Sunday, 12 Apr 2026 | 11:10 PM

Trending :

ग्वालियर पुलिस के हाथ लगा हत्या के प्रयास का आरोपी:मुखबिरी के शक में चलाई थीं गोलियां, खतरे में पड़ गई महिलाओं-बच्चों की जान इंदौर में चलती कार में अचानक भभक उठी आग:शहर के व्यस्ततम चौराहे पर पुलिस ने रोकी कार, टला बड़ा हादसा मोबाइल चोरी के आरोप से आहत वृद्धा ने जहर खाया:छतरपुर में गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश; बाद में पेड़ पर मिला मोबाइल भारत बोला-चीन के दिए नाम मनगढ़ंत, अरुणाचल भारत का हिस्सा:झूठे दावे हकीकत नहीं बदलते; चीन ने 9 साल में 62 जगहों के नाम बदले राजगढ़ में स्विमिंग पूल उद्घाटन पर शुल्क विवाद:कांग्रेस ने कहा- पहले मुफ्त था, अब 200 रुपए रोज; विभाग बोला- ₹50 प्रति घंटा ही वास्तविक चार्ज High BP Tips: पूरी गर्मी कंट्रोल रहेगा हाई ब्लड प्रेशर, बस घर पर रोज करें ये आसान प्राणायाम
EXCLUSIVE

ग्वालियर में आज 'पिंक ड्राइविंग लाइसेंस' कैंप:18 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाएं और महिलाएं करा सकेंगी पंजीकरण

ग्वालियर में आज 'पिंक ड्राइविंग लाइसेंस' कैंप:18 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाएं और महिलाएं करा सकेंगी पंजीकरण

ग्वालियर के बाल भवन में सोमवार (9 मार्च) को सुबह 11 बजे से ‘पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप’ आयोजित किया जाएगा। यह शिविर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में लगाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाना है। यह पहल सरकार की ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत जिले में चलाए जा रहे ड्राइविंग लाइसेंस अभियान का हिस्सा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, उपासना राय ने बताया कि शिविर में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की बालिकाएं और महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पंजीकरण करा सकेंगी। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर (ओटीपी के लिए) और समग्र आईडी अनिवार्य होंगे। इच्छुक बालिकाएं रूपसिंह स्टेडियम के पास स्थित बाल भवन में निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ ले सकती हैं।

Budget 2026 Phase 2 LIVE Update; No Confidence Motion | Om Biral Rahul Gandhi PM Modi

Budget 2026 Phase 2 LIVE Update; No Confidence Motion | Om Biral Rahul Gandhi PM Modi

01:29 AM9 मार्च 2026 कॉपी लिंक पहले फेज की कार्यवाही: राहुल ने चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाया 2 फरवरी : राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका लोकसभा में राहुल के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ था। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा था कि 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। पूरी खबर पढ़ें… 1 फरवरी : बजट 2026-27 पेश- ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा, इनकम टैक्स में बदलाव नहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं। पूरी खबर पढ़ें… 29 जनवरी : देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ संसद में पेश, पीएम बोले थे- हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ यानी इकोनॉमिक सर्वे लोकसभा में पेश किया गया। इस सर्वे में बताया गया है वित्त वर्ष 2026-2027 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% की रेंज में रहने का अनुमान है। पीएम ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था- हमारी सरकार की पहचान रही है, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें… 28 जनवरी : राष्ट्रपति ने 45 मिनट स्पीच दी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून मुद्दों का जिक्र किया संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने अपनी 45 मिनट की स्पीच में ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून, दुनिया में भारत की भूमिका जैसे मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में 150 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

