गर्मियों में ठंडक और हाइड्रेशन के लिए गन्ने का जूस – फायदे और सावधानियां

Last Updated:March 12, 2026, 21:14 IST मार्च से बढ़ती गर्मी के बीच गन्ने का जूस बन गया लोगों का पसंदीदा पेय. यह न सिर्फ शरीर को अंदर से ठंडक और ताजगी देता है, बल्कि पाचन, हाइड्रेशन और लिवर की सेहत के लिए भी फायदेमंद है. लेकिन उच्च ब्लड शुगर वाले लोगों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए. रायबरेली. मार्च की शुरुआत से ही गर्मी का असर दिखाई देने लगा है, तापमान में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी से आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है. बढ़ी हुई गर्मी के कारण लोगों को बार-बार प्यास लगने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है. गर्मी के मौसम में तेज धूप की वजह से लोगों को थकान सुस्ती महसूस होती है इस दौरान लोग अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कई तरह के पेय पदार्थ का सेवन करते हैं. जो गर्मी के मौसम में शरीर में हाइड्रेट रखने के साथ ही तरोताजा बनाए रखने में भी कारगर होते हैं. गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने के साथ ही अंदर से शीतलता प्रदान करने में गन्ने का जूस भी बड़ा ही लाभदायक है. गन्ने के जूस की तासीर ठंडी होती है जो शरीर को अंदर से शीतलता प्रदान करती है. यह आपको गर्मी के मौसम में चलने वाली तेज लू से भी बचाने में कारगर होता है. इन तत्वों से भरपूर रायबरेली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ की आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित (एम डी आयुर्वेद नेशनल इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद जयपुर ,राजस्थान) लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि गन्ने के जूस में जिंक, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम सहित कई अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं. अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है, तो आपको गन्ने का रस पीना चाहिए. गन्ने के रस में मौजूद पोटैशियम पेट में पीएच लेवल को संतुलित करता है. गन्ने का रस लोगों को हाइड्रेटेड रखता है और इससे कब्ज की समस्या से आराम मिलता है. इनके लिए फायदा आकांक्षा दीक्षित के मुताबिक जिन लोगों को पीलिया की समस्या हो जाती है, उनके लिए गन्ने का जूस किसी अमृत से कम नहीं होता है, क्योंकि गन्ने के जूस में एंटीऑक्सीडेंट होता है ,जो लीवर को संक्रमित होने से बचाते हैं. आगे की जानकारी देते हुए बताती है कि गन्ने का जूस उन लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए. जिनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ हो क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक होता है. About the Author Monali Paul नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें Location : Rae Bareli,Uttar Pradesh First Published : March 12, 2026, 21:14 IST
फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर लॉन्च, महिला जीवन की भावनात्मक कहानी:मूवी के माध्यम से समाज में संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत शुरू करने की नई पहल

मुंबई में आगामी फिल्म ‘कैलेंडर’ की टीम ने रिलीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर फिल्म के कॉन्सेप्ट और कहानी के बारे में मीडिया को जानकारी दी। रनिंग हॉर्स क्रिएशन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता और लीड एक्टर आदर्श गुंडूराज हैं। खास बात यह है कि ‘कैलेंडर’ मूल रूप से कन्नड़ फिल्म है, जिसे अब हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है ताकि यह देशभर के दर्शकों तक पहुंच सके। चार्टर्ड अकाउंटेंट से फिल्ममेकर बने आदर्श गुंडूराज ने प्रेस मीट में कहा कि इस फिल्म की कहानी महिलाओं के जीवन से जुड़े भावनात्मक पहलुओं को सामने लाने की कोशिश करती है। उन्होंने बताया कि फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाज में संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत शुरू करने का भी प्रयास है। फिल्म की कहानी महिलाओं के जीवन में आने वाले भावनात्मक उतार-चढ़ाव, रिश्तों पर उनके असर और रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली चुनौतियों को दर्शाती है। मेकर्स का कहना है कि ‘कैलेंडर’ एक मजबूत कहानी के साथ दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी। फिल्म में आदर्श गुंडूराज के अलावा रमेश इंदिरा, प्रकाश थुमिनाडु, गुरुनंदन, मालाश्री, सुचेंद्रप्रसाद, चंद्रप्रभा, शिव प्रदीप, सुष्मिता नायक, निविश्का पाटिल और अमृथा जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नवीन शक्ति ने किया है, जबकि संगीत सुनाद गौतम ने तैयार किया है। सिनेमैटोग्राफी रमेश कोइरा और एडिटिंग सुरेश अरुमुगम ने संभाली है। वहीं एक्शन सीक्वेंस को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और ‘KGF’ व ‘कांतारा’ फेम एक्शन डायरेक्टर विक्रम मोर ने डिजाइन किया है। फिल्म की कहानी और निर्माण आदर्श गुंडूराज ने किया है, जबकि शिव प्रदीप सह-निर्माता और महंताश आर सह-निर्देशक हैं। ‘कैलेंडर’ 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका वितरण वीके फिल्म्स (विजय किरागंदूर फिल्म्स) द्वारा किया जा रहा है।
Middle East Tension Hits International Flights; Deepika Padukone Misses Paris Event

3 घंटे पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक पहुंच गया है। इसी कारण दीपिका को पेरिस में होने वाले एक खास इंटरनेशनल इवेंट में शामिल होने का प्लान कैंसिल करना पड़ा। दरअसल, दीपिका पादुकोण को फ्रांस की राजधानी पेरिस में होने वाले एक बड़े फैशन शो में हिस्सा लेना था। वह इस इवेंट के लिए पहले से तैयारियां भी कर चुकी थीं और उनकी टीम लगातार इसकी प्लानिंग कर रही थी। लेकिन मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों से कई फ्लाइट्स प्रभावित हो गईं, जिसकी वजह से उनका पेरिस जाना संभव नहीं हो पाया। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका को 9 मार्च के आसपास पेरिस के लिए रवाना होना था। लेकिन अचानक कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने और ट्रैवल अनिश्चितता के कारण उनकी टीम को आखिरी वक्त में यह फैसला लेना पड़ा कि वह इस बार इवेंट में शामिल नहीं होंगी। बताया जा रहा है कि दीपिका इस इवेंट के लिए अपने आउटफिट और स्टाइलिंग की तैयारियां भी कर चुकी थीं। वह एक ग्लोबल लग्जरी ब्रांड की एंबेसडर होने के नाते इस शो में शामिल होने वाली थीं। ऐसे में उनका इस इवेंट से पीछे हटना फैशन और एंटरटेनमेंट जगत में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि फिलहाल दीपिका की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा हालात को देखते हुए उनकी टीम ने सुरक्षा और यात्रा संबंधी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया। ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर सिर्फ राजनीति या अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब इसका असर अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स और मनोरंजन जगत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। दीपिका का यह इवेंट मिस करना इसी का एक उदाहरण माना जा रहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Mandala BA Students Fail | History Class Lacking, No Books

मंडला के सरकारी महिला कॉलेज में बीए सेकंड ईयर के सप्लीमेंट्री रिजल्ट के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। करीब 17-18 छात्राएं फेल हो गई हैं, जिनमें से 9 छात्राएं इतिहास विषय की हैं। कुछ छात्राओं को तो जीरो नंबर मिले हैं, जिससे कॉलेज की पढ़ाई और कॉपियां चेक कर . फेल हुई छात्राओं ने कॉपियों की जांच को गलत बताया है। उनका कहना है कि कॉलेज में इतिहास की क्लास ही नहीं लगती और न ही उन्हें पढ़ने के लिए जरूरी किताबें या नोट्स दिए गए। छात्राओं का आरोप है कि ठीक से पढ़ाई न होने की वजह से उनके नंबर ऐसे आए हैं और यह उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कॉलेज के प्रिंसिपल की सफाई कॉलेज के प्रिंसिपल शरदनारायण खरे का कहना है कि कॉलेज में सभी विषयों की पढ़ाई रेगुलर होती है। उन्होंने बताया कि इस साल करीब 250 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 91 की सप्लीमेंट्री आई थी। अब सप्लीमेंट्री परीक्षा में इतिहास की 9 छात्राओं समेत कुल 17-18 छात्राएं फेल हुई हैं। इनमें से केवल 3-4 छात्राएं ही ऐसी हैं जिन्हें जीरो नंबर मिले हैं। छात्राओं अपने रिजल्ट को लेकर परेशान हैं। यूनिवर्सिटी भेजी जाएंगी शिकायतें प्रिंसिपल ने साफ किया कि कॉपियां चेक करना और रिजल्ट निकालना यूनिवर्सिटी का काम है। जिन छात्राओं को अपने रिजल्ट पर शक है, उनके आवेदन ले लिए गए हैं। इन आवेदनों को यूनिवर्सिटी भेजा जा रहा है ताकि कॉपियों की दोबारा जांच हो सके। अगर जांच में कोई गलती मिलती है, तो उसे ठीक किया जाएगा। फिलहाल कॉलेज मैनेजमेंट ने इसकी जानकारी अफसरों को दे दी है और छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी है। अब देखना होगा कि यूनिवर्सिटी की जांच में क्या निकलकर आता है।
Allahabad High Court Recruitment | 195 Posts Govt Job Alert 2026

Hindi News Career Allahabad High Court Recruitment | 195 Posts Govt Job Alert 2026 25 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू होने की, इलाहाबाद हाईकोर्ट में 195 वैकेंसी की। साथ ही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 405 पदों पर भर्ती की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) एग्जाम 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर 1358 मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। इस एग्जाम का आयोजन 2 अगस्त 2026 को किया जाएगा। इस एग्जाम के जरिए सरकारी मेडिकल ऑफिसर, जीडीएमओ, एडीएमओ के 1300 से अधिक पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा जो छात्र अभी MBBS के लास्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं या अपनी इंटर्नशिप कर रहे हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल तौर पर आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाएं, रेलवे, नई दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद में की जाएगी। एज लिमिट : अधिकतम : 32 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम इंटरव्यू मेरिट लिस्ट सैलरी : पे लेवल – 10 के अनुसार फीस : सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 200 रुपए एससी, एसटी, पीएच, महिला : नि:शुल्क एग्जाम पैटर्न : पेपर – 1 : विषय प्रश्नों की संख्या अंक जनरल मेडिसिन 96 टोटल 250 पेडियाट्रिक्स 24 टोटल 120 पेपर – 2 : विषय प्रश्नों की संख्या अंक गायनेकोलॉजी एंड ऑब्स्ट्रेटिक्स 40 सर्जरी 40 प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन 40 टोटल 120 250 ऐसे करें आवेदन : यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ टैब पर क्लिक करें। ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)’ के विकल्प पर जाएं। नए यूजर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन करके Combined Medical Services Examination 2026 के लिए अप्लाई लिकं पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. इलाहाबाद हाईकोर्ट में 195 पदों पर निकली भर्ती इलाहाबाद हाईकोर्ट में 195 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल तय की गई है। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I (UR) 80 प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I (OBC) 52 प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I (SC) 41 प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I (EWS) 19 प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I (ST) 03 कुल पदों की संख्या 195 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री। साथ में न्यूनतम 100 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग की स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट से इंग्लिश शॉर्टहैंड आनी चाहिए। डाटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर ऑपरेशन का नॉलेज। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 35 साल अधिकतम उम्र में रिजर्व कैटेगरी को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : लिखित परीक्षा स्किल टेस्ट इंटरव्यू सैलरी : 56,100- 1,77,500 रुपए प्रतिमाह फीस : सामान्य, ओबीसी : 1900 रुपए एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस : 1700 रुपए एग्जाम पैटर्न : स्टेज – 1 : पार्ट टेस्ट का नाम ड्यूरेशन अधिकतम अंक पार्ट – ए जनरल स्टडीज 90 मिनट 200 पार्ट – बी कंप्यूटर नॉलेज 15 मिनट 100 पार्ट – सी ट्रांसलेशन टेस्ट 15 मिनट 100 स्टेज – 2 : टेस्ट का नाम टाइप अधिकतम अंक न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स शॉर्टहैंड डिक्टेशन स्किल टेस्ट 200 60 जनरल स्टडीज सिलेबस : जनरल साइंस हिस्ट्री ऑफ इंडिया इंडियन नेशनल मूवमेंट इंडियन पॉलिटी, इकोनॉमी एंड कल्चर पॉपूलेशन, इकोनॉमी एंड अर्बेनाइजेशन वर्ल्ड जियोग्राफी एंड जियोग्राफी एंड रिर्सोसेस ऑफ इंडिया करेंट नेशनल एंड इंटरनेशनल इम्पॉर्टेंट इवेंट्स जनरल एप्टीट्यूड स्पेशल नॉलेज नॉलेज ऑफ जनरल इंग्लिश एंड जनरल हिंदी एलिमेंट्री नॉलेज ऑफ कंप्यूटर ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं। होमपेज पर रिक्रूटमेंट विकल्प पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 405 पदों पर भर्ती इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 405 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com या अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या ट्रेड अप्रेंटिस 75 टेक्नीशियन अप्रेंटिस 120 ग्रेजुएट अप्रेंटिस 210 कुल पदों की संख्या 405 स्टेट वाइज वैकेंसी डिटेल्स : स्टेट का नाम पदों की संख्या महाराष्ट्र 179 गुजरात 69 मध्यप्रदेश 69 गोवा 22 छत्तीसगढ़ 22 दादरा एंड नगर हवेली 22 दमन एंड दीव 22 टोटल 405 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ट्रेड अप्रेंटिस : संबंधित ट्रेड में दो वर्ष का नियमित ITI सर्टिफिकेट। टेक्नीशियन अप्रेंटिस : संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में तीन साल का डिप्लोमा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस : न्यूनतम 50% अंकों (आरक्षित वर्ग के लिए 45 प्रतिशत) के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री। डेटा एंट्री ऑपरेटर : 12वीं पास एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 24 साल सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट स्टाइपेंड : अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार जरूरी डॉक्यूमेंट्स : डेट ऑफ बर्थ के रूप में संबंधित शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं/ एसएसएलसी/ मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट और मार्कशीट जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) जाति वैधता प्रमाण पत्र (केवल महाराष्ट्र राज्य के लिए लागू) पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) नवीनतम ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) पैन कार्ड/ आधार कार्ड हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ नीली स्याही में सिग्नेचर। ऐसे करें आवेदन : IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध होगा। NATS या NAPS पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। अपने अकाउंट में लॉग इन करके फॉर्म भरें। फॉर्म सब्मिट करें। आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. एमपी में 1679 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 14 मार्च मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
VIDEO: युवी से पावर हिटिंग सीख रहे पंत:IPL से पहले स्टांस बदला, पिछले सीजन में 269 रन ही बना सके थे

IPL के पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत अब युवराज सिंह से पावर हिटिंग की ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पंत मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में युवराज की निगरानी में बड़े-बड़े शॉर्ट खेलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस वीडियो में युवराज सिंह उनकी तकनीक को ध्यान से देख रहे हैं। इतना ही नहीं, वे उन्हें बल्लेबाजी से जुड़े सुझाव भी देते नजर आ रहे हैं। पंत के लिए IPL का पिछला सीजन काफी खराब रहा था। वे एक शतकीय पारी के बावजूद महज 269 रन ही बना सके थे। पंत की ट्रेनिंग का वीडियो देखिए… GIF में पंत की प्रैक्टिस लेफ्टी बॉलर्स के खिलाफ स्टांस बदला इस ट्रेनिंग सेशन में पंत ने ओपन स्टांस लिया यानी कि वे बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ थोड़े खुले पैरों के साथ बैटिंग करते दिखे। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बदलाव से उन्हें ऑफ-साइड में बड़े शॉट खेलने और बेहतर एंगल कवर करने में मदद मिलेगी। पंत चोट से वापसी कर रहे हैं। वे 11 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ठीक पहले चोटिल हो गए थे। ट्रेनिंग सेशन के दौरान थ्रोडाउनर की बॉल पंत की दाहिनी पसलियों पर लगी थी। वे इस सीरीज से बाहर हो गए थे। उन्होंने पिछला इंटरनेशनल मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में 22 से 26 नवंबर 2025 को खेला था। उस टेस्ट मैच को साउथ अफ्रीका ने 408 रन से जीता था। युवाओं के मेंटर बन चुके हैं युवराज युवराज सिंह पिछले कुछ वर्षों में युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मेंटर साबित हुए हैं। उन्होंने शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी है। इन खिलाड़ियों ने युवराज के साथ अभ्यास के बाद टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। पंत से पहले खराब फॉर्म से गुजर रहे संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से मदद ली थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रनों से फाइनल मैच जीतने के बाद कहा था कि सचिन ने उनकी फॉर्म वापसी में काफी मदद की थी। ———————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी; 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB-SRH का ओपनिंग मैच IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया गया है। ओपनिंग मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
IPL Practice Guidelines; BCCI Nets Practice NEW Rule

मुंबई9 घंटे पहले कॉपी लिंक KKR के प्रैक्टिस कैंप की फोटो पिछले साल की है। BCCI ने IPL टीमों के प्रैक्टिस सेशन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की हैं। इसके अनुसार कोई भी टीम उस नेट या पिच पर प्रैक्टिस नहीं कर सकेगी, जिस पर दूसरी टीम पहले अभ्यास कर चुकी हो। हर टीम को अभ्यास के लिए अलग और नए नेट उपलब्ध कराए जाएंगे। अगर दो टीमें अलग-अलग समय पर अभ्यास करती हैं तो भी पहली टीम के इस्तेमाल किए नेट दूसरी टीम को नहीं दिए जाएंगे। अगर कोई टीम जल्दी अभ्यास खत्म कर देती है, इस स्थिति में भी दूसरी टीम उसकी रेंज-हिटिंग पिच का उपयोग नहीं कर पाएगी। IPL की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। BCCI ने एक दिन पहले 11 मार्च को IPL 2026 का शेड्यूल जारी किया है। प्रैक्टिस गाइडलाइन की 3 बातें… 1. हर टीम 2 प्रैक्टिस मैच ही खेल सकेगी फ्लडलाइट में प्रैक्टिस मैच की अवधि अधिकतम साढ़े तीन घंटे होगी। हर टीम को BCCI की परमिशन के बाद ज्यादा से ज्यादा 2 प्रैक्टिस मैच खेलने की अनुमति होगी। हालांकि, ये मुकाबले मुख्य पिच पर नहीं खेले जाएंगे, बल्कि साइड विकेट पर आयोजित किए जाएंगे। 2. मैच से 4 दिन पहले तक मेन पिच पर प्रैक्टिस या ट्रेनिंग नहीं किसी फ्रेंचाइजी के पहले घरेलू मैच से 4 दिन पहले तक मुख्य पिच पर कोई अभ्यास सत्र या प्रैक्टिस मैच नहीं होगा, ताकि पिच को सीजन के लिए तैयार किया जा सके। प्रैक्टिस सेशन के समय तय करने में होम टीम को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर दोनों टीमें एक ही समय पर अभ्यास करना चाहें और आपस में सहमति नहीं बने। ऐसे में BCCI हस्तक्षेप कर अभ्यास के अलग-अलग समय स्लॉट तय करेगा। 3. कैटरिंग, मेडिकल और सिक्योरिटी होम टीम की जिम्मेदारी गाइडलाइन के अनुसार अभ्यास सत्र के दौरान कैटरिंग, मेडिकल सेवाएं, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की जिम्मेदारी होम फ्रेंचाइजी की होगी। जबकि मेहमान टीम को अपने पेय पदार्थों की व्यवस्था खुद करनी होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Gas Shortage Slashes Food Orders

नई दिल्ली26 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत का असर फूड इंडस्ट्री पर भी दिखने लगा है। कई शहरों में रेस्टोरेंट और क्लाउड किचन गैस की कमी से जूझ रहे हैं। इस वजह से स्विगी और जोमैटो जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर कम हो रहे हैं। गिग वर्कर्स बताते है कि अब दिन के ऑर्डर 30 से घटकर सिर्फ 5-10 रह गए है, क्योंकि रेस्टोरेंट में मैन्यू बहुत छोटा हो गया है या रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं। रोटी, डोसा, और पूरी जैसे ज्यादा गैस की खपत वाले फूड को मैन्यु से हटा दिया गया है। इसलिए लोग अपने पसंद का खाना ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं। गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विस वर्कर्स यूनियन का कहना है कि, जोमैटो और स्विगी जैसे प्लेटफार्मों पर फूड डिलिवरी ऑर्डर 50-60% कैंसल हो रहे है। गिग वर्कर्स की कमाई में गिरावट आई है। ऐसे वक्त मे कई डिलीवरी पार्टनर जो पहले ज्यादा डिलीवरी करके ज्यादा कमाई करते थे अभी केवल दिन में चार-पांच ही डिलीवरी कर रहे हैं जिसके कारण उनके सामने भी आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। इसे देखकर यूनियन ने सरकार के सामने कुछ जरूरी मांगे रखी हैं। गिग वर्कर्स की 4 प्रमुख मांग… प्रभावित गिग वर्कर्स को तुरंत ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाए। स्विगी और जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म पर आईडी डिएक्टिवेशन पर कम से कम 3 महीने की रोक लगाई जाए। डिलीवरी पार्टनर्स को इस अवधि में न्यूनतम इंसेंटिव/आय सुनिश्चित की जाए। गैस की कमी से प्रभावित डिलीवरी पार्टनर्स, क्लाउड किचन कर्मचारियों, राइड-हेलिंग ड्राइवरों और छोटे फूड बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए राहत पैकेज दिया जाए। क्विक सर्विस रेस्टोरेंट की कुकिंग 65% LPG पर निर्भर जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज के मुताबिक देश की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) चेन में कुल कुकिंग का 60-65% हिस्सा एलपीजी पर निर्भर है। आमतौर पर इनके पास सिर्फ एक से दो हफ्ते का गैस स्टॉक होता है। रेस्टोरेंट किचन में करीब 80% खाना एलपीजी सिलेंडर से पकाया जाता है, जबकि बाकी हिस्से में पाइप से आने वाली प्राकृतिक गैस जैसे विकल्पों का उपयोग होता है। इसलिए सप्लाई में थोड़ी भी रुकावट आने पर कुछ ही दिनों में किचन का काम प्रभावित हो जाता है। रेस्टोरेंट किचन में करीब 80% खाना एलपीजी से पकाया जाता। मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग जैसे वाणिज्यिक प्रतिष्ठान देश की कुल एलपीजी खपत का 8-10% हिस्सा इस्तेमाल करते हैं। कॉरपोरेट केंटीन तक पहुंचा संकट गैस संकट की वजह से आईटी कंपनी इंफोसिस के कई कैंपस की कैंटीन सेवाओं पर असर पड़ा हैं। कंपनी ने कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे फिलहाल घर से खाना लेकर आएं, क्योंकि कैंटीन में सीमित मेन्यू ही उपलब्ध रहेगा। साथ ही कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में बताया गया है कि कुछ खाना बाहरी सेंट्रल किचन से मंगाया जाएगा और गैस पर बनने वाले कई फूड आइटम उपलब्ध नहीं होंगे। इंफोसिस के कैंटीन में कई फूड आइटम उपलब्ध। ——————————- ये खबर भी पढ़ें: गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:सरकार बोली- रोजाना 50 लाख सिलेंडर बांट रहे; घबराहट में बुकिंग बढ़ी अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं। सिलेंडर की कालाबाजारी भी हो रही है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
गर्मियों में बच्चों के बाल तेजी से बढ़ाने के लिए कैस्टर ऑयल के साथ मिलाएं ये 5 हल्के हेयर ऑयल, बाल बनेंगे मजबूत और हेल्दी

Kids Hair Care Tips: गर्मियों का मौसम बच्चों के बालों के लिए अक्सर चुनौती भरा होता है. तेज धूप, पसीना, धूल मिट्टी, प्रदूषण और स्विमिंग पूल का क्लोरीन बालों को कमजोर बना सकता है. इस वजह से बच्चों के बाल रूखे, बेजान और टूटने वाले हो जाते हैं. कई बार माता पिता यह भी शिकायत करते हैं कि गर्मियों में बच्चों के बालों की ग्रोथ धीमी हो जाती है या बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं. ऐसे में सही हेयर केयर बहुत जरूरी हो जाता है. खासकर तेल से मालिश यानी चंपी बच्चों के बालों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. अगर आप बालों की मालिश के लिए कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल इस्तेमाल करते हैं तो यह बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद करता है. लेकिन कैस्टर ऑयल काफी गाढ़ा होता है, इसलिए इसे अकेले लगाने की बजाय हल्के तेलों के साथ मिलाकर लगाना ज्यादा अच्छा माना जाता है. इससे तेल आसानी से बालों में समा जाता है और बालों को पूरा पोषण मिलता है. गर्मियों में कुछ ऐसे हल्के तेल हैं जो कैस्टर ऑयल के साथ मिलकर बच्चों के बालों के लिए बहुत अच्छे साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही पांच तेलों के बारे में जो गर्मियों में बालों की ग्रोथ और हेल्थ दोनों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. 1. नारियल तेलनारियल तेल बालों की देखभाल में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला तेल है. यह हल्का होता है और बालों की जड़ों तक आसानी से पहुंच जाता है. नारियल तेल बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है और धूप से होने वाली रूखापन की समस्या को कम करता है. अगर आप कैस्टर ऑयल के साथ नारियल तेल मिलाकर लगाते हैं तो यह मिश्रण बालों को गहराई से पोषण देता है. इसके लिए एक चम्मच कैस्टर ऑयल में दो चम्मच नारियल तेल मिलाएं और बच्चों के सिर की हल्के हाथों से मालिश करें. 2. आर्गन ऑयलआर्गन ऑयल को अक्सर लिक्विड गोल्ड भी कहा जाता है. इसमें विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी फैटी एसिड होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. कैस्टर ऑयल के साथ आर्गन ऑयल मिलाने से बालों को अतिरिक्त पोषण मिलता है. यह बालों को मुलायम बनाता है, फ्रिज कम करता है और बालों में प्राकृतिक चमक लाता है. गर्मियों में जब बाल जल्दी रूखे हो जाते हैं, तब यह मिश्रण काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. 3. बादाम तेलबादाम का तेल भी बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसमें विटामिन ई, मैग्नीशियम और फैटी एसिड होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं. अगर बच्चों के बाल जल्दी टूटते हैं या दो मुंहे बाल की समस्या है तो बादाम तेल और कैस्टर ऑयल का मिश्रण मदद कर सकता है. बराबर मात्रा में दोनों तेल मिलाकर सप्ताह में दो बार बच्चों के सिर पर हल्के हाथों से मालिश करें. 4. जैतून का तेलजैतून का तेल यानी ऑलिव ऑयल सदियों से बालों की देखभाल में इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें मॉइस्चराइजिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बालों को मुलायम बनाते हैं. गर्मियों में पसीना और धूप की वजह से बाल उलझने लगते हैं. ऐसे में जैतून का तेल बालों को स्मूद बनाने में मदद करता है. इसके लिए दो चम्मच जैतून तेल में एक चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर सिर की पांच मिनट तक मालिश करें और फिर बाल धो लें. 5. जोजोबा तेलजोजोबा ऑयल को हल्का और स्कैल्प फ्रेंडली तेल माना जाता है. यह हमारे स्कैल्प के प्राकृतिक तेल यानी सेबम जैसा होता है. यह स्कैल्प में तेल का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है और बालों की जड़ों को बंद नहीं होने देता. गर्मियों में जब पसीने की वजह से स्कैल्प में खुजली या चिपचिपाहट होती है तब जोजोबा ऑयल और कैस्टर ऑयल का मिश्रण बहुत अच्छा काम करता है. बच्चों के बालों में तेल लगाने के फायदेबच्चों के बालों में नियमित तेल लगाने से कई फायदे मिलते हैं. इससे स्कैल्प को पोषण मिलता है, बाल मजबूत होते हैं और बालों की ग्रोथ भी बेहतर होती है. तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है जिससे बालों की जड़ों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. यही वजह है कि पुराने समय से बच्चों के बालों की चंपी करने की परंपरा चली आ रही है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
चंडीगढ़ पुलिस की आतंकी पन्नू के खिलाफ अनट्रेस्ड रिपोर्ट:जजों को मारने की दी थी धमकी, नहीं मिला सुराग, चार साल पुराना केस

चंडीगढ़ पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ दर्ज चार साल पुराने मामले में ‘अनट्रेस्ड’ रिपोर्ट दाखिल कर दी है। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने पुलिस की इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। यह मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों को सुसाइड बॉम्बर के जरिए जान से मारने की धमकी देने से जुड़ा था। इस संबंध में वर्ष 2022 में चंडीगढ़ के सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर दर्ज हुआ था केस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आदेश के अनुसार, यह एफआईआर सेक्टर-3 थाने के तत्कालीन एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट मिली थी, जिसमें गुरपतवंत सिंह पन्नू और ‘कुर्बानी जत्था’ की ओर से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के एक-एक जज को सुसाइड बॉम्बर के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चार साल तक जांच, नहीं मिला सुराग पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में विस्तृत जांच की गई और सोशल मीडिया पोस्ट में बताए गए स्थानों की भी तलाशी ली गई, लेकिन कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया। काफी प्रयासों के बावजूद पन्नू या उससे जुड़े किसी व्यक्ति का पता नहीं लगाया जा सका। इसी आधार पर पुलिस ने अदालत में ‘अनट्रेस्ड’ रिपोर्ट दाखिल की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। हालांकि अदालत ने संबंधित जांच अधिकारी और एसएचओ को निर्देश दिए हैं कि अगर भविष्य में कोई नया सबूत सामने आता है तो जांच आगे बढ़ाई जाए। बता दें कि, गुरपतवंत सिंह पन्नू प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस का प्रमुख है और भारत में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी उसके खिलाफ केस दर्ज किए हैं और चंडीगढ़ व पंजाब में उसकी संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं।








