Monday, 06 Apr 2026 | 01:28 PM

Trending :

भाजपा नेता से मारपीट का कांग्रेस ने किया विरोध:एसपी कार्यालय के सामने धरना, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग बास्केटबॉल चैम्पियन का ‘कैंडी’ सीक्रेट:मिलन शॉट से पहले दिमाग में दोहराते हैं ‘जेलीबीन’, ओवरथिंकिंग दूर करने का मिला अचूक फॉर्मूला क्या वेट लॉस की दवा लेने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं? ब्रिटेन के डॉक्टर ने किया सनसनीखेज दावा अस्पताल में पहुंचकर मरीजों से मिलीं विधायक:बुरहानपुर में सुविधाओं के बारे में पूछा, बोलीं- व्यवस्थाएं बेहतर करने कलेक्टर से चर्चा करूंगी गर्मियों के लिए ब्यूटी टिप्स | Summer Beauty Tips for Dry Lips and Hands धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, भावुक हुए बॉबी:बोले- पापा ने आप सबके दिलों को छुआ; उनके कारण ही हमे इतना प्यार मिलता है
EXCLUSIVE

Kevin Pietersen Exits Delhi Capitals; IPL 2026 Commentary Confirmed

Kevin Pietersen Exits Delhi Capitals; IPL 2026 Commentary Confirmed

3 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 से पहले केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) की मेंटरशिप छोड़ दी है। पूर्व इंग्लिश कप्तान पीटरसन ने शनिवार को सोशल प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘इस जिम्मेदारी के लिए जितना समय चाहिए, वह नहीं दे पाएंगे।’ हालांकि, 45 साल के इस पूर्व बैटर ने दिल्ली की टीम और खिलाड़ियों को नए सीजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह IPL के दौरान कॉमेंट्री बॉक्स में जरूर नजर आएंगे और भारतीय लीग का हिस्सा बने रहेंगे। IPL 2025 से पहले DC मेंटर बने थे पीटरसन पीटरसन को IPL 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का मेंटर बनाया गया था। पिछले सीजन में दिल्ली की टीम लीग स्टेज से बाहर हो गई थी। टीम ने 14 में से 7 मैच जीतकर 5वां स्थान हासिल किया था। लेकिन, प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी। पीटरसन बतौर प्लेयर भी दिल्ली की फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। तब टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था। उन्होंने दिल्ली की ओर से 19 मैचों में 599 रन बनाए हैं। उनकी टीम 2012 के प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन टाइटल नहीं जीत सकी। 2014 में दिल्ली लीग स्टेज से बाहर हो गई। 5 सीजन खेले, 3 टीमों का हिस्सा रहे पीटरसन IPL में पांच सीजन खेल चुके हैं और तीन अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह कुल 17 मैचों में कप्तानी भी कर चुके हैं। 2009 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की थी, जबकि 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कमान संभाली थी। 28 मार्च से होगी IPL-2026 की शुरुआत IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेलेगी, जबकि टीम का पहला होम मैच 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। ————————————————– मुजरबानी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी KKR की टीम में शामिल, फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले साइन किया कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से 13 विकेट झटके थे। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीना कहीं फायदे की जगह नुकसान तो नहीं कर रहा? जानें सही तरीका

authorimg

Last Updated:March 14, 2026, 19:46 IST Turmeric Water Benefits: आजकल खाली पेट हल्दी का पानी पीना एक बड़ा हेल्थ ट्रेंड है, लेकिन क्या यह सबके लिए सुरक्षित है? ऋषिकेश के डॉ. राजकुमार (आयुष) के अनुसार, हल्दी का करक्यूमिन इम्यूनिटी और पाचन के लिए बेहतरीन है. इसे और असरदार बनाने के लिए इसमें चुटकी भर नीम मिलाया जा सकता है, जो खून साफ करने में मदद करता है. हालांकि, एसिडिटी, लो बीपी और गैस्ट्रिक समस्या वाले लोगों को बिना डॉक्टरी सलाह के इसका सेवन भारी पड़ सकता है. Turmeric Water Benefits: आजकल सोशल मीडिया पर ‘हल्दी वाला पानी’ एक बड़ा हेल्थ ट्रेंड बन चुका है. कई लोग अपनी सुबह की शुरुआत खाली पेट हल्दी का पानी पीने करते हैं, उनका ऐसा मानना है कि यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. क्योंकि, इससे शरीर में इम्यूनिटी बढ़ती है और पाचन बेहतर होता है. साथ ही, शरीर डिटॉक्स होता है. लेकिन क्या हर किसी के लिए खाली पेट हल्दी वाला पानी पीना सुरक्षित है? या बिना सोचे-समझे पीना आपकी सेहत बिगाड़ भी सकता है. आइए जानते हैं ऋषिकेश के डॉ. राजकुमार से. सुबह खाली पेट हल्दी का पानी, क्या यह वाकई चमत्कारिक है?ऋषिकेश के डॉ. राजकुमार (आयुष) ने लोकल-18 के साथ बातचीत में बताया कि हल्दी में करक्यूमिन (Curcumin) नाम का एक शक्तिशाली तत्व पाया जाता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है. यही वजह है कि आयुर्वेद में हल्दी को लंबे समय से औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है. सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीने से शरीर की सूजन कम हो सकती है, पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है और स्किन को भी फायदा मिल सकता है. कई लोग इसे वजन घटाने और शरीर को साफ रखने के लिए भी पीते हैं. हर किसी के लिए नहीं होता असरदारहालांकि, सिर्फ हल्दी वाला पानी हर किसी के लिए उतना असरदार नहीं होता. आयुर्वेद के अनुसार, अगर हल्दी के पानी में थोड़ी मात्रा में नीम भी मिलाया जाए तो इसके फायदे और बढ़ सकते हैं. नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और ब्लड प्यूरीफाइंग गुण पाए जाते हैं. जब हल्दी और नीम दोनों को एक साथ लिया जाता है, तो यह शरीर को अंदर से साफ करने, त्वचा को बेहतर बनाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकता है. पेट में जलन-एलर्जी जैसी हो सकती है समस्याहर अच्छी चीज हर किसी के लिए नहीं होती. डॉ. राजकुमार चेतावनी देते हैं कि जिन्हें एसिडिटी या पेट में जलन रहती है, उन्हें इसे संभलकर पीना चाहिए. बीपी की समस्या वाले मरीजों को बिना डॉक्टरी सलाह के इसे नहीं लेना चाहिए. क्योंकि, डॉक्टर के परामर्श या बिना सोचे-समझे रोज खाली पेट हल्दी और नीम का पानी पीने से पेट में जलन, एसिडिटी या एलर्जी की समस्या भी हो सकती है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिन लोगों को पहले से गैस्ट्रिक, लो ब्लड प्रेशर या किसी दवा का नियमित सेवन करना पड़ता है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना इस तरह के हेल्थ ड्रिंक को रोजाना नहीं लेना चाहिए. क्या है सेवन का सही तरीका और मात्राहल्दी और नीम का पानी बहुत ज्यादा मात्रा में लेना नुकसानदायक भी हो सकता है. इसकी सही मात्रा और सही समय बेहद जरूरी है. आम तौर पर हल्के गुनगुने पानी में एक चुटकी हल्दी और बहुत कम मात्रा में नीम पाउडर या नीम की कुछ पत्तियां मिलाकर पीना पर्याप्त माना जाता है. इसे रोजाना की बजाय हफ्ते में कुछ दिन लेना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. About the Author Rahul Goel राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें Location : Rishikesh,Dehradun,Uttarakhand First Published : March 14, 2026, 19:46 IST

कनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या:किडनैपर से बचकर भागी महिला उसकी टैक्सी में बैठी, बदमाशों ने घेर कर की फायरिंग

कनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या:किडनैपर से बचकर भागी महिला उसकी टैक्सी में बैठी, बदमाशों ने घेर कर की फायरिंग

कनाडा में मोगा जिले के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह वहां टैक्सी चलाता था। उसकी टैक्सी में बैठी महिला का कुछ बदमाश पीछा कर रहे थे। उन्होंने टैक्सी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक गांव दौलतपुरा नीवां निवासी दविंदर सिंह चार साल पहले कमाने के लिए कनाडा गया था। उसकी मौत की सूचना से गांव में शोक का माहौल है। कनाडा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अपहर्ताओं की चंगुल से बचकर निकली महिला बैठी थी टैक्सी में जानकारी के अनुसार, दविंदर सिंह अपनी टैक्सी में ड्यूटी पर था। इसी दौरान एक महिला उसकी गाड़ी में आकर बैठ गई। बताया जा रहा है कि इस महिला को कुछ लोगों ने पहले अगवा किया था और वह उनके चंगुल से भागकर टैक्सी में आई थी। वह उसको लेकर चला था। दविंदर की हत्या के बाद महिला को अपने साथ ले गए आरोपी कुछ ही देर बाद, महिला का पीछा कर रहे हथियारबंद व्यक्ति मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टैक्सी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे टैक्सी चालक दविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर महिला को अपने साथ लेकर फरार हो गए। दविंदर सिंह की मौत की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव दौलतपुरा नीवां में मातम छा गया है। ग्रामीणों के अनुसार, दविंदर सिंह काफी समय से विदेश में रहकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों ने सरकार से मामले की गहन जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग की है।

Rohit Shetty Announces Golmaal 5 Shooting Start

Rohit Shetty Announces Golmaal 5 Shooting Start

2 घंटे पहले कॉपी लिंक ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ 20 साल पहले 14 जुलाई 2006 को रिलीज हुई थी। बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल के 20 साल पूरे होने पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए आधिकारिक तौर पर ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है। रोहित शेट्टी ने अपने पोस्ट में लिखा, “20 साल पहले ‘गोलमाल’ रिलीज हुई थी, एक ऐसी फिल्म जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। इसका पूरा क्रेडिट आप सभी दर्शकों को जाता है। पिछले 20 सालों में हमने आपको खूब एंटरटेन किया और कभी-कभी निराश भी किया, लेकिन हमने हमेशा अपने काम के प्रति ईमानदारी बनाए रखी।” उन्होंने आगे लिखा कि अब उनकी शानदार टीम एक बार फिर नए सफर पर निकलने के लिए तैयार है। डायरेक्टर ने बताया कि ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस बार भी उनका मकसद दर्शकों को भरपूर एंटरटेन करना है। पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा, “आपका प्यार और सपोर्ट हमेशा मिला है। अब हमें सिर्फ आपके आशीर्वाद की जरूरत है। सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।” दरअसल, ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी सीरीज में से एक मानी जाती है। इसकी शुरुआत 2006 में रिलीज हुई पहली फिल्म गोलमाल: फन अनलिमिटेड से हुई थी। इसके बाद गोलमाल रिटर्न्स (2008), गोलमाल 3 (2010) और गोलमाल अगेन (2017) ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फ्रेंचाइजी की खास बात इसकी कॉमिक टाइमिंग, मजेदार कहानी और स्टारकास्ट रही है। इस सीरीज में आमतौर पर अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू जैसे कलाकार नजर आते रहे हैं। हालांकि ‘गोलमाल 5’ में फाइनल कास्ट क्या होगी, इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि सूत्रों के अनुसार अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और शरमन जोशी शामिल हो सकते हैं, साथ ही करीना कपूर, सारा अली खान और अक्षय कुमार जैसे नाम चर्चा में हैं। रोहित शेट्टी की इस घोषणा के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि वे एक बार फिर गोलमाल गैंग की मस्ती देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 20 साल पुरानी इस सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी का पांचवां पार्ट दर्शकों को कितना हंसाने में कामयाब होता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

मुजरबानी पर PCB केस करेगा, IPL के लिए PSL छोड़ा:जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज KKR से जुड़े, मुस्तफिजुर रहमान को रिप्लेस किया

मुजरबानी पर PCB केस करेगा, IPL के लिए PSL छोड़ा:जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज KKR से जुड़े, मुस्तफिजुर रहमान को रिप्लेस किया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर एग्रीमेंट तोड़ने का केस करने की तैयारी कर रहा है। शनिवार को न्यूज एजेंसी PTI ने पाकिस्तानी बोर्ड के सूत्रों के हवाले से लिखा- PCB के कानूनी विभाग को जिम्बाब्वे के इस तेज गेंदबाज के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज मुजरबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रेंचाइजी इस्लामाबाद यूनाइटेड के एग्रीमेंट को छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ करार किया है। एक दिन पहले शक्रवार को KKR ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में मुजरबानी को अपने साथ जोड़ने का ऐलान किया था। जिन्हें BCCI के निर्देश के बाद फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था। KKR ने इस पोस्ट के जरिए मुजरबानी को अपने साथ जोड़ने का ऐलान किया… PCB के सूत्र ने कहा- पिछले साल से भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट लीग एक ही समय पर हो रहे हैं। ऐसे में हम खिलाड़ियों को संदेश देना चाहते हैं कि अगर वे PSL खेलने का वादा करते हैं तो फिर वे अनुबंध तोड़कर IPL की किसी फ्रेंचाइजी से नया करार नहीं कर सकते। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुजरबानी को वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था। मुजरबानी टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैच में 13 विकेट झटके। कॉर्बिन बॉश पर एक साल का प्रतिबंध लगाया था मुजरबानी पहले खिलाड़ी नहीं हैं, जिनके खिलाफ एग्रीमेंट तोड़ने पर लीगल एक्शन हो रहा है। पिछले साल साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने पहले पाकिस्तानी लीग में पेशावर जालमी के साथ समझौता किया था। फिर बॉश एक चोटिल खिलाड़ी की जगह मुंबई इंडियंस से जुड़े गए थे। उन्हें एक सीजन के लिए PSL से प्रतिबंधित कर दिया गया था। बॉश ने पाकिस्तानी बोर्ड से माफी मांगी थी और बोर्ड ने उनसे हर्जाने की मांग भी की थी। टी-20 इंटरनेशनल में मुजरबानी का प्रदर्शन मेंडिस और ओवन ने भी PSL छोड़ा था इसी तरह श्रीलंका के कुसल मेंडिस और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल ओवन ने भी पेशावर जालमी के लिए कुछ मैच खेले थे। पिछले साल मई में भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण लीग कुछ दिनों के लिए स्थगित हुई तो दोनों खिलाड़ी बाद में IPL से जुड़ गए थे। ————————————————– मुजरबानी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी KKR की टीम में शामिल, फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले साइन किया कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से 13 विकेट झटके थे। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर

छतरपुर में 12 एकड़ फ्रूट फॉरेस्ट का निरीक्षण:कलेक्टर ने फलदार पौधों के बीच इंटरक्रॉपिंग और डेयरी गतिविधियां बढ़ाने के दिए निर्देश

छतरपुर में 12 एकड़ फ्रूट फॉरेस्ट का निरीक्षण:कलेक्टर ने फलदार पौधों के बीच इंटरक्रॉपिंग और डेयरी गतिविधियां बढ़ाने के दिए निर्देश

छतरपुर के प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया ने देरी रोड स्थित 12 एकड़ में विकसित फ्रूट फॉरेस्ट का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इसके संचालन और रख-रखाव की समीक्षा की, साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह फ्रूट फॉरेस्ट शासकीय बंजर भूमि के सदुपयोग के उद्देश्य से विकसित किए जा रहे हैं। देरी रोड पर स्थित यह विशेष फ्रूट फॉरेस्ट खनिज विभाग द्वारा तैयार किया गया है। लगभग 12 एकड़ क्षेत्र में फैले इस वन में 12 हजार फलदार पौधे लगाए गए हैं, जिनमें आम, अमरूद, जामुन, आंवला, चीकू, अनार और करोंदा जैसी प्रजातियां शामिल हैं। इनमें से कई पौधे अब फल देने की स्थिति में आ गए हैं। निरीक्षण के दौरान, प्रभारी कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फ्रूट फॉरेस्ट को स्व-सहायता समूहों से जोड़ा जाए। इसका उद्देश्य सब्जियों और अन्य इंटरक्रॉपिंग फसलों का उत्पादन बढ़ाना है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के अवसर सृजित करने के लिए डेयरी गतिविधियां शुरू करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला खनिज अधिकारी अमित मिश्रा और जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन श्याम गौतम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू:स्पाई एक्शन थ्रिलर 19 मार्च रिलीज, ट्रेड को रिकॉर्ड ओपनिंग और भारी वीकेंड कलेक्शन की उम्मीद

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू:स्पाई एक्शन थ्रिलर 19 मार्च रिलीज, ट्रेड को रिकॉर्ड ओपनिंग और भारी वीकेंड कलेक्शन की उम्मीद

रणवीर सिंह स्टारर स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग आज देशभर के सिनेमाघरों में शुरू हो गई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक साबित हो सकती है। बड़े पैमाने पर बनाई गई यह फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन, जासूसी और रिवेंज ड्रामा के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की तैयारी में है। फिल्म को Jio Studios और B62 Studios मिलकर प्रेजेंट कर रहे हैं। मेकर्स ने इसे भव्य पैमाने पर तैयार किया है, जिसमें बड़े एक्शन सीक्वेंस, दमदार कहानी और इंटरनेशनल लेवल की प्रोडक्शन वैल्यू देखने को मिलेगी। रणवीर निभा रहे हैं दमदार किरदार फिल्म में रणवीर सिंह एक खतरनाक मिशन पर निकले स्पाई के किरदार में नजर आएंगे। कहानी बदले की भावना और गुप्त मिशनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें देश की सुरक्षा के लिए अंडरकवर ऑपरेशन्स दिखाए जाएंगे। रणवीर के किरदार को फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट माना जा रहा है, जिसमें उनका एक्शन और इंटेंस लुक देखने को मिलेगा। दमदार स्टारकास्ट से बढ़ी फिल्म की ताकत फिल्म में कई बड़े कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं।आर. माधवन रणनीतिक मास्टरमाइंड अजय सन्याल के रोल में नजर आएंगे, जबकि अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के रूप में दिखाई देंगे। वहीं संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के ताकतवर किरदार में नजर आएंगे। इन सभी किरदारों की वजह से फिल्म की कहानी और भी ज्यादा इंटेंस और दिलचस्प बनने वाली है। पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। वहीं इसे ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा, जिससे यह पैन-इंडिया ऑडियंस तक पहुंचेगी। खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर रखी गई है, जबकि इसके तुरंत बाद Eid al‑Fitr का त्योहार भी है। ऐसे में ट्रेड को उम्मीद है कि त्योहारों की छुट्टियों का फायदा फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मिल सकता है। फिलहाल एडवांस बुकिंग खुलते ही कई शहरों में दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह की यह स्पाई-एक्शन फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा रिकॉर्ड बनाती है।

इंडक्शन कुकटॉप मेंटेनेंस टिप्स: इन 8 चूल्हों का इस्तेमाल कैसे करें? हो सकता है बड़ा नुकसान

इंडक्शन स्टोव की गलतियाँ

इंडक्शन स्टोव गलतियाँ | छवि: एआई इंडक्शन कुकटॉप रखरखाव युक्तियाँ: डीजल गैस की तंगी और मंहगाई के सामान, हर किचन में एक जैसे चूल्हे का इस्तेमाल बढ़ गया है। इस समय अध्यापन में छोटी गलतियाँ हो सकती हैं जो जल्दी ख़राब हो सकती हैं। अगर आप अपने लाइक में लंबे समय तक चलना चाहते हैं और इसमें होने वाले खतरे से बचना चाहते हैं, तो इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। सही बिजली को बचाने के साथ ही यहां एक सेफ रेजिडेंस भी है। ग़लत पोथीलों का प्रयोग किया जाता है इन इन्वेस्टर्स पर हमेशा फ़्लैट बॉटम वाले और केवल फ्रेंडली पोज़िशन्स का ही प्रयोग करना चाहिए। एल्युमीनियम या प्लास्टिक के बर्तन पर यह काम नहीं करता है और इसकी सतह को नुकसान पहुंच सकता है। वॉशिंग मशीन में खाना बनाने के बाद इन अनोखे दाग-धब्बों को तुरंत साफ करना जरूरी है। ध्यान रखने वाली बात ये है कि सफाई के लिए कभी भी आयरन या न्यूकीली का इस्तेमाल न करें अन्यथा आप पैड को सब्सक्राइब कर सकते हैं। नाज़ुक हाथों से छूना एक इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रॉनिक जर्नल में इसे कभी भी नकली हाथों से नहीं छूना चाहिए। हाथों से बटन झील पर शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है। ऐसे पैनल को टच करने से ये बुरा भी हो सकता है। अधिक वज़न रखना हर इंस्टालर की अपनी एक भार क्षमता होती है। इस पर बहुत भारी पाइलिक भंडार या कुकर भंडार से ऊपर वाला सिरामिक ग्लास चटक हो सकता है। ऐसे में इन दस्तावेज़ों पर आपके सामान रखने की सीमा दी जा सकती है। एक तरफ चालू रखें बिना पाइक्स लाइक इन लाइक्स को आउट से इसके टेक्नीशियन कॉइल्स सबसे ज्यादा गर्म हो जाते हैं। इस मशीन के सबसे अच्छे अंशों का डर रहता है। प्रतिष्ठान की कमी यूक्रेन में हवा की उपलब्धता जरूरी है। यह कभी-कभी ऐसी जगह भी होती है जहां हवा बंद हो जाती है या ओवरहीटिंग के कारण मशीन बंद हो सकती है। तुरंत समाधान निकालें खाना बनाने के बाद कुछ देर तक पता चलता है ताकि अंदर की गर्मी बाहर निकल सके। फेसबुक बंद होने से पहले कभी भी मेन स्विच बंद न करें। वोल्टेज का प्रक्षेपण- वोल्टेज बिजली के कम या ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है। हाई वोल्टेज की वजह से यह अनमोल मदरबोर्ड जल सकता है। यह भी पढ़ें: फैक्ट्री से बाहर, बिना मेहनत अपनाएं ये 5 देसी जुगाड़ (टैग्सटूट्रांसलेट)इंडक्शन रखरखाव(टी)इंडक्शन स्टोव गलतियाँ(टी)रसोई युक्तियाँ(टी)इंडक्शन सुरक्षा गाइड(टी)इंडक्शन कुकटॉप देखभाल(टी)इंडक्शन क्षति को रोकें(टी)हिंदी किचन हैक्स

धुरंधर एक्टर रणवीर को विक्की कौशल ने किया रिप्लेस:साउथ सुपरस्टार धनुष के ड्रीम प्रोजेक्ट में नई एंट्री, एस शंकर करेंगे फिल्म का निर्देशन

धुरंधर एक्टर रणवीर को विक्की कौशल ने किया रिप्लेस:साउथ सुपरस्टार धनुष के ड्रीम प्रोजेक्ट में नई एंट्री, एस शंकर करेंगे फिल्म का निर्देशन

साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस. शंकर के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वेलपरी’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मेगा बजट फिल्म में अब रणवीर सिंह की जगह विक्की कौशल नजर आ सकते हैं। फिल्म में साउथ सुपरस्टार धनुष पहले से ही अहम भूमिका में बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘वेलपरी’ में दूसरे लीड रोल के लिए पहले रणवीर सिंह का नाम चर्चा में था। हालांकि अब वलाई पेचु की एक रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स इस किरदार के लिए विक्की कौशल से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें कास्ट करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी प्रसिद्ध तमिल उपन्यास ‘वीर युग नायकन वेल परी’ पर आधारित है, जिसे लेखक सु. वेंकटेशन ने लिखा है। यह कहानी प्राचीन तमिलनाडु के प्रसिद्ध और उदार शासक वेलपरी के जीवन पर आधारित मानी जाती है। फिल्म को बड़े स्तर पर ऐतिहासिक ड्रामा के रूप में बनाने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक शंकर इस प्रोजेक्ट को लंबे समय से बनाना चाहते थे और इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट मानते हैं। खबर यह भी है कि फिल्म के लिए धनुष से लंबी डेट्स मांगी गई हैं क्योंकि इसे बड़े पैमाने पर शूट करने की योजना है। अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार होता है, तो दर्शकों को पहली बार बड़े पर्दे पर धनुष और विक्की कौशल की नई जोड़ी देखने को मिल सकती है। वहीं रणवीर सिंह का नाम फिलहाल इस प्रोजेक्ट से बाहर बताया जा रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो धनुष आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वहीं विक्की कौशल भी कई फिल्मों में व्यस्त हैं और उनकी परफॉर्मेंस को लेकर इंडस्ट्री में काफी चर्चा रहती है। फिलहाल ‘वेलपरी’ को लेकर मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। अगर विक्की कौशल इस फिल्म में शामिल होते हैं तो यह बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच एक और बड़ी कोलैबोरेशन मानी जाएगी।

Pakistan Cricket Penalty Rumors Denied; PCB Clarifies T20 World Cup Super 8 Exit

Pakistan Cricket Penalty Rumors Denied; PCB Clarifies T20 World Cup Super 8 Exit

लाहौर2 घंटे पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी सुपर-8 मैच में जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था। तस्वीर में कप्तान सलमान अली आगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शनिवार को कहा है कि किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना नहीं लगाया गया है। बोर्ड के प्रवक्ता अमीर मीर ने मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा- ‘किसी खिलाड़ी पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है, लेकिन बोर्ड खिलाड़ियों के लिए एक फॉर्मूला तैयार करने पर विचार कर रहा है, ताकि उन्हें अधिक जवाबदेह बनाया जा सके। भारत ने कोलंबो में खेले गए ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराया था। दावा- हर पाकिस्तानी प्लेयर्स पर 50 लाख रुपए का जुर्माना 12 दिन पहले 2 मार्च को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टी20 वर्ल्डकप में अंतिम-4 में जगह बनाने में विफल रहने के बाद हर पाकिस्तानी खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पूरी खबर नेशनल प्लेयर्स को हर महीने लाखों रुपए मिलते हैं पाकिस्तान में नेशनल टीम का हिस्सा प्लेयर्स को 4 कैटेगरी में सैलरी मिलती है। ए कैटगरी में करीब 65 लाख, बी कैटेगरी में 45 लाख, सी कैटेगरी में 20 लाख और डी कैटेगरी में 12.50 लाख रुपए हर महीने मिलते हैं। हालांकि, जुलाई 2025 से जून 2026 के पिछले कॉन्ट्रैक्ट में PCB ने किसी भी खिलाड़ी को ए कैटेगरी में नहीं रखा। पाकिस्तान के खिलाड़ियों को सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट के तहत मासिक रिटेनर के अलावा मैच और दौरे की फीस तथा जीत के बोनस मिलते हैं। प्लेयर्स को बोर्ड के लोगो स्पॉन्सरशिप समझौते से भी हिस्सा मिलता है। पिछले साल तय हुआ था कि खिलाड़ियों को ICC से मिलने वाली पीसीबी की वार्षिक आय में 3% हिस्सा दिया जाएगा, जोकि लगभग (3.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर सालाना) के बराबर है। श्रीलंका पर जीत के बावजूद बाहर हुआ पाकिस्तान पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ मुश्किल से जीत दर्ज की। इसके बाद USA को हराया। श्रीलंका की परिस्थितियों और स्पिन गेंदबाजों के दम पर भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन टीम 61 रन से हार गई। पाकिस्तान फिर नामीबिया को आखिरी मैच हराकर सुपर-8 स्टेज में पहुंचा। सुपर-8 स्टेज में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश में धुल गया। इंग्लैंड ने करीबी मुकाबला हरा दिया। इसके बाद सेमीफाइनल की उम्मीदें दूसरे मैचों के नतीजों पर टिक गईं। श्रीलंका पर करीबी जीत के बावजूद रन रेट खराब रहा। इस कारण न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया और पाकिस्तान बाहर हो गया। पाकिस्तान ने अपने सुपर-8 के मैच लास्ट मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया था। स्पिनर उस्मान तारीक ने 10 विकेट लिए पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 383 रन बनाए। सईम अयूब, सलमान अली आगा, बाबर आजम और उस्मान खान 100 रन भी नहीं बना सके। स्पिनर उस्मान तारीक ने 10 विकेट लिए, जबकि बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन खराब रहा। ———————————————————- पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया, सलमान के रनआउट पर विवाद पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हराया दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…