Wednesday, 09 Sep 2026 | 05:40 PM

Trending :

UP Assistant Professor Recruitment 2026 नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं शिवराजकुमार ने हिंदी को कहा राष्ट्रीय भाषा:विवाद होने पर माफी मांगी, कहा- हिंदी उनकी भाषा, हमारे लिए हमारी भाषा कन्नड़ सबसे जरूरी; जानिए पूरा विवाद Noida SSC Exam Cancelled | Server Technical Glitch Sparks Student Protest लखनऊ के प्रणव को 83 लाख वजीफा, लंदन में पढ़ेंगे:AI और तकनीक नीति में हासिल करेंगे विशेषज्ञता, UCL में लेंगे परास्नातक की डिग्री
EXCLUSIVE

Barabanki-Bahraich 4-Lane Highway Worth ₹6969 Cr Approved

Barabanki-Bahraich 4-Lane Highway Worth ₹6969 Cr Approved

Hindi News National UP Highway Project: Barabanki Bahraich 4 Lane Highway Worth ₹6969 Cr Approved नई दिल्ली23 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए। सरकार ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘BHAVYA’ (भारत औद्योगिक विकास योजना) को मंजूरी दी है। 33,660 करोड़ रुपए लागत वाली इस योजना के तहत देशभर में 100 इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि योजना के तहत बनने वाले इंडस्ट्रियल पार्क में उद्योगों के लिए जमीन, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहले से उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार का मानना है कि इस योजना से देश में निवेश बढ़ेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बहराइच के बीच 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे-927 के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर करीब 6,969 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाराबंकी से बहराइच के बीच बनने वाले NH का रूट दिखाया। ₹2,585 करोड़ की स्मॉल हाइड्रो पावर स्कीम को मंजूरी केंद्र सरकार ने देश में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 2,585 करोड़ रुपए की स्मॉल हाइड्रो पावर डेवलपमेंट स्कीम को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना के तहत 1,500 मेगावाट क्षमता की छोटी जल विद्युत परियोजनाएं विकसित की जाएंगी। यह योजना अगले पांच सालों में 2030-31 तक लागू की जाएगी। इसके तहत परियोजनाएं रन-ऑफ-द-रिवर मॉडल पर विकसित होंगी, जिससे बड़े बांध बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और लोगों के विस्थापन से बचा जा सकेगा। सरकार के अनुसार देश में 7,133 स्थानों पर छोटे हाइड्रो प्रोजेक्ट्स की संभावना है, जिनकी कुल क्षमता करीब 21,000 मेगावाट है। फिलहाल 1,196 स्थानों पर 5,100 मेगावाट क्षमता के प्रोजेक्ट संचालित हो रहे हैं। सरकार का अनुमान है कि इस योजना से करीब 15,000 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित होगा और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। कपास किसानों को राहत, सरकार खरीदेगी पूरी उपज केंद्र सरकार ने कपास किसानों को राहत देने के लिए कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) को 1,718.56 करोड़ रुपए की फंडिंग मंजूर की है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने लिया। यह राशि कपास की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद के लिए दी जाएगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा। CCI को कपास खरीद के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है। जब बाजार में कीमत MSP से नीचे जाती है, तब CCI किसानों से फेयर एवरेज क्वालिटी (FAQ) कपास बिना किसी मात्रा सीमा के खरीदती है। सरकार के अनुसार कपास देश की प्रमुख नकदी फसल है, जिससे करीब 60 लाख किसान जुड़े हैं। इसके अलावा प्रोसेसिंग, व्यापार और टेक्सटाइल सेक्टर में 4 से 5 करोड़ लोगों की आजीविका इससे जुड़ी है। ————————– केंद्र के फैसलों से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें… राज्यों को 10% एक्स्ट्रा LPG कोटा मिलेगा:सरकार ने माना- LPG किल्लत जारी; मोदी और पेट्रोलियम मंत्री के बीच 2 घंटे चली बैठक ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत में LPG सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। इसी बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्यों को 10% ज्यादा LPG कोटा देने का ऑफर दिया गया है। साथ ही राज्यों से धीरे-धीरे LPG की जगह PNG अपनाने में मदद करने को कहा गया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

कम वेतन पर काम को मजबूर युवा:खेती छोड़कर गांव से निकले, पर शहरों में स्थायी नौकरी मुश्किल, 15 हजार आईटीआई फिर भी स्किल की कमी

कम वेतन पर काम को मजबूर युवा:खेती छोड़कर गांव से निकले, पर शहरों में स्थायी नौकरी मुश्किल, 15 हजार आईटीआई फिर भी स्किल की कमी

देश का युवा अब खेती में भविष्य नहीं देखता। वह अच्छी नौकरी और बेहतर लाइफ स्टाइल के लिए गांवों से निकलकर शहर जा रहा है। लेकिन वहां न तो स्थायी नौकरी मिल रही है और न ही पढ़ाई और मेहनत के हिसाब से वेतन। नतीजतन सबसे ऊर्जावान वर्ग एक ऐसे चक्र में फंसता जा रहा है, जहां काम तो है पर तरक्की नहीं। अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट ‘स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया 2026’ के मुताबिक, 1983 से 2023 के बीच खेती में 20-29 साल के युवाओं की हिस्सेदारी 56% से घटकर 27% रह गई। लेकिन शहरों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा, स्किल की कमी और कमजोर जॉब मार्केट के बीच युवाओं को मुफीद काम नहीं मिल रहा है। देश में स्किल डेवलपमेंट का ढांचा, खास तौर पर आईटीआई तेजी से फैले हैं। लेकिन कई नए संस्थान प्रशिक्षण के मामले में राष्ट्रीय मानकों पर खरे नहीं उतरते। देश में 15,000 से ज्यादा आईटीआई हैं, फिर भी उद्योगों को स्किल वर्कर्स नहीं मिल पा रहे हैं। पहले आईटीआई शहरों और औद्योगिक केंद्रों के आसपास बनाए जाते थे, ताकि ट्रेनिंग के बाद सीधे नौकरी मिल सके। लेकिन अब 70% नए आईटीआई गांवों में खुल रहे हैं और ज्यादातर ट्रेनिंग वहीं हो रही है। दूसरी तरफ 66% कारखानें शहरों में हैं। यानी जहां स्किल तैयार हो रही है, वहां नौकरी नहीं है और जहां नौकरी है, वहां स्किल की सप्लाई नहीं है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि काम में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। लेकिन इसका बड़ा हिस्सा बिना वेतन के पारिवारिक काम या छोटे-मोटे स्वरोजगार से आता है, जहां न तो स्थिर आमदनी होती है न पहचान। इसके चलते शहरों में पढ़ी-लिखी महिलाएं अब गिग वर्क या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की तरफ जा रही हैं, ताकि नौकरी और घर की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बना सकें। इन कामों में लचीलापन तो है, पर नौकरी की सुरक्षा और स्थिरता नहीं है। रिपोर्ट कहती है कि सिर्फ स्किल डेवलपमेंट से समस्या हल नहीं होगी। जब तक बड़े पैमाने पर सुरक्षित नौकरियां नहीं होंगी, युवा आबादी कम उत्पादक कामों में ही उलझी रहेगी। 7% से भी कम ग्रेजुएट्स एक साल के भीतर स्थायी नौकरी पा रहे, 12वीं पास में यह औसत सिर्फ 4% रिपोर्ट बताती है कि भारत में 7 फीसदी से भी कम ग्रेजुएट्स को एक साल के भीतर स्थायी नौकरी मिलती है। 12वीं पास युवाओं में तो यह आंकड़ा 4 फीसदी ही है। वाइट-कॉलर जॉब, मसलन ऑफिस एग्जीक्यूटिव, बैंक कर्मचारी, आईटी प्रोफेशनल में हालात ज्यादा नाजुक हैं। ग्रेजुएट्स में बस 3.7 फीसदी को और 12वीं पास युवाओं में सिर्फ 1.5 फीसदी को ऐसी नौकरियां मिल पाती हैं।

आधी रात को बच्चे का दर्द करता है पैर? जानें क्यों बार-बार होती है ये दिक्कत

authorimg

Last Updated:March 18, 2026, 16:24 IST क्या आपका बच्चा शाम या रात में पैरों में दर्द की शिकायत करता है? यह समस्या अक्सर 3 से 12 साल के बच्चों में होने वाले “ग्रोइंग पेन” से जुड़ी होती है. सही देखभाल और कुछ आसान आदतों से इस दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है. कई माता-पिता इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उनका बच्चा शाम या रात के समय अचानक पैरों में दर्द की शिकायत क्यों करता है. खासकर जब बच्चा दिनभर एक्टिव रहता है और रात होते-होते रोने या दर्द की बात करने लगता है, तो चिंता होना स्वाभाविक है. लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह समस्या अक्सर “ग्रोइंग पेन” यानी बढ़ती उम्र के दौरान होने वाला सामान्य दर्द हो सकता है, जो 3 से 12 साल के बच्चों में काफी आम है. ग्रोइंग पेन आमतौर पर जांघों, पिंडलियों या घुटनों के आसपास महसूस होता है और ज्यादातर शाम या रात में बढ़ जाता है. अच्छी बात यह है कि यह कोई गंभीर बीमारी नहीं होती, लेकिन कुछ आदतें और कारण इसे ज्यादा बढ़ा सकते हैं. अगर सही समय पर ध्यान दिया जाए, तो इस दर्द को आसानी से कम किया जा सकता है और बच्चे को राहत मिल सकती है. View this post on Instagram

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को राहत:1 अप्रैल तक जेल नहीं जाना होगा, कोर्ट ने कहा- पैसा चुकाने का यह आखिरी मौका

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को राहत:1 अप्रैल तक जेल नहीं जाना होगा, कोर्ट ने कहा- पैसा चुकाने का यह आखिरी मौका

चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि क्योंकि राजपाल ने अब तक बकाया राशि का एक बड़ा हिस्सा जमा कर दिया है, इसलिए उन्हें फिलहाल वापस जेल नहीं भेजा जाएगा। अब मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी। हालांकि, कोर्ट ने यह साफ कर दिया कि अगली सुनवाई की तारीख को टाला नहीं जाएगा और मामले पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। कोर्ट ने इसे राजपाल के लिए आखिरी मौके की तरह देखने को कहा है। आज जमा किया 25 लाख का डिमांड ड्राफ्ट सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को जानकारी दी कि राजपाल ने अब तक शिकायतकर्ता कंपनी ‘मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ को 4.25 करोड़ रुपए चुका दिए हैं। वकील ने आज कोर्ट में 25 लाख रुपए का एक और डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा किया। इसके साथ ही कोर्ट में रेगुलर बेल (नियमित जमानत) की अर्जी भी दी गई, क्योंकि राजपाल की अंतरिम जमानत आज खत्म हो रही थी। कोर्ट ने पूछा- क्या लोन लिया था? कार्यवाही के दौरान जज ने राजपाल यादव से सीधे सवाल किया कि क्या उन्होंने लोन लिया था? इस पर एक्टर ने स्वीकार किया कि उन्होंने पैसे लिए थे। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि राजपाल को पहले भी पैसे लौटाने के कई मौके दिए गए थे, लेकिन उन्होंने समय पर भुगतान नहीं किया। कोर्ट ने इसे राजपाल के लिए आखिरी मौके की तरह देखने को कहा है। राजपाल बोले- ‘जेल जाने से हुआ भारी नुकसान’ राजपाल यादव ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि 2016 के आदेश के मुताबिक उन्हें 10.40 करोड़ रुपए चुकाने थे। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपने एक दोस्त की 28 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी सुरक्षा के तौर पर दिए थे। राजपाल ने आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष बकाया पैसे लेने के बजाय उन्हें जेल भेजने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले जेल जाने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई, जिससे उन्हें एक फिल्म प्रोजेक्ट में 22 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। चेक बाउंस मामले में जेल जा चुके राजपाल राजपाल यादव इन दिनों 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में कानूनी कार्यवाही का सामना कर रहे हैं। यह मामला उनकी साल 2010 की फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए लिए गए कर्ज से जुड़ा है। राजपाल ने बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल से 5 करोड़ रुपए उधार लिए थे। ब्याज और पेनल्टी के साथ यह रकम अब बढ़कर 9 करोड़ रुपए हो गई है। मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। अब उन्हें 1 अप्रैल तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी गई है।

राज्यसभा में झटके: तिरस्कृत कांग्रेस के पुराने नेताओं ने राहुल गांधी की पकड़ के खिलाफ पीछे धकेला | राजनीति समाचार

Ranveer Singh returns as Hamza in Dhurandhar 2: The Revenge, one of the biggest Bollywood releases of 2026.

आखरी अपडेट:मार्च 18, 2026, 15:51 IST राज्यसभा चुनावों ने कांग्रेस की खामियां उजागर कर दी हैं, वरिष्ठों ने राहुल गांधी की मजबूत पकड़ पर सवाल उठाए हैं क्योंकि पार्टी महत्वपूर्ण चुनावों में आगे बढ़ रही है। हालांकि पार्टी जाहिर तौर पर राहुल गांधी की रक्षा करेगी, लेकिन सवाल यह है कि कब तक। (एएफपी) राज्यसभा चुनाव हो सकते हैं और धूल फांक सकते हैं, लेकिन सफलता और असफलता से पता चलता है कि कांग्रेस में क्या चल रहा है। सबसे पहले, टिकटों के अस्वीकरण से शुरुआत करते हैं। जब अनुराग शर्मा को हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुना गया, तो इससे आनंद शर्मा नाराज और निराश हो गए। दरअसल, सूत्रों का कहना है कि वह नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए शिमला और कसौली में उपलब्ध होने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन उनका कभी फोन नहीं आया. तिरस्कार का असर तब दिखाई दिया जब दिग्गज नेता ने कहा कि जो लोग सच बोलते हैं उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। आनंद शर्मा, जो कभी गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे, अब काफी हद तक बाहर हो गए हैं, खासकर राहुल गांधी द्वारा पार्टी मामलों की कमान संभालने के बाद से। वह कुख्यात जी-23 समूह का भी हिस्सा था, जो जल्द ही पुनर्जीवित हो सकता है। आनंद शर्मा ने हाल ही में सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी के हालात की शिकायत की थी. हालाँकि, इसे शांत कर दिया गया। दूसरे जी-23 सदस्य को हटा दें, जिन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अनुभव और वरिष्ठता को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनावों में करमवीर सिंह बौद्ध के विजयी होने से एक बार फिर यह साबित हो गया कि पुराना सोना है और राहुल गांधी पुराने दिग्गजों के दबदबे को खारिज नहीं कर सकते। कभी जी-23 के हस्ताक्षरकर्ता रहे भूपिंदर सिंह हुड्डा ने काम किया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद भूपिंदर सिंह हुड्डा फिर से मैदान में आ गए हैं। उनके और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा द्वारा आयोजित दोपहर के भोजन में गांधी भाई-बहनों की मौजूदगी से पूरा घर खचाखच भरा था। एक बार सत्ता में आने के बाद, हुडा सीनियर ने ऑपरेशन हिमाचल शुरू किया, जहां हरियाणा के विधायकों को हिमालयी राज्य में भेज दिया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भाजपा द्वारा उनका शिकार न किया जाए। लेकिन क्या हुड्डा की डिलीवरी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को पिघला देगी, जो अक्सर उनके प्रति गर्म और ठंडे रुख अपनाता रहता है? चूंकि पार्टी विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ रही है, इसलिए उसे सभी को तत्पर रहने की जरूरत है। केरल में, यह प्रियंका वाड्रा ही थीं जिन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शशि थरूर को शामिल किया जाए और अनुभवी नेता के साथ एक अस्थायी संघर्ष विराम स्थापित किया जाए। हालाँकि पार्टी ने इसे सुरक्षित तरीके से खेलने का फैसला किया है और मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा या संकेत नहीं दिया है, लेकिन उभरते असंतोष को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। लेकिन समस्या बड़ी है और अगर कांग्रेस कहीं भी चुनाव नहीं जीतती है तो और भड़क सकती है। हालांकि पार्टी जाहिर तौर पर राहुल गांधी की रक्षा करेगी, लेकिन सवाल यह है कि कब तक। क्या जो लोग वरिष्ठ हैं और हाशिए पर हैं वे चुप्पी के लिए तैयार होंगे? यह संदिग्ध लगता है. सूत्रों ने CNN-News18 को बताया कि एक ब्लूप्रिंट तैयार रखा गया है, जो G-23 क्लब से भी ज्यादा विस्फोटक हो सकता है. पुराने नेताओं के बीच यह धारणा है कि समय के साथ, उन्हें बाहर किया जा सकता है, और जैसे-जैसे राहुल गांधी अधिक जिद्दी होंगे, उनकी मंडली कमान संभालेगी। राज्यसभा के लिए नामों का चयन एक संकेत है- प्रत्येक नाम की राहुल गांधी ने समीक्षा की थी। फिर, वरिष्ठों द्वारा स्पष्ट प्रश्न उठाया जाएगा: यदि आप कॉल लेते हैं, तो दोष क्यों नहीं लेते? पहले प्रकाशित: मार्च 18, 2026, 10:04 IST समाचार राजनीति राज्यसभा में झटके: तिरस्कृत कांग्रेस के पुराने नेताओं ने राहुल गांधी की पकड़ को पीछे धकेला अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)राज्यसभा चुनाव(टी)कांग्रेस पार्टी(टी)आनंद शर्मा(टी)राहुल गांधी(टी)जी-23 समूह(टी)भूपिंदर सिंह हुड्डा(टी)शशि थरूर(टी)प्रियंका वाड्रा

