Sunday, 14 Jun 2026 | 12:24 AM

Trending :

कॉन्टैक्ट लेंस सुरक्षा: आपकी आँखों में कांटेक्ट लेंस क्या हैं? जान लें कि इसे काफी देर तक सुरक्षित रखा जा सकता है क्रिकेटर ऋषभ पंत ने किए आदि कैलाश के दर्शन:आईटीबीपी जवानों के साथ मिलकर बढ़ाया हौसला, स्थानीय लोगों और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं एंथ्रोपिक का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल दुनियाभर में बंद:अमेरिकी सरकार को साइबर हमले का डर, विदेशी नागरिकों तक पहुंच रोकने का आदेश दिया था एंथ्रोपिक का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल दुनियाभर में बंद:अमेरिकी सरकार को साइबर हमले का डर, विदेशी नागरिकों तक पहुंच रोकने का आदेश दिया था कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का पारंपरिक इलाज- चॉकलेट से इलाज! 3 लाख करोड़ रुपए का इलाज करा चुके हैं ‘जड़ी-मजबूत की रानी’ पद्मश्री यानुंग जामोह मूंग दाल टिक्की रेसिपी: समोसा-पकौड़ा से भर गया मन, तो कम तेल में बनी टोकरी और कुरकुरी मूंग दाल टिक्की; विधि नोट करें
EXCLUSIVE

Ships Must Exit Hormuz & Eid Greetings to Oman Sultan

Ships Must Exit Hormuz & Eid Greetings to Oman Sultan

Hindi News National Kuwait Crown Prince Message: Ships Must Exit Hormuz & Eid Greetings To Oman Sultan नई दिल्ली49 मिनट पहले कॉपी लिंक PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की फाइल फोटो। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के दौरान 5 देशों के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात की। PM ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उन्होंने फोन पर बातचीत के दौरान क्षेत्र में तनाव कम करने, संवाद बढ़ाने और शांति बहाली की जरूरत पर जोर दिया। PM ने बताया कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और जॉर्डन के राजा किंग अब्दुल्ला II से बातचीत की। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने बताया कि PM ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से भी बात की थी। PM के मुताबिक, मैक्रों से बातचीत में कहा कि हालात चिंताजनक हैं और तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति जरूरी है। दोनों नेताओं ने शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। PM ने बताया कि उन्होंने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक को ईद की बधाई दी और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की। उन्होंने ओमान की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा की और वहां से भारतीयों सहित लोगों की सुरक्षित वापसी में उसकी भूमिका की सराहना की। दोनों देशों ने होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित जहाजों की आवाजाही पर भी जोर दिया। PM मोदी ने कुवैत पर हुए हमलों की निंदा की इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह से बुधवार रात बात की थी। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर बात की और हाल की घटनाओं पर चिंता जताई। प्रधानमंत्री ने कुवैत पर हुए हमलों की कड़ी निंदा भी की। रणधीर जायसवाल के मुताबिक, पीएम मोदी ने क्राउन प्रिंस से कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित और बिना रुकावट के जहाजों का निकलना भारत के लिए बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कुवैत में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा के लिए क्राउन प्रिंस का धन्यवाद भी किया, क्योंकि वहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय रहता है। ईरान-इजरायल के बीच 28 फरवरी से युद्ध जारी अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान का युद्ध 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ। अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के परमाणु स्थलों, मिसाइल बुनियादी ढांचे और नेतृत्व को निशाना बनाया गया। इसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई। इसके जवाब में ईरान ने मीडिल ईस्ट के कई देशों पर तेज और लगातार हमले किए। उसने पूरे क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगियों पर सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन दागे। इन हमलों, खासकर होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमलों के कारण खाड़ी देशों से ईरान के रिश्ते और खराब हो गए और ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर भी असर पड़ा। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल आपूर्ति रोकी ईरान ने हमलों के जवाब में होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते सभी देशों में तेल आपूर्ति रोक दी, जिससे दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बड़ी चोट पहुंची है। ट्रम्प अब अपने सहयोगी नाटो देशों से होर्मुज में रास्ता खुलवाने की अपील कर रहे हैं। हालांकि इन देशों ने साफ कर दिया है कि वे होर्मुज स्ट्रेट में अपने वॉरशिप नहीं भेजेंगे। यह फैसला ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी थी कि अगर नाटो देश इस अहम समुद्री रास्ते को फिर से खोलने में मदद नहीं करते, तो नाटो का भविष्य खराब हो सकता है। जंग के बीच दो भारतीय जहाज होर्मुज पार कर LPG लेकर पहुंचे होर्मुज में बढ़े तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर तब आई जब दो भारतीय LPG टैंकर- शिवालिक और नंदा देवी सुरक्षित रूप से देश पहुंच गए। पहला जहाज शिवालिक 16 मार्च 2026 को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, जिसमें करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG था। यह जहाज 14 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच यह भारत पहुंचने वाला पहला LPG जहाज था। इसके एक दिन बाद, 17 मार्च को नंदा देवी टैंकर कांडला पोर्ट पहुंचा, जो लगभग 46,500 मीट्रिक टन LPG लेकर आया। दोनों जहाजों से कुल मिलाकर करीब 92–93 हजार मीट्रिक टन गैस भारत पहुंची, जो देश की लगभग एक से डेढ़ दिन की घरेलू जरूरत के बराबर मानी जा रही है। यह डिलीवरी इसलिए खास रही क्योंकि ईरान-इजरायल तनाव के कारण होर्मुज क्षेत्र में कई जहाज फंसे हुए थे। भारत की LPG सप्लाई का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है। सरकार की कूटनीतिक कोशिशों के बाद इन जहाजों को सुरक्षित मार्ग मिला और इनकी एंट्री ने संभावित गैस संकट को कुछ हद तक टाल दिया। ———————————— LPG संकट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… सरकार बोली- सिलेंडर की पैनिक बुकिंग में कमी, ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% तक पहुंची केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों ने गुरुवार को जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें पश्चिम एशिया में तनाव के कारण तेल और गैस संकट पर मौजूदा हालात की जानकारी दी। पेट्रोलियम मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% पहुंच गई है। पैनिक बुकिंग में कमी आ रही है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

केरल विधानसभा चुनाव 2026: केरल में किसकी जीतेगी बीजेपी? शशि थरूर का जवाब सुन, रह जायेंगे हैरान

केरल विधानसभा चुनाव 2026: केरल में किसकी जीतेगी बीजेपी? शशि थरूर का जवाब सुन, रह जायेंगे हैरान

केरल में बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर शशि थरूर ने की बड़ी भविष्यवाणी. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर थरूर ने कहा कि बीजेपी का राज्य में कोई प्रभाव नहीं है, साथ ही राज्य सरकार के गठन में बीजेपी की कोई महत्वपूर्ण भूमिका नहीं है. वह इस चुनाव में अपना खाता खोल ले, वही बहुत है. एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि राज्य में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के बीच मुकाबला होगा। यह त्रिकोणीय मुकाबला नहीं है. विधानसभा में बीजेपी की एक भी सीट नहीं है. अगर वे एक, दो या तीन सीट भी जीत ले, तो उन्हें बीजेपी पर बेहद गर्व और खुशी होगी। वे खुद को एक बड़ी जीत का श्रेय देंगे। बीजेपी की यही स्थिति है. बीजेपी का राज्य में असर नहीं: थरूर थरूर ने कहा कि उनके राज्य में इतना भी प्रभाव नहीं है कि सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जा सके। यह मुकाबला एल फाइन और यू एफ़ एफ़एलएफ़ के बीच होने वाला है। इसमें कोई संदेह नहीं है. साथ ही थरूर ने कहा कि राज्य में टक्कर होने की संभावना है. इसका अर्थ है हर सीट और हर वोट महत्वपूर्ण है। इसलिए हम बीजेपी की अनदेखी नहीं कर रहे हैं। थरूर ने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी को केरल में सरकार के लिए खतरा या कार्टून प्लास्टिक पार्टी के रूप में मान्यता नहीं मिली है. जैसा कि मैंने कहा है कि वे अधिक से अधिक ये कर सकते हैं, कि अपना खाता खोल लें। उनसे जब पूछा गया कि केरल की राजनीति पर भाजपा का अभी तक कोई प्रभाव नहीं पड़ा है तो उन्होंने कहा कि हां यह सही है। सीट निर्धारित करने के लिए एक निश्चित मत प्रतिशत की आवश्यकता होती है। बीजेपी में बीजेपी का वोट प्रतिशत 19% था: थरूर उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति में आने वाले 17 साल से ज्यादा वोट वाली पार्टी के बीच बीजेपी 6 प्रतिशत वोट वाली पार्टी से लेकर बराक 12 से 13 प्रतिशत वोट वाली पार्टी बन गयी है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 19 फीसदी वोट मिले हैं. जब राज्य में चुनाव की बात आती है तो वे फिर से लगभग 12-13 प्रतिशत पर चले जाते हैं। बीजेपी अपनी स्थिति में सुधार कर सकती है: थरुर थरूर ने साथ ही कहा कि बीजेपी अपनी स्थिति में सुधार कर सकती है। यह एक अखंड और अद्भुत प्रक्रिया है। यह संभव नहीं है कि वे आवश्यक डेटा के लिए पहुंच तक पहुंचें। केरल में 2021 विधान सभा चुनाव में 99 सीटों के साथ सशक्त एल एफ़लेट्स ने बाजी मारी। यह पिछले चुनाव की तुलना में आठ से अधिक पर्वतीय स्थान है। 1977 के बाद पहला मौका था जब किसी गठबंधन ने राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की। विपक्ष में भाजपा केरल में एक सीट पर फाइनल रही। सुरेश गोपी त्रिशूर सीट से जीते। केरल में 140 विधानसभा सदस्यों के लिए 9 अप्रैल को चुनाव होना है। यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: इस राज्य में बदलेगी सरकार? टैगरी एन्हांसमेंट को टैग किया गया, एसोसिएट्स वाला सर्वे, सीएम की फ़्लू नींद

टूटी हड्डियों का देसी इलाज! इस पौधे से पाएं दर्द और सूजन में तुरंत राहत, पाचन और मेटाबॉलिज्म में भी मददगार

ask search icon

Last Updated:March 19, 2026, 18:02 IST हड़जोड़ एक देसी बेलनुमा पौधा है जिसे आयुर्वेद में हड्डियों और जोड़ों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसके तना, पत्ते और जड़ सभी उपयोगी हैं. यह चोट, फ्रैक्चर, जोड़ों के दर्द और पाचन समस्याओं में असरदार है. चूर्ण, रस या लेप के रूप में इस्तेमाल होने वाला हड़जोड़ सही तरीके से लेने पर शरीर के लिए औषधीय लाभ प्रदान करता है. हड़जोड़ एक देसी बेलनुमा पौधा है जिसे आयुर्वेद में हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसका तना चौकोर होता है और यही इसकी प्रमुख पहचान है. गांवों में लोग इसे हड्डी जोड़ने वाली दवा के रूप में जानते हैं. इसके तना, पत्ते और जड़ तीनों ही उपयोगी होते हैं और पुराने समय से लोग इसे घरेलू इलाज में इस्तेमाल करते आ रहे हैं, खासकर चोट और फ्रैक्चर में इसका अधिक प्रयोग किया जाता है. आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद इकबाल के मुताबिक, हड़जोड़ का सबसे बड़ा फायदा हड्डियों को जल्दी जोड़ने में होता है. इसमें ऐसे गुण मौजूद हैं जो हड्डी बनाने वाली कोशिकाओं को सक्रिय करते हैं, जिससे फ्रैक्चर जल्दी भरने में मदद मिलती है. कई लोग इसका चूर्ण दूध के साथ लेते हैं, साथ ही इसका लेप लगाने से सूजन और दर्द भी कम होता है, जिससे मरीज को जल्दी राहत मिलती है. अगर घुटनों या जोड़ों में दर्द रहता है, तो हड़जोड़ काफी फायदेमंद हो सकता है. इसमें सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो जकड़न और दर्द को धीरे-धीरे कम करते हैं. बुजुर्ग लोग इसे खास तौर पर इस्तेमाल करते हैं. नियमित और सही मात्रा में लेने से जोड़ों की कमजोरी में सुधार देखा गया है और चलने-फिरने में आसानी होने लगती है. Add News18 as Preferred Source on Google अगर खेलते समय बच्चे को चोट लग जाती है या मोच आ जाती है, तो हड़जोड़ का लेप बहुत काम आता है. इसके पत्तों को हल्का गर्म करके सेक करने से दर्द में आराम मिलता है, और तने को पीसकर लगाने से सूजन भी कम होती है. गांवों में लोग इसे तुरंत घरेलू इलाज के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, जिससे बिना दवा के ही काफी राहत मिल जाती है. हड़जोड़ सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं बल्कि पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में इसका सेवन लाभकारी होता है. यह पाचन अग्नि को मजबूत करता है और भूख बढ़ाने में मदद करता है. कुछ लोग इसका रस शहद के साथ लेते हैं, जिससे पेट से जुड़ी दिक्कतें धीरे-धीरे कम होने लगती हैं. साधारण सा दिखने वाला हड़जोड़ मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में सहारा मिल सकता है. साथ ही, यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने में भी मददगार माना जाता है. कुछ लोग इसे नियमित रूप से लेते हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह जरूरी होती है ताकि इसका सही फायदा मिल सके और कोई नुकसान न हो. डॉक्टर इकबाल ने बताया कि हड़जोड़ का इस्तेमाल चूर्ण, रस या लेप के रूप में किया जाता है. हड्डी की समस्या में इसका चूर्ण दूध के साथ लिया जाता है, जबकि दर्द में लेप लगाया जाता है. लेकिन, ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा नुकसान कर सकती है. गर्भवती महिलाएं, दिल के मरीज या गंभीर बीमारी वाले लोग इसे बिना डॉक्टर की सलाह के बिल्कुल न लें. सही तरीके से इस्तेमाल ही इसका असली फायदा देता है. First Published : March 19, 2026, 18:01 IST

Punjab Chandigarh Top News | Encounter, Gas Agency Raid, Lottery Winner

Punjab Chandigarh Top News | Encounter, Gas Agency Raid, Lottery Winner

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर के हत्या के आरोपी शूटरों के एनकाउंटर से जुड़ी रही है। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने इन्हें हरियाणा के कैथल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। प्रॉपर्टी डीलर के परिजन इनकी गिरफ्तारी पर अड़े हुए थे। उन्होंने पोस्टमॉर्टम से भी इनकार कर दिया था। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारोपियों का एनकाउंटर, AGTF ने गोली मारी चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चीनी की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को हरियाणा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ कैथल में हुई। यह कार्रवाई पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने की। AGTF के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में टीम ने भी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पीयूष पहलवान निवासी फिरोजपुर और प्रीतम शाह निवासी नवांशहर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, राजन कुछ समय पहले मलेशिया से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत लौटा था। दोनों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। चमनप्रीत का परिवार इनकी गिरफ्तारी तक पोस्टमॉर्टम न कराने पर अड़ा था। (पढ़ें पूरी खबर) 2. तीन करोड़ रुपए की लॉटरी का विनर मिला पंजाब में 3 करोड़ रुपए की लॉटरी जीतने वाला व्यक्ति मिल गया है। यह लॉटरी जालंधर में फिल्लौर के रहने वाले ईंट भट्ठा मालिक मक्खन सिंह ने जीती है। अब उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। मक्खन सिंह का कहना है कि वे 3 करोड़ रुपए की लॉटरी लगने की खबरें पढ़ रहे थे और टीवी पर सुन रहे थे। हालांकि, उन्हें लगा नहीं था कि यह लॉटरी उनकी है, इसलिए उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। मक्खन सिंह की पत्नी कमलेश कौर बताती हैं- अगले दिन जब हम लॉटरी की दुकान के आगे से निकल रहे थे, तब लॉटरी विक्रेता भाई ने कहा कि आपकी लॉटरी निकली है। दो दिन से आप आए नहीं। यह सुनकर हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जब हमने अपनी टिकट का नंबर मिलाया तो वह वही था। उन्होंने कहा- भगवान का शुक्र है। अब हम इस पैसे को जरूरत के हिसाब खर्च करेंगे। इसका कुछ हिस्सा सोशल काम में लगाएंगे। बता दें कि 14 मार्च को पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग की ओर से घोषित नतीजों में पहला इनाम 3 करोड़ रुपए का लगा, जिसका टिकट नंबर 791016 है। वहीं, दूसरा इनाम 50 लाख रुपए का लगा, जिसका टिकट नंबर B 862817 है। इसके बाद एजेंसी को विनर की तलाश की थी। (पढ़ें पूरी खबर) 3. AAP मंत्री की एजेंसी में रेड, शादी में 6 सिलेंडर देगी सरकार पंजाब में गैस संकट पर AAP सरकार अलर्ट हो गई है। गुरुवार को फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने गैस एजेंसी पर रेड कर दी। मंत्री पठानकोट में तारागढ़ के कस्बा तंगोशाह स्थित दीनानगर गैस एजेंसी पहुंचे। वहां लोग सुबह 4-5 बजे से लाइन में लगे हुए थे। लेकिन 9 बजे तक एजेंसी नहीं खोली गई थी। करीब 400 लोगों को लाइन में खड़े देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया। इनमें से कई लोगों को 3 दिन से सिलेंडर नहीं मिला था। मंत्री ने तुरंत पठानकोट के DFSC राज ऋषि मेहरा को फोन लगा दिया। मंत्री ने कहा कि लोग परेशान हैं और एजेंसी का कोई कर्मचारी यहां नहीं है। केवल एक स्टोर कीपर ही मौजूद है। वह भी गोदाम नहीं खोल रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में लोगों की मुश्किलों का मजाक बना रखा है। इनके खिलाफ कार्रवाई करो। मंत्री ने एजेंसी वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं AAP सरकार ने फैसला किया है कि अब शादी के लिए 5 किलो वाले 6 कमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे। शादी से 4 दिन पहले इसकी बुकिंग करानी होगी। वेरिफिकेशन के बाद सिलेंडर जारी किए जाएंगे। बेटियों की शादी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा कमर्शियल एलपीजी की किल्लत से निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कमेटियों का गठन कर दिया है (पढ़ें पूरी खबर) 4. सिंगर को धमकी, कहा- जितने चाहे गनमैन ले ले, नंबर लगना है पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को हत्या की धमकी मिली है। बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में जो हत्या की गई है, उसकी वजह से कई लोगों को मिर्ची लगी है। कई लोग कह रहे हैं कि चमनप्रीत सिंह को नाजायज मारा है। यह वही लोग हैं जो इसके साथ क्राइम में पार्टनर हैं और नाजायज तरीके से जमीन पर कब्जा करते हैं। उसने आगे कहा कि अब मनकीरत औलख की बारी है। वह चाहे जितने भी गनमैन ले ले। लेकिन उसका अब नंबर लगना है। बंबीहा गैंग जिस वीडियो से नाराज हुआ, वह भी सामने आया है। यह वीडियो न्यू ईयर पर मोहाली में मनकीरत की परफॉर्मेंस का है। जिसमें प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह भी पहुंचा था। उसके साथ एक यूट्यूबर नरेश खरड़वाला भी था। उसने यह वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में चमनप्रीत मनप्रीत औलख के गानों पर नाच रहा था। इसी से बंबीहा गैंग ने माना कि चमनप्रीत मनकीरत औलख का करीबी है। गैंगस्टर पटियाल ने कहा कि अब मनकीरत औलख के गनमैनों के पीछे छिप रहा है। ये होता मोहाली है। लेकिन स्टोरी दुबई की डालता है। यह न सोचना स्टोरी कही और की डालोगे। 4 गनमैन साथ लेकर बच ही जाओगे। दोनों को इकट्ठे ही मारूंगा। समझ गए (पढ़ें पूरी खबर) 5. 4Kg हेरोइन के साथ सरपंच अरेस्ट, VIP नंबर स्कॉर्पियो में अवैध हथियार भी मिले अमृतसर में पुलिस ने 4 किलो हेरोइन के साथ सरपंच को गिरफ्तार किया है। सरपंच के साथ 2 और साथियों को पकड़ा गया है। इनसे अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। ये तीनों VIP नंबर की स्कॉर्पियो में हेरोइन लेकर जा

जंग के चलते क्रूड दोगुना, 146 डॉलर पहुंचा:पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है; ईरानी हमले से कतर गैस प्लांट बंद, यूरोप में कीमत 30% बढ़ी

जंग के चलते क्रूड दोगुना, 146 डॉलर पहुंचा:पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है; ईरानी हमले से कतर गैस प्लांट बंद, यूरोप में कीमत 30% बढ़ी

ईरान की ओर से खाड़ी देशों के एनर्जी ठिकानों पर नए हमलों के बाद आज 19 मार्च को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल और नेचुरल गैस की कीमतों में 30% तक की तेजी है। जंग शरू होने के बाद से भारत में क्रूड की कीमतें लगभग दोगुनी होकर 146 डॉलर पर पहुंच गई है। गैस और क्रूड की कीमतें बढ़ने से भारत में गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। 1. भारत में क्रूड की कीमतें 146 डॉलर के करीब पहुंची जंग से पहले 27 फरवरी को ब्रेंट क्रूड 73 डॉलर के नीचे था। अब इसकी कीमत उछलकर 114 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 71 डॉलर से बढ़कर 146 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। भारत पर होने वाले असर को 2 पॉइंट में समझें… भारत अपनी जरूरत का 85% कच्चा तेल और 50% से ज्यादा गैस आयात करता है, इसलिए वहां की हर हलचल हमारी जेब और इकोनॉमी पर असर डालती है। 1. पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम बढ़ सकते हैं भारतीय बास्केट की कीमत 146 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। अगर कच्चा तेल इसी स्तर पर बना रहा, तो सरकारी तेल कंपनियों के लिए मौजूदा कीमतों पर पेट्रोल-डीजल बेचना मुश्किल होगा। आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 से 15 रुपए तक की बढ़ोतरी की आशंका बन सकती है। साथ ही, गैस की किल्लत से LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़ सकते हैं। हाल ही में ऑयल रिफाइनिंग कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए का इजाफा किया था। 2. खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो सकती है कच्चा तेल सिर्फ गाड़ियों के ईंधन के काम नहीं आता, बल्कि पेंट, प्लास्टिक, फर्टिलाइजर और दवाइयों के कच्चे माल में भी इस्तेमाल होता है। डीजल महंगा होने से माल ढुलाई महंगी होगी, जिससे फल, सब्जी और अनाज के दाम बढ़ेंगे। कुल मिलाकर आम आदमी का बजट बिगड़ जाएगा। तीन बड़े बेंचमार्क के आधार पर पहचाना जाता है कच्चा तेल दुनिया भर में कच्चा तेल मुख्य रूप से तीन बड़े बेंचमार्क के आधार पर पहचाना और बेचा जाता है, जिन्हें ब्रेंट, WTI और OPEC बास्केट कहते हैं। ब्रेंट क्रूड उत्तरी सागर (यूरोप) के समुद्री कुओं से निकलता है और दुनिया का दो-तिहाई तेल कारोबार इसी के भाव पर टिका है। वहीं WTI अमेरिका के जमीनी इलाकों से निकलता है और अपनी शुद्धता के कारण अमेरिकी बाजार का मुख्य मानक है। OPEC बास्केट सऊदी अरब, ईरान और इराक जैसे खाड़ी देशों के संगठन (OPEC) द्वारा उत्पादित अलग-अलग कच्चे तेलों का एक औसत मिश्रण है। इंडियन बास्केट क्या है? भारत किसी एक देश या एक ही तरह का तेल नहीं खरीदता, बल्कि कई देशों जैसे इराक, सऊदी अरब, रूस, UAE से अलग-अलग वैरायटी का तेल खरीदता हैं। इन सभी अलग-अलग तरह के तेलों की कीमतों का जो औसत निकाला जाता है, उसे ही ‘इंडियन बास्केट’ कहते हैं। 2. यूरोप में गैस की कीमतें 30% से ज्यादा उछली ईरान के कतर पर किए गए इस हमले का सबसे ज्यादा असर यूरोप में गैस के दामों पर पड़ा है। यहां मुख्य गैस कॉन्ट्रैक्ट डच TTF बेंचमार्क एक समय करीब 30% तक उछलकर 70 यूरो पर पहुंच गया था। हालांकि अभी यह 16% की तेजी के साथ 63 यूरो के करीब ट्रेड कर रहा है। ब्रिटेन में गैस की कीमतें 140% तक बढ़ीं ब्रिटेन में थोक गैस की कीमतें बढ़कर 171.34 पेंस प्रति थर्म ($2.29) पर पहुंच गई हैं। जनवरी 2023 के बाद से कीमतें इस स्तर तक पहले कभी नहीं पहुंची थीं। जंग शुरू होने के बाद ये करीब 140% बढ़ी है। युद्ध से पहले इसकी कीमत 71.13 पेंस प्रति थर्म ($1.33) थी। क्रूड और गैस के दाम बढ़ने की 2 वजहें 1. कतर का रास लफ्फान प्लांट बंद ईरान के ड्रोन हमलों में कतर के रास लफ्फान को काफी नुकसान पहुंचा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा LNG हब है और ग्लोबल सप्लाई का करीब पांचवां हिस्सा (20%) यहीं से आता है। हमले के बाद इस प्लांट को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इससे सप्लाई रुक गई है। 2. ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का लगभग बंद होना भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का बंद होना है। ये करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। ईरान जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं रहा है। खतरे को देखते हुए कोई भी तेल टैंकर वहां से नहीं गुजर रहा। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं। भारत अपनी जरूरत का 50% कच्चा तेल और 54% एलएनजी इसी रास्ते से मंगाता है। ईरान खुद इसी रूट से एक्सपोर्ट करता है।

पुलिस व्यवस्था से मतदान तक: भाजपा उम्मीदवार के रूप में डॉ. राजेश कुमार की एंट्री बंगाल चुनाव के लिए गेम-चेंजर क्यों है | राजनीति समाचार

Brent crude jumped 8% to $116 per barrel and is up nearly 60% since the war began in late February. (Image: Reuters)

आखरी अपडेट:मार्च 19, 2026, 17:33 IST एक उच्च पदस्थ महानिदेशक (डीजी) से एक राजनीतिक हस्ती में डॉ. कुमार के परिवर्तन पर बारीकी से नजर रखी जा रही है हाल के महीनों में, डॉ. कुमार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के खिलाफ अपनी सैद्धांतिक कानूनी चुनौती के कारण लोगों की नजरों में बने हुए हैं। फ़ाइल छवि 1990 बैच के पूर्व भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी डॉ. राजेश कुमार का सक्रिय चुनावी राजनीति में प्रवेश पश्चिम बंगाल के चुनावी परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है। जनवरी 2026 में जन शिक्षा और पुस्तकालय सेवा विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में उनकी सेवानिवृत्ति के बाद, डॉ कुमार को आधिकारिक तौर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था। प्रशासनिक कठोरता के लिए उनकी प्रतिष्ठा और पेशेवर प्रशंसा और हाई-प्रोफाइल कानूनी दावे दोनों द्वारा परिभाषित करियर को देखते हुए, एक उच्च पदस्थ महानिदेशक (डीजी) से एक राजनीतिक व्यक्ति के रूप में उनके परिवर्तन पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। डॉ. कुमार का पेशेवर प्रक्षेप पथ एक असाधारण शैक्षणिक पोर्टफोलियो पर आधारित है जो उन्हें उनके कई समकालीनों से अलग करता है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया और इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया दोनों के एक साथी सदस्य, उनके पास वित्त और मानव संसाधन में एमबीए की डिग्री के साथ-साथ वित्त में पीएचडी है। राजकोषीय विशेषज्ञता और कानून प्रवर्तन अनुभव के इस दुर्लभ संयोजन ने उन्हें पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव और पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान पारंपरिक पुलिसिंग से लेकर पर्यावरण नीति कार्यान्वयन तक जटिल शासन भूमिकाओं को नेविगेट करने की अनुमति दी। आईपीएस में उनके कार्यकाल को कई प्रतिष्ठित नेतृत्व भूमिकाओं द्वारा चिह्नित किया गया था, जिसमें सबसे उल्लेखनीय रूप से कोलकाता के 41वें पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य करना शामिल था। अप्रैल 2019 में भारत के चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त, शहर के पुलिस बल के शीर्ष पर उनके संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली कार्यकाल के बाद आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के प्रमुख और यातायात और सड़क सुरक्षा के डीजीपी के रूप में प्रमुख कार्य किए गए। सार्वजनिक सेवा में उनके योगदान को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री पदक के माध्यम से औपचारिक रूप से मान्यता दी गई है, जो समुदाय-उन्मुख पुलिसिंग और प्रौद्योगिकी-संचालित शासन के लिए समर्पित करियर को दर्शाता है। हाल के महीनों में, डॉ. कुमार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के खिलाफ अपनी सैद्धांतिक कानूनी चुनौती के कारण लोगों की नजरों में बने हुए हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में डीजीपी पद के लिए नियुक्ति प्रक्रिया का विरोध करने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) का दरवाजा खटखटाया और आरोप लगाया कि पात्रता पैनल से उनका बहिष्कार भेदभावपूर्ण और अनुचित था। यह कानूनी दृढ़ता, पूर्व डीजी राजीव कुमार के साथ उनके करीबी पेशेवर संबंधों के साथ मिलकर – जो उसी दिन सेवानिवृत्त हुए और वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के लिए संसद सदस्य के रूप में कार्यरत हैं – उनकी उम्मीदवारी में अनुभवी राजनीतिक साज़िश की एक परत जोड़ती है। अपनी वर्दी को राजनीतिक पद पर बदलते हुए, डॉ. राजेश कुमार भाजपा में पारदर्शी, विकासोन्मुख नेतृत्व का दृष्टिकोण लेकर आए हैं। मानव तस्करी से निपटने और समाज के कमजोर वर्गों की रक्षा करने पर उनका ध्यान, जिसने उनकी सेवा के बाद के वर्षों को परिभाषित किया, उनके राजनीतिक मंच की आधारशिला बनने की उम्मीद है। ऐसे राज्य में जहां प्रशासनिक अनुभव को मतपेटी में अत्यधिक महत्व दिया जाता है, उनके प्रवेश को बौद्धिक गहराई और सिद्ध शासन का चेहरा पेश करने के लिए भाजपा द्वारा एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जाता है। पहले प्रकाशित: मार्च 19, 2026, 17:26 IST समाचार राजनीति पुलिस व्यवस्था से मतदान तक: भाजपा उम्मीदवार के रूप में डॉ. राजेश कुमार की एंट्री बंगाल चुनाव के लिए गेम-चेंजर क्यों है? अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)बीजेपी(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)पुलिस(टी)बंगाल

पश्चिम बंगाल में बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची

पश्चिम बंगाल में बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 111 बेरोजगारी की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बिशुनपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवारी में बदलाव किया है। इसके अलावा जॉयपुर से एक और उम्मीदवार का नाम बीजेपी ने अपनी सूची में जारी किया है, जिसमें बीजेपी समर्थन कर रही है। पार्टी ने रूपा सुजुकी को सोनारपुर साउथ से टिकट दिया है। भाजपा ने विष्णुपुर (एससी) से अग्निश्वर नस्कर के नाम का ऐलान करने के बाद अब विश्वजीत खान को टिकट दिया है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए दूसरी सूची में कोटा के सीटों पर अपनी भागीदारी की पेशकश की। (1/2) pic.twitter.com/sCdVdulkM8 – बीजेपी (@बीजेपी4इंडिया) 19 मार्च 2026 पूर्व केंद्रीय मंत्री को मिलाप टिकट पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ राय को बीजेपी ने माथाभांगा (एससी) से टिकट दिया है। पार्टी ने मेक्लिगंज से दधिराम रॉय, मदारीहाट से लक्ष्मण लिम्बु, धुपगुड़ी से नरेश चंद्र रॉय, मयनागुड़ी से कौशिक रॉय, जलपाईगुड़ी से अनंत देब अधिकारी, दार्जिलिंग से नोमन राय, इटाहार से सबिता बर्मन, फरक्का से सुनील चौधरी, जंगीपुर से चित्तो मुखर्जी, रानी नगर से राणा प्रताप सिंह रॉय को टिकट दिया है। शुभेंदु अधिकारी के भाई को मिला टिकट बीजेपी ने आगरा सीट से शुभेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी को टिकट दिए। इनसेट चर्चा में आए संदेशखाली सीटे से पार्टी के उम्मीदवार सनत सरदार हैं। संदेशखाली आंदोलन से उभरती नेता रेखा पात्रा को हिंगलगंज के मैदान में उतारा गया है। बेहला पश्चिम से पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रनील खान को टिकट दिया गया है। रिशाते तिवारी को काशीपुर बेलगछिया से टिकट दिया गया है। ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी बीजेपी ने पहली सूची में 144 अभ्यर्थियों का नाम घोषित किया और दूसरी सूची में 111 अभ्यर्थियों का नाम घोषित किया। 39 रिवाइवल पर पार्टी की ओर से फ़्लोरिडा के रेस्ट का प्रक्षेपण होना है। बंगाल चुनाव 2026 ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी के ऑफिस-गिरद रहने की संभावना है। बीजेपी ने नंदीग्राम और भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी को टिकट दिया है। सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी। ये भी पढ़ें: 73 पर क्रिमिनल केस, 31 अरबपति… एडीआर की रिपोर्ट लेकर आए एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी इस पार्टी के पास नहीं है।

गंभीर AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे:डीपफेक और फर्जी वीडियो पर रोक की मांग की, 2.5 करोड़ का मुकदमा दायर किया

गंभीर AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे:डीपफेक और फर्जी वीडियो पर रोक की मांग की, 2.5 करोड़ का मुकदमा दायर किया

भारत के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने AI के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। गंभीर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने डीपफेक, फर्जी वीडियो और बिना अनुमति उनके नाम-चेहरे के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही इसके लिए 2.5 करोड़ के हर्जाने की भी मांग की है। गंभीर ने कहा, मेरी पहचान मेरा नाम, मेरा चेहरा, मेरी आवाज का गलत जानकारी फैलाने और पैसे कमाने के लिए हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। सोशल मीडिया पर गलत वीडियो शेयर हुआ शिकायत में बताया गया है कि 2025 के आखिर से इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर नकली सामग्री में भारी बढ़ोतरी हुई है। इनमें सबसे ज्यादा वायरल हुआ एक मनगढ़ंत इस्तीफे का वीडियो, जिसे 29 लाख से ज्यादा बार देखा गया। एक दूसरा वीडियो जिसमें उन्हें सीनियर क्रिकेटर्स के वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर टिप्पणी करते हुए गलत तरीके से दिखाया गया था, जिसे 17 लाख से ज्यादा बार देखा गया। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उनके नाम का इस्तेमाल हुआ इस केस में अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उनके नाम और चेहरे का इस्तेमाल करके बिना इजाजत के सामान बेचने का मुद्दा भी उठाया गया है। कुल 16 लोगों/संस्थाओं को आरोपी बनाया गया है इनमें सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर मेटा प्लेटफॉर्मस, एक्स और गुगल जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। रश्मिका मंदाना और काजोल का वायरल हो चुका है डीपफेक वीडियो दो साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और काजोल का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जारा पटेल नाम की एक लड़की के चेहरे को बदलकर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था। रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो पर अमिताभ बच्चन से लेकर खुद रश्मिका मंदाना तक ने हैरानी जताई थी। डीपफेक क्या है? आज के डिजिटल दौर में कई बार गलत खबरें और भ्रामक जानकारियां इंटरनेट की मदद से लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। ऐसे ही वीडियो भी पहुंचाए जाते हैं। इसे डीपफेक कहते हैं। इसमें असली और नकली की पहचान बेहद मुश्किल होती है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक (AI) और मशीन लर्निंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है। इनका उपयोग करके मीडिया फाइल जैसे फोटो, ऑडियो और वीडियो की परिवर्तित कॉपी तैयार की जाती है, जो वास्तविक फाइल की तरह ही दिखती है। सरल भाषा में कहें तो डीपफेक, मॉर्फ वीडियो का ही एडवांस रूप है।

ADR रिपोर्ट- राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस:इनमें भाजपा के सबसे ज्यादा 27 सांसद; 31 MPs अरबपति, BRS सांसद के पास ₹5300 करोड़

ADR रिपोर्ट- राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस:इनमें भाजपा के सबसे ज्यादा 27 सांसद; 31 MPs अरबपति, BRS सांसद के पास ₹5300 करोड़

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक राज्यसभा के 229 सांसदों में से 73 (32%) ने अपने ऊपर चल रहे क्रिमिनल केस की जानकारी दी है। वहीं करीब 14% सांसदों ने खुद को अरबपति घोषित किया है। यह रिपोर्ट 233 में से 229 सांसदों के शपथ पत्र (एफिडेविट) के आधार पर बनाई गई है। एक सीट खाली है और तीन सांसदों की जानकारी नहीं मिली। इसमें हाल ही में चुने गए 37 सांसद भी शामिल हैं। राज्यसभा के 73 सांसदों में से 36 (16%) पर गंभीर आरोप हैं। एक सांसद पर मर्डर का केस है। वहीं चार सांसदों पर हत्या की कोशिश और तीन पर महिलाओं से जुड़े अपराध के केस हैं। 31 सांसद अरबपति रिपोर्ट में बताया गया कि 31 सांसद (14%) के पास अरबों रुपए की संपत्ति है। बड़ी पार्टियों में कई सांसदों ने 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बताई है। BJP के 6, कांग्रेस के 5, YSRCP के 4, AAP के 2, BRS के 2, NCP के 3 और अन्य दलों के 9 सांसद इस लिस्ट में हैं। एवरेज एक राज्यसभा सांसद के पास करीब 120.69 करोड़ रुपए की संपत्ति है। पार्टियों के हिसाब से औसत संपत्ति अलग-अलग है। BJP के 99 सांसदों के पास औसतन 28.29 करोड़, कांग्रेस के 28 सांसदों के पास 128.61 करोड़, TMC के 13 सांसदों के पास 17.70 करोड़ और AAP के 10 सांसदों के पास 574.09 करोड़ रुपए हैं। डीएमके के 8 सांसदों के पास औसतन 11.90 करोड़, YSRCP के 7 सांसदों के पास 522.63 करोड़, समाजवादी पार्टी के 4 सांसदों के पास 399.71 करोड़, बीजेडी के 6 सांसदों के पास 105.63 करोड़ रुपए की संपत्ति है। BRS सांसद के पास ₹5300 करोड़ की संपत्ति सबसे ज्यादा तेलंगाना से भारत राष्ट्र समिति (BRS) के सांसद बंदी पार्थ सराधी के पास ₹5300 करोड़ की संपत्ति है। उनके बाद AAP के राजिंदर गुप्ता के पास ₹5053 करोड़ और YSRCP के अयोध्या रामी रेड्डी के पास ₹2577 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति AAP के संत बलबीर सिंह के पास है। उनकी कुल संपत्ति करीब 3 लाख रुपए है। वहीं मणिपुर के महाराजा सनाजाओबा लीशेम्बा के पास करीब 5 लाख और TMC के प्रकाश चिक बराइक करीब 9 लाख हैं।

टैगोर पार्क में कंटूर खोदकर मंत्री-अफसरों ने श्रमदान किया:खंडवा में मंत्री विजय शाह ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ किया

टैगोर पार्क में कंटूर खोदकर मंत्री-अफसरों ने श्रमदान किया:खंडवा में मंत्री विजय शाह ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ किया

खंडवा जिले में गुरुवार को तीसरे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर के टैगोर पार्क में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए जल ग्रहण संरचना निर्माण के लिए श्रमदान किया। कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा और नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। साढ़े तीन महीने चलेगा अभियान मंत्री डॉ. विजय शाह ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत प्रदेश के सभी जिलों, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में जल स्रोतों और नदियों के किनारे की जा रही है। यह अभियान करीब साढ़े तीन महीने तक चलेगा और इसका समापन 30 जून को होगा। 18 विभाग मिलकर करेंगे काम कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जानकारी दी कि इस अभियान में सरकार के कुल 18 विभाग शामिल रहेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को नोडल विभाग और नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग को सह-नोडल विभाग बनाया गया है। अभियान के तहत जल संरक्षण, संवर्धन और संरचनाओं के निर्माण पर विशेष जोर रहेगा। विक्रमोत्सव में ‘सम्राट विक्रमादित्य’ नाट्य मंचन गुड़ी पड़वा के अवसर पर विक्रमोत्सव-2026 के तहत स्थानीय किशोर कुमार सभागृह में ‘सूर्य उपासना’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. विजय शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्म ध्वज वंदन से हुई। इसके बाद ‘नट निमाड़’ कला समूह ने श्री विजय सोनी के निर्देशन में ‘सम्राट विक्रमादित्य’ नाट्य का मंचन किया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा।