Saturday, 12 Sep 2026 | 07:09 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Heatwave Grips Rajasthan, MP, Delhi; Rain-Snow Alert in J&K, Himachal

नई दिल्ली/शिमला/जयपुर/भोपाल2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

मार्च के दूसरे हफ्ते में ही तेज गर्मी होने लगी है। मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के अकोला और राजस्थान के पिलानी-बाड़मेर में पारा 40°C का आंकड़ा पार कर गया है।

विभाग ने जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार, सिक्किम, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। IMD का कहना है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश करवाएगा।

मध्य प्रदेश के रतलाम का तापमान 38.6 डिग्री रहा। नई दिल्ली में भी दिन का टेंपरेचर 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

कश्मीर में टेम्परेचर 9.4 से 10.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 10-12 मार्च तक कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गंदेरबल और अनंतनाग के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

मौसम की 2 तस्वीरें…

नर्मदापुरम में 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

जैसलमेर शनिवार को राजस्थान का दूसरा सबसे गर्म शहर था।

मार्च में गर्मी और हीटवेव क्यों

मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से गर्म हवाएं आ रही हैं। जिसका असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। इससे आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। इससे धूप का तीखापन भी बढ़ सकता है।

कब मानी जाती है हीटवेव

मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।

अगले 2 दिन मौसम का हाल-

  • 10 मार्च- नागालैंड, मणणपुर, ममजोरम और त्रिपुरा में और केरल और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
  • 11 मार्च- केरल और आंध्र प्रदेश (विशेषकर तटीय क्षेत्रों) में भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: 2 दिन हीटवेव का अलर्ट, पारा 40 के पार पहुंचा, 15 से ज्यादा शहरों में झुलसाने वाली गर्मी

रविवार को सीजन में पहली बार राज्य में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। जयपुर, अजमेर, कोटा समेत 15 से ज्यादा शहरों में रविवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रिकॉर्ड हुआ। सोमवार और मंगलवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में हीटवेव चलने का यलो अलर्ट है। अगले 7 दिन में तापमान 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश: मार्च के पहले ही हफ्ते में 3°C बढ़ा पारा; इंदौर-उज्जैन संभाग सबसे गर्म

प्रदेश में इस बार मार्च की शुरुआत में ही लू जैसे हालात हैं। पहले ही हफ्ते में पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा हो गया है। इंदौर और उज्जैन संभाग के शहरों में टेम्पेचर 39 डिग्री तक पहुंच गया है। अगले 4 से 5 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 9 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसके असर से तापमान 40 डिग्री पार कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल प्रदेश: मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में हीटवेव का अलर्ट, 4 दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आज भी हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 13 शहरों का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। ऊना में तापमान सबसे ज्यादा 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 10 मार्च से मौसम बदलेगा। इसके कारण बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: 4 जिलों का तापमान 35°C पार; झांसी सबसे गर्म, आज और कल बारिश का अलर्ट

प्रदेश के 5 जिलों का तापमान 35°C के पार चला गया है। आगरा का तापमान एक दिन में 7°C तक चढ़ गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मार्च के तीसरे हफ्ते में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, राज्य के मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे बारिश की संभावना भी बन रही है। पढ़ें पूरी खबर…

झारखंड: बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह सहित 9 जिलों में बारिश का अलर्ट; 40kmph रह सकती है हवा की रफ्तार

राज्य के कई जिलों में बारिश के हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मार्च को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मार्च के तीसरे हफ्ते तक राज्य के दक्षिणी जिलों में तापमान 35 से 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेंगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के मुताबिक 10 से 14 मार्च तक उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। हालांकि राज्य के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा: हिसार सबसे गर्म, समय से पहले पकने लगी फसलें; 19 मार्च से फिर बदलेगा मौसम

रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान हिसार में 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। 11 मार्च और इसके बाद 14 मार्च को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी का असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी दिखाई देने लगा है। वे समय से पहले ही पकने लगी हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Salman Khan Sells Bandra Flat for ₹3.5 Cr

July 11, 2026/
5:04 pm

2 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित शिव-अस्थान हाइट्स में अपना एक अपार्टमेंट 3.50...

राजगढ़ के 7 छात्र प्रदेश की मेरिट लिस्ट में:तीन ने दूसरा, एक ने चौथा और तीन छात्रों ने 9वां स्थान हासिल किया

April 15, 2026/
4:26 pm

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। इस वर्ष राजगढ़ जिले ने...

उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी ने छात्रों से बात की:स्टूडेंट्स ने हिंदी में सुनाया कविताएं; मोदी बोले- ये मेरे दिल की भावनाएं जैसी

August 31, 2026/
10:56 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के दो दिवसीय दौरे के दौरान ताशकंद स्थित महात्मा गांधी सेंटर का दौरा किया। यहां...

टीवी इंडस्ट्री की पार्टी में ड्रग का बजट होता है:एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री बोलीं- नशे की वजह से कई बार शूटिंग कैंसिल हुई, मैंने भी सारे नशे किए

July 24, 2026/
11:15 am

क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कुसुम और कोई अपना सा जैसे कई सुपरहिट टीवी शोज में नजर आ चुकीं...

एग्जिट पोल 2026: तमिलनाडु में टीवीके ने दिया झटका, असम में एनडीए का तूफान, एलडीएफ को मोही, लेकिन बंगाल में छाया सैस्पेंस

April 29, 2026/
9:26 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित टीएमसी को पश्चिम बंगाल में पार्टी कम मीटिंग...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Heatwave Grips Rajasthan, MP, Delhi; Rain-Snow Alert in J&K, Himachal

Heatwave Grips Rajasthan, MP, Delhi; Rain-Snow Alert in J&K, Himachal

नई दिल्ली/शिमला/जयपुर/भोपाल2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

मार्च के दूसरे हफ्ते में ही तेज गर्मी होने लगी है। मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के अकोला और राजस्थान के पिलानी-बाड़मेर में पारा 40°C का आंकड़ा पार कर गया है।

विभाग ने जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार, सिक्किम, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। IMD का कहना है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश करवाएगा।

मध्य प्रदेश के रतलाम का तापमान 38.6 डिग्री रहा। नई दिल्ली में भी दिन का टेंपरेचर 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

कश्मीर में टेम्परेचर 9.4 से 10.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 10-12 मार्च तक कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गंदेरबल और अनंतनाग के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

मौसम की 2 तस्वीरें…

नर्मदापुरम में 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

नर्मदापुरम में 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

जैसलमेर शनिवार को राजस्थान का दूसरा सबसे गर्म शहर था।

जैसलमेर शनिवार को राजस्थान का दूसरा सबसे गर्म शहर था।

मार्च में गर्मी और हीटवेव क्यों

मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से गर्म हवाएं आ रही हैं। जिसका असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। इससे आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। इससे धूप का तीखापन भी बढ़ सकता है।

कब मानी जाती है हीटवेव

मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।

अगले 2 दिन मौसम का हाल-

  • 10 मार्च- नागालैंड, मणणपुर, ममजोरम और त्रिपुरा में और केरल और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
  • 11 मार्च- केरल और आंध्र प्रदेश (विशेषकर तटीय क्षेत्रों) में भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: 2 दिन हीटवेव का अलर्ट, पारा 40 के पार पहुंचा, 15 से ज्यादा शहरों में झुलसाने वाली गर्मी

रविवार को सीजन में पहली बार राज्य में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। जयपुर, अजमेर, कोटा समेत 15 से ज्यादा शहरों में रविवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रिकॉर्ड हुआ। सोमवार और मंगलवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में हीटवेव चलने का यलो अलर्ट है। अगले 7 दिन में तापमान 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश: मार्च के पहले ही हफ्ते में 3°C बढ़ा पारा; इंदौर-उज्जैन संभाग सबसे गर्म

प्रदेश में इस बार मार्च की शुरुआत में ही लू जैसे हालात हैं। पहले ही हफ्ते में पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा हो गया है। इंदौर और उज्जैन संभाग के शहरों में टेम्पेचर 39 डिग्री तक पहुंच गया है। अगले 4 से 5 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 9 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसके असर से तापमान 40 डिग्री पार कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल प्रदेश: मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में हीटवेव का अलर्ट, 4 दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आज भी हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 13 शहरों का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। ऊना में तापमान सबसे ज्यादा 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 10 मार्च से मौसम बदलेगा। इसके कारण बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: 4 जिलों का तापमान 35°C पार; झांसी सबसे गर्म, आज और कल बारिश का अलर्ट

प्रदेश के 5 जिलों का तापमान 35°C के पार चला गया है। आगरा का तापमान एक दिन में 7°C तक चढ़ गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मार्च के तीसरे हफ्ते में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, राज्य के मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे बारिश की संभावना भी बन रही है। पढ़ें पूरी खबर…

झारखंड: बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह सहित 9 जिलों में बारिश का अलर्ट; 40kmph रह सकती है हवा की रफ्तार

राज्य के कई जिलों में बारिश के हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मार्च को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मार्च के तीसरे हफ्ते तक राज्य के दक्षिणी जिलों में तापमान 35 से 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेंगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के मुताबिक 10 से 14 मार्च तक उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। हालांकि राज्य के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा: हिसार सबसे गर्म, समय से पहले पकने लगी फसलें; 19 मार्च से फिर बदलेगा मौसम

रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान हिसार में 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। 11 मार्च और इसके बाद 14 मार्च को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी का असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी दिखाई देने लगा है। वे समय से पहले ही पकने लगी हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket