Thursday, 05 Nov 2026 | 01:50 PM

Trending :

गर्मियों में बच्चों के बाल तेजी से बढ़ाने के लिए कैस्टर ऑयल के साथ मिलाएं ये 5 हल्के हेयर ऑयल, बाल बनेंगे मजबूत और हेल्दी

authorimg

Kids Hair Care Tips: गर्मियों का मौसम बच्चों के बालों के लिए अक्सर चुनौती भरा होता है. तेज धूप, पसीना, धूल मिट्टी, प्रदूषण और स्विमिंग पूल का क्लोरीन बालों को कमजोर बना सकता है. इस वजह से बच्चों के बाल रूखे, बेजान और टूटने वाले हो जाते हैं. कई बार माता पिता यह भी शिकायत करते हैं कि गर्मियों में बच्चों के बालों की ग्रोथ धीमी हो जाती है या बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं. ऐसे में सही हेयर केयर बहुत जरूरी हो जाता है. खासकर तेल से मालिश यानी चंपी बच्चों के बालों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. अगर आप बालों की मालिश के लिए कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल इस्तेमाल करते हैं तो यह बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद करता है. लेकिन कैस्टर ऑयल काफी गाढ़ा होता है, इसलिए इसे अकेले लगाने की बजाय हल्के तेलों के साथ मिलाकर लगाना ज्यादा अच्छा माना जाता है.

इससे तेल आसानी से बालों में समा जाता है और बालों को पूरा पोषण मिलता है. गर्मियों में कुछ ऐसे हल्के तेल हैं जो कैस्टर ऑयल के साथ मिलकर बच्चों के बालों के लिए बहुत अच्छे साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही पांच तेलों के बारे में जो गर्मियों में बालों की ग्रोथ और हेल्थ दोनों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

1. नारियल तेल
नारियल तेल बालों की देखभाल में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला तेल है. यह हल्का होता है और बालों की जड़ों तक आसानी से पहुंच जाता है. नारियल तेल बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है और धूप से होने वाली रूखापन की समस्या को कम करता है. अगर आप कैस्टर ऑयल के साथ नारियल तेल मिलाकर लगाते हैं तो यह मिश्रण बालों को गहराई से पोषण देता है. इसके लिए एक चम्मच कैस्टर ऑयल में दो चम्मच नारियल तेल मिलाएं और बच्चों के सिर की हल्के हाथों से मालिश करें.

2. आर्गन ऑयल
आर्गन ऑयल को अक्सर लिक्विड गोल्ड भी कहा जाता है. इसमें विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी फैटी एसिड होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. कैस्टर ऑयल के साथ आर्गन ऑयल मिलाने से बालों को अतिरिक्त पोषण मिलता है. यह बालों को मुलायम बनाता है, फ्रिज कम करता है और बालों में प्राकृतिक चमक लाता है. गर्मियों में जब बाल जल्दी रूखे हो जाते हैं, तब यह मिश्रण काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

3. बादाम तेल
बादाम का तेल भी बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसमें विटामिन ई, मैग्नीशियम और फैटी एसिड होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं. अगर बच्चों के बाल जल्दी टूटते हैं या दो मुंहे बाल की समस्या है तो बादाम तेल और कैस्टर ऑयल का मिश्रण मदद कर सकता है. बराबर मात्रा में दोनों तेल मिलाकर सप्ताह में दो बार बच्चों के सिर पर हल्के हाथों से मालिश करें.

4. जैतून का तेल
जैतून का तेल यानी ऑलिव ऑयल सदियों से बालों की देखभाल में इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें मॉइस्चराइजिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बालों को मुलायम बनाते हैं. गर्मियों में पसीना और धूप की वजह से बाल उलझने लगते हैं. ऐसे में जैतून का तेल बालों को स्मूद बनाने में मदद करता है. इसके लिए दो चम्मच जैतून तेल में एक चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर सिर की पांच मिनट तक मालिश करें और फिर बाल धो लें.

5. जोजोबा तेल
जोजोबा ऑयल को हल्का और स्कैल्प फ्रेंडली तेल माना जाता है. यह हमारे स्कैल्प के प्राकृतिक तेल यानी सेबम जैसा होता है. यह स्कैल्प में तेल का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है और बालों की जड़ों को बंद नहीं होने देता. गर्मियों में जब पसीने की वजह से स्कैल्प में खुजली या चिपचिपाहट होती है तब जोजोबा ऑयल और कैस्टर ऑयल का मिश्रण बहुत अच्छा काम करता है.

बच्चों के बालों में तेल लगाने के फायदे
बच्चों के बालों में नियमित तेल लगाने से कई फायदे मिलते हैं. इससे स्कैल्प को पोषण मिलता है, बाल मजबूत होते हैं और बालों की ग्रोथ भी बेहतर होती है. तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है जिससे बालों की जड़ों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. यही वजह है कि पुराने समय से बच्चों के बालों की चंपी करने की परंपरा चली आ रही है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Union Bank 1865 Jobs Recruitment 2026

April 29, 2026/
8:00 pm

5 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1865 पदों पर भर्ती...

दोस्तों के कपड़े-जूते पहन किए शो, अब जीते ₹1 करोड़:सोनीपत का धड़कन MTV हसल 0.5 विनर बना, खर्च निकालने के लिए वीडियो एडिटिंग की

October 13, 2026/
5:00 am

कभी रैप शो में जाने के लिए दोस्तों से कपड़े, जूते और जैकेट मांगनी पड़ती थी। दिल्ली और गुरुग्राम में...

प्रियंका चोपड़ा-महेश बाबू की ‘वाराणसी’ की कहानी लीक:विलेन के मिशन पर टाइम ट्रैवल करेंगे महेश, इतिहास से 2027 तक का दिखेगा सफर

April 8, 2026/
7:18 pm

एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘वाराणसी’ फिल्म का प्लॉट लीक हो गया है। प्रियंका चोपड़ा और महेश...

विजय का सीएम बनने का सपना खटाई में? तमिलनाडु गठबंधन वार्ता में बड़ी रुकावट | समर्थन या कोई समर्थन नहीं

May 8, 2026/
9:57 pm

तमिलनाडु में एक नाटकीय राजनीतिक मोड़ में, मुख्यमंत्री के लिए विजय की दावेदारी को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा...

Rewa Collector Fines Mine Operator Rs 1.68 Crore

March 19, 2026/
8:54 pm

मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। स्वीकृत खनन क्षेत्र से बाहर बोल्डर...

ब्रांड्स का नया ट्रेंड; नस्ली न्याय से बढ़ी सेल्स:जेन जी को टारगेट करने वाले ब्रांड्स को करना पड़ रहा उनके मुद्दों को सपोर्ट

August 10, 2026/
2:20 pm

भारतीय ब्रांड्स ने जेन जी यानी 14 से 29 साल तक की युवा पीढ़ी की भाषा और सौंदर्यबोध अपनाने में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मियों में बच्चों के बाल तेजी से बढ़ाने के लिए कैस्टर ऑयल के साथ मिलाएं ये 5 हल्के हेयर ऑयल, बाल बनेंगे मजबूत और हेल्दी

authorimg

Kids Hair Care Tips: गर्मियों का मौसम बच्चों के बालों के लिए अक्सर चुनौती भरा होता है. तेज धूप, पसीना, धूल मिट्टी, प्रदूषण और स्विमिंग पूल का क्लोरीन बालों को कमजोर बना सकता है. इस वजह से बच्चों के बाल रूखे, बेजान और टूटने वाले हो जाते हैं. कई बार माता पिता यह भी शिकायत करते हैं कि गर्मियों में बच्चों के बालों की ग्रोथ धीमी हो जाती है या बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं. ऐसे में सही हेयर केयर बहुत जरूरी हो जाता है. खासकर तेल से मालिश यानी चंपी बच्चों के बालों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. अगर आप बालों की मालिश के लिए कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल इस्तेमाल करते हैं तो यह बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद करता है. लेकिन कैस्टर ऑयल काफी गाढ़ा होता है, इसलिए इसे अकेले लगाने की बजाय हल्के तेलों के साथ मिलाकर लगाना ज्यादा अच्छा माना जाता है.

इससे तेल आसानी से बालों में समा जाता है और बालों को पूरा पोषण मिलता है. गर्मियों में कुछ ऐसे हल्के तेल हैं जो कैस्टर ऑयल के साथ मिलकर बच्चों के बालों के लिए बहुत अच्छे साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही पांच तेलों के बारे में जो गर्मियों में बालों की ग्रोथ और हेल्थ दोनों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

1. नारियल तेल
नारियल तेल बालों की देखभाल में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला तेल है. यह हल्का होता है और बालों की जड़ों तक आसानी से पहुंच जाता है. नारियल तेल बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है और धूप से होने वाली रूखापन की समस्या को कम करता है. अगर आप कैस्टर ऑयल के साथ नारियल तेल मिलाकर लगाते हैं तो यह मिश्रण बालों को गहराई से पोषण देता है. इसके लिए एक चम्मच कैस्टर ऑयल में दो चम्मच नारियल तेल मिलाएं और बच्चों के सिर की हल्के हाथों से मालिश करें.

2. आर्गन ऑयल
आर्गन ऑयल को अक्सर लिक्विड गोल्ड भी कहा जाता है. इसमें विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी फैटी एसिड होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. कैस्टर ऑयल के साथ आर्गन ऑयल मिलाने से बालों को अतिरिक्त पोषण मिलता है. यह बालों को मुलायम बनाता है, फ्रिज कम करता है और बालों में प्राकृतिक चमक लाता है. गर्मियों में जब बाल जल्दी रूखे हो जाते हैं, तब यह मिश्रण काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

3. बादाम तेल
बादाम का तेल भी बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसमें विटामिन ई, मैग्नीशियम और फैटी एसिड होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं. अगर बच्चों के बाल जल्दी टूटते हैं या दो मुंहे बाल की समस्या है तो बादाम तेल और कैस्टर ऑयल का मिश्रण मदद कर सकता है. बराबर मात्रा में दोनों तेल मिलाकर सप्ताह में दो बार बच्चों के सिर पर हल्के हाथों से मालिश करें.

4. जैतून का तेल
जैतून का तेल यानी ऑलिव ऑयल सदियों से बालों की देखभाल में इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें मॉइस्चराइजिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बालों को मुलायम बनाते हैं. गर्मियों में पसीना और धूप की वजह से बाल उलझने लगते हैं. ऐसे में जैतून का तेल बालों को स्मूद बनाने में मदद करता है. इसके लिए दो चम्मच जैतून तेल में एक चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर सिर की पांच मिनट तक मालिश करें और फिर बाल धो लें.

5. जोजोबा तेल
जोजोबा ऑयल को हल्का और स्कैल्प फ्रेंडली तेल माना जाता है. यह हमारे स्कैल्प के प्राकृतिक तेल यानी सेबम जैसा होता है. यह स्कैल्प में तेल का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है और बालों की जड़ों को बंद नहीं होने देता. गर्मियों में जब पसीने की वजह से स्कैल्प में खुजली या चिपचिपाहट होती है तब जोजोबा ऑयल और कैस्टर ऑयल का मिश्रण बहुत अच्छा काम करता है.

बच्चों के बालों में तेल लगाने के फायदे
बच्चों के बालों में नियमित तेल लगाने से कई फायदे मिलते हैं. इससे स्कैल्प को पोषण मिलता है, बाल मजबूत होते हैं और बालों की ग्रोथ भी बेहतर होती है. तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है जिससे बालों की जड़ों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. यही वजह है कि पुराने समय से बच्चों के बालों की चंपी करने की परंपरा चली आ रही है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket