Saturday, 22 Aug 2026 | 09:30 PM

Trending :

Rohit Shetty Announces Golmaal 5 Shooting Start

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ 20 साल पहले 14 जुलाई 2006 को रिलीज हुई थी।

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल के 20 साल पूरे होने पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए आधिकारिक तौर पर ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है।

रोहित शेट्टी ने अपने पोस्ट में लिखा, “20 साल पहले ‘गोलमाल’ रिलीज हुई थी, एक ऐसी फिल्म जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। इसका पूरा क्रेडिट आप सभी दर्शकों को जाता है। पिछले 20 सालों में हमने आपको खूब एंटरटेन किया और कभी-कभी निराश भी किया, लेकिन हमने हमेशा अपने काम के प्रति ईमानदारी बनाए रखी।”

उन्होंने आगे लिखा कि अब उनकी शानदार टीम एक बार फिर नए सफर पर निकलने के लिए तैयार है। डायरेक्टर ने बताया कि ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस बार भी उनका मकसद दर्शकों को भरपूर एंटरटेन करना है। पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा, “आपका प्यार और सपोर्ट हमेशा मिला है। अब हमें सिर्फ आपके आशीर्वाद की जरूरत है। सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।”

दरअसल, ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी सीरीज में से एक मानी जाती है। इसकी शुरुआत 2006 में रिलीज हुई पहली फिल्म गोलमाल: फन अनलिमिटेड से हुई थी। इसके बाद गोलमाल रिटर्न्स (2008), गोलमाल 3 (2010) और गोलमाल अगेन (2017) ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।

फ्रेंचाइजी की खास बात इसकी कॉमिक टाइमिंग, मजेदार कहानी और स्टारकास्ट रही है। इस सीरीज में आमतौर पर अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू जैसे कलाकार नजर आते रहे हैं। हालांकि ‘गोलमाल 5’ में फाइनल कास्ट क्या होगी, इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

हालांकि सूत्रों के अनुसार अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और शरमन जोशी शामिल हो सकते हैं, साथ ही करीना कपूर, सारा अली खान और अक्षय कुमार जैसे नाम चर्चा में हैं।

रोहित शेट्टी की इस घोषणा के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि वे एक बार फिर गोलमाल गैंग की मस्ती देखने का इंतजार कर रहे हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि 20 साल पुरानी इस सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी का पांचवां पार्ट दर्शकों को कितना हंसाने में कामयाब होता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
IPL में आज दिल्ली vs कोलकाता:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कैपिटल्स को जीत जरूरी, नाइटराइडर्स ने पिछले तीनों मैच जीते

May 8, 2026/
5:10 am

IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम...

गुजरात की IPL में सबसे बड़ी जीत:हैदराबाद ने अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया, सुदर्शन के लगातार तीसरे सीजन 500 रन पूरे; रिकॉर्ड्स

May 13, 2026/
4:30 am

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 56वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र...

स्ट्रीट डॉग की मौत पर रो पड़ीं मंजरी फडनिस:एक्ट्रेस ने कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या का दावा किया, न्याय की मांग की

June 9, 2026/
10:07 am

एक्ट्रेस मंजरी फडनिस ने एक स्ट्रीट कुत्ते की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले पर गहरा दुख...

विवाहिता ने एसिड पिया, दस दिन बाद मौत:पारिवारिक विवाद के बाद बैतूल, भोपाल, नागपुर में चला इलाज

April 9, 2026/
2:19 pm

बैतूल के टिकारी इलाके में एक विवाहिता की एसिड पीने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। अंजली (30)...

'पर्शियन गल्फ' में 2000 भारतीय नाविक फंसे:हिमाचल के कैप्टन रमन बोले-अमेरिका-इजरायल के शिप पर इरान हमले कर रहा, इससे दहशत में 20 हजार 'सीमैन'

March 17, 2026/
8:02 am

खाड़ी देश के ‘पर्शियन गल्फ’ में फंसे हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के कैप्टन रमन कपूर ने एक वीडियो जारी...

राजनीति

Rohit Shetty Announces Golmaal 5 Shooting Start

Rohit Shetty Announces Golmaal 5 Shooting Start

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ 20 साल पहले 14 जुलाई 2006 को रिलीज हुई थी।

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल के 20 साल पूरे होने पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए आधिकारिक तौर पर ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है।

रोहित शेट्टी ने अपने पोस्ट में लिखा, “20 साल पहले ‘गोलमाल’ रिलीज हुई थी, एक ऐसी फिल्म जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। इसका पूरा क्रेडिट आप सभी दर्शकों को जाता है। पिछले 20 सालों में हमने आपको खूब एंटरटेन किया और कभी-कभी निराश भी किया, लेकिन हमने हमेशा अपने काम के प्रति ईमानदारी बनाए रखी।”

उन्होंने आगे लिखा कि अब उनकी शानदार टीम एक बार फिर नए सफर पर निकलने के लिए तैयार है। डायरेक्टर ने बताया कि ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस बार भी उनका मकसद दर्शकों को भरपूर एंटरटेन करना है। पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा, “आपका प्यार और सपोर्ट हमेशा मिला है। अब हमें सिर्फ आपके आशीर्वाद की जरूरत है। सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।”

दरअसल, ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी सीरीज में से एक मानी जाती है। इसकी शुरुआत 2006 में रिलीज हुई पहली फिल्म गोलमाल: फन अनलिमिटेड से हुई थी। इसके बाद गोलमाल रिटर्न्स (2008), गोलमाल 3 (2010) और गोलमाल अगेन (2017) ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।

फ्रेंचाइजी की खास बात इसकी कॉमिक टाइमिंग, मजेदार कहानी और स्टारकास्ट रही है। इस सीरीज में आमतौर पर अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू जैसे कलाकार नजर आते रहे हैं। हालांकि ‘गोलमाल 5’ में फाइनल कास्ट क्या होगी, इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

हालांकि सूत्रों के अनुसार अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और शरमन जोशी शामिल हो सकते हैं, साथ ही करीना कपूर, सारा अली खान और अक्षय कुमार जैसे नाम चर्चा में हैं।

रोहित शेट्टी की इस घोषणा के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि वे एक बार फिर गोलमाल गैंग की मस्ती देखने का इंतजार कर रहे हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि 20 साल पुरानी इस सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी का पांचवां पार्ट दर्शकों को कितना हंसाने में कामयाब होता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket