चाय के साथ क्या प्रभावी है? पालक पकौड़े की ये नई रेसिपी, 15 मिनट में तैयार हो जाएं

23 फरवरी 2026 को 21:35 IST पर अद्यतन किया गया नई रेसिपी से 15 मिनट में कुरकुरे पालक पकौड़े बना सकते हैं। पानी बिल्कुल भी नहीं होता है, जो कि किताबों का पानी बनाता है और इसमें बहुत सारी क्रिस्पी और बनी हुई परतें दी जाती हैं। पढ़ें खास रेसिपी
सीके बिरला अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी से 50 ब्रेस्ट कैंसर इलाज

ब्रेस्ट कैंसर होने पर पूरा स्तन ही काटकर अलग निकाल दिया जाना मरीजों के लिए काफी दुखदायी होता था, हालांकि अब ऐसी-ऐसी तकनीकें आ गई हैं, जिनके बलबूते न केवल कैंसर को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है, बल्कि अब पूरे ब्रेस्ट को हटाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. दिल्ली के सीके बिरला अस्पताल ने हाल ही में ऐसी 50 ब्रेस्ट कैंसर मरीजों की सफल सर्जरी की है, जिनके पूरे ब्रेस्ट नहीं काटने पड़े, बल्कि सिर्फ कैंसर को ही काटकर उनके ब्रेस्ट से अलग निकाला गया. अस्पताल ने ये सभी सर्जरी रोबोट की मदद से 50 सफल स्तन कैंसर सर्जरी पूरी की हैं और अब यह उत्तर भारत का ऐसा पहला प्रमुख अस्पताल बन गया है, जहां यह खास और एडवांस तकनीक उपलब्ध है. इस बारे में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. मनदीप सिंह मल्होत्रा ने बताया कि रोबोटिक तकनीक से की गई सर्जरी अस्पताल की इस सोच को दिखाती है कि इलाज सिर्फ बीमारी का नहीं, बल्कि मरीज के पूरे अनुभव का होना चाहिए. ताकि इलाज के बाद उसका मनोबल भी मजबूत रहे. कैसे होती है रोबोटिक सर्जरी?डॉ. सिंह कहते हैं कि रोबोट से की जाने वाली यह सर्जरी आज के समय में स्तन कैंसर के इलाज की सबसे आधुनिक तकनीकों में से एक है. इसमें बहुत छोटे और छिपे हुए चीरे लगाए जाते हैं, जिससे कैंसर को सुरक्षित तरीके से निकाला जाता है और साथ ही स्तन की बनावट भी काफी हद तक सुरक्षित रहती है. इससे मरीज जल्दी ठीक होती हैं और मानसिक रूप से भी ज्यादा मजबूत महसूस करती हैं. हाल के समय में, 30 साल से लेकर 70 साल की उम्र तक की कई महिलाओं ने इस तकनीक का फायदा उठाया है. कई मरीज सामान्य सर्जरी के मुकाबले कम दर्द और कम तनाव के साथ जल्दी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में वापस लौट पाई हैं. उन्होंने आगे कहा, ’50 रोबोट-सहायता प्राप्त सर्जरी पूरी करना हमारे लिए बहुत अहम कदम है। हमारा मकसद सिर्फ कैंसर हटाना नहीं है, बल्कि महिलाओं का आत्मविश्वास और उनकी गरिमा भी बनाए रखना है . रोबोटिक सर्जरी से हम बहुत सटीक तरीके से कैंसर निकाल पाते हैं, वो भी कम और छिपे हुए चीरे के साथ. जब हम मरीजों को स्वस्थ होकर फिर से आत्मविश्वास के साथ जीवन जीते देखते हैं, तो हमें और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है.’ उन्होंने यह भी बताया कि यह तकनीक खासतौर पर उन मरीजों के लिए फायदेमंद है जिन्हें निप्पल-स्पैरिंग या स्किन-स्पैरिंग सर्जरी की जरूरत होती है. रोबोट की मदद से सर्जरी ज्यादा सटीक होती है और शरीर की प्राकृतिक बनावट को भी काफी हद तक बचाया जा सकता है. वहीं अस्पताल के वाइस-प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने कहा, ‘हमारा प्रयास है कि बेहतरीन इलाज के साथ संवेदनशील देखभाल भी दी जाए. अब अस्पताल का लक्ष्य है कि वह इस क्षेत्र में एक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बने और देशभर के डॉक्टरों को इस तकनीक का प्रशिक्षण भी दे, ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को इसका लाभ मिल सके.’
