Thursday, 30 Jul 2026 | 11:51 PM

Trending :

EXCLUSIVE

मुंबई क्रिकेट ने महिला टी-20 लीग की शुरुआत की:जेमिमा समेत 3 आइकन प्लेयर होंगी; 1 से 15 जून के बीच आयोजन की तैयारी

मुंबई क्रिकेट ने महिला टी-20 लीग की शुरुआत की:जेमिमा समेत 3 आइकन प्लेयर होंगी; 1 से 15 जून के बीच आयोजन की तैयारी

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने महिला टी-20 मुंबई लीग की शुरुआत कर दी है। मेंस की टी-20 मुंबई लीग की तर्ज पर होने वाली इस फ्रेंचाइजी आधारित प्रतियोगिता के लिए 3 टीमों की बिक्री से को एसोसिएशन 4 करोड़ रुपए से ज्यादा की आय हुई है। लीग का आयोजन 1 से 15 जून के बीच हो सकता है। कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे महिला लीग में कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें तीन आइकन खिलाड़ी शामिल होंगी, जिनमें जेमिमा रोड्रिग्स, सायमा ठाकोर और सयाली सतघरे के नाम प्रस्तावित हैं। हालांकि इनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला होगा। यह लीग सिर्फ मुंबई की महिला क्रिकेटरों के लिए होगी। MCA खिलाड़ियों की नीलामी भी कराने की तैयारी में है। MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा कि बोली प्रक्रिया को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इससे मुंबई में महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने की उनकी योजना को मजबूती मिली है। इंफ्राप्रोजेक्ट्स एलएलपी ने 2 करोड़ की बोली लगाई शनिवार को पीआरएस इंफ्राप्रोजेक्ट्स एलएलपी ने 2 करोड़ 25 लाख रुपए की सबसे ऊंची बोली लगाई। रोडवे सॉल्यूशन इंडिया इंफ्रा लिमिटेड ने 1 करोड़ 9 लाख रुपए और वर्ल्ड स्टार स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 79 लाख रुपए की बोली लगाकर टीमों के अधिकार हासिल किए। टी-20 मुंबई लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन राजदीप गुप्ता ने कहा कि यह प्रक्रिया महिला लीग के लिए अहम पड़ाव है। उन्हें उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ मिलकर एक प्रतिस्पर्धी और उच्च स्तर का टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा, जो मुंबई की महिला प्रतिभाओं को मंच देगा। ——————– महिला क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 185 रन से हराया, सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला टीम को वनडे सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी मुकाबले में कप्तान एलिसा हीली ने अपने अंतिम वनडे में 98 गेंद पर 158 रन बनाकर टीम को 409 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में भारतीय टीम 45.1 ओवर में 224 रन ही बना सकी और 185 रन से मैच हार गई। पढ़ें पूरी खबर…

क्या बीपी मरीज भी रख सकते हैं रोज, इनके लिए भूखा रहना कितना ठीक, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

