Friday, 31 Jul 2026 | 12:48 AM

Trending :

EXCLUSIVE

टॉप-10 कंपनियों में 9 की वैल्यू ₹2.18 लाख करोड़ घटी:एयरटेल टॉप लूजर रही, इसकी वैल्यू ₹55,852 करोड़ घटी; HDFC बैंक का मार्केट कैप भी घटा

टॉप-10 कंपनियों में 9 की वैल्यू ₹2.18 लाख करोड़ घटी:एयरटेल टॉप लूजर रही, इसकी वैल्यू ₹55,852 करोड़ घटी; HDFC बैंक का मार्केट कैप भी घटा

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 9 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 2.18 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। एयरटेल का मार्केट कैप 55,852 करोड़ रुपए घटकर ₹10.71 लाख करोड़ पर आ गया। HDFC बैंक की मार्केट वैल्यू ₹37,580 करोड़ घटकर ₹13.65 लाख करोड़ पर आ गई। वहीं रिलायंस का मार्केट कैप 34,846 करोड़ रुपए घटकर ₹18.86 लाख करोड़ पर आ गया। बीते हफ्ते सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्यू बढ़ी इनके अलावा बजाज फाइनेंस, TCS, LIC, लार्सन एंड टुब्रो, SBI और ICICI बैंक का मर्केट कैप भी घटा। बीते हफ्ते सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्यू बढ़ी। HUL का मार्केट कैप 5,462 करोड़ रुपए बढ़कर 5.49 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। शुक्रवार को सेंसेक्स 961 अंक गिरा था सेंसेक्स शुक्रवार 27 फरवरी को 961 अंक (1.17%) की गिरावट के साथ 81,287 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 318 अंकों की गिरावट रही। ये 25,179 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार में रियल्टी और ऑटो शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा था। मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या होता है? मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है। इसे एक उदाहरण से समझें… मान लीजिए… कंपनी ‘A’ के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी। कंपनियों की मार्केट वैल्यू शेयर की कीमतों के बढ़ने या घटने के चलते बढ़ता-घटता है। इसके और कई कारण हैं… मार्केट कैप के उतार-चढ़ाव का कंपनी और निवेशकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? कंपनी पर असर : बड़ा मार्केट कैप कंपनी को मार्केट से फंड जुटाने, लोन लेने या अन्य कंपनी एक्वायर करने में मदद करता है। वहीं, छोटे या कम मार्केट कैप से कंपनी की फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। निवेशकों पर असर : मार्केट कैप बढ़ने से निवेशकों को डायरेक्ट फायदा होता है। क्योंकि उनके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है। वही, गिरावट से नुकसान हो सकता है, जिससे निवेशक शेयर बेचने का फैसला ले सकते हैं। उदाहरण: अगर TCS का मार्केट कैप ₹12.43 लाख करोड़ से बढ़ता है, तो निवेशकों की संपत्ति बढ़ेगी, और कंपनी को भविष्य में निवेश के लिए ज्यादा पूंजी मिल सकती है। लेकिन अगर मार्केट कैप गिरता है तो इसका नुकसान हो सकता है।

US-ईरान तनाव के बीच अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता:कहा- मैं सुरक्षित हूं, समय बहुत कठिन है, एक्ट्रेस ने जल्द भारत लौटने की उम्मीद जताई

US-ईरान तनाव के बीच अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता:कहा- मैं सुरक्षित हूं, समय बहुत कठिन है, एक्ट्रेस ने जल्द भारत लौटने की उम्मीद जताई

फिल्म ‘जन्नत’ 2 फेम और एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने रविवार को बताया कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद बढ़े US-ईरान संघर्ष के बीच वह इस समय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय डरावना है और उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही भारत लौटेंगी। ईशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “जो भी लोग हालचाल पूछ रहे हैं और मैसेज कर रहे हैं, मैं जवाब न देने के लिए माफी चाहती हूं। हम ठीक हैं, हम सुरक्षित हैं। समय डरावना है, बहुत कठिन है।” उन्होंने आगे लिखा, “भगवान हमारी रक्षा के लिए हैं। हमें भरोसा है कि संयुक्त अरब अमीरात का रक्षा मंत्रालय लोगों की सुरक्षा और बचाव के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहा है। सभी प्रभावित लोगों के लिए, जो भी फंसे हुए हैं, उनकी सुरक्षा के लिए सबसे बढ़कर प्रार्थना कर रही हूं। उम्मीद है जल्द ही घर लौटूंगी।” बता दें कि इससे पहले शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आसमान की तस्वीर शेयर कर “अबू धाबी” लिखकर अपनी लोकेशन की पुष्टि की थी। दुबई में फंसी सोनल चौहान वहीं, एक्ट्रेस सोनल चौहान UAE के दुबई में फंसी हुई हैं। हाल ही में ईरान ने UAE समेत दुनिया के 8 देशों में हमला किया। इस स्थिति में दुबई की सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं, जिससे एक्ट्रेस भारत लौटने में असमर्थ हैं। सोनल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत वापस लौटने के लिए मदद की अपील की। ‘जन्नत’ फेम सोनल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया है कि वो दुबई में असुरक्षित महसूस कर रही हैं और जल्द भारत लौटना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं वर्तमान में जारी संकट के बीच दुबई में फंसी हुई हूं। उड़ानें रद्द हो गई हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट तरीका नहीं है। मैं सुरक्षित घर वापसी के लिए सरकार से मार्गदर्शन और सहयोग की उम्मीद करती हूं। किसी भी सहायता के लिए मैं दिल से आभारी रहूंगी।” एयरपोर्ट में फंसी हैं सोनल चौहान सोनल चौहान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे कई यात्रियों में शामिल हैं। अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्री असमंजस की स्थिति में हैं और आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एयरपोर्ट टर्मिनल पर भारी भीड़ और चिंतित यात्रियों को देखा जा सकता है। यह संकट पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद शुरू हुआ है। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर संयुक्त हमलों के बाद स्थिति और बिगड़ गई। इसके जवाब में कई देशों, जिनमें ईरान और इराक शामिल हैं, ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा है। ‘परिवार सो नहीं पाया, स्थिति खतरनाक…’: KRK इस बीच, फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान उर्फ KRK, जो अपने परिवार के साथ दुबई में रहते हैं, ने सोशल मीडिया पर दुबई के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने लिखा कि तेज़ धमाकों की वजह से उनका परिवार पूरी रात सो नहीं पाया। उन्होंने इसे शहर के लोगों के लिए खतरनाक स्थिति बताया। ————————— ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी दूसरी खबरें पढ़ें… अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत: बेटी-दामाद, बहू-पोती भी मारी गईं; ईरान की सेना बोली- थोड़ी देर में सबसे खतरनाक हमला करेंगे अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Arvind Kejriwal Delhi Liquor Scam Case; Excise Policy Court Order

Arvind Kejriwal Delhi Liquor Scam Case; Excise Policy Court Order

Hindi News National Arvind Kejriwal Delhi Liquor Scam Case; Excise Policy Court Order | PM Modi नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के जंतर मंतर पर रैली को संबोधित किया। आम आदमी पार्टी(AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कथित शराब घोटाले में कोर्ट का फैसला भारतीय जनता पार्टी के मुंह पर जोरदार तमाचा है। उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर रविवार को एक रैली में कहा कि AAP को खत्म करने के लिए मोदी जी खुद इस केस की मॉनिटरिंग कर रहे थे। उन्होंने मोदी और शाह पर 4 साल तक परेशान करने का आरोप लगाया। शराब घोटाले के में बरी होने के बाद इस रैली का आयोजन किया गया था। उन्होंने रैली में शराब घोटाले केस में कोर्ट के फैसले की तारीफ की। उन्होंने इसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और देश के लोगों के पक्ष में बताया। केजरीवाल के भाषण की बड़ी बातें… BJP नेताओं ने मुझपर 100 करोड़ रुपए लेने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, लेकिन अदालत ने कहा कि केस फर्जी है। अदालत का फैसला मोदी, अमित शाह और BJP के लिए करारा जवाब है। AAP को खत्म करने के लिए खुद प्रधानमंत्री इस केस की निगरानी कर रहे थे। IIT से पढ़ाई के बाद मैं अमेरिका जा सकते थे, लेकिन देश सेवा के लिए भारत में ही रहा। इनकम टैक्स विभाग में नौकरी के दौरान मैंमे रिश्वत लेने से मना किया और ईमानदारी से काम किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी मेरे खिलाफ कई जांच कराई गईं, लेकिन कुछ साबित नहीं हुआ। कांग्रेस और BJP दोनों ने 12 साल में देश को अच्छी सड़कें, पानी और बेहतर व्यवस्था नहीं दी। रेलवे, एयरलाइंस, बैंक और शिक्षा व्यवस्था खराब हो गई है। एक दिन पहले कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे केजरीवाल दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली के कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में शनिवार को पूजा की। उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, AAP सांसद संजय सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे। शुक्रवार को दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 लोगों को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बरी किया था। कल शाम केजरीवाल ने AAP दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। पूजा के दौरान मंदिर के पुजारी ने केजरीवाल को गदा सौंपी। ED मामले में भी बरी हो सकते हैं केजरीवाल अगस्त 2022 में CBI की चार्जशीट के आधार पर ED ने भी इस मामले में केस दर्ज किया था। ED के मामले भी अभी सुनवाई जारी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि CBI मामले में केजरीवाल समेत अन्य लोगों के बरी होने के कारण ये सभी ED मामले में भी बरी हो सकते हैं। क्योंकि ED का मामला अब कमजोर पड़ गया है। केजरीवाल बोले- मैंने जिंदगी में सिर्फ इज्जत और ईमानदारी कमाई शुक्रवार को केजरीवाल ने कहा था कि मैंने जिंदगी में इज्जत और ईमानदारी कमाई है। एक पैसा नहीं कमाया, ये लोग उसी पर चोट करना चाहते थे। इसलिए षड्यंत्र रचा। कोर्ट में आज साफ हुआ केजरीवाल, सिसोदिया, संजय सिंह और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदारी हैं। इस षडयंत्र के कारण मेरे परिवार को बहुत परेशानी हुई। मेरी मां अस्पताल गईं, वो बहुत रोईं। सिसोदिया की पत्नी को गंभीर बीमारी है। मोदी और शाह के षड़यंत्र के कारण दिल्ली के 3 करोड़ लोग खामियाजा भुगत रहे हैं। मेरा चैलेंज है। दिल्ली में आज चुनाव करा दो अगर बीजेपी की 10 से ज्यादा सीटें आ जाएं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। पूर्व CM ने कहा कि कई लोग कहते हैं कि जेल से आने के बाद केजरीवाल क्यों चुप हो गया। नेताओं को फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनकी चमड़ी मोटी है। लेकिन मैं कोई नेता नहीं हूं। मुझे फर्क पड़ता है। मेरे परिवार पर पत्थर उछाले गए, मुझे फर्क पड़ता है। केजरीवाल ने कहा-आज मेरे दिल से बड़ा बोझ उतर गया है। एक समय AAP के टॉप 5 नेता जेलमें थे, लेकिन कुछ नहीं बिगाड़ सके। अब तो केवल कत्ल कराकर ही केजरीवाल को कंट्रोल कर सकते हैं। बिना कत्ल कराए ये लोग केजरीवाल को संभाल नहीं सकते हैं। —————- ये खबर भी पढ़ें… शराब नीति केस में बरी होकर रो पड़े केजरीवाल PHOTO-VIDEO:घर पहुंचे तो पत्नी-बेटी ने फूल बरसाए, पति से गले लगकर भावुक हुईं सुनीता दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति केस में बड़ी राहत मिली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया समेत सभी 23 लोगों को CBI मामले में सभी आरोपों में बरी कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल:एक्टर परेश रावल ने कन्फर्म कर कहा- मैं प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं

फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल:एक्टर परेश रावल ने कन्फर्म कर कहा- मैं प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं

एक्टर परेश रावल ने कन्फर्म किया है कि फिल्म मालामाल वीकली 2 बन रही है। उन्होंने हाल ही में कहा कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। यह बात उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से कही। हालांकि, फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मालामाल वीकली’ के दूसरे पार्ट के लिए मेकर्स ने एक नया कॉन्सेप्ट तैयार किया है, जो पहली कहानी को सीधे आगे नहीं बढ़ाएगा, बल्कि फ्रेंचाइजी को नए अंदाज में पेश करेगा। राजपाल और रितेश से भी संपर्क किया गया सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बार अलग किरदार और नया परिवेश होगा, लेकिन कहानी ग्रामीणों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो बड़ी रकम पाने के लिए अजीबोगरीब कोशिशें करेंगे। परेश रावल ने फिल्म के लिए सहमति दे दी है, जबकि राजपाल यादव और रितेश देशमुख को भी संपर्क किया गया है। फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी बता दें कि मालामाल वीकली साल 2006 में रिलीज हुई थी और इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में परेश रावल के अलावा ओम पुरी, असरानी, राजपाल यादव और रितेश देशमुख भी थे। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह सफल रही। 7 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 42.7 करोड़ रुपए की कमाई की। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म वेकिंग नेड (1998) पर आधारित थी। इसकी कहानी को दूसरी भाषाओं में भी बनाया गया है, जिसमें तेलुगु में भाग्यलक्ष्मी बंपर ड्रॉ (2006), कन्नड़ में डकोटा पिक्चर (2012), और मलयालम में आमायुम मुयालुम (2014) शामिल हैं। फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी लाहोली गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां लीलाराम का किरदार निभाने वाले परेश रावल को पता चलता है कि एक ग्रामीण ने 1 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती थी, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच जाती है क्योंकि हर कोई इनाम की रकम में हिस्सा चाहता है। परेश रावल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे। साथ ही वे ‘भागम भाग 2’ का भी हिस्सा हैं।

Alyssa Healy; INDIA Women Vs AUSTRALIA Women ODI Score Update

Alyssa Healy; INDIA Women Vs AUSTRALIA Women ODI Score Update

Hindi News Sports Alyssa Healy; INDIA Women Vs AUSTRALIA Women ODI Score Update | Harmanpreet Kaur स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले कॉपी लिंक टीम इंडिया ने खेल शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली को उनके अंतिम वनडे मैच पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला टीम को वनडे सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी मुकाबले में कप्तान एलिसा हीली ने अपने अंतिम वनडे में 98 गेंद पर 158 रन बनाकर टीम को 409 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में भारतीय टीम 45.1 ओवर में 224 रन ही बना सकी और 185 रन से मैच हार गई। हीली दूसरी ही महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने आखिरी ODI मुकाबले में शतक बनाया है। उनसे पहले ऐसा साउथ अफ्रीका की जोहमारी लॉटेगबर्ग ने 2007 में किया था। उन्होंने नीदरलैंड्स के सामने शतक लगाया था। हीली ने 27 चौके और 2 सिक्स लगाए होबॉर्ट के बेलरिव ओवल में खेले गए इस मुकाबले में टॉस भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता। हीली के आखिरी वनडे की वजह से मैच की शुरुआत खास माहौल में हुई। भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शुरुआत में रेणुका सिंह ने मेडन ओवर डाला, लेकिन इसके बाद हीली ने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। हीली ने 49 गेंद में फिफ्टी पूरी की और 79 गेंद में शतक जड़ा। उन्होंने अपनी पारी में 27 चौके और 2 छक्के लगाए। 100 से 150 रन तक पहुंचने में उन्हें सिर्फ 16 गेंद लगीं। वह वनडे में दो बार 150 से ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बनीं। 13.3 ओवर बाकी रहते वह 158 रन बनाकर आउट हुईं। भारतीय कप्तान हरमानप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली से हाथ मिलाती हुईं। मूनी ने 106 रन बनाए हीली के साथ बेथ मूनी ने भी शानदार बल्लेबाजी की। मूनी ने 84 गेंद पर नाबाद 106 रन बनाए। यह उनका छठा वनडे शतक रहा। दोनों के बीच 145 रन की साझेदारी हुई। निकोला कैरी ने अंत में 15 गेंद पर नाबाद 34 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 409 रन बनाए। भारत की स्नेह राणा ने 2 विकेट लिए, लेकिन श्री चरणी सहित तीन गेंदबाजों ने 80 से ज्यादा रन दिए। जॉर्जिया वॉल का विकेट लेने के बाद सेलिब्रेट करतीं स्नेह राणा। भारत की शुरुआत खराब रही लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में निकोला कैरी ने स्मृति मंधाना को शून्य पर आउट कर दिया। प्रतिका रावल और जेमिमा रोड्रिग्स ने तेज 54 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। जेमिमा ने 29 गेंद पर 42 रन बनाए। 20 ओवर के अंदर भारत के चार बड़े विकेट गिर गए। इसके बाद अलाना किंग ने रिचा घोष और काशवी गौतम को आउट कर मैच पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में कर दिया। किंग ने 4 विकेट लेकर 33 रन दिए। दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा ने 63 रन की साझेदारी कर स्कोर 200 के पार पहुंचाया, लेकिन टीम जीत से काफी दूर रह गई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की। जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 गेंद पर 42 रन बनाए। जनवरी में किया था संन्यास का ऐलान हीली जनवरी में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुकी है। उन्होंने कहा था कि वह भारत के खिलाफ सीरीज के बाद संन्यास ले लेंगी। उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे मुकाबले में ओपनिंग की और वनडे में आठवीं बार शतक लगाया। हीली के शतक पर मिचेल स्टार्क का इमोशनल रिएक्शन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपनी वाइफ हीली के शतक लगाने पर भावुक हो गए। वनडे क्रिकेट में हीली की आखिरी पारी के दौरान मिचेल स्टार्क कमेंट्री बॉक्स में बैठे थे। जैसे ही हीली ने अपना शतक पूरा किया, स्टार्क ने जोरदार तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। पत्नी की इस यादगार पारी पर वह इमोशनल हो गए। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हीली ने अपने करियर में पहली बार बॉलिंग की। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

गर्मियों में इन 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स का बढ़ जाता है खतरा, अभी से कर लें तैयारी, सेहत रहेगी बिल्कुल ठीक

authorimg

Essential Tips for Safer Summer: सर्दियां खत्म हो चुकी हैं और धीरे-धीरे गर्मियों की शुरुआत हो रही है. हमारे शरीर को बदलते तापमान के साथ तालमेल बिठाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं न केवल असुविधा पैदा करती हैं, बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती हैं. गर्मियों में उमस और पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी और बैक्टीरिया का पनपना आम बात है, जिससे बीमार पड़ने का खतरा दोगुना हो जाता है. अगर आप गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो अभी से अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में कुछ बदलाव कर लें. दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर फिजीशियन डॉ. अनिल बंसल ने News18 को बताया कि गर्मियों की सबसे गंभीर समस्या हीट स्ट्रोक यानी लू लगना है. जब शरीर का आंतरिक तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है और पसीने के जरिए खुद को ठंडा रखने में विफल रहता है, तो व्यक्ति बेहोश हो सकता है या उसे तेज बुखार आ सकता है. इससे बचने के लिए दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें. अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर को कपड़े या टोपी से ढंकें और सूती कपड़े पहनें. घर से निकलते समय पानी या कोई ठंडा पेय पदार्थ पीकर ही निकलें, ताकि लू से बचाव हो सके. डॉक्टर ने बताया कि तेज गर्मी में पसीने के माध्यम से शरीर का पानी और जरूरी मिनरल्स तेजी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन हो जाता है. इसके कारण चक्कर आना, कमजोरी और सिरदर्द जैसी समस्याएं कॉमन हैं. इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि प्यास लगने का इंतजार न करें और दिन भर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. अपनी डाइट में नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस के घोल को शामिल करें. ये चीजें शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बनाए रखने में मदद करती हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. एक्सपर्ट ने बताया कि गर्मियों में खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है, जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है. गर्मी के कारण हमारी पाचन शक्ति थोड़ी धीमी हो जाती है, जिससे दस्त, उल्टी और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इस मौसम में बाहर के खुले खाने और तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए. हमेशा ताजा बना हुआ घर का खाना खाएं और अपनी डाइट में ठंडी तासीर वाली चीजें जैसे लौकी, तोरई, खीरा और तरबूज शामिल करें. गर्मी में लगातार पसीना आने और धूल-मिट्टी के कारण त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे घमौरियां, खुजली और फंगल इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है. साथ ही सूरज की यूवी किरणें सनबर्न और टैनिंग का कारण बनती हैं. इनसे बचने के लिए दिन में कम से कम दो बार नहाएं और ढीले, आरामदायक सूती कपड़े पहनें. बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का उपयोग करना न भूलें और कोशिश करें कि पसीने वाले कपड़े ज्यादा देर तक न पहने रखें. त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद हो सकता है. एक्सपर्ट की मानें तो गर्मी में तेज धूप और धूल के कारण आंखों में जलन, ड्राइनेस और कंजंक्टिवाइटिस का खतरा बढ़ जाता है. ठंडे पानी और एसी से बार-बार धूप में आने-जाने से तापमान में अचानक बदलाव होता है, जो मौसमी फ्लू और गले में खराश का कारण बनता है. आंखों की सुरक्षा के लिए अच्छी क्वालिटी वाले धूप के चश्मे लगाएं और ठंडे पानी से आंखें धोते रहें. पसीने में लथपथ होने पर तुरंत ठंडा पानी पीने या एसी में बैठने की गलती न करें. गर्मियों का आनंद तभी लिया जा सकता है, जब आप अपनी सेहत के प्रति सजग रहें.

Germany chancellor iran people decide destiny us israel iran war

Germany chancellor iran people decide destiny us israel iran war

Hindi News International World Reaction To US Israel And Iran War: Germany Chancellor Iran People Decide Destiny Us Israel Iran War 4 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने पर जर्मनी ने कहा कि ईरान के लोगों को अपनी किस्मत का फैसला करने का पूरा हक है। रूस ने इस हमले को गलत बताया। उधर, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने ईरान से बातचीत का रास्ता चुनने को कहा है। इस संघर्ष पर जानिए दुनियाभर के नेता और वर्ल्ड मीडिया का रिएक्शन… 1. अमेरिकी राष्ट्रपति बोले: क्रूर खामेनेई मारा गया डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर कहा, ‘इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक, खामेनेई अब मर चुका है। यह न केवल ईरान के लोगों के लिए इंसाफ है, बल्कि उन महान अमेरिकियों और दुनिया के कई देशों के उन लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खून के प्यासे गुंडों ने मारा या अपंग किया था।’ ‘वह हमारी इंटेलिजेंस और बेहद एडवांस ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं सका। इजरायल के साथ मिलकर किए गए इस ऑपरेशन में न तो वह और न ही उसके साथ मारे गए दूसरे नेता कुछ कर पाए। ईरानी लोगों के लिए अपना देश वापस पाने का यह सबसे बड़ा और इकलौता मौका है।’ 2. जर्मनी के चांसलर बोले- ईरान को पूरा हक जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा, ईरान के लोगों को अपनी किस्मत का फैसला करने का पूरा हक है। जर्मन सरकार इस समय अमेरिका, इजरायल और इलाके के दूसरे साथियों के साथ लगातार संपर्क में है। सरकार इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और साथ ही इजरायल की सुरक्षा को लेकर अपनी बात पर कायम है। 3. रूस ने ईरान पर हमले को गलत बताया ईरान के दोस्त रूस ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। रूसी राजदूत वासिली नेबेंजिया ने चेतावनी दी कि ईरान पर हुआ यह हमला क्षेत्र में तनाव बढ़ा चुका है और यह सीमाओं के बाहर भी फैल सकता है। 4. फ्रांस और ब्रिटेन बोला- ईरान बातचीत करे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने एक साझा बयान में ईरान से बातचीत का रास्ता चुनने को कहा। उन्होंने कहा, “हमने इन हमलों में हिस्सा नहीं लिया है, लेकिन हम अमेरिका और इजरायल के संपर्क में हैं। ईरानी नेतृत्व को बातचीत करनी चाहिए और वहां की जनता को अपना भविष्य तय करने का हक मिलना चाहिए।” 5. ओमान बोला: अमेरिका यह आपकी जंग नहीं है, इसमें और न फंसें ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल्बुसैदी ने X पर लिखा “मैं बहुत निराश हूं। चल रही गंभीर और सक्रिय बातचीत को एक बार फिर बिगाड़ दिया गया है। इससे न तो अमेरिका का कोई फायदा होगा और न ही दुनिया में शांति आएगी। मैं उन मासूम लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं जिन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मैं अमेरिका से अपील करता हूं कि वो इसमें और न फंसे। यह आपकी जंग नहीं है।” 6. सऊदी अरब: ईरान के जवाबी हमलों की निंदा की सऊदी अरब ने बहरीन, यूएई, कतर, जॉर्डन और कुवैत पर ईरान के जवाबी हमलों की निंदा की। उन्होंने इसे “ईरानी आक्रामकता” बताते हुए कहा कि वे अपने पड़ोसी देशों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव मदद को तैयार हैं। अब जानिए अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध पर मीडिया ने क्या कहा… 1. BBC ने कहा- ईरान के लिए यह बहुत बड़ा मोड़ BBC ने इस घटना को कवर करते हुए लिखा कि ईरान पर पिछले 40 साल से राज करने वाले शख्स की मौत की कल रात सरकारी टेलीविजन ने पुष्टि कर दी है। इस इस्लामिक देश के लिए यह बहुत बड़ा मोड़ है। ईरान के कई शहरों की सड़कों पर उन लोगों ने जश्न मनाया, जो इस शासन के खिलाफ थे। इससे इजरायल और अमेरिका दोनों का हौसला बढ़ेगा, जिन्होंने ईरानियों से इस मौके का फायदा उठाने और सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की है। कल रात इजरायली सेना ने फिर से बमबारी की। इजरायल का कहना है कि उसने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल के ठिकानों, लॉन्चिंग साइट्स और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया है। रेड क्रेसेंट के मुताबिक, पूरे ईरान में 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। वहीं, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि वे अपने सुप्रीम लीडर की मौत का बदला इतिहास के सबसे विनाशकारी हमले से लेंगे। 2. पाकिस्तानी अखबार डॉन ने कहा- अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की संसद के स्पीकर ने कहा है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने आगे के रास्ते और “हर तरह के हालात” (सभी परिदृश्यों) से निपटने की तैयारी कर ली है। सरकारी टीवी पर जारी एक वीडियो में मोहम्मद बगेर गालिबाफ ने कहा, “हमने खुद को इन पलों के लिए तैयार किया है और हर स्थिति पर विचार किया है।” उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने “हमारी रेड लाइन पार कर दी है” और उन्हें “इसके नतीजे भुगतने होंगे।” इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अगर मिडिल ईस्ट के इस देश (ईरान) ने अमेरिकी हमलों का पलटवार किया, तो अमेरिका ईरान पर “ऐसी ताकत से हमला करेगा जो पहले कभी नहीं देखी गई।” ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “ईरान ने अभी कहा है कि वे आज बहुत जोरदार हमला करने वाले हैं, इतना जोरदार जैसा उन पर पहले कभी नहीं हुआ।” उन्होंने आगे लिखा, “बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई!” 3. अमेरिकी मीडिया NYT: इजरायल और अमेरिका के कट्टर दुश्मन खामेनेई की मौत इस घटना को कवर करते हुए लिखा कि ईरानी सरकार ने रविवार को बताया कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। खामेनेई दशकों से देश के सुप्रीम लीडर थे और इजरायल व अमेरिका के कट्टर

इस महीने 18 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 11 दिन बैंक बंद रहेंगे

इस महीने 18 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 11 दिन बैंक बंद रहेंगे

इस महीने यानी मार्च में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 11 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 3 मार्च को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखना होगा। यहां देखें मार्च 2026 में आपके राज्य या लोकेशन में बैंक कब-कब बंद रहेंगे… ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। मार्च में शेयर बाजार में 12 दिन कारोबार नहीं मार्च 2026 में शेयर बाजार में 12 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 9 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 3 मार्च को होली, 26 मार्च को श्री रामनवमी और 31 मार्च को श्री महावीर जयंती पर भी बंद रहेगा।

Iran Khamenei US Israel Attack Punjab Teacher viral Video

Iran Khamenei US Israel Attack Punjab Teacher viral Video

वीडियो में परेशानी बताते वक्त एसएसडी गर्ल्स कॉलेज बठिंडा की प्रिंसीपल नीरू गर्ग घबराई हुई नजर आईं। US-इजराइल और ईरान जंग से मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने लगे हैं, जिसका असर अब पंजाब के लोगों पर भी दिख रहा है। एयरस्पेस बंद होने से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दुबई के शारजाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई पंजाबी यात्री फंस गए हैं। . बठिंडा की प्रिंसिपल नीरू गर्ग ने एयरपोर्ट से वीडियो जारी कर बताया कि उनके पास बीपी और शुगर जैसी जरूरी दवाइयां खत्म हो चुकी हैं और हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत सरकार से मदद की अपील की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस प्रबंध नहीं हुआ। नीरू ने बताया कि रात करीब 10 बजे उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने को कहा गया, लेकिन कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए। उन्हें इंडिगो से भी शिकायत है, क्योंकि एयरलाइन ने बाहर अधिकारियों के मिलने की बात कही थी, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। काफी देर इंतजार के बाद उन्होंने होटल तलाश किया, पर सभी होटल भरे हुए थे। अंत में 20 किलोमीटर दूर एक महंगा होटल मिला, जहां उन्होंने रात बिताई। अब होटल प्रबंधन ने उन्हें कमरा खाली करने को कहा है और उनके पास पैसे भी लगभग खत्म हो चुके हैं। नीरू ने कहा कि उनकी दवाइयां खत्म हो चुकी हैं और कोई कुछ बताने वाला नहीं है। उन्होंने भारत सरकार से जल्द सुरक्षित निकासी की मांग की है। नीरू ने कहा कि उनके परिचित आर्थिक मदद की पेशकश कर रहे हैं, लेकिन वे चाहती हैं कि सरकार जल्द हस्तक्षेप कर सभी लोगों को सुरक्षित वापस लाए। वे अपने बच्चों से मिलने गईं थी। वीडियो में बोलते वक्त टीचर काफी बैचेन नजर आईं। दुबई में फंसी टीचर ने बताए हालात… एयरपोर्स से निकाल दिया, कोई हेल्प नहीं मिली: एसएसडी गर्ल्स कॉलेज बठिंडा की प्रिंसीपल नीरू गर्ग ने कहा कि मैंने भारत सरकार से गुहार लगाई थी कि हमारे लिए कोई प्रबंध किया जाए। मैं आपको ताजा हालात बताना चाहती हूं कि कल हमें रात 10 बजे एयरपोर्ट से बाहर निकाल दिया गया। हमें कोई दिशा निर्देश नहीं दिए गए और न ही कोई सहायता मिली। एयरलाइंस और होटल की समस्या: नीरू गर्ग ने कहा कि हमें सबसे ज्यादा शिकायत इंडिगो एयरलाइंस से है, क्योंकि उन्होंने कहा था कि बाहर उनके अधिकारी मिलेंगे पर वहां कोई नहीं था। हम आधा घंटा बाहर बैठे रहे फिर हमने होटल ढूंढे पर सब भरे हुए थे। 20 किलोमीटर दूर हमें एक बहुत महंगा होटल मिला जहां रात काटी। दवाइयां खत्म हो गई हैं और सरकारी मदद दी जाए: नीरू गर्ग ने बताया कि अब होटल छोड़ने का समय हो चुका है। हमारे पास पैसे खत्म हो गए हैं और सबसे जरूरी बात कि हमारी बीपी और अन्य दवाइयां भी खत्म हो चुकी हैं। मेरी भारत सरकार से विनती है कि कृपया हमसे संपर्क करें और जल्द से जल्द हमें यहां से सुरक्षित बाहर निकाला जाए। जंग में फंसे पंजाबी यात्रियों की परेशानी के 3 PHOTOS…. दुबई एयरपोर्ट पर परेशान पंजाबी यात्री ने कहा कि वे डरे हुए हैं। उन्हें सुरक्षा दी जाए। दुबई एयरपोर्ट पर परेशान पंजाब के यात्री। इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से सभी फंसे हैं। दुबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी देता पंजाब का यात्री। हमें एक घंटे पहले बताया कि फ्लाइट कैंसिल हैं शारजाह एयरपोर्ट पर पंजाब के एक यात्री ने बताया कि वह दोपहर ढाई बजे से एयरपोर्ट पर हैं। फ्लाइट की जिम्मेदारी हमारी केयर करना है, लेकिन मैनेजर आया था, हमें कहा कि इंतजाम कर रहे हैं। वह हमें मीठी गोली देकर निकल गया। इसके बाद से कोई पूछने वाला नहीं है। मैं पांच दिन के वीजा पर बच्चों से मिलने आया था। अब मेरा वीजा भी खत्म हो चुका है। एक अन्य पंजाबी यात्री ने बताया कि हम सब यहां पर डरे हुए हैं। घर से बार-बार फोन आ रहे हैं। यहां न रहने के लिए हमारे पास कोई इंतजाम है और न ही कोई एयरपोर्ट की तरफ से व्यवस्था की गई है। अमृतसर से खाड़ी देश जाने वाली कई फ्लाइट रद्द अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। इससे सैकड़ों यात्री हवाई अड्डे पर फंस गए हैं। सुरक्षा कारणों से अमृतसर से दुबई, शारजाह, मस्कट और दोहा जाने वाली लगभग 10 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। अचानक मिली इस जानकारी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोहा जाने वाले यात्री अरविंदर सिंह ने बताया, ‘मैं पिछले दो साल से दोहा में लेबर का काम कर रहा हूं। छुट्टी काटकर आज वापस जाना था, लेकिन फ्लाइट रद्द है। अब समझ नहीं आ रहा क्या करूं। पंजाबी यात्रियों के लिए एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर जारी करते खालसा एड के सदस्य। खासला एड आगे आई, हेल्पलाइन नंबर जारी किया UAE में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए ग्लोबल NGO खालसा एड ने हेल्पलाइन नंबर 772 54-7520711 जारी किया है। खालसा एड के सदस्यों ने वीडियो जारी कर कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि मिडिल ईस्ट के देशों में एयरपोर्ट बंद होने की वजह से हमारे बहुत से लोग वहां फंसे हुए हैं। उनके लिए सलाह यह है कि आप जहां भी हैं, वहीं रहें और ज्यादा इधर उधर न घूमें। खाने-पीने का सामान और खासकर पानी का पर्याप्त स्टॉक अपने पास रखें। इंडियन एंबेंसी की वेबसाइट पर नजर रखें खालसा एड ने कहा कि सबसे जरूरी बात यह है कि भारतीय दूतावास यानी इंडियन एंबेंसी की वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज पर लगातार नजर रखें और अपनी जानकारी वहां अपडेट करते रहें, अगर आप अपना होटल या रहने की जगह बदलते हैं, तो उसकी सूचना तुरंत दूतावास को दें ताकि जब सरकार आपको निकालने के लिए जहाज भेजे तो उन्हें आपकी सही लोकेशन पता हो और वे आप तक आसानी से पहुंच सकें। एक-दूसरे की मदद करें, सुरक्षित रहें और घबराएं नहीं। भारत सरकार ने भरोसा दिया है कि हालात मिलते ही फ्लाइट्स भेजकर सबको सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। ************** ये खबर भी पढ़ें: ईरान-इजराइल युद्ध असर अमृतसर से कई उड़ाने रद्द: एयरलाइंस ने सुरक्षा कारणों से

रागी चीला रेसिपी: है फिट? खोज में रागी चीला, स्वाद और स्वास्थ्य दोनों बने रहेंगे; बनाना भी है आसान

रागी चीला रेसिपी: है फिट? खोज में रागी चीला, स्वाद और स्वास्थ्य दोनों बने रहेंगे; बनाना भी है आसान

घर पर स्वास्थ्यवर्धक रागी चीला: अगर आप आर्किटेक्चरल स्टाइल अपनाना चाहते हैं और वजन नियंत्रण में रखना चाहते हैं, तो रागी चीला आपके लिए एक बेहतरीन नाश्ता है। रागी वैलीज़ फ्रैंचाइज़ी मिलेट कैल्शियम, स्टार्च, आयरन और प्रोटीन की तुलना होती है। यह पाचन को बेहतर काम करता है, लंबे समय तक पेट ठीक रखता है और ऊर्जा भी देता है। बता दें कि रागी चीला बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद भी लाजवाब है। तो जानें जानें आसान रेसिपी। आप रागी चीला को हरा, टमाटर का चिप्स या दही के साथ बना सकते हैं. यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। रागी चीला खाने के फायदे क्या हैं? अगर आप रोज-रोज के प्रयोग से बोर हो गए हैं और कुछ टेस्टी के साथ-साथ पिशाचिनी परीक्षण करना चाहते हैं, तो रागी चीला एक आदर्श है। यह जल्दी बनता है, स्वादिष्ट होता है और स्वास्थ्य के लिए बेहद स्वादिष्ट भी होता है।