Wednesday, 10 Jun 2026 | 03:29 PM

Trending :

Bihar CM Coaching Rules | No Classes During School-College Hours संतोष मिश्रा उर्फ जमील खान से खास बातचीत:‘गुल्लक’ की सफलता का राज है इसकी सच्चाई; पांचवें सीजन में दर्शकों का प्यार देख बढ़ाए एपिसोड इंग्लैंड के ब्रूक नंबर-1 टेस्ट बैटर:जो रूट को पीछे छोड़ा, गिल आठवें नंबर पर पहुंचे; बॉलर्स में बुमराह टॉप पर हैरी ब्रूक दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बने:ICC रैंकिंग में जो रूट को पीछे छोड़ा; शुभमन गिल आठवें नंबर पर पहुंचे 'डायरेक्टर ने अपना हाथ रख दिया':कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह ने फिल्ममेकर की हरकत के बाद फिल्म के ऑडिशन देना छोड़ दिए 'डायरेक्टर ने अपना हाथ रख दिया':कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह ने फिल्ममेकर की हरकत के बाद फिल्म के ऑडिशन देना छोड़ दिए
EXCLUSIVE

PM Narendra modi launches hpv vaccination ajmer cervical cancer prevention

PM Narendra modi launches hpv vaccination ajmer cervical cancer prevention

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर में आज 9 से 14 साल तक की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे। (फाइल फोटो) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) अजमेर आएंगे। कायड़ विश्रामस्थली में उनकी सभा होगी। सभा स्थल पर देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही 5 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल को अपने कब्जे म . मोदी सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे। कायड़ विश्रामस्थली के पास बने हेलीपैड पर भाजपा नेता उनका स्वागत करेंगे। यहां 9 से 14 साल तक की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद मंच पर पहुंचेंगे। यहां 16600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, स्पीकर वासुदेव देवनानी सहित कई मंत्री और नेता शामिल होंगे। सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही 5 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली (सभा स्थल) को अपने कब्जे में ले लिया है। इन परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क, रेलवे, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे समेत विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 16,686 करोड़ की लागत की 43 प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में लगभग 8,554 करोड़ की 34 परियोजनाएं शहरी विकास, जलदाय विभाग, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, जल संसाधन एवं उद्योग से संबंधित हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा से जुड़ी करीब 8132 करोड़ की 9 प्रमुख परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। प्रधानमंत्री 4,516 करोड़ से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें लगभग 1207 करोड़ की लागत से बांदीकुई से जयपुर तक 4 लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पैकेज 14 सेक्शन में एनएच 76 जंक्शन से एनएच 12 पर उम्मेदपुरा गांव तक 8 लेन कैरिज-वे और प्रदेशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के कार्य शामिल हैं। जयपुर में 286 करोड़ से अधिक की लागत के सांगानेर फ्लाईओवर से मालपुरा गेट तक एलिवेटेड रोड, जोधपुर शहर में महामंदिर से अखल्या चौराहे तक 1243 करोड़ की लागत से 4 लेन एलिवेटेड रोड एवं बारां जिले में 322 करोड़ की अनुमानित लागत के मालबमोरी-मांगरोल-बारां राज्य राजमार्ग का शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री नोनेरा वृहद पेयजल परियोजना के 1021 करोड़ से अधिक लागत के 4 पैकेज और परवन अकावद वृहद् पेयजल परियोजना के 2247 करोड़ की लागत के 5 पैकेजों की आधारशिला रखेंगे। बिजली के सुगम पारेषण के लिए 3616 करोड़ की पारेषण प्रणाली का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 220 केवी के पांच और 400 केवी के दो ग्रिड सब-स्टेशन का शिलान्यास भी करेंगे। जोधपुर पाली मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत संरचना और पेयजल आपूर्ति से संबंधित विभिन्न कार्यों का शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री के अजमेर कार्यक्रम को लेकर रिहर्सल भी की गई। शनिवार को सभा स्थल के आसपास ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे प्रधानमंत्री राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में चयनित 21 हजार 863 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। नियुक्ति पत्र पाने वाले इन युवाओं में 3320 से अधिक पटवारी, 2291 संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक और संविदा लेखा सहायक, 2590 पशुधन सहायक, 3822 सीएचओ, 7357 पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, मेडिकल लैब तकनीशियन, तकनीशियन, नर्सिंग प्रभारी, नर्सिंग ट्रेनर, नर्स, नर्स ग्रेड-द्वितीय सहित अन्य नियुक्तियां लैब शामिल हैं। ——- PM नरेंद्र मोदी के अजमेर आने की यह खबर भी पढ़िए… PM मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे:राजस्थान में 23,500 करोड़ के विकास कामों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे; 21 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर के दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी यहां से राजस्थान को 23,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही, ‘रोजगार उत्सव’ में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। (पूरी खबर पढ़ें)

Kejriwal Delhi Liquor Policy Acquitted; Hanuman Temple Visit

Kejriwal Delhi Liquor Policy Acquitted; Hanuman Temple Visit

नई दिल्ली13 मिनट पहले कॉपी लिंक 27 फरवरी को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट के बाहर बयान देते समय अरविंद केजरीवाल रोने लगे थे। मनीष सिसोदिया ने उन्हें ढाढस बंधाया था। दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP नेता अरविंद केजरीवाल आज दोपहर करीब 12 बजे कनॉट प्लेस पहुंचेंगे। वे यहां हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। उनके साथ मनीष सिसोदिया, AAP सांसद संजय सिंह समेत अन्य नेता भी होंगे। एक दिन पहले ही दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 लोगों को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में बरी किया। कल शाम केजरीवाल ने AAP दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी और अमित शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा। वे AAP को हरा नहीं पाए तो खत्म करने जुट गए। उन्होंने कहा कि मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई, कोर्ट में ये साबित हो गया। दरअसल, दिल्ली शराब नीति केस 2021-22 की आबकारी नीति में घोटाले का नाम है। आरोप है कि केजरीवाल की सरकार के दौरान नई शराब नीति में लाइसेंस देने और मार्जिन तय करने में अनियमितताएं हुईं। इससे कुछ निजी कारोबारियों को फायदा पहुंचा। बाद में यह नीति वापस ले ली गई। CBI केस में आरोपियों को बरी किया गया है। ED मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। ED मामले में भी बरी हो सकते हैं केजरीवाल अगस्त 2022 में CBI की चार्जशीट के आधार पर ED ने भी इस मामले में केस दर्ज किया था। ED के मामले भी अभी सुनवाई जारी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि CBI मामले में केजरीवाल समेत अन्य लोगों के बरी होने के कारण ये सभी ED मामले में भी बरी हो सकते हैं। क्योंकि ED का मामला अब कमजोर पड़ गया है। राउज एवेन्यू कोर्ट की 4 बड़ी बातें कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को बरी किया। कहा कि हजारों पन्नों की चार्जशीट में कई खामियां हैं और उसमें लगाए गए आरोप किसी गवाह या बयान से साबित नहीं होते। चार्जशीट में विरोधाभास हैं, जो कथित साजिश (आरोपों) की पूरी थ्योरी को कमजोर करते हैं। अदालत ने सीबीआई के जांच अधिकारी (आईओ) के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। आबकारी नीति पर: आबकारी नीति के निर्माण में कोई व्यापक साजिश या आपराधिक मंशा नहीं थी। अभियोजन पक्ष (सीबीआई) का मामला न्यायिक जांच पर खरा नहीं उतरता। CBI ने साजिश की एक कहानी गढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसका सिद्धांत ठोस साक्ष्यों के बजाय मात्र अनुमान पर आधारित था। केजरीवाल पर: केजरीवाल का नाम बिना किसी ठोस सबूत के जोड़ा गया। जब मामला किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से जुड़ा हो, तब बिना पुख्ता सबूतों के आरोप लगाना कानून के सिद्धांतों के खिलाफ है। मुख्य आरोपी कुलदीप पर: मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह को बरी करते हुए कहा कि हैरानी की बात है कि उन्हें पहला आरोपी क्यों बनाया गया, जबकि उनके खिलाफ कोई ठोस सामग्री नहीं थी। मनीष सिसोदिया पर: सिसोदिया पर आरोप था कि वे शराब नीति बनाने और लागू करने के जिम्मेदार थे, लेकिन अदालत ने