Rajasthan RPSC Lecturer Ayush Model Answer Key Objection Deadline Today

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर (आयुष विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत 8 विषयों की जारी की गई मॉडल आंसर-की पर आपत्तिकी आज लास्ट डेट है। कैंडिडेट्स रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते है। . आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इन विषयों की परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी 2026 को किया गया था।आपत्तियां आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करें। बता दें कि आयोग की ये भर्ती 9 पदों के लिए थी, जिसमें अगद तंत्र, कायचिकित्सा, पंचकर्म, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग, शालाक्य तंत्र, कौमारभृत्य, संहिता (मौलिक सिद्धांत), स्वस्थवृत्त विषय शामिल थे। मॉडल प्रश्न-पत्र और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्तियां केवल इन मॉडल प्रश्न-पत्रों के क्रम के अनुसार ही दर्ज की जा सकती हैं। हर आपत्ति के साथ प्रामाणिक (स्टैंडर्ड और ऑथेंटिक) पुस्तकों से प्रमाण अटैच करना जरूरी है। बिना प्रमाण के आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति केवल अभ्यर्थी स्वयं ही दर्ज कर सकते हैं; कोई अन्य व्यक्ति इसमें शामिल नहीं हो सकता। फीस और पेमेंट की प्रोसेस प्रति प्रश्न पर आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करें, रिक्रूटमेंट पोर्टल चुनें और “क्वेश्चन ऑब्जेक्शन” लिंक पर क्लिक करके आपत्ति दर्ज करें। भुगतान ई-मित्र कियोस्क या रिक्रूटमेंट पोर्टल के पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जा सकता है। शुल्क वापसी का कोई प्रावधान नहीं है। बिना शुल्क के आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी; अन्य माध्यमों (जैसे ईमेल या पोस्ट) से भेजी गई आपत्तियां रिजेक्ट कर दी जाएंगी। आपत्तियां सिर्फ एक बार ही दर्ज की जा सकती हैं। लिंक आज रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा, उसके बाद निष्क्रिय हो जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज कर लें। यहां करें कॉन्टेक्ट ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
सिलवानी-भोपाल मार्ग पर वाहन की टक्कर:20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर; सीसीटीवी से आरोपी की तलाश हो रही

रायसेन जिले में सिलवानी-भोपाल मार्ग पर सोमवार सुबह ग्राम जमुनिया के पास एक सड़क हादसा हो गया। एक वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान आमापानी कॉलोनी के वार्ड 1 निवासी 20 वर्षीय जितेंद्र लोधी के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रोहित आदिवासी को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक देर रात सिलवानी से सीहोर की ओर जा रहे थे। ग्राम जमुनिया के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जितेंद्र लोधी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
Maharashtra Budget Session CM Fadnavis present State Budget After Ajit Pawar Dies

Hindi News National Maharashtra Budget Session CM Fadnavis Present State Budget After Ajit Pawar Dies नागपुर1 मिनट पहले कॉपी लिंक बजट सेशन के दौरान 15 बिल पेश किए जाएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। राज्य के इतिहास में पहली बार होगा, जब विधानसभा और परिषद दोनों में ही नेता प्रतिपक्ष नहीं होगा। शिवसेना (यूबीटी) विधायक भास्कर जाधव ने दावा किया कि पहले सिंगल डिजिट विधायकों वाली पार्टियों को भी यह पद मिला है। जबकि उनकी पार्टी के 20 विधायक होने के बावजूद पद नहीं दिया गया। यह खाली जगह 2024 के विधानसभा चुनावों के बाद से ही खाली है, जिसमें किसी भी विपक्षी पार्टी ने LoP की मान्यता के लिए जरूरी 10% संख्या को पार नहीं किया था। उधर, 2026-27 फाइनेंशियल ईयर के लिए राज्य का बजट CM देवेंद्र फडणवीस 6 मार्च को पेश करेंगे। पहले इसे अजित पवार करने वाले थे, लेकिन बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में उनका निधन हो गया। बजट सेशन से पहले फडणवीस ने कहा- असेंबली का सेशन कल से शुरू हो रहा है। मैं बजट पेश करूंगा। अजित पवार ने बजट पेश करने की पूरी तैयारी कर ली थी। यह सुनेत्रा पवार के लिए एक नया अनुभव होगा, मुझे पूरा भरोसा है कि वह अजित दादा की तरह ही अपना रोल निभाएंगी। विपक्ष बोला- बिना नेता प्रतिपक्ष के सदन चलाना लोकतंत्र के लिए खतरा विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) ने इस घटनाक्रम को लोकतांत्रिक नियमों के लिए खतरा बताया है, और तर्क दिया है कि दोनों सदनों में LoP की गैरमौजूदगी ऐसे समय में संस्थागत जांच और संतुलन को कमजोर करती है जब सत्ताधारी BJP के नेतृत्व वाली महायुति के पास भारी बहुमत है। शिवसेना (UBT) के MP संजय राउत ने रविवार को LoP पोस्ट न दिए जाने को “लोकतंत्र पर धब्बा” बताया और दावा किया कि सरकार को जवाबदेह ठहराने की विपक्ष की संवैधानिक भूमिका को कमजोर किया जा रहा है। क्यों नेता प्रतिपक्ष का बिगड़ा समीकरण पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस MLC प्रज्ञा साटव के इस्तीफे से 78 सदस्यों वाली लेजिस्लेटिव काउंसिल में स्थिति और मुश्किल हो गई है, जिससे पार्टी की अपर हाउस में LoP पोस्ट पर दावा करने की उम्मीदें टूट गईं। दिवंगत कांग्रेस सांसद राजीव साटव की पत्नी प्रज्ञा ने पिछले साल 18 दिसंबर को CM फडणवीस की मौजूदगी में ऑफिशियली BJP में शामिल होने से पहले इस्तीफा दे दिया था। उनका यह कदम 2024 के असेंबली इलेक्शन में BJP के नेतृत्व वाले महायुति अलायंस की बड़ी जीत के एक साल बाद आया। उनके जाने से पहले, काउंसिल में कांग्रेस के आठ सदस्य थे, जो LoP पोस्ट पर दावा करने के लिए जरूरी 10 परसेंट की लिमिट को पूरा करते थे। पार्टी ने इस रोल के लिए सीनियर लीडर सतेज पाटिल को नॉमिनेट किया था। हालांकि, उनके इस्तीफे से पार्टी की संख्या सात रह गई, जिससे उसका दावा बेकार हो गया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे:26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे, गेस्ट की लिस्ट में 200 से ज्यादा नाम

साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सोमवार को उदयपुर पहुंचे। यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। 26 फरवरी को ये कपल शादी करने जा रहा है। उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर कैलाशपुरी में ITC मोमेंटोज होटल में दोनों सात फेरे लेंगे। होटल की बुकिंग 24 से 26 फरवरी तक के लिए हुई है। शादी में करीब 230 गेस्ट शमिल होंगे। मेहमान 24 फरवरी को होटल में चेक-इन करेंगे। अलग-अलग फ्लाइट से आए सोमवार सुबह दोनों अलग-अलग फ्लाइट से उदयपुर पहुंचे। करीब 10 बजे रश्मिका और उसके करीब 15 मिनट बाद विजय आए। यहां से दोनों एक साथ होटल के लिए रवाना हुए। रश्मिका ब्लू सूट में और काला चश्मा लगाकर बाहर आईं। विजय ने ब्लैक जैकट पहना हुआ था। हैदराबाद में रिसेप्शन देंगे शादी का एक कार्ड भी वायरल हुआ था। 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन देंगे, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल होने वाली हैं। यह रिसेप्शन हैदराबाद या बंजारा हिल्स के किसी प्रीमियम स्थल पर होने की चर्चा है। संडे को हैदराबाद एयरपोर्ट पर दिखे थे रविवार को हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी कपल को स्पॉट किया गया था। हैदराबाद एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना टीका लगाई दिखीं थीं। हालांकि इस दौरान उन्होंने मास्क से चेहरा कवर किया हुआ था। वह कूल हाफ स्लीव्स टी-शर्ट के साथ ब्लैक लोवर और ब्लैक शूज पहनी हुई थीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने डार्क ग्लासेस भी पहने थे। विजय देवरकोंडा को ठीक उसी समय हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर विजय ने भी डार्क ग्लासेस और मास्क से चेहरा छिपाया हुआ था। दिल्ली का बैंड हुआ हायर, वेडिंग प्लानर हैदराबाद से मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, रश्मिका-विजय ने शादी के लिए दिल्ली का एक पॉपुलर बैंड हायर किया है, जो इससे पहले कई सेलिब्रिटी वेडिंग में परफॉर्म कर चुका है। इसके अलावा वेडिंग प्लानर हैदराबाद से है, जो एक मशहूर टेनिस प्लेयर की शादी भी प्लान कर चुके हैं। शादी में नो फोन पॉलिसी होगी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कार्ड शेयर हुआ, जिस पर विजय देवरकोंडा का नाम लिखा था। कार्ड में लिखा गया है, परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26 फरवरी को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विजय-रश्मिका एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसमें महज परिवार के लोग और कुछ करीबी ही शामिल होंगे। शादी में नो फोन पॉलिसी होगी, जिससे इनसाइड तस्वीरें लीक न हों। इसके अलावा शादी के लिए बड़ी सिक्योरिटी एजेंसी हायर किए जाने की भी खबर है। अक्टूबर में हुई थी सगाई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में सगाई की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें कपल के परिवार के चंद लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद रश्मिका को कई मौकों पर एंगेजमेंट रिंग के साथ स्पॉट किया गया था।
IDFC First Bank Fraud | Stock Slips 10% to ₹75.16

मुंबई11 मिनट पहले कॉपी लिंक बैंक ने BSE को मामले की जानकारी दी है। (फाइल फोटो) IDFC फर्स्ट बैंक के शेयरो में आज यानी 23 फरवरी को 10% का लोअर सर्किट लग गया और यह 75.16 रुपए के भाव पर आ गया है। दरअसल, बैंक ने BSE को जानकारी दी है कि उसकी चंडीगढ़ की एक शाखा में करीब 590 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा सामने आया है। मामला तब खुला जब हरियाणा सरकार के एक विभाग ने बैंक को कुछ संदिग्ध ट्रांजेक्शन को लेकर जानकारी दी। बैंक ने फिलहाल इस मामले में शामिल 4 संदिग्ध कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। हरियाणा सरकार के खातों में हुई गड़बड़ी बैंक ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह धोखाधड़ी चंडीगढ़ की एक विशेष शाखा में हरियाणा सरकार के कुछ खातों के साथ हुई है। बैंक के मुताबिक, अभी उन खातों के मिलान की प्रक्रिया चल रही है, जिनमें करीब 590 करोड़ रुपए की राशि शामिल है। बैंक अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह गड़बड़ी कब से चल रही थी। बाहरी लोगों के साथ मिलीभगत का शक बैंक को संदेह है कि इस फर्जीवाड़े में बैंक कर्मचारियों के साथ कुछ बाहरी लोग या इकाइयां भी शामिल हो सकती हैं। बैंक ने RBI को इसकी सूचना दे दी है और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। बैंक ने स्पष्ट किया है कि जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दिया जाएगा ताकि इस धोखाधड़ी की सही से जांच हो सके। पैसे रिकवर करने की कोशिशें शुरू IDFC फर्स्ट बैंक ने उन बैंकों को भी ‘रिकॉल रिक्वेस्ट’ भेजी है, जिनके खातों में संदिग्ध पैसा ट्रांसफर किया गया है। बैंक ने दूसरे बैंकों से उन ‘संदिग्ध खातों’ में मौजूद बैलेंस को होल्ड करने की रिक्वेस्ट की है, ताकि पैसे की रिकवरी की जा सके। बैंक का कहना है कि नुकसान का सही आकलन जांच और रिकवरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो पाएगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
MS Dhoni to Play IPL 2026 for CSK? Report Claims Availability Confirmed

10 मिनट पहले कॉपी लिंक धोनी ने 2025 IPL में सभी मैच खेले थे। महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 44 साल के धोनी इस साल जुलाई में 45 के हो जाएंगे। CSK के मैनेजमेंट ने उनकी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए वे कुछ मैचों से ब्रेक ले सकते हैं। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक,CSK के एक टॉप सोर्स ने कहा,’हम इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि धोनी चेन्नई आ रहे हैं और उन्होंने इस सीजन के लिए अपनी उपलब्धता स्पष्ट कर दी है। लेकिन वे सभी मैच खेलेंगे या नहीं, यह फिलहाल कहना मुश्किल है।’ संजू सैमसन के आने से विकेटकीपिंग का विकल्प खुला इस बार चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वॉड में संजू सैमसन की एंट्री हुई है। सैमसन के आने से टीम के पास विकेटकीपिंग के मजबूत विकल्प मौजूद हैं। मैनेजमेंट की योजना है कि जिन मैचों में धोनी को आराम दिया जाएगा, वहां सैमसन ग्लव्स संभालेंगे। धोनी पिछले कुछ समय से घुटने और पीठ की समस्या से जूझते रहे हैं। ऐसे में 45 की उम्र में हर मैच में विकेटकीपिंग करना उनके शरीर के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। संजू के अलावा टीम में टीम में उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा विकेटकीपर के तौर पर शामिल है। कार्तिक को CSK ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्हें शिवम दुबे के साथ फिनिशर के रूप में तैयार किया जा रहा है। IPL में धोनी के साथ संजू सैमसन। इम्पैक्ट प्लेयर रूल का मिल सकता है फायदा पिछले सीजन की तरह इस बार भी धोनी ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर नजर आ सकते हैं। वे निचले क्रम में आकर फिनिशर की भूमिका निभाते रहे हैं। फिट रहने के लिए उन्होंने अपनी बैटिंग को कुछ खास ओवरों तक ही सीमित रखा है। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि धोनी मैदान पर रहें, भले ही वे सिर्फ आखिरी के कुछ ओवरों में बैटिंग करें या मेंटर की तरह टीम को गाइड करें। चेपॉक के हर होम गेम में दिखने की उम्मीद धोनी का चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम और वहां के फैंस के साथ एक इमोशनल रिश्ता है। सूत्रों का कहना है कि धोनी कोशिश करेंगे कि वे चेन्नई में होने वाले सभी होम मैच जरूर खेलें। फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता आज भी वैसी ही है और उनके मैदान पर कदम रखते ही पूरा स्टेडियम ‘धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठता है। टीम में उर्वील पटेल और कार्तिक शर्मा जैसे युवा विकेटकीपर भी शामिल हैं, जो बैकअप के तौर पर तैयार रहेंगे। पिछले IPL मैच के दौरान संन्यास की हुई थी चर्चा पिछले IPL सीजन में जब उनके पेंरेंट्स स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे तो उनके संनयास की अटकलें लगाई जा रही थी। पेरेंट्स के साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी थी। मैच के बाद CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा था कि धोनी के संन्यास के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। धोनी के पेरेंट्स 20 साल बाद उनका कोई मैच देखने पहुंचे थे। धोनी ने 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2007 में कप्तान बनकर उन्होंने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताया। 2011 में उन्होंने भारत को वनडे वर्ल्ड कप भी जिताया। मगर इस दौरान भी उनके पिता पान सिंह और मां देवकी देवी कभी भी उन्हें देखने के लिए दुनिया के किसी भी स्टेडियम में नहीं पहुंचे। मैच के दौरान धोनी के पिता (सफेद कैप में) और उनकी मां। यह फोटो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है। (क्रेडिट- Chennai Super Kings) IPL में सबसे ज्यादा मैच धोनी के नाम IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वह अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। उन्होंने 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए है। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने विकेटकीपिंग में 47 स्टंपिंग और 158 कैच भी लपके हैं। IPL में 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान धोनी IPL में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा 226 मैचों में कप्तानी की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनाया था। उसी फाइनल में उन्होंने आखिरी बार कप्तानी भी की थी। धोनी अपनी कप्तानी में टीम को 133 मैचों में जीत दिला चुके हैं। जबकि 91 में टीम को हार मिली। ————————————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप केशव महाराज को एक ओवर में 3 विकेट:भारत पर ओवर रेट की पेनल्टी, डेविड मिलर ने दुबे का कैच छोड़ा; टॉप मोमेंट्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान भारत को पहली हार का सामना करना पड़ गया। रविवार को साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 76 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने 187 रन बनाए। भारत 111 रन ही बना सका। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Stock Market Updates; BSE Sensex NSE Nifty (23 February 2026)

Hindi News Business Stock Market Updates; BSE Sensex NSE Nifty (23 February 2026) | Banking Share Price मुंबई2 घंटे पहले कॉपी लिंक सेंसेक्स में आज यानी सोमवार 23 फरवरी को तेजी रही। ये 480 अंक (0.58%) चढ़कर 83,295 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 142 अंक (0.55%) की तेजी रही। ये 25,713 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में ऑटो और बैंकों के शेयरों में खरीदारी रही। IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ का फ्रॉड, 16% टूटा शेयर IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर आज 16% गिरकर 70.09 रुपए पर आ गए है। चंडीगढ़ की एक ब्रांच में करीब 590 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा सामने आया है जिस कारण शेयर गिरे हैं।। मामला तब खुला जब हरियाणा सरकार के एक विभाग ने संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जानकारी दी। बैंक ने फिलहाल इस मामले में शामिल 4 संदिग्ध कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। एशियाई मार्केट में तेजी के साथ कारोबार एम्परर्स बर्थडे की वजह से जापान का निक्केई इंडेक्स आज बंद है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.65% चढ़कर 5,846 के स्तर पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.53% चढ़कर 27,082 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 14 फरवरी से बंद है। अमेरिकी बाजार में 20 फरवरी को तेजी रही डाउ जोन्स 230 अंक (0.47%) चढ़कर 49,625 पर बंद हुआ। टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.90% चढ़कर 22,886 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 47 अंक (0.69%) चढ़कर 6,909 पर बंद हुआ। विदेशी निवेशकों ने 934 करोड़ रुपए के शेयर बेचे विदेशी निवेशकों (FII) ने 20 फरवरी को 934 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2637 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 2,011 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इस दौरान DIIs ने 14,111 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे। क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO आज से खुला रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज से खुल गया है। निवेशक 25 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आ रही है। शुक्रवार को 316 अंक चढ़कर बंद हुआ था सेंसेक्स पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 0.2% चढ़ा। वहीं शुक्रवार को यह 316 अंक यानी 0.38% चढ़कर 82,814 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इस हफ्ते 0.4% मजबूत हुआ। शुक्रवार को इसमें 117 अंक यानी 0.46% की तेजी आई और यह 25,571 पर बंद हुआ। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO आज से ओपन हुआ:25 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे, मिनिमम 14,742 रुपए निवेश करने होंगे

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का IPO आज यानी 23 फरवरी को ओपन हो गया है। निवेशक 25 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आ रही है। प्राइस बैंड ₹1,000 से ₹1,053 तक कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 1,000 से 1,053 रुपए प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 14 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर 14,742 रुपए निवेश करने होंगे। वहीं अधिकतम 1,91,646 रुपए लगा सकेंगे। 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व कंपनी ने इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए 35% हिस्सा रिजर्व रखा है। वहीं 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल बिडर्स के लिए तय किया गया है। एक्सिस कैपिटल, जेपी मॉर्गन और एसबीआई कैप जैसे बड़े बैंक इस इश्यू के लीड मैनेजर हैं। कंपनी के शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे। कर्ज चुकाने में होगा फंड का इस्तेमाल कंपनी ने बताया कि फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि में से करीब 1,122.6 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों के पुराने कर्जों को चुकाने के लिए किया जाएगा। बाकी बची रकम का उपयोग जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए होगा। आईपीओ से पहले कंपनी ने प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 1,500 करोड़ रुपए जुटाए हैं, जिसमें टेमासेक और बैन कैपिटल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 15 साल का अनुभव और 2.80 गीगावाट की क्षमता CRISIL की रिपोर्ट के अनुसार, क्लीनमैक्स कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (CI) रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की बड़ी कंपनी है। 31 अक्टूबर 2025 तक कंपनी के पास 2.80 GW की ऑपरेशनल क्षमता थी। इसके अलावा 3.17 GW के प्रोजेक्ट्स पर अभी काम चल रहा है। कंपनी मुख्य रूप से नेट जीरो सॉल्यूशंस और कार्बन क्रेडिट के क्षेत्र में काम करती है। IPO क्या होता है? जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं। कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है। इसी के लिए कंपनी IPO लाती है।
What Is 6/9 Vision Can It Improve to 6/6 | 6/9 विजन क्या होता है और क्या 6/6 तक सुधर सकता है

6/9 Eyesight Explained: हम अपनी आंखों से इस रंग-बिरंगी दुनिया को देख पाते हैं. आंखों में जरा सी परेशानी हो जाए, तो विजन पर सीधा असर पड़ता है. आजकल लोगों की आंखें कम उम्र में ही कमजोर होने लगी हैं और बड़ी संख्या में बच्चों को भी चश्मा लगाने की जरूरत पड़ रही है. अक्सर लोग सोचते हैं कि आईसाइट कमजोर होने पर चश्मा लगाकर सब ठीक हो जाएगा, लेकिन कई मामलों में ऐसा नहीं होता है. अगर किसी व्यक्ति की आंखों का विजन 6/9 या उससे कम रह जाता है, तो इससे चश्मा और कॉन्टेक्ट लेंस लगाने के बाद भी आंखें नॉर्मल नहीं हो पाती हैं. आज डॉक्टर से जानेंगे कि 6/9 विजन क्या है, इसकी क्या वजह होती है और इसका इलाज क्या है. नई दिल्ली के विजन आई सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. तुषार ग्रोवर ने News18 को बताया कि आंखों का विजन मापने के लिए दुनियाभर में स्नेलन चार्ट (Snellen Chart) का उपयोग किया जाता है. इसमें 6/6, 6/9, 6/12 जैसी संख्याएं दिखाई जाती हैं. यहां पहला नंबर 6 उस दूरी को दर्शाता है, जिससे व्यक्ति चार्ट पढ़ रहा है. यह 6 मीटर की दूरी होती है. दूसरा नंबर बताता है कि सामान्य विजन वाला व्यक्ति उसी लाइन को कितनी दूरी से पढ़ सकता है. 6/6 को सामान्य या परफेक्ट विजन माना जाता है. अगर किसी का विजन 6/9 है, तो इसका मतलब है कि वह 6 मीटर से जो देख रहा है, उसे सामान्य विजन वाला व्यक्ति 9 मीटर से साफ देख सकता है. यह हल्की कमजोर दृष्टि मानी जाती है और बड़ी संख्या में लोग इससे जूझ रहे हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. क्या होती है 6/9 विजन की वजह? डॉक्टर ग्रोवर ने बताया कि 6/9 विजन अक्सर रिफ्रेक्टिव एरर जैसे मायोपिया, हाइपरमेट्रोपिया या एस्टीग्मेटिज्म की वजह से होता है. कुछ मामलों में यह एम्ब्लियोपिया यानी लेजी आई का संकेत भी हो सकता है. अगर चश्मा या कॉन्टैक्ट लेंस लगाने के बाद भी विजन 6/9 ही बनी रहे और आंख की संरचना सामान्य हो, तो इसे एम्ब्लियोपिया माना जाता है. ऐसी स्थिति में आंख और दिमाग के बीच सही समन्वय न बन पाने की संभावना रहती है. 6/9 विजन वाले लोगों को एक आंख से ब्लर विजन, गहराई का सही अंदाजा न लगा पाना, पढ़ते समय एक आंख बंद करना, आंखों में तनाव या सिरदर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं. कई बार बच्चे शिकायत नहीं करते, क्योंकि उनका दिमाग मजबूत आंख से काम चला लेता है. एम्ब्लियोपिया का विजन से क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट के अनुसार एम्ब्लियोपिया एक न्यूरो-डेवलपमेंटल समस्या है, जिसमें बचपन के दौरान दिमाग कमजोर आंख से आने वाली धुंधली इमेज को नजरअंदाज करने लगता है और मजबूत आंख पर ज्यादा निर्भर हो जाता है. परिणामस्वरूप कमजोर आंख आलसी (Lazy Eye) बन जाती है, जबकि उसकी बनावट सामान्य हो सकती है. इसके मुख्य कारणों में भेंगापन, दोनों आंखों के नंबर में बड़ा अंतर, दोनों आंखों में ज्यादा रिफ्रैक्टिव एरर या बचपन में मोतियाबिंद जैसी रुकावट शामिल हैं. यह बच्चों में कम विजन का एक प्रमुख कारण है और लगभग 2 से 3% बच्चों को प्रभावित करता है. क्या 6/9 विजन को 6/6 करना पॉसिबल है? डॉक्टर तुषार ग्रोवर का कहना है कि जहां तक 6/9 विजन को 6/6 तक सुधारने की बात है, तो यह उम्र और कारण पर निर्भर करता है. 7-8 साल से कम उम्र के बच्चों में इलाज शुरू कर दिया जाए तो सुधार की संभावना बहुत अच्छी होती है और अक्सर नंबर पार्शियल 6/6 तक पहुंच सकता है. बड़े बच्चों और टीनएजर्स में सुधार कम होता है. वयस्कों में सुधार की संभावना काफी कम होती है. हालांकि कई नई टेक्नोलॉजी की मदद से इसमें कुछ हद तक सुधार हो सकता है. क्या है 6/9 विजन का ट्रीटमेंट? एक्सपर्ट की मानें तो 6/9 विजन के इलाज में सबसे पहला कदम सही नंबर का चश्मा लगाना है. कई मामलों में केवल चश्मे से ही 30 से 50% तक सुधार हो जाता है. इसके अलावा पैचिंग थेरेपी यानी मजबूत आंख पर रोज कुछ घंटों के लिए पट्टी लगाना, एट्रोपिन ड्रॉप्स, ब्लरिंग लेंस और नई डाइकोप्टिक या कंप्यूटर आधारित विजन थेरेपी का उपयोग किया जाता है. जल्दी पहचान और सही समय पर इलाज से 80 से 90% बच्चों में अच्छा परिणाम मिल सकता है. अगर 6/9 या उससे कम विजन पाया जाए, तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए, ताकि समस्या को शुरुआती चरण में ही सुधारा जा सके.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की कन्फर्म:वेडिंग का नाम रखा ‘विरोश की शादी’, कहा- इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी करने जा रहे हैं। लंबे समय से चल रही शादी की खबरों पर अब कपल ने खुद मुहर लगा दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी वेडिंग का टाइटल ‘Virosh’ रखने का ऐलान किया है। रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा, हमारे सबसे प्यारे अपनों, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते या अपने लिए कुछ तय करते आप पहले से ही हमारे साथ थे। आपने हमें ढेर सारे प्यार से एक नाम दिया विरोश। इसलिए आज पूरे दिल से हम अपने इस मिलन को आपके सम्मान में एक नाम दे रहे हैं। हम इसे नाम दे रहे हैं ‘VIROSH की शादी’। हमें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा हमारे एक हिस्से रहेंगे। ढेर सारा प्यार। कैसे शुरू हुई डेटिंग की खबरें? रश्मिका और विजय ने पहली बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म गीता गोविंदम में साथ काम किया था। इसके बाद 2019 में आई ‘डियर कॉमरेड’ में भी उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इन फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके अलावा रश्मिका और विजय को कई बार साथ में स्पॉट किया गया, जिससे अफवाहों को और हवा मिली। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया था। शादी का कार्ड हुआ था लीक हाल में सोशल मीडिया पर एक कार्ड भी सामने आया,जिसमें विजय देवरकोंडा का नाम लिखा है। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि ये दोनों की शादी का कार्ड है। कार्ड में लिखा है- परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26 फरवरी को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे। इस शादी में उदयपुर सिर्फ करीबी परिवारजन और कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल होंगे। दूल्हे का घर फूलों से सजाया गया एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विजय देवरकोंडा का घर फूलों और लाइट्स से सजा नजर आ रहा है। हालांकि दोनों स्टार्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। अक्टूबर में हुई विजय-रश्मिका की सगाईविजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में सगाई की है। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें कपल के परिवार के चंद लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद रश्मिका को कई मौकों पर एंगेजमेंट रिंग के साथ स्पॉट किया गया था, हालांकि कपल ने अब तक सगाई की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।









