Rwandas Fani Becomes First Woman Player To Score T20 Debut Century

35 मिनट पहले कॉपी लिंक फैनी ने न सिर्फ डेब्यू पर शतक का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि वे महिला टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी बन गई हैं। रवांडा की 15 साल की फैनी उतागुशिमानिंदे ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मैच में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने नाइजीरिया इनविटेशनल महिला टी-20 टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ 65 गेंद में नाबाद 111 रन बनाए। सबसे कम उम्र में शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया फैनी ने न सिर्फ डेब्यू पर शतक का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि वे महिला टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी बन गई हैं। शतक पूरा करते समय उनकी उम्र 15 साल 223 दिन थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको के नाम था, जिन्होंने 2019 में माली के खिलाफ 16 साल 233 दिन की उम्र में 116 रन बनाए थे। टी-20 डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का 19 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा फैनी ने महिला टी-20 डेब्यू में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 19 साल पहले बने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। 2005 में ऑस्ट्रेलिया की कैरेन रोलटन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में नाबाद 96 रन बनाए थे। रवांडा ने 122 रनों से जीता मुकाबला फैनी की शतकीय पारी की बदौलत रवांडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। फैनी के बाद टीम के लिए मरवेइल उवासे ने 19 गेंदों में 32 रन बनाए। खास बात यह रही कि घाना की टीम ने 25 वाइड समेत कुल 28 रन एक्स्ट्रा के रूप में दिए। जवाब में घाना की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 88 रन ही बना सकी और रवांडा ने यह मैच 122 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। पुरुष क्रिकेट में भी किसी फुल मेंबर देश के खिलाड़ी ने नहीं किया ऐसा डेब्यू मैच में शतक लगाने का कारनामा पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में अब तक चार बल्लेबाजों ने किया है, लेकिन इनमें से कोई भी भारत, ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड जैसे ‘फुल मेंबर’ देशों से नहीं है। पुरुषों में डेब्यू पर सबसे बड़ा स्कोर कनाडा के मैथ्यू स्पूर्स (108* रन) के नाम है। वहीं, सबसे युवा पुरुष सेंचुरी मेकर फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन (18 साल 280 दिन) हैं। फैनी ने इन सभी को उम्र के मामले में पीछे छोड़ दिया है। —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आकाश दीप IPL 2026 से बाहर हुए:KKR के पेसर इंजरी के कारण नहीं खेलेंगे; मेगा ऑक्शन में एक करोड़ में खरीदा था कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL 2026 से पहले एक और झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। शनिवार को क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Maharashtra Woman Commission Chief Resigns Over Tantric Ritual Accusations

Hindi News National Maharashtra Woman Commission Chief Resigns Over Tantric Ritual Accusations मुंबई31 मिनट पहले कॉपी लिंक शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर की कटी उंगली वाली तस्वीर दिखाई। महाराष्ट्र में रेप के आरोपी ज्योतिषी अशोक खरात से संबंधों के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा। विपक्षी पार्टियों ने महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर पर आरोपी से संबंध के आरोप लगाए थे। शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने दावा किया कि खरात के प्रभाव में आकर चाकणकर ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए अपनी अनामिका या तीसरी उंगली काट ली थी। अंधारे ने ऐसी तस्वीरें भी दिखाईं जिनमें चाकणकर की तीसरी उंगली पर पट्टी बंधी हुई दिख रही है। दरअसल, महाराष्ट्र के नासिक में एक 35 साल की महिला से बार-बार रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक मशहूर ज्योतिषी अशोक खरात (67) को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, ज्योतिषी कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर चुका है। अशोक खरात एक रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर है। वह खुद को कैप्टन कहता था। चाकणकर ने SIT बनाने की मांग की थी इससे पहले, चाकणकर ने पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते को एक पत्र लिखकर मांग की थी कि खरात के खिलाफ स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम(SIT) का गठन किया जाए। SIT को रेप और यौन शोषण के आरोपों की जांच के आदेश देने की मांग की गई थी। लेकिन विपक्षी नेताओं ने चाकणकर के आरोपी के साथ अपने संबंधों को उजागर करके BJP के नेतृत्व वाली सरकार को घेरने की कोशिश की। इसके साथ ही कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने भी चाकणकर को तत्काल पद से हटाने की मांग की थी। सुषमा अंधारे ने आरोप लगाया कि खरात आध्यात्मिक अनुष्ठानों की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण करने के साथ-साथ वित्तीय धोखाधड़ी और जमीन