Rahul Gandhi Slams PM Modi on Epstein Files, Trade Deal

नई दिल्ली25 मिनट पहले कॉपी लिंक राहुल गांधी ने X पर 1 मिनट 50 सेकेंड का वीडियो जारी किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा- मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया, शर्म आपको आनी चाहिए। आपने अमेरिका से ट्रेड डील करके देश को ट्रंप के हाथों बेच दिया। पूरा देश जानता है, अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है, क्योंकि वो BJP और आपके फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर केस है। दरअसल, पीएम मोदी ने कल उत्तर प्रदेश के मेरठ में कहा था कि दिल्ली में आयोजित AI समिट में कांग्रेसियों को नंगा होने की जरूरत नहीं थी। कांग्रेसी पहले से ही नंगे हैं। 20 फरवरी को इंडियन यूथ कांग्रेस के 11 सदस्यों ने भारत मंडपम में घुसकर AI समिट के दौरान शर्टलैस होकर PM मोदी की फोटो वाली टी-शर्ट लहराई थी। इस दौरान पीएम मोदी कॉम्प्रोमाइज्ड के नारे लगाए थे। 1 मिनट 50 सेकेंड के वीडियो में राहुल की 4 बड़ी बातें… यूएस से ट्रेड डील में देश को कुछ नहीं मिला, किसानों को बर्बाद कर दिया, डेटा बेच दिया। एपस्टीन फाइल्स में आपका और आपके मंत्रियों का नाम आया, ये शर्म की बात है। अपने मित्रों जैसे के अनिल अंबानी के लिए आप जो कर सकते हैं आप करें। हम देश की रक्षा करेंगे, देश के किसानों की रक्षा करेंगे, डेटा की रक्षा करेंगे। मोदी ने कहा था- कांग्रेस नंगों की पार्टी रविवार को मेरठ में रैपिड रेल और मेट्रो के उद्घाटन के दौरान मंच से पीएम ने AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के खिलाफ जमकर बोला। पीएम ने कांग्रेस को नंगों की पार्टी कहते हुए सीधे अटैक किया। उन्होंने कहा कि पाप कांग्रेस करती है और खामियाजा विपक्षी दलों को उठाना पड़ता है। पीएम मोदी ने रविवार को मेरठ में जनसभा को संबोधित किया था। पीएम ने जनता से पूछा था- AI सम्मेलन पर क्या कहोगे पीएम ने पूरे भाषण में केवल कांग्रेस पार्टी का नाम लिया था। अन्य दलों का नाम उनके 36 मिनट के भाषण में कहीं नहीं था। उन्होंने सीधे कहा- मेरठ वालों बताओं ये AI सम्मेलन से आपको गर्व हुआ या नहीं? आपका माथा ऊंचा हुआ या नहीं। ये काम भारत के लिए हुआ या नहीं। भारत के भाग्य को बदलने के लिए हुआ या नहीं? पूरा देश गर्व से भर गया। लेकिन, कांग्रेस और इनके इको सिस्टम ने क्या किया? कांग्रेस ने भारत के वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए। मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं- देश तो जानता है कि आप पहले से नंगे हो। फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी? कहा कि कांग्रेस करती है और खामियाजा विपक्षी दल उठाते हैं। AI समिट में हंगामा, पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष उदय भानु चिब से भी पूछताछ की है। ग्वालियर से हिरासत में लिए गए दो लोगों ने राजा गुर्जर और अजय कुमार के नाम शामिल हैं। आरोप है कि ये सभी शर्टलैस प्रदर्शन में शामिल थे। वीडियो के जरिए इनकी पहचान की गई है। दिल्ली की तिलक नगर थाना ने यह एक्शन लिया है। सभी को दिल्ली लाया गया है। इस मामले में पुलिस गैर जमानती धाराओं में FIR दर्ज की है। 21 फरवरी को पटियाला कोर्ट ने पहले से गिरफ्तार 4 आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा था। पूरी खबर पढ़ें… यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथ में टी-र्शट लेकर स्टेज पर चढ़ गए। इस दौरान कुछ लोग प्रदर्शनकारियों के हाथ से टी-शर्ट लेकर फेंकते दिखे। दिल्ली पुलिस प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को अपने साथ ले गई। ————————————————– ये खबर भी पढ़ें… AI समिट में हंगामे के विरोध में राहुल के घर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद 20 फरवरी की शाम को बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दिल्ली में राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद’ और ‘राहुल गांधी हाय-हाय’ के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल के पोस्टर भी जलाए। काफी हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया गया था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
मिर्च से जलने के उपाय: हरी या लाल मिर्च के टुकड़े ही झुलस गए हैं हाथ, तो अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

23 फरवरी 2026 को 20:06 IST पर अद्यतन किया गया मिर्च से जलने के उपाय: हरी या फिर लाल मिर्च के सेवन से अक्सर लोगों के हाथ जल जाते हैं। यहां कुछ टिप्स हैं, जो जलन से तुरंत राहत दिला देंगे। (टैग्सटूट्रांसलेट)हरी मिर्च जलने का उपाय(टी)मिर्च काटने के बाद हाथ जलने का(टी)रसोई युक्तियाँ(टी)मिर्च जलने का घरेलू उपचार(टी)हाथ जलने के लिए एलोवेरा(टी)मिर्च की जलन के लिए डेयरी(टी)मिर्च जलने का नींबू उपचार(टी)त्वचा जलने पर शहद(टी)खाना पकाने के टिप्स और ट्रिक्स
MP Apex Bank Recruitment Last Date Extended

2 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी एमपी एपेक्स बैंक में 2076 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ने की। यूपी आंगनवाड़ी में 481 पदों पर निकली भर्ती की। साथ ही महानदी कोलफील्ड्स में 667 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. एमपी एपेक्स बैंक में 2076 पदों पर भर्ती के लिए लास्ट डेट एक्सटेंड एमपी एपेक्स बैंक की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 फरवरी थी। इसे 7 मार्च 2026 तक के लिए एक्सटेंड किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या कंप्यूटर ऑपरेटर 748 कंप्यूटर ऑपरेटर 176 सोसाइटी मैनेजर 839 कंप्यूटर प्रोग्रामर 17 फाइनेंशियल एनालिस्ट 34 इंटरनल ऑडिटर 1 ब्रांच मैनेजर 209 कंप्यूटर प्रोग्रामर-II 5 अकाउंटेंट 47 कुल पदों की संख्या 2076 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी का नॉलेज होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 वर्ष अधिकतम : 35 वर्ष आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। एससी, एसटी,ओबीसी उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल की छूट दी जाएगी। फीस : एससी, एसटी, दिव्यांग : 650 रुपए अनारक्षित वर्ग : 850 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर सैलरी : कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर: पे लेवल 4 के अनुसार, 19,500 – 62,000 रुपए प्रतिमाह ऑफिसर लेवल: पे लेवल 9 – 36,200 – 1,14,800 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम इंटरव्यू एग्जाम सेंटर के नाम : भोपाल ग्वालियर इंदौर जबलपुर सागर उज्जैन सतना एग्जाम पैटर्न : कंप्यूटर ऑपरेटर एंड सोसायटी मैनेजर : सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या अंक ड्यूरेशन कंप्यूटर नॉलेज 40 20 20 मिनट रीजनिंग 40 50 25 मिनट इंग्लिश लैंग्वेज 40 40 25 मिनट जनरल अवेयरनेस 40 40 20 मिनट क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 40 50 30 मिनट टोटल 200 200 120 मिनट सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड – 2 सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या अंक ड्यूरेशन प्रोफेशनल नॉलेज 40 40 30 मिनट रीजनिंग 40 40 30 मिनट इंग्लिश लैंग्वेज 40 40 30 मिनट जनरल अवेयरनेस 40 40 20 मिनट क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 40 40 30 मिनट टोटल 200 200 140 मिनट मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड – 1 और 2 सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या अंक ड्यूरेशन कंप्यूटर नॉलेज 40 40 25 मिनट रीजनिंग 40 40 30 मिनट इंग्लिश लैंग्वेज 40 40 30 मिनट जनरल अवेयरनेस 40 40 25 मिनट क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 40 40 30 मिनट टोटल 200 200 140 मिनट ऐसे करें अप्लाई: ऑफिशियल वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाएं। होमपेज पर मौजूद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी दर्ज करें। एप्लिकेशन फीस का पेमेंट करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. यूपी आंगनवाड़ी में 481 पदों पर निकली भर्ती उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की ओर से राज्य के जनपदों में आंगनवाड़ी वर्कर (Aganwadi Worker) के 481 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए सिर्फ महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। स्टेट वाइज वैकेंसी डिटेल्स : स्टेट का नाम पदों की संख्या सहारनपुर 23 मिर्जापुर 159 बलिया 13 शामली 57 बहराइच 214 गोरखपुर 15 कुल पदों की संख्या 481 स्टेट वाइज आवेदन की आखिरी तारीख : स्टेट का नाम आवेदन की आखिरी तारीख सहारनपुर 4 मार्च 2026 मिर्जापुर 27 फरवरी 2026 बलिया 27 फरवरी 2026 शामली 08 मार्च 2026 बहराइच 9 मार्च 2026 गोरखपुर 8 मार्च 2026 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 35 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी। उम्र की गिनती 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन पासपोर्ट साइज फोटो निवास प्रमाण पत्र शैक्षणिक योग्यता एनसीसी सर्टिफिकेट बर्थ सर्टिफिकेट कैरेक्टर सर्टिफिकेट ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं। न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें। अन्य डिटेल्स भरकर फॉर्म भरें। फॉर्म को सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. महानदी कोलफील्ड्स में 667 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने 667 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती जूनियर ओवरमैन, माइनिंग सिरदार, सर्वेयर और अन्य तकनीकी पदों के लिए निकाली गई है। उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या जूनियर ओवरमैन (T&S Gr-C) 192 माइनिंग सिरदार (T&S Gr-C) 448 सर्वेयर (T&S Gr-B) 24 ट्रांसलेटर (OL Clerical Gr-III) 01 टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) 02 टोटल 667 सैलरी : पद का नाम सैलरी जूनियर ओवरमैन (T&S Gr-C) 47,330.25 रुपए प्रतिमाह माइनिंग सिरदार (T&S Gr-C) 47,330.25 रुपए प्रतिमाह सर्वेयर (T&S Gr-B) 51,103.12 रुपए प्रतिमाह ट्रांसलेटर (OL Clerical Gr-III) 41,966.51 रुपए प्रतिमाह टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) 47,330.25 रुपए प्रतिमाह एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : जूनियर ओवरमैन माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री। डीजीएमएस से जारी ओवरमैन सक्षमता प्रमाणपत्र (अप्रतिबंधित), वैध प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र और गैस परीक्षण प्रमाणपत्र होना चाहिए। माइनिंग सिरदार : 12वीं या माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री। डीजीएमएस से प्राप्त खनन सरदारी प्रमाणपत्र (अप्रतिबंधित), प्राथमिक चिकित्सा और गैस परीक्षण प्रमाणपत्र होना चाहिए। सर्वेयर : 12वीं या माइनिंग/माइनिंग सर्वेइंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री। डीजीएमएस द्वारा जारी सर्वेक्षण सक्षमता प्रमाणपत्र (अप्रतिबंधित) होना चाहिए। ट्रांसलेटर : हिंदी और अंग्रेजी के साथ बीए या समकक्ष डिग्री। हिंदी ट्रांसलेशन में सरकारी डिप्लोमा होल्डर्स को वरीयता दी जाएगी। टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) : मान्यता प्राप्त संस्थान से पैथोलॉजी में डिप्लोमा। फीस : सामान्य (UR), ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1180 रुपए (1000 + 180 जीएसटी) एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिक (ईएसएम) और महिला : नि:शुल्क कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) और उसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारी : नि:शुल्क
सीहोर में अहमदाबाद-गोरखपुर और बांद्रा-गोरखपुर ट्रेनों का ठहराव शुरू:सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी; कुबेरेश्वर धाम के श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

सीहोर रेलवे स्टेशन पर सोमवार, 23 फरवरी से अहमदाबाद-गोरखपुर और बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है। सोमवार शाम 5:30 बजे भोपाल-सीहोर सांसद आलोक शर्मा और विधायक सुदेश राय ने स्टेशन पर गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 19094 को हरी झंडी दिखाकर इस नई व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत की है। वर्तमान में इन नई ट्रेनों के रुकने से सीहोर शहर सीधे मुंबई, प्रयागराज और अहमदाबाद सहित कई बड़े शहरों से जुड़ गया है और कुबेरेश्वर धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। सोमवार शाम 5:30 बजे जैसे ही गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन (19094) सीहोर स्टेशन पर पहुंची, सांसद आलोक शर्मा और विधायक सुदेश राय ने ट्रेन के ड्राइवर को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इसके साथ ही, 23 फरवरी से स्टेशन पर बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 19091, गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली गाड़ी संख्या 19092, गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 19490 और अहमदाबाद से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 19489 का भी सीहोर में ठहराव शुरू हो गया है। सांसद बोले- बड़े धार्मिक और औद्योगिक नगरों से जुड़ा सीहोर इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह सीहोर के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इन ट्रेनों के ठहराव से सीहोर अब मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, रतलाम, उज्जैन, सागर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज और बनारस जैसे बड़े धार्मिक और औद्योगिक नगरों से जुड़ गया है। इन ट्रेनों के ठहराव से कुबेरेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। जल्द रुकेगी ओवरनाइट ट्रेन कार्यक्रम के दौरान सांसद आलोक शर्मा ने सीहोर की जनता की एक और बड़ी मांग, ओवरनाइट ट्रेन के ठहराव को लेकर भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए रेल मंत्री से मुलाकात करेंगे, ताकि सीहोर भी भोपाल और अन्य शहरों की तरह तरक्की कर सके और जल्द ही ओवरनाइट एक्सप्रेस भी यहां रुकना शुरू हो। कार्यक्रम में ये पदाधिकारी और अधिकारी रहे मौजूद सीहोर स्टेशन पर आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सीहोर जिले के प्रभारी विकास वीरानी, भाजपा नेता सन्नी महाजन, गोपाल सोनी और रतलाम मंडल के एडीआरएम (ADRM) अक्षय कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनसमूह उपस्थित था।
बालों की देखभाल के टिप्स: रूखे और भूरे बालों का घर पर मौजूद है सस्ता इलाज, दही से बनाएं मजबूत और चमकदार बाल

बालों की देखभाल संबंधी युक्तियाँ: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों से जुड़ी कई चीजें तेजी से बढ़ रही हैं। बालों का झड़ना, रूखापन, दोमुंहे बाल और डैंड्रफ अब आम समस्या बन गई है। लोग स्वतंत्र रूप से प्राप्त करने के लिए सरकारी शैम्पू और डिटर्जेंट का उपयोग करते हैं, लेकिन कई बार इसके बावजूद गेमप्ले का परिणाम नहीं मिलता है। प्रदूषण, तनाव, ग़लत क्वालिटी और केमिकल से बने उत्पाद बालों को अंदर से ख़राब बना देते हैं। ऐसे में लोग अब मशीन और घरेलू उपाय अपनाते हैं, तो सेफ के साथ ही काफी प्रभावशाली भी हो जाते हैं। दही में मौजूद पोषक तत्त्व बाल और स्कैल्प दोनों के लिए हानिकारक माने जाते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन और लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो बाल को पोषण देने के साथ-साथ स्कैल्प को भी बनाए रखने में मदद करता है। दही बालों की सेहत के लिए एक आसान और शैक्षणिक संस्थान माना जाता है। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो स्कैल्प पर सागर गंदगी, पेय पदार्थ और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करने में मदद करता है। इससे रोमछिद्र खुलते हैं और बालों की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है। साफ स्कैल्प होने से बालों की जड़ें भी मजबूत बनती हैं। दही में पाए जाने वाले प्रोटीन और विटामिन बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। इससे बालों का टूटना कम हो सकता है और धीरे-धीरे-धीरे-धीरे बाल मजबूत और घने नजारे आते हैं। परफेक्ट और बेजान बालों के लिए यह एक शॉपिंग टॉनिक की तरह काम करता है। अगर आप लंबे समय से डैंड्रफ और स्कैल्प में खुजली की समस्या से परेशान हैं, तो आपके लिए दही कमाल साबित हो सकता है। यह एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण स्कैल्प की जलन को शांत करने में मदद करता है और रूसी की समस्या को कम कर सकता है। अज्ञात की तरह काम करता है दही को बालों में लगाने से बालों में इक्सकींट बनी रहती है। इनमें बाल, चमकदार और कम उलझने वाले शामिल हैं। नियमित रूप से इस्तेमाल किये जाने वाले बालों के टेक्सचर बेहतर हो सकते हैं और बालों के मुख्य मानक निर्धारित होते हैं। बालों में दही बनाने का सही तरीका (टैग्सटूट्रांसलेट)बालों के लिए दही(टी)दही हेयर मास्क(टी)बालों पर दही लगाने के फायदे(टी)प्राकृतिक बालों की देखभाल के टिप्स(टी)डैंड्रफ का घरेलू इलाज(टी)बालों के झड़ने को नियंत्रित करने का उपाय(टी)डायरी हेयर मास्क(टी)प्राकृतिक रूप से स्वस्थ बाल
इंस्टाग्राम पर स्टंटबाजी का वीडियो देखकर पुलिस ने लिया उठा, दिल्ली में रील्स बनाने वाले अब हो जाएं सावधान | delhi police action after dwarka scorpion accident sahil death new usmanpur instagram complaint reckless 3 bikers arrested

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में कुछ दिन पहले रील्स बनाने के चक्कर में एक भयानक हादसा हुआ था, जिसमें एक मां ने अपने इकलौते बेटे साहिल को खो दिया था. इस घटना के बाद अब दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है. देश की राजधानी में रील बनाने के चक्कर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले स्टंटबाजों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है. राजधानी में रील बनाने के चक्कर में हो रही मौतों के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है. दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट के न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर मिली एक शिकायत का संज्ञान लेते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर सड़कों पर खतरनाक तरीके से बाइक चला रहे थे. पुलिस ने न केवल आरोपियों को पकड़ा, बल्कि वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया है. आजकल के युवा सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए सड़कों पर स्टंटबाजी करते हैं, जो न केवल उनके लिए बल्कि राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित होती है. न्यू उस्मानपुर पुलिस को इंस्टाग्राम के माध्यम से एक वीडियो और शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें कुछ युवक सार्वजनिक सड़क पर बेहद खतरनाक तरीके से बाइक चला रहे थे. इंस्टाग्राम से मिला सुराग और एक्शन डीसीपी उत्तर-पूर्वी जिला आशीष मिश्रा के निर्देश और एसएचओ राजेंदर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. पुलिस ने डिजिटल फुटप्रिंट्स का पीछा करते हुए आरोपियों की पहचान की और उनके खिलाफ एफआईआर नंबर 111/26 दर्ज की. आरोपियों की प्रोफाइल पुलिस ने इस मामले में खजूरी खास इलाके के रहने वाले तीन युवकों को दबोचा है. 22 साल के तुषार पुनिया, 20 साल का तनिष्क मावी और 20 साल पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया गया है. ये तीनों युवक खजूरी खास के रहने वाले हैं और अक्सर न्यू उस्मानपुर और आसपास के इलाकों में स्टंटबाजी करते देखे जाते थे. हथियार बनी सोशल मीडिया, जब्त हुई बाइकें जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इनमें से दो मोटरसाइकिलें पहले ही एक अन्य मामले (FIR No. 101/26) में जब्त की जा चुकी थीं, जिनका संबंध इसी तरह की लापरवाही भरी ड्राइविंग से था. ताजा मामले में पुष्पेंद्र की एक और मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाना), 125(A) और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं (194D, 38, 192) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि पुलिस अब सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है. अगर कोई भी व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है या स्टंटबाजी कर दूसरों की जान खतरे में डालता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे किसी भी कृत्य को देखते ही पुलिस को सोशल मीडिया या हेल्पलाइन के माध्यम से सूचित करें.
Festival Airfare Hike Update; Supreme Court Action

Hindi News National Festival Airfare Hike Update; Supreme Court Action | Check in Baggage Limit, Hidden Charges नई दिल्ली27 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को त्योहारों और इमरजेंसी हालातों में प्राइवेट एयरलाइंस के हवाई किराए बढ़ाने को लेकर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि यह एक बहुत गंभीर चिंता का विषय है। वरना, हम 32 पिटीशन पर विचार नहीं करते। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सिविल एविएशन मिनिस्ट्री इस मुद्दे पर विचार कर रही है। इस पर जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने केंद्र सरकार और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को विचार करने और जवाब देने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है। यह मामला एक जनहित याचिका (PIL) से जुड़ा है, जिसमें प्राइवेट एयरलाइंस के त्योहारों के समय अचानक किराया बढ़ाने और अतिरिक्त शुल्क वसूलने पर कंट्रोल के लिए नियम बनाने की मांग की गई है। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल कौशिक ने अदालत को बताया कि यह मामला आम जनता के हित से जुड़ा है। सरकार और संबंधित विभाग इसे हाईलेवल पर देख रहे हैं। मामले में अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी। याचिका में चेक-इन बैगेज समेत अन्य मुद्दे उठाए गए एयरलाइंस ने इकोनॉमी क्लास में मुफ्त चेक-इन बैगेज की सीमा 25 किलो से घटाकर 15 किलो कर दी है। साथ ही, कई छिपे हुए चार्ज और डायनामिक प्राइसिंग के जरिए यात्रियों से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। अभी किसी भी सरकारी संस्था के पास हवाई किराए पर सीधा कंट्रोल या सीमा तय करने का अधिकार नहीं है, जिससे एयरलाइंस मनमाने तरीके से कीमतें बढ़ा लेती हैं, खासकर त्योहार या इमरजेंसी के समय। सिविल एविएशन सेक्टर में पारदर्शिता और यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक मजबूत और स्वतंत्र रेगुलेटर बनाया जाए, ताकि आम लोगों को मनमानी कीमतों और अतिरिक्त शुल्क से राहत मिल सके। 17 नवंबर 2025: कोर्ट ने DGCA-AERA से जवाब मांगा इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, DGCA और एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा था। कोर्ट ने कहा था कि त्योहारों के समय हवाई किराए में अचानक भारी बढ़ोतरी शोषण जैसा है। याचिका में महाकुंभ, पहलगाम आतंकवादी हमला के बाद किराए में बढ़ोतरी का हवाला दिया गया। इंडिगो संकट में एयरलाइंस ने किराया बढ़ाया था दिसंबर 2025 में इंडिगो संकट के दौरान भी कई प्राइवेट एयरलाइंस के किराए में उछाल देखने को मिला था। यात्रियों को ऑप्शनल फ्लाइट्स की तलाश में सामान्य से 10 गुना कीमत तक पर टिकट खरीदने पड़े थे। बुकिंग साइट MakeMyTrip के अनुसार, 6 दिसंबर 2025 को दिल्ली से बेंगलुरु की सबसे सस्ती फ्लाइट का किराया 40,000 रुपए से ज्यादा था, जबकि कुछ फ्लाइट्स का किराया 80,000 रुपए तक हो गया था। इंडिगो संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 10 दिसंबर को केंद्र सरकार से पूछा था कि जब एयरलाइन फेल हो गई थी, तब सरकार ने क्या किया। फ्लाइट्स की टिकट की कीमतें ₹4-5 हजार से बढ़कर ₹30 हजार तक कैसे पहुंच गईं। अगर यह संकट था, तो दूसरी एयरलाइंस को इसका फायदा उठाने की इजाजत कैसे दी गई? —————————————— ये खबर भी पढ़ें… सरकार ने इंडिगो एयरलाइंस से पूछा दिसंबर में कितना किराया वसूला, 4500 फ्लाइट्स कैंसिल होने पर पैसेंजर्स ने कई गुना किराया दिया था डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो समेत एअर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर से दिसंबर महीने के दौरान वसूले गए एवरेज किराए का पूरा डेटा मांगा है। केंद्र सरकार ने यह कदम तब उठाया, जब पिछले महीने पायलटों की कमी के चलते इंडिगो ने हजारों फ्लाइट्स कैंसिल की थीं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PM Modi Congratulates BAFTA Win; Indian Film Boong Makes History

13 मिनट पहले कॉपी लिंक मणिपुरी भाषा की डेब्यू फीचर फिल्म ‘बूंग’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करके ‘बूंग’ की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे देश, खासकर मणिपुर के लिए गर्व का क्षण है और यह भारत की रचनात्मक प्रतिभा को दर्शाता है। फिल्म ‘बूंग’ ने इस साल के BAFTA Awards (ब्रिटिश फिल्म एवं टेलीविजन कला अकादमी पुरस्कार) में बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में जीत हासिल की। यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है जिसने इस श्रेणी में पुरस्कार जीता। समारोह लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुआ, जहां फिल्म की टीम मौजूद रही। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है, जबकि निर्माता फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, विकेश भुटानी, एलन मैकएलेक्स और शुजात सौदागर हैं। यह समारोह में इकलौती भारतीय नामांकित फिल्म थी और उसने ‘जूटोपिया 2’, ‘लीलो एंड स्टिच’ और ‘आर्को’ जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी ने जीत के बाद कहा कि ‘बूंग’ का अर्थ मणिपुरी भाषा में छोटा लड़का होता है। कहानी एक ऐसे मासूम बच्चे की है जो अपनी मां के लिए खास उपहार ढूंढना चाहता है। उसे लगता है कि अपने लंबे समय से लापता पिता को वापस लाना ही उसकी मां के लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा। इसी खोज के दौरान उसकी जिंदगी एक नई दिशा लेती है। निर्माता फरहान अख्तर ने बताया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से लक्ष्मीप्रिया को जानते हैं और यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म है, इसलिए यह पल और भी विशेष है। उन्होंने कहा कि भारत के जिस क्षेत्र से कम फिल्में सामने आती हैं, वहां की कहानी को समर्थन देना उन्हें सही लगा। फिल्म का प्रथम प्रदर्शन 2024 में टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के खोज खंड में हुआ था। इसके बाद इसे वारसॉ अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, मामी मुंबई फिल्म महोत्सव, भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव भारतीय फिल्म महोत्सव, मेलबर्न जैसे प्रमुख फिल्म समारोहों में भी प्रदर्शित किया गया। ‘बूंग’ की यह जीत न सिर्फ भारतीय सिनेमा के लिए, बल्कि क्षेत्रीय भाषाओं की कहानियों के लिए भी एक बड़ा मुकाम मानी जा रही है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔









