Saturday, 12 Sep 2026 | 05:32 PM

Trending :

EXCLUSIVE

लिलिपुट को फिल्म ‘जीरो’ पसंद नहीं आई थी:एक्टर बोले- शाहरुख को स्क्रिप्ट चुनने की समझ नहीं है

एक्टर लिलिपुट ने हाल ही में कहा कि उन्हें शाहरुख की फिल्म जीरो पसंद नहीं आई थी। लिलिपुट ने यह भी कहा कि शाहरुख के पास स्क्रिप्ट चुनने की सही समझ नहीं है। बता दें कि फिल्म जीरो का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था, जिसमें शाहरुख खान ने एक कम कद वाले व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में लिलिपुट ने कहा कि फिल्म का विषय उन्हें समझ नहीं आया। उनके अनुसार, फिल्म में एक शारीरिक रूप से दिव्यांग लड़की और एक खूबसूरत लड़की दोनों उस लड़के से प्रभावित थीं, लेकिन कहानी क्या कहना चाहती थी, यह साफ नहीं था। उन्होंने कहा कि अब उन्हें फिल्म की बाकी घटनाएं भी याद नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने शाहरुख खान की मेहनत की सराहना की। लिलिपुट ने कहा कि शाहरुख ने फिल्म में पूरा प्रयास किया और ईमानदारी से काम किया, लेकिन इसके बावजूद वे फिल्म में प्रभावी नहीं लगे। शाहरुख की स्क्रिप्ट चुनने की समझ पर सवाल उठाए
लिलिपुट ने यह भी कहा कि शाहरुख की फिल्मों को देखकर लगता है कि उनके पास स्क्रिप्ट की समझ नहीं है, जो आमिर खान को है। उन्होंने कहा कि किसी का सफल होना यह नहीं दिखाता कि वह बिल्कुल गलतियों से परे हो गया है। हर इंसान में कुछ कमियां होती हैं, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो। लिलिपुट ने आगे कहा कि कई लोगों में स्क्रिप्ट पहचानने की समझ नहीं होती और शाहरुख भी उनमें से एक हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि सही स्क्रिप्ट चुनने की समझ न होने के बावजूद शाहरुख इतने बड़े स्टार कैसे बने, तो लिलिपुट ने कहा कि उनकी ज्यादातर फिल्में बाहरी प्रोड्यूसर्स के साथ होती हैं, जैसे यश राज फिल्म्स। उनका मतलब था कि उन फिल्मों में शाहरुख खुद प्रोड्यूसर नहीं थे। कौन हैं लिलिपुट? लिलिपुट ने 1990 के दशक में टीवी के फेमस शो देख भाई देख, जबान संभालके और विक्रम और बेताल में काम किया है। हॉरर सीरीज वो में भी उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। हाल के वर्षों में वे अमेजन प्राइम की फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर में बिहार के माफिया डॉन दद्दा त्यागी के दमदार किरदार में नजर आए थे। उन्होंने शो इंद्रधनुष की पटकथा और फिल्म चमत्कार (1992) के डायलॉग लिखे थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ask search icon

April 8, 2026/
3:15 pm

Last Updated:April 08, 2026, 15:15 IST गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा और तरोताजा रखना जरूरी होता है. भरतपुर...

World News Updates; Trump Pakistan China

May 6, 2026/
7:05 am

7 मिनट पहले कॉपी लिंक स्पेन ने हंतावायरस (चूहों वाले वायरस) से जूझ रहे क्रूज शिप एमवी होंडियस को कैनरी...

जब इरफान खान डकैत बने, एड़ी में चोट लगी थी:लंगड़ाते हुए 'पान सिंह तोमर' की शूटिंग करने पहुंचे, एक्शन सुन लगा देते थे दौड़

April 29, 2026/
4:30 am

29 अप्रैल को इरफान खान की 6वीं पुण्यतिथि सिर्फ तारीख नहीं, बल्कि यादों का सैलाब है- एक ऐसे कलाकार की,...

तस्वीर का विवरण

May 9, 2026/
8:49 pm

यूपीजे पाइप का जाम होना। फ़िरोज़ का दरवाज़ा ठीक से बंद नहीं हुआ। डिफ्रॉस्ट ट्रे में कचरा जमा होना। फ़िरोज़...

भारत ने जम्मू-कश्मीर पर चीन-पाकिस्तान का बयान खारिज किया:कहा- दूसरे देश को टिप्पणी का हक नहीं; चीन ने इतिहास से जुड़ा विवाद बताया था

May 26, 2026/
11:21 pm

भारत ने चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर के जिक्र को पूरी तरह खारिज कर दिया है। विदेश...

मारुति का चौथी तिमाही में मुनाफा 6% घटा:रेवेन्यू 28% बढ़कर ₹52,462 करोड़, 3-महीने में 6.76 लाख कारें बेचीं; ₹140 डिविडेंड देगी

April 28, 2026/
4:38 pm

ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 52,946 करोड़ रुपए की कुल कमाई की।...

टाटा ट्रस्ट्स की अहम बैठक 16 मई तक टली:टाटा संस की लिस्टिंग पर फैसला होना था; बोर्ड में गवर्नेंस और हिस्सेदारी को लेकर मतभेद

May 8, 2026/
1:43 pm

टाटा ट्रस्ट्स की आज 8 मई को होने वाली महत्वपूर्ण बोर्ड मीटिंग अब 16 मई को होगी। ईटी की एक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

लिलिपुट को फिल्म ‘जीरो’ पसंद नहीं आई थी:एक्टर बोले- शाहरुख को स्क्रिप्ट चुनने की समझ नहीं है

लिलिपुट को फिल्म ‘जीरो’ पसंद नहीं आई थी:एक्टर बोले- शाहरुख को स्क्रिप्ट चुनने की समझ नहीं है

एक्टर लिलिपुट ने हाल ही में कहा कि उन्हें शाहरुख की फिल्म जीरो पसंद नहीं आई थी। लिलिपुट ने यह भी कहा कि शाहरुख के पास स्क्रिप्ट चुनने की सही समझ नहीं है। बता दें कि फिल्म जीरो का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था, जिसमें शाहरुख खान ने एक कम कद वाले व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में लिलिपुट ने कहा कि फिल्म का विषय उन्हें समझ नहीं आया। उनके अनुसार, फिल्म में एक शारीरिक रूप से दिव्यांग लड़की और एक खूबसूरत लड़की दोनों उस लड़के से प्रभावित थीं, लेकिन कहानी क्या कहना चाहती थी, यह साफ नहीं था। उन्होंने कहा कि अब उन्हें फिल्म की बाकी घटनाएं भी याद नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने शाहरुख खान की मेहनत की सराहना की। लिलिपुट ने कहा कि शाहरुख ने फिल्म में पूरा प्रयास किया और ईमानदारी से काम किया, लेकिन इसके बावजूद वे फिल्म में प्रभावी नहीं लगे। शाहरुख की स्क्रिप्ट चुनने की समझ पर सवाल उठाए
लिलिपुट ने यह भी कहा कि शाहरुख की फिल्मों को देखकर लगता है कि उनके पास स्क्रिप्ट की समझ नहीं है, जो आमिर खान को है। उन्होंने कहा कि किसी का सफल होना यह नहीं दिखाता कि वह बिल्कुल गलतियों से परे हो गया है। हर इंसान में कुछ कमियां होती हैं, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो। लिलिपुट ने आगे कहा कि कई लोगों में स्क्रिप्ट पहचानने की समझ नहीं होती और शाहरुख भी उनमें से एक हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि सही स्क्रिप्ट चुनने की समझ न होने के बावजूद शाहरुख इतने बड़े स्टार कैसे बने, तो लिलिपुट ने कहा कि उनकी ज्यादातर फिल्में बाहरी प्रोड्यूसर्स के साथ होती हैं, जैसे यश राज फिल्म्स। उनका मतलब था कि उन फिल्मों में शाहरुख खुद प्रोड्यूसर नहीं थे। कौन हैं लिलिपुट? लिलिपुट ने 1990 के दशक में टीवी के फेमस शो देख भाई देख, जबान संभालके और विक्रम और बेताल में काम किया है। हॉरर सीरीज वो में भी उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। हाल के वर्षों में वे अमेजन प्राइम की फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर में बिहार के माफिया डॉन दद्दा त्यागी के दमदार किरदार में नजर आए थे। उन्होंने शो इंद्रधनुष की पटकथा और फिल्म चमत्कार (1992) के डायलॉग लिखे थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket