क्रॉस-इंडस्ट्री कोलैबोरेशन का ट्रेंड:‘डकैत’ के बाद 'G2' पर जुटेंगे अदिवि, 'G3' भी हो सकती है अनाउंस

भारतीय सिनेमा में क्रॉस-इंडस्ट्री कोलैबोरेशन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इस वक्त जिस जोड़ी पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं, वह है बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और तेलुगु स्टार अदिवि शेष की। दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सूत्र बताते हैं कि यह कोलैबोरेशन केवल एक फिल्म तक सीमित नहीं रहने वाली बल्कि सूत्रों की मानें तो ‘डकैत’ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से प्रभावित एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने मृणाल और अदिवि को 2027 की एक और फिल्म के लिए अप्रोच किया है। अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक चला, तो ‘डकैत’ से शुरू हुआ यह कोलैबोरेशन आने वाले वर्षों में पैन-इंडिया सिनेमा का बड़ा अध्याय साबित हो सकता है। फिलहाल प्रोजेक्ट का नाम सामने नहीं आया है। बीहड़ों की पृष्ठभूमि पर बुनी गई इमोशनल लव स्टोरी है ‘डकैत’ ‘डकैत’ को सिर्फ एक एक्शन-रोमांस कहना इसके साथ नाइंसाफी होगी। यह बीहड़ों की पृष्ठभूमि पर बुनी गई एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसकी संभावित टैगलाइन “प्यार और बारूद के बीच की कहानी’ बताई जा रही है। फिल्म में अदिवि एक ऐसे शख्स की भूमिका में हैं जो हालातों के चलते हथियार उठाने पर मजबूर होता है। उनका लुक सूटेड-बूटेड स्पाई इमेज से बिल्कुल अलग बढ़ी दाढ़ी, बिखरे बाल और खादी के कुर्ते वाला रखा गया है। वहीं मृणाल पारंपरिक एथनिक अंदाज में नजर आएंगी, लेकिन उनका किरदार महज प्रेमिका का नहीं, बल्कि कहानी की मजबूत कोर का है। ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। अगले साल ‘मेजर 2’ पर भी शुरू हो सकता है काम ‘डकैत’ के तुरंत बाद अदिवि शेष अपनी स्पाई फ्रेंचाइज ‘G2’ (गुडाचारी 2) पर फोकस करेंगे। यह फिल्म उनकी चर्चित स्पाई फिल्म ‘गुडाचारी’ की सीक्वल है और 1 मई 2026 को रिलीज के लिए शेड्यूल बताई जा रही है। चर्चा है कि 2027 की शुरुआत में इसके तीसरे पार्ट या बड़े स्पिन-ऑफ की घोषणा भी हो सकती है। ‘G2’ में अदिवि के साथ वमिका गब्बी नजर आएंगी। फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि इन दो बड़ी रिलीज के बाद अदिवि 2027 में किसी मेगा-बजट प्रोजेक्ट संभवतः ‘मेजर 2’ पर भी काम शुरू कर सकते हैं। गोल्डन पैलेट के साथ एनामॉर्फिक लेंस पर शूट हुई है फिल्म फिल्म ‘डकैत’ की शूटिंग ग्रामीण लोकेशन्स और विशाल सेट्स पर की गई है, जो 70-80 के दशक के चंबल के बीहड़ों की याद दिलाते हैं। क्लाइमैक्स का एक बड़ा एक्शन सीन, जिसमें अदिवि घायल हुए थे, फिल्म का टर्निंग पॉइंट होगा। यह हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और देसी हथियारों वाला रॉ एक्शन सीन है। सिनेमैटोग्राफी शिनिएल देओ संभाल रहे हैं। वह इसे डस्टी और गोल्डन पैलेट के साथ एनामॉर्फिक लेंस पर शूट कर रहे हैं। ‘डकैत’ के संगीत के लिए अमित त्रिवेदी या हर्षवर्धन रामेश्वर के नाम पर चर्चा है। इसमें चंबल और बुंदेलखंड के कई स्थानीय थिएटर आर्टिस्ट्स को भी कास्ट किया गया है। अल्लू अर्जुन की 22वीं फिल्म में भी लीड रोल में दिखेंगी मृणाल दूसरी ओर, मृणाल 2027 में साउथ और हिंदी सिनेमा में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। वह तमिल में सिलंबरसन टीआर के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट की बातचीत में जुटी हैं। वहीं तेलुगु सिनेमा में उनका नाम अल्लू अर्जुन की 22वीं फिल्म के लिए चर्चा में है, जिसे त्रिविक्रम श्रीनिवास निर्देशित कर सकते हैं। हिंदी में वह एक फीमेल-सेंट्रिक सर्वाइवल थ्रिलर की तैयारी कर रही हैं जो ‘NH10’ जैसी रॉ फिल्म होगी। इसके साथ ही, यह भी चर्चा है कि वह संजय लीला भंसाली के किसी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकती हैं।
5 Superfruits for Glowing Skin and Strong Immunity | Natural Beauty Tips | चेहरे पर निखार और दमदार इम्यूनिटी के लिए खाएं ये 5 फल

Top Fruits for Flawless Skin: फलों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इनमें अनगिनत नेचुरल पोषक तत्व होते हैं. अगर आप फल खाते हैं, तो ये अंदरूनी अंगों के साथ आपकी स्किन को भी चमकदार बना देते हैं. विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फलों का सेवन करने से स्किन पर निखार आ सकता है. कुछ खास फल न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि वे विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना भी हैं. इनका नियमित सेवन न केवल आपके चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाता है, बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी इतना मजबूत कर देता है कि आप मौसमी बीमारियों से डटकर लड़ सकें. यूपी के गाजियाबाद की डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया कि स्किन हमारी इंटरनल हेल्थ का आईना होती है. जब हम पोषक तत्वों से भरपूर फल खाते हैं, तो उनमें मौजूद विटामिन C कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, जो स्किन की इलास्टिसिटी बनाए रखने और झुर्रियों को रोकने के लिए जरूरी है. फलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं, जो स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं. इसके अलावा फलों में मौजूद फाइबर हमारे पाचन तंत्र को साफ रखता है. जब शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, तो खून साफ होता है और चेहरे पर एक अलग ही चमक नजर आने लगती है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाएंगे ये 5 फल पपीता : यह फल स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें पपेन नामक एंजाइम होता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने और बंद पोर्स को खोलने में मदद करता है. विटामिन A और C से भरपूर होने के कारण यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करता है. रोज एक कटोरी पपीता खाने से पेट साफ रहता है और स्किन की रंगत सुधरती है. संतरा : यह खट्टा-मीठा फल विटामिन C का पावरहाउस है. यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा करता है. संतरा खाने से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स का निर्माण बढ़ता है, जो इम्यूनिटी के लिए भी जरूरी है. इसके नियमित सेवन से त्वचा में कसावट आती है और चेहरा चमकदार और फ्रेश नजर आता है. कीवी : यह एक ऐसा सुपरफ्रूट है, जो संतरा से भी अधिक विटामिन C प्रदान करता है. इसमें विटामिन E भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और उसे समय से पहले बूढ़ा होने से बचाता है. कीवी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइटोकेमिकल्स शरीर की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं. इसके पोषक तत्व इसे खूबसूरती के लिए बेस्ट बनाते हैं. अनार : यह खून बढ़ाने और निखार लाने वाला फल है. अनार को एंटी-एजिंग फल माना जाता है. यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है, जिससे चेहरे पर गुलाबी निखार आता है. इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हार्ट हेल्थ और इम्यूनिटी को भी बेहतर बनाते हैं. अनार के दाने स्किन सेल्स के नवीनीकरण में मदद करते हैं, जिससे चेहरा जवान दिखता है. सेब : स्किन के लिए एप्पल को बढ़िया माना जाता है. सेब में विटामिन B और C के साथ-साथ पोटैशियम भी होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन कंट्रोल रहता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी बनी रहती है. सेब का सेवन त्वचा की बनावट में सुधार करता है और उसे चमक देता है.
Karnataka vs Jammu & Kashmir, J&K 178/2 Till Tea on Day 1

Hindi News Sports Ranji Trophy 2025 26 Final: Karnataka Vs Jammu & Kashmir, J&K 178 2 Till Tea On Day 1 स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा। रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले दिन जम्मू-कश्मीर ने मजबूत शुरुआत करते हुए 2 विकेट खोकर 284 रन बना लिए। शुभम पुंदीर 117 और अब्दुल समद 52 रन नॉटआउट लौटे। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों विकेट लिए। शुभम शतक बनाकर नाबाद शुभम पुंदीर ने पहले दिन नाबाद शतक लगाया। उन्होंने 221 गेंद पर 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 117 रन बनाए। शुभम ने यावर हसन के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। कप्तान पारस डोगरा 9 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। शुभम और अब्दुल ने नाबाद 105 रन जोड़े दिन का आखिरी सेशन पूरी तरह जम्मू-कश्मीर के नाम रहा। शुभम और अब्दुल समद ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 105 रन जोड़े। अब्दुल समद ने दिन का खेल खत्म होने से पहले अपना अर्धशतक किया। वह 52* रन बनाकर नॉटआउट लौटे। जम्मू-कश्मीर ने 18 रन पर गंवाया पहला विकेट टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी जम्मू-कश्मीर की शुरुआत खराब रही। टीम ने 18 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। यहां करीम इकबाल 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। शुभम और यावर के बीच शतकीय साझेदारी पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद शुभम पुंदीर बल्लेबाजी के लिए उतरे। शुभम और यावर हसन ने दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की। दोनों ने करीब 40 ओवर तक बैटिंग की। इस बीच यावर और शुभम ने अपने अर्धशतक भी पूरे किए। प्रसिद्ध ने तोड़ी शतकीय साझेदारी शुभम पुंदीर और यावर हसन की शतकीय साझेदारी को प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्रेक किया। उन्होंने 51वें ओवर की छठी बॉल पर यावर हसन को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। यावर ने 150 बॉल पर 88 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने यावर हसन को कैच आउट कराया। जम्मू-कश्मीर ने दो बदलाव किए फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने दो बदलाव किए। बैटर शुभम खजुरिया की जगह कमरान इकबाल खेल रहे हैं, जबकि गेंदबाज वंशराज की जगह साहिल लोत्रा को जगह मिली। दूसरी ओर कर्नाटक टीम ने कोई बदलाव नहीं किया। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कर्नाटक: देवदत्त पडिकल (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, स्मरण रविरचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (wk), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वयस्क, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा। जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), कमरान इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंदीर, अब्दुल समद, कन्हैया वधावन, अबिद मुश्ताक, आकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार। ———————————————- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
AIADMK Promises ₹10K Aid Per Family