हड़पने के मामलों में भी शामिल था। पीड़ित का आरोप- भविष्यवाणियों से डराता, धमकी देता था FIR दर्ज कराने वाली एक महिला का आरोप है ज्योतिषी ने नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच कई बार यौन शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि पूजा-पाठ के बहाने ज्योतिषी उसे नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके स्थित अपने ऑफिस में बुलाता था। FIR के अनुसार, ज्योतिषी महिला से कहता था कि उसकी भविष्यवाणी के अनुसार उसके पति की जान को खतरा है। इसके बाद वह महिला को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ रेप करता था। पुलिस ने बताया कि वह महिला को अपनी भविष्यवाणियों और धमकियों के जरिए डराता भी था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पहचान एक सिद्ध ज्योतिषी के रूप में बना ली थी। खरात के राजनीतिक संबंध दिल्ली से महाराष्ट्र तक फैले खरात नासिक जिले के सिन्नर तालुका के मिरगांव स्थित श्री ईशनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का चेयरमैन है। वहां उसका एक आलीशान फार्महाउस है, जहां कई प्रभावशाली लोग आते-जाते थे। आरोपी नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में ‘ओकस प्रॉपर्टी डीलर्स एंड डेवलपर्स’ नाम से ऑफिस चलाता था। आरोप है कि वहां असल में आपराधिक गतिविधियां होती थीं। उसने खुद को समाज में एक शक्तिशाली और सिद्ध ज्योतिषी के रूप में स्थापित कर लिया था। कहा जाता है कि उसके राजनीतिक संबंध दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र की सत्ता तक फैले हुए थे। बताया गया कि अतीत में कई राजनेता और चर्चित लोग इस ज्योतिषी से मिलने आते रहे हैं। उसे कई नेताओं, सेलिब्रिटीज और उद्योगपतियों का आध्यात्मिक मार्गदर्शक माना जाता था। नवंबर 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके कैबिनेट सहयोगी राधाकृष्ण विखे पाटिल और दीपक केसरकर के साथ खरात से मिरगांव मंदिर में मिले थे। पुलिस ने आरोपी को उसके बेडरूम से गिरफ्तार किया नासिक पुलिस ने बुधवार को खरात की गिरफ्तारी के लिए एक सीक्रेट ऑपरेशन चलाया था। रात के अंधेरे में पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर चोर-चोर चिल्लाकर अफरा-तफरी का माहौल बनाया। इसी बहाने टीम घर के अंदर पहुंची और आरोपी को उसके बेडरूम से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान खरात के फार्महाउस से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और इस्तेमाल किए गए कारतूस भी बरामद हुए। मिरगांव स्थित मंदिर और आश्रम में भी तलाशी ली गई, जहां कई संदिग्ध दस्तावेज मिले। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र में उसकी कई संपत्तियां भी जांच के दायरे में आ गई हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Maharashtra Woman Commission Chief Resigns Over Tantric Ritual Accusations

Hindi News National Maharashtra Woman Commission Chief Resigns Over Tantric Ritual Accusations मुंबई18 घंटे पहले कॉपी लिंक शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने शुक्रवार को मीडिया को एक तस्वीर दिखाई। दावा किया कि महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए तीसरी उंगली काट ली थी। महाराष्ट्र में रेप के आरोपी ज्योतिषी अशोक खरात मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने शुक्रवार देर रात इस्तीफा दे दिया। विपक्ष ने चाकणकर पर आरोपी खरात से संबंध के आरोप लगाए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा था। शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने दावा किया है कि खरात के प्रभाव में आकर चाकणकर ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए अपनी अनामिका या तीसरी उंगली काट ली थी। अंधारे ने ऐसी तस्वीरें भी दिखाईं जिनमें चाकणकर की तीसरी उंगली पर पट्टी बंधी हुई दिख रही है। दरअसल, महाराष्ट्र के नासिक में एक 35 साल की महिला से बार-बार रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को खरात (67) को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, ज्योतिषी कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर चुका है। अशोक खरात एक रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर है। वह खुद को कैप्टन कहता था। चाकणकर ने SIT बनाने की मांग की थी इससे पहले, चाकणकर ने पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते को एक पत्र लिखकर मांग की थी कि खरात के खिलाफ स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया जाए। SIT को रेप और यौन शोषण के आरोपों की जांच के आदेश देने की मांग की गई थी। लेकिन विपक्ष ने आरोप लगाया कि चाकणकर के खरात के साथ अच्छे रिश्ते हैं। इसलिए चाकणकर को तत्काल पद से ह्टाया जाए। सुषमा अंधारे ने आरोप लगाया कि खरात आध्यात्मिक अनुष्ठानों की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण करने के साथ-साथ वित्तीय धोखाधड़ी और जमीन हड़पने के मामलों में भी शामिल था। पीड़ित का आरोप- भविष्यवाणियों से डराता, धमकी देता था FIR दर्ज कराने वाली एक महिला का आरोप है ज्योतिषी ने नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच कई बार यौन शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि पूजा-पाठ के बहाने ज्योतिषी उसे नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके स्थित अपने ऑफिस में बुलाता था। FIR के अनुसार, ज्योतिषी महिला से कहता था कि उसकी भविष्यवाणी के अनुसार उसके पति की जान को खतरा है। इसके बाद वह महिला को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ रेप करता था। पुलिस ने बताया कि वह महिला को अपनी भविष्यवाणियों और धमकियों के जरिए डराता भी था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पहचान एक सिद्ध ज्योतिषी के रूप में बना ली थी। खरात के राजनीतिक संबंध दिल्ली से महाराष्ट्र तक फैले खरात नासिक जिले के सिन्नर तालुका के मिरगांव स्थित श्री ईशनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का चेयरमैन है। वहां उसका एक आलीशान फार्महाउस है, जहां कई प्रभावशाली लोग आते-जाते थे। आरोपी नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में ‘ओकस प्रॉपर्टी डीलर्स एंड डेवलपर्स’ नाम से ऑफिस चलाता था। आरोप है कि वहां असल में आपराधिक गतिविधियां होती थीं। उसने खुद को समाज में एक शक्तिशाली और सिद्ध ज्योतिषी के रूप में स्थापित कर लिया था। कहा जाता है कि उसके राजनीतिक संबंध दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र की सत्ता तक फैले हुए थे। पुलिस ने आरोपी को उसके बेडरूम से गिरफ्तार किया नासिक पुलिस ने बुधवार को खरात की गिरफ्तारी के लिए एक सीक्रेट ऑपरेशन चलाया था। रात के अंधेरे में पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर चोर-चोर चिल्लाकर अफरा-तफरी का माहौल बनाया। इसी बहाने टीम घर के अंदर पहुंची और आरोपी को उसके बेडरूम से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान खरात के फार्महाउस से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और इस्तेमाल किए गए कारतूस भी बरामद हुए। मिरगांव स्थित मंदिर और आश्रम में भी तलाशी ली गई, जहां कई संदिग्ध दस्तावेज मिले। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र में उसकी कई संपत्तियां भी जांच के दायरे में आ गई हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Delhi Woman Found Dead in Hotel Room After Bike Ride Threat

नई दिल्ली1 मिनट पहले कॉपी लिंक पुलिस के मुताबिक आरोपी उबर राइडर की तलाश का जा रही है। File दिल्ली में युवती से उबर राइडर ने छेड़छाड़ की है। पीड़ित ने बताया कि घटना 12 मार्च की रात की है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि अभी FIR नहीं दर्ज हुई है। युवती की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के मुताबिक 12 मार्च की रात करीब 1.28 बजे उसने रोहिणी सेक्टर 15 से पीतमपुरा के एमपी ब्लॉक मार्केट के लिए उबर बाइक बुक की थी। राइडर का नाम सचिन था। पीड़ित ने कहा- एप में पीतमपुरा जाने के लिए मैप में जो रास्त नजर आ रहा था, राइडर ने उस रास्ते की जगह दूसरा रास्ता चुना। इसके बाद उसने मुझे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। पीड़ित ने कहा कि जब मैंने उसे ऐसा करने से रोका तो राइडर ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी और तेजी से ब्रेक मारने लगा। मैंने डर के मारे शोर मचाया और चलती बाइक से कूदने की धमकी दी पीड़ित ने बताया कि मैंरे विरोध करने पर राइडर मुझे पीतमपुरा छोड़कर भाग गया। साथ ही उसने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। 12 मार्च: दिल्ली के होटल में मिली युवती की लाश वहीं, दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में 12 मार्च की रात को प्रिंस होटल के कमरे में 25 साल की लड़की की लाश मिली। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से कमरा 205 न खुलने की वजह से हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद कमरे का गेट खोला गया तो लड़की की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली, आसपास खून के निशान थे। पुलिस के मुताबिक युवती मौजपुर की रहने वाली थी। वह अभिषेक तिवारी नाम के व्यक्ति के साथ होटल में ठहरी थी, जो बाद में वहां से भाग गया। युवक की तलाश की जा रही है। दिल्ली में महिलाओं के साथ अपराध तेज राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की क्राइम इन इंडिया 2023 रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 13,366 मामले दर्ज किए गए, जो देश के बड़े शहरों में सबसे ज्यादा हैं। इनमें 3,952 मामले किडनैपिंग के और 1,088 मामले रेप के दर्ज हुए। रिपोर्ट के अनुसार इन मामलों में पुलिस की चार्जशीट दर करीब 69.9% रही। हालांकि 2022 की तुलना में कुल मामलों में करीब 5.6% की कमी आई है, फिर भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में दिल्ली देश के मेट्रो शहरों में शीर्ष पर बनी हुई है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली- मणिपुर की महिला और उसके दोस्तों से मारपीट:मेघालय CM ने पुलिस सुरक्षा पर नाराजगी जताई, पुलिस ने मुख्यमंत्री को जवाब दिया दिल्ली में एक बार फिर नॉर्थ ईस्ट के लोगों के मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। 8 मार्च को साकेत नगर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास मणिपुर की रहने वाली युवती और उसके दोस्तों से मारपीट की घटना हुई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Delhi Woman Found Dead in Hotel Room After Bike Ride Threat

नई दिल्ली10 मिनट पहले कॉपी लिंक पुलिस के मुताबिक आरोपी उबर राइडर की तलाश का जा रही है। File दिल्ली में युवती से उबर राइडर ने छेड़छाड़ की है। पीड़ित ने बताया कि घटना 12 मार्च की रात की है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि अभी FIR नहीं दर्ज हुई है। युवती की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के मुताबिक 12 मार्च की रात करीब 1.28 बजे उसने रोहिणी सेक्टर 15 से पीतमपुरा के एमपी ब्लॉक मार्केट के लिए उबर बाइक बुक की थी। राइडर का नाम सचिन था। पीड़ित ने कहा- एप में पीतमपुरा जाने के लिए मैप में जो रास्त नजर आ रहा था, राइडर ने उस रास्ते की जगह दूसरा रास्ता चुना। इसके बाद उसने मुझे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। पीड़ित ने कहा कि जब मैंने उसे ऐसा करने से रोका तो राइडर ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी और तेजी से ब्रेक मारने लगा। मैंने डर के मारे शोर मचाया और चलती बाइक से कूदने की धमकी दी पीड़ित ने बताया कि मैंरे विरोध करने पर राइडर मुझे पीतमपुरा छोड़कर भाग गया। साथ ही उसने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। 12 मार्च: दिल्ली के होटल में मिली युवती की लाश वहीं, दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में 12 मार्च की रात को प्रिंस होटल के कमरे में 25 साल की लड़की की लाश मिली। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से कमरा 205 न खुलने की वजह से हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद कमरे का गेट खोला गया तो लड़की की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली, आसपास खून के निशान थे। पुलिस के मुताबिक युवती मौजपुर की रहने वाली थी। वह अभिषेक तिवारी नाम के व्यक्ति के साथ होटल में ठहरी थी, जो बाद में वहां से भाग गया। युवक की तलाश की जा रही है। दिल्ली में महिलाओं के साथ अपराध तेज राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की क्राइम इन इंडिया 2023 रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 13,366 मामले दर्ज किए गए, जो देश के बड़े शहरों में सबसे ज्यादा हैं। इनमें 3,952 मामले किडनैपिंग के और 1,088 मामले रेप के दर्ज हुए। रिपोर्ट के अनुसार इन मामलों में पुलिस की चार्जशीट दर करीब 69.9% रही। हालांकि 2022 की तुलना में कुल मामलों में करीब 5.6% की कमी आई है, फिर भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में दिल्ली देश के मेट्रो शहरों में शीर्ष पर बनी हुई है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली- मणिपुर की महिला और उसके दोस्तों से मारपीट:मेघालय CM ने पुलिस सुरक्षा पर नाराजगी जताई, पुलिस ने मुख्यमंत्री को जवाब दिया दिल्ली में एक बार फिर नॉर्थ ईस्ट के लोगों के मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। 8 मार्च को साकेत नगर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास मणिपुर की रहने वाली युवती और उसके दोस्तों से मारपीट की घटना हुई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Pak Man Blackmail Punjabi Woman Sarabjit Kaur, Husband Alleges Financial Drain

सरबजीत और करनैल सिंह का फाइल फोटो। भारत से पाकिस्तान जाकर एक मुस्लिम व्यक्ति नासिर हुसैन से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर के पति करनैल सिंह ने हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कई अहम बातें शेयर कीं। . उन्होंने बताया कि वह करीब 20 साल से इंग्लैंड में रह रहे हैं। सरबजीत कौर और बच्चों के खिलाफ भारत में कई केस दर्ज हैं। इन केसों के निपटारे के लिए उन्हें बहुत पैसे चाहिए थे। इसके लिए वह इंग्लैंड में रहकर पैसे कमाते रहे और वकीलों की फीस भरते रहे। यही कारण है कि वह सरबजीत और अपने बच्चों को समय नहीं दे सके। करनैल सिंह के मुताबिक, आज भी कई मामलों में जमानत और कानूनी प्रक्रिया चल रही है, जिस पर लगातार खर्च हो रहा है। वह हर महीने ढाई से 3 लाख रुपए सरबजीत के खाते में डालते थे, जिनसे केस लड़े जा सके और पत्नी-बच्चे जेल से बाहर रहे। इंटरव्यू के दौरान करनैल सिंह ने यह भी कहा कि विदेश में रहने के बावजूद उनका परिवार से संपर्क कभी पूरी तरह नहीं टूटा। उनका कहना है कि वह सरबजीत से पहले भी रोजाना बात करते थे और आज भी कई बार बातचीत होती है। उन्होंने बताया कि सरबजीत कौर इस समय काफी दुखी है। सरबजीत ने उनसे कहा कि वह उन्हें इंग्लैंड अपने पास बुला लें। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि पहले वह भारत आ जाएं, उसके बाद वह उसे अपने पास इंग्लैंड बुला लेंगे। पाकिस्तान में नासिर हुसैन के साथ रील बनाती सरबजीत कौर। – फाइल फोटो पढ़िए, करनैल सिंह ने सवालों के क्या जवाब दिए… सवाल: आपकी पत्नी सरबजीत कौर पाकिस्तान गईं। वहां नासिर हुसैन से शादी कर ली। आपको कैसे पता लगा कि नासिर के साथ सरबजीत के संबंध हैं? जवाब: मुझे सरबजीत की अश्लील फोटो आई थीं। मुझे, उसके (सरबजीत के) भाई को और मेरे बच्चों को भी भेजी गई थीं। उसके बाद सरबजीत सुसाइड करने लगी थी, जिसे बहुत मुश्किल से बचाया गया था। यह बात पाकिस्तान जाने से 2 साल पहले की है। सवाल: फोटो भेजने के बाद आपकी नासिर से बात हुई? क्या बात हुई थी? जवाब: उस समय हमने पाकिस्तान में वकील किया था कि इसे रोको। मगर वह रुका नहीं। बार-बार फोटो भेजता रहा था। वह सरबजीत को पाकिस्तान आने के लिए मजबूर करता था। सवाल: जब सुसाइड करने लगी थी तब आपकी वाइफ सरबजीत ने क्या कहा था? जवाब: कहती थी कि नासिर ब्लैकमेल करता है, पैसे मांगता है। इसी कारण वह ठीक भी नहीं रहती थी। सरबजीत डिप्रेशन की मरीज है। सवाल: आपने एक इंटरव्यू सुना होगा जिसमें सरबजीत कह रही हैं कि मैं पाकिस्तान आई हूं, मुझे बहुत खुशी है, मेरा सपना पूरा हो गया, मैं बहुत खुश हूं? जवाब: सरबजीत का वकील ही कहता है कि ऐसी वीडियो बनाओ। फिर तुम्हें पाकिस्तान की गवर्नमेंट नेशनलिटी दे देगी। सब कुछ वही करवा रहे हैं, लेकिन अंदर की बात यह है कि वह दुखी है। सवाल: आप कहते हैं कि वह दबाव में है। फिर वह आपको कॉल कैसे कर देती है? जवाब: वह दुखी होकर, मरने के किनारे जैसी हालत में कॉल कर देती है। कहती है कि मैं दुखी हूं, मरने के किनारे हूं, पता नहीं मैं मर जाऊं। सरबजीत ने मुझे यह भी बताया कि उसका मोबाइल तोड़ दिया गया था। इसलिए, उसने नया फोन लिया। उसने अपनी सोने की चेन 6 लाख रुपए में बेची, डेढ़ लाख रुपए उसके पास हैं और 1 लाख 70 हजार रुपए का नया फोन लिया है। बाकी पैसे नासिर ने ले लिए। वह कहती है कि नासिर पैसे मांगता था। जब तक पैसे देती रहेगी, तब तक ठीक रहेगा। बाद में वह कुछ भी कर सकता है। सवाल: आप विदेश में 20 साल से हैं। पहले आपकी उससे बात होती थी? जवाब: पहले मेरी उससे रोज तीन-चार बार बात होती थीं। अब भी कई बार बात हो चुकी हैं। सवाल: क्या सरबजीत आपसे कहती है कि वह वापस आना चाहती है? जवाब: हां, वह कहती है कि उसे डराया-धमकाया जाता है और कहा जाता है कि भारत जाने पर भारतीय एजेंसियां उसे पकड़ लेंगी। सवाल: आपकी क्या मजबूरी थी कि आप 20 साल से भारत नहीं आए? जवाब: देखिए, यहां परिवार पर बहुत सारे केस थे। करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं। आप मेरे गांव जाकर भी पूछ सकते हैं। अगर मैं पैसे नहीं लगाता तो वे लोग शायद जिंदगी भर जेल से बाहर नहीं आ पाते। आज भी करोड़ों रुपये लग रहे हैं। पैसों के जरिए ही समझौते करवाए गए हैं। मेरे बेटों पर अभी भी केस हैं। भारत में पैसा नहीं बनता, इसलिए मजबूरी में मुझे विदेश में रहना पड़ा। यहां पैसे कमाकर भारत में अपने परिवार के केसों का निपटारा कर रहा हूं। सवाल: अगर सरबजीत वापस आती है तो क्या आप इंग्लैंड से भारत वापस आएंगे? जवाब: जी, कुछ दिन पहले ही मेरी उससे बात हुई थी। वह कह रही थी कि मुझे इंग्लैंड बुला लो। मैंने कहा था कि मैं बुला लूंगा, लेकिन पहले भारत आ जाओ। इस समय सरबजीत कौर पाकिस्तान में है। वह नासिर हुसैन से शादी कर नूर फातिमा बन गई है। – फाइल फोटो ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ सरबजीत कौर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पाक गई पंजाबी महिला बोली- ब्लैकमेल कर निकाह किया:वकील से रोते हुए कहा- नासिर पर कार्रवाई कराना चाहती हूं, मुझे भारत भिजवा दो PAK गई पंजाबी महिला बोली- असीं लाहौरिए हां:इंडिया में हमारी 20 किले जमीन, पाकिस्तान में नंबरदार रहे; मुस्लिम से निकाह कर चुकी PAK गई पंजाबी महिला बोली- मेरा 8 साल पुराना प्यार:मुंह में दांत न रहते तो भी जरूर पाकिस्तान आती; मुस्लिम से निकाह रचाकर खुश हूं पाकिस्तान में निकाह करने वाली सरबजीत कौर की बढ़ी मुश्किलें:लाहौर हाईकोर्ट में याचिका- इसे गिरफ्तार करो, भारत वापस भेजो; सुरक्षा के लिए खतरा पाकिस्तान गई पंजाबी महिला का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड:वेश्यावृत्ति की भी FIR; हिसार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंटरव्यू करने वाले ने वेलकम किया
Nuclear Plant Operation First Woman Natchammai

Hindi News Career Nuclear Plant Operation First Woman Natchammai | March 10 Current Affairs 2 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. आर. एम. नाचम्मई NPCIL की पहली महिला चीफ सुपरिटेंडेंट बनीं 9 मार्च को न्यूक्लियर इंजीनियर आर. एम. नाचम्मई न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी NPCIL की पहली महिला चीफ सुपरिटेंडेंट नियुक्त हुईं। नाचम्मई 15 मार्च से कर्नाटक के कैगा जनरेटिंग स्टेशन यूनिट 3 और 4 में पदभार संभालेंगी। नाचम्मई के पास परमाणु ऊर्जा संयंत्र संचालन में 35 सालों से ज्यादा का अनुभव है। नाचम्मई 1991 में NPCIL में शामिल हुईं और इंजीनियर ट्रेनी बैच में टॉप करने के लिए उन्हें विक्रम साराभाई अवर्ड मिला। नाचम्मई परमाणु रिएक्टर कॉम्प्लेक्स का ऑपरेशन, मेंटेनेस और इंजीनियरिंग सपोर्ट से जुड़े काम देखेंगी। मद्रास यूनिवर्सिटी से नाचम्मई ने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और यूनिवर्सिटी में टॉपर भी रहीं। भारत के प्रमुख परमाणु केंद्रों में से एक, कर्नाटक के कैगा परमाणु ऊर्जा स्टेशन वर्तमान में 880 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता के साथ चार 220 मेगावाट दबाव वाले रिएक्टर संचालित करता है। भारत का 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा तक पहुंचने का लक्ष्य है। आर. एम नाचम्मई ने मद्रास परमाणु ऊर्जा स्टेशन और कैगा जनरेटिंग स्टेशन यूनिट 1 और 2 में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. मुजतबा खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर चुने गए 9 मार्च को मुजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया। 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मुजतबा के नाम का ऐलान किया गया है। मुजतबा खामेनेई को लंबे समय से इस पद के प्रमुख दावेदारों में माना जाता रहा था। हालांकि, उन्होंने कभी कोई निर्वाचित या औपचारिक सरकारी पद नहीं संभाला है। अमेरिका ने मुजतबा पर 2019 में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के साथ बेहद करीबी संबंध रखने का आरोप लगाया था, जिसे अमेरिका एक आतंकवादी संगठन मानता है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को US-इजराइल के हमले में मौत हो गई थी। अयातुल्ला 1989 में रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद से ईरान के सर्वोच्च नेता के पद पर थे। ईरान में 1979 की इस्लामिक क्रांति के दौरान, जब शाह मोहम्मद रजा पहलवी को हटाया गया तो खामेनेई ने क्रांति में बड़ी भूमिका निभाई थी। इस्लामिक क्रांति के बाद खामेनेई को 1981 में राष्ट्रपति बनाया गया था। वह 8 साल तक इस पद पर रहे। 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर खुमैनी की मौत के बाद उन्हें उत्तराधिकारी बनाया गया था। मुजतबा खामेनेई ईरान के सुप्रीम अयातुल्ला होंगे जो धर्मगुरु की एक पदवी होती है। निधन (DEATH) 3. भारत- पाक युद्ध के हीरो के जी जॉर्ज का निधन 8 मार्च को भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीरता चक्र पाने वाले लांस हवलदार के जी जॉर्ज का निधन हो गया। के जी जॉर्ज का जन्म फरवरी 1931 में हुआ था। उन्होंने भारतीय सेना के सिग्नल कॉर्प में काम किया था। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनकी वीरता के लिए वीर चक्र और प्रशस्ति दी गई थी। 6 सितंबर से 10 सितंबर 1965 के दौरान पाकिस्तान की लगातार गोलाबारी के बीच लांस हवलदार (लाइनमैन फील्ड) केजी जॉर्ज ने वाघा सेक्टर में कम्युनिकेशन को बहाल रखा था। 9 सितंबर को अपनी जान के जोखिम के बावजूद, उन्होंने ब्रिगेड मुख्यालय से आगे की बटालियनों तक कम्युनिकेशन के लिए एक लाइन रिस्टोर की थी। परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद वीर चक्र तीसरा सबसे बड़ा युद्धकालीन वीरता पुरस्कार है। भारतीय सेना का सिग्नल कोर सेना में सिक्योर कम्युनिकेशन बनाए रखने का काम करता है। इसे 1911 में स्थापित किया गया था। वे 95 वर्ष के थे और रिटायरमेंट के बाद से केरल के कोट्टायम में अपने घर पर रह रहे थे। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. रेलवे ने महिला कर्मचारियों के लिए SHINE ऐप लॉन्च किया 8 मार्च को भारतीय रेलवे ने अपनी महिला कर्मचारियों के लिए SHINE ऐप लॉन्च किया। ये ऐप वर्कप्लेस हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज करने के लिए है। इसे इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी 1997 के नियमों के तहत डिजाइन किया गया है। इसमें शिकायतकर्ता की जानकारी गोपनीय रहती है। शाइन ऐप के जरिए महिला कर्मचारी ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) के जरिए शिकायत दर्ज कर सकती हैं। किसी भी महिला के द्वारा की गई शिकायत सीधे इंटरनल कंपलनेट्स कमेटी तक पहुंचेगी। शाइन ऐप पर आउट साइडर्स यानी विजिटर्स, कॉन्ट्रेक्टचुअल एम्प्लोइज, स्टूडेंट्स और अन्य लोग भी शिकायत कर सकते हैं। 5. नई दिल्ली में भारत युवा कनेक्ट आयोजित 9 मार्च को मिनिस्ट्रीऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में युवाओं को जोड़ने की एक पहल है। इस प्रोग्राम में 35 से ज्यादा कॉलेजों के 10 हजार से ज्यादा छात्र भाग ले रहे हैं। इस प्रोग्राम में इंटरेक्टिव सेशन, संवाद और अन्य कार्यक्रम हुए। युवा कनेक्ट से अब तक 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 274 विश्वविद्यालय और कॉलेज जुड़ चुके हैं। विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम 31 अक्टूबर 2023 को पीएम मोदी ने लॉन्च किया था। आज का इतिहास 10 मार्च 1922 में महात्मा गांधी को राजद्रोह के मुकदमे में 6 साल की सजा सुनाई गई 1876 में अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने वॉटसन को अपना पहला टेलीफोन कॉल किया। ———————- ये खबरें भी पढ़ें… पाकिस्तान-चीन सीमा सुरक्षा के लिए आर्मी-ITBP-BSF ने समिट की: महिला आंत्रप्रेन्योर्स के लिए SBI की नई लोन सर्विस; 9 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Meghalaya CM Sangma Slams Police Security Over Delhi Manipur Woman Assault

Hindi News National Meghalaya CM Sangma Slams Police Security Over Delhi Manipur Woman Assault नई दिल्ली23 घंटे पहले कॉपी लिंक दिल्ली में एक बार फिर नॉर्थ ईस्ट के लोगों के मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। 8 मार्च को साकेत नगर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास मणिपुर की रहने वाली युवती और उसके दोस्तों से मारपीट की घटना हुई। पुलिस के मुताबिक सभी पीड़ित पार्क में टहल रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर गलत कमेंट किए। युवती और उसके दोस्तों ने इसका विरोध किया। इस पर उन लोगों ने युवती और उसके साथियों पर हमला कर दिया। इस दौरान युवती घायल हो गई। इस घटना से नाराज मेघालय के CM कॉनराड संगमा ने X पोस्ट के जरिए दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सीएम की पोस्ट पर दिल्ली पुलिस ने घटना की निंदा करते हुए लिखा- आरोपियों की पहचान की जा रही है, उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमों को तैनात किया गया है। मारपीट में घायल युवती की 2 तस्वीरें… तस्वीर में पीड़ित के चेहरे पर चोट के निशान नहीं आ रहे हैं। मारपीट के दौरान पीड़ित युवती के कान के पीछे जख्म हुआ। CM संगमा ने लिखा- नस्लीय तौर पर डराने-धमकाने वाली घटना मेघालय सीएम ने लिखा कि यह नस्लीय तौर पर डराने-धमकाने वाली घटना है। मुझे मेनलैंड इंडिया में नॉर्थ ईस्ट के लोगों पर बार-बार हो रहे हमलों से नाराजगी है। इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। —————————————- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में अरुणाचल की 3 महिलाओं पर नस्लीय कमेंट:पड़ोसियों ने धंधेवाली कहा, आरोपी महिला बोली- मेरे पति के साथ बेडरूम में सो जा दिल्ली के मालवीय नगर में किराए पर रहने वाली अरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं पर नस्लीय कमेंट और गाली-गलौज किया गया। घटना 20 फरवरी की है, जानकारी अब सामने आई है। दरअसल पूरा विवाद गंदगी फैलाने को लेकर हुआ था। जिसके बाद पड़ोसियों ने नॉर्थईस्ट की महिलाओं को ‘मोमो’ कहा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Pak Punjabi Woman Sarabjit Kaur: India Return

पंजाब से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर।-फाइल भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर ने पति करनैल सिंह और एडवोकेट अली चंगेजी संधू से संपर्क किया। उसने भारत वापस लौटने की इच्छा जताई। एडवोकेट संधू ने कहा कि सरबजीत कौर ने बताया है कि वह पाकिस्तान में बेहद . सरबजीत कौर ने खुलासा किया कि वह पाकिस्तान इसलिए आई थी ताकि नासिर हुसैन के पास मौजूद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हटवाए जा सकें। लेकिन नासिर हुसैन ने उन तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया। उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। सरबजीत कौर ने कहा कि वह लाहौर हाईकोर्ट में चल रही एक याचिका की सुनवाई के दौरान अपना बयान दर्ज कराएगी। जब 6 मार्च की सुबह लगभग 7 बजे एक टैक्सी उसे लेने के लिए नासिर हुसैन के घर पहुंची, तो नासिर और उसके परिवार के सदस्यों ने उसे अदालत जाने से रोक दिया। परिवार ने कहा कि अगर वह अदालत गई तो इससे परेशानी खड़ी हो सकती है। सरबजीत कौर ने यह भी कहा कि वह नासिर हुसैन, उसकी पहली पत्नी और उसकी बेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती है। सरबजीत कौर से बातचीत का वीडियो एडवोकेट अली ने जारी किया। 5 मार्च को दोनों के बीच बात हुई थी। लेकिन एडवोकेट ने वीडियो अब जारी किया। सरबजीत कौर से बात करते हुए एडवोकेट अली चंगेजी संधू। सरबजीत की पाकिस्तान के एडवोकेट अली चंगेजी संधू से बातचीत… वकील: क्या आप पाकिस्तान में रहना चाहती हैं या नहीं रहना चाहतीं? सरबजीत: कोर्ट में 6 मार्च को सुनवाई है ना? वकील: हां। सरबजीत: जी, 6 तारीख को मैं सुबह 10 बजे तक कोर्ट में मिलूंगी। मुझे वापस भेज दो, मैं यहां नहीं रहना चाहती। वकील: जो अब नंबर है, किसी को पता न चले कि आपकी मुझसे बात हुई। सरबजीत: ठीक। वकील: जो नासिर ने आपके साथ शादी की है, वो जबरन की है। जवाब: ये बात मैं वहां (कोर्ट में) कहूंगी। वकील: आप अकेली होंगी? जवाब: हां, अकेली ही आऊंगी। बस, बसें वगैरह वहां उपलब्ध हैं। वकील: क्या नासिर आपको कोर्ट में लेकर आएगा। इंडिया आपको भेजने के लिए तैयार है? जवाब: हां, वो कहता है कि तुम चली जाओ, तुम यहां ठीक नहीं रहती। वकील: आपको कोई कह रहा है कि अगर आप इंडिया जाओगी तो आपको नुकसान होगा, ऐसी कोई बात नहीं है। मेरी इंडिया वाले पति से भी बात हुई आप के बारे में। सरबजीत: मुझे एजेंसियों से डर लगता है, मेरा ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। वकील: आपको एजेंसियों से कुछ नहीं होगा। सरबजीत: पाकिस्तान वाली एजेंसी मुझे कुछ नहीं करेगी। इंडिया वाली मुझे पकड़ लेंगी। वकील: इंडिया वाले भी आपको जबरदस्ती नहीं रोकेंगे। आप अपनी इच्छा से वापस जा सकती हैं। और हां आपके पति से मेरी भी बात हुई है। उन्होंने कहा कि मैं आज भी उसे प्यार करता हूं। सरबजीत: मैं इनको सजा भी दिलवाना चाहती हूं। सवाल: आप सजा क्यों दिलवाना चाहती हैं? जवाब: वो मैं कोर्ट में बताऊंगी। बाकी मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते ये लोग। वकील: आप मुझसे मिलिए, किसी को साथ लेकर मत आइए। सरबजीत: ठीक। सरबजीत: बाकी आपको पता ही है कि मैं पाकिस्तान किस काम के लिए आई थी। बस मेरे साथ वादा करो कि जज साहब मुझे वहां नहीं रोकेंगे। वकील: हां, मुझे पता है कि आप अपनी अश्लील फोटो हटवाने आई थीं। बाकी मैं वादा करता हूं कि जज साहब आपको वहां नहीं रोकेंगे, वापस जाना आपका हक है। सरबजीत: हां, अच्छा, मुझे बस इंडिया भेज दो। वकील: ठीक है, हमारी बात हुई, किसी से इसका जिक्र न करें। सरबजीत: ठीक। ————- ये खबर भी पढ़ें… PAK गई पंजाबी महिला का पति हाईकोर्ट पहुंचा:बोला- तलाक नहीं हुआ; मुस्लिम पति ने अश्लील फोटो-VIDEO से ब्लैकमेल कर रेप किया सिख जत्थे के साथ दर्शन के बहाने पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत का पति करनैल सिंह लाहौर हाईकोर्ट पहुंच गया है। करनैल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सरबजीत को पाकिस्तान से निकालने और भारत भेजने की मांग की है। करनैल ने दावा किया कि सरबजीत ने उससे तलाक नहीं लिया। (पढ़ें पूरी खबर)
PM Modi Slams Congress Over Woman MPs Parliament Protest

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 दिन पहले लोकसभा में कांग्रेस की महिला सांसदों के प्रदर्शन पर चुप्पी तोड़ी है। पीएम ने रविवार को मेरठ में कहा, कुर्सी पर बैठने से पहले जनता का दिल जीतना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला सांसदों को आगे कर सीट पर कब् . पीएम मोदी ने कांग्रेस से सवाल पूछा- क्या आप इतने खोखले हो गए हैं कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो? पीएम ने आगे कहा, कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है और उसकी राजनीति जनभावनाओं से कट चुकी है। पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस के बेलगाम नेता देश को तबाह करने पर तुले हुए हैं। पीएम मोदी बोले- कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के बेलगाम नेता देश को तबाह करने पर तुले हुए हैं। अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है, तो पहले आपको जनता के दिल जीतने पड़ेंगे। महिला सांसदों को भेज कर, सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो। क्या आप लोग इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो? पीएम ने कहा, कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। मुझे इस बात का संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना करने की हिम्मत दिखाई है। मैं इसके लिए विपक्ष के इन साथियों का उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं। ओम बिरला ने कहा था- पीएम मोदी के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी दरअसल, 4 फरवरी को पीएम मोदी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देना था। शाम 5 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो विपक्ष की महिला सांसदों ने सत्ताधारी नेताओं की कुर्सियां घेर लीं। इनमें पीएम मोदी की कुर्सी भी थी। हंगामा बढ़ने के बाद सदन की कार्यवाही प्रधानमंत्री के भाषण के बिना ही स्थगित कर दी गई। अगले दिन 5 फरवरी को कार्रवाई फिर शुरू हुई। स्पीकर ओम बिरला ने एक दिन पहले सदन स्थगित करने और पीएम का भाषण टालने का कारण बताया। उन्होंने कहा, ‘जब सदन के नेता पीएम मोदी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देना था, तो विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री की सीट के पास पहुंचकर कोई अप्रत्याशित घटना कर सकते थे।’ बिरला ने आगे कहा, ‘अगर ये घटना हो जाती, तो लोकतंत्र की परंपरा तार-तार हो जाती। इसे टालने के लिए मैंने पीएम से सदन में न आने का आग्रह किया। पीएम ने मेरे सुझाव को माना।’ बिरला ने महिला सांसदों का पीएम की कुर्सी तक जाना मर्यादा के खिलाफ बताया। उन्होंने विपक्षी सांसदों से कहा, ‘आप पोस्टर लेकर आएंगे तो सदन नहीं चलेगा। जिस तरह से महिला सदस्य पीएम की सीट तक पहुंचीं, उसे देश ने देखा। ये उचित नहीं था। ये सदन की गरिमा के अनुकूल भी नहीं था।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम की कुर्सी का घेराव करने वालों में विपक्षी सांसद वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि भी शामिल थीं। पीएम की स्पीच से पहले क्या हुआ था? पीएम मोदी का भाषण शुरू होने से करीब 15 मिनट पहले विपक्षी सांसदों ने छोटे-छोटे ग्रुप बनाए और आपस में पोस्टर बांटे। विपक्ष की महिला सांसद ये पोस्टर लेकर सदन के वेल में आ गईं और प्रदर्शन करने लगीं। इसके बाद वो ट्रेजरी बेंच यानी सत्ता पक्ष की सीटों की तरफ बढ़ीं और पीएम की कुर्सी को घेर लिया। महिला सांसदों के हाथ में बड़े-बड़े बैनर भी थे, जिन पर लिखा था- ‘जो उचित लगे वो करो।’ इस विरोध में केसी वेणुगोपाल, अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी, डिंपल यादव, जेनीबेन नागाजी ठाकोर, वर्षा गायकवाड़, प्रतिभा सुरेश धनोरकर, ज्योतिमणि, रंजीता कोल जैसे सांसद शामिल थे। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया कि वरिष्ठ मंत्रियों के बार-बार कहने पर भी महिला सांसद अपनी सीट पर नहीं गईं। वे प्रधानमंत्री के बैठने की जगह पर चढ़ गए। उन्होंने खूब हंगामा किया। वे प्रधानमंत्री पर हमला भी कर सकते थे। हालांकि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इन आरोपों पर कहा कि यह पूरी तरह से झूठ और गलत है कि महिलाएं पीएम पर हमला करने वाली थीं। PM ने मेरठ में रैपिड–मेट्रो रेल का उद्घाटन किया पीएम मोदी ने रविवार को मेरठ में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने रैपिड रेल में सफर करते हुए बच्चों से बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI समिट में कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने को लेकर कांग्रेस पर भड़क गए। मेरठ में रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ। पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? वैश्विक आयोजन को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए। मोदी ने कहा- मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं- देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो। फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी? कांग्रेस के नेताओं ने जो कुछ किया, वो दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया और दरिद्र हो गई है। मोदी ने कहा- देखिए दिल्ली में जो हुआ, क्या उसमें TMC, DMK या बसपा के लोगों ने पाप किया… नहीं किया। सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के सरफिरे और बेलगाम नेता देश को तबाह करने पर तुले हैं। अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले आपको लोगों के दिल जीतने होंगे। पढ़ें पूरी खबर…









