में इस बार के चुनाव में पुरुषों की तुलना में 5% ज्यादा महिलाओं ने वोटिंग की। कुल मतदान 78.27% हुआ, जिसमें 75.01% वोटिंग पुरुष और 80.86% महिलाओं ने वोट किया। 29 मिनट पहले कॉपी लिंक LDF और UDF के वोट शेयर में 3-4% अंतर का ट्रेंड केरलम में LDF और UDF के वोट शेयर में लगभग 3-4% का अंतर रहता आया है। हालांकि 2011 की तुलना में 2021 में LDF के वोट शेयर में करीब 4% की गिरावट आई थी, फिर भी सरकार LDF की बनी थी। 30 मिनट पहले कॉपी लिंक पिनाराई विजयन लगातार 2 बार सीएम बनने वाले इकलौते राजनेता 1956 में केरलम के गठन के बाद से अब तक राज्य में 12 मुख्यमंत्री बन चुके हैं। इनमें से 6 सीएम लेफ्ट के रहे, जिन्होंने 39 साल सत्ता संभाली। वहीं, 4 सीएम कांग्रेस के बने, जिन्होंने 28 साल सरकार चलाई। CPI(M) के ई.के. नयनार सबसे लंबे समय तक 11 साल सीएम रहे। उन्होंने 3 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन लगातार कभी कुर्सी नहीं संभाली। यहां पी विजयन लगातार 2 बार सीएम बनने वाले इकलौते राजनेता हैं। 30 मिनट पहले कॉपी लिंक

Mamata Banerjee; West Bengal Election Result 2026 LIVE Update: BJP TMC Congress Winner Candidates List | Suvendu Adhikari Adhir Ranjan

Mamata Banerjee; West Bengal Election Result 2026 LIVE Update: BJP TMC Congress Winner Candidates List | Suvendu Adhikari Adhir Ranjan

12:41 AM4 मई 2026 कॉपी लिंक बंगाल चुनाव में 5 बड़े मुद्दे SIR में वोट कटना: पश्चिम बंगाल में कुल रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या 7.66 करोड़ थी। चुनाव से पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) हुआ, जिसमें 91 लाख नाम हटाए गए। अब वोटर्स की संख्या घटकर 6.75 करोड़ रह गई, यानी 11.8% की कमी। सुप्रीम कोर्ट ने SIR पर वोटर्स की आपत्तियां सुनने के लिए 19 ट्रिब्यूनल नियुक्त किए थे। पिछले महीने से, जब ये ट्रिब्यूनल बने, तब से उनके पास 34 लाख से ज्यादा अपीलें दायर की गईं। यह साफ नहीं है कि इनमें से कितनी अपीलें सुनी गईं। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने 28 अप्रैल कहा कि उनके पास निपटाए गए मामलों का आंकड़ा नहीं है। अवैध घुसपैठियों का मुद्दा: 2021 के बंगाल चुनाव में 140 से अधिक सीटों पर जीत का अंतर 1000 से 5000 के बीच था। कई सीटों पर इस अंतर से ज्यादा वोट कट गए हैं। बीजेपी ने वोटर लिस्ट से हटाए गए करीब 91 लाख नामों को ‘अवैध घुसपैठियों’ और ‘ब्लैक वोट्स’ कहा। महिलाओं से जुड़ी योजनाएं: पिछले 3 चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा वोट कर रही हैं। इस बार तो यह अंतर डेढ़ फीसदी तक बढ़ा है। जानकार इसकी वजह ममता सरकार की महिलाओं से जुड़ी 3 बड़ी योजनाएं- लक्ष्मीर भंडार, कन्याश्री और रूपश्री प्रकल्प को बताते हैं। भाजपा ने भी इस बार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, शौचालय और महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। घोषणा पत्र में गरीब महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपए देने का वादा किया। महिला आरक्षण का मुद्दा: चुनाव से ठीक पहले सरकार संसद में परिसीमन से जुड़ा बिल लाई। टीएमसी ने इसका विरोध किया। इसके बाद PM मोदी से लेकर शाह और बाकी बड़े नेताओं ने हर रैली में कहा गढ़ा कि ममता महिलाओं को सत्ता में 33% हिस्सेदारी नहीं देना चाहती हैं। एंटी इनकंबेंसी: TMC 2011 के बाद लगातार 15 साल से सत्ता में है। उसके नेताओं पर राशन घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला जैसे आरोप लगे हैं। अगर भाजपा टीएमसी के वोट शेयर में 3 से 5% की सेंध लगा देती है, तो बढ़त ले लेगी।

Mcap of four of top-10 most valued firms surges by ₹2.20 lakh crore, Reliance biggest winner

Mcap of four of top-10 most valued firms surges by ₹2.20 lakh crore, Reliance biggest winner

Hindi News Business Mcap Of Four Of Top 10 Most Valued Firms Surges By ₹2.20 Lakh Crore, Reliance Biggest Winner मुंबई30 मिनट पहले कॉपी लिंक मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 4 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 2.20 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा बढ़ी है। रिलायंस की मार्केट वैल्यू ₹1.39 लाख करोड़ बढ़कर ₹19.36 लाख करोड़ पर पहुंच गई। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यू ₹43,503 करोड़ बढ़कर ₹11,49 लाख करोड़ पर पहुंच गई। TCS की मार्केट वैल्यू ₹27,569 करोड़ और बजाज फाइनेंस की वैल्यू ₹9,432 करोड़ बढ़ी है। इनके अलावा 6 कंपनियों की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.24 लाख करोड़ रुपए घटी है। इनमें HDFC बैंक, SBI, ICICI बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, HUL और LIC शामिल है। देश की टॉप-10 कंपनियों में से 4 की वैल्यू ₹2.20 लाख करोड़ बढ़ी कंपनी हफ्ते भर में चेंज (₹ करोड़ में) मौजूदा मार्केट कैप (₹ लाख करोड़ में) रिलायंस +1,39,655 19.36 एयरटेल +43,503 11.49 TCS +27,569 8.94 बजाज फाइनेंस +9,432 5.83 ICICI बैंक -45,364 9.04 SBI -30,922 9.85 HDFC बैंक -20,951 11.87 HUL -18,420 5.28 LIC -8,222 5.04 L&T -178 5.51 सोर्स: BSE (27 अप्रैल – 30 अप्रैल, 2026) बीते हफ्ते सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा था पिछले हफ्ते सेंसेक्स 250 (0.32%) अंक चढ़ा था। वहीं बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी गुरुवार (30 अप्रैल) को सेंसेक्स में 583 अंक (0.75%) की गिरावट रही। ये 76,913 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 180 अंकों (0.74%) की गिरावट रही, ये 23,998 के स्तर पर बंद हुआ था। मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या होता है? मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है। इसे एक उदाहरण से समझें… मान लीजिए… कंपनी ‘A’ के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी। कंपनियों की मार्केट वैल्यू शेयर की कीमतों के बढ़ने या घटने के चलते बढ़ता-घटता है। इसके और कई कारण हैं… बढ़ने का क्या मतलब घटने का क्या मतलब शेयर की कीमत में बढ़ोतरी शेयर प्राइस में गिरावट मजबूत वित्तीय प्रदर्शन खराब नतीजे पॉजिटीव न्यूज या इवेंट नेगेटिव न्यूज या इवेंट पॉजिटीव मार्केट सेंटिमेंट इकोनॉमी या मार्केट में गिरावट हाई प्राइस पर शेयर जारी करना शेयर बायबैक या डीलिस्टिंग मार्केट कैप के उतार-चढ़ाव का कंपनी और निवेशकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? कंपनी पर असर : बड़ा मार्केट कैप कंपनी को मार्केट से फंड जुटाने, लोन लेने या अन्य कंपनी एक्वायर करने में मदद करता है। वहीं, छोटे या कम मार्केट कैप से कंपनी की फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। निवेशकों पर असर : मार्केट कैप बढ़ने से निवेशकों को डायरेक्ट फायदा होता है। क्योंकि उनके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है। वही, गिरावट से नुकसान हो सकता है, जिससे निवेशक शेयर बेचने का फैसला ले सकते हैं। उदाहरण: अगर TCS का मार्केट कैप ₹12.43 लाख करोड़ बढ़ता है, तो निवेशकों की संपत्ति बढ़ेगी, और कंपनी को भविष्य में निवेश के लिए ज्यादा पूंजी मिल सकती है। लेकिन मार्केट कैप गिरता है तो इसका नुकसान हो सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Indian Idol Winner Vaibhav Guptas Dhurandar 2 Song Break

Indian Idol Winner Vaibhav Guptas Dhurandar 2 Song Break

16 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक कानपुर के रहने वाले सिंगर वैभव गुप्ता ने अपनी मेहनत और जुनून से बड़ा मुकाम हासिल किया है। इंडियन आइडल सीजन 14 के विनर रहे वैभव अब फिल्म धुरंधर 2 में अपने गाने “मन अटकेया बेपरवाह दे नाल” से सुर्खियों में हैं। छह साल तक लगातार रिजेक्शन झेलने के बाद मिली इस सफलता की कहानी प्रेरणादायक है। दैनिक भास्कर से बातचीत में वैभव गुप्ता ने बताया कि यह मौका उन्हें मैनिफेस्टेशन और कड़ी मेहनत के दम पर मिला। छोटे शहर से निकली उनकी आवाज आज बड़े पर्दे तक पहुंच चुकी है, और उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सवाल: सिंगिंग का सपना कब और कैसे शुरू हुआ? जवाब: सबसे पहले ये सपना मेरे पापा ने देखा। हमारे परिवार में कोई म्यूजिक से नहीं था, हम बिजनेस फैमिली से हैं। लोग कहते थे कि मैं भी दुकान ही संभालूंगा, लेकिन पापा ने मुझे उस सोच से बाहर निकाला। जब मैं 3 साल का था, बाथरूम में गाना गा रहा था—“तेरे मस्त-मस्त दो नैन…”। पापा ने सुना और मुझे गाने के लिए कहा। वहीं से शुरुआत हुई। सवाल: म्यूजिक की ट्रेनिंग कैसे शुरू हुई? जवाब: स्कूल में मेरे म्यूजिक टीचर आनंद गुप्ता जी ने मुझे पहली बार सुना और पापा को कॉल करके कहा कि “इस बच्चे में कुछ खास है।” उन्होंने मुझे फ्री पीरियड और जीरो पीरियड में सिखाया। आज भी मैं उन्हें हर उपलब्धि की खबर सबसे पहले देता हूं। सवाल: बचपन में कोई खास मोमेंट जो टर्निंग पॉइंट बना? जवाब: स्कूल के एक कंपटीशन में मैंने “तुझे सब है पता है ना मां” गाया और जीत गया। वहीं से पापा को लगा कि अब इस सफर को रोकना नहीं है। सवाल: इंडियन आइडल तक का सफर कितना मुश्किल रहा? जवाब: बहुत मुश्किल। मैं 11-12 साल की उम्र से ऑडिशन दे रहा था। लगातार 6 साल तक रिजेक्ट हुआ। पापा मुझे कानपुर से मुंबई या दिल्ली लेकर आते थे, 1100-1200 किलोमीटर का सफर। कई बार मैं गाड़ी में सोता था और चाचा लाइन में लगते थे। जब मैं इंडियन आइडल सीजन 14 का विनर बना, तो वो सारे पल याद आते हैं। सवाल: प्राइज मनी का क्या किया? जवाब: मैंने म्यूजिक में इन्वेस्ट किया। माइक, लैपटॉप, ऑडियो इंटरफेस, गिटार लेकर अपना छोटा स्टूडियो बनाया, ताकि खुद की आवाज और काम पर बेहतर काम कर सकूं। सवाल: ‘धुरंधर 2’ का मौका आपको कैसे मिला? जवाब: जब धुरंधर 1 रिलीज हुई, मैं अपने दोस्त आदित्य प्रताप के साथ फिल्म देखने गया था। इंटरवल में उसने कहा—“काश तुम्हारा भी इस फिल्म में गाना होता।” हमने उस बात को बहुत दिल से चाहा। फिर 9 फरवरी को रात 2 बजे अचानक मुझे कॉल आया कि मुझे म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत सचदेव और डायरेक्टर आदित्य धर के पास जाना है। उसी दिन मैंने काफी प्रैक्टिस की थी, तो मैं पूरी तरह तैयार था। सवाल: पहली मुलाकात और ऑडिशन का अनुभव कैसा रहा? जवाब: मैं उनके घर के स्टूडियो पहुंचा। वहां दोनों को सामने देखकर मैं थोड़ा नर्वस था। शाश्वत सर ने मुझे गाने के लिए कहा। जब मैंने गाया, तो आदित्य सर ने कहा—“तुम्हारी आवाज में कुछ खास है, तुम बहुत आगे जाओगे।” यह सुनकर मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया और मैंने पूरी ईमानदारी से गाना गाया। सवाल: ‘मन अटकेया’ गाना कैसे तैयार हुआ? जवाब: शुरुआत में मैंने कई स्क्रैच वर्जन गाए। इस गाने के करीब 6 वर्जन बने। जो फाइनल वर्जन आज लोग सुनते हैं, वह मैंने एल्बम लॉन्च वाले दिन सुबह 6 बजे सिर्फ 15 मिनट में रिकॉर्ड किया। यह गाना बाबा बुल्ले शाह के कलाम पर आधारित है, इसलिए इसे पूरी भावना और सम्मान के साथ गाया। सवाल: रणवीर सिंह से मुलाकात कैसी रही? जवाब: म्यूजिक लॉन्च पर उनसे मिला। उन्होंने मुझे गले लगाया और कहा—“बहुत कमाल गाया है।” सबसे खास बात ये थी कि उन्होंने मुझे नाम से याद रखा और बाद में भी “वैभू” कहकर बुलाया। वो बहुत अच्छे इंसान हैं। सवाल: गाने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिला? जवाब: बहुत अच्छा। इंस्टाग्राम पर रील्स बन रही हैं।एक दिन मैंने अपने ही गाने को जूस की दुकान पर बजते सुना—वो मेरे लिए बहुत बड़ा मोमेंट था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Indian Idol Winner Vaibhav Guptas Dhurandar 2 Song Break

Indian Idol Winner Vaibhav Guptas Dhurandar 2 Song Break

32 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक कानपुर के रहने वाले सिंगर वैभव गुप्ता ने अपनी मेहनत और जुनून से बड़ा मुकाम हासिल किया है। इंडियन आइडल सीजन 14 के विनर रहे वैभव अब फिल्म धुरंधर 2 में अपने गाने “मन अटकेया बेपरवाह दे नाल” से सुर्खियों में हैं। छह साल तक लगातार रिजेक्शन झेलने के बाद मिली इस सफलता की कहानी प्रेरणादायक है। दैनिक भास्कर से बातचीत में वैभव गुप्ता ने बताया कि यह मौका उन्हें मैनिफेस्टेशन और कड़ी मेहनत के दम पर मिला। छोटे शहर से निकली उनकी आवाज आज बड़े पर्दे तक पहुंच चुकी है, और उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सवाल: सिंगिंग का सपना कब और कैसे शुरू हुआ? जवाब: सबसे पहले ये सपना मेरे पापा ने देखा। हमारे परिवार में कोई म्यूजिक से नहीं था, हम बिजनेस फैमिली से हैं। लोग कहते थे कि मैं भी दुकान ही संभालूंगा, लेकिन पापा ने मुझे उस सोच से बाहर निकाला। जब मैं 3 साल का था, बाथरूम में गाना गा रहा था—“तेरे मस्त-मस्त दो नैन…”। पापा ने सुना और मुझे गाने के लिए कहा। वहीं से शुरुआत हुई। सवाल: म्यूजिक की ट्रेनिंग कैसे शुरू हुई? जवाब: स्कूल में मेरे म्यूजिक टीचर आनंद गुप्ता जी ने मुझे पहली बार सुना और पापा को कॉल करके कहा कि “इस बच्चे में कुछ खास है।” उन्होंने मुझे फ्री पीरियड और जीरो पीरियड में सिखाया। आज भी मैं उन्हें हर उपलब्धि की खबर सबसे पहले देता हूं। सवाल: बचपन में कोई खास मोमेंट जो टर्निंग पॉइंट बना? जवाब: स्कूल के एक कंपटीशन में मैंने “तुझे सब है पता है ना मां” गाया और जीत गया। वहीं से पापा को लगा कि अब इस सफर को रोकना नहीं है। सवाल: इंडियन आइडल तक का सफर कितना मुश्किल रहा? जवाब: बहुत मुश्किल। मैं 11-12 साल की उम्र से ऑडिशन दे रहा था। लगातार 6 साल तक रिजेक्ट हुआ। पापा मुझे कानपुर से मुंबई या दिल्ली लेकर आते थे, 1100-1200 किलोमीटर का सफर। कई बार मैं गाड़ी में सोता था और चाचा लाइन में लगते थे। जब मैं इंडियन आइडल सीजन 14 का विनर बना, तो वो सारे पल याद आते हैं। सवाल: प्राइज मनी का क्या किया? जवाब: मैंने म्यूजिक में इन्वेस्ट किया। माइक, लैपटॉप, ऑडियो इंटरफेस, गिटार लेकर अपना छोटा स्टूडियो बनाया, ताकि खुद की आवाज और काम पर बेहतर काम कर सकूं। सवाल: ‘धुरंधर 2’ का मौका आपको कैसे मिला? जवाब: जब धुरंधर 1 रिलीज हुई, मैं अपने दोस्त आदित्य प्रताप के साथ फिल्म देखने गया था। इंटरवल में उसने कहा—“काश तुम्हारा भी इस फिल्म में गाना होता।” हमने उस बात को बहुत दिल से चाहा। फिर 9 फरवरी को रात 2 बजे अचानक मुझे कॉल आया कि मुझे म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत सचदेव और डायरेक्टर आदित्य धर के पास जाना है। उसी दिन मैंने काफी प्रैक्टिस की थी, तो मैं पूरी तरह तैयार था। सवाल: पहली मुलाकात और ऑडिशन का अनुभव कैसा रहा? जवाब: मैं उनके घर के स्टूडियो पहुंचा। वहां दोनों को सामने देखकर मैं थोड़ा नर्वस था। शाश्वत सर ने मुझे गाने के लिए कहा। जब मैंने गाया, तो आदित्य सर ने कहा—“तुम्हारी आवाज में कुछ खास है, तुम बहुत आगे जाओगे।” यह सुनकर मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया और मैंने पूरी ईमानदारी से गाना गाया। सवाल: ‘मन अटकेया’ गाना कैसे तैयार हुआ? जवाब: शुरुआत में मैंने कई स्क्रैच वर्जन गाए। इस गाने के करीब 6 वर्जन बने। जो फाइनल वर्जन आज लोग सुनते हैं, वह मैंने एल्बम लॉन्च वाले दिन सुबह 6 बजे सिर्फ 15 मिनट में रिकॉर्ड किया। यह गाना बाबा बुल्ले शाह के कलाम पर आधारित है, इसलिए इसे पूरी भावना और सम्मान के साथ गाया। सवाल: रणवीर सिंह से मुलाकात कैसी रही? जवाब: म्यूजिक लॉन्च पर उनसे मिला। उन्होंने मुझे गले लगाया और कहा—“बहुत कमाल गाया है।” सबसे खास बात ये थी कि उन्होंने मुझे नाम से याद रखा और बाद में भी “वैभू” कहकर बुलाया। वो बहुत अच्छे इंसान हैं। सवाल: गाने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिला? जवाब: बहुत अच्छा। इंस्टाग्राम पर रील्स बन रही हैं।एक दिन मैंने अपने ही गाने को जूस की दुकान पर बजते सुना—वो मेरे लिए बहुत बड़ा मोमेंट था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