authorimg

Last Updated:March 01, 2026, 17:30 IST रमजान का महीना चल रहा है. मुस्लिम समुदाय इस दौरान पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत करता हैा. कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो बीपी की समस्या से ग्रस्त हैं. सवाल उठता है कि उनके लिए रोजा रखना कितना सुरक्षित है. लोकल 18 ने इस बारे में अलीगढ़ के चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद खान से बात की. वे बताते हैं कि ऐसे लोगों को रोजा रखते समय सावधानी बरतने की जरूरत है. जिन मरीजों की पहले से ब्लड प्रेशर की दवा चल रही है, उन्हें रोजा शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श कर दवाइयों का सही शेड्यूल तय कर लेना चाहिए. अलीगढ़. रमजान का पवित्र महीना इबादत, संयम और आत्मअनुशासन का संदेश देता है. इस दौरान रोजेदार पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत करते हैं. हालांकि कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो ब्लड प्रेशर (बीपी) की समस्या से ग्रस्त हैं और उन्हें रोजा रखते समय अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है. लोकल 18 ने इस विषय पर अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मकोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. इरफान अहमद खान से बात की. डॉ. इरफान अहमद खान बताते हैं कि रमजान केवल इबादत का महीना ही नहीं, बल्कि शरीर को संतुलित करने का भी समय होता है. सही खान-पान और दिनचर्या अपनाने से शरीर को डिटॉक्स होने में भी मदद मिलती है. रोजे से पहले डॉक्टर की सलाह डॉ. इरफान के मुताबिक, जिन मरीजों की पहले से ब्लड प्रेशर की दवा चल रही है, उन्हें रोजा शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श लेना चाहिए, ताकि दवाइयों का सही शेड्यूल तय किया जा सके. डॉक्टर की सलाह से यह तय किया जाता है कि दवा इफ्तार और सहरी के बीच किस समय लेनी है, जिससे बीपी नियंत्रित बना रहे और रोजा भी आसानी से पूरा हो सके. डॉ. इरफान ने बताया कि रोजे के दौरान जीवनशैली और खान-पान में बदलाव करना बेहद जरूरी है. तेल, ज्यादा चिकनाई और मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि ऐसे खाद्य पदार्थ ब्लड प्रेशर बढ़ा सकते हैं. नमक का सेवन कम रखना चाहिए, जिससे बीपी बेहतर तरीके से नियंत्रित रहता है. फल और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद है. डॉ. इरफान के अनुसार, जिन लोगों को माइल्ड हाइपरटेंशन है, यानी जिनका ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा नहीं बढ़ा हुआ है, वे नियमित सावधानियों से बिना अतिरिक्त दवा के भी काफी हद तक बीपी नियंत्रित रख सकते हैं. इसके लिए रोजाना कम से कम 20 मिनट की ब्रिस्क वॉक, संतुलित आहार और नमक की मात्रा कम करना बेहद असरदार उपाय हैं. तनाव से दूर रहना और सकारात्मक पारिवारिक व सामाजिक माहौल बनाए रखना भी ब्लड प्रेशर नियंत्रण में भूमिका निभाता है. हालात बिगड़ने पर करें क्या डॉ. इरफान बताते हैं कि अगर अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी स्थिति महसूस हो, जैसे तेज सिरदर्द, घबराहट, चक्कर या बेचैनी हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और उनकी सलाह का पालन करना चाहिए. ऐसी स्थिति में स्वयं से दवा बदलना या नजरअंदाज करना सही नहीं होता. सही मेडिकल सलाह, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाकर बीपी मरीज भी सुरक्षित तरीके से रोजा रख सकते हैं और रमजान की इबादत को मुकम्मल कर सकते हैं. About the Author Priyanshu Gupta Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें Location : Aligarh,Uttar Pradesh First Published : March 01, 2026, 17:30 IST

CM बोले- 9 छोड़े थे, अब 48 चीते हो गए:कहा- वाइल्ड लाइफ में भारत ने दुनिया में किया नाम; विधायक लोधी के घर भी पहुंचे

CM बोले- 9 छोड़े थे, अब 48 चीते हो गए:कहा- वाइल्ड लाइफ में भारत ने दुनिया में किया नाम; विधायक लोधी के घर भी पहुंचे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर आए श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़े जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमारे मध्य प्रदेश का फॉरेस्ट समृद्ध हो रहा है। अफ्रीका से लाकर जो नर और मादा चीते छोड़े गए हैं, उन्होंने मध्य प्रदेश की साख और बढ़ाई है। वाइल्ड लाइफ को लेकर भारत का नाम दुनिया में हुआ है। चीते एशिया महाद्वीप से विलुप्त हो गए थे, वे अब आबाद हो रहे हैं। हमें प्रसन्नता है कि 9 चीते छोड़ने के बाद अब इनकी संख्या 48 हो गई है। CM बोले- मध्यप्रदेश अब सबसे ज्यादा टाइगर ग्वालियर में सीएम डॉ. यादव ने कहा कि अब मध्य प्रदेश देश के अंदर सबसे ज्यादा टाइगर, सबसे ज्यादा लेपर्ड, सबसे ज्यादा चीते, और अब घड़ियाल के मामले में भी मध्य प्रदेश नंबर वन है। बीते समय की जो गणना सामने आई है उसके मुताबिक अब गिद्ध के आंकड़े भी समृद्ध हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने दौरे के दौरान कूनो नेशनल पार्क में प्रवास के दौरान कूनो नदी के माध्यम से जलचरों को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की जो योजना है उससे आगे बढ़ रहे हैं, इसलिए सभी प्रकार के रोजगार के अवसर टूरिज्म सेक्टर वन्य प्राणी के आधार से मिले। यह चंबल का सबसे समृद्ध इलाका है। मैं उम्मीद करुंगा कि इसका लाभ हम सबको मिले। ग्वालियर, श्योपुर और अशोक नगर के दौरे पर हैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव रविवार को ग्वालियर, श्योपुर व अशोक नगर के प्रवास पर हैं। वे दोपहर 12 बजे ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट से सीधे ग्राम जलालपुर पहुंचकर शिवपुरी के पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी की माताजी भागवती बाई के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक प्रीतम लोधी की माताजी भागवती बाई का 26 फरवरी को लगभग 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

शिल्पा शेट्टी को देखने के लिए पुलिस से भिड़े लोग:स्टेज पर चढ़ने लगे, धक्का-मुक्की हुई; मैच के बीच मैदान में घुसे

शिल्पा शेट्टी को देखने के लिए पुलिस से भिड़े लोग:स्टेज पर चढ़ने लगे, धक्का-मुक्की हुई; मैच के बीच मैदान में घुसे

कोटा में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को देखने पहुंचे लोगों और पुलिस में धक्का-मुक्की हो गई। बाउंसर्स भी भीड़ को नहीं रोक पाए। लोग मंच पर चढ़ने की कोशिश करते रहे। यही नहीं, लोग मैच के दौरान बाउंड्री क्रॉस कर मैदान में घुस गए। कोटा में जिला क्रिकेट संघ राष्ट्रीय स्तर की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता ‘कोटा प्रीमियर लीग’ का आयोजन कर रहा है। शिल्पा शेट्‌टी रविवार को नयापुरा स्थित जेके पेवेलियन स्टेडियम में लीग को प्रमोट करने पहुंची थीं। बाउंसर्स भी लोगों को नहीं रोक सके शिल्पा शेट्टी के आने की सूचना पर दोपहर 12 बजे से ही स्टेडियम में भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता और बाउंसर्स को लगाया गया था। दोपहर करीब 3:45 बजे शिल्पा स्टेडियम पहुंचीं। उनके पीछे काफी संख्या में भीड़ भी पहुंच गई। ग्राउंड तारबंदी से कवर है। सिर्फ गेट से एंट्री थी। यहां तैनात बाउंसर्स भी लोगों को नहीं रोक सके। इनमें क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के रिश्तेदार-परिचित बड़ी संख्या में शामिल थे। वे मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। कई लोग एक साथ मंच पर चढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें उतारने की कोशिश की। इस दौरान लोगों, पुलिस और बाउंसर्स के बीच कहासुनी व धक्का-मुक्की हो गई। लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शिल्पा शेट्‌टी के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर लोग परेशान होते रहे। मंच क्रिकेट ग्राउंड में बाउंड्री के पास ही बना हुआ था। मंच के सामने भीड़ इकट्‌ठा हो गई। इस दौरान लोग मैच के बीच ही बाउंड्री के अंदर ग्राउंड में भी घुस गए। — ये खबर भी पढ़िए… ट्रोलर्स को सिंगर मामे खान का राजस्थानी भाषा में जवाब:कहा- म्हैं राजस्थानी सूं, म्हानै घणो गर्व है; जयपुर पहुंची अभिनेत्री मृणाल ठाकुर जयपुर एयरपोर्ट पर अंग्रेजी में बातचीत को लेकर सिंगर मामे खान को ट्रोल किया गया था। रविवार को एयरपोर्ट पर सिंगर ने इस पर पलटवार किया। मामे खान ने कहा- पिछली बार जयपुर आने पर मुझसे अंग्रेजी में बातचीत को लेकर सवाल किए गए थे कि मैं राजस्थान में राजस्थानी में क्यों नहीं बोलता। (पढ़ें पूरी खबर)

Time to Push Out Infiltrators from Bengal

Time to Push Out Infiltrators from Bengal

कूच बिहार28 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए नवीन ने दावा किया कि 50 लाख से ज्यादा घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया गया है। आज हम बंगाल की इस पवित्र माटी से घुसपैठियों को स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि अब घुसपैठियों को बाहर करने का समय आ गया है। नवीन ने आरोप लगाया कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए, वे घुसपैठिए थे और वे असली नागरिकों के लिए बनी सरकारी नौकरियों और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे थे। हम नए बंगाल का बीज रखेंगे सकारात्मक सोच के साथ हम नए बंगाल का बीज रखेंगे। हम सबको तैयार हो जाना है और घुसपैठिए वाली सरकार से बंगाल को मुक्त करना है और विकसित बंगाल का सपना साकार करना है। ममता दीदी, क्या आपने इसी सोनार बांग्ला का सपना दिखाया था, जहां सिर्फ भ्रष्टाचार हो, अराजकता हो और यहां के लोगों का शोषण हो। अब यहां का युवा बहुत परेशान हो चुका है। इन सभी का हिसाब लेने के लिए ही यह परिवर्तन यात्रा निकल रही है। जिस वंदे मातरम् के गान से पूरा देश आजाद हुआ, आज जब हम उसकी 150वीं जयंती मनाते हैं, तो टीएमसी के सांसद संसद में उसे रोकते हैं। जिस वंदे मातरम् ने पूरे देश को आजादी दिलाई, उसी वंदे मातरम् का टीएमसी के सांसद अपमान करते हैं। ममता दीदी, वंदे मातरम् ने अंग्रेजों से आजादी दिलाई थी, और अब वही वंदे मातरम् की गूंज बंगाल को आपकी अराजकता से आजाद करेगी और बंगाल को मुक्ति दिलाएगी। यात्रा 5,000​ किलोमीटर से अधिक आज की ये यात्रा जो 5,000​ किलोमीटर से अधिक की होगी और बंगाल के घर घर तक जाएगी। ​ जहां अब तक केवल वादे और अहंकार के शब्द पहुंचे थे, वहां भाजपा परिवर्तन की आवाज के साथ पहुंचने वाली है। हमें सिर्फ घुसपैठियों को ही बाहर नहीं करना है, बल्कि ऐसी निर्णायक सरकार बनानी है, जो यहां के लोगों को विकास के साथ जोड़ सके। जिन योजनाओं को ममता दीदी यहां लागू करने में सौतेला व्यवहार करती हैं,उन योजनाओं को हम यहां लागू करके रहेंगे। ——————————- ये खबर भी पढ़ें: बिहार में घुसपैठ के जरिए क्या बंगाल साध रहे शाह:सीमांचल-बंगाल के इलाके मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश की चर्चा क्यों, जानिए ममता को मात देनी की स्ट्रैटेजी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान वे सीमांचल के तीन अलग-अलग जिलों में कई राउंड की बैठक कर रहे हैं। सबसे पहले 25 फरवरी को किशनगंज में सेना के अधिकारी और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद अररिया में नेपाल सीमा पर स्थित लेटी (Letti) सीमा चौकी (BOP) के नए परिसर का उद्घाटन किया। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Iran Leader Khamenei Death | Israel US Strike; Global Reaction

Iran Leader Khamenei Death | Israel US Strike; Global Reaction

तेहरान52 मिनट पहले कॉपी लिंक इजराइल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद ईरान की सड़कों पर लोग मातम मनाते दिखे। लोगों ने ‘डेथ टू अमेरिका’ और ‘डेथ टू इजराइल’ के नारे लगाए और जवाबी कार्रवाई की मांग की। भारत में भी शिया समुदाय के लोग खामेनेई की मौत के विरोध में सड़कों पर उतरे। श्रीनगर, लेह, लखनऊ से प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आईं। हालांकि अमेरिका और ईरान के कुछ इलाकों में लोगों ने इस खबर पर जश्न भी मनाया। देखिए अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमले से लेकर खामेनेई की मौत और मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात की पूरी VIDEO टाइमलाइन… क्लिक करें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Pakistan-England Match Cancelled Amid Iran-US Tensions

Pakistan-England Match Cancelled Amid Iran-US Tensions

Hindi News Sports Pakistan England Match Cancelled Amid Iran US Tensions | Abu Dhabi कराची24 मिनट पहले कॉपी लिंक इंग्लैंड लायंस ने पाकिस्तान शाहीन्स को पहला मैच 9 विकेट से हराया था। अमेरिका, इजराइल और ईरान जंग के बीच पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा वनडे रद्द कर दिया गया है। रविवार को यह मैच अबू धाबी में खेल जाना था। क्षेत्र में बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि आज होने वाला मुकाबला रद्द कर दिया गया है। सभी खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को होटल के अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। आज कोई अभ्यास सत्र भी नहीं होगा। इंग्लैंड बोर्ड की सलाह पर फैसला PCB अधिकारी ने बताया कि यह फैसला इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की सलाह पर लिया गया। बोर्ड के अनुसार खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। PCB लगातार ECB के संपर्क में है और हालात पर नजर रखे हुए है। मध्य-पूर्व के हवाई क्षेत्र के दोबारा खुलने के बाद ही सीरीज के भविष्य पर फैसला किया जाएगा। इसमें यह भी तय होगा कि शाहीन्स टीम को पाकिस्तान वापस बुलाया जाए या बचे हुए मैच कराए जाएं। इंग्लैंड लायंस के कप्तान डेनियल रिचर्ड मौसली हैं। जॉनी बेयरस्टो ने मदद मांगी इस बीच इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो भी अबू धाबी में टीम के साथ मेंटर की भूमिका में मौजूद हैं। IPL में खेल चुके बेयरस्टो ने UK के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मदद की अपील की। स्टार्मर के एक सोशल मीडिया वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं। उनका यह संदेश वायरल हो रहा है। जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड के लिए 287 मैच खेले हैं। ईरान ने मिसाइल दागी यह स्थिति 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद बनी। इसके जवाब में तेहरान ने खाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मिसाइल दागीं। इसके चलते कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद या सीमित कर दिया है। ईरान ने ईरान में इजराइली हमले के बाद कई लोग मलबे में दब गए, जिन्हें बाद में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाला गया। एशियन चैंपियंस लीग के फुटबॉल मैच भी टले मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में जारी तनाव के बीच एशियन चैंपियंस लीग एलीट के मुकाबले स्थगित कर दिए गए हैं। एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (AFC) ने रविवार को इसकी पुष्टि की। सोमवार और मंगलवार को यूएई और कतर में राउंड ऑफ 16 के चार पहले चरण के मैच खेले जाने थे, जिन्हें अब बाद की तारीख पर कराया जाएगा। ————————— स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… वर्ल्डकप सुपर-8; 16 ओवर में जिम्बाब्वे का स्कोर 120/5 टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार का पहला मैच साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Elnaz Nawrozi Celebrates Khamenei Death; Iran Actress Statement

Elnaz Nawrozi Celebrates Khamenei Death; Iran Actress Statement

6 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबर पर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने खुशी जताई है। खामेनेई की मौत की खबर को लेकर ईरानी मूल की एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “47 साल से जिस खबर का इंतजार कर रहे थे, वो आ गई। खामेनेई मर गया है। भगवान सबसे बड़ा है।” एलनाज ने एक अन्य स्टोरी में अली खामेनेई की मौत से जुड़ी खबर शेयर करते हुए थैंक्यू लिखा और खुशी वाले इमोजी भी पोस्ट किए। एलनाज महिलाओं के अधिकारों को लेकर मुखर रहीं एलनाज नौरोजी ने ईरान में महिलाओं के अधिकारों पर खुलकर बात की है। अक्टूबर 2022 में उन्होंने ईरान की तथाकथित ‘मॉरालिटी पुलिस’ के खिलाफ एक प्रतीकात्मक और विवादास्पद विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बुर्के से लेकर कई परतों वाले कपड़े उतारती नजर आईं। इस कदम के जरिए उन्होंने यह संदेश दिया कि किसी महिला को क्या पहनना है, इसका फैसला वही स्वयं करे। एलनाज ने वीडियो में बुर्के से शुरुआत करते हुए एक-एक करके कपड़े उतारे, जो इस बात का प्रतीक था कि महिलाओं पर थोपी गई पाबंदियां हटनी चाहिए। सितंबर 2022 में 22 साल की महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में हुई मृत्यु के बाद जब ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, तब एलनाज ने खुलकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा था कि जो महसा के साथ हुआ, वह किसी भी महिला के साथ हो सकता है। सैक्रेड गेम्स से मिली पहचान एलनाज को पहचान नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स से मिली, जिसमें उन्होंने जोया का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड फिल्म कंधार में जेरार्ड बटलर के साथ काम किया। एलनाज नौरोजी डेविल, हेलो चार्ली, जुग जुग जियो, राष्ट्र कवच ओम, अभय, तेहरान, मेड इन हेवन जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं। मंदाना ने खामेनेई की मौत की खबर का मजाक उड़ाया एलनाज के अलावा ईरान की स्थिति को लेकर ईरानी मूल की एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भी प्रतिक्रिया दी। मंदाना ने खामेनेई की मौत की खबर पर रोने वाले एंकर का मजाक उड़ाया। मंदाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “खामेनेई की मौत की खबर सुनाते हुए IRIB के एंकरों को रोते और बिलखते देखना, इससे बढ़कर सुकून देने वाली बात कुछ नहीं। बता दें कि मंदाना करीमी एक ईरानी मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने भाग जॉनी और क्या कूल हैं हम 3 जैसी भारतीय फिल्मों में काम किया है। साथ ही वह रियलिटी शो बिग बॉस 9 और लॉक अप में भी नजर आ चुकी हैं। मंदाना करीमी शो ‘बिग बॉस 9’ की दूसरी रनर-अप रही थीं। एजाज ने दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई वहीं, एजाज खान ने एक वीडियो शेयर करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “आप देख रहे होंगे कि दुनिया में क्या हो रहा है। अमेरिका और इजरायल ने रमजान के महीने में ईरान पर बमबारी की। इसके बाद गुस्से में ईरान ने अरब देशों पर हमला कर दिया।” उन्होंने आगे कहा, “अल्लाह हमसे नाराज है, तभी यह सब हो रहा है। पूरी दुनिया में मुसलमानों पर जुल्म हो रहे हैं। रमजान के पवित्र महीने में अलग-अलग देशों में बम गिर रहे हैं। यह अल्लाह का कहर है।” एजाज खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “दुआ करें, एक-दूसरे का साथ दें और नेक काम करें। जकात दें, गरीबों की मदद करें, क्योंकि पैसा कब्र तक साथ नहीं जाता।” ————————— ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी दूसरी खबरें पढ़ें… अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत: बेटी-दामाद, बहू-पोती भी मारी गईं; ईरान की सेना बोली- थोड़ी देर में सबसे खतरनाक हमला करेंगे अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Karan Aujla Concert Fight | Delhi Stadium Chaos

Karan Aujla Concert Fight | Delhi Stadium Chaos

धरती पर गिराकर युवक के सीने पर बैठा दूसरा युवक। वह लगातार घूंसे मार रहा था। पंजाबी सिंगर करण औजला के दिल्ली में पी पॉप कल्चर इंडिया टूर के कॉन्सर्ट में फैंस आपस में लड़ गए। फैंस में यहां गुत्थमगुत्था लड़ाई हुई, लात-घूंसे चले और कपड़े भी फटे। यह देखकर कई लड़कियां और महिलाएं कॉन्सर्ट छोड़कर भी भाग गईं। . इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं, जिनमें कैप्शन दिया जा रहा है- करण औजला के कॉन्सर्ट में वीवीआईपी लाउंज में पागलपन भरी लड़ाई। हालांकि, इस घटना के बारे में सिंगर औजला की ओर से मंच से कोई बात नहीं कही गई, और न ही इस झगड़े का उनके कॉन्सर्ट पर कोई असर पड़ा। कॉन्सर्ट के दौरान स्टेडियम खचाखच फैंस से भरा हुआ था, और लोगों ने यहां खूब एंजॉय भी किया। झगड़े के 2 PHOTOS… युवकों को आपस में लड़ता देख वहां से लड़कियां और कई युवक बाहर निकल गए। शो में हुए झगड़े के दौरान युवक के कपडे़ तक फाड़ दिए। वीडियो में क्या-क्या दिख रहा… गाना गा रहे थे करण: 28 फरवरी को दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट से सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि करण के शो में फैंस का क्रेज देखते ही बन रहा है। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पूरी तरह दर्शकों से भरा हुआ है। इस दौरान करण परफॉर्मेंस दे रहे हैं और गाना गा रहे हैं- चुन्नी मेरी रंगदे ललारिया… लात-घूंसे बरसाता दिखा युवक: तभी वहां कुछ युवाओं के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। एक युवक ने दूसरे को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। वीडियो में एक व्यक्ति जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा उसे बार-बार घूंसे मार रहा है। एक अन्य व्यक्ति भी इस हाथापाई के दौरान उसे लात मारता नजर आता है। लड़कियां कॉन्सर्ट छोड़कर भागीं: जैसे ही लड़ाई शुरू हुई, वहां मौजूद कई लड़कियां वहां से निकलने लगीं। वे चिल्ला रहीं थीं, “अरे, लड़ाई हो गई”। मोबाइल की टॉर्च जलाए और हाथों में कोल्ड ड्रिंक्स के गिलास लिए युवतियां कॉन्सर्ट से बाहर आ जाती हैं। शो से पहले ही विवाद शुरू हुआ औजला के इस शो से पहले ही विवाद शुरू हो गया था। दरअसल, साउथ ईस्ट दिल्ली की चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने औजला के गानों को लेकर शो के आयोजकों को नोटिस जारी किया था। नोटिस में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा गया कि लाइव शो में शराब और ड्रग को ग्लोरिफाई करने वाले गाने नहीं गाने चाहिए। इसमें साफ कहा गया था कि औजला ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘एल्कोहल 2’, ‘फ्यू डे’ और ‘बंदूक’ जैसे गाने पर परफॉर्म न करें। इस संबंध में चंडीगढ़ के प्रोफेसर धरनेरव राव ने एक याचिका दायर की थी। उन्होंने दलील दी थी कि ऐसे गानों से शराब की खपत, ड्रग्स के इस्तेमाल, गन कल्चर और महिलाओं के प्रति असम्मान को बढ़ावा मिलता है। इसलिए, इन पर रोक लगाई जानी चाहिए। कॉन्सर्ट के दौरान के 2 PHOTOS… करण औजला के शो में काफी संख्या में युवा पहुंचे थे। स्टेडियम भरा हुआ था। करण औजला के शो में हर उम्र के लोग पहुंचे थे। कॉन्सर्ट की इन घटनाओं की भी चर्चा… माता-पिता की तस्वीर देख भावुक हुए: शो के दौरान एक फैन ने करण औजला को उनके माता-पिता की तस्वीर दिखाई, जिसे देखकर वह भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा, “क्या मैं इसे रख लूं?” इसके बाद उन्होंने फैन से मार्कर मांगा और उस पर अपने सिग्नेचर किए। फिर फोटो फैन को वापस देते हुए कहा- इसे अपने घर में लगा लेना। मेरी तरह आने में 10 साल लगते हैं: शो में करण औजला ने कहा, “मेरा गांव घराला है, जहां मेरा जन्म हुआ है। अगर घराला से दिल्ली कार में आना हो तो 8 घंटे लगते हैं, लेकिन करण औजला की तरह स्टेडियम तक पहुंचने में 10 साल लग जाते हैं।” पॉजीटिव रहने का दिया संदेश: इस दौरान औजला ने फैंस से सकारात्मक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने यार-दोस्तों के साथ समय बिताएं और कोई भी बात दिल में न रखें। अपने माता-पिता, भाई-बहन और दोस्तों से बातें साझा किया करें, क्योंकि प्यार ही सब कुछ है। प्यार बांटेंगे तो दुनिया खुद पीछे आएगी। ॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… करण औजला दिल्ली शो में हिट सॉन्ग नहीं गा पाएंगे:चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट का आयोजकों को नोटिस, कहा- गानों पर जताई आपत्ति पंजाबी सिंगर करण औजला दिल्ली में ‘पी पॉप कल्चर इंडिया टूर’ से पहले मुश्किल में फंस गए हैं। औजला इस शो में अपने कई हिट सॉन्ग नहीं गा पाएंगे। वो यहां अपने कई हिट गाने जैसे ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘एल्कोहल 2’, ‘फ्यू डे’ और ‘बंदूक’ पर परफॉर्म करने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें…