चेन्नई2 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु विधासभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने मंगलवार को घोषणा पत्र का तीसरा चरण जारी किया। आज पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK चीफ रहीं जे जयललिता की 78वीं जयंती भी है। घोषणा पत्र में हर परिवार को ₹10 हजार की सहायता राशि, ग्रेजुएट को हर महीने ₹2000 देने का ऐलान किया। साथ ही 12वीं तक पढ़े और रोजगार कार्यालय में रजिस्टर्ड युवाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने की घोषणा की है। चेन्नई में पार्टी मुख्यालय में AIADMK महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने जयललिता को श्रद्धांजलि दी। AIADMK की 8 बड़ी घोषणाएं हर परिवार को ₹10,000 की राहत सहायता रोजगार कार्यालय में रजिस्टर्ड और नौकरी का इंतजार कर रहे ग्रेजुएट को हर महीने ₹2,000 12वीं तक पढ़े और रोजगार कार्यालय में रजिस्टर्ड युवाओं को हर महीने ₹1,000 मछली पकड़ने पर लगने वाले सालाना प्रतिबंध के दौरान मछुआरों को मिलने वाली मदद ₹8,000 से बढ़ाकर ₹12,000 कर दी जाएगी। हर साल मिलने वाले पोंगल गिफ्ट हैम्पर के साथ ₹1,000 नगद हथकरघा बुनकरों को मुफ्त बिजली 300 यूनिट से बढ़ाकर 450 यूनिट पावरलूम बुनकरों को मुफ्त बिजली 1,000 यूनिट से बढ़ाकर 1,400 यूनिट शहरों में फुटपाथ पर दुकान चलाने वाले छोटे व्यापारियों के सहकारी बैंकों से लिए गए कर्ज माफ रोजगार और विकास का वादा पलानीस्वामी ने कहा कि जयललिता के कार्यकाल में 2015 में निवेशक सम्मेलन आयोजित कर उद्योगों को बढ़ावा दिया गया था, जिससे रोजगार के मौके बने। उसी तरह AIADMK फिर से नए इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के जरिए बेरोजगार युवाओं को नौकरी देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा DMK सरकार ‘वेंटिलेटर’ पर है और जनता इससे परेशान है। AIADMK की सभी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के हर परिवार तक पहुंचाई जाएंगी। पलानीस्वामी ने कहा कि बीते पांच सालों में जरूरी सामानों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। प्रोपर्टी टैक्स, बिजली शुल्क, पानी का टैक्स और बाकि टैक्स बढ़ने से आम परिवारों पर बोझ बढ़ गया है। …………………….. एक्टर विजय बोले- CM स्टालिन के असली दोस्त रिश्वत-भ्रष्टाचार एक्टिंग से राजनीति में आए विजय ने सोमवार को वेल्लोर में एक पब्लिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने CM स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके असली दोस्त रिश्वत-भ्रष्टाचार हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
वेतन रोके जाने और अर्थदंड के खिलाफ पटवारियों में आक्रोश:अनूपपुर के पटवारियों की समस्याओं को लेकर देवास में विरोध, ज्ञापन देकर प्रशासन को चेताया

देवास में मध्य प्रदेश पटवारी संघ, जिला इकाई ने अनूपपुर जिले के पटवारियों की समस्याओं को लेकर प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग एवं सीएलआर (भू-संसाधन एवं प्रबंधन) के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संघ ने अनूपपुर जिला प्रशासन पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ जिलाध्यक्ष मोहन राठौर ने बताया कि अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच विभिन्न अवसरों पर पटवारियों का वेतन रोका गया। अप्रैल 2025 में तहसील जैतहरी के पटवारियों का वेतन रोका गया था। इसके बाद जुलाई, अगस्त और सितंबर 2025 में भी माह के अंतिम दिनों में वेतन स्थगित किया गया। दीपावली और दशहरा जैसे प्रमुख त्योहारों पर भी वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ी। जनवरी 2026 का वेतन भी 30 जनवरी को आगामी आदेश तक रोक दिया गया, जो अब तक जारी नहीं हुआ है। अर्थदंड को बताया विधि-विरुद्ध ज्ञापन के अनुसार, अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच 38 पटवारियों पर कुल 2,64,625 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। संघ का कहना है कि यह कार्रवाई बिना आवेदक की अपील के की गई, जबकि लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत पटवारी समय-सीमा सेवा के पदाविहित अधिकारी नहीं हैं। संघ ने दंडात्मक कार्रवाई को विधि-विरुद्ध बताते हुए इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की है। निलंबन और बैठकों पर आपत्ति जताई संघ ने बताया कि इसी अवधि में लगभग 30 पटवारियों को बिना पूर्व नोटिस के निलंबित किया गया, जिनमें से 9 अभी भी निलंबित हैं। सभी निलंबित पटवारियों को तत्काल बहाल करने की मांग की गई है। इसके साथ ही प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक बैठकों के आयोजन पर भी आपत्ति जताई गई है, जिनमें महिला पटवारी भी शामिल होती हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो 25 और 26 फरवरी 2026 को प्रदेशभर के पटवारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस- मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य और पेय कंपनी नेस्ले आइसक्रीम के कारोबार को ‘ठंडे बस्ते’ में डालने जा रही है। दरअसल वैश्विक एफएमसीजी सेक्टर में कुछ समय से एक ट्रेंड देखा जा रहा है। दिग्गज कंपनियों का आइसक्रीम बिजनेस से मोहभंग हो रहा है। नेस्ले ने पुष्टि की है कि वह अपने शेष आइसक्रीम पोर्टफोलियो को संयुक्त उद्यम साझेदार ‘फ्रोनेरी’ को बेचने के लिए बातचीत कर रही है। इस सौदे में हागेन-डाज और ड्रमस्टिक जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड शामिल हैं, जिनकी कुल वैल्यू लगभग 1.3 बिलियन डॉलर (करीब 11,800 करोड़ रुपए) आंकी गई है। नेस्ले के नए सीईओ फिलिप नवरतिल ने पद संभालते ही कंपनी के बिखरे हुए साम्राज्य को समेटने का फैसला किया है। नवरतिल के मुताबिक, आइसक्रीम ब्रांड कंपनी के मुख्य बिजनेस के लिए एक भटकाव बन गए थे। कंपनी अब अपना पूरा ध्यान उन 4 सेगमेंट पर लगाएगी, जहां उसका दबदबा सबसे ज्यादा है- कॉफी, पेट केयर, न्यूट्रिशन और स्नैक्स। नवरतिल ने स्पष्ट किया, ‘हम इन ब्रांड्स को उस गति से आगे नहीं बढ़ा सकते, जिस तरह फ्रोनेरी जैसी विशेषज्ञ कंपनियां बढ़ा सकती हैं।’ नेस्ले जैसा दिग्गज अब लागत कम करने के लिए एआई और ऑटोमेशन का सहारा ले रहा है और दुनियाभर में 16,000 नौकरियां घटाने की योजना बना रहा है। ऐसे में कंपनी उन सेक्टर में पूंजी लगाना चाहती है जहां मार्जिन अधिक और स्थिर है। ये कंपनियां भी पीछे हटीं नेस्ले अकेली ऐसी कंपनी नहीं है जो जमी हुई मिठास से दूरी बना रही है। यह पूरी दुनिया में एफएमसीजी और डेयरी दिग्गजों के बीच एक ‘स्ट्रक्चरल शिफ्ट’ है। यूनिलीवर ने बीते दिसंबर में प्रसिद्ध आइसक्रीम डिवीजन मैग्नम को अलग कर दिया। अमेरिकी दिग्गज कंपनी जनरल मिल्स अपनी आइसक्रीम यूनिट को पहले ही लैक्टालिस को बेच चुकी है। दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी निर्यातक कंपनी फोंटेरा भी अपने ग्लोबल कंज्यूमर और आइसक्रीम बिजनेस को बेचने की प्रक्रिया में है। इसके लिए फ्रांसीसी कंपनी लैक्टालिस ने 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की भारी-भरकम बोली लगाई है। आखिर आइसक्रीम बिजनेस से किनारा क्यों बाजार विश्लेषकों का मानना है कि जटिल कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स, बिजली की भारी खपत और सीजन पर निर्भरता ने आइसक्रीम को एक ‘मुश्किल बिजनेस’ बना दिया है। शुगर टैक्स और अनहेल्डी प्रोडक्ट पर सख्ती लोग अब चीनी और कैलोरी के सेवन को लेकर अधिक सतर्क हो रहे हैं। कई देशों में बढ़ते ‘शुगर टैक्स’ और ‘अनहेल्दी’ उत्पादों के प्रति सख्त नियमों के कारण कंपनियां अब प्लांट-बेस्ड और पोषण-आधारित उत्पादों की ओर रुख कर रही हैं। कम मार्जिन आइसक्रीम की बिक्री मौसम पर निर्भर है; गर्मी में मांग चरम पर होती है। सर्दियों और मानसून में बिक्री सुस्त रहती है। वास्तविक मुनाफा कम बचता है। ब्यूटी और पर्सनल केयर के 20-25% मार्जिन की तुलना में आइसक्रीम का 10-14% मार्जिन निवेशकों के लिए कम आकर्षक है। कॉर्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य बड़ी चुनौती उत्पादन से लेकर ग्राहक तक पहुंचने तक आइसक्रीम माइनस 18°सी या उससे कम तापमान की जरूरत होती है। विशेष फ्रीजर ट्रकों, गोदामों के रखरखाव की लागत अन्य प्रोडक्ट्स से अधिक है। बढ़ते बिजली खर्च और कार्बन उत्सर्जन कम करने के वैश्विक दबाव ने इस सप्लाई चेन को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।
धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं हेमा मालिनी:कहा- हर पल उनकी याद आती है, यकीन नहीं होता वो वाकई चले गए हैं

हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद्र के निधन को तीन महीने हो चुके हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर की पत्नी हेमा मालिनी उन्हें याद कर इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा कि मुझे आज भी यकीन नहीं होता है कि वह वास्तव में चले गए हैं। दरअसल, धर्मेंद्र को BAFTA अवॉर्ड सेरेमनी में श्रद्धांजलि दी गई थी। इस बारे में जब ‘वैरायटी इंडिया’ ने हेमा मालिनी से सवाल किया तो उन्होंने इस मौके को ‘दिल छू लेने वाला’ बताया। हेमा ने कहा, धर्मेंद्र जी अपने दौर में सबसे ज्यादा बिजी रहने वाले कलाकार थे। हम शूटिंग के साथ-साथ ज्यादा ट्रैवेल नहीं कर सकते थे। इसलिए साथ में कई फिल्में साइन करते थे, जिससे साथ वक्त गुजार सकें। हेमा मालिनी ने आगे कहा, मुझे हर पल उनकी याद आती है।मैं खुद से यही सवाल करती हूं कि क्या वो वाकई चले गए हैं? मेरी उनसे दोबारा मुलाकात कब होगी? दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था। 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को ही मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस शवदाह गृह में किया गया था, जिसमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, संजय दत्त समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थीं। कैसे हुई थी धर्मेंद्र-हेमा की पहली मुलाकात दोनों की पहली मुलाकात 1965 में फिल्मकार ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म आसमान महल के प्रीमियर में हुई थी। हेमा ने सिमी गरेवाल के शो में बताया था कि जब उन्होंने धर्मेंद्र को पहली बार देखा, तो सोचा- मैंने इतना हैंडसम आदमी पहले कभी नहीं देखा। लड़का हैंडसम था तो क्या? पहले से शादीशुदा था। बस एक ख्याल था, दिल में आया और चला गया। हेमा के घरवाले यूं भी काफी सख्त थे। उन्हें फिल्मों में काम करने की इजाजत थी, मुहब्बत की पींगे बढ़ाने की नहीं, लेकिन दिल पर किसी का जोर कभी चला है, जो अब चलता। ये तो वो आतिश है कि जो लगाए न लगे और बुझाए न बुझे। बता दें कि दोनों ने इस्लाम कबूलकर 1980 में शादी की थी।
YRF ने नेटफ्लिक्स का ₹215 करोड़ का ऑफर ठुकराया:थिएटर में रिलीज होगी आलिया-शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’

YRF की स्पाई यूनिवर्स फिल्म “अल्फा” की प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स ने नेटफ्लिक्स का ₹215 करोड़ का स्ट्रीमिंग ऑफर रिजेक्ट कर दिया है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला 2026 में भारत में फिल्म की थिएटर में रिलीज को ध्यान में रखकर लिया गया। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से बताया कि यशराज फिल्म्स को नेटफ्लिक्स ने ₹215 करोड़ की डील ऑफर की थी। इस डील के तहत फिल्म को सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाना था। हालांकि, प्रोडक्शन कंपनी ने ऑफर ठुकरा दिया। रिपोर्ट में YRF के स्पोक्सपर्सन ने कहा, “‘अल्फा’ के सीधे OTT पर रिलीज होने की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं। एक महिला-प्रधान फिल्म को गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की जा रही है। यश राज फिल्म्स अपनी किसी भी थिएटर रिलीज फिल्म को सीधे स्ट्रीमिंग पर नहीं लाएगा। हम एक ऐसा स्टूडियो हैं जिसे बड़े पर्दे का अनुभव बनाने पर गर्व है।‘अल्फा’ हमारी कंपनी की बड़ी और अहम फिल्म है।” उन्होंने यह भी कहा, “‘अल्फा’ के जरिए हमने कुछ खास बनाने की कोशिश की है। फिल्म में देश की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। उनके साथ टैलेंटेड शरवरी भी नजर आएंगी। हमें भरोसा है कि यह फिल्म दर्शकों का पूरा मनोरंजन करेगी और इसे भी बाकी एक्शन फिल्मों की तरह खूब प्यार मिलेगा।” अल्फा में बॉबी देओल भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शिव रावेल कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने नेटफ्लिक्स का शो “द रेलवे मेन” डायरेक्ट किया था। फिल्म की रिलीज डेट टली बता दें कि फिल्म अल्फा पहले पिछले साल 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन VFX का काम तय समय पर पूरा नहीं हो सका। इसलिए इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 17 अप्रैल 2026 कर दी गई। वहीं, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया था कि यह तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है, क्योंकि मेकर्स ने अप्रैल में सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान से क्लैश से बचना चाहते थे।
इंसानों को नौकरी पर रख रहा एआई:‘रेंट-ए-ह्यूमन’ पर 5 लाख से ज्यादा लोग जुड़े; एक्सपर्ट की चिंता- जोखिम वाले काम करवा लिए तो जवाबदेही किसकी

वर्षों से लोगों के मन में यह डर था कि एआई और रोबोट उनकी नौकरियां छीन लेंगे। पर हाल में यह सोच बदल गई। अब एआई इंसानों को काम पर रख रहे हैं। एक नए ऑनलाइन मार्केटप्लेस रेंट-ए-ह्यूमन पर 5 लाख से भी ज्यादा लोग सेवाएं देने के लिए जुड़ चुके हैं। यहां मालिक एआई प्रोग्राम हैं। ये एआई बॉट्स उन कामों के लिए इंसानों को पैसे दे रहे हैं जो वे खुद नहीं कर सकते, जैसे- बाजार से सामान लाना, फोटो खींचना या किसी इवेंट में शामिल होना। यह इनोवेशन 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर एलेक्जेंडर लिटेप्लो के दिमाग की उपज है। लिप्टेलो ने देखा कि दुनिया में करोड़ों ‘एआई एजेंट’ (जैसे क्लाउड) मौजूद हैं, जिनके पास दिमाग तो है, लेकिन हाथ-पैर नहीं थे। वे कोडिंग कर सकते हैं, शेयर बाजार संभाल सकते हैं, पर भौतिक दुनिया में जाकर काम नहीं कर सकते। इसी कमी को भरने के लिए रेंट-ए-ह्यूमन का जन्म हुआ। इसकी टैगलाइन भी आकर्षक है… ‘एआई कान्ट टच ग्रास, यू कैन’। ऐसा बाजार जहां एआई बॉट्स इंसानों को किराए पर लेते हैं। लिप्टेलो ने प्लेटफॉर्म बनाने के लिए खुद कोडिंग नहीं की। उन्होंने एआई एजेंटों को काम सौंपा और पोलो खेलने अर्जेंटीना निकल गए। जब वे घुड़सवारी कर रहे थे, उनके डिजिटल एजेंट प्लेटफॉर्म बना रहे थे। रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह देखकर पता चलता है कि लिप्टेलो का निशाना सही बैठा है। प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले काम भी बेहद दिलचस्प हैं। वॉशिंगटन में एक एआई ने 2700 रु. प्रति घंटे पर इंसान को कबूतर गिनने के लिए रखा। वहीं, खेल रणनीति सीख रहे एआई ने 9 हजार रु. प्रति घंटे पर बैडमिंटन पार्टनर किराए पर लिया। टोरंटो के मिन्जे कांग दुनिया के पहले व्यक्ति बने जिन्हें एआई ने काम दिया। उन्हें एक बोर्ड पकड़कर खड़े होना था। जिस पर लिखा था- ‘एआई ने मुझे बोर्ड पकड़ने के पैसे दिए हैं।’ कैसे काम करता है सिस्टम प्लेटफॉर्म पर इंसानी मैनेजर नहीं है। एआई बॉट विज्ञापन डालता है, इंटरव्यू लेता है और काम सौंपता है। इंसान काम पूरा करने के बाद फोटो या वीडियो से सबूत देता है। पुष्टि होते ही क्रिप्टोकरेंसी या ऑनलाइन वॉलेट से पेमेंट होता है। पैसा सुरक्षित एस्क्रो फंड में रखा जाता है ताकि रोबोट पैसा न मार सके। भुगतान और हादसों जैसे मुद्दों पर विवाद को लेकर स्पष्टता नहीं रिसर्चर एडम डॉर कहते हैं- एआई के जरिए इंसानों से काम करवाने में नियम और कानून बहुत पीछे हैं। अगर किसी एआई का इरादा गलत हो तो वह बड़े खतरनाक काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर इंसानों से करवा सकता है। यानी लोग बिना समझे किसी ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं जो नुकसान पहुंचाए। डॉर मानते हैं कि हमें जल्द कड़े नियम और सुरक्षा उपाय बनाने होंगे, ताकि एआई का इस्तेमाल जिम्मेदारी से हो। गुड टेक एडवायजरी की सीईओ केफिर्थ बटरफील्ड कहती हैं कि कई देशों में एआई से इंसानों की सुरक्षा के लिए कानून नहीं हैं, इसलिए पेमेंट कौन देगा और हादसे की जिम्मेदारी कौन लेगा, यह तय करना जरूरी है।
Why You Should nor Kiss Other Peoples Babies UK Doctor Explains Risks | बच्चों को चूमना पड़ सकता है भारी डॉक्टर ने दी जानलेवा वायरस की चेतावनी

Last Updated:February 24, 2026, 14:52 IST Kissing Babies Health Risks: ब्रिटेन के डॉक्टर सरमद मेजर ने बताया है कि नवजात शिशुओं को किस नहीं करना चाहिए. इससे कोल्ड सोर पैदा करने वाला हर्पीज वायरस से बच्चों में फैल सकता है. शिशुओं का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, इसलिए यह वायरस उनके ब्रेन और अन्य अंगों को नुकसान पहुंचाते हुए जानलेवा साबित हो सकता है. ख़बरें फटाफट नवजात को किस करना खतरनाक हो सकता है. डॉक्टर इसकी साफ मना करते हैं. Why Not To Kiss Newborns: नवजात शिशुओं को देखते ही लोग उन पर प्यार लुटाना शुरू कर देते हैं. पैरेंट्स से लेकर रिश्तेदार तक सभी शिशु को किस करते हैं. यह प्यार जताने का तरीका होता है, लेकिन मेडिकल साइंस में क्यूट अग्रेशन कहा जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि छोटे बच्चों को किस करना नवजात के लिए खतरनाक हो सकता है. जी हां, आपका प्यार किसी मासूम की जान जोखिम में डाल सकता है. इससे हर्पीज वायरस बच्चों में फैल सकता है और कई बार यह शिशुओं के लिए जानलेवा भी साबित होता है. ऐसे में पैरेंट्स को भी अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों को किस करने से बचना चाहिए. ब्रिटेन के मशहूर डॉक्टर सरमद मेजर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए लोगों को इस बारे में चेतावनी दी है. उन्होंने बताया है कि छोटे बच्चों को किस नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से बच्चा जीवन भर के लिए खतरनाक वायरस का शिकार हो सकता है. दरअसल होंठों के आसपास होने वाले छोटे दाने यानी कोल्ड सोर वास्तव में हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस टाइप-1 (HSV-1) के कारण होते हैं. यह एक अत्यंत संक्रामक वायरस है, जो त्वचा के संपर्क या लार के माध्यम से फैलता है. इसकी सबसे डरावनी बात यह है कि एक बार शरीर में प्रवेश करने के बाद यह कभी खत्म नहीं होता है. इलाज से इसके घाव तो भर जाते हैं, लेकिन वायरस रीढ़ की हड्डी के तंत्रिका तंत्र में जाकर छिप जाता है और इम्यूनिटी कमजोर होते ही बार-बार उभरता है. View this post on Instagram