कहा कि उनके शामिल होने का कोई सबूत नहीं मिला और न ही उनके खिलाफ कोई बरामदगी हुई। केजरीवाल बोले- मैंने जिंदगी में सिर्फ इज्जत और ईमानदारी कमाई शुक्रवार को केजरीवाल ने कहा था कि मैंने जिंदगी में इज्जत और ईमानदारी कमाई है। एक पैसा नहीं कमाया, ये लोग उसी पर चोट करना चाहते थे। इसलिए षड्यंत्र रचा। कोर्ट में आज साफ हुआ केजरीवाल, सिसोदिया, संजय सिंह और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदारी हैं। इस षडयंत्र के कारण मेरे परिवार को बहुत परेशानी हुई। मेरी मां अस्पताल गईं, वो बहुत रोईं। सिसोदिया की पत्नी को गंभीर बीमारी है। मोदी और शाह के षड़यंत्र के कारण दिल्ली के 3 करोड़ लोग खामियाजा भुगत रहे हैं। मेरा चैलेंज है। दिल्ली में आज चुनाव करा दो अगर बीजेपी की 10 से ज्यादा सीटें आ जाएं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। पूर्व CM ने कहा कि कई लोग कहते हैं कि जेल से आने के बाद केजरीवाल क्यों चुप हो गया। नेताओं को फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनकी चमड़ी मोटी है। लेकिन मैं कोई नेता नहीं हूं। मुझे फर्क पड़ता है। मेरे परिवार पर पत्थर उछाले गए, मुझे फर्क पड़ता है। केजरीवाल ने कहा-आज मेरे दिल से बड़ा बोझ उतर गया है। एक समय AAP के टॉप 5 नेता जेलमें थे, लेकिन कुछ नहीं बिगाड़ सके। अब तो केवल कत्ल कराकर ही केजरीवाल को कंट्रोल कर सकते हैं। बिना कत्ल कराए ये लोग केजरीवाल को संभाल नहीं सकते हैं। BJP का पोस्टर- AAP के पाप अभी पाप धुले नहीं हैं केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने के फैसले पर भाजपा ने कहा है कि कानूनी प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई है। अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी किया है। यह एक तकनीकी पहलू है और CBI आगे की कार्रवाई करेगी। अगर घोटाले के आरोप निराधार थे तो आरोप तय कैसे हुए? भाजपा आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने कहा कि फैसला निचली अदालत का है और उच्च अदालतों में इसकी जांच हो सकती है। कानूनी प्रक्रिया अभी बहुत दूर तक बाकी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ईमानदार थे तो अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद नीति वापस क्यों ली गई? फोन और सिम कार्ड नष्ट करने तथा वेंडरों की संख्या घटाकर कमीशन 6% से 12% करने जैसे फैसलों क्यों लिए गए। दिल्ली भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया, जिसमें लिखा है- AAP के पाप अभी पाप धुले नहीं हैं। ………………….. दिल्ली शराब नीति पर CAG रिपोर्ट- 2026 करोड़ का नुकसान: केजरीवाल सरकार ने फैसलों पर LG की मंजूरी नहीं ली, लाइसेंस में गड़बड़ी; नेताओं को घूस पिछले साल दिल्ली में शराब नीति को लेकर CAG (कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया) की रिपोर्ट लीक हुई। इसमें सरकार को 2026 करोड़ रुपए का रेवेन्यू लॉस होने की बात कही थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि शराब नीति में काफी गड़बड़ियां थीं, जिनमें लाइसेंस देने में खामी भी शामिल है। इसके साथ ही आप लीडर्स को कथित तौर पर घूस के जरिए फायदा पहुंचाया गया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

नर्मदापुरम में 20 हजार पौधे उखाड़ फॉरेस्ट जमीन पर कब्जा:विभाग ने अतिक्रकण हटाया, देखरेख करने वाले वनकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी

नर्मदापुरम में 20 हजार पौधे उखाड़ फॉरेस्ट जमीन पर कब्जा:विभाग ने अतिक्रकण हटाया, देखरेख करने वाले वनकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी

नर्मदापुरम जिले के बानापुरा रेंज की झाड़बीड़ा बीट में प्लांटेशन की जमीन पर लगे करीब 20 हजार पौधों को उखाड़कर नष्ट कर दिया गया। आरोप है कि राजलढ़ाना गांव के करीब 100 ग्रामीणों ने खेती करने के उद्देश्य से लगभग 20 हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की। वन विभाग को जब इसकी जानकारी मिली तो राजस्व और पुलिस विभाग की मदद से संयुक्त कार्रवाई की गई। करीब 230 वनकर्मी, पुलिस और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और कब्जा हटाया गया। कार्रवाई के दौरान वहां बनाई गई अस्थायी टपरियां हटाई गईं और बड़े गड्ढे खोदे गए, ताकि दोबारा खेती नहीं की जा सके। 2019 में हुआ था प्लांटेशन डीएफओ गौरव शर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र में वर्ष 2019 में पौधारोपण किया गया था। अतिक्रमणकारियों ने करीब 20 हजार पौधों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे विभाग को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। अब वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पौधों पर हुए खर्च की वसूली की जाएगी। जिम्मेदार स्टाफ पर भी होगी कार्रवाई डीएफओ ने यह भी कहा कि इस मामले में वन विभाग के जिन कर्मचारियों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था ठीक से क्यों नहीं की गई, इस संबंध में रेंजर को जांच के निर्देश दिए गए हैं। संयुक्त टीम ने हटाया अवैध कब्जा झाड़बीड़ा बीट के कंपार्टमेंट नंबर 159 में राजलढ़ाना और पतलई गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। इसे हटाने के लिए वन विभाग को पुलिस और राजस्व विभाग की सहायता लेनी पड़ी। अभियान के दौरान एसडीओ अनिल विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान, एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान और थाना प्रभारी सुधाकर बरसकर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। फिलहाल वन विभाग ने साफ कर दिया है कि वन भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RPSC Pharma Interview Letter Uploaded

RPSC Pharma Interview Letter Uploaded

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा) परीक्षा-2021 के 14 विषयों के इन्टरव्यू के बाद प्राप्तांक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। कैंडिडेट्स रोल नम्बर और जन्मतिथि के माध्यम से अपने मार्क्स देख सकता है। . इसमें प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी (एसएस), पीडिएट्रिक न्यूरोलॉजी (एसएस), पीडिएट्रिक सर्जरी (एसएस), पीडिएट्रिक कार्डियोलॉजी (एसएस), न्यूरोलॉजी (एसएस), क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रेयूमेटोलॉजी (एसएस), गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी (एसएस), कार्डियोलॉजी (एसएस), पी एंड एसएम (बीएस), रेडियोथैरेपी (बीएस), फिजियोलॉजी (बीएस), साइकेट्री (बीएस), फिजिकल मेडिसिन एंड रिहेबिलिटेशन (बीएस), डेंटल एंड प्रोस्थेटिक हैड एंड नैक सर्जरी (बीएस) सब्जेक्ट शामिल है। फार्माकोलॉजी-ब्रॉड स्पेशलिटी के साक्षात्कार पत्र किए अपलोड सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा 2021 के फार्माकोलॉजी ब्रॉड स्पेशलिटी के पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 6 मार्च को किया जाएगा। आयोग ने साक्षात्कार पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र और सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उनकी फोटो प्रति अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित होना होगा। मेरिट लिस्ट, प्राप्तांक व फाइनल आंसर की जारी आरपीएससी ने स्कूल व्याख्याता (स्कूल शिक्षा) परीक्षा 2024 के कोच – खो खो तथा फिजिकल एज्युकेशन की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। साथ ही फिजिकल एज्युकेशन, कोच खो खो, कोच रेसलिंग, कोच हॉकी तथा कोच फुटबॉल के प्राप्तांक जारी कर दिए हैं। इसी तरह लेक्चरर एंड कोच (स्कूल शिक्षा) परीक्षा 2024 के जनरल स्टडी ग्रुप डी, फिजिकल एज्युकेशन जी.के. ग्रुप सी, कोच-रेसलिंग, कोच खो खो, कोच हॉकी तथा कोच फुटबॉल की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। ………….. पढें ये खबर भी…. आरएएस भर्ती-2024, 5 मार्च से होंगे 7वें चरण के इंटरव्यू:जूनियर केमिस्ट के अब 19 पदों पर होगी भर्ती; जानिए-RPSC की अन्य खबरें भी राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से RAS-2024 के 7वें चरण के इंटरव्यू 5 मार्च से शुरू होंगे। जो 13 मार्च 2026 तक चलेंगे। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे। पूरी खबर पढें

वर्ल्ड अपडेट्स:इटली में ट्राम पटरी से उतरी, दुकान की खिड़की से टकराई, 2 लोगों की मौत, 40 घायल

वर्ल्ड अपडेट्स:इटली में ट्राम पटरी से उतरी, दुकान की खिड़की से टकराई, 2 लोगों की मौत, 40 घायल

इटली के मिलान शहर में शुक्रवार को एक ट्राम (रेल) पटरी से उतर गई और पास की दुकान की खिड़की से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय दमकल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रेल पटरी से उतरने के बाद सीधे एक दुकान में जा घुसी। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय इमरजेंसी सेवाओं के मुताबिक मौके पर 13 एंबुलेंस भेजी गईं। नागरिक सुरक्षा टीमों ने घायलों की मदद के लिए वहां एक अस्थायी टेंट भी लगाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था। मिलान परिवहन कंपनी एटीएम ने बयान जारी कर कहा कि हादसे में शामिल ट्राम शहर में चलने वाले नए मॉडलों में से एक थी। कंपनी ने घटना पर गहरा दुख जताया और प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। एटीएम ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच के लिए वह संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों की जांच जारी है।

सैंटनर बोले- चीजें कंट्रोल से बाहर, हम दूसरों के भरोसे:पेसर मैट हेनरी न्यूजीलैंड लौटे; हैरी ब्रूक ने कहा- बटलर सेमीफाइनल में चलेंगे

सैंटनर बोले- चीजें कंट्रोल से बाहर, हम दूसरों के भरोसे:पेसर मैट हेनरी न्यूजीलैंड लौटे; हैरी ब्रूक ने कहा- बटलर सेमीफाइनल में चलेंगे

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांचक मोड़ पर आ गया है। सुपर-8 स्टेज में 2 दिन का खेल बाकी है और सेमीफाइनल की 2 टीमें अब भी तय होना बाकी है। 2 स्पॉट के लिए 4 टीमें रेस में बनी हुई हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने इंग्लैंड से हार के बाद कहा कि चीजें अब उनके कंट्रोल से बाहर हो गई हैं। टीम अब पाकिस्तान की हार के भरोसे है। टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी पारिवारिक कारणों के चलते न्यूजीलैंड लौट गए हैं। सुपर-8 स्टेज में लगातार 3 मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री करने वाली इंग्लिश टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने जोस बटलर का बचाव किया। वे बोले- बटलर भले रन नहीं बना पा रहे हैं, लेकिन सेमीफाइनल में बड़ी पारी खेलेंगे। बटलर सिर्फ एक अच्छी पारी दूर हैं- ब्रूक इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर इस वर्ल्ड कप में अब तक फ्लॉप रहे हैं। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे, जिससे टीम की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान हैरी ब्रूक ने साफ कहा कि बटलर की फॉर्म को लेकर टीम में कोई टेंशन नहीं है। ब्रूक बोले, “जोस दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं। क्रिकेट में कभी-कभी रन नहीं बनते, इसका मतलब यह नहीं कि वे खराब खेल रहे हैं। वे नेट्स में अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। हमें पता है कि वे सिर्फ एक बड़ी पारी दूर हैं। सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में वे जरूर वापसी करेंगे और मैच जिताएंगे।” 7 पारियों में 62 रन ही बना सके बटलर जोस बटलर न्यूजीलैंड के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके, उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन ने विकेटकीपर टिम साइफर्ट के हाथों कॉट बिहाइंड करा दिया था। बटलर ने नेपाल के खिलाफ 26 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 रन बनाकर टूर्नामेंट शुरू किया था। हालांकि, पिछले 5 मुकाबलों में वे 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सके। वे 7 पारियों में 62 रन ही बना सके। सैंटनर बोले- हम दूसरों के भरोसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैंटनर ने कहा, “यह देखकर दुख होता है कि अब चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं हैं। हमें दूसरी टीमों के नतीजों पर नजर रखनी पड़ रही है। हमने कुछ मौकों पर गलतियां कीं, जिसका नुकसान हमें उठाना पड़ रहा है।” सैंटनर ने माना कि इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने पावरप्ले और डेथ ओवर्स में सही खेल नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि अब बस एक ही रास्ता है कि श्रीलंका आखिरी मैच जीते और हम नॉकआउट में पहुंच जाएं। मैट हेनरी न्यूजीलैंड लौटे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद वापस देश लौट गए। वे अपने पहले बच्चे के जन्म के समय अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। हेनरी ने इस बारे में टीम मैनेजमेंट को पहले ही बता दिया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने हेनरी के फैसले को सपोर्ट किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, न्यूजीलैंड अगर सेमीफाइनल में पहुंच गया तो हेनरी की कमी टीम को जरूर खलेगी। उन्होंने ही श्रीलंका के खिलाफ पावरप्ले में 2 अहम विकेट लेकर टीम की जीत की नींव रखी थी। क्या है सेमीफाइनल का गणित? वर्ल्ड कप में अब पूरा खेल ‘करो या मरो’ वाली स्थिति में पहुंच गया है। इसे 3 पॉइंट्स में समझते हैं…

उज्जैन में तड़के 4 बजे खुले महाकाल मंदिर के पट:पंचामृत अभिषेक और भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु, महा निर्वाणी अखाड़े ने अर्पित की भस्म

उज्जैन में तड़के 4 बजे खुले महाकाल मंदिर के पट:पंचामृत अभिषेक और भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु, महा निर्वाणी अखाड़े ने अर्पित की भस्म

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में शनिवार तड़के भस्म आरती के साथ दिन की शुरुआत हुई। सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित देव प्रतिमाओं का पूजन किया और भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर व फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद हरि ओम का जल अर्पित कर भगवान को त्रिशूल, त्रिपुण्ड और रुद्राक्ष माला से राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया। कपूर आरती के पश्चात ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से आच्छादित कर भस्म रमाई गई। भगवान को ड्रायफ्रूट, आभूषण, रजत शेषनाग मुकुट, मुण्डमाल, रुद्राक्ष माला और सुगंधित पुष्पमालाएं अर्पित की गईं। गुलाब की खुशबू से सुसज्जित महाकाल को फल-मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

Ratlam Police Medal Honour | Cabinet Minister Chetan Kashyap Presence 2026

Ratlam Police Medal Honour | Cabinet Minister Chetan Kashyap Presence 2026

दैनिक भास्कर द्वारा 28 फरवरी को पुलिस पदक सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में अपने परिश्रम और साहस से पुलिस विभाग को गौरवांवित करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम शनिवार दोपहर 1 ब . मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, रतलाम रेंज डीआईजी निमिष अग्रवाल, एसपी अमित कुमार रहेंगे। आयोजन में 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। इसमें शांति व्यवस्था बनाए रखने, संपत्ति अपराध में बरामदगी करने, अपहरण किए गए बालक-बालिकाओं को तलाश कर लाने, चोरी, अवैध शराब व तस्करी के आरोपियों को पकड़ने, साइबर से जुड़े अपराधों का निकाल करने और न्यायालयीन कार्य में सहयोग करने वाले समेत बेहतर काम करने वाले शामिल रहेंगे। सम्मान के रूप में सभी को शील्ड प्रदान की जाएगी।