breaking news; national News Updates

breaking news; national News Updates

1 दिन पहले कॉपी लिंक भारतीय सेना की वाइट नाइट कॉर्प्स ने X पर जानकारी दी कि सुंदरबनी के सामान्य क्षेत्र में आयोजित रिवर क्रॉसिंग अभ्यास के दौरान, सिपाही अक्षित शर्मा आज दोपहर लगभग 12 बजे लापता होने की सूचना मिली थी। सेना ने बताया कि भारतीय सेना और नागरिक एजेंसियों के सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ सैनिक का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं। आज की बाकी बड़ी खबरें… इतिहासकार के. एन. पणिक्कर का 90 साल की उम्र में निधन हुआ जाने माने इतिहासकार और शिक्षक के.एन. पणिक्कर का सोमवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। वह जेएनयू में इतिहास विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रह चुके थे। साथ ही केरल के कलाडी स्थित श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे। उन्होंने औपनिवेशिकता और आधुनिकता पर कई महत्वपूर्ण किताबें लिखीं। BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए तीन राज्यों में 4 ऑब्जर्वर नियुक्त किए भाजपा ने बिहार, हरियाणा और ओडिशा में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। बिहार के लिए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा में गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी और ओडिशा में महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को ऑब्जर्वर बनाया गया है। राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 10 राज्यों में 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना की जाएगी। बिहार में 5, ओडिशा में 4 और हरियाणा में 2 सीटों पर चुनाव होना है। दिल्ली दंगा केस के आरोपी शरजील इमाम को भाई की शादी के लिए 10 दिनों की जमानत मिली दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को सोमवार को भाई की शादी के लिए 10 दिन की जमानत मिली। कोर्ट ने यह जमानत 20 मार्च से 30 मार्च तक के लिए मंजूर की। इमाम ने पहले छह हफ्ते की राहत मांगी थी। फरवरी 2020 की उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। इससे पहले जनवरी 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। दिल्ली में तेज रफ्तार DTC बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, 2 लोगों की मौत दिल्ली के निहाल विहार इलाके में सोमवार सुबह 9.45 बजे एक तेज रफ्तार DTC बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की और एक दूसरी DTC बस में आग लगा दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घायल महिला को इलाज के लिए मनसा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्तार अब्बास नकवी ने ईरानी एंबेसी पहुंचकर खामेनेई की मौत पर दुख जताया भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता मुख्तार अब्बास नकवी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर दुख जताने के लिए नई दिल्ली में ईरानी एम्बेसी पहुंचे। अपने दौरे के दौरान नकवी ने ईरानी एम्बेसडर से मुलाकात की और दिवंगत ईरानी नेता को श्रद्धांजलि दी, और ईरान के लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं। मीटिंग के बाद रिपोर्टर्स से बात करते हुए, नकवी ने कहा हम यहां ईरान के सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि देने आए थे। हम ईरानी एंबेसडर से भी मिले। मैंने दिल से श्रद्धांजलि और संवेदनाएं दी हैं। मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट का यू टर्न, इथियोपिया की बॉर्डर से दिल्ली लौटी नॉर्स से ऑपरेट की जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E33 ने इथियोपिया और इरिट्रिया के बीच बॉर्डर पर यू-टर्न लिया। यह दिल्ली लौट रही है। एयरलाइन ने अचानक यूटर्न लेने का कारण नहीं बताया है। 26 फरवरी के बाद यह इंडिगो की दिल्ली-मैनचेस्टर की पहली फ्लाइट थी। फ्लाइट राडार के मुताबिक प्लेन ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी। यह यूनाइटेड किंगडम (यूके) के मैनचेस्टर जा रही थी। विमान इथियोपिया बॉर्डर के पास एयरस्पेस में पहुंचा लेकिन यू-टर्न ले लिया। फ्लाइटराडार 24 की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली-मैनचेस्टर रूट दूरी 6,829 किमी है। एवरेज फ्लाइंग टाइम लगभग 11 घंटे है। विमान ने अदन की खाड़ी और अफ्रीका होते हुए सदर्न रूट अपनाया। करूर भगदड़ मामले में 10 मार्च को CBI ने विजय को फिर पूछताछ के लिए बुलाया CBI ने करूर भगदड़ मामले में एक्टर और TVK चीफ विजय को आगे की पूछताछ के लिए मार्च मंगलवार को बुलाया है। एजेंसी ने उन्हें नया नोटिस जारी किया है। इससे पहले उनसे 12 और 19 जनवरी को भी पूछताछ की जा चुकी है। मामला करूर में 27 सितंबर 2025 को हुई भगदड़ से जुड़ा है, जिसमें 41 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। शराब नीति केस: दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस जारी किया, 16 मार्च को सुनवाई दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI की अपील पर पूर्व CM अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को नोटिस जारी किया है। CBI ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी। पूरी खबर पढ़ें… ईरान-इजराइल जंग का असर, पुणे के गैस श्मशान घाट बंद, इलेक्ट्रिक क्रीमेटोरियम में जारी रहेगा शवों का अंतिम संस्कार पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच प्रोपेन और ब्यूटेन जैसे लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) के हिस्सों के इस्तेमाल पर रोक के बाद शहर के गैस श्मशान घाटों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। पुणे सिविक बॉडी के मुताबिक, पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मंत्रालय ने 5 मार्च को एक ऑर्डर जारी किया था जिसमें कहा गया था कि देश भर में घरेलू LPG सप्लाई के लिए प्रोपेन और ब्यूटेन को प्राथमिकता दी जाए। हालांकि लोगों को परेशानी से बचाने के लिए, एयर पॉल्यूशन कंट्रोल सिस्टम वाले इलेक्ट्रिक श्मशान घाट और लकड़ी से चलने वाले श्मशान घाट चलते रहेंगे। उमरा करने गए नागपुर के एक डॉक्टर और कारोबारी को सऊदी अरब के मक्का में हिरासत में लिया गया उमरा करने गए

खालिस्तानी आतंकी बोला- नैन्सी ग्रेवाल का कत्ल नहीं कराया:हम बैलेट से लड़ रहे, बुलेट से नहीं; बहन ने घर में आग का VIDEO जारी किया

खालिस्तानी आतंकी बोला- नैन्सी ग्रेवाल का कत्ल नहीं कराया:हम बैलेट से लड़ रहे, बुलेट से नहीं; बहन ने घर में आग का VIDEO जारी किया

कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) के हत्या मामले में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू का पहला वीडियो सामने आया। एक्स पर वीडियो शेयर कर पन्नू ने कहा कि खालिस्तानी किसी का कत्ल नहीं करते। खालिस्तान एक पॉलिटिकल विचार है। नैन्सी की मौत के बाद खालिस्तानियों को निशाना बनाया जा रहा है। पन्नू ने वीडियो में दावा किया कि नैन्सी हत्याकांड में खालिस्तानियों का कोई हाथ नहीं है। इस कत्ल की जांच चल रही है और इसके तार भारत से जुड़े मिलेंगे। बहुत से ऐसे लोग थे जो नैन्सी को मरवाना चाहते थे। पन्नू ने कहा कि नैन्सी ग्रेवाल से पहले खालिस्तानी निज्जर का भी कत्ल हुआ है। उसके तार भी भारत से जुड़े होने का दावा किया गया है। पन्नू ने कहा कि यहां पर कई तरह की एजेंसियां काम कर रही हैं जो लोगों को मरवाकर सेंटिमेंट से खेलती हैं। नैन्सी की हत्या से खालिस्तान के खिलाफ नैरेटिव बनाया जा रहा है। बता दें कि 3 मार्च की करीब रात साढ़े 9 बजे चाकू मारकर नैन्सी की हत्या कर दी गई थी। उस पर चाकू से 18 वार करने के साथ उसकी जीभ भी काटी गई थी। हत्या के 5 दिन बाद भी कनाडा के लासाल की पुलिस कातिलों तक नहीं पहुंच पाई है। लासाल के एक चैनल को दिए इंटरव्यू में नैन्सी की बहन अलीशा ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जिसमें नैन्सी के घर को कुछ लोगों ने जला दिया था। अलीशा का दावा है कि नैन्सी को मारने से पहले 40 बार थ्रेट कॉल आई थी। नैन्सी की मां भी जालंधर से कनाडा पहुंच चुकी है। लेकिन अभी नैन्सी के संस्कार को लेकर कोई वीडियो सामने नहीं आई है। पन्नू ने नैन्सी हत्याकांड पर क्या कहा… आग लगाने का सीसीटीवी, बहन की 2 अहम बातें… —– ये खबर भी पढ़ें… नैन्सी ग्रेवाल हत्याकांड, 15 दिन पहले प्लान हुआ मर्डर, दोस्त को कहा था- मौत मंजूर, चुप नहीं रहूंगी पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और नर्स नैन्सी ग्रेवाल के मर्डर को लेकर बहन अलीशा ने कई खुलासे किए हैं। बहन ने बताया कि नैन्सी को जान का खतरा था। उसने बकायादा कनाडा पुलिस को कुछ लोगों के नाम दे रखे थे। नैन्सी ने पुलिस को कहा था कि अगर उसे कुछ हो जाए तो इन लोगों से पूछताछ की जाए। (पढ़ें पूरी खबर)

Heatwave Grips Rajasthan, MP, Delhi; Rain-Snow Alert in J&K, Himachal

Heatwave Grips Rajasthan, MP, Delhi; Rain-Snow Alert in J&K, Himachal

नई दिल्ली/शिमला/जयपुर/भोपाल2 दिन पहले कॉपी लिंक मार्च के दूसरे हफ्ते में ही तेज गर्मी होने लगी है। मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के अकोला और राजस्थान के पिलानी-बाड़मेर में पारा 40°C का आंकड़ा पार कर गया है। विभाग ने जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार, सिक्किम, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। IMD का कहना है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश करवाएगा। मध्य प्रदेश के रतलाम का तापमान 38.6 डिग्री रहा। नई दिल्ली में भी दिन का टेंपरेचर 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कश्मीर में टेम्परेचर 9.4 से 10.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 10-12 मार्च तक कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गंदेरबल और अनंतनाग के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम की 2 तस्वीरें… नर्मदापुरम में 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जैसलमेर शनिवार को राजस्थान का दूसरा सबसे गर्म शहर था। मार्च में गर्मी और हीटवेव क्यों मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से गर्म हवाएं आ रही हैं। जिसका असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। इससे आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। इससे धूप का तीखापन भी बढ़ सकता है। कब मानी जाती है हीटवेव मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगले 2 दिन मौसम का हाल- 10 मार्च- नागालैंड, मणणपुर, ममजोरम और त्रिपुरा में और केरल और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 11 मार्च- केरल और आंध्र प्रदेश (विशेषकर तटीय क्षेत्रों) में भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 2 दिन हीटवेव का अलर्ट, पारा 40 के पार पहुंचा, 15 से ज्यादा शहरों में झुलसाने वाली गर्मी रविवार को सीजन में पहली बार राज्य में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। जयपुर, अजमेर, कोटा समेत 15 से ज्यादा शहरों में रविवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रिकॉर्ड हुआ। सोमवार और मंगलवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में हीटवेव चलने का यलो अलर्ट है। अगले 7 दिन में तापमान 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: मार्च के पहले ही हफ्ते में 3°C बढ़ा पारा; इंदौर-उज्जैन संभाग सबसे गर्म प्रदेश में इस बार मार्च की शुरुआत में ही लू जैसे हालात हैं। पहले ही हफ्ते में पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा हो गया है। इंदौर और उज्जैन संभाग के शहरों में टेम्पेचर 39 डिग्री तक पहुंच गया है। अगले 4 से 5 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 9 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसके असर से तापमान 40 डिग्री पार कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में हीटवेव का अलर्ट, 4 दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आज भी हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 13 शहरों का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। ऊना में तापमान सबसे ज्यादा 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 10 मार्च से मौसम बदलेगा। इसके कारण बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 4 जिलों का तापमान 35°C पार; झांसी सबसे गर्म, आज और कल बारिश का अलर्ट प्रदेश के 5 जिलों का तापमान 35°C के पार चला गया है। आगरा का तापमान एक दिन में 7°C तक चढ़ गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मार्च के तीसरे हफ्ते में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, राज्य के मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे बारिश की संभावना भी बन रही है। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह सहित 9 जिलों में बारिश का अलर्ट; 40kmph रह सकती है हवा की रफ्तार राज्य के कई जिलों में बारिश के हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मार्च को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मार्च के तीसरे हफ्ते तक राज्य के दक्षिणी जिलों में तापमान 35 से 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेंगा तापमान मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के मुताबिक 10 से 14 मार्च तक उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। हालांकि राज्य के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: हिसार सबसे गर्म, समय से पहले पकने लगी फसलें; 19 मार्च से फिर बदलेगा मौसम रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान हिसार में 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। 11 मार्च और इसके बाद 14 मार्च को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी का असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी दिखाई देने लगा है। वे समय से पहले ही पकने लगी हैं। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Delhi Court Acquits Kejriwal, Sisodia & 23; CBI Appeals HC

Delhi Court Acquits Kejriwal, Sisodia & 23; CBI Appeals HC

नई दिल्ली1 दिन पहले कॉपी लिंक दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार (9 मार्च) को दिल्ली शराब नीति केस में पूर्व CM अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की CBI अधिकारियों के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर रोक लगा दी। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने यह भी निर्देश दिया कि संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) मामले में ट्रायल कोर्ट आगे की सुनवाई तब तक टाल दे, जब तक हाईकोर्ट इस मामले पर आगे सुनवाई न कर ले। ट्रायल कोर्ट ने 27 फरवरी को इस मामले में सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया था। इसी आदेश को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। CBI ने अपनी 974 पेज की याचिका में कहा है कि ट्रायल कोर्ट ने चार्ज फ्रेमिंग के चरण में ही मिनी-ट्रायल जैसा व्यवहार किया। कोर्ट ने पूरे सबूतों को विस्तार से जांचना शुरू कर दिया, जैसे कि पूरा केस चल रहा हो। जबकि इस स्तर पर केवल सरसरी नजर से मामला देखा जाता है। प्रियंका कक्कड़ बोलीं – भाजपा माफी मांगे वहीं इस मामले पर AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, केजरीवाल पर सभी आरोप बेबुनियाद और मनगढ़ंत थे। पीएम मोदी और अमित शाह को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। भाजपा CBI और ED की ताकतों का गलत इस्तेमाल कर रही है। जांच अधिकारी के खिलाफ डिपार्टमेंटल एक्शन पर भी रोक सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि एजेंसी फिलहाल डिस्चार्ज आदेश पर रोक नहीं चाहती, लेकिन यह सुनिश्चित करना चाहती है कि ट्रायल कोर्ट का फैसला ED की मनी लॉन्ड्रिंग जांच को प्रभावित न करे। हाईकोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी केस की जांच करने वाले CBI ऑफिसर के खिलाफ डिपार्टमेंटल एक्शन लेने के ट्रायल कोर्ट के ऑर्डर पर रोक लगा दी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 27 फरवरी को मामले में आरोपी बनाए गए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिय समेत 23 लोगों को बरी कर दिया था। फैसला आने के 6 घंटे के बाद ही CBI ने इसके खिलाफ हाइकोर्ट में अपील कर दी थी। CBI ने निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट से इसे रद्द करने की मांग की है। वहीं, बरी होने के बाद कोर्ट से बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा- मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। आज ये साबित हो गया कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं। अब पढ़िए कोर्ट के बाहर केजरीवाल ने क्या कहा… पिछले कुछ सालों से जिस तरह से बीजेपी शराब घोटाला, शराब घोटाला कर रही थी। हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी। आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए और हम सबको डिस्चार्ज कर दिया। हम हमेशा कहते थे कि हमें भारतीय न्याय प्रणाली पर भरोसा है। मैं जज साहब का बहुत-बहुत शुक्रिया करता हूं, जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया। सत्य की जीत हुई। भगवान हमारे साथ है। मोदी जी और अमित शाह जी ने मिलकर आजाद भारत का यह सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए हमारी पार्टी के सबसे बड़े पांच नेताओं को जेल में डाल दिया। आज तक आजाद भारत के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ। सिटिंग चीफ मिनिस्टर को घर से घसीटकर जेल में डाला गया और छह महीने तक जेल में रखा गया। हमारे उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को दो साल तक जेल में रखा गया। हमारे ऊपर कीचड़ फेंका गया। 24 घंटे टीवी चैनलों पर डिबेट चलती थी, खबरें दिखाई जाती थीं कि… इतना कहते ही अरविंद केजरीवाल रो पड़े। उन्हें बाजू में खड़े मनीष सिसोदिया ने ढाढस बंधाया…इसके बाद केजरीवाल ने फिर बोलना शुरू किया, उन्होंने कहा… मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि सत्ता के लिए इस तरह से खिलवाड़ मत कीजिए देश के साथ। इस तरह से संविधान के साथ खिलवाड़ मत कीजिए। आपको सत्ता चाहिए, अच्छे काम कीजिए। आज देश के सामने कितनी बड़ी समस्याएं हैं। महंगाई है, बेरोजगारी है, पूरे देश में सड़कें टूटी पड़ी हैं, चारों तरफ पॉल्यूशन ही पॉल्यूशन है, चारों तरफ देश में इतनी समस्याएं हैं उनका समाधान करके सत्ता में आइए न। केजरीवाल पर आम आदमी पर्टी पर झूठे केस क्यों करते हैं। अच्छा काम करके सत्ता में आइए। इस तरह के झूठे केस करना और चौबीस घंटे विपक्षियों पर ऊटपटांग झूठे केस करना उन्हें जेल में डालना ये प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। इससे देश आगे नहीं बढ़ता। देश तब आगे बढ़ेगा, जब जनता की समस्यों का समाधान किया जाएगा। घर पहुंचने पर पत्नी सुनिता से गले मिलते अरविंद केजरीवाल। इस दौरान वे भावुक नजर आए। CBI का दावा- केजरीवाल के करीबी विजय नायर ने साउथ ग्रुप से ₹100 करोड़ वसूले सीबीआई का दावा है कि केजरीवाल के करीबी विजय नायर दिल्ली एक्साइज बिजनेस के स्टेकहोल्डर्स के संपर्क में थे। वे शराब नीति में उन्हें फायदा देने के बदले पैसों की मांग करते थे। नायर वो जरिया थे, जिन्होंने केजरीवाल के लिए BRS नेता के. कविता की अध्यक्षता वाले साउथ ग्रुप के लोगों से डील की। नायर ने ही शराब नीति में फायदा देने के बदले में साउथ ग्रुप के लोगों से ₹100 करोड़ वसूले थे। दो अन्य आरोपियों- विनोद चौहान और आशीष माथुर के माध्यम से इन पैसों को गोवा भेजा गया। केजरीवाल के निर्देश पर इस ₹100 करोड़ की रकम में से ₹44.5 करोड़ कैश गोवा विधानसभा चुनाव में खर्च किया या। इसलिए केजरीवाल चुनाव के दौरान गलत तरीके से कमाए पैसों का इस्तेमाल करने के भी जिम्मेदार हैं, क्योंकि इसका फायदा आम आदमी पार्टी को ही मिला है। दो पूर्व विधायकों ने चुनाव में पार्टी से पैसे मिलने का दावा किया था CBI के अनुसार AAP के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले गोवा के दो पूर्व विधायकों ने आरोप लगाया था कि उन्हें एक पार्टी वालंटियर ने चुनाव खर्चों के लिए कैश दिए थे। एजेंसी ने अवैध रुपए लेने और उसके इस्तेमाल के लिए AAP के गोवा प्रभारी दुर्गेश पाठक को भी जिम्मेदार ठहराया है। एजेंसी का दावा है कि शराब नीति के तीन स्टेकहोल्डर्स- शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं का एक गुट तैयार हुआ

लिलिपुट को फिल्म ‘जीरो’ पसंद नहीं आई थी:एक्टर बोले- शाहरुख को स्क्रिप्ट चुनने की समझ नहीं है

लिलिपुट को फिल्म ‘जीरो’ पसंद नहीं आई थी:एक्टर बोले- शाहरुख को स्क्रिप्ट चुनने की समझ नहीं है

एक्टर लिलिपुट ने हाल ही में कहा कि उन्हें शाहरुख की फिल्म जीरो पसंद नहीं आई थी। लिलिपुट ने यह भी कहा कि शाहरुख के पास स्क्रिप्ट चुनने की सही समझ नहीं है। बता दें कि फिल्म जीरो का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था, जिसमें शाहरुख खान ने एक कम कद वाले व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में लिलिपुट ने कहा कि फिल्म का विषय उन्हें समझ नहीं आया। उनके अनुसार, फिल्म में एक शारीरिक रूप से दिव्यांग लड़की और एक खूबसूरत लड़की दोनों उस लड़के से प्रभावित थीं, लेकिन कहानी क्या कहना चाहती थी, यह साफ नहीं था। उन्होंने कहा कि अब उन्हें फिल्म की बाकी घटनाएं भी याद नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने शाहरुख खान की मेहनत की सराहना की। लिलिपुट ने कहा कि शाहरुख ने फिल्म में पूरा प्रयास किया और ईमानदारी से काम किया, लेकिन इसके बावजूद वे फिल्म में प्रभावी नहीं लगे। शाहरुख की स्क्रिप्ट चुनने की समझ पर सवाल उठाए लिलिपुट ने यह भी कहा कि शाहरुख की फिल्मों को देखकर लगता है कि उनके पास स्क्रिप्ट की समझ नहीं है, जो आमिर खान को है। उन्होंने कहा कि किसी का सफल होना यह नहीं दिखाता कि वह बिल्कुल गलतियों से परे हो गया है। हर इंसान में कुछ कमियां होती हैं, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो। लिलिपुट ने आगे कहा कि कई लोगों में स्क्रिप्ट पहचानने की समझ नहीं होती और शाहरुख भी उनमें से एक हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि सही स्क्रिप्ट चुनने की समझ न होने के बावजूद शाहरुख इतने बड़े स्टार कैसे बने, तो लिलिपुट ने कहा कि उनकी ज्यादातर फिल्में बाहरी प्रोड्यूसर्स के साथ होती हैं, जैसे यश राज फिल्म्स। उनका मतलब था कि उन फिल्मों में शाहरुख खुद प्रोड्यूसर नहीं थे। कौन हैं लिलिपुट? लिलिपुट ने 1990 के दशक में टीवी के फेमस शो देख भाई देख, जबान संभालके और विक्रम और बेताल में काम किया है। हॉरर सीरीज वो में भी उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। हाल के वर्षों में वे अमेजन प्राइम की फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर में बिहार के माफिया डॉन दद्दा त्यागी के दमदार किरदार में नजर आए थे। उन्होंने शो इंद्रधनुष की पटकथा और फिल्म चमत्कार (1992) के डायलॉग लिखे थे।

ईरान की मदद क्यों नहीं कर रहे हूती विद्रोही:9 दिन बाद भी जंग से दूर शिया लड़ाके, समर्थन में सिर्फ बयान दे रहे

ईरान की मदद क्यों नहीं कर रहे हूती विद्रोही:9 दिन बाद भी जंग से दूर शिया लड़ाके, समर्थन में सिर्फ बयान दे रहे

इजराइल और अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव फैल गया है। इस जंग में ईरान, इजराइल,सऊदी, लेबनान, UAE जैसे मिडिल ईस्ट के कुल 12 देश शामिल हो चुके हैं। हालांकि जंग के 9 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक यमन इससे दूर है। यमन में हूती विद्रोही रहते हैं जो कि ईरान के सहयोगी माने जाते हैं। अक्टूबर 2023 में गाजा जंग शुरू होने के बाद कई बार इजराइल और हूती विद्रोही एक-दूसरे पर हमला कर चुके हैं। पिछले साल जून में इजराइल और ईरान के बीच 12 दिन जंग चली थी, तब भी हूती विद्रोही इस जंग में शामिल थे। हालांकि इस बार 28 फरवरी से जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले शुरू किए, तब से अब तक हूती विद्रोहियों ने ईरान का समर्थन केवल बयानों के जरिए ही किया है। हालांकि यह साफ नहीं है कि वे आगे भी इस जंग से दूर रहेंगे या नहीं। अमेरिका-इजराइल के हमले से बचना मकसद अल जजीरा के मुताबिक एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि हूती जंग में हिस्सा लेंगे। फिलहाल उनका इससे दूर रहना किसी रणनीति से जुड़ा हो सकता है। मिडिल ईस्ट मामलों पर नजर रखने वाले लुका नेवोला ने अल जजीरा से कहा कि हूती विद्रोहियों की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि अमेरिका और इजराइल की सीधी जवाबी कार्रवाई से बचा जाए। पिछले साल अगस्त में इजराइल ने यमन में हवाई हमले किए थे, जिनमें हूती सरकार के कम से कम 12 सीनियर मेंबर मारे गए थे। इनमें प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी और आर्मी चीफ मोहम्मद अल-घुमारी भी शामिल थे। यह हूती विद्रोहियों के लिए बहुत बड़ा नुकसान था। अमेरिका तथा इजराइल के साथ टकराव में उनकी सबसे बड़े नुकसान में से एक माना गया था। इजराइल के हमलों के बाद हूती विद्रोही सतर्क हुए इस घटना और पिछले साल हुए अन्य हमलों के बाद हूती लीडरशिप अब ज्यादा सतर्क हो गया है। उन्हें डर है कि अगर वे बड़ा कदम उठाते हैं तो उनके नियंत्रण वाले इलाकों पर भारी हवाई हमले हो सकते हैं। नेवोला के मुताबिक हूती विद्रोहियों को इजराइल की खुफिया क्षमता से भी डर है और उन्हें आशंका है कि उनकी टॉप लीडरशिप को निशाना बनाया जा सकता है। हालांकि पिछले साल के नुकसान के बावजूद हूती विद्रोही पूरी तरह कमजोर नहीं हुए हैं और वे अब भी अपने विरोधियों पर हमले करने की क्षमता रखते हैं। नेवोला के अनुसार अगर अमेरिका या इजराइल सीधे उन पर हमला करते हैं या यमन में उनके विरोधी गुट उनके खिलाफ फिर से सैन्य अभियान शुरू करते हैं, तो हूती फिर से हमले तेज कर सकते हैं। हूती विद्रोही बोले- जंग के लिए तैयार हैं हूती नेता अब्दुल मलिक अल-हूती ने इस सप्ताह कहा कि यमन ईरान और वहां की जनता के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि उनके सैनिक युद्ध के लिए तैयार हैं और हालात के हिसाब से किसी भी समय सैन्य कार्रवाई शुरू की जा सकती है। यमनी राजनीतिक विश्लेषक सदाम अल-हुरैबी का कहना है कि अगर ईरान उनसे मदद मांगेगा तो हूती युद्ध में शामिल हो सकते हैं। उनके मुताबिक तेहरान फिलहाल अपने सभी विकल्प एक साथ इस्तेमाल नहीं करना चाहता और वह आने वाले समय के लिए हूती विद्रोहियों को एक अहम ताकत के रूप में बचाकर रखना चाहता है। अल-हुरैबी ने कहा कि अगर अमेरिका और इजराइल के हमले नहीं रुकते, तो हूती लंबे समय तक चुप नहीं बैठेंगे। उनके अनुसार सना और हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले अन्य इलाकों में युद्ध की तैयारी चल रही है। हूती विद्रोहियों के पास रेड सी में फिर से अशांति फैलाने की क्षमता है। वे ड्रोन और मिसाइल के जरिए इजराइल पर भी हमला कर सकते हैं। अल-हुरैबी का कहना है कि ऐसा होना लगभग तय है, बस यह हूती विद्रोहियों और ईरान के तय समय पर निर्भर करेगा। हूती विद्रोहियों के पास कई लक्ष्यों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करने की क्षमता है। नेवोला के अनुसार अगर युद्ध लंबा चलता है और हूती विद्रोहियों को सीधे खतरा महसूस होता है, तो वे अपने हमलों का दायरा बढ़ाकर इजराइल, अमेरिकी युद्धपोतों, क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजराइल के सहयोगी देशों जैसे संUAE और सोमालिलैंड को भी निशाना बना सकते हैं। जहाजों पर हमला कर सकते हैं हूती विद्रोही साल 2023 के आखिर से लेकर 2025 तक हूती विद्रोहियों ने रेड सी से गुजरने वाले जहाजों पर लगातार हमले किए थे। इस अभियान में कम से कम 9 नाविकों की मौत हुई और चार जहाज डूब गए। इससे रेड सी के ट्रेड पर बड़ा असर पड़ा, जहां से हर साल लगभग एक ट्रिलियन डॉलर का सामान गुजरता था। अमेरिका और इजराइल के हालिया हमलों में ईरान के कई राजनीतिक और सैन्य नेताओं की भी मौत हुई है। अगर ईरानी शासन कमजोर पड़ता है या गिर जाता है, तो इसका सबसे बड़ा नुकसान यमन के हूती विद्रोहियों को भी हो सकता है। अल-हुरैबी के अनुसार अगर ईरान कमजोर होता है, तो यमन तक पहुंचने वाले ईरानी हथियारों की तस्करी कम हो सकती है या पूरी तरह बंद हो सकती है। यह हूती विद्रोहियों के लिए बड़ी चुनौती होगी। संयुक्त राष्ट्र ने 2022 में कहा था कि अरब सागर में पकड़े गए हजारों हथियार शायद ईरान के एक ही बंदरगाह से भेजे गए थे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट में भी कहा गया था कि रूस, चीन और ईरान में बने हथियार नावों और जमीन के रास्ते यमन में तस्करी करके पहुंचाए जाते थे। हालांकि ईरान लगातार इन आरोपों से इनकार करता रहा है। कौन हैं हूती विद्रोही साल 2014 में यमन में गृह युद्ध शुरू हुआ। इसकी जड़ शिया-सुन्नी विवाद है। कार्नेजी मिडिल ईस्ट सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों समुदायों में हमेशा से विवाद था जो 2011 में अरब क्रांति की शुरुआत से गृह युद्ध में बदल गया। 2014 में शिया विद्रोहियों ने सुन्नी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस सरकार का नेतृत्व राष्ट्रपति अब्दरब्बू मंसूर हादी कर रहे थे। हादी ने अरब क्रांति के बाद लंबे समय से सत्ता पर काबिज पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह से फरवरी 2012 में सत्ता छीनी

PM Modi to address Post Budget Webinar on theme ‘Sabka Saath Sabka Vikas’ on March 9

PM Modi to address Post Budget Webinar on theme 'Sabka Saath Sabka Vikas' on March 9

Hindi News Business PM Modi To Address Post Budget Webinar On Theme ‘Sabka Saath Sabka Vikas’ On March 9 नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वेबिनार को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) 9 मार्च को सुबह 10:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे। इस वेबिनार की थीम ‘सबका साथ सबका विकास- लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना’ रखी गई है। इस कार्यक्रम का मकसद बजट में की गई घोषणाओं को जमीन पर उतारने के लिए सरकारी विभागों, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और स्टेकहोल्डर्स यानी हितधारकों के साथ मिलकर एक ठोस रणनीति तैयार करना है। ब्रेकआउट सेशन्स में अलग-अलग सेक्टर्स पर फोकस होगा वेबिनार में कई ब्रेकआउट सेशन होंगे। इनमें शिक्षा और कौशल विकास, स्वास्थ्य और आयुष, पर्यटन और आतिथ्य जैसे क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा होगी। सरकार चाहती है कि बजट के प्रावधानों का लाभ आम जनता तक जल्द से जल्द पहुंचे। एजुकेशन-टू-एम्प्लॉयमेंट पाथवे पर चर्चा होगी वेबिनार में शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सफर को आसान बनाने पर चर्चा होगी। सरकार का लक्ष्य ऐसी व्यवस्था तैयार करना है, जिससे छात्रों को पढ़ाई खत्म करते ही सीधे नौकरी के अवसर मिल सकें। इसके लिए स्किल्स ट्रेनिंग और इंडस्ट्री की जरूरतों के बीच के अंतर को खत्म करने पर जोर दिया जाएगा। AVGC सेक्टर के लिए बनेंगे कंटेंट क्रिएटर लैब्स एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए वेबिनार में ‘कंटेंट क्रिएटर लैब्स’ बनाने पर बातचीत होगी। भारत को इस ग्लोबल मार्केट में एक बड़े प्लेयर के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार नए क्रिएटर्स को तकनीकी सहायता और प्लेटफॉर्म देने का प्लान बना रही है। हेल्थ सेक्टर: रीजनल मेडिकल हब और आयुष संस्थानों का विस्तार होगा स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार का ध्यान रीजनल मेडिकल हब बनाने पर है, ताकि बड़े शहरों के अलावा अन्य इलाकों में भी इलाज की आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा, सहयोगी स्वास्थ्य पेशेवरों और केयरगिवर्स की ट्रेनिंग पर भी फोकस रहेगा। आयुष पद्धति को बढ़ावा देने के लिए नए संस्थानों की स्थापना पर एक्सपर्ट्स की सलाह ली जाएगी। टूरिज्म: नॉर्थ-ईस्ट में बुद्धिस्ट सर्किट और हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा पर्यटन क्षेत्र के लिए वेबिनार में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा होगी… सस्टेनेबल टूरिज्म ट्रेल्स: पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना पर्यटन को बढ़ावा देना। बुद्धिस्ट सर्किट: उत्तर-पूर्वी राज्यों में बौद्ध धर्म से जुड़े स्थलों को विकसित करना। हॉस्पिटैलिटी स्किल डेवलपमेंट: होटल और पर्यटन क्षेत्र में युवाओं को पेशेवर ट्रेनिंग देना। हेरिटेज टूरिज्म: भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर प्रमोट करना। बजट विजन को हकीकत में बदलने की कोशिश यह वेबिनार सरकार, उद्योग जगत और विशेषज्ञों के बीच एक साझा मंच के रूप में काम करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य बजट की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रैक्टिकल सुझाव निकालना है, जिससे देश के समावेशी विकास को गति मिल सके। वित्त मंत्री ने 1 फरवरी को बजट पेश किया था वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, रविवार को बजट पेश किया था। इसमें आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया गया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं। बजट भाषण में कोई सीधा चुनावी ऐलान भी नहीं हुआ। सीतारमण लोकसभा में तमिलनाडु की प्रसिद्ध कांजीवरम साड़ी पहनकर पहुंचीं जरूर, लेकिन इसी साल होने वाले पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी चुनाव पर सीधा असर डालने वाली घोषणाएं नहीं कीं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहले बजट में वित्त मंत्री ने जियो-पॉलिटिक्स और चुनौतियों की बात कही और देश का रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़ कर दिया। यानी कुल डिफेंस बजट में 15.2% की बढ़ोतरी हुई है। डिफेंस बजट की खास बात यह है कि हथियार खरीदी और सेना के आधुनिकीकरण पर पिछले साल के ₹1.80 लाख करोड़ के मुकाबले इस बार ₹2.19 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह पूंजीगत खर्च में सीधे 22% की बढ़ोतरी है। बजट की 8 सबसे बड़ी घोषणाएं… i. इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं। रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने के लिए 3 महीने का ज्यादा समय दिया। यानी अब 31 दिसंबर के बदले 31 मार्च तक रिवाइज्ड रिटर्न फाइल कर सकते हैं। ii. कैंसर की 17 दवाओं पर से आयात शुल्क हटाया। अभी 5% शुल्क लगता था। हीमोफीलिया, सिकल सेल और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां भी ड्यूटी फ्री। iii. डिफेंस बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़, यानी 15.2% की बढ़ोतरी। हथियार खरीदी और आधुनिकीकरण पर पिछले साल के ₹1.80 लाख करोड़ के मुकाबले इस साल ₹2.19 लाख करोड़ खर्च होंगे, यानी 22% की बढ़ोतरी। iv. 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा। इनमें मुंबई -पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलिगुड़ी। v. 3 आयुर्वेदिक AIIMS खोले जाने की घोषणा। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ाने के लिए 5 मेडिकल हब भी बनेंगे। vi. 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास के लिए ₹12.2 लाख करोड़ खर्च करने का ऐलान। vii. 15 हजार सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्‍स बनाई जाएंगी। viii. करीब 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनेंगे। हर जिले में एक हॉस्टल बनाया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें… बजट 2026, सस्ता-महंगा- कैंसर की 17 दवाएं सस्ती: EV, सोलर पैनल के दाम घटेंगे; शराब महंगी हो सकती है, ट्रेडिंग पर भी टैक्स बढ़ा बजट में अब बस इम्पोर्ट ड्यूटी के घटने-बढ़ने से सामानों के दाम थोड़े बहुत ऊपर-नीचे होते हैं। ज्यादातर चीजों के दाम GST काउंसिल तय करती है। समझते हैं इस बजट से क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा…पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

गंभीर बोले- जीत द्रविड़-लक्ष्मण को समर्पित:संजू ने कहा-सचिन की सलाह काम आई; सूर्या ने बुमराह को राष्ट्रीय धरोहर बताया

गंभीर बोले- जीत द्रविड़-लक्ष्मण को समर्पित:संजू ने कहा-सचिन की सलाह काम आई; सूर्या ने बुमराह को राष्ट्रीय धरोहर बताया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। टीम तीसरी बार टी-20 में वर्ल्ड चैंपियन बनी। अहमदाबाद में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के आखिरी तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन के कारण सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इसमें इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल की अहम पारियां शामिल हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के 5 मैचों में 321 रन बनाए। संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय सचिन तेंदुलकर से हुई बातचीत को दिया। वहीं, कप्तान सूर्या ने जसप्रीत बुमराह को नेशनल धरोहर बताया। सैमसन- दो महीने से सचिन सर के संपर्क में था सैमसन ने कहा, जब मैं ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज के दौरान बाहर बैठा था और खेलने का मौका नहीं मिल रहा था, तब मैंने सोचा कि मुझे किस तरह का मानसिक नजरिया चाहिए। पिछले दो महीनों से मेरी सचिन सर से लगातार बात हो रही थी। मैंने उनसे संपर्क किया और लंबी बातचीत की। उनसे मार्गदर्शन मिलना बहुत बड़ी बात है। मैच से पहले भी उन्होंने फोन कर पूछा कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। उनसे मिली सलाह, तैयारी और खेल को समझने की बात मेरे लिए बहुत मददगार रही। न्यूजीलैंड सीरीज के बाद टूट गया था- संजू सैमसन ने बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज उनके लिए बेहद मुश्किल रही। उस सीरीज में उन्होंने पांच पारियों में सिर्फ 46 रन बनाए थे और बाद में प्लेइंग इलेवन से भी बाहर हो गए थे। इसके बाद सुपर-8 स्टेज में उन्हें फिर मौका मिला और उन्होंने लगातार तीन अहम मैचों में 97 नाबाद, 89 और 89 रन की पारियां खेलीं। टूर्नामेंट में उन्होंने पांच मैचों में 321 रन बनाए, जो प्रतियोगिता में तीसरा सबसे ज्यादा स्कोर रहा। उनका स्ट्राइक रेट 199.37 रहा। सैमसन ने कहा, न्यूजीलैंड सीरीज के बाद मैं पूरी तरह टूट गया था। मुझे लगा था कि मेरे सपने खत्म हो गए हैं। लेकिन शायद भगवान की अलग योजना थी। अहम मैचों में मुझे मौका मिला और मैंने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। 2024 के बाद से ही तैयारी शुरू कर दी थी सैमसन ने कहा कि उनकी तैयारी की शुरुआत 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के समय ही हो गई थी। उस टूर्नामेंट में वह टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। सैमसन ने कहा, तब से मैं लगातार सोचता रहा और मेहनत करता रहा कि मुझे क्या हासिल करना है। अहमदाबाद में जो हुआ, वही मैं तब से देख रहा था और उसके लिए काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि अभी यह सब किसी सपने जैसा लग रहा है और वह इस पल का आनंद लेना चाहते हैं। भविष्य के लक्ष्यों के बारे में पूछने पर सैमसन ने कहा कि अभी वह इस उपलब्धि का आनंद लेना चाहते हैं और कुछ दिन बाद आगे के बारे में सोचेंगे। सूर्या बोले- बुमराह जैसे गेंदबाज पीढ़ियों में एक बार पैदा होते हैं फाइनल के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की और उन्हें राष्ट्रीय धरोहर बताया। सूर्यकुमार ने कहा कि बुमराह जैसे गेंदबाज पीढ़ियों में एक बार ही पैदा होते हैं और वह जानते हैं कि बड़े मुकाबलों में कैसे प्रदर्शन करना है। सूर्यकुमार ने कहा, बुमराह एक पीढ़ी में एक बार मिलने वाले गेंदबाज हैं। उन्हें पता है कि ऐसे मौकों पर कैसे गेंदबाजी करनी है। वे अपने काम में सर्वश्रेष्ठ हैं। 2024 वर्ल्ड कप के बाद शुरू हुआ सफर सूर्यकुमार ने बताया कि इस खिताबी जीत के पीछे पिछले दो साल की मेहनत है। उन्होंने कहा कि 2024 वर्ल्ड कप के बाद टीम ने नई शुरुआत की थी और उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने कहा, यह सफर लंबा रहा है। 2024 वर्ल्ड कप के बाद जय शाह और रोहित भाई ने मुझ पर भरोसा जताया और कप्तानी की जिम्मेदारी दी। वहां से हमने लगातार मेहनत की और आज यहां आकर ट्रॉफी जीतना बेहद खुशी की बात है। खिलाड़ियों ने दिखाया भरोसा भारतीय कप्तान ने टीम के खिलाड़ियों की भी तारीफ की और कहा कि सभी ने पिछले दो साल में अच्छा क्रिकेट खेला है। उन्होंने कहा, हम पिछले दो साल से लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हमने वही अच्छी आदतें जारी रखीं जो 2024 वर्ल्ड कप में अपनाई थीं और खिलाड़ियों ने उसे बहुत अच्छे से निभाया। सोशल मीडिया नहीं, टीम के प्रति जिम्मेदारी-गौतम गंभीर गौतम गंभीर ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद कहा कि एक कोच के तौर पर उनकी जवाबदेही सोशल मीडिया पर लोगों के प्रति नहीं बल्कि ड्रेसिंग रूम में मौजूद 30 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के प्रति है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा,’मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया पर लोगों के प्रति नहीं है। मेरी जवाबदेही ड्रेसिंग रूम में मौजूद उन 30 लोगों के प्रति है। एक कोच उतना ही अच्छा होता है जितनी अच्छी उसकी टीम होती है। खिलाड़ियों ने ही मुझे वह कोच बनाया है जो मैं आज हूं।’ द्रविड़ और लक्ष्मण को समर्पित की जीत गंभीर ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को भी दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं इस ट्रॉफी को राहुल भाई और वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित करता हूं। राहुल भाई ने भारतीय टीम को एक मजबूत दिशा दी और लक्ष्मण ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खिलाड़ियों की शानदार पाइपलाइन तैयार की है। जय शाह और अजित अगरकर का भी किया धन्यवाद गंभीर ने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में दोनों ने उनका समर्थन किया। गंभीर ने बताया कि जब न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद उनका समय कठिन चल रहा था, तब जय शाह ने उनसे बात कर उनका हौसला बढ़ाया। खुलकर खेलने पर जोर भारतीय कोच ने कहा कि टीम ने इस टूर्नामेंट में निडर क्रिकेट खेला और हार के डर को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा,’हमें हार के डर को छोड़ना होगा।