ट्रोलर्स को सिंगर मामे खान का राजस्थानी भाषा में जवाब:कहा- म्हैं राजस्थानी सूं, म्हानै घणो गर्व है; जयपुर पहुंची अभिनेत्री मृणाल ठाकुर

ट्रोलर्स को सिंगर मामे खान का राजस्थानी भाषा में जवाब:कहा- म्हैं राजस्थानी सूं, म्हानै घणो गर्व है; जयपुर पहुंची अभिनेत्री मृणाल ठाकुर

जयपुर एयरपोर्ट पर अंग्रेजी में बातचीत को लेकर सिंगर मामे खान को ट्रोल किया गया था। रविवार को एयरपोर्ट पर सिंगर ने इस पर पलटवार किया। मामे खान ने कहा- पिछली बार जयपुर आने पर मुझसे अंग्रेजी में बातचीत को लेकर सवाल किए गए थे कि मैं राजस्थान में राजस्थानी में क्यों नहीं बोलता। राजस्थानी भाषा में सिंगर ने आगे कहा- म्हैं राजस्थानी सूं और राजस्थानी बोलवां में म्हानै घणो गर्व है। सबसे पहले मैं हिन्दुस्तानी हूं, इसके बाद राजस्थानी हूं। राजस्थानी भाषा और यहां का संगीत मेरी जान है। एयरपोर्ट पर सिंगर ने फेमस ‘चौधरी’ गाना गाकर सुनाया, गाने को सुनने के लिए भीड़ जुट गई। एयरपोर्ट पर अभिनेत्री एवं सुप्रसिद्ध नृत्यांगना सुधा चन्द्रन, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर स्पॉट किया गया। सुधा बोलीं- जयपुर से भावनात्मक रिश्ता सुधा चन्द्रन को लेने राजस्थानी अभिनेता राज जांगिड़ एयरपोर्ट पहुंचे। मीडिया से बातचीत में सुधा ने कहा-जयपुर से भावनात्मक रिश्ता है। वे आज भी ‘जयपुर फुट’ पहनकर ही अपनी प्रस्तुतियां देती हैं। जानकारी के अनुसार, एक हादसे के बाद उन्होंने कृत्रिम पैर के सहारे नृत्य की दुनिया में फिर से पहचान बनाई थी, जिसमें जयपुर फुट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सुधा जयपुर एक विशेष टॉक कार्यक्रम के सिलसिले में आई हैं। कूल अंदाज में दिखीं मृणाल ठाकुर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर एयरपोर्ट पर बेहद कूल और कैजुअल लुक में नजर आईं। इवेंट टीम ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद फैंस ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। मृणाल ‘सुपर 30’ (2019), ‘बाटला हाउस’ (2019), ‘जर्सी’ (2022) और तेलुगु सुपरहिट फिल्म ‘सीता रामम’ (2022) जैसी फिल्मों से खास पहचान बना चुकी हैं। लोकप्रिय गीत ‘चौधरी’ गाकर सुनाया एयरपोर्ट पर ही मामे खान ने अपना लोकप्रिय गीत ‘चौधरी’ गाकर सुनाया, जिसे सुनने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई। यात्रियों और फैंस ने उनके साथ सेल्फी ली। लगातार हो रहे डेस्टिनेशन वेडिंग्स, कॉर्पोरेट इवेंट्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कारण जयपुर इन दिनों बॉलीवुड सितारों की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। एयरपोर्ट पर सितारों की मौजूदगी ने एक बार फिर शहर में ग्लैमर का तड़का लगा दिया।