Oil Crisis Amid Iran-Israel War

Oil Crisis Amid Iran-Israel War

Hindi News National Oil Crisis Amid Iran Israel War | PM Modi Meets Minister, LPG Quota Boost नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक ईरान-इजराइल जंग के बीच वैश्विक तेल बाजार में हलचल को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद भवन में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ बैठक की। इसमें कच्चे तेल और गैस की उपलब्धता, उनके इम्पोर्ट और संभावित संकट से निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई। करीब 2 घंटे चली बैठक में सरकार ने अपने आपातकालीन तेल भंडार (SPR) की भी समीक्षा की है। जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। अधिकारियों के मुताबिक देश के पास कुछ हफ्तों का तेल स्टॉक मौजूद है, जिससे फिलहाल संकट की संभावना कम है। वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार राज्यों को 10% ज्यादा LPG देने का ऑफर दिया गया है। अगर वे धीरे-धीरे LPG की जगह PNG अपनाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि LPG की दिक्कत अभी भी बनी हुई है। ऑनलाइन बुकिंग बेहतर हुई है, लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर के यहां अब भी लंबी लाइनें लग रही हैं। हाल ही में 2300 से ज्यादा आउटलेट्स पर जांच भी की गई हैं। दरअसल होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने से दुनियाभर में तेल सप्लाई पर असर पड़ा है। हालांकि युद्ध के माहौल में भारत के तीन जहाज शिवालिक, नंदा देवी और जग लाडकी तेल-गैस लेकर गुजरात के पोर्ट्स पर पहुंचे हैं। नंदा देवी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके मंगलवार रात 2:30 बजे गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा। पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी ने बताया कि घरेलू एलपीजी उत्पादन 40% बढ़ा है, लेकिन फिर भी हालात पूरी तरह ठीक नहीं हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि जहां PNG सुविधा है, वहां LPG की जगह PNG अपनाएं, इससे सप्लाई का दबाव कम होगा और यह ज्यादा सुरक्षित भी है। उन्होंने कहा कि आज 93% LPG बुकिंग ऑनलाइन हुई है। सरकार ने लोगों से कहा है कि एजेंसी पर जाने से बचें और सिर्फ आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ही बुकिंग करें, अफवाहों पर ध्यान न दें। अधिकारी ने बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार सख्ती कर रही है। इसी के तहत कल देशभर में 2300 से ज्यादा LPG दुकानों पर अचानक जांच की गई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

कुमारिया खास में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन:15 अप्रैल को, अधिकतम 200 आवेदन, BPL कार्ड होना है जरूरी

कुमारिया खास में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन:15 अप्रैल को, अधिकतम 200 आवेदन, BPL कार्ड होना है जरूरी

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया द्वारा यह आयोजन 15 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से कुमारिया खास स्थित श्रीमनकामेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में होगा। जनपद सीईओ अमृतराज सिसोदिया के नेतृत्व में सम्मेलन की तैयारियां चल रही हैं। सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए आवेदन 12 मार्च से 8 अप्रैल तक स्वीकार किए जा रहे हैं। नोडल अधिकारी माखन सिंह सोलंकी ने बताया कि 18 मार्च दोपहर 1 बजे तक कुल 45 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इस सम्मेलन में अधिकतम 200 आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदनकर्ताओं के लिए बीपीएल कार्ड अनिवार्य किया गया है। साथ ही, वर और वधू दोनों का शपथ पत्र प्रस्तुत करना भी अनिवार्य होगा। आवेदनों की जांच और सत्यापन के बाद ही उन्हें अंतिम रूप से स्वीकार किया जाएगा। आवेदन संग्रह का कार्य नोडल अधिकारी माखन सिंह सोलंकी और ब्लॉक समन्वयक पवन कुमार मालवीय द्वारा किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में पीसीओ दिलीप त्रिवेदी, ओमप्रकाश मालवीय और सहायक रामलाल रावल व रोहित भालोट भी सहयोग कर रहे हैं।

असम में एनडीए का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय! बीजेपी, एजीपी और बीपीएफ की पार्टी-किटनी के बारे में जानें

असम में एनडीए का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय! बीजेपी, एजीपी और बीपीएफ की पार्टी-किटनी के बारे में जानें

असम विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य की 126 विधानसभाओं में भाजपा सबसे ज्यादा 89 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं एजेपी 26 और बीईपीएफ 11 भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। 9 अप्रैल 2026 को होने वाले चुनाव के लिए असम की सभी तैयारियां होने वाली हैं। प्रद्युत बोरदोलोई असम के दिसपुर से बीजेपी की टिकटें विधानसभा चुनाव में लड़ सकते हैं। सहयोगियों को कुल 37 मंत्रिमंडल दी संरचना: हिमंता बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार (17 मार्च 2026) को घोषणा की थी कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी 89 वें प्राइमरी में चुनावी मैदान में उतरेगी, जबकि उनके सहयोगी कुल 37 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेंगे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद असम के सीएम ने कहा कि जल्द ही गठबंधन की रणनीति अंतिम चरण में है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 92 सीटें मिली थीं, जबकि बीजेपी को 26 और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) को 8 सीटें मिली थीं। 2021 की जीत खास रही, क्योंकि यह पहली बार था जब किसी गैर-कांग्रेसी गठबंधन ने लगातार दूसरी बार असम में जीत हासिल की। असम की राजनीति में सीटवारा की अहम भूमिका है, खासकर बोडोलैंड जैसे क्षेत्रीय इलाकों में, जहां क्षेत्रीय आश्रम का सांकेतिक प्रभाव है। पिछले चुनाव में बीजेपी-एजेपी का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा था सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, ‘हम समन्वित तरीके से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, ताकि बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।’ असम विधानसभा में कुल 126 उत्पाद हैं और राज्य में औद्योगिक उपकरण तेज हो गए हैं। सभी दल राजनीतिक गठबंधन और गठबंधन को अंतिम रूप में प्रस्तुत किया गया है। 2021 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 126 में से 75वीं बार पवित्र सत्ता में वापसी की। बीजेपी ने अकेले 60 पौधे लगाए, जबकि बीजेपी ने 9 मंदिर बनाए. ये भी पढ़ें : पत्रकार, बैंक में नौकरी और फिर राजनेता… इस तरह बार संसद क्षेत्र हरिवंश नारायण सिंह, पढ़ें दिलचस्प कहानी (टैग्सटूट्रांसलेट)ब्रेकिंग न्यूज(टी)एबीपी न्यूज(टी)असम विधानसभा चुनाव 2026(टी)एनडीए(टी)बीजेपी 8(टी)बीजेपी(टी)असम चुनाव 2026(टी)असम एनडीए सीट शेयरिंग फॉर्मूला(टी)हिमंत बिस्वा सरमा(टी)असम(टी)दाए(टी)असम नाम(टी)बीजेपी(टी)हिमंता बिस्वा सरमा

ICC टी–20 रैंकिंग में बुमराह बिना मैच खेले टॉप–5 में:अफ्रीकी बॉलर बॉश के पॉइंट्स गिरने से फायदा; अभिषेक लगातार 8 महीने से नंबर–1 बैटर

ICC टी–20 रैंकिंग में बुमराह बिना मैच खेले टॉप–5 में:अफ्रीकी बॉलर बॉश के पॉइंट्स गिरने से फायदा; अभिषेक लगातार 8 महीने से नंबर–1 बैटर

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी-20 बॉलर्स की रैंकिंग के टॉप-5 में वापसी कर ली है। वे बिना कोई मैच खेले टॉप-5 में पहुंच गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप के बाद 2 टी-20 मैच खेले। लेकिन, इनमें साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश को मौका नहीं मिला है। इससे उन्हें रैंकिंग में नुकसान हुआ। वे छठे स्थान पर आ गए। ICC ने बुधवार को ताजा प्लेयर रैंकिंग जारी की। इसमें जसप्रीत 702 रेटिंग अंक के साथ पांचवें पहुंच गए। जसप्रीत टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। बैटर्स की रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। भारत के अभिषेक शर्मा (875 रेटिंग पॉइंट्स) टॉप पर हैं। वे 8 महीने से टॉप पर बने हुए हैं। रैंकिंग में सबसे ज्यादा बदलाव वनडे फॉर्मेट में देखने को मिले, जबकि इस दौरान टी-20 मुकाबले कम खेले गए थे। बॉलर्स में कीवी कप्तान सैंटनर को फायदा टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को फायदा मिला है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में उन्होंने 3 विकेट लेने के साथ 35 रन भी बनाए, जिसकी बदौलत सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। वहीं, अभी तीन मैच बाकी हैं। इस प्रदर्शन के दम पर सैंटनर गेंदबाजों की रैंकिंग में 11 स्थान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बैटर्स में अभिषेक टॉप पर बरकरार बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में भारत के अभिषेक शर्मा शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे ने भी सुधार करते हुए चार स्थान की छलांग लगाई और अब वह 70वें नंबर पर पहुंच गए हैं। सैंटनर ऑलराउंडर्स की करियर बेस्ट रैंकिंग में पहुंचे टी-20 के ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में मिचेल सैंटनर करियर की बेस्ट रैंकिंग में पहुंच गए हैं। वे दो पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर आ गए हैं। सलमान आगा को 9 स्थान का फायदा वनडे रैंकिंग में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज और पाकिस्तान के टी-20 कप्तान सलमान अली आगा को फायदा हुआ है। पाकिस्तान के सलमान अली आगा हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाया था, इससे उन्होंने एक साथ 9 स्थानों की छलांग मारी है, इससे अब वे नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग अब केएल राहुल के बराबर 664 हो गई है। बांग्लादेश के लिए इस हफ्ते सिर्फ मिराज के अलावा गेंदबाजों की सूची में तस्कीन अहमद ने 12 स्थान की बढ़त के साथ 28वां स्थान हासिल किया, जबकि मुस्तफिजूर रहमान 13 स्थान की छलांग लगाकर 47वें पायदान पर पहुंच गए। बॉलर्स में मेहदी हसन को फायदा मेहदी हसन ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीनों मैचों में कुल पांच विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इससे मिराज वनडे बॉलर्स की ताजा रैंकिंग में 9 स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं 28 साल के मिराज ने ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी दो पायदान का सुधार किया है और अब वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। ——————————————— ICC रैंकिंग से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… विमेंस वनडे रैंकिंग में मंधाना नंबर-1 पर कायम; हरमनप्रीत नंबर-7 पर पहुंचीं महिला वनडे रैंकिंग में भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में हरमनप्रीत को जहां एक स्थान का फायदा हुआ, वहीं न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन दो पायदान नीचे खिसककर 9वें स्थान पर पहुंच गई हैं। जेमिमा रोड्रिग्स 12वें स्थान पर हैं। पढ़ें पूरी खबर

ICC टी-20 रैंकिंग- बुमराह बिना मैच खेले टॉप–5 में पहुंचे:अफ्रीकी बॉलर बॉश के पॉइंट्स गिरने से फायदा; अभिषेक लगातार 8 महीने से नंबर–1 बैटर

ICC टी-20 रैंकिंग- बुमराह बिना मैच खेले टॉप–5 में पहुंचे:अफ्रीकी बॉलर बॉश के पॉइंट्स गिरने से फायदा; अभिषेक लगातार 8 महीने से नंबर–1 बैटर

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी-20 बॉलर्स की रैंकिंग के टॉप-5 में वापसी कर ली है। वे बिना कोई मैच खेले टॉप-5 में पहुंच गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि टी-20 वर्ल्डकप के बाद हुई साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की 5 मैच की सीरीज में अफ्रीकी टीम में कॉर्बिन बॉश को मौका नहीं मिला है। इससे उन्हें रैंकिंग में नुकसान हुआ और वह छठे स्थान पर खिसक गए। ICC ने बुधवार को ताजा प्लेयर रैंकिंग जारी की। इसमें जसप्रीत 702 रेटिंग अंक के साथ पांचवें पहुंच गए। बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। बैटर्स की रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। भारत के अभिषेक शर्मा (875 रेटिंग पॉइंट्स) टॉप पर हैं। वे जुलाई 2025 से टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं। बॉलर्स रैंकिंग में कीवी कप्तान सैंटनर को भी फायदा टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को फायदा मिला है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में उन्होंने 3 विकेट लेने के साथ 35 रन भी बनाए, जिसकी बदौलत सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। वहीं, अभी तीन मैच बाकी हैं। इस प्रदर्शन के दम पर सैंटनर गेंदबाजों की रैंकिंग में 11 स्थान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पिछले हफ्ते वह 24वें नंबर पर थे। टी-20 के ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी मिचेल सैंटनर करियर की बेस्ट रैंकिंग में पहुंच गए हैं। वे दो पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर आ गए हैं। कॉन्वे ने बैटर्स रैंकिंग में 4 स्थान की छलांग लगाई बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में भारत के अभिषेक शर्मा शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। ईशान किशन भी पिछले हफ्ते की तरह दूसरे नंबर पर हैं। दोनों में सिर्फ 4 पॉइंट का अंतर है। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए चार स्थान की छलांग लगाई। अब वह 70वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में कोई नया नाम नहीं ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में कोई नया नाम शामिल नहीं हुआ है। सैंटनर ही 9वें से 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वनडे रैंकिंग में सलमान आगा को 9 स्थान का फायदा वनडे रैंकिंग में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज और पाकिस्तान के टी-20 कप्तान सलमान अली आगा को फायदा हुआ है। पाकिस्तान के सलमान अली आगा हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाया था, इससे उन्होंने एक साथ 9 स्थानों की छलांग मारी है, इससे अब वे 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग अब केएल राहुल के बराबर 664 हो गई है। बॉलर्स में मेहदी हसन को फायदा बांग्लादेश के लिए इस हफ्ते मेहदी हसन मिराज वनडे बॉलर्स की ताजा रैंकिंग में 9 स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं 28 साल के मिराज ने ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी दो पायदान का सुधार किया है और अब वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। मेहदी हसन ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीनों मैचों में कुल पांच विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। उनके अलावा गेंदबाजों की सूची में तस्कीन अहमद ने 12 स्थान की बढ़त के साथ 28वां स्थान हासिल किया, जबकि मुस्तफिजूर रहमान 13 स्थान की छलांग लगाकर 47वें पायदान पर पहुंच गए। ——————————————— ICC रैंकिंग से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… विमेंस वनडे रैंकिंग में मंधाना नंबर-1 पर कायम; हरमनप्रीत नंबर-7 पर पहुंचीं महिला वनडे रैंकिंग में भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में हरमनप्रीत को जहां एक स्थान का फायदा हुआ, वहीं न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन दो पायदान नीचे खिसककर 9वें स्थान पर पहुंच गई हैं। जेमिमा रोड्रिग्स 12वें स्थान पर हैं। पढ़ें पूरी खबर