Monday, 26 Oct 2026 | 09:57 AM

Trending :

Defense Secretary Rajesh Kumar Singh Term Extended

  • Hindi News
  • Career
  • Defense Secretary Rajesh Kumar Singh Term Extended | Chef Damu Passes Away

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं

नेशनल (NATIONAL)

1. वाराणसी में वायुसेना का एयर शो हुआ

  • 25 अक्टूबर को वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर वाराणसी में एयर शो हुआ।
  • इस शो में 100 प्लेन ने हिस्सा लिया, जिनमें राफेल और सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमान भी शामिल हुए।
  • इस शो को ‘विंग्स ओवर गंगा’ नाम दिया गया। इस एयर शो में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी भी शामिल हुए।
  • C-17 ग्लोबमास्टर और नौ सूर्यकिरण हौक विमान एक साथ उड़ान भरते हुए मंच के ऊपर से गुजरे। सूर्यकिरण टीम के विमानों ने आसमान में शानदार कलाबाजियां दिखाईं।
  • राफेल, सुखोई, जगुआर, मिराज-2000, तेजस और मिग-29 ने तीर की नोक के आकार में उड़ान भरी।

2. रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ा

  • 24 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है।
  • सिंह अब 31 अक्टूबर 2027 तक या अगले आदेश तक जो भी पहले हो, इस पद पर बने रहेंगे। उनका वर्तमान कार्यकाल 31 अक्टूबर को समाप्त होने वाला था।
  • राजेश कुमार सिंह ने 1 नवंबर 2024 को 40वें रक्षा सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था।
  • मोदी सरकार में किसी रक्षा सचिव का ये दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल होगा। वे करीब 1095 दिन तक इस पद पर रहेंगे।
  • केरल कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी राजेश कुमार सिंह को रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ावा देने और DRDO में सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है।
  • राजेश 1989 बैच के केरल कैडर के IAS हैं। वे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव समेत अलग-अलग मंत्रालय में रहे हैं।
राजेश 1989 बैच के केरल कैडर के IAS हैं।

राजेश 1989 बैच के केरल कैडर के IAS हैं।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. भारतीय साइंटिस्ट अशोक सेन को ऑस्कर क्लेन मेडल मिला

  • 24 अक्टूबर को फिजिक्स साइंटिस्ट अशोक सेन को 2026 के प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल से सम्मानित किया गया।
  • अशोक ये सम्मान पाने वाले पहले भारतीय फिजिक्स साइंटिस्ट हैं। उन्हें ये पुरस्कार ब्रह्मांड की संरचना और ब्लैक होल से जुड़े वैज्ञानिक रिसर्च में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।
  • प्रोफेसर अशोक सेन ने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज और कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
  • विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • ऑस्कार क्लेन मेडल हर साल स्वीडन के स्टॉकहोम यूनिवर्सिटी और रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की नोबेल समिति द्वारा दिया जाता है।
  • साल 1988 में शुरू हुआ ये पुरस्कार फिजिक्स साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।
2009 में इन्फोसिस पुरस्कार (गणितीय विज्ञान) पुरस्कार मिला।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने 114 मेडल जीते

  • 24 अक्टूबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 की क्लोजिंग निशाद कुमार और मोना अग्रवाल ने तिरंगा थामा।
  • भारत ने इस बार रिकॉर्ड 114 मेडल जीते और मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा। ये एशियन पैरा गेम्स में भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
  • भारत 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज जीते। चीन 435 मेडल के साथ पहले नंबर पर रहा।
  • मेजबान जापान ने 186 मेडल जीतकर दूसरा और उज्बेकिस्तान ने 145 मेडल के साथ तीसरा नंबर हासिल किया।
  • इससे पहले 2022 हांगझोउ गेम्स में भारतीय दल ने 108 मेडल जीते थे।
  • जापान में पहली बार हुए इन गेम्स में 45 देशों के करीब 4,000 खिलाड़ियों और स्टाफ ने हिस्सा लिया।
  • एशियन पैरा गेम्स का पहला एडिशन 2010 में चीन के ग्वांगझू में हुआ था। अब 2030 में छठे एशियन पैरा गेम्स की मेजबानी दोहा करेगा।

5. लियोनेल मेसी को ‘प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवॉर्ड’ मिला

  • 24 अक्टूबर को दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को स्पेन का सबसे प्रतिष्ठित खेल सम्मान प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवॉर्ड दिया गया।
  • मेसी को स्पेन की राजकुमारी लियोनोर ने ये अवॉर्ड दिया। लियोनोर स्पेन के सिंहासन की अगली उत्तराधिकारी हैं और उन्हीं के नाम पर ये पुरस्कार दिए जाते हैं।
  • मेसी को पुरस्कार के साथ पार्चमेंट पर लिखा औपचारिक प्रमाणपत्र दिया गया। लियोनोर ने उनके अनूठे करियर की तारीफ की।
  • 39 वर्षीय मेसी को जून में इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। जूरी ने उन्हें शानदार करियर और वंचित बच्चों के स्वास्थ्य-शिक्षा में मदद के लिए ये अवार्ड दिया गया है।
  • इसके साथ ही ब्रिटिश लेखक जूलियन बार्न्स, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच और पंक स्टार पैटी स्मिथ समेत अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार मिला।
  • मेसी ने आठ बॉलोन डी’ओर खिताब, एक वर्ल्ड कप और क्लब लेवल पर दर्जनों ट्रॉफियां जीती हैं।
  • मेसी अर्जेंटीना के सबसे ज्यादा गोल करने वाले, सबसे ज्यादा असिस्ट देने वाले और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।
मेसी ने 31 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर से संन्यास लिया है।

निधन (DEATH)

6. पद्म श्री शेफ दामोदरन (दामु) का निधन

  • 25 अक्टूबर को मशहूर तमिल शेफ और टीवी स्टार दामोदरन कोठंडारमन का 72 साल की उम्र में निधन हो गया।
  • दामोदरन ‘शेफ दामू’ के नाम से जाने जाते थे, उन्हें 2025 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
  • शेफ दामु कैटरिंग के क्षेत्र में हजारों लोगों के लिए एक मिसाल थे। उन्होंने 25 से ज्यादा किताबें लिखीं और पारंपरिक तमिल व्यंजनों को दुनिया भर में मशहूर किया।
  • शेफ दामू ने चेन्नई के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई करने के बाद, तमिलनाडु पर्यटन विकास निगम (TTDC) में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • बाद में 2004 में दामू ने मद्रास यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी में PhD की डिग्री हासिल की। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय शेफ थे।
  • इसके साथ ही उन्होंने होटल मैनेजमेंट इंस्टीटयूट्स में पढ़ाया और उनको लीड भी किया और कुकबुक लिखीं।
  • 2008 से 2011 के बीच तमिलनाडु की स्कूली मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना को बेहतर बनाने में मदद की थी और 1,40,000 कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी थी।
  • दामू ने 2010 में लगातार 24 घंटे से ज्यादा समय तक कुकिंग करके 617 पकवान बनाए थे, जिसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था।
दामू का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हैं।

आज का इतिहास

  • 1858 में एच. ई. स्मिथ ने वाशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
  • 1947 में जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत में विलय के समझौते यानी इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन पर साइन किए, जिसके बाद भारतीय सेना वहां पहुंची।

——————————–

ये खबर भी पढ़ें..

करेंट अफेयर्स 24 अक्टूबर:सुनील कुमार ONGC के अगले चेयरमैन होंगे, तमिलनाडु में अब हर घर में ‘रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जरूरी

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मंदाकिनी ने दाऊद इब्राहिम संग तस्वीर पर सफाई दी:एक्ट्रेस बोलीं- उन्होंने शारजाह में क्रिकेट मैच के लिए नहीं बुलाया था

September 17, 2026/
11:05 am

एक्ट्रेस मंदाकिनी ने दाऊद इब्राहिम के साथ वायरल हुई अपनी तस्वीर पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि दाऊद ने...

14 साल के श्रेय ने स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीती:90 सेकेंड में 32 शब्द सी लिखे, लगातार पांचवीं बार भारतीय मूल का छात्र विजेता बना

May 30, 2026/
1:36 am

अमेरिका की सबसे कठिन मानी जाने वाली प्रतियोगिता ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ का खिताब 14 साल के भारतीय-अमेरिकी छात्र श्रेय...

रोहतक में नेहरा खाप की बादशाह पर कार्रवाई की मांग:गाने में लड़कियों को स्कूल ड्रेस में नचाने पर आपत्ति; CM के नाम शिकायत दी

March 6, 2026/
1:23 pm

रोहतक जिले के महम में नेहरा खाप के सदस्यों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। खाप...

President Droupadi Murmu Statement | Gujarat National Film Awards 2026

September 23, 2026/
1:34 pm

14 मिनट पहले कॉपी लिंक राष्ट्रपति ने फिल्म इंडस्ट्री से कर्मचारियों, असिस्टेंट्स, छोटे कलाकारों और अपना करियर बनाने की कोशिश...

बंगाल में रात 11 बजे तक धुआंधार वोट, इस जिले ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर क्या हाल?

April 29, 2026/
12:01 pm

पश्चिम बंगाल के आठ मोटरसाइकिलों की 142 रन की वोटिंग जारी है। बंगाल के दूसरे चरण में रात 11 बजे...

बंगाल डिप्टी सीएम: बंगाल डिप्टी सीएम की रेस में 3 महिलाएं! किसकी राशि, ग्रह और अंक लाएंगे सत्ता की कुर्सी?

May 8, 2026/
4:49 pm

बंगाल के डिप्टी सीएम: पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और प्रदेश में पहली बार भारतीय...

Brent crude jumped 8% to $116 per barrel and is up nearly 60% since the war began in late February. (Image: Reuters)

March 19, 2026/
10:28 pm

आखरी अपडेट:मार्च 19, 2026, 22:28 IST डॉ. राजेश कुमार ने News18 को बताया कि चुनाव आयोग अपने पास उपलब्ध जानकारी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Defense Secretary Rajesh Kumar Singh Term Extended

Defense Secretary Rajesh Kumar Singh Term Extended
  • Hindi News
  • Career
  • Defense Secretary Rajesh Kumar Singh Term Extended | Chef Damu Passes Away

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं

नेशनल (NATIONAL)

1. वाराणसी में वायुसेना का एयर शो हुआ

  • 25 अक्टूबर को वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर वाराणसी में एयर शो हुआ।
  • इस शो में 100 प्लेन ने हिस्सा लिया, जिनमें राफेल और सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमान भी शामिल हुए।
  • इस शो को ‘विंग्स ओवर गंगा’ नाम दिया गया। इस एयर शो में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी भी शामिल हुए।
  • C-17 ग्लोबमास्टर और नौ सूर्यकिरण हौक विमान एक साथ उड़ान भरते हुए मंच के ऊपर से गुजरे। सूर्यकिरण टीम के विमानों ने आसमान में शानदार कलाबाजियां दिखाईं।
  • राफेल, सुखोई, जगुआर, मिराज-2000, तेजस और मिग-29 ने तीर की नोक के आकार में उड़ान भरी।

2. रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ा

  • 24 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है।
  • सिंह अब 31 अक्टूबर 2027 तक या अगले आदेश तक जो भी पहले हो, इस पद पर बने रहेंगे। उनका वर्तमान कार्यकाल 31 अक्टूबर को समाप्त होने वाला था।
  • राजेश कुमार सिंह ने 1 नवंबर 2024 को 40वें रक्षा सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था।
  • मोदी सरकार में किसी रक्षा सचिव का ये दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल होगा। वे करीब 1095 दिन तक इस पद पर रहेंगे।
  • केरल कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी राजेश कुमार सिंह को रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ावा देने और DRDO में सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है।
  • राजेश 1989 बैच के केरल कैडर के IAS हैं। वे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव समेत अलग-अलग मंत्रालय में रहे हैं।
राजेश 1989 बैच के केरल कैडर के IAS हैं।

राजेश 1989 बैच के केरल कैडर के IAS हैं।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. भारतीय साइंटिस्ट अशोक सेन को ऑस्कर क्लेन मेडल मिला

  • 24 अक्टूबर को फिजिक्स साइंटिस्ट अशोक सेन को 2026 के प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल से सम्मानित किया गया।
  • अशोक ये सम्मान पाने वाले पहले भारतीय फिजिक्स साइंटिस्ट हैं। उन्हें ये पुरस्कार ब्रह्मांड की संरचना और ब्लैक होल से जुड़े वैज्ञानिक रिसर्च में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।
  • प्रोफेसर अशोक सेन ने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज और कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
  • विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • ऑस्कार क्लेन मेडल हर साल स्वीडन के स्टॉकहोम यूनिवर्सिटी और रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की नोबेल समिति द्वारा दिया जाता है।
  • साल 1988 में शुरू हुआ ये पुरस्कार फिजिक्स साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।
2009 में इन्फोसिस पुरस्कार (गणितीय विज्ञान) पुरस्कार मिला।

2009 में इन्फोसिस पुरस्कार (गणितीय विज्ञान) पुरस्कार मिला।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने 114 मेडल जीते

  • 24 अक्टूबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 की क्लोजिंग निशाद कुमार और मोना अग्रवाल ने तिरंगा थामा।
  • भारत ने इस बार रिकॉर्ड 114 मेडल जीते और मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा। ये एशियन पैरा गेम्स में भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
  • भारत 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज जीते। चीन 435 मेडल के साथ पहले नंबर पर रहा।
  • मेजबान जापान ने 186 मेडल जीतकर दूसरा और उज्बेकिस्तान ने 145 मेडल के साथ तीसरा नंबर हासिल किया।
  • इससे पहले 2022 हांगझोउ गेम्स में भारतीय दल ने 108 मेडल जीते थे।
  • जापान में पहली बार हुए इन गेम्स में 45 देशों के करीब 4,000 खिलाड़ियों और स्टाफ ने हिस्सा लिया।
  • एशियन पैरा गेम्स का पहला एडिशन 2010 में चीन के ग्वांगझू में हुआ था। अब 2030 में छठे एशियन पैरा गेम्स की मेजबानी दोहा करेगा।

5. लियोनेल मेसी को ‘प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवॉर्ड’ मिला

  • 24 अक्टूबर को दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को स्पेन का सबसे प्रतिष्ठित खेल सम्मान प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवॉर्ड दिया गया।
  • मेसी को स्पेन की राजकुमारी लियोनोर ने ये अवॉर्ड दिया। लियोनोर स्पेन के सिंहासन की अगली उत्तराधिकारी हैं और उन्हीं के नाम पर ये पुरस्कार दिए जाते हैं।
  • मेसी को पुरस्कार के साथ पार्चमेंट पर लिखा औपचारिक प्रमाणपत्र दिया गया। लियोनोर ने उनके अनूठे करियर की तारीफ की।
  • 39 वर्षीय मेसी को जून में इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। जूरी ने उन्हें शानदार करियर और वंचित बच्चों के स्वास्थ्य-शिक्षा में मदद के लिए ये अवार्ड दिया गया है।
  • इसके साथ ही ब्रिटिश लेखक जूलियन बार्न्स, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच और पंक स्टार पैटी स्मिथ समेत अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार मिला।
  • मेसी ने आठ बॉलोन डी’ओर खिताब, एक वर्ल्ड कप और क्लब लेवल पर दर्जनों ट्रॉफियां जीती हैं।
  • मेसी अर्जेंटीना के सबसे ज्यादा गोल करने वाले, सबसे ज्यादा असिस्ट देने वाले और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।
मेसी ने 31 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर से संन्यास लिया है।

मेसी ने 31 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर से संन्यास लिया है।

निधन (DEATH)

6. पद्म श्री शेफ दामोदरन (दामु) का निधन

  • 25 अक्टूबर को मशहूर तमिल शेफ और टीवी स्टार दामोदरन कोठंडारमन का 72 साल की उम्र में निधन हो गया।
  • दामोदरन ‘शेफ दामू’ के नाम से जाने जाते थे, उन्हें 2025 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
  • शेफ दामु कैटरिंग के क्षेत्र में हजारों लोगों के लिए एक मिसाल थे। उन्होंने 25 से ज्यादा किताबें लिखीं और पारंपरिक तमिल व्यंजनों को दुनिया भर में मशहूर किया।
  • शेफ दामू ने चेन्नई के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई करने के बाद, तमिलनाडु पर्यटन विकास निगम (TTDC) में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • बाद में 2004 में दामू ने मद्रास यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी में PhD की डिग्री हासिल की। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय शेफ थे।
  • इसके साथ ही उन्होंने होटल मैनेजमेंट इंस्टीटयूट्स में पढ़ाया और उनको लीड भी किया और कुकबुक लिखीं।
  • 2008 से 2011 के बीच तमिलनाडु की स्कूली मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना को बेहतर बनाने में मदद की थी और 1,40,000 कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी थी।
  • दामू ने 2010 में लगातार 24 घंटे से ज्यादा समय तक कुकिंग करके 617 पकवान बनाए थे, जिसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था।
दामू का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हैं।

दामू का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हैं।

आज का इतिहास

  • 1858 में एच. ई. स्मिथ ने वाशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
  • 1947 में जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत में विलय के समझौते यानी इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन पर साइन किए, जिसके बाद भारतीय सेना वहां पहुंची।

——————————–

ये खबर भी पढ़ें..

करेंट अफेयर्स 24 अक्टूबर:सुनील कुमार ONGC के अगले चेयरमैन होंगे, तमिलनाडु में अब हर घर में ‘रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जरूरी

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket